Blog

  • वंदे भारत एक्सप्रेस में छूटा चश्मा रेलवे सुरक्षा बल ने किया बरामद, शिकायत के बाद सुरक्षित लौटा दिया गया

    वंदे भारत एक्सप्रेस में छूटा चश्मा रेलवे सुरक्षा बल ने किया बरामद, शिकायत के बाद सुरक्षित लौटा दिया गया

    देवब्रत मंडल

    चश्मा सुपुर्द करते आरपीएफ

    गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने एक यात्री का छूटा हुआ चश्मा बरामद किया है। यह चश्मा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में छूट गया था। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने शिकायतकर्ता के पहचान पत्र और यात्रा टिकट के आधार पर चश्मा को सही सलामत सुपुर्द किया।

    चश्मा छूटने वाले यात्री की कहानी

    गया आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि कविता सुराणा, जो कोलकाता की रहने वाली हैं, ने अपनी यात्रा के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस में अपना चश्मा खो दिया था। उनके भतीजे रोहन सुराणा ने रेलवे सुरक्षा बल से संपर्क किया और उन्हें चश्मा बरामद करने में मदद करने के लिए कहा। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और चश्मा को बरामद कर लिया।

    रेलवे सुरक्षा बल की भूमिका

    रेलवे सुरक्षा बल की भूमिका यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की सुरक्षा में बहुत महत्वपूर्ण है। वे यात्रियों के छूटे हुए सामान को बरामद करने और उन्हें सही सलामत सुपुर्द करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने कविता सुराणा का चश्मा बरामद करके उनकी यात्रा सुखद व आसान बना दिया।

    आरपीएफ के नेक काम के लिए आभार

    कविता सुराणा और रोहन सुराणा ने रेलवे सुरक्षा बल को धन्यवाद दिया है और उनकी मदद की सराहना की है। यह घटना रेलवे सुरक्षा बल की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाती है।

    यात्री व छूट गए चश्मा का विवरण

    • ट्रेन संख्या: 22303 (हावड़ा गया वंदे भारत)
    • तारीख: 24.05.2025
    • छूटे हुए सामान की पहचान: ब्लू रंग का चश्मा
    • अनुमानित कीमत: ₹4000/-
    • शिकायतकर्ता: रोहन सुराणा
    • यात्री का नाम: कविता सुराणा
    • पता: 432 राजाराम मोहन राय रोड, बेहाला, कोलकाता
  • अज्ञात वाहन ने बागेश्वरी रेल फाटक में मारी टक्कर, बम्बू क्षतिग्रस्त

    अज्ञात वाहन ने बागेश्वरी रेल फाटक में मारी टक्कर, बम्बू क्षतिग्रस्त

    देवब्रत मंडल

    बागेश्वरी गुमटी का क्षतिग्रस्त बम्बू

    गया-मानपुर रेलखंड पर बागेश्वरी रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद वाहन चालक भागने में सफल रहा। यह घटना सोमवार देर रात हुई। रेलवे सूत्रों ने बताया एक कार चालक इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद चालक वाहन के साथ भागने में सफल रहा। घटना के बाद एलसी 71 पर कार्यरत कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त बम्बू को ठीक कराया है। मंगलवार सुबह इस घटना की चर्चा करते लोगों के मुंह से सुना गया। बताया गया कि इस घटना से रेल को मामूली क्षति पहुंची है।

  • गया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से जानवर की मौत,परिचालन बाधित

    गया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से जानवर की मौत,परिचालन बाधित

    देवब्रत मंडल

    ट्रैक पर मृत पशु

    गया रेलवे स्टेशन के पास कटारी हिल के नजदीक एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक जानवर ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के कारण अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस और गंगा सतलज एक्सप्रेस का परिचालन करीब आधे घंटे तक बाधित रहा।

    ट्रेन परिचालन बाधित

    जानवर की मौत के बाद रेलवे ट्रैक पर शव के कारण ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। इस कारण दोनों ट्रेनें खड़ी रहीं। करीब आधा घंटे के बाद रेलवे अधिकारियों ने शव को ट्रैक से हटवाया और तब ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया।

    रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली

    दोनों ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस घटना से रेलवे अधिकारियों को काफी चुनौती का सामना करना पड़ा।

    रेलवे प्रशासन की चुनौती

    रेलवे प्रशासन के लिए ऐसी घटनाएं एक बड़ी चुनौती हैं। उन्हें रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा बढ़ाने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन को रेलवे ट्रैक के आसपास बाउंड्री वाल लगाने और अन्य सुरक्षा के उपाय कर रही है ताकि ऐसी घटनाएं न हों।

  • लेक्चरर की पत्नी बगैर बताए निकल गई घर से, पति ने थाना में दर्ज कराया गुमशुदगी का मामला

    लेक्चरर की पत्नी बगैर बताए निकल गई घर से, पति ने थाना में दर्ज कराया गुमशुदगी का मामला

    इंटरनेट से ली गई तस्वीर

    बोधगया में संचालित एक लब्ध प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत एक व्याख्याता की पत्नी सोमवार से लापता हैं। जो बिना बताए घर से दिन में निकल गईं थीं। जो सोमवार देर शाम तक नहीं लौटी तो व्यख्याता पति ने पत्नी के गुमशुदगी को लेकर मगध विश्वविद्यालय थाना में लिखित तहरीर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गुमशुदगी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    पति हैं संस्थान में व्यख्याता, पत्नी नहीं

    गुमशुदा महिला के पति इस संस्थान में व्यख्याता हैं। पति ने पत्नी के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति ने पुलिस को बताया है कि दोनों के बीच कुछ अनबन हुई और इसके बाद पत्नी घर से बगैर कुछ बताए ही निकल कर चली गईं हैं।

    देर शाम मामला दर्ज कराया गया

    मविवि थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे के आसपास व्यख्याता पति थाना आए थे। जिन्होंने पत्नी के घर से निकल कर चले जाने और रिपोर्ट दर्ज कराने तक वापस नहीं लौट आने की बात बताया है। मामले की जांच की जा रही है।

    रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज भी देखा गया

    सोमवार को दोपहर बाद एक महिला गया जंक्शन पहुंची थी। जिन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए संबंधित पदाधिकारी से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज दिखलाने का आग्रह कीं। इसके बाद उन्हें फुटेज दिखाया गया लेकिन महिला निराश होकर लौट गईं।

    पुरुषोत्तम एक्स. के प्रस्थान करने के बाद आई थी महिला

    गया जंक्शन पर दोपहर बाद प्लेटफॉर्म नंबर 03 पर आई 12802 डाउन नई दिल्ली-पूरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के यहां से प्रस्थान करने के बाद एक महिला सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखने आईं थीं। महिला को शक था कि इसी ट्रेन से महिला पूरी(ओडिशा) चली गईं होंगी।

    हाल ही में हुई थी शादी, अनबन के बाद निकल गई

    गया जंक्शन पर सीसीटीवी फुटेज देखने आईं महिला ने पदाधिकारी को अपना परिचय देते हुए बताई थी कि वे बोधगया में संचालित एक शैक्षणिक संस्थान से आई हैं। जिन्होंने संबंधित पदाधिकारी को बताया था कि 19 मई 2025 को ही व्यख्याता की शादी हुई है। शादी के बाद कुछ समय पहले ही यहां दोनों(पति-पत्नी) लौटे हैं और इसके बाद पत्नी घर से बिना कुछ बताए निकल गईं हैं।

    संस्थान ने बताया पत्नी का नहीं है फैकल्टी से संबंध

    संबंधित संस्थान के जिम्मेदार एक व्यक्ति ने magadhlive को बताया कि गुमशुदा महिला का उनके संस्थान के किसी फैकल्टी तो क्या संस्थान से भी संबंध नहीं हैं। उन्होंने बताया कि महिला के पति संस्थान से जुड़े हुए हैं लेकिन उनकी पत्नी का संबंध संस्थान से नहीं है।

  • नए डीएम ने पदभार संभालने के साथ की परिचयात्मक बैठक, पदाधिकारियों को दिए टास्क, जनता दरबार में लोगों की सुनी समस्याएं

    नए डीएम ने पदभार संभालने के साथ की परिचयात्मक बैठक, पदाधिकारियों को दिए टास्क, जनता दरबार में लोगों की सुनी समस्याएं

    देवब्रत मंडल

    जनता दरबार में डीएम

    गया जी के नए ज़िला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने मंगलवार को पदभार संभालने के बाद समाहरणालय के सभागार में ज़िला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं एवं जन सरोकार से जुड़ी योजनाओं को आमजनों तक लाभ पहुँचाने में पूरी मदद करें। वहीं उन्होंने नियमित आयोजित होने वाले जनता दरबार में लोगों की शिकायतें भी सुनी। संबंधित पदाधिकारी को इसके निदान का भी निर्देश दिया। ज्यादातर शिकायत भूमि से संबंधित थे। 

    प्रत्येक सोमवार को समन्वय बैठक होगी

    उन्होंने कहा कि हर शोमवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें एक  दूसरे विभाग से किसी प्रकार की समन्वयन की आवश्यकता पड़ने पर उसका समाधान करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि डीएम का जनता दरबार में आने वाले मामले को पूरी प्राथमिकता से उचित समाधान कराएं। इसके अलावा CWJC एवं MJC, ओंन-गोइंग वर्क इत्यादि के अनुपालन पर विशेष बल दिया जाएगा।

    दो दिन क्षेत्र में भ्रमण व लोगों से संवाद भी करें

    हर शुक्रवार को डीएम का जनता दरबार होता है, इसके अलावा हर दिन जो आमजन मिलने आते हैं उनके भी मामलों को सुना जाएगा। आने वाले सभी मामलों को अच्छे से संबंधित विभाग निष्पादित करें। किसी भी मामले को 10 दिनों से ज्यादा लंबित न रखा जाए। अच्छे से काम करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभ आमजनों को मिल सके।
    ज़िला स्तरीय पदाधिकारियों को हर सप्ताह कम से कम दो दिन क्षेत्र का भ्रमण करने को भी कहा। उन्होंने कहा किसी टोले में गांव में जाकर लोगों से संवाद करें। उनसे योजनाओं के लाभ का फीडबैक भी लें।

    दो दिन दो घन्टे का शेड्यूल तैयार करने का निर्देश


    उन्होंने पथ निर्माण, पीएचईडी, स्वास्थ्य, ग्रामीण कार्य विभाग, पंचायती राज विभाग, कल्याण विभाग सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को कहा कि आप सभी सप्ताह में 2 दिन 02-02 घंटे का शेड्यूल तैयार करें और उसे अपने कार्यालय में प्रदर्शित करवाते हुए लोगो से मिले और उनको समस्या को निदान करें।
    बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता गण, वरीय उप समाहर्ता गण, ज़िला स्तरीय पदाधिकारी गण, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, सिविल सर्जन, विभिन्न विभागों के अभियंता गण उपस्थित थे।

    जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

    दैनिक जनता दरबार में शशांक शुभंकर, जिलाधिकारी ने 23 लोगों की समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ज्यादातर लोग जमीन से संबंधित शिकायत लेकर आए थे। इसके अलावा अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

  • गया के करजरा मोड़ के पास पहाड़ी के नजदीक एक युवती के शव पड़े रहने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    गया के करजरा मोड़ के पास पहाड़ी के नजदीक एक युवती के शव पड़े रहने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    देवब्रत मंडल

    गया जिले के वजीरगंज थाना और गहलौर थाना की सीमा पर करजरा मोड़ पर एक युवती का शव पड़े रहने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोगों की भीड़ जमा हो गई है लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह लोगों ने शव को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। नजदीकी गहलौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का मुआयना कर रही है। गहलौर थाना की पुलिस और वजीरगंज थाना की पुलिस वरीय अधिकारियों को सूचना दी है। बताया गया कि एफएसएल की टीम घटना स्थल पर आने वाली है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि शव के पास एक गमछा देखा जा रहा है। मौत कैसे हुई है ये भी किसी को मालूम नहीं। कुछ लोग कह रहे हैं कि युवती की हत्या कर शव को यहां पर लाकर फेंक दिया गया है लेकिन इसकी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। आसपास के लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। मामला हत्या है या आत्महत्या, यह भी अस्पष्ट है

  • दिल्ली-गया समर स्पेशल ट्रेन से भारी मात्रा में शराब लेकर आ रहा माफिया ट्रेन में ही दबोचा गया, ऊंची कीमत पर था बेचा जाना

    दिल्ली-गया समर स्पेशल ट्रेन से भारी मात्रा में शराब लेकर आ रहा माफिया ट्रेन में ही दबोचा गया, ऊंची कीमत पर था बेचा जाना

    देवब्रत मंडल

    बरामद शराब के साथ बल के पदाधिकारी व जवान

    रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपेरशन सतर्क के तहत अपने जारी अभियान के दौरान गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मकसूदपुर कोठी मोहल्ले का रहनेवाला एक शराब माफिया को भारी मात्रा में विदेशी शराब व बियर के साथ गया जंक्शन पर सोमवार को गिरफ्तार किया है।

    टीम में शामिल पदाधिकारी

    आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में रेसुब/पोस्ट गया के सउनि. अविनाश कुमार, उनि मोनिका कुमारी रेसुब पोस्ट गया उनि मुकेश कुमार साथ स्टाफ सीडीपीएस/गया तथा सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा के अलावा जीआरपी की टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। 

    दिल्ली-गया समर स्पेशल ट्रेन से ला रहा था शराब

    श्री यादव ने बताया कि टीम गया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म तथा सर्कुलेटिंग एरिया में अपराधिक गतिविधि की निगरानी एवं संयुक्त चेकिंग कर रहे थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली की गाड़ी संख्या 03698 डाउन दिल्ली-गया समर स्पेशल के स्लीपर कोच में शराब तस्करी कर लाया जा रहा है। गाड़ी के आने की उद्घोषणा होने पर टीम प्लेटफॉर्म संख्या संख्या 03 पर पहुंची।

    ट्रेन के रुकते ही टीम कोच में प्रवेश कर गई, तस्कर लगा भागने

    ट्रेन रुकने खड़ी पर कोच संख्या एस-1 के शौचालय के पास पहुंचे तो देखें कि एक नौजवान भारी भरकम पिट्ठू बैग के साथ खड़ा है। जो पुलिस बल को देखते ही भागने व छिपने लगा। उसे घेर कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर बताया कि बैग में अंग्रेजी शराब है। जिसे उत्तर प्रदेश से बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए लाया हूं। उसने अपना नाम व पता कौशल तिवारी उम्र 21 वर्ष, पिता चंदन तिवारी, पता मकसूदपुर कोठी, थाना कोतवाली, जिला गया (बिहार) बताया।

    बरामद शराब का विवरण

    पिट्ठु बैग से 01. स्पेशल ब्लेंड ऑफ स्कॉच & इंडियन ग्रैन व्हिस्की अदद इंपीरियल ब्लू रिजर्व ग्रीन व्हिस्की 342 बोतल प्रत्येक 180 ml (180×342=61.560 लीटर ) जिस पर बैच नं. 0138 दिनांक 30.05.2025 प्रत्येक MRP 120 रुपए, 120× 342 = 41040/- रुपए। 02. Royal stage Supirior Whisky 24 बोतल प्रत्येक 750 ml, MRP 680 रुपए (24×750=18 लीटर), 24× 680=16320/- रुपए। 03. Master Blender Signature Rare Aged Whisky 03 बोतल प्रत्येक MRP 800/- रुपए (03×750=2.250 लीटर) 03×800=2400/- रुपए। 04. Signature pirimium Whisky 47 बोतल प्रत्येक 180 ML तथा MRP 230/- रुपए (47×180=8.460 लीटर) 47× 230=10810/- रुपए। 05. Officer Choice whisky अदद 12 पाउच प्रत्येक 180 ml तथा MRP 120/- रुपए (12×180=2.160 लीटर) 12× 120=1440/- रुपए। 06. Calsberg प्रीमियम Elephant strong bear अदद 24 बोतल प्रत्येक 500 ml तथा प्रत्येक MRP 160/- रुपए (24×500 ml =12 लीटर), 24×160=3840/- रुपए उपरोक्त सभी पर FOR SALE UTTAR PRADESH ONLY लिखा हुआ कुल 104.430 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है।

    जीआरपी थाने में दर्ज हुआ मामला

    आगे की कार्यवाही के लिए जीआरपी थाना गया ले जाया गया। जहां पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध कांड संख्या 159/25 दिनांक 02.06.2025 अंतर्गत धारा 30(a) बिहार प्रोहिबिशन एंड एक्साइज अमेंडमेंट एक्ट 2022 दर्ज किया गया। उपरोक्त जप्त अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत 75850/- रुपए है।

  • पंजाब नेशनल बैंक बैरागी शाखा के पास एक व्यक्ति को मारी गई गोली, घायल व्यक्ति खतरे से बाहर, विशेष टीम कर रही छापेमारी

    पंजाब नेशनल बैंक बैरागी शाखा के पास एक व्यक्ति को मारी गई गोली, घायल व्यक्ति खतरे से बाहर, विशेष टीम कर रही छापेमारी

    न्यूज़ डेस्क

    इंटरनेट से ली गई तस्वीर

    सोमवार को गया जी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक शाखा बैरागी के पास अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा एक व्यक्ति के हाथ में गोली मार कर घायल कर दिया गया है। घायल का नाम दीपक कुमार उर्फ काला पत्थर है। कोतवाली थानाध्यक्ष ने इस घटना की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी। थानाध्यक्ष तत्क्षण घटनास्थल पर पहुँच कर घटनास्थल को संरक्षित किया। घायल व्यक्ति को ईलाज हेतु ए.एन.एम.एम.सी.एच गया भेजा गया। जहां घायल व्यक्ति की स्थिति सामान्य है। वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सह नगर पुलिस उपाधीक्षक-01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। साथ ही एफ०एस०एल० एवं तकनीकी टीम को भी घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन हेतु भेजा गया। उन्होंने बताया टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन कर लगातार छापामारी की जा रही है। शीघ्र ही इस मामले का सफल उद्भेदन करते हुए इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल व्यक्ति बमबाबा बागेश्वरी का रहने वाला बताया गया है। घायल व्यक्ति ने पुलिस को दिए फर्द बयान में आरोपियों की पहचान कर लेने की बात कही है। इस संबंध में कोतवाली थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

  • ट्रेन से गया जी आने जाने वाले यात्रियों के लिए यह स्थान बना परेशानी का सबब, पवित्रता पर आ रही आंच

    ट्रेन से गया जी आने जाने वाले यात्रियों के लिए यह स्थान बना परेशानी का सबब, पवित्रता पर आ रही आंच

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर प्रवेश का अस्थायी मार्ग

    गया जी जंक्शन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेशन बनाया जा रहा है लेकिन यहां आ रहे और यहां जाने वाले यात्रियों के लिए एक समस्या परेशानी का सबब बना हुआ है। गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आने जाने के लिए एक अस्थायी प्रवेश द्वार बनाया गया है। इसी प्रवेश द्वार के पास एक नाला है। जो कवर किया हुआ है लेकिन इसके नीचे से नाला का पानी बहने के लिए एक जगह पर छिद्र कर दिया गया है। जिससे न केवल नाला का गंदा पानी बहकर बाहर आ रहा है, बल्कि गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बनाए गए शौचालय का प्रयोग करने वाले यात्रियों के मूत्र भी बह रहा है।

    यात्री इस स्थान से होकर आना जाना कर रहे हैं। सोमवार को  एक यात्री राकेश कुमार का कहना था कि इस जगह से इतनी बदबू आती है कि नाक पर हाथ रखने पर भी दुर्गंध आती है। एक महिला यात्री रेशमी का कहना था कि गंदे पानी के बीच से होकर आना जाना करना पड़ता है। यात्री रमेश कुमार ने कहा कि इस जगह पर से प्रतिदिन हजारों यात्री आना जाना कर रहे हैं। जो परेशानी का सबब बन गया है। कोई और मार्ग भी नहीं कि प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आकर किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर आना जाना कर सकें। हालांकि वैकल्पिक मार्ग के तहत भारत सेवाश्रम संघ के कार्यालय के सामने से यात्रियों का आना जाना होता है लेकिन अधिसंख्य यात्री इसी गंदे पानी और दुर्गंध के बीच आना जाना कर रहे हैं। जिससे गया जी आने वाले तीर्थयात्रियों की पवित्रता पर आंच आ रही है।

  • लाखों के जेवरात व नकद उड़ा ले गए चोर, बंद घर को बनाया निशाना, बड़े इत्मीनान से दिया घटना को अंजाम

    लाखों के जेवरात व नकद उड़ा ले गए चोर, बंद घर को बनाया निशाना, बड़े इत्मीनान से दिया घटना को अंजाम

    देवब्रत मंडल

    प्लंग, जिसके बॉक्स में रखे थे सामान

    गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात, नकद राशि और मूल्यवान बर्तन आदि उड़ा लिए हैं। घटना की सूचना थाना को दिए जाने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

    घटना कुछ ऐसे हुई कि थानाध्यक्ष भी जानकर हैं हैरान

    घटना चंदौती थाना क्षेत्र के प्रेतशिला रोड स्थित दाराचक गांव में हुई है। घटना के बारे में पीड़िता संतोषी गुप्ता एवं इनके पति कन्हाई कुमार ने बताया कि रविवार की शाम जब अपने ससुराल बागेश्वरी मोहल्ले से दाराचक स्थित अपने घर पर पहुंचे तो पाया कि ताला बंद है लेकिन उनका अपना ताला जो लगा था, उसकी जगह दूसरा ताला लगा था। संतोषी गुप्ता ने बताया कि जब पति कन्हाई कुमार से फोन पर पूछी कि दूसरा ताला आपने लगाया है? कन्हाई ने बताया कि उन्होंने कोई दूसरा ताला नहीं लगाया है। तब पत्नी का शक गहरा गया और झांक कर देखी तो माजरा समझ में आ गया कि चोरी हो गई है। थानाध्यक्ष ने कहा-ये तो पहली बार सुन रहे हैं कि अपराधी इस प्रकार भी घटना को देने लगे हैं।

    ढाई से तीन लाख रुपए के जेवरात व नकद सहित कई चीजें गायब

    घर में रखे आलमारी और बिखरे पड़े सामान

    कन्हाई कुमार ने बताया कि जब इस तरह की घटना की सूचना पत्नी द्वारा दी गई तो वे दाराचक पहुंचे। घर में चोरों द्वारा लगाए गए ताला को तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि सभी कमरे में सामान बिखरे पड़े हैं। दीवान पलंग के नीचे रखे मूल्यवान बर्तन और अन्य सामान गायब हैं। पूजा घर, अन्य बक्से भी खुले हैं और इसमें रखे सोने चांदी के जेवरात और नकद करीब ₹ 80 हजार गायब हैं। इसके बाद थाना को सूचना दी गई।

    घटना की रात मायके में थीं पीड़िता और उनके पति

    पीड़िता संतोषी गुप्ता ने बताया कि उनका मायका बागेश्वरी मोहल्ले में है। भांजे का जन्मदिन की तैयारी कर रहे थे। इसको लेकर दाराचक स्थित अपने आवास पर रविवार की शाम गहने और कुछ कपड़े लाने के लिए गई थी। जब यहां पहुंचे तो पाया कि घर में चोरी हो चुकी है।

    थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है

    चंदौती थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद एक पदाधिकारी को घटनास्थल भेजा गया था, पीड़िता की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अपराधियों का पता लगाया जा रहा है।