Blog

  • संडे स्पेशल: एक खबर काम की, पर काम शुरू हो तो कैसे? मामला जनहित में नगर निगम से जुड़ा

    संडे स्पेशल: एक खबर काम की, पर काम शुरू हो तो कैसे? मामला जनहित में नगर निगम से जुड़ा

    देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम भवन

    जैसा कि आप सभी गया जी में रहनेवाले लोगों को तो पता ही होगा कि गया जी शहर से होकर माल की ढुलाई के लिए अलग से रेलवे लाइन बिछाई जानी है। इस बहुउद्देश्यीय रेल परियोजना का नाम ‘ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर’ है। इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है अब लाइन बिछाने के लिए एलएंडटी कंपनी इस पर काफी दूर तक काम कर रही है।

    इन तीनों वार्ड में बनने हैं आरयूबी

    आइये हम बात करते हैं गया जी नगर निगम क्षेत्र में इस परियोजना से जुड़े जनहित के मुद्दे और मसले की। गया नगर निगम के वार्ड नं 04, 05 और 47 से होकर इस रेलवे लाइन को बिछना है। इन्हीं तीन वार्डों में आरयूबी बनाने की योजना को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है

    संघर्ष समिति व लोगों ने की थी मांग

    स्वाभाविक है कि रेल लाइन बिछने के बाद बड़ी आबादी प्रभावित होगी। मसलन रेल लाइन पार कर आना जाना करना होगा तो इसके निदान के लिए भूमि अधिग्रहण विरोधी संघर्ष समिति ने काफी पहले ही डीएफसीसीआईएल को पत्र लिखकर कुछ चिन्हित जगहों पर आरयूबी(रोड अंडर ब्रिज) के निर्माण की मांग की थी। मांगें मान ली गई है और वार्ड नंबर 04, 05 एवं 47 में इसे बनाने के लिए रेलवे(डीएफसीसीआईएल) ने मंजूरी भी दे दी है।

    पेंच यहाँ रहा है फंस

    अब पेंच यहां फंस रहा है कि इस आरयूबी के निर्माण के लिए गया नगर निगम को एनओसी देना है। इसको लेकर रेल प्रशासन ने एक पत्र नगर आयुक्त को पिछले दिनों भेजा है लेकिन अब तक इस सम्बंध में कोई प्रत्युत्तर रेल प्रशासन को नहीं भेजा जा सका है।


    Magadhlive news की टीम इसकी पड़ताल में जुटी तो ये बातें सामने आई:-

    1. इस वर्ष जनवरी महीने की शुरुआत में रेलवे और निगम के अभियंताओं की संयुक्त टीम ने इन तीनों वार्ड में स्थल जांच कर अपनी रिपोर्ट समर्पित कर दिया है।
    2. इसके पश्चात रेलवे ने फरवरी माह में एक पत्र नगर निगम को भेजकर अनापत्ति प्रमाण पत्र देने की मांग की है।
    3. अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए निगम के द्वारा कार्यवाही की जा चुकी है। निगम बोर्ड में इस पर चर्चा भी हुई लेकिन मामला ठंडे बस्ते में है।
    4. इस सम्बंध में जब वार्ड नं 04 और 05 के पार्षदों से बात की गई तो उनका कहना है यह जनहित का मुद्दा है, इस पर अगली बोर्ड की बैठक होती है तो एनओसी देने की जहां तक बात है तो हम सभी इसके लिए तैयार हैं। क्योंकि बड़ी आबादी इससे लाभान्वित होंगे।
    5. इस संबंध में 14 जून को magadhlive news के इस संवाददाता ने नगर आयुक्त से मिलकर इस मसले का हल यानी एनओसी अबतक जारी नहीं करने के पीछे कारणों को जानने की इच्छा जताई थी लेकिन नगर आयुक्त आवश्यक बैठक में थे तो बात नहीं हो पाई।
    6. फरवरी 2025 के 21 तारीख को ही रेलवे का पत्र नगर निगम को प्राप्त हो चुका था और 07 मार्च को नगर आयुक्त के निजी सचिव(सहायक) इस पत्र को प्राप्त कर चुके हैं।
    7. वार्ड नं 04 में छोटकी नवादा पाँचबिगहिया, वार्ड नं 05 में गोविंदपुर में तथा वार्ड नं 47 अंतर्गत नारायणपुर मोहल्ले में ये रोड अंडर ब्रिज का निर्माण होना है।
    8. ब्रिज की लंबाई और चौड़ाई 5.5×4.5 मीटर होगी जो इस परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा चुकी भूमि पर ही बनने हैं। इसके अलावा गया-पटना एनएच-83 पर तथा गया-पटना रेलखंड पर रेल समपार फाटक संख्या 63/B के ऊपर से भी एक ब्रिजबनने की बात बताई गई है। ताकि आमलोगों को रेलवे लाइन बिछने के बाद आवागमन बाधित नहीं हो।

    इस सम्बंध में जब रेलवे के एक अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया आमजनों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन जगहों पर ब्रिज का बनना है लेकिन जहां तक नगर निगम क्षेत्र में आरयूबी बनाने की बात है तो निगम से एनओसी मिलने का केवल इंतजार है। एनओसी प्राप्त हो जाने के बाद संबंधित एजेंसी को कार्य में कोई परेशानी नहीं होगी।

  • सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही हवा से बातें करते हुए चलेगी ट्रेनें, डीडीयू -गया-धनबाद रेलखंड पर ट्रेनों की गति बढ़ाने की तैयारी

    सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही हवा से बातें करते हुए चलेगी ट्रेनें, डीडीयू -गया-धनबाद रेलखंड पर ट्रेनों की गति बढ़ाने की तैयारी

    देवब्रत मंडल

    ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य करते कर्मी

    डीडीयू-गया-धनबाद रेलखंड पर ट्रेनों की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा करने के लिए शनिवार को गया-कष्ठा रेलखंड पर मेगा ब्लॉक लिया गया। इस दौरान अप और डाउन दोनों दिशाओं में तीन घंटे तक कामकाज किया गया और पुराने स्लीपर को बदला गया, जिससे रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और स्थिरता में सुधार हो सके।

    मेगा ब्लॉक के दौरान व्यवस्थित तरीके से हुए कामकाज

    मेगा ब्लॉक अप और डाउन दोनों दिशाओं में 3:35 से 18:35 तक लिया गया था। इस दौरान कुछ मालगाड़ियों को गया जंक्शन पर रोका गया, जबकि कुछ मालगाड़ियों को कष्ठा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया था। एफसीआई गुमटी को करीब एक घंटे तक बंद रखा गया था, जिससे कामकाज सुचारु रूप से चल सके।

    स्टेशन अधीक्षक एवं टीआई की सक्रिय भूमिका

    स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार सिंह और यातायात निरीक्षक बीबी पांडेय के नेतृत्व में कामकाज को संभाला जा रहा था। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मेगा ब्लॉक का उद्देश्य रेलवे ट्रैक और अन्य बुनियादी ढांचे का रखरखाव और सुधार करना है, जिससे ट्रेनों की गति और सुरक्षा में सुधार हो सके।

    मेगा ब्लॉक खत्म होने के बाद चली वंदे भारत एक्सप्रेस

    मेगा ब्लॉक खत्म होने के बाद सबसे पहले देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया गया। इसके बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से शुरू हो गया। यात्रियों ने राहत की सांस ली और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ट्रेनों का लाभ उठाया।

    आगे भी मेगा ब्लॉक लिए जाएंगे

    रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस तरह के मेगा ब्लॉक लिए जाएंगे ताकि रेलवे ट्रैक और अन्य बुनियादी ढांचे का रखरखाव और सुधार किया जा सके। इससे ट्रेनों की गति और सुरक्षा में सुधार होगा और यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान सुविधा होगी। रेलवे की इस पहल से यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा और रेलवे की सेवाएं और भी अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होंगी।

  • यूपी से शराब की तस्करी, बोरा लेकर भागते वक्त पकड़े गए, तस्कर जानें कहां के हैं रहनेवाले

    यूपी से शराब की तस्करी, बोरा लेकर भागते वक्त पकड़े गए, तस्कर जानें कहां के हैं रहनेवाले

    देवव्रत मंडल

    ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया ने शनिवार को एक सफल कार्यवाही की। इस दौरान, आरपीएफ और जीआरपी गया की संयुक्त टीम ने गया रेलवे स्टेशन पर अपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखी हुई थी। इसी क्रम में, टीम ने दो व्यक्तियों को पकड़ा, जो पुलिस को देखकर अपना बोरा उठाकर भागने लगे थे। पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश से शराब लाकर बिहार में ऊंचे दाम पर बेचते हैं।

    गिरफ्तार व्यक्तियों के विवरण:

    • पंकज कुमार: उम्र 35 वर्ष, पिता रतन साहू, स. गंगोरा वार्ड संख्या 03, थाना चंडी जिला नालंदा बिहार
    • कंचन कुमार: उम्र 35 वर्ष, पिता राम इकबाल यादव सकीम डिहरा वार्ड नंबर 13 थाना चंडी जिला नालंदा बिहार

    बरामद शराब के विवरण:

    • पंकज कुमार के पास से: 48 पीस किंगफिशर स्ट्रांग बियर प्रत्येक 500 ML
    • कंचन कुमार के पास से: 120 पीस ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की प्रत्येक 180 ML

    कुल बरामद शराब: 45.6 लीटर

    बरामद शराब की कीमत: ₹ 23040

    पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना गया ले जाया गया। जहां कांड संख्या 173/25 दिनांक 14.06.25 अंतर्गत धारा 30 (a) बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम पंजीकृत किया गया। यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे, डीडीयू मंडल, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया की ओर से दी गई है।

  • विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 20 लोगों ने किया रक्तदान

    विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 20 लोगों ने किया रक्तदान

    देवव्रत मंडल

    विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून 2025) के शुभ अवसर पर भारतीय चिकित्सा संघ, गया द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड और एसोसिएशन ऑफ सजगन्स ऑफ इंडिया ने सहयोग किया।

    मुख्य अतिथि और रक्तदाता

    इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन उपस्थित थे। भारतीय चिकित्सा संघ, गया शाखा के सचिव डॉ. विमलेंदु विमल, डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह, डॉ. मो० हारून रशीद के साथ ही एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया और शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के सदस्यों ने भी रक्तदान किया। कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया।

    ये सभी गण्यमान्य भी रहे उपस्थित

    इस अवसर पर आई० एम० ए०, गया के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. डी के सहाय, डॉ. विश्व विजय सिंह, डॉ. नन्द किशोर गुप्ता, डॉ. आशीष प्रसाद और एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया एवं शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनी कुमार वर्मा एवं उनके अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

    रक्तदान का महत्व

    इस मौके पर लोगों ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण कार्य है। जो कई लोगों की जान बचाने में मदद करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

  • विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 20 लोगों ने किया रक्तदान

    विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 20 लोगों ने किया रक्तदान

    देवव्रत मंडल

    विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून 2025) के शुभ अवसर पर भारतीय चिकित्सा संघ, गया द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड और एसोसिएशन ऑफ सजगन्स ऑफ इंडिया ने सहयोग किया।

    मुख्य अतिथि और रक्तदाता

    इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन उपस्थित थे। भारतीय चिकित्सा संघ, गया शाखा के सचिव डॉ. विमलेंदु विमल, डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह, डॉ. मो० हारून रशीद के साथ ही एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया और शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के सदस्यों ने भी रक्तदान किया। कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया।

    ये सभी गण्यमान्य भी रहे उपस्थित

    इस अवसर पर आई० एम० ए०, गया के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. डी के सहाय, डॉ. विश्व विजय सिंह, डॉ. नन्द किशोर गुप्ता, डॉ. आशीष प्रसाद और एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया एवं शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनी कुमार वर्मा एवं उनके अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

    रक्तदान का महत्व

    इस मौके पर लोगों ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण कार्य है। जो कई लोगों की जान बचाने में मदद करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

  • दिव्यांग अधिकार सम्मेलन की तैयारी को लेकर अहम बैठक सम्पन्न, 29 को पटना में महासम्मेलन

    दिव्यांग अधिकार सम्मेलन की तैयारी को लेकर अहम बैठक सम्पन्न, 29 को पटना में महासम्मेलन

    देवब्रत मंडल

    गया जी के चंदौती प्रखंड सभागार भवन में एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटीज के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य 29 जून 2025 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित दिव्यांग अधिकार महासम्मेलन की रणनीति तय करना था।

    25,000 से 30,000 दिव्यांगजनों की भागीदारी का अनुमान

    बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गया जिला के सभी प्रखंडों से दिव्यांगजनों के पटना पहुँचने हेतु समुचित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अनुमान है कि गया से 25,000 से लेकर 30,000 तक दिव्यांगजन भाई-बहन पटना में एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगे।

    सरकार को स्पष्ट संदेश देने का निर्णय

    सभा में वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार को यह स्पष्ट संदेश दिया जाए कि दिव्यांगजनों को ₹400 की पेंशन नहीं, ₹3000 प्रतिमाह चाहिए और उन्हें रोटी, कपड़ा और मकान का मौलिक अधिकार मिलना चाहिए।

    बैठक में प्रमुख लोगों की उपस्थिति

    बैठक में मुख्य अतिथि हरदेव प्रसाद, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, APWD और विशिष्ट अतिथि धर्मवीर शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रभारी संजीव कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी यशु पाल और प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रभारी अंजू कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

    निर्णायक अधिकार आंदोलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

    बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों के चेहरों पर जोश और उम्मीद की रौशनी साफ झलक रही थी। यह बैठक दिव्यांग अधिकार आंदोलन की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगी।

  • स्टेशन रोड मालगोदाम में दुकानदार को कुछ लोगों ने कर दी धुनाई, थाने में पीड़ित ने दी तहरीर

    स्टेशन रोड मालगोदाम में दुकानदार को कुछ लोगों ने कर दी धुनाई, थाने में पीड़ित ने दी तहरीर

    देवब्रत मंडल

    गया जी शहर के स्टेशन रोड मालगोदाम मोहल्ले में एक दुकानदार की कुछ शरारती तत्वों ने धुनाई कर दी। दुकानदार का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने अपनी दुकान के सामने हल्ला मचा रहे लड़कों को यहां से हट जाने की बात कही। जिस पर लड़कों ने लात मुक्का से पिटाई कर दी। जिससे दुकानदार जख्मी हो गया। जिसका प्राथमिक उपचार जयप्रकाश नारायण अस्पताल में हुआ है। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली थानाध्यक्ष को आवेदन पत्र लिखकर दोषियों के विरुद्ध कांड अंकित करते हुए उन सभी के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना गुरुवार देर शाम के बाद की है।
    पीड़ित दुकानदार चन्दन कुमार गुप्ताः उम्र-35 वर्ष, पिता-श्री रान सेवक प्रसाद महल्ला-स्टेशन मालगोदाम, थाना कोतवाली का रहने वाले हैं। जिसने पुलिस को दिए आवेदन पत्र में कहा है कि दिनांक 12/06/25 की समय करीब शाम 7:25 पर हम अपने दुकान पर बैठे हुए थे। तभी रौशन कुमार उम्र 23 वर्ष पिता – विनोद प्रसाद (चमरू) स्टेशन मालगोदाम, थाना-कोतवाली, जिला-गया, पियूस कुमार पिता-स्व० गोपाल प्रसाद, मुरली हिल पहाडी, थाना कोतवाली, जिला-गया, सौरभ कुमार पिता-स्व० पप्पू प्रसाद थाना-कोतवाली, स्टेशन मालगोदाम, जिला गया का रहने वाला है। इसके अलावा एवं 5 से 6 अज्ञात व्यक्ति मेरे दुकान के सामने हल्ला करने लगे। तब मैंने जाकर उन सभी को बोले कि मेरे दुकान के सामने हल्ला मत करिए। इतने में सभी मिलकर लात-मुक्का से मार‌कार जख्मी कर दिया है। पीड़ित दुकानदार ने थानाध्यक्ष से इन सभी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

  • अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया में शव बरामद, वरीय पुलिस अधीक्षक ने शुरू की जांच, विशेष टीम गठित

    अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया में शव बरामद, वरीय पुलिस अधीक्षक ने शुरू की जांच, विशेष टीम गठित

    देवब्रत मंडल

    घटनास्थल का मुआयना करते एसएसपी

    अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल को संरक्षित किया और शव को बरामद कर अंत्यः परीक्षण हेतु ए.एन.एम.एम.सी.एच, गया भेजा।

    जांच के लिए विशेष टीम का गठन

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया, जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक, गया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया शामिल हैं।

    FSL और तकनीकी टीम की मदद

    एसएसपी ने बताया FSL और तकनीकी टीम को साक्ष्य संकलन हेतु घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों का गहन अवलोकन किया।

    कई बिंदुओं पर टीम कर रही जांच

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम को आसपास के थानों में दर्ज हालिया गुमशुदगी रिपोर्टों से मिलान करने, शीघ्र अंत्यः परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त कर मृत्यु के कारणों का पता लगाने, स्थानीय लोगों से पूछताछ कर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने और घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    कांड दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

    एसएसपी ने कहा कि बोधगया थाना द्वारा इस संबंध में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही इसका उद्भेदन करने का प्रयास कर रही है।

  • ट्रेन के एसी कोच में तकनीकी खराबी, यात्रियों ने किया जमकर हंगामा, यार्ड में रोक दी ट्रेन, किसी की एक सुनने को तैयार नहीं

    ट्रेन के एसी कोच में तकनीकी खराबी, यात्रियों ने किया जमकर हंगामा, यार्ड में रोक दी ट्रेन, किसी की एक सुनने को तैयार नहीं

    देवब्रत मंडल

    पूर्णिया-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों ने गया में एसी खराब होने को लेकर जमकर हंगामा किया। करीब एक घन्टे ट्रेन को यार्ड में रोके रखा। रेलवे के स्थानीय पदाधिकारी यात्रियों को समझाने की कोशिश करते रहे। एसी कोच की मशीन काम नहीं करने से बेहाल यात्री किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि मोकामा स्टेशन से कोच की एसी काम नहीं कर रहा है। शिकायत के बावजूद कोई ठीक नहीं करने आया तो मजबूरन उन्हें ऐसा कदम गया में उठाने पड़े हैं।

    आश्वासन कोरा साबित होने पर उग्र हो गए थे यात्री


    दरअसल यात्रियों को आश्वासन दिया जाता रहा था कि अगले स्टेशन पर एसी ठीक करवा दिया जाएगा लेकिन ट्रेन गया जंक्शन पर पहुंच गई। यहां भी प्लेटफॉर्म पर टेक्नीशियन नहीं ठीक करने पहुंचे तो यात्रियों में गुस्सा और बढ़ता चला गया। गर्मी भी प्रचंड है। जिससे यात्री बेहाल थे।

    गया जंक्शन से खुलने के बाद यार्ड में रोक दी ट्रेन, पदाधिकारी की सुनने को तैयार नहीं

    परिचालन विभाग ने ट्रेन को गया से ट्रेन को कोडरमा की ओर रवाना कर दिया। जिसके बाद यात्रियों ने यहां से ट्रेन कुछ ही दूरी तय ही की थी कि यात्रियों ने एसीपी(वैक्यूम) कर यार्ड में गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद डिप्टी एसएस आरके भारती, आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव आदि यार्ड में पहुंचे और यात्रियों को मनाते हुए ट्रेन को खुलने देने की अपील करते रहे।

    तकनीशियन ने खमियाँ की दूर तो उन्हें भी यात्री साथ ले गए

    इस बीच इलेक्ट्रिक विभाग के एक तकनीशियन को बुला लिया गया था। जिन्होंने खामियां दूर की। यात्री इतने से भी नहीं मान रहे थे। स्थानीय रेल प्रशासन से लिखित में ये मांग कर रहे थे कि आगे फिर कोई परेशानी नहीं होगी। अंततः तकनीशियन को कोच में ही साथ जाना पड़ा। जो कोडरमा स्टेशन तक गए। बीच रास्ते में एसी कोच की मशीन काम करने लगा था तो तकनीशियन कोडरमा से वापस गया आए।

    पूर्णिया-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन के कोच बी-1 और ए-1 में आई थी तकनीकी खराबी

    गाड़ी संख्या 18625 पूर्णिया-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन के कोच बी-1 और ए-1 बोगी के तकनीकी खराबी आई थी। जिसके यात्रियों ने हंगामा किया और रेलवे अधिकारियों से इसकी शिकायत की। यात्रियों ने बताया कि उन्होंने पटना और मोकामा में भी इसकी शिकायत की थी। लेकिन उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। जब ट्रेन गया जंक्शन पर पहुंची, तो यात्रियों ने शोर-शराबा करना शुरू कर दिया। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों से बताया गया कि हंगामे के कारण गया में ट्रेन करीब 57 मिनट तक रुकी रही।

    रेल प्रशासन ने कहा हम यात्रियों की सुविधाएं देने के लिए कटिबद्ध हैं

    इधर, रेल प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की परेशानियों को दूर करते हुए उनकी यात्रा को सुखद और निरापद बनाने के लिए हम कटिबद्ध हैं। तकनीकी खराबी को दूर करा दिया गया, इसके बाद यात्रियों ने अपने गंतव्य स्थान तक की यात्रा पूरी की

  • चलती ट्रेन में महिला ने शिशु को दी जन्म, गया जंक्शन पर रेलवे की टीम ने पहुंचाई सहायता

    चलती ट्रेन में महिला ने शिशु को दी जन्म, गया जंक्शन पर रेलवे की टीम ने पहुंचाई सहायता

    देवब्रत मंडल

    महिला यात्री व रेलवे की टीम

    गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन “मातृ शक्ति” के तहत आरपीएफ ने एक महिला यात्री को सहायता प्रदान की। डिप्टी एसएस गया से प्राप्त सूचना के अनुसार, एक महिला यात्री को लेबर पेन (प्रसव पीड़ा) हो रहा था, जिसके बाद स्टेशन उपप्रबंधक(वाणिज्य), आरपीएफ और रेलवे अस्पताल की टीम ने तुरंत कार्रवाई की।

    महिला यात्री को प्रदान की गई चिकित्सा सहायता

    महिला यात्री (22 वर्ष), जिनकी यात्रा पुनपुन से गया जंक्शन (ट्रेन नं 53213) थी, का ट्रेन में ही चाकंद स्टेशन से खुलने के बाद नॉर्मल डिलीवरी हो गया था। महिला नालंदा जिले के बिहारशरीफ की रहने वाली हैं। गया स्टेशन पहुंचने पर डिप्टी एसएस(वाणिज्य) मुन्ना कुमार, डॉक्टर रवि शंकर पांडेय की टीम और आरपीएफ की मोनिका कुमारी ने मिलकर महिला यात्री को चिकित्सा सहायता प्रदान की।

    जच्चा और बच्चा को हॉस्पिटल भेजा गया

    बाद में जच्चा और बच्चा दोनों को अग्रिम इलाज हेतु उनके परिजनों की मौजूदगी में व्हील चेयर की मदद से स्टेशन परिसर से बाहर ले जाकर वाहन की मदद से हॉस्पिटल भेजा गया। महिला यात्री ने रेलवे की टीम के प्रति आभार प्रकट किया।