Blog

  • 51 विद्यालयों से आए हुए पदाधिकारियों के लिए सत्र बहुत ही उपयोगी और लाभदायक सिद्ध हुआ

    51 विद्यालयों से आए हुए पदाधिकारियों के लिए सत्र बहुत ही उपयोगी और लाभदायक सिद्ध हुआ

    देवब्रत मंडल

    बोधगया के एक निजी रिसॉर्ट में केंद्रीय विद्यालय संगठन, पटना संभाग की वार्षिक प्राचार्य बैठक के दूसरे दिन मंगलवार को कई महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। पटना संभाग के सभी 51 विद्यालयों से आए हुए पदाधिकारियों के लिए यह सत्र बहुत ही उपयोगी और लाभदायक सिद्ध हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए, जिससे पदाधिकारियों को अपने कार्यों में सुधार करने में मदद मिली।

    प्रथम सत्र

    प्रथम सत्र में रजनीश त्रिपाठी, प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय, गरहरा ने “पीएम श्री “संभावनाएं और चुनौतियां तथा उसका समाधान” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने इस विषय पर विस्तार से चर्चा की और आने वाली समस्याओं का उचित समाधान प्रस्तुत किया। एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक ने एनआईओएस पर विधिवत प्रकाश डाला और उसके महत्व को रेखांकित किया। अरविंदो सोसाइटी के समन्वयक ने अरविंदो सोसायटी पर प्रकाश डाला और उसके महत्व को प्रतिपादित करते हुए होने वाले लाभ से अवगत कराया।

    द्वितीय सत्र

    द्वितीय सत्र में लेखा पर एक बड़े सत्र का आयोजन किया गया, जिसपर ए. के. जिज्ञासु, प्रभारी वित्तीय अधिकारी, केंद्रीय विद्यालय संगठन, पटना संभाग ने इस सत्र को सफल बनाया। उन्होंने छोटी-छोटी चीजों को समझाया और समस्याओं का निदान भी प्रस्तुत किया। एनसीसी पर भी एक व्याख्यान रखा गया, जिसे जी. पी. कैप्टन श्री विष्णु शर्मा, सीओ एनसीसी, एयर विंग ने संबोधित किया।

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थिति

    संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त अनुराग भटनागर, सहायक आयुक्त मनीष कुमार प्रभात, सहायक आयुक्त पूर्णेंदु मंडल, सहायक आयुक्त रंजना बरफाल, प्रशासनिक अधिकारी भीम कुमार की गरिमामयी उपस्थिति मंच पर बनी रही।

    कार्यक्रम का सफल संचालन

    ए. के. गुप्ता, प्राचार्य, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 गया के निर्देशन में स्थल की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न किया गया। केंद्रीय विद्यालय संगठन, पटना संभाग के अन्य कर्मचारियों का लगातार सहयोग प्राप्त होता रहा।

  • गया जंक्शन पर आरपीएफ ने दो लोगों को चोरी के आरोप में किया गिरफ्तार

    गया जंक्शन पर आरपीएफ ने दो लोगों को चोरी के आरोप में किया गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    थाने में गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस

    ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत RPF पोस्ट गया ने दिनांक 17.06.25 को दो टॉप आरोपी को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। जिनकी अनुमानित कीमत ₹ 29,000 है।

    आरोपियों के विवरण:

    1. राहुल कुमार यादव, उम्र 22 वर्ष, पिता करू यादव, मझौली, थाना मनातू, जिला पलामू, झारखंड
    2. संतोष कुमार, उम्र 25 वर्ष, पिता विन्दा वसखोर, बागेश्वरी गुमटी, थाना डेल्हा, जिला गया, बिहार

    बरामद सामग्री:

    • INFINIX कंपनी का हल्का फिरोजी कलर का स्क्रीन टच मोबाइल
    • SUMSUNG कंपनी का मोबाइल

    कार्रवाई:

    दोनों आरोपियों के विरुद्ध जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 178/25 दिनांक 17.06.2025 अंतर्गत धारा 317(5) BNS पंजीकृत किया गया। RPF पोस्ट गया की टीम में शामिल थे:

    • सउनि/मृत्युंजय कुमार अकेला
    • आ./शशि शेखर
    • आ./राकेश कुमार सिंह
    • प्रधान आरक्षी संजय कुमार राय
    • उनि/मुकेश कुमार CPDS टीम गया
    • पुअनि/पिंटू कुमार चौधरी

    इस कार्यवाही से यात्रियों की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

  • गया जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता बलराम शर्मा नहीं रहे, निधन पर नेताओं ने जताया शोक

    गया जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता बलराम शर्मा नहीं रहे, निधन पर नेताओं ने जताया शोक

    देवब्रत मंडल

    File photo

    गया जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता बलराम शर्मा के ब्रेन हैमरेज के बाद अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराने के कुछ घंटों बाद उनके निधन की खबर से सम्पूर्ण गया जिला में शोक की लहर फैल गई। आज राजेंद्र आश्रम में आयोजित शोक सभा में जिला कांग्रेस कमिटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं में शामिल थे गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष शहाबुद्दीन रहमानी, उदय मांझी, रजनीश कुमार झुना सहित और कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता आदि। नेताओं ने बलराम शर्मा को मृदुभाषी, हरदिल अजीज और सामाजिक कार्यकर्ता बताया, जिन्होंने आजीवन कांग्रेस पार्टी के समर्पित नेता के रूप में कार्य किया। उन्होंने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इधर, पूर्व वार्ड पार्षद सह बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार मंडल, युवा कांग्रेस के नेता सह वार्ड नं 04 के पार्षद प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार मंडल आदि भी वरिष्ठ नेता बलराम शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

  • इमरजेंसी ड्यूटी में थे रेलवे के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, पर यात्री को अटेंड करने नहीं गए, ड्रेसर ने किया अटेंड

    इमरजेंसी ड्यूटी में थे रेलवे के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, पर यात्री को अटेंड करने नहीं गए, ड्रेसर ने किया अटेंड

    देवब्रत मंडल

    बीमार यात्री से बातें करते रेलवे अस्पताल के ड्रेसर

    रेलवे में यात्रियों की सुख सुविधाओं में एक स्वास्थ्य सेवा भी है लेकिन ये कैसी सेवा कही जा सकती है कि एक रेलयात्री को लूज़ मोशन की सूचना मिलती है। ट्रेन गया जंक्शन पर रुकती है तो इमरजेंसी ड्यूटी में रहे रेलवे अनुमंडल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक यात्री को अटेंड करने नहीं जाते हैं। एक ड्रेसर को इस काम के लिए भेज दिया जाता है। इसके बाद उन्हें चिकित्सीय सहायता प्रदान की जाती है। यात्री ने रेल मदद पोर्टल के माध्यम से शिकायत की थी। ये घटना सोमवार(16 जून 2025) की है।

    घटनाक्रम कुछ इस प्रकार है

    रेल मदद पोर्टल के माध्यम से अस्पताल को मिली थी सूचना

    रेल मदद पोर्टल की सेवा पर रहीं अंजली गया रेलवे अनुमंडल अस्पताल को मैसेज भेजती हैं कि ट्रेन नंबर 12371 के कोच बी-6 के बर्थ संख्या 9 पर आसनसोल से सफर कर रहे यात्री छट्ठू जायसवाल को लूज़ मोशन की शिकायत है। जिन्हें गया में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए। यात्री के टिकट का पीएनआर 641154121011 बताया गया है।

    सीएमएस थे इमरजेंसी ड्यूटी में, पर नहीं जा सके स्टेशन

    इस सूचना के बाद अस्पताल के इंडोर में सेवा देने वाली एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी के पास ड्रेसर विजय कुमार(सेवानिवृत्त होने के बाद पुनः सेवा में लिए गए हैं) आते हैं। जो पूछते हैं कि इमरजेंसी ड्यूटी में कौन से चिकित्सा पदाधिकारी हैं तो उन्हें बताया गया कि एमएस(CMS) सर हैं।

    एम्बुलेंस से केवल ड्रेसर गए यात्री को अटेंड करने

    यात्री द्वारा बताई गई बीमारी के अनुसार कुछ दवाओं के साथ केवल ड्रेसर विजय कुमार एम्बुलेंस से रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं और यात्री को दवा उपलब्ध करा देते हैं। हालांकि कोच में जब ड्रेसर विजय कुमार पहुंच कर यात्री के पास जाते हैं तो यात्री उन्हें बुखार की भी शिकायत करते हैं। यहां मेमो पर पहले से लूज़ मोशन की बात जो लिखी गई थी, उसे काटकर फीवर(बुखार) किया जाता है।

    यात्री ने चिकित्सीय सुविधा के एवज में किया दो सौ रुपये का भुगतान

    यात्री को इस सेवा के 200 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। इसके बाद ट्रेन अपने अगले स्टेशन के लिए यात्रियों को लेकर चल देती है। बताया गया कि रेलवे द्वारा इस प्रकार की चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के एवज में यात्रियों को सेवा शुल्क जमा करना पड़ता है। यह राशि रेल के खजाने में ऑन ड्यूटी चेकिंग स्टाफ द्वारा ईएफटी के माध्यम से जमा करते हैं।

    सीएमएस ने बताया कि क्यों नहीं यात्री को अटेंड कर सके

    इमरजेंसी ड्यूटी में रहे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार से जब पूछा गया कि आप यात्री को अटेंड करने क्यों नहीं जा सके स्टेशन? तो इनका कहना था कोई जरूरी नहीं कि हरेक इमरजेंसी कॉल पर वे जाएं। उनका कहना था कि हम फोन पर यात्री को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किए जाने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी को फॉलो कर रहे थे क्योंकि हम कुछ ऑफिसियल काम को वे निबटा रहे थे। आगे जब उनसे पूछा गया कि लूज़ मोशन की स्थिति में चिकित्सक का मौजूद रहना उचित जान पड़ता था तो उन्होंने कहा कि यहां केवल तीन चिकित्सक हैं। एक की ड्यूटी रेलवे की परीक्षा (NTPC) में लगाई गई है। एक महिला चिकित्सक योगदान करने के बाद छुट्टी पर चली गई हैं और वे एक सेवानिवृत्त सीआईटी सनाउल्लाह खान की मां जो यहाँ भर्ती हुई हैं, उन्हें रेफर करने की प्रक्रिया में हम लगे हुए थे, इसलिए स्टेशन नहीं जा सके। उन्होंने चिकित्सक की कमी की बात कहते हुए कहा कि हम एक सीएमएस होते हुए भी इमर्जेंसी ड्यूटी करते हैं। उन्होंने व्यवस्थाओं से व्यथित शब्दों में कहा कि ऐसे में तो हॉस्पिटल बंद करना पड़ जायेगा।

    पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के यात्री को नहीं मिल पाई चिकित्सीय सुविधा

    12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में एक यात्री की तबीयत खराब होने की सूचना रेलवे अस्पताल को मिली थी लेकिन गया जंक्शन पर उन्हें ईलाज मुहैया नहीं कराया जा सका। इस पर जब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से पूछा गया कि क्यों नहीं 12801 के यात्री को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी थी तो उन्होंने बताया कि ट्रेन के गया जंक्शन पर आने के 10 मिनट पहले सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि कम से कम 20-25 मिनट पहले सूचना मिलते हैं तो एम्बुलेंस, चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ को तैयारी करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि रेलवे अनुमंडल अस्पताल, गया से स्टेशन दूरी पर है। रास्ते में ट्रैफिक की भी समस्या अक्सर होती है। ऐसे में समय पर सूचना मिलने पर यात्रियों को चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराने में परेशानी नहीं होगी।

  • झारखंड, यूपी के बाद अब एमपी से भी आने लगी शराब, गया जंक्शन पर RPF ने बेलागंज के तस्कर को दबोचा

    झारखंड, यूपी के बाद अब एमपी से भी आने लगी शराब, गया जंक्शन पर RPF ने बेलागंज के तस्कर को दबोचा

    देवब्रत मंडल

    गिरफ्तार आरोपी व जब्त शराब के साथ पुलिस

    पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया ने दिनांक 16.06.2025 को ऑपरेशन सतर्क के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। इस दौरान, आरपीएफ और CPDS टीम गया की संयुक्त टीम ने गया रेलवे स्टेशन पर अपराधिक गतिविधियों की निगरानी की।

    गिरफ्तार व्यक्ति और बरामद शराब

    एक संदिग्ध व्यक्ति को प्लेटफॉर्म नंबर 06/07 पर Delhi End FOB के पास पकड़ा गया, जिसके पास से एक काले रंग का बैग और एक आसमानी रंग का ट्रॉली बैग बरामद हुआ। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विपुल कुमार बताया और स्वीकार किया कि बैग में शराब है जिसे वह मध्य प्रदेश से लाकर बिहार में ऊंचे दाम पर बेचता है।

    बरामद शराब के विवरण

    आसमानी रंग का ट्रॉली बैग: 12 अदद ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा प्रीमियम व्हिस्की, प्रत्येक का वजन 750 एमएल, कीमत 12×1395=16740 रुपये

    काले रंग का बैग: 12 अदद रॉयल्स स्टेज सुपीरियर व्हिस्की, प्रत्येक का वजन 750 एमएल, कीमत 12×1040=12480 रुपये

    कुल बरामद शराब

    मात्रा: 18 लीटर

    कीमत: ₹ 29220

    आगे की कार्रवाई

    व्यक्ति को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना गया ले जाया गया, जहां उसके विरुद्ध कांड संख्या 176/25 दिनांक 16.06.25 अंतर्गत धारा 30 (a) बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम पंजीकृत किया गया।

    आरोपी के विवरण

    आरोपी विपुल कुमार 21 वर्ष का है और पिता कौशल किशोर के पुत्र हैं। वह पड़रिया, थाना बेलागंज, जिला गया, बिहार का रहने वाला है।

    टीम के सदस्यों के विवरण

    आरपीएफ और CPDS टीम गया की संयुक्त टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। टीम में शामिल थे:

    निरीक्षक प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल गया बनारसी यादव

    स. उप निरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला

    प्रधान आरक्षी संजय कुमार राय

    आरक्षी राकेश कुमार सिंह

    आरक्षी शशि शेखर

    इन सभी के संयुक्त प्रयास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया और बरामद शराब को जब्त किया गया।

  • 51 केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्य, उप प्राचार्यों का त्रिदिवसीय सम्मेलन ज्ञान की भूमि पर शुरू, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर मंथन

    51 केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्य, उप प्राचार्यों का त्रिदिवसीय सम्मेलन ज्ञान की भूमि पर शुरू, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर मंथन

    देवब्रत मंडल

    केंद्रीय विद्यालय संगठन, पटना संभाग के तत्वावधान में प्राचार्य वार्षिक सम्मेलन बोधगया में प्रारंभ हुआ। यह त्रिदिवसीय आयोजन 16 से 18 जून 2025 तक चलेगा। जिसमें केंद्रीय विद्यालय संगठन पटना संभाग के सभी 51 केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्य, उप प्राचार्य और कार्यवाहक प्राचार्य सम्मिलित हो रहे हैं।

    कार्यक्रम की शुरुआत

    कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कर्नल दीपक कुमार, प्रशासनिक कमांडेंट, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, गया के स्वागत से हुई। अनुराग भटनागर, उपायुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन, पटना संभाग ने हरित पादप और अंगवस्त्र प्रदान कर उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।

    विशिष्ट अतिथियों का स्वागत

    सभी उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का स्वागत भी हरित पादप से किया गया। केंद्रीय विद्यालय संगठन, पटना संभाग के उपायुक्त अनुराग भटनागर का स्वागत राजेश श्रीवास्तव, प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 गया ने किया।

    दीप प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम

    दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात केंद्रीय विद्यालय क्रमांक -1 के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, और समूह नृत्य के प्रदर्शन से उपस्थित सभी अतिथियों का दिल जीत लिया।

    उद्घाटन सत्र

    केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त अनुराग भटनागर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा प्राप्त सहयोग की सराहना की गई। उन्होंने प्राचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुपालन में कोई कसर नहीं छोड़ेगा और अन्य सभी विद्यालयों के लिए एक पथ प्रदर्शक की तरह अग्रणी भूमिका निभाएगा।

    मुख्य अतिथि का संबोधन

    मुख्य अतिथि दीपक कुमार ने अपने संबोधन में प्राचार्यों के कुशल निर्देशन की प्रशंसा की और विद्यार्थियों के शिक्षण अधिगम में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्तम जिम्मेदारी का बोध कराया और पटना संभाग के उन विद्यालयों के प्राचार्यों का सम्मान किया, जिनका परीक्षा परिणाम कक्षा 10 और 12 में शत-प्रतिशत और उच्च पीआई है।

    सीबीएसई परीक्षा परिणामों का विश्लेषण

    इस वर्ष के सीबीएसई परीक्षा परिणामों का विश्लेषण सहायक आयुक्तों द्वारा प्रस्तुत किया गया, साथ ही इस वर्ष की कार्य योजना विशेष रूप से गृह परीक्षा और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया।

    नवीन शिक्षण पद्धतियों पर चर्चा

    अंतिम सत्र में जेके झा, प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय आईआईटी पटना और रूपाली परिहार, प्राचार्या, केंद्रीय विद्यालय मुजफ्फरपुर ने पटना संभाग में अपनाई जाने वाली विशिष्ट और सर्वश्रेष्ठ नवीन शिक्षण पद्धतियों पर प्रकाश डाला।

    धन्यवाद ज्ञापन

    कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय विद्यालय संगठन पटना संभाग के सहायक आयुक्त पूर्णेंदु मंडल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और मुख्य अतिथि महोदय के सहयोग की प्रशंसा की।

    कार्यक्रम का सफल संचालन

    कार्यक्रम का सफल संचालन केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 के प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मंच संचालन डॉ. चंद्र शेखर त्रिपाठी, स्नातकोत्तर शिक्षक हिंदी, केंद्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर और रुखसाना बानो एवं  स्नेहा विश्वकर्मा अध्यापिका, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक -1 गया ने किया। मंच सज्जा किरण कुमारी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आरती कुमारी ने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 के विद्यार्थियों के सहयोग से किया।

  • गया जंक्शन पर नवादा जिले का व्यक्ति हुआ बेहोश, उचित इलाज के लिए एएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया

    गया जंक्शन पर नवादा जिले का व्यक्ति हुआ बेहोश, उचित इलाज के लिए एएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया

    देवब्रत मंडल

    सहायता प्रदान करते आरपीएफ

    ऑपरेशन सेवा के तहत एक व्यक्ति को गया जंक्शन प्लेटफार्म नंबर 04 पर आरपीएफ बल सदस्य द्वारा मेडिकल सहायता पहुंचाई गई। बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति को पहले रेलवे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि रात आठ बजे के आसपास स्टेशन अधीक्षक गया द्वारा सूचना मिलने पर आरक्षी आशीष कुमार और सहायक उप निरीक्षक खुर्शीद खान ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर 04 पर पाया कि एक व्यक्ति उम्र करीब 50 वर्ष अचेतावस्था में पड़ा है। आरपीएफ बल सदस्यों ने रेल अस्पताल गया से समन्वय किया और रेल चिकित्सक आरएस पांडेय के साथ मेडिकल स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुंचकर व्यक्ति का प्राथमिक इलाज किया।

    • व्यक्ति की पहचान और इलाज:

    व्यक्ति को होश आने पर उन्होंने अपना नाम दिलीप कुमार सिन्हा बताया। जो कि नवादा जिले का रहनेवाला है। आरपीएफ ड्यूटी अधिकारी ने आरक्षी आशीष कुमार के सहयोग से एंबुलेंस के द्वारा मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया भेजवाया, जहां उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है।

  • चलती ट्रेन में गार्ड की अचानक बिगड़ी तबीयत, हो गए बेहोश, अस्पताल पहुंचाया गया

    चलती ट्रेन में गार्ड की अचानक बिगड़ी तबीयत, हो गए बेहोश, अस्पताल पहुंचाया गया

    देवब्रत मंडल

    अस्पताल ले जाते एसएस, टीआई व रेलकर्मी

    गाड़ी संख्या 13553 आसनसोल-वाराणसी एक्सप्रेस के गार्ड विजय कुमार की तबीयत उस समय बिगड़ गई, जब वे ट्रेन लेकर चल रहे थे। इन्हें लू लग गई थी। जिसके कारण वे बेहोश हो गए। घटना गया-कोडरमा ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड के मानपुर जंक्शन पर हुई, जब वे इस स्टेशन पर ट्रेन लेकर पहुंचे। गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार सिंह को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वे बिना देर किए उन्होंने के कोचिंग संतोष कुमार और यातायात निरीक्षक बीबी पांडेय को निर्देश दिया कि त्वरित उन्हें अस्पताल ले जाएं। इसके बाद वे स्वयं भी गार्ड विजय कुमार को एम्बुलेंस के स्ट्रेचर पर लेकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

    चिकित्सक ने बताया गार्ड की स्थिति में सुधार है

    अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि विजय कुमार को लू लगने से बेहोश होने की समस्या हुई थी, लेकिन अब उनकी स्थिति में सुधार है। वहीं रेलवे अधिकारियों ने भी गार्ड की तबीयत खराब होने की घटना पर चिंता व्यक्त की है और उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है।

    रेलकर्मियों ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

    स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार सिंह खुद अस्पताल गए और गार्ड का हाल-चाल जाना। उन्होंने गार्ड के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। गार्ड विजय कुमार के सहयोगियों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और कहा है कि गार्ड की भूमिका रेलवे के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है।

    इलाज जारी, प्रशासन ने उठाए आवश्यक कदम

    रेलवे अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में गार्ड विजय कुमार का इलाज जारी है। उम्मीद जताई है कि जल्द ही वे स्वस्थ होकर अपने काम पर लौट आएंगे। रेलवे प्रशासन गार्ड की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।

  • ट्रक की चपेट में आने से गया नगर निगम के वार्ड जमादार की घटनास्थल पर मौत, भीड़ ने ट्रक को किया आग के हवाले

    ट्रक की चपेट में आने से गया नगर निगम के वार्ड जमादार की घटनास्थल पर मौत, भीड़ ने ट्रक को किया आग के हवाले

    देवब्रत मंडल

    ट्रक में लगी आग

    इस वक्त गया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि गया नगर निगम के एक वार्ड जमादार की मौत एक ट्रक की चपेट में आने से हो गई है। मौत से आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया है। घटनास्थल के पास लोगों की जमा भीड़ की वजह से माडनपुर बाईपास के पास सड़क जाम हो गया है। निगम एवं पुलिस प्रशासन के संज्ञान में मामला आने के बाद अपने अपने स्तर से कार्यवाही शुरू कर दी है।

    एक महीना पहले ही वार्ड 46 में ही लगाई गई थी ड्यूटी

    मृतक वार्ड जमादार का नाम प्रकाश दास बताया गया है। जो  कि वार्ड नंबर 46 में पदस्थापित थे। मृतक प्रकाश दास पिता नंदलाल दास, मोहल्ला- माडनपुर, डाक स्थान के पास निवासी थे। जिनका एक महीना पहले ही इस वार्ड में स्थानांतरण हुआ था।

    स्वच्छता पदाधिकारी ने की जताया दुःख

    वार्ड जमादार की स्कूटी

    गया नगर निगम के स्वच्छता पदाधिकारी मानव कुमार उर्फ मोनू ने घटना पर गहरा दुःख जताते हुए कहा कि उन्हें भी इस दुःखद घटना की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि वार्ड सुपरवाइजर प्रकाश अपनी स्कूटी से जा रहे थे। इस बीच एक ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

    भीड़ ने ट्रक में लगाई आग, सड़क जाम

    स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद जिस ट्रक की चपेट में आने से वार्ड जमादार प्रकाश रविदास की मौत हुई है, उस ट्रक को लोगों ने पूर्व महापौर के घर के कुछ दूर आगे रोक लिया। चालक भागने में सफल रहा। आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। फायर बिग्रेड को इस घटना की जानकारी दी गई है।

    वार्ड पार्षद ने कहा- घटना दुःखद है

    मृत वार्ड जमादार

    वार्ड संख्या 46 के पार्षद व उनके प्रतिनिधि साकेत कुमार उर्फ भगत ने कहा कि घटना दुःखद है। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड के जमादार प्रकाश के निधन की खबर उन्हें क्षेत्र की जनता ने दी है। उन्होंने नगर आयुक्त से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने तथा दोषी ट्रक चालक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

  • संडे स्पेशल: एक खबर काम की, पर काम शुरू हो तो कैसे? मामला जनहित में नगर निगम से जुड़ा

    संडे स्पेशल: एक खबर काम की, पर काम शुरू हो तो कैसे? मामला जनहित में नगर निगम से जुड़ा

    देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम भवन

    जैसा कि आप सभी गया जी में रहनेवाले लोगों को तो पता ही होगा कि गया जी शहर से होकर माल की ढुलाई के लिए अलग से रेलवे लाइन बिछाई जानी है। इस बहुउद्देश्यीय रेल परियोजना का नाम ‘ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर’ है। इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है अब लाइन बिछाने के लिए एलएंडटी कंपनी इस पर काफी दूर तक काम कर रही है।

    इन तीनों वार्ड में बनने हैं आरयूबी

    आइये हम बात करते हैं गया जी नगर निगम क्षेत्र में इस परियोजना से जुड़े जनहित के मुद्दे और मसले की। गया नगर निगम के वार्ड नं 04, 05 और 47 से होकर इस रेलवे लाइन को बिछना है। इन्हीं तीन वार्डों में आरयूबी बनाने की योजना को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है

    संघर्ष समिति व लोगों ने की थी मांग

    स्वाभाविक है कि रेल लाइन बिछने के बाद बड़ी आबादी प्रभावित होगी। मसलन रेल लाइन पार कर आना जाना करना होगा तो इसके निदान के लिए भूमि अधिग्रहण विरोधी संघर्ष समिति ने काफी पहले ही डीएफसीसीआईएल को पत्र लिखकर कुछ चिन्हित जगहों पर आरयूबी(रोड अंडर ब्रिज) के निर्माण की मांग की थी। मांगें मान ली गई है और वार्ड नंबर 04, 05 एवं 47 में इसे बनाने के लिए रेलवे(डीएफसीसीआईएल) ने मंजूरी भी दे दी है।

    पेंच यहाँ रहा है फंस

    अब पेंच यहां फंस रहा है कि इस आरयूबी के निर्माण के लिए गया नगर निगम को एनओसी देना है। इसको लेकर रेल प्रशासन ने एक पत्र नगर आयुक्त को पिछले दिनों भेजा है लेकिन अब तक इस सम्बंध में कोई प्रत्युत्तर रेल प्रशासन को नहीं भेजा जा सका है।


    Magadhlive news की टीम इसकी पड़ताल में जुटी तो ये बातें सामने आई:-

    1. इस वर्ष जनवरी महीने की शुरुआत में रेलवे और निगम के अभियंताओं की संयुक्त टीम ने इन तीनों वार्ड में स्थल जांच कर अपनी रिपोर्ट समर्पित कर दिया है।
    2. इसके पश्चात रेलवे ने फरवरी माह में एक पत्र नगर निगम को भेजकर अनापत्ति प्रमाण पत्र देने की मांग की है।
    3. अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए निगम के द्वारा कार्यवाही की जा चुकी है। निगम बोर्ड में इस पर चर्चा भी हुई लेकिन मामला ठंडे बस्ते में है।
    4. इस सम्बंध में जब वार्ड नं 04 और 05 के पार्षदों से बात की गई तो उनका कहना है यह जनहित का मुद्दा है, इस पर अगली बोर्ड की बैठक होती है तो एनओसी देने की जहां तक बात है तो हम सभी इसके लिए तैयार हैं। क्योंकि बड़ी आबादी इससे लाभान्वित होंगे।
    5. इस संबंध में 14 जून को magadhlive news के इस संवाददाता ने नगर आयुक्त से मिलकर इस मसले का हल यानी एनओसी अबतक जारी नहीं करने के पीछे कारणों को जानने की इच्छा जताई थी लेकिन नगर आयुक्त आवश्यक बैठक में थे तो बात नहीं हो पाई।
    6. फरवरी 2025 के 21 तारीख को ही रेलवे का पत्र नगर निगम को प्राप्त हो चुका था और 07 मार्च को नगर आयुक्त के निजी सचिव(सहायक) इस पत्र को प्राप्त कर चुके हैं।
    7. वार्ड नं 04 में छोटकी नवादा पाँचबिगहिया, वार्ड नं 05 में गोविंदपुर में तथा वार्ड नं 47 अंतर्गत नारायणपुर मोहल्ले में ये रोड अंडर ब्रिज का निर्माण होना है।
    8. ब्रिज की लंबाई और चौड़ाई 5.5×4.5 मीटर होगी जो इस परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा चुकी भूमि पर ही बनने हैं। इसके अलावा गया-पटना एनएच-83 पर तथा गया-पटना रेलखंड पर रेल समपार फाटक संख्या 63/B के ऊपर से भी एक ब्रिजबनने की बात बताई गई है। ताकि आमलोगों को रेलवे लाइन बिछने के बाद आवागमन बाधित नहीं हो।

    इस सम्बंध में जब रेलवे के एक अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया आमजनों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन जगहों पर ब्रिज का बनना है लेकिन जहां तक नगर निगम क्षेत्र में आरयूबी बनाने की बात है तो निगम से एनओसी मिलने का केवल इंतजार है। एनओसी प्राप्त हो जाने के बाद संबंधित एजेंसी को कार्य में कोई परेशानी नहीं होगी।