Blog

  • गया जंक्शन पर लाखों रुपये के प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा बरामद, किसी की गिरफ्तारी नहीं

    गया जंक्शन पर लाखों रुपये के प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा बरामद, किसी की गिरफ्तारी नहीं

    देवब्रत मंडल

    जब्त गांजे के साथ आरपीएफ व जीआरपी की टीम

    गया जंक्शन पर एक बड़ी कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने संयुक्त रूप से 35.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 5.32 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई आरपीएफ पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के निर्देशन में की गई। रेल मार्ग से प्रतिबंधित गांजा की तस्करी कोई नई बात नहीं है। इसके पहले भी हाजीपुर और रांची स्टेशन पर गांजा बरामद किए जा चुके हैं। हाजीपुर और रांची में तस्करों की भी गिरफ्तारियां हो चुकी है लेकिन गया जंक्शन पर इस नए मामले में कोई नहीं पकड़ा जाना, आरपीएफ एवं जीआरपी की चूक मानी जा सकती है।

    कार्रवाई में शामिल टीम के सदस्य

    निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के निर्देशन में आरपीएफ पोस्ट गया के उनि जावेद एकबाल, सउनि अविनाश कुमार, आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना एवं आरक्षी अमित कुमार, आ. विकास कुमार, आ. राकेश कुमार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया साथ सीडीपीएस/ गया उनि मुकेश कुमार, सीआइबी/गया आरक्षी दिपक कुमार तथा जीआरपी गया के अधिकारी व जवानों द्वारा संयुक्त रूप से गया रेलवे स्टेशन पर आपराधिक गतिविधि की निगरानी किया जा रहा थी।

    लावारिश स्थिति में रखे थैलों की जांच में खुला रहस्य

    इसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या 01 हावड़ा छोर पर पहुंचने पर देखा कि एक स्थान पर लावारिस रूप से छः बैग, एक लेडिस बैग व एक बोरा रखा हुआ है। मौके पर जांच करने पर उसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा मिला। वरीय अधिकारियों को सूचना के उपरांत ऋषिकेश मीणा अंचल पदाधिकारी नगर गया मौके पर आए। जिनके समक्ष लावारिस बैग एवं थैला से 15 पैकेट गांजा मादक पदार्थ बरामद हुआ। पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया जिसका कुल वजन 35.500 किग्रा है। जीआरपी थाना गया ले जाया गया। जहां कांड संख्या 158/25 अंतर्गत धारा 08/20(b)/(ii)B एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। उन्होंने बताया बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹ 532500/- बताई गई है।

    हाजीपुर स्टेशन पर भी पकड़ा गया था 86 किग्रा गांजा

    गौरतलब है कि बिहार में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। हाल ही में हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 86 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। ये तस्कर गांजा को त्रिपुरा से हाजीपुर ला रहे थे।

    रांची स्टेशन पर भी 24 किलोग्राम पकड़ा गया था

    इसी तरह रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पर भी एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया था, जिसके पास से 24 किलो गांजा बरामद हुआ था। ये कार्रवाई ऑपरेशन नार्कोस के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाना है।

    पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से गांजा लाए जाने की खबर

    जहां तक गया जंक्शन पर बरामद गांजा की बात है तो विश्वनीय सूत्र बताते हैं कि ओडिसा की तरफ से आने वाली ट्रेन में मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की जाती है। गया जंक्शन पर पूरी से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली 12801 पूरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से तस्कर गांजा लाते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन सूत्रों की मानें तो इस ट्रेन से अक्सर गांजा की तस्करी हो रही है।

    सीसीटीवी की जांच से जुताई जा सकती है विशेष जानकारी

    गया जंक्शन पर सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछा हुआ है। यदि प्लेटफॉर्म पर लगे इन कैमरों के फुटेज की उच्चस्तरीय जांच की जाती है तो इसके तस्करों को ढूंढने में आरपीएफ एवं जीआरपी के साथ नरोकोटिक्स विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। क्योंकि ये तो तय है कि किसी ट्रेन से गांजा आ रहा है और इसके परिवहन में लगे लोगों की पहचान सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से की जा सकती है। एक वरीय अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि इस पर कार्य शीघ्र शुरू किया जा रहा है।

  • गया जंक्शन पर पकड़ी गई महिला के पास से सोने चांदी के जेवरात बरामद, यात्रियों के उड़ा लिया करती थी पर्स

    गया जंक्शन पर पकड़ी गई महिला के पास से सोने चांदी के जेवरात बरामद, यात्रियों के उड़ा लिया करती थी पर्स

    देवब्रत मंडल

    रेल थाना में बरामद जेवरात के साथ गिरफ्तार आरोपी

    ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत की गई कार्यवाही

    गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। महिला के पास से सोने और चांदी के गहने बरामद हुए, जो उसने ट्रेनों से यात्रियों का चोरी करके जमा किए थे।

    गिरफ्तार महिला का विवरण

    • नाम: अनीता देवी
    • उम्र: 40 वर्ष
    • पति: सोनू चौधरी
    • पता: ग्राम मथुरापुर, थाना डेहरी ऑन सोन, जिला रोहतास (बिहार)

    बरामद सामान

    • सोने के गहने:
    • पेंडल मंगलसूत्र (05.68 ग्राम)
    • चार छोटा लॉकेट (07.2 ग्राम)
    • नोज पिन (09 पीस)
    • नथुनी (04 पीस)
    • जितिया (01 पीस)
    • सुपनुमा लॉकेट (01 पीस)
    • चांदी के गहने:
    • अंगूठी (06 पीस)
    • जितिया (03 पीस)
    • ढोलना (03 पीस)
    • बिछिया (35 पीस)
    • पायल (01 जोड़ी)
    • नगद: 2150/- रूपये

    अनुमानित कीमत

    बरामद सामान की अनुमानित कीमत ₹ 257730 + नगद 2150 = 259880/- है।

    आगे की कार्यवाही

    महिला को जीआरपी थाना गया ले जाया गया, जहां उसके विरुद्ध कांड संख्या 157/25 दिनांक 01.06.2025 अंतर्गत धारा 317(5) BNS दर्ज किया गया।

  • गया जंक्शन पर प्रसव वेदना से तड़प रही महिला यात्री का कराया गया सुरक्षित प्रसव, जच्चा बच्चा सुरक्षित

    गया जंक्शन पर प्रसव वेदना से तड़प रही महिला यात्री का कराया गया सुरक्षित प्रसव, जच्चा बच्चा सुरक्षित

    देवब्रत मंडल

    गया रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री को लेबर पेन होने पर आरपीएफ और रेलवे हॉस्पिटल की टीम ने तत्परता दिखाते हुए प्लेटफार्म पर ही सुरक्षित डिलीवरी कराई। यह घटना ऑपरेशन “मातृ शक्ति” के तहत महिला यात्रियों को सहायता प्रदान करने के लिए आरपीएफ की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    चलती ट्रेन में ही प्रसव पीड़ा से परेशान हो गईं थीं महिला

    सबसे पहले इसकी सूचना डिप्टी एसएस कार्यालय और कमर्शियल को मिलती है। इसके बाद रेलवे अस्पताल को सूचना दी गई। वहीं जितने भी रेलकर्मी जो यात्रियों की सेवा में ड्यूटी पर तैनात थे। त्वरित सेवा व कार्यवाही में जुट गए। हैदराबाद से गया के लिए सफर कर रही महिला को प्रसव पीड़ा ट्रेन में ही होने लगी थी। जिसकी सूचना मिलते ही गया जंक्शन पर महिला को सुरक्षित ट्रेन से उतारा गया।

    प्लेटफॉर्म पर ही सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था की गई

    प्रसव वेदना से तड़प रही महिला को स्ट्रेचर पर लाया गया। प्लेटफॉर्म पर प्रसव की व्यवस्था दी गई। चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ नर्स आदि पूर्व से ही तैयारियों के साथ पहुंच चुके थे। इसके बाद महिला ने बच्चे को जन्म दी। इसके बाद उन्हें और नवजात शिशु को अस्पताल ले जाया गया। इन सारी चीजें प्लेटफॉर्म पर हुई।

    महिला यात्री की जानकारी

    • नाम: तब्बू परवीन
    • उम्र: 24 वर्ष
    • पति: आजाद आलम
    • पता: भलुआ, थाना चाकंद, जिला:- गया, बिहार
    • मोबाइल नंबर: 9229279145
    • यात्रा: सिकंदराबाद से गया

    आरपीएफ, डिप्टी एसएस और रेलवे हॉस्पिटल की टीम की भूमिका

    • आरपीएफ की ऑन ड्यूटी अधिकारी: उनि मोनिका कुमारी
    • आरपीएफ, मेडिकल एवं वाणिज्य विभाग स्टाफ: मौजूद
    • रेलवे के स्थानीय पर्यवेक्षक स्तर के कर्मचारी मौजूद

    डिलीवरी और आगे की कार्रवाई

    • सुरक्षित डिलीवरी: आरपीएफ और रेलवे हॉस्पिटल की टीम ने मिलकर कराया
    • जच्चा और बच्चा दोनों को अग्रिम इलाज हेतु एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया

    महिला यात्री का आभार

    महिला यात्री ने गया जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक, वाणिज्य विभाग, आरपीएफ और रेलवे हॉस्पिटल की टीम के प्रति आभार प्रकट किया और सभी तत्परता की प्रशंसा की। यह घटना रेलवे कर्मचारियों की यात्रियों के प्रति संवेदनशीलता और उनकी मदद करने की तत्परता को दर्शाती है।

  • Magadhlive की खबर का असर,  दो पूर्व पीएम की प्रतिमाओं की उपेक्षा से कांग्रेस नाराज

    Magadhlive की खबर का असर,  दो पूर्व पीएम की प्रतिमाओं की उपेक्षा से कांग्रेस नाराज

    देवब्रत मंडल

    इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में लगी स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा

    गया में प्रधानमंत्रियों की प्रतिमाओं और ऐतिहासिक धरोहरों की उपेक्षा के खिलाफ कांग्रेस ने नाराजगी जताई है और अब इसकी दशा सुधरने तक आंदोलन करने की बात कही है। कुछ दिन पहले ही Magadhlive ने एपी कॉलोनी स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम की दुर्दशा पर सचित्र रिपोर्ट प्रकाशित किया था। अब इसे लेकर आंदोलन की बात होने लगी है।

    चरणबद्ध तरीके से आंदोलन का शंखनाद

    बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू और गया जिला कांग्रेस कमिटी के नेताओं ने गया में दो प्रधानमंत्रियों की प्रतिमाओं और ऐतिहासिक धरोहरों की उपेक्षा के खिलाफ जन जागरण अभियान और चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद किया है।

    जवाहर टाउन हॉल और इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम की दुर्दशा

    नगर निगम कार्यालय के ठीक सामने उपेक्षित पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा

    नेताओं ने कहा कि जवाहर टाउन हॉल और इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम दोनों ही जर्जर हालत में हैं और इनका रख-रखाव नहीं किया जा रहा है। जवाहर टाउन हॉल में नगर निगम और स्थानीय प्रशासन द्वारा स्टोर और जनगणना कार्यालय खोले गए हैं, जबकि इसके बरामदे पर सब्जी विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण किया गया है। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भी पाइप और अन्य सामग्रियों का स्टोर बना हुआ है और इंदिरा गांधी की प्रतिमा उपेक्षित है।

    ऐतिहासिक महत्व के इन दोनों जगहों के जीर्णोद्धार की मांग

    कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि दोनों ऐतिहासिक धरोहरों का जीर्णोद्धार और दोनों प्रधानमंत्रियों की प्रतिमाओं का बेहतर रख-रखाव किया जाए। नेताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वे चरणबद्ध आंदोलन चलाएंगे। नेताओं ने कहा कि वे अब लाचार होकर राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन और गया नगर निगम को ऐतिहासिक गौरवशाली धरोहरों और देश के दो प्रधानमंत्रियों की प्रतिमाओं की उपेक्षा का जिम्मेदार मानते हुए चरणबद्ध आंदोलन चलाएंगे, जब तक इसका जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य शुरू नहीं होता।

    कांग्रेस के टिकट पर कई बार भाग्य आजमाते आ रहे पूर्व डिप्टी मेयर

    यह विडंबना ही है कि गया शहरी विधानसभा चुनाव क्षेत्र से गया नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर वार्ड नं 26 के पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव कई बार भाग्य आजमाते हुए आ रहे हैं लेकिन अबतक पराजय का ही सामना करना पड़ा है। हालांकि डिप्टी मेयर रहते हुए भी इनकी नजरों के सामने दोनों पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमाएं उपेक्षित ही रही है। अब देखना होगा कि आंदोलन का स्वरूप कैसा रहेगा और इसके परिणाम क्या होते हैं।

  • कभी खुद के लिए आहार की व्यवस्था में तंगहाली देखा, वही प्रमोद आज जन आहार के दाता बन गए

    कभी खुद के लिए आहार की व्यवस्था में तंगहाली देखा, वही प्रमोद आज जन आहार के दाता बन गए

    प्रमोद लड्डू भंडार के प्रोपराइटर प्रमोद भदानी: एक सच्चे समाजसेवक की कहानी

    देवब्रत मंडल

    भीड़ में भी अलग पहचान बनाने वाले प्रमोद भदानी

    प्रमोद लड्डू भंडार के प्रोपराइटर एवं समाज सेवी प्रमोद भदानी ने अपने जीवन में एक अद्वितीय उदाहरण पेश किया है। उन्होंने अपने व्यवसाय को करोड़ों तक पहुंचाया, लेकिन उन्होंने सेवा का मार्ग चुना और ‘प्रमोद जन आहार सेवा कुटीर’ के माध्यम से यात्रियों और जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराया है। जो समाज सेवा का अद्वितीय उदाहरण है। समाज में धनाढ्य तो कई हैं लेकिन गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए कौन खड़ा रहता है। ये देखने को मिल रहा है। प्रमोद भदानी गया जी को काफी करीब से देखा है और इसी समाज में जीने की कला सीखी। मुश्किलों के दौर में गुजारे बचपन की कहानी अब काफी पीछे चली गई लेकिन प्रमोद भदानी उन दिनों को कभी नहीं भूले। यही इनकी आत्मीयता है।

    एक ठेले से करोड़ों तक का सफर

    यहीं उपलब्ध कराया जा रहा निःशुल्क आहार

    प्रमोद भदानी ने अपने व्यवसाय की शुरुआत एक छोटे से ठेले से की थी। उन्होंने अपने मेहनत और लगन से अपने व्यवसाय को करोड़ों तक पहुंचाया। आज “प्रमोद लड्डू” एक ऐसा ब्रांड बन गया है कि इस नाम को गरीब से लेकर अमीर तक एक रिक्शा चालक, मजदूर से लेकर राजनेता और आईएएस और आईपीएस की जुबान तो क्या, सभी के मानस पटल पर रहती है। लेकिन ईन्होंने अपने धन का उपयोग केवल अपने लिए नहीं किया, बल्कि उन्होंने समाज की सेवा के लिए भी इसका उपयोग किया। ऐसे बहुतेरे ही मिलते हैं।

    जन-सेवा की भावना हो तो ऐसी भी हो

    प्रमोद भदानी की जन-सेवा की भावना ने उन्हें ‘प्रमोद जन आहार सेवा कुटीर’ स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। इस भोजनालय में गया जी में आने वाले यात्रियों और जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है। यह एक अद्वितीय पहल है जो समाज के लिए एक बड़ा योगदान है। इसकी शुरुआत की कहानी के पीछे कहीं न कहीं प्रमोद भदानी के अतीत अवश्य ही प्रेरणा के स्रोत रहे होंगे।

    इनसे और लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत

    एक दिन में कोई प्रमोद भदानी नहीं बन सकते हैं लेकिन इनकी कहानी उन लोगों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है जो समाज की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने दिखाया है कि धन और संपत्ति का उपयोग केवल अपने लिए नहीं किया जा सकता है, बल्कि इसका उपयोग समाज की सेवा के लिए भी किया जा सकता है।

    धनवान तो कई हैं लेकिन इनके जैसा दरियादिली नही

    लोगों की जुबां पर है कि प्रमोद भदानी एक सच्चे समाजसेवक हैं। जिन्होंने अपने जीवन में एक अद्वितीय उदाहरण पेश किया है। उनकी इस तरह की जन-सेवा की भावना और दरियादिली ने उन्हें एक सच्चे समाजसेवक के रूप में स्थापित किया है। इनकी कहानी उन लोगों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है जिनके पास धन तो हैं लेकिन इनके जैसे दरियादिली नहीं। जिनके पास धन है और जो समाज की सेवा करना चाहते हैं तो श्री भदानी से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

    गया जी को प्रमोद भदानी ने दी अलग पहचान

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया को गया जी का आदर और सम्मान दिलाने में दरियादिली दिखाई। इसी गया जी को अब प्रमोद भदानी ने ‘जस नाम तस यश’ दिलाने के लिए आगे आए और आज ‘प्रमोद जन आहार सेवा कुटीर’ के माध्यम से उत्तर भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक नगरी गया जी को विश्व के पटल पर एक अलग ही पहचान दिलाई है।

    प्रमोद चाहते तो ऐसा भी कर सकते थे लेकिन…

    शुभारंभ के मौके पर आहार ग्रहण करते जनमानस

    प्रमोद भदानी चाहते तो अपने ब्रांड का एक और रिटेल आउटलेट की शुरुआत कर सकते थे। धन अर्जित सकते थे, परंतु सेवा का मार्ग चुना। जनसेवा के प्रति इनकी अटूट निष्ठा ने ही “प्रमोद जन आहार सेवा कुटीर” को जन्म दिया है। एक ऐसा भोजनालय जहां गया जी मे पधार रहे यात्रियों एवं ज़रूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

  • फिर 50 हजार का जुर्माना:नगर आयुक्त ने नालों की साफ सफाई और अस्थाई अतिक्रमण की समीक्षा की

    फिर 50 हजार का जुर्माना:नगर आयुक्त ने नालों की साफ सफाई और अस्थाई अतिक्रमण की समीक्षा की

    देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम कार्यालय में शनिवार को नगर आयुक्त कुमार अनुराग द्वारा नालों की साफ सफाई और सड़कों पर हो रहे अस्थाई अतिक्रमण की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने नालों की साफ सफाई में लापरवाही पर एजेंसी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

    नालों की साफ सफाई

    नगर आयुक्त ने बताया कि 53 वार्डों में कुल 450 नालों को चिन्हित किया गया है, जिनकी साफ सफाई निगम द्वारा कराई जा रही है। हालांकि, एजेंसी द्वारा पर्याप्त मात्रा में मानव बल नहीं देने के कारण नाला की सफाई में लापरवाही बरती जा रही थी, जिसके कारण एजेंसी पर पुनः 50 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

    अस्थाई अतिक्रमण

    नगर आयुक्त ने शहर में लग रहे जाम और सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण की भी समीक्षा की। सिटी मैनेजर और नोडल, अतिक्रमण शाखा ने बताया कि निगम की तीन टीम इस पर कार्य कर रही है, जो रोजाना अलग-अलग रूट पर अतिक्रमण और साफ सफाई पर जुर्माना वसूली में लगी हुई है। मई माह में तीनों टीम के द्वारा 1 लाख 40 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला गया है।

    नगर आयुक्त का निर्देश

    नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि वसूली की गई जुर्माना की राशि कम है और सभी टीमों को कम से कम डेढ़ लाख रुपये प्रति माह का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही शाम में भी अतिक्रमण चिह्नित कर फाइन काट देने की व्यवस्था तैयार करने का निर्देश दिया गया।

    शहर को सुंदर बनाने की जिम्मेदारी आपकी

    नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने बताया कि यह शहर आपका है और इसे सुंदर बनाकर रखना आप सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ यह व्यवस्था पहले निगम में नहीं की गई थी, लेकिन अब यह व्यवस्था प्रारंभ की गई है और विभाग की डेडीकेटेड टीम द्वारा अतिक्रमण और साफ सफाई को लेकर फाइन और पेनेल्टी काटा जा रहा है।

  • गया जी के नए डीएम शशांक शुभंकर एक प्रेरणादायक अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं, डॉ. त्यागराजन पटना के होंगे डीएम

    गया जी के नए डीएम शशांक शुभंकर एक प्रेरणादायक अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं, डॉ. त्यागराजन पटना के होंगे डीएम

    देवब्रत मंडल

    डीएम शशांक शुभंकर

    शशांक शुभंकर नालंदा जिले के जिलाधिकारी हैं, जिन्हें अब गया जी का जिलाधिकारी बनाया गया है। शनिवार को बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने कई प्रशासनिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। गया जी के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम को पटना का डीएम बनाया गया है। गया जी के नए डीएम शशांक शुभंकर को हाल ही में प्रधानमंत्री पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है। उनका यह सम्मान जिले के समग्र विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान को दर्शाता है।

    शिक्षा और करियर

    शशांक शुभंकर ने अपनी शिक्षा दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पूरी की है। बाद में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयनित हुए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बिहार के विभिन्न जिलों में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए की है।

    नालंदा के जिलाधिकारी के रूप में

    शशांक शुभंकर ने नालंदा जिले के जिलाधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने जिले के विकास के लिए कई नवाचारी पहल की हैं और जिले की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

    प्रधानमंत्री पुरस्कार 2023

    शशांक शुभंकर को प्रधानमंत्री पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है, जो नालंदा जिले के समग्र विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान को दर्शाता है। यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित सिविल सेवा दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदान किया गया।

    व्यक्तिगत गुण

    शशांक शुभंकर एक मेहनती और समर्पित अधिकारी हैं। वह अपने कार्यों में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हैं और जिले के विकास में अपनी भूमिका को और मजबूत करने का प्रयास करते हैं।

    निष्कर्ष के तौर पर

    शशांक शुभंकर एक प्रेरणादायक अधिकारी हैं जिन्होंने अपने कार्यों से जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका यह पुरस्कार अन्य अधिकारियों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत है।

  • कुछ ऐसा ही सोच कर माखनलाल चतुर्वेदी जी ने इस कविता की रचना की होगी…हाल नगर निगम में पड़े…

    कुछ ऐसा ही सोच कर माखनलाल चतुर्वेदी जी ने इस कविता की रचना की होगी…हाल नगर निगम में पड़े…

    देवब्रत मंडल

    चाह नहीं, मैं सुरबाला के गहनों में गूँथा जाऊँ।
    चाह नहीं, प्रेमी-माला में बिंध प्यारी को ललचाऊँ॥

    चाह नहीं, सम्राटों के शव पर, हे हरि, डाला जाऊँ।
    चाह नहीं, देवों के सिर पर चढूँ, भाग्य पर इठलाऊँ॥

    गया नगर निगम कार्यालय परिसर में रखे गए शिलापट्ट

    मुझे तोड़ लेना वनमाली!
    उस पथ में देना तुम फेंक॥

    मातृ-भूमि पर शीश चढ़ाने।
    जिस पथ जावें वीर अनेक॥

    ज्यादा दिनों की बात नहीं। बात 16 अप्रैल 2025 की है। उत्सव का माहौल था। माननीयों की गरिमामय उपस्थिति थी। शिलापट्ट में जितने महानुभाव के नाम हैं। सभी आदर और सम्मान के पात्र हैं।

    रखी गई शिलालेख

    सामने अशोक सम्राट के नाम से भवन है। ठीक इसी के सामने खाली परिसर में ये सभी शिलालेख पड़े हुए हैं। जिस दिन इन शिलालेखों का अनावरण किया गया था इसके ऊपर मखमली कपड़े थे। फूल और मालाएं भी थी लेकिन आज इस हाल में पड़ा है।

    कुछ उल्टी तो कुछ सीधी

    योजनाओं के विवरण का उल्लेख किया गया है इन शिलालेखों पर। योजनाओं के क्रियान्वयन में नगर निगम के कर्मचारियों से लेकर शीर्ष पदाधिकारियों और वार्ड पार्षद से लेकर महापौर की महत्ती भूमिका होती है। वैसे तो शिलालेख राजनीति का एक हिस्सा हुआ करते हैं। जिससे सरकार और नेताओं के कर्तव्यपरायण का उल्लेख मिलता है।

    आज माखनलाल चतुर्वेदी जी की जिस रचना का जिक्र इस रिपोर्ट की शुरुआत में की गई है तो उनकी इस रचना के पीछे कहीं न कहीं उनके मन को जो फूल के प्रति आदर था, आज कुछ वैसा ही आदर इन शिलालेखों के प्रति है।

  • रांची में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला, महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 1.39 करोड़ की ठगी, गिरोह के तार दुबई से जुड़े

    रांची में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला, महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 1.39 करोड़ की ठगी, गिरोह के तार दुबई से जुड़े

    न्यूज़ डेस्क

    तस्वीर:इंटरनेट से

    राजधानी रांची में एक महिला से डेढ़ करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। दुबई से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह ने महिला को केंद्रीय जांच एजेंसी का अफसर बनकर डिजिटल अरेस्ट किया और फिर उनसे 1.39 करोड़ रुपये की ठगी कर ली।

    केंद्रीय एजेंसी का अफसर बनकर ठगी

    पीड़िता को 15 मई को एक व्हाट्सऐप कॉल आया, जिसमें खुद को सीबीआई का अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया। इसके बाद डर और दबाव में महिला से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की रकम ठग ली गई।

    सीआईडी की कार्रवाई

    मामले की शिकायत मिलने के बाद सीआईडी ने तेलंगाना और मिजोरम से 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों की पहचान बी इशाक अहमद, कुनापुली सुब्रमण्या शर्मा और लालदुहसांगा के रूप में हुई है।

    गिरोह का नेटवर्क दुबई से जुड़ा है

    सीआईडी की पूछताछ में आरोपी कुनापुली सुब्रमण्या शर्मी ने बताया कि उनका गैंग दुबई के साइबर क्राइम सिंडिकेट के साथ मिलकर काम करता था। यह सिंडिकेट आरएके बैंक दुबई के खातों का इस्तेमाल करता था और भारत में फर्जी कंपनियों के नाम से बैंक खाते खुलवाकर ठगी की रकम को ट्रांसफर करता था।

    आगे की कार्रवाई

    गिरफ्तार आरोपियों के पास से यूएई रेसिंडेंट आईडी, व्हाट्सऐप चैट, 4 मोबाइल फोन, सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड और कई अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। सीआईडी अब अन्य राज्यों और अंतरराष्ट्रीय कड़ियों की जांच की ओर बढ़ रही है।

    स्रोत:इंटरनेट से

  • साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला, सीबीआई का अधिकारी बनकर महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, 1.39 करोड़ की ठगी

    साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला, सीबीआई का अधिकारी बनकर महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, 1.39 करोड़ की ठगी

    न्यूज़ डेस्क

    राजधानी रांची में एक महिला से डेढ़ करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। दुबई से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह ने महिला को केंद्रीय जांच एजेंसी का अफसर बनकर डिजिटल अरेस्ट किया और फिर उनसे 1.39 करोड़ रुपये की ठगी कर ली।

    केंद्रीय एजेंसी का अफसर बनकर ठगी

    पीड़िता को 15 मई को एक व्हाट्सऐप कॉल आया, जिसमें खुद को सीबीआई का अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया। इसके बाद डर और दबाव में महिला से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की रकम ठग ली गई।

    सीआईडी की कार्रवाई

    मामले की शिकायत मिलने के बाद सीआईडी ने तेलंगाना और मिजोरम से 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों की पहचान बी इशाक अहमद, कुनापुली सुब्रमण्या शर्मा और लालदुहसांगा के रूप में हुई है।

    गिरोह का नेटवर्क

    सीआईडी की पूछताछ में आरोपी कुनापुली सुब्रमण्या शर्मी ने बताया कि उनका गैंग दुबई के साइबर क्राइम सिंडिकेट के साथ मिलकर काम करता था। यह सिंडिकेट आरएके बैंक दुबई के खातों का इस्तेमाल करता था और भारत में फर्जी कंपनियों के नाम से बैंक खाते खुलवाकर ठगी की रकम को ट्रांसफर करता था।

    आगे की कार्रवाई

    गिरफ्तार आरोपियों के पास से यूएई रेसिंडेंट आईडी, व्हाट्सऐप चैट, 4 मोबाइल फोन, सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड और कई अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। सीआईडी अब अन्य राज्यों और अंतरराष्ट्रीय कड़ियों की जांच की ओर बढ़ रही है।

    स्रोत:इंटरनेट