Blog

  • वन्दे भारत एक्स. के पैंट्री कार में पाई गई अनियमितता व साथ ही बेटिकट सफर की खुली पोल

    वन्दे भारत एक्स. के पैंट्री कार में पाई गई अनियमितता व साथ ही बेटिकट सफर की खुली पोल

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस

    धनबाद मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) विनीत कुमार के नेतृत्व में धनबाद-कोडरमा रेलखंड पर चल रही गाड़ी संख्या 22303 हावड़ा-गया वन्दे भारत एक्सप्रेस में औचक निरीक्षण किया गया। इस ट्रेन के पैंट्री कार में अनियमितता देख एडीआरएम सख्त नाराज हो गए। उन्होंने पैंट्री कार के संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की। वहीं एडीआरएम गया जंक्शन से हावड़ा के लिए चली गाड़ी संख्या 22304 गया-हावड़ा वन्दे भारत एक्सप्रेस में औचक टिकट चेकिंग कर सभी को चौका दिया। औचक जांच में एक यात्री बेटिकट सफर करते हुए पकड़ा गया।

    पैंट्री कार में पाई गई अनियमितता, लगा जुर्माना

    एडीआरएम विनीत कुमार ने गाड़ी संख्या 22303 हावड़ा-गया वन्दे भारत एक्सप्रेस के पैंट्री कार में अनियमित्ता पाए जाने पर संचालक के ऊपर ₹ 7580/- का जुर्माना लगाया।

    बेटिकट सफर कर रहा यात्री पकड़ा गया

    जबकि गाड़ी संख्या 22304 गया-हावड़ा वन्दे भारत एक्सप्रेस में बिना टिकट/अनियमित टिकट के साथ यात्रा कर रहे एक यात्री से 1445 रूपए जुर्माने के रूप में राशि वसूला गया है।

    उद्घाटन के दिन ही भोजन के गुणवत्ता पर उठे थे सवाल

    बता दें कि उद्घाटन के दिन पहली बार जब यह ट्रेन गया से हावड़ा के लिए चली थी तो इसमें पत्रकारों को भी रिपोर्टिंग करने के लिए रेल प्रशासन ने अनुमति दी थी। पहले ही दिन इस ट्रेन के पैंट्री कार से यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया गया था। इस रिपोर्टिंग टीम में magadhlive भी शामिल थी। पहले ही दिन इस ट्रेन के पैंट्री कार से यात्रियों को उपलब्ध कराए गए भोजन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे। जिसे magadhlive ने इस अनियमितता को लेकर खबर अपने यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया था।

    अब उठ रहे सवाल, आखिर जिम्मेदार कौन

    आज जब एडीआरएम द्वारा पैंट्री कार में अनियमितता को देखा तो magadhlive की खबर पर उन्होंने मुहर लगा दी।
    अब सवाल उठ रहा है कि इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को बाकी के दिनों में किस प्रकार के भोजन मिल रहे होंगे। वहीं आखिर बेटिकट यात्रा के लिए कौन जिम्मेदार हैं।

  • गया आरपीएफ पोस्ट के एक पदाधिकारी समेत कुछ आरक्षी को उत्कृष्ट सेवा के लिए आईजी ने किया सम्मानित

    गया आरपीएफ पोस्ट के एक पदाधिकारी समेत कुछ आरक्षी को उत्कृष्ट सेवा के लिए आईजी ने किया सम्मानित

    देवब्रत मंडल

    रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया में पदस्थापित एक पदाधिकारी एवं कुछ जवानों को वर्ष 2024 में इनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।
    पूर्व मध्य रेल के महानिरीक्षक -सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का कार्य किया है। हालांकि यह सम्मान गत वर्ष 2024 के दौरान इन लोगों के द्वारा किए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।
    बता दें इस वर्ष संपन्न प्रयागराज में महाकुंभ मेला के सफल संचालन में भी इन सभी की अभूतपूर्व भूमिका रही है। तीर्थयात्रियों की सेवा के साथ साथ ट्रेनों के सफलतापूर्वक संचालन में भी सक्रिय भूमिका निभाने के साथ साथ रेल संपत्तियों की सुरक्षा के अलावा कई कांडों के सफल उद्भेदन में योगदान को लेकर मुख्यालय में सम्मानित किए जाने की योजना है।
    इस सम्मान से सम्मानित होने वाले लोगों में डीडीयू मंडल के गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट में पदस्थापित उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद के अलावा प्रधान आरक्षी विवेकानंद शर्मा, आरक्षी शशि शेखर, एसआईबी के आरक्षी प्रवीण मिश्रा का नाम शामिल है।

  • आरपीएफ की घुघरीटांड़ मोहल्ले में बड़ी कार्रवाई: रेल संपति बरामद, एक गिरफ्तार

    आरपीएफ की घुघरीटांड़ मोहल्ले में बड़ी कार्रवाई: रेल संपति बरामद, एक गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    पोस्ट प्रभारी निरीक्षक के साथ टीम व गिरफ्तार आरोपी

    रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया ने एक बड़ी कार्रवाई में रेलवे संपत्ति की चोरी के एक गंभीर मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने किया।

    गिरफ्तार व्यक्ति और बरामद सामग्री

    गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान वरुण प्रसाद के रूप में हुई है, जो गया जिले के चांदचौरा थाना क्षेत्र के घुघरीटांड़ का निवासी है। उसके मकान/गोदाम से रेलवे विभाग के उपयोग में आने वाले तांबे के विभिन्न सामान बरामद हुए हैं, जिनमें ड्रापर, सी जम्फर, कैटेनरी ड्रापर क्लीप और तार शामिल हैं। बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग 76,510 रुपये है।

    कार्रवाई में शामिल टीम

    रेलवे सुरक्षा बल की इस कार्रवाई में उ.नि. जावेद ईकबाल, स.उ.नि. अविनाष कुमार, आ. विकास कुमार, आ. अमीत कुमार, आ. राकेश कुमार और म.आ. सोनिका कुमारी शामिल थे। मुखबीर की सूचना पर छापामारी की गई और वरुण प्रसाद के मकान/गोदाम से चोरी की सामग्री बरामद हुई। श्री यादव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया की सतर्कता से यह कार्रवाई संभव हो सकी है।

    आमजन से अपील

    रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी ने सभी से अपील की है कि वे रेलवे संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को दें।

  • सुखद समाचार:एक नए जीवन की शुरुआत:एकल दंपति व बच्चे को मिला नया जीवन व परिवार

    सुखद समाचार:एक नए जीवन की शुरुआत:एकल दंपति व बच्चे को मिला नया जीवन व परिवार

    देवब्रत मंडल

    एकल दंपति व बच्चा, डीएम व अन्य पदाधिकारी

    गया जिले में गुरुवार एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण देखने को मिला। जब एक बच्चे को एकल दंपति को विधिवत रूप से गोद दिया गया। यह दत्तक प्रक्रिया जिला पदाधिकारी, गया डॉ. त्यागराजन एसएम की उपस्थिति में संपन्न हुई।

    एनआईटी कैंपस में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं एकल दंपति

    एकल दंपति, जो ओडिशा के राउरकेला में एनआईटी कैंपस में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं, ने अपने जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत की। जिला पदाधिकारी ने इस अवसर पर एकल दंपति को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना की।

    इस ऐतिहासिक क्षण के कई लोग बने गवाह

    इस ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण के अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई; बाल संरक्षण पदाधिकारी और समन्वयक, विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान, गया की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह गोद ग्रहण न केवल बच्चे के लिए एक नए जीवन की शुरुआत है, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणा है कि हर बच्चे को प्यार, सुरक्षा और एक स्थायी परिवार मिलना चाहिए।

    बच्चे को मिल गया नया परिवार, नया जीवन

    इस दत्तक प्रक्रिया के साथ, जहां एकल दंपति को एक नया परिवार मिला, और बच्चे को एक स्थायी घर और प्यार करने वाले माता-पिता मिले। यह एक नए जीवन की शुरुआत है, जिसमें प्यार, खुशी और सुरक्षा होगी। जिला पदाधिकारी की उपस्थिति और शुभकामनाओं ने इस अवसर को और भी विशेष बना दिया।

    संदेश:हर बच्चे को प्यार, सुरक्षा और स्थायी परिवार

    यह गोद ग्रहण समाज के लिए एक प्रेरणा है कि हर बच्चे को प्यार, सुरक्षा और एक स्थायी परिवार मिलना चाहिए। यह एक संदेश है कि एकल दंपति भी एक बच्चे को गोद लेकर एक खुशहाल परिवार बना सकते हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एकल दंपति और बच्चे को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • बिहार कला मंच की ‘अभिव्यंजना-3’ कला प्रदर्शनी का आयोजन 27 जुलाई से, कलाकृतियों का होगा प्रदर्शन

    बिहार कला मंच की ‘अभिव्यंजना-3’ कला प्रदर्शनी का आयोजन 27 जुलाई से, कलाकृतियों का होगा प्रदर्शन

    देवब्रत मंडल

    गया जी। बिहार कला मंच, पटना द्वारा आयोजित “अभिव्यंजना-3” कला प्रदर्शनी का आयोजन 27 जुलाई 2025 से 29 जुलाई 2025 तक गया में किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में बिहार के विभिन्न प्रमंडलों के प्रतिभावान कलाकारों की कलाकृतियों का प्रदर्शन होगा।

    प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण

    • वरिष्ठ कलाकारों और कला समीक्षक मनोज कुमार बच्चन के नेतृत्व में कलाकारों का दल गया पहुंचा।
    • स्थानीय कलाकारों के साथ विचार-विमर्श किया गया।
    • प्रदर्शनी में स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की कलाकृतियों का प्रदर्शन होगा।
    • 28 और 29 जुलाई को स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

    आयोजन की विशेषताएं

    • प्रदर्शनी के बाद बिहार कला मंच बिहार के 10 जिलों में कला प्रदर्शनी आयोजित करेगी।
    • वार्षिकोत्सव में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कला-साहित्य-संस्कृति से जुड़े शख्सियत सहित कला-प्रेमी और खरीददारों का जुटान संभावित है।

    आयोजन की तैयारियां

    • कलाकारों का दल स्थल चयन हेतु कई स्थानीय स्थलों का भ्रमण किया।
    • चयनित स्थल, स्थानीय संपर्क-सूत्र और प्रतिभागिता की विस्तृत जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी।

    निष्कर्ष

    “अभिव्यंजना-3” कला प्रदर्शनी का आयोजन बिहार कला मंच द्वारा गया में किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की कलाकृतियों का प्रदर्शन होगा। इस प्रदर्शनी के माध्यम से बिहार के प्रतिभावान कलाकारों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। ये जानकारी रूपक सिन्हा ने दी है।

  • अब तो पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर को कोई साफ करने भी नहीं आते, जम गई है धूल की मोटी परत, देखें तस्वीरें

    अब तो पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर को कोई साफ करने भी नहीं आते, जम गई है धूल की मोटी परत, देखें तस्वीरें

    देवब्रत मंडल

    देश की सशक्त प्रधानमंत्री के रूप में इनका नाम आता है। आयरन लेडी के नाम से चर्चित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की इस धुंधली तस्वीर को देखने भी यहां कोई नहीं आते। इनकी प्रतिमा को जिस प्रकार शीशे के अंदर सुरक्षित रखा गया है, उस शीशे के ऊपर धूल और गंदगी की मोटी परत जम सी गई है।

    इस स्थल को देख आप भी शर्मा जाएंगे

    image editor output image 1785444880 17484518379933404791755938386465 पूर्व प्रधानमंत्री की इस तस्वीर को अब तो साफ करने भी कोई नहीं आते, शीशे पर पड़ी है धूल की मोटी परत, देखें तस्वीरें भी

    हम बात कर रहे हैं गया शहर के आशा सिंह मोड़ के पास इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम की। जिसे कई कांग्रेसियों ने आदर और सम्मान के साथ सजाया संवारा था। इस स्टेडियम की दशा देखकर आप खुद पर शर्मिंदा हो जाएंगे। ऐसी दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार है, यह कह पाना मुश्किल है।

    कभी रोशनी से जगमग रहता था यह स्टेडियम

    image editor output image1710676751 17484518796641185933113313884761 पूर्व प्रधानमंत्री की इस तस्वीर को अब तो साफ करने भी कोई नहीं आते, शीशे पर पड़ी है धूल की मोटी परत, देखें तस्वीरें भी

    एक समय था कि यह स्टेडियम रोशनी से जगमग हुआ करता था। आज एक दीपक भी यहां नहीं जलते। आसपास परिसर में फूल खिलखिलाते थे लेकिन आज कूड़ेदान बन गया है। नगर निगम में कांग्रेस के एक नेताजी हैं। जो गया शहर को सुंदर बनाने को लेकर बड़ी बड़ी बातें करते हैं। चौक चौराहे से लेकर तालाबों की सौंदर्यीकरण की योजनाओं पर काम करने का माद्दा रखते हैं लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं गया।

    अभी तो यहां कांग्रेसियों का जमघट लगा हुआ है

    अब कुछ महीने बाद चुनाव होना है तो कांग्रेस के नेताओं का जमघट यहां लगा हुआ है। चुनावी रणनीति तैयार की जा रही है। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ आने वाले चुनाव में तैयार करने के लिए मंत्र दिए जाने लगे हैं। खैर! ये हर पांच साल बाद होता है और आगे भी होता रहेगा। पर क्या स्व इंदिरा गांधी के नाम से बने इस स्टेडियम के लिए कुछ विचार किया जा रहा है या नहीं। ये तो कांग्रेसी नेता ही बता सकते हैं।

    जरूरत है इस स्थल को एक बार फिर से जीवंत करने की

    image editor output image764067726 17484519850195626427241177113360 पूर्व प्रधानमंत्री की इस तस्वीर को अब तो साफ करने भी कोई नहीं आते, शीशे पर पड़ी है धूल की मोटी परत, देखें तस्वीरें भी

    वर्षों से नगर निगम द्वारा उपेक्षित इस स्थल को जीवंत रखने की जरूरत है। एपी कॉलोनी, गयाजी का पॉश इलाका है। इस जगह पर स्टेडियम जब आकार लिया था तो आसपास के कई बुद्धिजीवी वर्ग से आने वाले लोगों का यहाँ आना जाना लगा रहता था लेकिन आज यह स्टेडियम और पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की प्रतिमा खुद पर आंसू बहाते हुए नजर आ रही है।

  • पीड़ित परिवार को मिला 15 लाख का चेक, एक सड़क दुर्घटना में मानपुर निवासी सत्येंद्र की औरंगाबाद में हुई थी मृत्यु

    पीड़ित परिवार को मिला 15 लाख का चेक, एक सड़क दुर्घटना में मानपुर निवासी सत्येंद्र की औरंगाबाद में हुई थी मृत्यु

    देवब्रत मंडल

    चेक प्रदान करते हुए अधिकारी

    मोटर वाहन दुर्घटना दावा वाद में मृतक की पत्नी को पंद्रह लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया है। ये जानकारी इस वाद में पीड़ित परिवार की ओर से न्यायाधिकरण में दावा पेश किया गया था। अधिवक्ता नंद किशोर प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, मगध प्रमंडल, गया जी के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने मृतक की पत्नी को 15 लाख रुपये का चेक प्रदान किया है। आवेदिका के अधिवक्ता नंद किशोर प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि 06.12.2024 को एक सड़क दुर्घटना में हेड मानपुर, गया जी निवासी सत्येंद्र चौधरी की मृत्यु औरंगाबाद जिला के हसपुरा थानांतर्गत पचरुखिया मोड़ के पास हो गई थी। जिसके लिए मृतक की पत्नी संगीता देवी, उसके तीन नाबालिग बच्चे, मृतक की मां एवं पिता क्षति पूर्ति हेतु उनके माध्यम से मोटर वाहन दुर्घटना दावा वाद न्यायाधिकरण में दाखिल किए थे।

  • पुलिस गश्ती दल पर हमला, हुई पहचान, शीघ्र गिरफ्त में होंगे हमलावर, पिस्टल छिनने के प्रयास की बात गलत:एसएसपी

    पुलिस गश्ती दल पर हमला, हुई पहचान, शीघ्र गिरफ्त में होंगे हमलावर, पिस्टल छिनने के प्रयास की बात गलत:एसएसपी

    देवब्रत मंडल

    दिनांक 27.05.2025 को मुफस्सिल थाना की प्रातःकालीन गश्ती टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान गश्ती दल जब मुरकट्टा गांव के समीप पहुंची, तो कुछ व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में खड़ा पाया गया। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ शुरू करने पर, उन व्यक्तियों ने अचानक उग्र होकर पुलिस दल पर हमला कर दिया। एसएसपी आनंद कुमार ने बताया हमलावरों की पहचान कर ली गई है। सभी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

    वीडियो फुटेज से हमलावरों की हुई पहचान

    एसएसपी ने बताया इस घटना की सूचना तुरंत थानाध्यक्ष, मुफस्सिल थाना को दी गई। वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष मुफस्सिल थाना के द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। गश्ती दल के पुलिसकर्मी द्वारा बनाए गए वीडियो फुटेज की सहायता से इस अपराध में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की गई।

    डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

    वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में थानाध्यक्ष मुफस्सिल थाना सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को शामिल किया गया।

    लगातार छापेमारी और दबिश जारी, कांड दर्ज

    विशेष टीम द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान कर लगातार छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही इस कांड में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संदर्भ में मुफस्सिल थाना कांड सं०-499/25, दिनांक-27.05.2025 धारा- 191(2)/126(2)/115(2)/132/121(1)/351(2)/352 भा०न्या०सं० के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

    पिस्टल छिनने के प्रयास की बात जांच में गलत

    उन्होंने कहा कि इस बीच, कुछ समाचार चैनलों के माध्यम से यह खबर प्रसारित हो रही है कि उक्त घटना में पुलिस पदाधिकारी का पिस्टल छीनने का प्रयास किया गया था, जो कि जांच में गलत पाया गया है।

  • गया जंक्शन पर एक मजदूर की गिरकर हुई मौत, रेल पुलिस कार्रवाई में जुटी, मृतक सीवान का था रहने वाला

    गया जंक्शन पर एक मजदूर की गिरकर हुई मौत, रेल पुलिस कार्रवाई में जुटी, मृतक सीवान का था रहने वाला

    देवब्रत मंडल

    घटनास्थल: यहीं पर कार्य करने के दौरान गिर गया मजदूर

    गया जंक्शन पर जारी विकास कार्य में लगे एक मजदूर की मौत गिरकर हो गई है। घटना बुधवार की है। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही रेल थाना की पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। मृतक बिहार के सिवान का रहनेवाला बताया जा रहा है। मृतक के परीजन तक घटना की सूचना पहुंच गई है। जो सिवान से निकल कर पटना तक पहुंच गए हैं। इधर रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का नाम दीपक(29) है। जो कि सिवान का रहनेवाला है। श्री सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन रेल थाना पहुंचने वाले हैं। उन्होंने बताया कार्य करने के दौरान गिर गया। जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आई। अधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया शव को बरामद करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    इसके पहले भी करंट लगने से एक मजदूर की हो चुकी है मौत

    बताते चलें कि इसके पहले भी निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की मौत करंट लगने से हो गई थी। जो कि उत्तर प्रदेश का रहनेवाला था। इस मजदूर को करंट लगने के बाद साथ कार्य करने वाले सहयोगी मजदूर को एक ऑटो रिक्शा पर ईलाज कराने के लिए ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।

    केपीसीएल नामक कंपनी कर रही है कार्य

    मालूम हो गया जंक्शन का विकास कार्य एक निजी कंपनी केपीसीएल द्वारा कराई जा रही है। गया जंक्शन को वर्ल्ड क्लास का स्टेशन बनाने की दिशा में कार्य तेजी से हो रहा है। अमृत भारत योजना के तहत गया रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश किया जाना है। इसके लिए जंक्शन के चारों दिशाओं में कार्य प्रगति पर है। सैंकड़ों मजदूर इस कार्य में लगाए गए हैं।

    प्लेटफॉर्म नंबर 1/C के पास हुई घटना

    बुधवार को हुई ताजी घटना के बारे में बताया गया कि प्लेटफॉर्म नंबर 1/C के नजदीक निर्माणाधीन भवन के छत पर कुछ मजदूर कार्य में लगे हुए थे। जिसमें सिवान का रहनेवाला एक मजदूर दीपक भी था। जो अचानक छत पर से नीचे जा गिरा। ऊंचाई अधिक रहने के कारण उसके सिर पर गहरी चोट आई। सिर से काफी खून बहने लगा। समय से उसका इलाज नहीं कराया जा सका। अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई।

  • रेलवे सुरक्षा बल की कार्रवाई: दो अवैध टिकट कारोबारी गिरफ्तार, दोनों टेकारी के हैं रहनेवाले

    रेलवे सुरक्षा बल की कार्रवाई: दो अवैध टिकट कारोबारी गिरफ्तार, दोनों टेकारी के हैं रहनेवाले

    देवब्रत मंडल

    गया जी: पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध टिकट कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन उपलब्ध के तहत की गई।

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम

    आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि इस मामले में मुन्ना कुमार उम्र 30 वर्ष पिता अजय कुमार निवासी वार्ड संख्या 23, ग्राम बेल्हरिया, पोस्ट टेकारी, थाना टेकारी जिला गया बिहार एवं मोहम्मद रिजवान उम्र 28 वर्ष पिता मोहम्मद कुदुस अली निवासी छावनी वार्ड संख्या 10 पोस्ट टेकारी, थाना टेकारी, जिला गया, बिहार को गिरफ्तार किया गया है।

    बरामद सामग्री

    दो तत्काल/प्रिमियम तत्काल का टिकट पीएनआर 6653206454, 6553205643 किमती 28530 रुपये
    4  खाली रेलवे आरक्षण फार्म
    4  कागज जिस पर रेलवे टिकट बनाने संबंधित सूचना अंकित है

    कार्रवाई

    रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने पोस्ट ऑफिस टेकारी के कार्यालय में स्थित रेलवे टिकट काउंटर पर छापामारी की और दोनों आरोपियों को अवैध टिकट कारोबार करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।