Blog

  • ऑपरेशन सतर्क: आरपीएफ गया की बड़ी कार्रवाई, अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

    ऑपरेशन सतर्क: आरपीएफ गया की बड़ी कार्रवाई, अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ पोस्ट गया ने दिनांक 24.05.2025 को एक सफल कार्रवाई की, जिसमें 17.250 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार तस्कर की जानकारी

    गिरफ्तार तस्कर का नाम रोहित कुमार है, जो 24 वर्षीय है और गया जिले के कोच थाना के दौलतपुर वार्ड नंबर 3 का रहने वाला है।

    बरामदगी और गिरफ्तारी के विवरण

    आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने रेलवे परिसर में अपराधिक गतिविधि पर निगरानी और गस्त के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में देखा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम और पता बताया। उसके पास से हरा रंग का प्लास्टिक का ड्रम बरामद हुआ, जिसमें 12 अदद Royal Stag Duluxe Whisky (750 ml) और 22 अदद Royal Stag Duluxe Whisky (375 ml) कुल 17.250 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

    आरोपी की गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई

    आरोपी रोहित कुमार को अपराध का जुर्म बताते हुए गिरफ्तार किया गया और जीआरपी थाना गया ले जाया गया। वहां कांड संख्या 150/25 दिनांक 24.05.25 अंतर्गत धारा 30 (a) बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम पंजीकृत किया गया। बरामद जप्त शराब की कीमत ₹ 17,020 है।

    कार्रवाई की विशेषताएं

    • बरामद शराब की मात्रा: 17.250 लीटर
    • बरामद शराब की कीमत: ₹ 17,020
    • गिरफ्तार तस्कर: रोहित कुमार, दौलतपुर, वार्ड नंबर 3, थाना कोच, जिला गया (बिहार)
    • आगे की कार्रवाई: जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 150/25 दिनांक 24.05.25 अंतर्गत धारा 30 (a) बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम पंजीकृत किया गया।

    आरपीएफ और जीआरपी की इस संयुक्त कार्रवाई से रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और यात्रियों की सुरक्षा में वृद्धि होगी।

  • न तो सावन और ना ही भादो, सड़क पर कादो ही कादो, नाला सफाई अभियान में की जा रही अनदेखी

    न तो सावन और ना ही भादो, सड़क पर कादो ही कादो, नाला सफाई अभियान में की जा रही अनदेखी

    देवब्रत मंडल

    संजय नगर मोहल्ले के पास सड़क पर बहता कादो

    अभी मॉनसून केरल के आसपास रहने की खबर है लेकिन इसका असर गया में देखने को मिल रहा है। हल्की बूंदाबांदी हुई है लेकिन बारिश नहीं कहा जा सकता है। अभी न तो सावन का महीना और न ही भादो। परंतु गया शहर की सड़क पर कादो ही कादो है। जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को जो तकलीफ उठानी पड़ रही है। यह नजारा हल्की बूंदाबांदी के कारण नहीं, बल्कि इसे नगर निगम की सफाई व्यवस्था से जुड़े लोगों की अनदेखी कही जा सकती है।

    नाली से निकाल कर कादो सड़क पर ही बहा दिया गया

    ये नजारा नजरों से ओझल होने से पहले magadhlive ने इसे कैमरे में कैद कर लिया है। शनिवार को बागेश्वरी रोड की यह स्थिति संजय नगर मोहल्ले के बड़े नाला की सफाई करने वक्त की है। मजदूर बाल्टी से कादो निकाल कर सड़क पर डाल रहे थे। जो सड़क पर बहने लगा। जिसके कारण इस सड़क पर पैदल चलने वाले लोग सूखा रास्ता ढूंढ रहे थे। ताकि पैर गंदा न हो जाए।

    एक वार्ड से निकला कादो दूसरे वार्ड के मोहल्ले में जा रहा है

    वार्ड नं 06 के बड़े नाले की सफाई कार्य में लगे मजदूरों द्वारा निकाला जा रहा कादो मुख्य सड़क पर बहते हुए सामने के वार्ड नं 04 के छोटकी नवादा मोहल्ले में जा रहा था। जिसे देख वार्ड नं 04 के लोगों का कहना था इस तरह सफाई से दोनों वार्ड के लोगों के साथ आम राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। लोगों ने कहा- अभी न तो सावन का महीना है और न तो भादो। लेकिन नजारा सावन भादो जैसा ही सड़क पर देखने को मिल रहा है।

    पार्षद ने कहा-मशीन से पहले पानी निकाल लें, तब सफाई करें

    वार्ड पार्षद, वार्ड नं 06

    मैं स्थिति को देख कर आई हूं। वार्ड जमादार को कहा गया है कि पहले मशीन से पानीयुक्त कीचड़ को पहले निकाल लें। इसके बाद नाले की सफाई करें। ताकि किसी को भी तकलीफ नहीं हो। रविवार को मशीन से पहले पानी निकाल लिया जाएगा। इसके बाद नाला की सफाई होगी।

    रफिया गजाला, वार्ड पार्षद 06

  • अपडेट:कोडरमा स्टेशन से गांजा के साथ गया का संतोष गिरफ्तार, लेकर आने वाला था गया, आरपीएफ ने की कार्रवाई

    अपडेट:कोडरमा स्टेशन से गांजा के साथ गया का संतोष गिरफ्तार, लेकर आने वाला था गया, आरपीएफ ने की कार्रवाई

    देवब्रत मंडल

    आरपीएफ कोडरमा की टीम ने ऑपरेशन के तहत 22 मई  को एक सफल कार्रवाई की। जिसमें 5.262 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर गया का रहने वाला है। जो 13151 अप कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस से गया जाने के कोडरमा स्टेशन पहुंचा था।

    गिरफ्तार तस्कर की जानकारी

    कोडरमा आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर का नाम संतोष कुमार है, जो 27 वर्षीय है और गया जिले के आमस थाना के चतुरे खाप गांव का रहने वाला है। वह कोडरमा रेलवे स्टेशन से कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली 13151 अप कोलकाता एक्सप्रेस से गया जा रहा था।

    बरामदगी और गिरफ्तारी के विवरण

    आरपीएफ की टीम ने कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 पर एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम और पता बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथ में लिए बैग में छुपाए हुए संदिग्ध पदार्थ को दिखाया, जो पांच पैकेट प्रतिबंधित मादक पदार्थ (गांजा) था।

    अनुमानित कीमत करीब 53 हजार रुपए

    आरपीएफ की टीम ने आरोपी के पास से बरामद गांजे का वजन किया और अनुमानित कीमत 52,500 रुपये पाई गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया।

    आगे की कार्रवाई

    उन्होंने बताया गिरफ्तार तस्कर और बरामद गांजे को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया है। आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशनों पर नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

    कार्रवाई की विशेषताएं

    • बरामद गांजे की मात्रा: 5.262 किलोग्राम
    • अनुमानित कीमत: 52,500 रुपये
    • गिरफ्तार तस्कर: संतोष कुमार, ग्राम-चतुरे खाप, थाना-आमस, जिला-गया
    • ट्रेन: 13151 अप कोलकाता एक्सप्रेस
    • आगे की कार्रवाई: जीआरपी को सौंप दिया गया है

    आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशनों पर नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और यात्रियों की सुरक्षा में वृद्धि होगी।

  • गया जंक्शन के डेल्हा साइड में फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य जोरों पर, तोड़े गए कई भवन

    गया जंक्शन के डेल्हा साइड में फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य जोरों पर, तोड़े गए कई भवन

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन का प्रस्तावित मॉडल

    गया जंक्शन के डेल्हा साइड में नवनिर्मित स्टेशन को फोरलेन सड़क की सुविधा से जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस फोरलेन सड़क के निर्माण से रेल यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में आसानी होगी और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

    फोरलेन सड़क निर्माण की विशेषताएं

    • डेल्हा मुख्य सड़क से खरखरा हिंदले मैदान तक: फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में आसानी होगी।
    • जाम की समस्या से निजात: फोरलेन सड़क के निर्माण से स्टेशन परिसर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
    • स्टेशन की सुंदरता में वृद्धि: फोरलेन सड़क के निर्माण से स्टेशन की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।

    आठ नंबर नया प्लेटफॉर्म का निर्माण

    गया जंक्शन के डेल्हा साइड में एक नया आठ नंबर प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जून महीने में यह प्लेटफॉर्म बनकर तैयार हो जाएगा। इस प्लेटफॉर्म के निर्माण से यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी।

    निर्माण कार्य की प्रगति

    निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है और जून माह में इसे पूरा कर लिया जाएगा। सीनियर डीसीएम राजीव रंजन ने भी निर्माण कार्य का जायजा लिया है और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कार्य को पूरा करने पर जोर दिया है।

  • आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 5.262 किलो गांजा बरामद, गया का तस्कर गिरफ्तार

    आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 5.262 किलो गांजा बरामद, गया का तस्कर गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    प्रतीकात्मक फोटो

    गया-कोडरमा रेल सेक्शन पर शुक्रवार को आरपीएफ ने एक सफल अभियान चलाया, जिसमें 5.262 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस दौरान एक तस्कर संतोष कुमार को भी गिरफ्तार किया गया, जो कोलकाता एक्सप्रेस से गया जा रहा था। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 52,500 रुपये बताई जा रही है।

    गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया है। आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशनों पर नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

    गांजा तस्करी के खिलाफ आरपीएफ की कार्रवाई

    • बरामद गांजे की मात्रा: 5.262 किलोग्राम
    • अनुमानित कीमत: 52,500 रुपये
    • गिरफ्तार तस्कर: संतोष कुमार, ग्राम-चतुरे खाप, थाना-आमस, जिला-गया
    • ट्रेन: 13151 अप कोलकाता एक्सप्रेस
    • आगे की कार्रवाई: जीआरपी को सौंप दिया गया है
  • गया सहित डीडीयू मंडल में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 1373 व्यक्ति धराए, 7 लाख से अधिक रुपये का राजस्व अर्जन

    गया सहित डीडीयू मंडल में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 1373 व्यक्ति धराए, 7 लाख से अधिक रुपये का राजस्व अर्जन

    देवब्रत मंडल

    डीडीयू मंडल द्वारा दिनांक शुक्रवार को सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में लगभग 1373 व्यक्ति बिना टिकट या अनियमित टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे जुर्माने के रूप में लगभग 7 लाख 13030 हजार रुपये की राशि वसूली गई।

    मेगा ड्राइव के दौरान की गई कार्रवाई

    मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर फोर्ट्रेस चेक किया गया, जिसमें डीडीयू, गया, सासाराम, डेहरी ओन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ और जपला आदि स्टेशन शामिल थे। इस दौरान मंडल के समस्त स्क्वाड, स्टैटिक और स्लीपर के टिकट जांच कर्मी, वाणिज्य निरीक्षक/पर्यवेक्षक सहित सभी वाणिज्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    टिकट चेकिंग अभियान के परिणाम

    मेगा ड्राइव के दौरान बक्सर-डीडीयू खंड, वाराणसी-डीडीयू, सासाराम-डीडीयू, आरा-सासाराम खंड, गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन, किउल-गया, गोमो-गया और पटना-गया खंड से आने और जाने वाली सभी ट्रेनों की गहन जांच की गई। इस दौरान प्रीमियम और मेल/एक्सप्रेस के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेन को भी चेक किया गया और बिना टिकट/अनुचित टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़े गए व्यक्तियों से नियमानुसार जुर्माने की राशि वसूल की गई।

    आगे की कार्रवाई

    मेगा ड्राइव जारी है और रात्रि 10 बजे तक चलेगा। इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे। सभी से अनुरोध है कि सदैव उचित टिकट लेकर संबंधित श्रेणी के कोच में ही यात्रा करें और अन्य यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखें।

  • इमामगंज के रहने वाले तीन बालक गया जंक्शन पर पकड़े गए, पूछने पर बताया घर से भाग कर जयपुर जा रहे थे रुपये कमाने

    इमामगंज के रहने वाले तीन बालक गया जंक्शन पर पकड़े गए, पूछने पर बताया घर से भाग कर जयपुर जा रहे थे रुपये कमाने

    देवब्रत मंडल

    आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव

    ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट की टीम ने तीन नाबालिक बालक को रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क गया को सुपुर्द कर दिया। पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि शुक्रवार को उनि धीरेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षी ब्रजेश कुमार, प्रधान आरक्षी एस एन त्रिपाठी गया स्टेशन एरिया में गस्त के दौरान प्लेटफॉर्म पर तीन नाबालिक बालक को डरे एवं सहमे हालत में देखा। पूछने पर तीनों नाबालिक ने अपना नाम व पता बताया। सभी की उम्र करीब 13-14 वर्ष है। जो गया जिले के थाना इमामगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछने पर बताया कि आपने गांव से पैसा कमाने के लिए घर से भाग कर जयपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन आए हैं। तीनों बालक से परिजन का मोबाइल नंबर नहीं बता सके। 
    जिसकी सूचना रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क गया को देते हुए उक्त तीनों नाबालिक बालक के साथ किसी तरह की अनहोनी घटना या मानव तस्करी का शिकार न हो जाए। उन्हें रेस्क्यू करते हुए पोस्ट पर ला कर काउंसलिंग किया गया। काउंसलिंग के दौरान ही रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क केस वर्कर रेखा कुमारी, रेसुब पोस्ट गया पर उपस्थित हुए। रेस्क्यू किए गए तीनों नाबालिक बालक को सकुशल व सही सलामत अग्रिम कार्रवाई  हेतु उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार के द्वारा रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क केस वर्कर रेखा कुमारी को सुपुर्द किया गया।

  • नाले सफाई कार्य की यही गति रही तो मानसून में मोहल्ले की दुर्गति तय, स्वच्छता पदाधिकारी कॉल रिसीव नहीं किए, पार्षद ने कहा- पांच प्रतिशत भी कार्य नहीं हुआ

    नाले सफाई कार्य की यही गति रही तो मानसून में मोहल्ले की दुर्गति तय, स्वच्छता पदाधिकारी कॉल रिसीव नहीं किए, पार्षद ने कहा- पांच प्रतिशत भी कार्य नहीं हुआ

    देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम के द्वारा जिस ऐजेंसी को शहर के बड़े नालों की सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उस एजेंसी के द्वारा कराए जा रहे नालों की सफाई के कार्य की गति काफी धीमी देखने को मिल रही है। यदि इसी गति से काम होता रहता है तो ये तय मानिए कि शहर के कई मोहल्ले में रहने वाले लोगों से लेकर सड़क पर चलने वालों की दुर्गति होने से कोई नहीं बचा सकता है। Magadhlive की टीम गया नगर निगम के वार्ड नं 06 में नालों की साफ सफाई का हालचाल लेने के लिए निकली तो जो सामने दिखाई दिया। उससे यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि मॉनसून के दौरान यहां रहने वाले लोगों के समक्ष समस्या आएगी ही आएगी।

    वार्ड का भौगोलिक बनावट भी अजीब है इस वार्ड का

    इस वार्ड का भौगोलिक बनावट भी अजीब है। रामशिला पहाड़ के तलहटी में बसे कई मोहल्ले हैं। जहां रहने वाले लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी नालियों से होकर बड़े नालों से मिलती है। जिसकी सफाई में एजेंसी विशेष कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।

    सीन नंबर -1

    टीम बागेश्वरी गुमटी से निकल कर बमबाबा मोहल्ले में पहुंचती है तो यहां गहलौत भवन के पास नाली बजबजा रही थी। इसी मोहल्ले में एक और नाली जो बागेश्वरी रोड के बड़े नाला में मिलता है वो भी भरा हुआ पाया गया। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि अभी नाली सफाई का काम शुरू नहीं किया गया है। बरसात में तो घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा।

    सीन -2

    इसके बाद magadhlive की टीम बागेश्वरी रोड से होते हुए बागेश्वरी मंदिर के समीप जब पहुंची तो देखा गया कि एक पुलिया के नीचे बड़े नाला से उपर झापर कचरा निकाला गया है लेकिन इस पुलिया के नीचे नाला का दूसरा सिरा जाम है। जहां कचरे का ढेर होने के कारण पानी नही बह सकता था।

    सीन-3


    इसके आगे जब पहुंचे तो संजय नगर मोहल्ले में देखा गया कि यहाँ नाली की सफाई नहीं हुई है। इसके आगे गांधी मोड़, शहीद स्कूल होते हुए रामशिला मोड़ से होते हुए पारो चौधरी की गली तक बड़े नाला की सफाई शुरू ही नहीं किया जा सका है।

    स्वच्छता पदाधिकारी ने कॉल रिसीव नहीं किया


    इस संबंध में आधिकारिक तौर पर जानकारी प्राप्त करने के लिए स्वच्छता पदाधिकारी शुभम कुमार के मोबाइल नंबर पर कॉल किया लेकिन उन्होंने कॉल को रिसीव नहीं किए।

    वार्ड पार्षद ने कहा- 5% भी कार्य नहीं हुआ

    वार्ड पार्षद रफिया गजाला

    इस संबंध में जब वार्ड नं 06 की पार्षद रफिया गजाला से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में नाले की सफाई का कार्य पांच प्रतिशत भी नहीं हुआ है। मॉनसून सर पर है। यदि बड़े नालों की सफाई कार्य की यही गति रही तो वार्ड की जनता के साथ साथ शहर के लोगों की भी मुश्किलें बढ़ जाएगी।

  • वंदे भारत ट्रेन शुरू से ही रहा है पत्थरबाजों के लिए सॉफ्ट टारगेट, ट्रायल के वक्त ही चले थे पत्थर

    वंदे भारत ट्रेन शुरू से ही रहा है पत्थरबाजों के लिए सॉफ्ट टारगेट, ट्रायल के वक्त ही चले थे पत्थर

    देवब्रत मंडल

    वाराणसी-रांची वंदे भारत ट्रेन के इंजन का क्षतिग्रस्त शीशा

    भारतीय रेल की अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से परिपूर्ण व आरामदायक ट्रेन वंदे भारत पर पत्थरबाजी की घटना कोई नयी नहीं है। इस ट्रेन का ट्रायल जब हो रहा था तो उसी समय ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर पहली बार पत्थरबाजी हो गई थी। अब तो गया जंक्शन से और यहां से होकर कई वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही है।

    इंजन का शीशा चकनाचूर हो गया चालक दल सहम गए

    बुधवार को वाराणसी से चलकर गया आ रही वाराणसी-रांची वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजों ने पत्थर मार दिया। इस ट्रेन के इंजन का शीशा चकनाचूर हो गया। हालांकि इसके शीशे एक विशेष प्रकार के हैं तो चालक दल को कोई क्षति नहीं पहुंची लेकिन पायलट एसके सिन्हा और सहायक लोको पायलट सुधीर कुमार घबरा गए। इसकी सूचना डीडीयू कंट्रोल पहुंच गई। चुकी ट्रेन गतिमान अवस्था में थी तो गया जंक्शन पर यह ट्रेन जब पहुंची तो संबंधित विभागों के लोग सक्रिय हुए। अब इस दिशा में जांच शुरू हो चुकी है।

    रफीगंज पोस्ट प्रभारी निरीक्षक ने घटना की जांच शुरू किया।

    हालांकि जिस स्थान पर पत्थर चलने की घटना का जिक्र चालक दल द्वारा रेल प्रशासन से किया गया है, उसके अनुसार घटनास्थल रफीगंज आरपीएफ पोस्ट के न्यायिक क्षेत्र अंतर्गत आता है। इस संबंध में जब रफीगंज आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक राम सुमेर से बात हुई तो उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर पत्थरबाजी की बात सामने आ रही है तो उसके अनुसार उनके द्वारा घटनास्थल के आसपास टीम को भेजकर  जांच कराई गई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास गांव के बच्चों की खेलने की जगह है। उन्होंने संभावना जताई है कि हो सकता है बच्चों ने खेल खेल में पत्थर चला दिया हो, जिसके फलस्वरूप यह घटना कारित हो गई होगी। इनके कहने के अनुसार इस जगह पर असामाजिक तत्व के लोगों के होने की संभावना नहीं के बराबर है। फिर भी इसकी तहकीकात की जा रही है कि आखिर इसके पीछे कैसे प्रवृत्ति के लोगों के हाथ हो सकते हैं।

    ट्रायल ट्रेन वंदे भारत पर पहली बार हुई थी पत्थरबाजी

    बताते चलें कि पूर्व मध्य रेलवे कि ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड पर धनबाद मंडल अंतर्गत रेसुब पोस्ट गोमो के द्वारा
    ट्रायल टाटा-पटना-टाटा अप वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर बंधुआ टनकुप्पा स्टेशन के मध्य किलोमीटर संख्या 455 के आसपास अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा पत्थर मारे जाने की घटना से वरिष्ठ रेल अधिकारियों को अवगत कराया गया था।
    घटना के संदर्भ में है कि 10.09.24 को उप निरीक्षक आनंद आलोक रेसुब पोस्ट गोमो ने बताया था कि वे स्टाफ़ के साथ ट्रायल टाटा-पटना-टाटा अप वन्दे भारत एक्सप्रेस में गोमो से गया तक के लिए मार्गरक्षण ड्यूटी में तैनात थेl जिन्होंने बताया था कि मार्गरक्षण के दौरान समय क़रीब 11:10 बजे बंधुआ-टनकुप्पा स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 455 के आसपास ट्रेन पर पूर्व दिशा से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पत्थर मारा गया। जिससे ट्रेन का कोच MC 3-4 के विंडो का आउटर ग्लास ब्रेक हो गया।

    घटना के बाद पूर्व मध्य रेल के आईजी ने दिए थे सख्त निर्देश

    इस घटना के बाद पूर्व मध्य के सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी को आरपीएफ के आईजी अमरेश कुमार ने सख्त निर्देश देते हुए इस वंदे भारत ट्रेनों को सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने को कहा था। इसके बाद सभी पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अलर्ट मोड में टीम बनाकर इसे रोकने में लग गए थे और कामयाबी भी मिली।

    नए पोस्ट प्रभारी निरीक्षक के पदस्थापना के बाद इस तरह की घटना हुई

    गया-डीडीयू रेलखंड पर हुई ताजी घटना के पूर्व भी इस प्रकार की घटनाएं सामने आने लगी थी। जिसके बाद गया, रफीगंज, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, डीडीयू, कोडरमा, गोमो, धनबाद आदि आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में इस पर विशेष निगरानी रखा जाने लगा। अब जबकि कुछ समय पहले ही पूर्व मध्य रेल के कई पोस्ट में नए पदाधिकारियों की पदस्थापना की गई है तो इस तरह की घटनाएं सामने आने लगी है। जरूरत है इन्हें एरिया डोमिनेशन की। जो की जा रही है। आम जनता, जनप्रतिनिधियों और खास मुखबिरों से समन्वय स्थापित करने की। साथ ही पूर्व में घटित इस प्रकार की घटनाओं का बारीकी से अध्ययन करने की भी आवश्यकता है। क्योंकि इस प्रकार की घटना काफी लंबे समय बाद हुई है।

  • विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर डीडीयू मंडल में प्लास्टिक प्रदूषण समाप्ति की थीम पर चलेगा अभियान, जानें कब-2 कौन कार्यक्रम होंगे

    विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर डीडीयू मंडल में प्लास्टिक प्रदूषण समाप्ति की थीम पर चलेगा अभियान, जानें कब-2 कौन कार्यक्रम होंगे

    देवब्रत मंडल

    डीडीयू मंडल प्रबंधक कार्यालय

    पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के आलोक में “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें” थीम पर 22 मई से 5 जून 2025 तक व्यापक अभियान आयोजित किया जाएगा। यह अभियान एकल-उपयोग प्लास्टिक (सिंगल यूज प्लास्टिक) को समाप्त करने, पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है। पूरे अभियान में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, कार्यशाला और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

    22-24 मई के दौरान रेलवे स्टेशनों पर पोस्टर, पंपलेट और डिजिटल सामग्री के माध्यम से स्टील/पुनर्चक्रण योग्य बोतलों और लंचबॉक्स के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। कर्मचारियों के लिए प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर कार्यशालाएं और यात्रियों के लिए “अपनी बोतल साथ लाएं” अभियान शुरू होगा।

    25-27 मई को स्वच्छता अभियान, कचरा पृथक्करण डिब्बों की स्थापना और IRCTC द्वारा बायोडिग्रेडेबल कटलरी को बढ़ावा दिया जाएगा। अभियान में स्थानीय समुदाय और NGOs शामिल करने के प्रयास होंगे।

    28-30 मई को प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों की समीक्षा, विक्रेताओं की निगरानी, पानी रिफिल पॉइंट्स का निरीक्षण और नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे। पीए सिस्टम के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रसारित होंगे।

    31 मई-2 जून को प्रभात फेरी, चित्रकला/निबंध/क्विज़ प्रतियोगिताएं, पार्कों का रखरखाव, बायो-टॉयलेट्स की निगरानी, प्राकृतिक उत्पादों और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।

    3-4 जून को वर्षा जल संचयन, जल पुनर्चक्रण, जल निकायों की सफाई और स्कूली बच्चों के साथ सत्र आदि होंगे।

    5 जून को समापन समारोह में उपलब्धियों का प्रदर्शन, योगदानकर्ताओं को पुरस्कार और सारांश रिपोर्ट जारी होगी। डीडीयू मंडल द्वारा इस पर्यावरणीय पहल में सभी का सहयोग एवं भागीदारी अपेक्षित है, ताकि स्वच्छ और सतत भविष्य सुनिश्चित हो।