Blog

  • गया जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री प्लेटफॉर्म पर गिरा, ANMMCH रेफर

    गया जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री प्लेटफॉर्म पर गिरा, ANMMCH रेफर

    देवब्रत मंडल

    घायल यात्री

    गया रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हुआ जब एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म पर गिर गया। घायल यात्री की पहचान राजेंद्र गिरी (60 वर्ष) के रूप में हुई है, जो आजाद नगर, गली नंबर 6, थाना+पोस्ट जमुना नगर, जिला जमुना नगर (हरियाणा) के रहने वाले हैं।

    यात्रा का विवरण

    राजेंद्र गिरी जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13152 DN) से यात्रा कर रहे थे। उनकी सीट कोच संख्या S 1 में सीट 68 पर थी और वे यमुनानगर से कोलकाता तक यात्रा कर रहे थे।

    तेजी से हुई कार्रवाई

    रेलवे सुरक्षा बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल यात्री को उठाया और चिकित्सा सुविधा प्रदान की। घायल यात्री को रेलवे अस्पताल गया ले जाया गया, जहां डॉ. रवि पांडे ने उनका इलाज किया और बेहतर उपचार के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया।

    यात्री की स्थिति सामान्य

    वर्तमान में, यात्री की स्थिति सामान्य है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। यात्री के 7 वर्षीय पुत्र आदित्य राय को आरपीएफ कोडरमा की मदद से कोडरमा में उतार लिया गया है।

    रेलवे सुरक्षा बल की सराहनीय कार्रवाई

    रेलवे सुरक्षा बल की तेजी से हुई कार्रवाई के कारण घायल यात्री को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी। इस घटना से यह पता चलता है कि रेलवे सुरक्षा बल कितनी तत्परता से काम करता है।

  • गया जंक्शन पर सिक्कड़ और ताला का चलता है खेल, पांच मिनट तक रुकने वाले वाहनों से किसी तरह का शुल्क नहीं

    गया जंक्शन पर सिक्कड़ और ताला का चलता है खेल, पांच मिनट तक रुकने वाले वाहनों से किसी तरह का शुल्क नहीं

    धनबाद मंडल द्वारा जारी सूचना

    रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में पांच मिनट तक वाहन के ठहराव पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिए जाने का प्रावधान किया गया है। अक्सर ऐसा सुनने को देखने को मिलता है कि कोई यात्री यदि वाहन से ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में आते हैं और पांच मिनट के अंदर यात्री को ड्राप कर वाहन चालक जाने लगते हैं तो उन्हें पार्किंग शुल्क के लिए मजबूर किया जाता है। कई बार तो नोकझोक और बहस छिड़ जाते हैं।

    निर्धारित स्थल से हटकर भी होती है वाहन चालकों से वसूली

    रेलवे द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया में प्रीमियम पार्किंग एवं दोपहिया वाहनों के स्टैंड के लिए एक निश्चित अवधि के लिए निविदा आमंत्रित कर संवेदक बहाल किया जाता है। ऐसा विशेष रूप से बड़े स्टेशनों पर देखने को मिलते हैं। जहां प्रीमियम पार्किंग, दोपहिया वाहनों के लिए अलग अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। जहां वाहन पार्किंग करने के लिए एक निर्धारित राशि(शुल्क) वसूलने की प्रक्रिया है। लेकिन अक्सर देखा जाता है पार्किंग के लिए निर्धारित सीमित स्थल से अलग भी वाहन चालकों से ठेकेदार के आदमी पैसा वसूली करते हैं।

    सिक्कड़ लगाकर ताला जड़ दिया जाता है यहां और फिर अवैध वसूली

    गया जंक्शन पर अक्सर क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर भी वसूली के किस्से सुनने और देखने को मिलते हैं। कुछ दिनों से यहां देखने को मिल रहा है कि टिकट बुकिंग कार्यालय के पश्चिमी भाग में एक व्यक्ति यहां लगने वाले दोपहिया वाहनों में सिक्कड़ लगाकर ताला जड़ देता है और जब वाहन मालिक या चालक कुछ देर बाद वाहन के पास लौटता है तो बंद ताला देख परेशान हो जाता है। इसके बाद एक व्यक्ति आता है और बिना रशीद थमाए ही नकद राशि लेकर ताला खोल दिया करता है। जबकि इस सम्बंध में सम्बंधित पदाधिकारी और स्टैंड के कर्मचारियों से जानकारी जुटाई गई तो दोनों के द्वारा बताया गया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं। रेल थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि कोई शिकायत दर्ज कराते हैं इसकी जांच की जाएगी।

    धनबाद मंडल के डीआरएम ने सूचना सार्वजनिक की है

    इधर, धनबाद मंडल के डीआरएम ने सोशल साइट्स पर एक सूचना सार्वजनिक करते हुए कहा है कि यदि पांच मिनट के ठहराव के दौरान कोई राशि(शुल्क) की मांग करता है तो उन्होंने अपना सरकारी नंबर जारी कर कहा है कि इस पर सीधे शिकायत कर सकते हैं। गया जंक्शन जो कि डीडीयू मंडल अंतर्गत आता है, यहां ऐसी कोई सूचना या जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। जिससे आम लोग अपनी शिकायत सीधे अधिकारी से कर सकें

  • गया रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी के आरोप में इकबाल नगर का एक व्यक्ति गिरफ्तार, तीन मोबाइल बरामद

    गया रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी के आरोप में इकबाल नगर का एक व्यक्ति गिरफ्तार, तीन मोबाइल बरामद

    देवब्रत मंडल

    बरामद मोबाइल के साथ पदाधिकारी

    गया आरपीएफ एवं जीआरपी टीम ने एक व्यक्ति को मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मो. जावेद है, जो गया शहर के कोतवाली क्षेत्र के इकबाल नगर का रहने वाला है। गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि गिरफ्तारी के समय मो० जावेद के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया मोबाइल फोन मो० जावेद के जींस पैंट के पॉकेट से बरामद हुए हैं।

    1. Apple कंपनी का iPhone (सफेद रंग)
    2. Infinix कंपनी का स्मार्टफोन (ब्लू रंग)
    3. Nokia कंपनी का कीपैड मोबाइल

    बरामद मोबाइल की कीमत

    बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग ₹ 91,000 है।

    आगे की कानूनी कार्रवाई

    मो० जावेद के खिलाफ जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 166/25 दिनांक 06.06.2025 अंतर्गत धारा 317(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

    गिरफ्तारी टीम में शामिल थे:

    • उनि/अजय तिग्गा
    • आ./शशि शेखर
    • आ./राकेश कुमार सिंह
    • उनि/मुकेश कुमार (CPDS Team गया)
    • पुअनि/पिंटू कुमार चौधरी
    • स्टाफ जीआरपी गया

    गिरफ्तारी की जगह

    गिरफ्तारी गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1/C के मध्य भाग में हुई है।

  • गया जी: करंट लगने से 12 वर्षीय बालक की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम, मौके पहुंची पुलिस

    गया जी: करंट लगने से 12 वर्षीय बालक की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम, मौके पहुंची पुलिस

    देवब्रत मंडल

    सड़क पर बालक का शव

    गया जी के चंदौती थाना क्षेत्र में शनिवार को करंट लगने से एक बालक की मृत्यु हो गई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। लोग शव को सड़क पर रख कर इस घटना के लिए कथित जिम्मेदार विद्युत विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    घटना चुरी पंचायत के इस्माइलपुर में हुई

    घटना सदर अंचल चुरी पंचायत के ग्राम इस्माइलपुर की है। यहां के वार्ड सदस्य पवन कुमार ने बताया कि मृतक का नाम विक्रम है। जिनके पिता कृष्णा राम है जो कि बाहर मजदूरी करने के लिए गए हुए हैं और मृतक की मां का देहांत हो चुका है।

    वार्ड सदस्यों की शिकायत

    वार्ड नं 08 इस्माइलपुर के वार्ड सदस्य पवन कुमार और पास के वार्ड नं 11 चमण्डी के वार्ड सदस्य ओमप्रकाश का कहना है कि इस क्षेत्र में बिजली की तार लचर हालात में कब से है। जिसकी सूचना कई बार क्षेत्र के विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अवध कुमार मगधीया एवं क्षेत्रीय विधायक के प्रतिनिधि को देते हुए इसे दुरुस्त करवाने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने भी ध्यान नहीं दिया। जिसके फलस्वरूप घटना हो गई।

    image editor output image1138501094 1749279118834116786117019971562 गया जी में करंट लगने से बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मौके पर पहुंची पुलिस
    घटनास्थल पर पुलिस व ग्रामीणों की भीड़

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। ग्रामीणों की मांग है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा और इस घटना के लिए दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोग शव को केवाली मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया है। मृतक की उम्र लगभग 10-12 साल बताई गई है।

    कनीय अभियंता का है कहना

    इस सम्बंध में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अवध कुमार मगधीया का कहना है कि लोगों द्वारा लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। ग्रामीण घटनास्थल के पास लोहे के पोल से कनेक्शन ले गए हैं और तार कई जगहों पर कटपीस था। मिस्री(लाइनमैन) को भेजा गया था। लोगों से ऐसा करने से रोका गया था और मना भी किया गया था लेकिन नहीं माने। उन्होंने बताया कि लोग उन्हें भी फोन कर घटनास्थल पर बुलाकर जान मारने की भी बात कर रहे हैं।

  • गया में फिर डाक पार्सल के वाहन से पकड़ी गई शराब, जानकर हैरान रह जाएंगे कीमत, तीन तस्कर गिरफ्तार

    गया में फिर डाक पार्सल के वाहन से पकड़ी गई शराब, जानकर हैरान रह जाएंगे कीमत, तीन तस्कर गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    पार्सल वैन में रखी शराब के साथ पकड़े गए तस्कर

    गया जिले में डाक पार्सल के वाहन से शराब और बियर पकड़ी गई है। वहीं एक पिकअप वाहन से भी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है। हैरानी की बात है कि पार्सल वैन से पकड़े गए वाहन चालक मोहित व संजीत से जब मद्य निषेध विभाग की टीम ने पूछताछ की तो बताया कि शराब की खेप बिहार की राजधानी पटना ले जाई जा रही थी। मोहित और संजीत पटना का रहनेवाला है।

    बरामद शराब व बियर की मार्केट में कीमत 50 लाख

    इन दोनों वाहनों की जब उत्पाद विभाग की टीम ने जब्त शराब की कीमत आंकी तो मार्केट वैल्यू करीब 50 लाख रुपए की बताई गई। जबकि कालाबाजारी में इसकी कीमत डेढ़ गुणा बताई जाती है।

    डाक पार्सल वाहन से हाल ही लाई गई थी शराब

    पिछले दिनों ही अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया में पुलिस ने डाक पार्सल की गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब पकड़ी थी। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने शराब व बियर पकड़ने में सफल रही है।

    झारखंड से पटना ले जाई जा रही थी शराब

    सहायक आयुक्त प्रियरंजन

    मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार लोगों ने बताया कि झारखंड से शराब की बड़ी खेप लेकर चले थे और इसे पटना ले जाना था। उन्होंने बताया कुल 3105 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है।

    ‘ब्लू डर्ट’ नामक कंपनी के बैग में भी लाई जा रही शराब

    ऑनलाइन शॉपिंग करने के बाद ग्राहकों के घर तक पहुंचाने वाली नामी गिरामी कंपनी ‘ ब्लू डर्ट’ भी अब इस खेल में शामिल हो गया है या फिर इसके नाम का इस्तेमाल माफिया कर रहे हैं। पार्सल वाहन से पकड़ी गई शराब के कई पैकेट ब्लू डर्ट नामक कंपनी के बैग से भी बरामद हुए हैं।

  • आईआरसीटीसी पर आपका अकाउंट हो सकता है बंद, जल्दी से करा लें सत्यापन

    आईआरसीटीसी पर आपका अकाउंट हो सकता है बंद, जल्दी से करा लें सत्यापन

    देवब्रत मंडल

    प्रतीकात्मक तस्वीर



    रेलवे में प्रतिदिन करीब सवा दो लाख यात्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से तत्काल का टिकट लेते हैं। दिनांक 24 मई से 2 जून तक की ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के पैटर्न का विश्लेषण किया गया, तो पाया गया कि एसी क्लास में कुल औसतन 108000 टिकटों में मात्र 5615 टिकट ही पहले मिनट में बुक हुए। जबकि विंडो ओपन होने के दूसरे मिनट में 22827 टिकट बुक हुए। वातानुकूलित क्लास का विंडो ओपन होने के पहले 10 मिनट में औसत 67159 टिकट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बुक किए गए, जो ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बुक किए गए कुल टिकटों का 62.5% है। वातानुकूलित क्लास का विंडो ओपन होने के पहले घंटे में 92861 टिकट बुक किए गए, जो वातानुकूलित श्रेणी में ऑनलाइन तरीके से बुक किए गए कुल टिकटों का 86% रहा। 4.7% टिकट विंडो ओपन होने से पहले घंटे से चौथे घंटे के बीच में बुक हुए। जबकि चौथे घंटे से दसवें घंटे के बीच में 6.2% टिकटों की बिक्री हुई। शेष 3.01% टिकट विंडो ओपन होने के 10 घंटे के बाद बुक किए गए।
    गैर वातानुकूलित श्रेणी में 24 मई से 2 जून के बीच प्रतिदिन औसतन 118567 टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग हुई, जिसमें 4724 टिकट जो कि कुल टिकटों का 4% है, की बुकिंग पहले मिनट में ही हो गई। दूसरे मिनट में 20786 टिकट बिके जो कुल टिकटो का 17.5% रहा। विंडो ओपन होने के पहले 10 मिनट में 66.4% टिकटों की बिक्री हुई। विंडो ओपन होने के प्रथम 1 घंटे में 84.02% टिकटों की बिक्री हुई और शेष टिकट अगले 10 घंटे में बुक हुए। इससे स्पष्ट होता है कि ऑनलाइन सिस्टम पर तत्काल टिकट लोगों को मिल रहे हैं और विंडो ओपन होने के 8 से 10 घंटे बाद भी कुल टिकटों का लगभग 12% टिकट बुक किया गया है।
    रेलवे ने ऑनलाइन माध्यम से ऑटोमेटेड टूल का इस्तेमाल कर टिकट बुकिंग करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है, जिसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग किया जा रहा है। रेलवे द्वारा विकसित किए गए विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से पिछले 6 महीने में 2.4 करोड़ से अधिक यूजर्स को डीएक्टिवेट करते हुए उन्हें ब्लॉक किया गया है। करीब 20 लाख दूसरे अकाउंट को भी संदिग्ध पाया गया है, जिनके आधार एवं दूसरे डॉक्यूमेंट की जांच की जा रही है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अभी 13 करोड़ से ज्यादा एक्टिव सब्सक्राइबर हैं, जिनमें आधार प्रमाणित अकाउंट की संख्या 1.2 करोड़ है। आईआरसीटीसी ने उन सभी अकाउंट की विशेष जांच का फैसला लिया है, जो आधार से ऑथेंटिकेटेड नहीं है। संदिग्ध पाए जाने पर अनऑथेंटिकेटेड खातों को बंद करने का फैसला किया जाएगा। रेलवे की कोशिश है कि जेनुइन पैसेंजर को ही तत्काल एवं प्रीमियम तत्काल सेवा के तहत टिकट प्राप्त हो। जिन अकाउंट होल्डर द्वारा अपने खाते को आधार से लिंक कर दिया जाएगा, उन्हें तत्काल बुकिंग के पहले 10 मिनट में प्राथमिकता हासिल होगी। आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों को भी तत्काल विंडो ओपन होने के पहले 10 मिनट में सिस्टम पर टिकट बुकिंग की इजाजत नहीं है। ऐसे में आईआरसीटीसी अकाउंट का सत्यापन आधार से करना जरूरी हो गया है।

    “भारतीय रेल जल्द ही तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ई-आधार सत्यापन शुरू करेगा। इससे जरूरत के समय वास्तविक यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा।“
    -अश्विनी वैष्णव

  • बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी के निर्माण की दिशा में बढ़े कदम, भूमि अधिग्रहण कार्यालय पहुंची फ़ाइल

    बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी के निर्माण की दिशा में बढ़े कदम, भूमि अधिग्रहण कार्यालय पहुंची फ़ाइल

    देवब्रत मंडल

    ट्रेन के गुजरने के कारण अक्सर बंद बागेश्वरी गुमटी

    गया-मानपुर रेलखंड पर गया जंक्शन के एलसी गेट 71/A (बागेश्वरी गुमटी) के पास आरओबी के निर्माण की दिशा में सरकार ने एक कदम और चलते हुए इस परियोजना को लेकर आगे बढ़ रही है। इस महत्वकांक्षी परियोजना के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसलिए अब गया जिला भू अर्जन कार्यालय तक फ़ाइल पहुंच गई है।

    आरओबी के लिए एलाइनमेंट(संरेखण)पर कार्य शुरू

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बागेश्वरी गुमटी पर बनने वाले आरओबी के लिए भूमि के अधिग्रहण की आवश्यकता बिहार राज्य पुल निगम को है। इसको लेकर अधियाची विभाग को भूमि अधिग्रहण करके भूमि अर्जन विभाग को देना है। बताया गया कि इसके पहले एलाइनमेंट(संरेखण) किया जाना है। जिस पर कार्य किया जा रहा है। एलाइनमेंट तैयार करने के बाद भूमि अधिग्रहण के आशय की घोषणा भूमि अधिग्रहण कानून के तहत की जाएगी। बता दें कि इस जगह पर आरओबी के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री ने केवल घोषणा ही नहीं की है बल्कि इसके निर्माण पर खर्च होने वाली प्राक्कलित राशि का आवंटन भी सरकार कर चुकी है।

    जाम से मुक्ति के लिए बेहद जरूरी है बनना, जाम व अन्य परेशानियों से जूझ रहे लोग

    गया जी में जाम से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए इस परियोजना को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंजूरी प्रदान की है। वहीं 24 घंटे में अनेकों बार लोगों को इस गुमटी के बंद रहने के कारण लोग सालों से परेशान हैं। इस गुमटी से होकर गुजरने वाले लोगों का कहना है कि जल्द ही पुल का बनना बेहद जरूरी है।

    “डबल इंजन” की सरकार से लोगों को है भरोसा

    बिहार में “डबल इंजन” की सरकार में गयाजी में विकास की कई योजनाओं को मंजूरी दी गई है। जिसमें एक बागेश्वरी गुमटी पर बनने वाला आरओबी भी है। सालों से लोग यहां आरओबी बनाने की मांग करते आ रहे हैं। लोगों को भरोसा है कि विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा से पहले इस कार्य की शुरुआत हो जाएगी।

    जानें संरेखण(एलाइनमेंट) का महत्व

    संरेखण योजना यह निर्धारित करती है कि परियोजना के लिए किस भूमि की आवश्यकता होगी, जिससे भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से किया जा सके। यह परियोजना के लिए भूमि की आवश्यकताओं को स्पष्ट करता है, जिससे भूमि अधिग्रहण के दौरान किसी भी तरह के विवाद से बचा जा सकता है। संरेखण योजना भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को सरल बनाती है और समय और लागत को कम करती है। संरेखण योजना भूमि अधिग्रहण के बाद होने वाली प्रक्रियाओं जैसे पुनर्वास और मुआवज़े के लिए भी आधार प्रदान करती है।

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, भाजपा नेता ने तुलसी का बताया महत्व

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, भाजपा नेता ने तुलसी का बताया महत्व

    देवब्रत मंडल

    कार्यक्रम के दौरान मौजूद नेता

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण है, बल्कि इसे एक भावनात्मक एवं सांस्कृतिक रूप भी देना है।

    अभियान की विशेषता

    इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति से आग्रह किया गया कि वह अपनी माँ के नाम पर एक वृक्ष अवश्य लगाए। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण आज पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व पटल पर पर्यावरण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

    तुलसी का महत्व

    इस अभियान के अंतर्गत यह भी सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक लगाए गए पेड़ में तुलसी का पौधा अवश्य हो। तुलसी भारतीय संस्कृति में पवित्र मानी जाती है और आयुर्वेद में इसके औषधीय गुणों की महत्ता को भी स्वीकारा गया है।

    कार्यक्रम में शामिल हुए नेता

    कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह, महेश यादव, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता आदि शामिल हुए।

    समय की पुकार

    यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए है, बल्कि यह माँ के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक भी है। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में केवल एक पेड़ भी लगाए और उसकी देखभाल करे, तो आने वाले वर्षों में हम एक हरित और स्वच्छ भारत का निर्माण कर सकते हैं।

  • चौंकाने वाली खबर: गया की नवविवाहिता मयूरी कुमारी मृत पाई गई, पति और पति की प्रेमिका फुफेरी बहन पर हत्या का आरोप

    चौंकाने वाली खबर: गया की नवविवाहिता मयूरी कुमारी मृत पाई गई, पति और पति की प्रेमिका फुफेरी बहन पर हत्या का आरोप

    देवब्रत मंडल

    विश्वासघात, प्रताड़ना और संदिग्ध हत्या का एक दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। गया शहर की रहने वाली 24 वर्षीय मयूरी कुमारी का हाल ही में विवाह हुआ था और 2 जून 2025 की शाम को नई दिल्ली के अक्षरधाम स्थित पांडव नगर में अपने पति के फ्लैट में मृत पाई गईं। मृतका का मायके गया शहर के गोलबग़ीचा मोहल्ला में है। मायके में कोहराम मचा हुआ है। गया में इनके एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि मयूरी का 6 मार्च 2025 को बिपुल कुमार से विवाह हुआ था। महज दो महीने बाद यह चौका देने वाली दुखद घटना घटी। बिपुल “बिलियन ब्रॉडकास्टर” कंपनी में कार्यरत है, जो गुरुग्राम, हरियाणा के सेक्टर 48 स्थित जेएमडी मेगापोलिस की चौथी मंजिल पर है।

    झूठ, दहेज और विश्वासघात का जाल

    परिवार के अनुसार, शादी के तुरंत बाद मयूरी को दहेज प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। बिपुल और उसके परिवार ने कथित तौर पर एक चारपहिया वाहन, घरेलू उपकरण और दिल्ली में एक फ्लैट खरीदने के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। मयूरी को नवादा, बिहार के रोह बाज़ार स्थित ससुराल में रखा गया, जबकि बिपुल दिल्ली के पांडव नगर (डी-72, डी पार्क, जैन किराना के पास) में अकेला रहता रहा। जब मयूरी ने दिल्ली जाकर पति के साथ रहने की इच्छा जताई, तो उसे भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया गया और अनुमति नहीं दी गई। इसके बावजूद, मयूरी मई की शुरुआत में अचानक दिल्ली पहुंच गई। बिपुल के फ्लैट में एक चौंकाने वाला सच उजागर कर दी।

    अपनी ही फुफेरी बहन से अवैध संबंध

    फ्लैट में मयूरी को एक महिला के व्यक्तिगत सामान मिले हैं। जो जांच में रितिका सिंह की निकली, जो बिपुल की फुफेरी बहन (पिता की बहन की बेटी) है। रितिका, पप्पू सिंह और पूनम सिंह की बेटी, कोन नगर, कोलकाता की निवासी है। वह सरवेश सिंह से विवाहित है और वर्तमान में मुंबई में एचआर प्रोफेशनल के रूप में कार्यरत है।

    बिपुल और रितिका के बीच वर्षों से संबंध

    बताया जा रहा है कि बिपुल और रितिका के बीच वर्षों से संबंध चल रहे थे। शादीशुदा होने के बावजूद, रितिका मयूरी की अनुपस्थिति में अकसर बिपुल के दिल्ली स्थित फ्लैट पर आती थी। जब मयूरी ने इस बारे में पति से सवाल किए, तो दोनों में तीखी बहस हुई और इसके बाद मयूरी को मानसिक रूप से और अधिक प्रताड़ित किया गया।

    हत्या और जांच में कुछ तथ्य सामने आया

    2 मई 2025 को मयूरी की लाश पंखे से लटकी मिली। बिपुल ने पुलिस को फोन कर आत्महत्या का दावा किया, लेकिन शुरुआती जांच में मयूरी के शरीर पर चोट के निशान, बिपुल के बयानों में विरोधाभास और उसके अवैध संबंध के कारण संभावित हत्या की ओर संकेत मिले। मंडावली थाना, दिल्ली में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। बिपुल और उसके छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है और पुलिस रितिका सिंह की भूमिका की भी गंभीरत से जांच कर रही है।

    मयूरी के पिता ने कहा:

    “वह हमारी इकलौती बेटी थी। हमने अपनी सारी जमा पूंजी उनके हर दहेज की मांग को पूरा करने में खर्च कर दी। उन्होंने केवल लालच के लिए नहीं, बल्कि खून के रिश्ते में बने शर्मनाक रिश्ते के लिए उसे मार डाला।”

    परिवार वालों के आरोप

    परिवार का आरोप है कि बिपुल और रितिका ने मिलकर मयूरी को अपने रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। सोशल मीडिया पर जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है और लोग रितिका सिंह की तत्काल गिरफ्तारी और सभी दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    खबर व तस्वीर के स्रोत:सोशल मीडिया

  • रामशिला-प्रेतशिला रोड में चारपहिया वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, शव को सड़क पर रखकर किया जाम

    रामशिला-प्रेतशिला रोड में चारपहिया वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, शव को सड़क पर रखकर किया जाम

    देवब्रत मंडल

    गया जिले के रामशिला-प्रेतशिला मार्ग पर बतसपुर गांव के नजदीक एक कार की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की मौत बुधवार को दोपहर बाद हो गई। घटना के बाद ग्रामीण सड़क पर शव को रखकर मुआवजा की मांग कर रहे हैं। घटनास्थल पर चंदौती थाना की पुलिस पहुंच गई है। पुलिस के द्वारा समझाने के बाद भी ग्रामीण और पीड़ित परिवार शव को नहीं उठने दे रहे हैं।

    मृतक की पहचान चंदौती थाना क्षेत्र के बतसपुर गांव निवासी 60 वर्षीय रामचंद्र यादव के रूप में हुई है। जिस कार की चपेट में आने से यह घटना हुई है। वो वाहन भी घटनास्थल के पास लोगों ने रोक लिया है। वाहन चालक भागने में सफल रहा है।
    बताया गया कि रामचंद्र यादव अपनी साइकिल से चल रहे थे, इसी बीच तेज गति से चल रही एक बाइक ने रामचंद्र यादव की साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे रामचंद्र सड़क पर जा गिरे, इसी बीच इस सड़क पर चली आ रही एक चारपहिया वाहन की चपेट में रामचंद्र यादव आ गए। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चारपहिया वाहन को रोक लिया। बताया गया कि स्थिति को भांप चुका वाहन चालक भाग निकला। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों की मांग है कि दोषी को गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए।
    बताया गया कि मृतक का कोई पुत्र नहीं है। उनकी बेटी हैं। जिनका ससुराल गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पहसी मोहल्ले में है। जो घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।