Blog

  • गया रेलवे स्टेशन परिसर से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

    गया रेलवे स्टेशन परिसर से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

    देवब्रत मंडल

    बरामद बाइक के साथ गिरफ्तार अपराधी तथा बल के जवान

    गया रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में आरपीएफ एवं जीआरपी थाना गया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी के चार मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹4,30,000 है।

    गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

    1. विकास कुमार उम्र 32 वर्ष पिता कमला प्रसाद पता तुतुरुखी थाना कोच जिला गया बिहार
    2. मनोज कुमार उर्फ राजकुमार उम्र 20 वर्ष पिता संजय रजक पता चेरकी वार्ड नंबर 3 थाना शेरघाटी जिला गया बिहार
    3. अभिनंदन कुमार उम्र 23 वर्ष पिता सतेंद्र यादव पता पंचू बीघा वार्ड नंबर 6 थाना चाकन जिला गया बिहार

    कार्रवाई का विवरण

    जीआरपी थाना गया में पंजीकृत कांड संख्या 144/25 दिनांक 18.05.2025 U/S 303(2) BNS के तहत मोटरसाइकिल चोरी करने वाले व्यक्ति का गिरफ्तारी एवं उद्वेदन करने हेतु IPF/GAYA बनारसी यादव एवं GRP SHO/GAYA राजेश कुमार सिंह द्वारा एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था। छापेमारी दल ने गया शहर एवं आसपास के क्षेत्र में छापेमारी की और 20.05.2025 को दो अभियुक्तों को गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1C के नजदीक से चोरी मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। आगे की जांच में एक और अभियुक्त को 3 चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

    आगे की कार्रवाई

    मामले की अनुसंधान जीआरपी गया के स्तर से जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

  • गया में अपराधियों ने पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग करके दिया लूट की बड़ी घटना को अंजाम

    गया में अपराधियों ने पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग करके दिया लूट की बड़ी घटना को अंजाम

    अजित कुमार, बेलागंज

    घर में लूटपाट के बाद बिखरे पड़े सामान व पीड़ित परिवार

    गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में डकैती की बड़ी घटना सामने आई है। अपराधियों ने खुद को पुलिस बताकर घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाया और लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। पीड़ित प्रवीण कुमार ने बेलागंज थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

    घटना के विवरण

    • अपराधियों ने घर की दीवार पर सीढ़ी लगाकर छत के सहारे घर में प्रवेश किया।
    • उन्होंने परिवार को जगाया और खुद को बेलागंज थाना की पुलिस बताकर इंक्वारी करने के नाम पर घर में रखे बक्से, अलमारी, ट्रंक और अटैची खंगाले।
    • अपराधियों ने परिवार को हाथ-पैर और मुंह बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया, सभी के मोबाइल लेकर खेत में फेंक दिया गया।
    • लुटे गए सामान में नगदी और अन्य कीमती सामान शामिल हैं।

    पुलिस की कार्रवाई

    • बेलागंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    • थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।

    ग्रामीणों में खौफ

    इस घटना से ग्रामीणों में खौफ और दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अपराधियों ने पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग करके घटना को अंजाम दिया है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

  • एसएसपी कार्यालय के पीछे निर्माणाधीन वायरलेस भवन के कमरे से शराब बरामद मामले की जांच के लिए खुद पहुंचे एसएसपी, एसआईटी गठित

    एसएसपी कार्यालय के पीछे निर्माणाधीन वायरलेस भवन के कमरे से शराब बरामद मामले की जांच के लिए खुद पहुंचे एसएसपी, एसआईटी गठित

    देवब्रत मंडल

    घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे एसएसपी व एसआईटी की टीम

    गया जिले के एसएसपी कार्यालय के पीछे वायरलेस ऑफिस है। जिसका निर्माण(उन्नयन) कार्य किया जा रहा है। इसी परिसर में भवन निर्माण के लिए प्रयोग में आने वाली सामग्री रखने के लिए एक कर्कट नुमे कमरे से मद्य निषेध विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात विदेशी शराब बरामद की थी। इस मामले में दो लोगों के गिरफ्तार किए जाने की जानकारी एसएसपी आनंद कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। उन्होंने बताया है कि इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। ताकि इस मामले में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा सके। एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि 20 मई को निर्माणाधीन वितंतु (वायरलेस) भवन के निर्माण सामग्री कक्ष से अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

    एसआईटी की टीम में इन पदाधिकारियों को किया गया शामिल

    उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। ताकि टीम इस कांड में संलिप्त सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सके। बुधवार को स्वयं एसएसपी आनंद कुमार इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए जिस स्थान से शराब बरामद हुई, उसकी जांच करने पहुंचे। एसएसपी श्री कुमार ने बताया कि 21 मई को वे स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। गठित विशेष टीम के साथ पूरे प्रकरण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने त्वरित एवं प्रभावी अनुसंधान सुनिश्चित करते हुए इस कांड में संलिप्त सभी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
    बता दें कि इसी वायरलेस ऑफिस की टूटे दीवार रहने की आशंका जताते हुए यहां किसी के भी आने जाने की संभावना जताई गई है। एसएसपी ने बताया है कि मंगलवार की रात संयुक्त टीम ने चाय बेचने वाले राकेश कुमार के घर में छापेमारी की थी। जिसके घर से भी विदेशी शराब बरामद किए गए थे।

    बरामद शराब के मामले में गिरफ्तार राकेश चाय वाले की पत्नी व मद्य निषेध विभाग की पदाधिकारी

    वहीं इस परिसर में बने निर्माण सामग्री के लिए कमरे से भी शराब बरामद हुई थी। इस मामले में मंगलवार की रात चाय बेचने वाले राकेश कुमार की पत्नी को गिरफ्तार करने की बात सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रियरंजन ने बताई थी। आज बुधवार को एसएसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किए जाने की बात बताई है। राकेश इस जगह पर चाय की दुकान चलाता है। जिसके द्वारा शराब के अवैध कारोबार करने की गुप्त सूचना मद्य निषेध विभाग को भी मिली थी। राकेश कुमार तो फरार होने में सफल रहा लेकिन उसकी पत्नी पकड़ी गई थीं। इन दोनों जगहों से करीब 30 लीटर बियर और अंग्रेजी शराब जब्त की जा चुकी है।

    वायरलेस कार्यालय परिसर से शराब की बरामदगी के कारण मामला हाई प्रोफाइल हो गया

    चुकी देर रात वायरलेस कार्यालय परिसर से शराब की बरामदगी के कारण यह मामला हाई प्रोफाइल हो गया। क्योंकि वायरलेस कार्यालय एसएसपी ऑफिस के ठीक पीछे है। इसके बाद इस मामले को एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एसआईटी का गठन कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

    राकेश चायवाला फरार, दुकान की आड़ में शराब बेचने का धंधा भी कर रहा था

    चुकी राकेश चायवाला फरार है और उसकी पत्नी गिरफ्त में आ चुकी है तो अब तक इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों के द्वारा पूछताछ में क्या बताया जा रहा है। इसका तो खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इस कांड में पर्दे के पीछे किसकी क्या भूमिका रही है। इसकी जांच शुरू हो चुकी है।
    वैसे राकेश चाय वाले के बारे में यही अबतक सुनने को मिल रहे हैं कि चाय की दुकान की आड़ में शराब बेचने का धंधा लंबे समय से कर रहा था और इस धंधे में राकेश कुमार के साथ और कोई शामिल रहा भी है या नहीं। इसका खुलासा भी एसआईटी की टीम द्वारा जल्द कर लिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी निर्माण को लेकर आया नया अपडेट, पढ़ें पूरी खबर, इसका बनना तय

    बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी निर्माण को लेकर आया नया अपडेट, पढ़ें पूरी खबर, इसका बनना तय

    देवब्रत मंडल

    कुछ अफवाहें। कुछ गलतफहमियां। कुछ राजनीति भी। इन तीनों के सम्मिश्रण से कोई तथ्यात्मक निर्णय लेने में पाठकों को कठिनाई होती है। magadhlive बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर बनने जा रहे आरओबी को लेकर अपनी रिपोर्ट के माध्यम से अपडेट रखने का काम करती आ रही है। इस खास रिपोर्ट में जानेंगे कि क्या क्या अबतक इस आरओबी के निर्माण को लेकर हुआ है और आगे क्या क्या होना है।

    प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब प्रगति यात्रा के क्रम में गया जी आए थे उस दिन उन्होंने कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई थी। जिसमें एक गया शहर के उत्तरी हिस्से में बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी के निर्माण कराए जाने की घोषणा उन्होंने की थी।

    प्रशासनिक स्वीकृति अल्प समय में मिल गई थी

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब प्रगति यात्रा से वापस लौटे तो उन्होंने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को न केवल प्रशासनिक स्वीकृति दी बल्कि इस आरओबी के निर्माण पर आने वाली खर्च के लिए करीब 97 करोड़ रुपए की भी स्वीकृति प्रदान कर दिया गया। जिसके बाद जगह जगह इस परियोजना को लेकर होडिंग्स भी लगाए गए।

    इस स्थान पर आरओबी का बनना तय

    समय बीतते गए। आरओबी के निर्माण को लेकर प्रशासन अपनी प्रक्रियाओं को अमलीजामा पहनाने में लगे हुए हैं। पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता मुनीन्द्र ठाकुर कहते हैं-आरओबी का बनना तय है। विभागीय स्तर पर प्रक्रिया चल रही है।

    पुनः प्रकाशित की जाएगी निविदा

    इस परियोजना को पूरा करने के लिए एक जिम्मेदार निर्माण एजेंसी की जरूरत है तो इसके लिए अप्रैल महीने में निविदा आमंत्रित की गई थी। कतिपय कारणों से निर्धारित समय तक कोई एजेंसी या संवेदक निविदा प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके। श्री ठाकुर बताते हैं फिर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    भूमि अधिग्रहण के लिए विभागीय प्रक्रिया जारी

    इस आरओबी के निर्माण के लिए पॉवरगंज एवं बागेश्वरी रोड के दोनों किनारों की जमीन अधिग्रहण की जरूरत पुल निर्माण निगम को पड़ गए है। ऐसे में विभाग की टीम कई दिनों तक स्थल पर आकर सर्वे कर चुकी है। भू मालिकों को इत्तिला भी करा दिया गया है कि आप सबकी कितनी कितनी जमीन अधिग्रहण के दायरे में आने वाली है। जिसकी विस्तृत रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को सौंप दी गई है। यहां से भू अर्जन पदाधिकारी के पास अधिग्रहण के आशय की जानकारी दी गई है।

    पहले अधिग्रहण तब पुनः निविदा का होगा प्रकाशन

    पुल निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मुनीन्द्र ठाकुर ने बताया कि जमीन अधिग्रहण की 40% प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद ही पुनः निविदा आमंत्रित किया जाएगा। इनका कहना है कि टेंडर हो जाने के बाद कार्य करने को इच्छुक एजेंसी को निर्धारित समय सीमा में कार्य को आरंभ करते हुए पूरा करना होगा। ऐसे में भूमि पर जब तक विभाग द्वारा दखल कब्जा प्रमाण पत्र नहीं मिल जाता है तो एजेंसी अपना कार्य कैसे आरंभ कर सकेगी।

    “आरओबी निर्माण की योजना कैंसिल या स्थगित कर दी गई है के सवाल पर अधिकारी का कहना है कि इसमें तनिक भी सच्चाई नहीं है। आरओबी का बनना तय है। विभागीय और सरकारी स्तर से इसके निर्माण की दिशा में कार्य प्रगति पर है।“

    मुनीन्द्र ठाकुर, कार्यपालक अभियंता, पुल निर्माण निगम, गया

  • गया के बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर आरओबी का बनना तय, पूरी खबर पढ़कर जानें अबतक का अपडेट

    गया के बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर आरओबी का बनना तय, पूरी खबर पढ़कर जानें अबतक का अपडेट

    देवब्रत मंडल

    गया-कोडरमा ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर स्थित बागेश्वरी रेलवे गुमटी

    कुछ अफवाहें। कुछ गलतफहमियां। कुछ राजनीति। इन तीनों के मिश्रण से कोई तथ्यात्मक निर्णय लेने में पाठकों को कठिनाई होती है। magadhlive बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर बनने जा रहे आरओबी को लेकर अपनी रिपोर्ट के माध्यम से अपडेट रखने का काम करती आ रही है। इस खास रिपोर्ट में जानेंगे कि क्या क्या अबतक इस आरओबी के निर्माण को लेकर हुआ है और आगे क्या क्या होना है।

    प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब प्रगति यात्रा के क्रम में गया जी आए थे उस दिन उन्होंने कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई थी। जिसमें एक गया शहर के उत्तरी हिस्से में बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी के निर्माण कराए जाने की घोषणा उन्होंने की थी।

    प्रशासनिक स्वीकृति अल्प समय में मिल गई थी

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब प्रगति यात्रा से वापस लौटे तो उन्होंने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को न केवल प्रशासनिक स्वीकृति दी बल्कि इस आरओबी के निर्माण पर आने वाली खर्च के लिए करीब 97 करोड़ रुपए की भी स्वीकृति प्रदान कर दिया गया। जिसके बाद जगह जगह इस परियोजना को लेकर होडिंग्स भी लगाए गए।

    इस स्थान पर आरओबी का बनना तय

    समय बीतते गए। आरओबी के निर्माण को लेकर प्रशासन अपनी प्रक्रियाओं को अमलीजामा पहनाने में लगे हुए हैं। पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता मुनीन्द्र ठाकुर कहते हैं-आरओबी का बनना तय है। विभागीय स्तर पर प्रक्रिया चल रही है।

    पुनः प्रकाशित की जाएगी निविदा

    इस परियोजना को पूरा करने के लिए एक जिम्मेदार निर्माण एजेंसी की जरूरत है तो इसके लिए अप्रैल महीने में निविदा आमंत्रित की गई थी। कतिपय कारणों से निर्धारित समय तक कोई एजेंसी या संवेदक निविदा प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके। श्री ठाकुर बताते हैं फिर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    भूमि अधिग्रहण के लिए विभागीय प्रक्रिया जारी

    इस आरओबी के निर्माण के लिए पॉवरगंज एवं बागेश्वरी रोड के दोनों किनारों की जमीन अधिग्रहण की जरूरत पुल निर्माण निगम को पड़ गए है। ऐसे में विभाग की टीम कई दिनों तक स्थल पर आकर सर्वे कर चुकी है। भू मालिकों को इत्तिला भी करा दिया गया है कि आप सबकी कितनी कितनी जमीन अधिग्रहण के दायरे में आने वाली है। जिसकी विस्तृत रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को सौंप दी गई है। यहां से भू अर्जन पदाधिकारी के पास अधिग्रहण के आशय की जानकारी दी गई है।

    पहले अधिग्रहण तब पुनः निविदा का होगा प्रकाशन

    पुल निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मुनीन्द्र ठाकुर ने बताया कि जमीन अधिग्रहण की 40% प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद ही पुनः निविदा आमंत्रित किया जाएगा। इनका कहना है कि टेंडर हो जाने के बाद कार्य करने को इच्छुक एजेंसी को निर्धारित समय सीमा में कार्य को आरंभ करते हुए पूरा करना होगा। ऐसे में भूमि पर जब तक विभाग द्वारा दखल कब्जा प्रमाण पत्र नहीं मिल जाता है तो एजेंसी अपना कार्य कैसे आरंभ कर सकेगी।

    आरओबी निर्माण की योजना कैंसिल या स्थगित कर दी गई है के सवाल पर अधिकारी का कहना है कि इसमें तनिक भी सच्चाई नहीं है। आरओबी का बनना तय है। विभागीय और सरकारी स्तर से इसके निर्माण की दिशा में कार्य प्रगति पर है।

    मुनीन्द्र ठाकुर, कार्यपालक अभियंता, पुल निर्माण निगम, गया

  • घंटों चली कार्रवाई: गया में 5 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित दवाएं बरामद, जांच के दायरे में आएंगे कई लोग

    घंटों चली कार्रवाई: गया में 5 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित दवाएं बरामद, जांच के दायरे में आएंगे कई लोग

    देवब्रत मंडल

    मध्य प्रदेश के केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने दैनिक रूप से अपनी कार्रवाई में एक बड़ा कदम उठाते हुए गया शहर में प्रतिबंधित दवाओं की एक बड़ी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र के रंगबहादुर रोड और रामशिला मोड़ के समीप की गई है।

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने की कार्रवाई

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम को सूचना मिली थी कि गया जिले में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार किया जा रहा है। इसके बाद टीम ने शहर के दो स्थानों पर अलग-अलग टीम के साथ छापेमारी शुरू की। मंगलवार को सुबह से देर शाम तक लगातार चली इस छापेमारी में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो को करीब 400 पैकेट प्रतिबंधित दवाओं की एक बड़ी खेप बरामद की गई।

    बरामद दवाओं का मूल्य

    बरामद प्रतिबंधित दवाओं का बाजार मूल्य लगभग 5 करोड़ रुपये आंका गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। सवाल यहां ये भी उठने लगा है कि आखिर गया जिला के औषधि प्रशासन को क्या इसकी भनक नहीं लगी थी। इसके पहले भी इस तरह की कार्रवाई होती आई है।

    बरामद दवाएं

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के एसपी विजय शंकर कुमार ने बताया कि छापेमारी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा कोडीन सिरप, प्रामाडोल, डायजापाम, नेट्रोजापाम सहित कई दवाएं जब्त की गई हैं। इन दवाओं के बारे में केमिस्ट और कुछ चिकित्सकों से जानकारी हासिल की गई तो बताया कि ये सभी दवाएं प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। जो मानव के लिए हानिकारक ही नहीं बल्कि जीवन के साथ खिलवाड़ के माफ़िक है।

    कार्रवाई में शामिल अधिकारी

    इस कार्रवाई में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के कई अधिकारी शामिल थे। जिनमें एसपी विजय शंकर कुमार जो कि टीम को लीड कर रहे थे। इनके अलावा वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीण धूल, निरीक्षक सिद्धार्थ श्रीवास्तव, परीक्षित चौधरी सब इंस्पेक्टर, मोहित यादव इंस्पेक्टर, शोभा कुमारी सब इंस्पेक्टर सहित अन्य सहयोगी दल शामिल थे।

    आगे की कार्रवाई

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस कार्रवाई के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि गया जिले में प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा था। बताया गया कि इस अवैध कारोबार में गया के दवा मंडी से जुड़े लोगों की सहभागिता की सूचना मिल रही है।

    पटना के दवा मंडी से बरामद हुई थी विदेशी शराब

    पटना के गोविंद मित्रा रोड स्थित दवा मंडी से कुछ दिन पहले विदेशी शराब पकड़ी गई थी। यहां इसके पहले भी इस प्रकार की कार्रवाई में विदेशी शराब बरामद किए जा चुके थे।

  • बिग ब्रेकिंग: एसएसपी ऑफिस के पीछे चायवाले के घर में छापेमारी, भारी मात्रा में शराब बरामद, चायवाले की पत्नी पकड़ी गई

    बिग ब्रेकिंग: एसएसपी ऑफिस के पीछे चायवाले के घर में छापेमारी, भारी मात्रा में शराब बरामद, चायवाले की पत्नी पकड़ी गई

    देवब्रत मंडल

    एसएसपी ऑफिस के पीछे छापेमारी करने पहुंची टीम

    गया एसएसपी ऑफिस के ठीक पीछे एक चाय वाले के घर में मद्य निषेध विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है। चाय बेचने वाले के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद होने की सूचना अबतक प्राप्त हुई है। चाय बेचने वाला दारू भी बेच रहा था। इसकी गुप्त सूचना मद्य निषेध विभाग को मिली थी। इसके बाद मंगलवार की रात विभाग की एक टीम छापेमारी कर रही है। चाय वाले का नाम राकेश कुमार बताया गया है। जो मौके से फरार होने में सफल रहा। टीम राकेश चाय वाले कि पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
    इस संबंध में सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रियरंजन ने बताया कि राकेश चाय वाले के द्वारा अवैध शराब बिक्री और भंडारण की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद टीम को कार्रवाई के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि राकेश फरार होने में सफल रहा लेकिन उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। छापेमारी अभी जारी है। इसलिए कितनी मात्रा में शराब जब्त की गई है, बताना मुश्किल है। उन्होंने बताया फरार राकेश के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा।

  • ब्रेकिंग न्यूज़: गया शहर के दो स्थानों पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारोकोटिक्स विभाग की चल रही है छापेमारी, मध्य प्रदेश से आई टीम की बड़ी कार्रवाई, लाखों की दवाइयां जब्त

    ब्रेकिंग न्यूज़: गया शहर के दो स्थानों पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारोकोटिक्स विभाग की चल रही है छापेमारी, मध्य प्रदेश से आई टीम की बड़ी कार्रवाई, लाखों की दवाइयां जब्त

    देवब्रत मंडल

    छापेमारी करती नारकोटिक्स की टीम
    जानकारी देते अधिकारी

    सेंट्रल बयूरो ऑफ नरोकोटिक्स की टीम द्वारा गया शहर के दो जगहों पर छापेमारी की सूचना मिल रही है। टीम में शामिल अधिकारी और इनके अधीनस्थ पदाधिकारी मीडिया के सामने विशेष कुछ भी नहीं बताया है। लेकिन इतना बताया है कि मध्य प्रदेश की टीम द्वारा ये कार्रवाई की जा रही है। एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि यहाँ प्रतिबंधित दवाओं का भंडारण और इसका अवैध कारोबार चल रहा है। कई ऐसी दवाईयां जांच और छापेमारी के क्रम में मिले हैं। अभी डिटेल्स नहीं दिया जा सकता है, क्योंकि अभी कार्रवाई चल ही रही है।

    सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की सुबह से ही टीम गया शहर के रामशिला मोड़ पर किसी गोरका नामक व्यक्ति के घर में छापेमारी के लिए पहुंच गई थी। दोपहर बाद तक टीम यहां छापेमारी करती रही। यहां किसी मीडिया कर्मी को कुछ भी बताने से परहेज कर गए। बताया गया कि रामशिला मोड़ के पास पहास्वर में किसी गोरका नामक व्यक्ति के घर में छापेमारी की गई। यहां टीम को काफी कार्टन हाथ लगे हैं। बताया गया कि टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारियों ने दिन का भोजन यही पर किया है।

    अधिकारी के वाहन

    इसके बाद टीम गया शहर के रंग बहादुर रोड में चौधरी गली में एक ब्यूटी पार्लर के समीप किसी टूटू सिन्हा के घर में छापेमारी कर रही है। फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार टीम को लाखों रुपए की नारकोटिक्स एवं बेहोश करने वाली दवाएं इन दोनों के घरों में मिली है। जिसमें कुछ प्रतिबंधित कफ़ सिरप और अन्य दवाइयां भी है। इसकी आधिकारिक तौर पुष्टि की गई है। खबर लिखे जाने तक रंग बहादुर रोड स्थित तेलबीघा मोहल्ले में छापेमारी चल रही है।

  • नगर निगम में व्यापक पैमाने पर कर्मचारियों के बदले गए सेक्शन, काफी वर्षों बाद नगर आयुक्त ने उठाए कदम

    नगर निगम में व्यापक पैमाने पर कर्मचारियों के बदले गए सेक्शन, काफी वर्षों बाद नगर आयुक्त ने उठाए कदम

    देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों के विभाग बदल दिए गए हैं। उन्हें नई जिम्मेदारी तय करते हुए नगर आयुक्त भाप्रसे कुमार अनुराग ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया है। इस तबादले को लेकर नगर निगम कर्मचारियों में भुनुर-भुनुर चर्चा होने लगी है। सोमवार को कर्मचारियों के सेक्शन में किए गए बदलाव की सूची को देख यही कहा जा सकता है कि जिनके परफॉर्मेंस अच्छे रहे हैं, उन्हें उसी सेक्शन में रहने दिया गया है और जिनके परफॉर्मेंस अच्छे नहीं रहे हैं उन्हें अब नए दायित्व सौंपा गया है। नगर आयुक्त कुमार अनुराग की यह सोच दूरगामी परिणाम लाएगा।

    कुछ की मंशा पर फिर गया पानी, एक का नाम ही नहीं

    नगर निगम में इस बात की भी चर्चा है कि पिछले कुछ महीने से नगर आयुक्त सहायक पद पर कार्य कर रहे कर्मचारियों के कार्यों की आंतरिक समीक्षा कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने एक साथ 72 कर्मचारियों के तबादले के पैनल को अंतिम रूप दे दिया है। जिसकी सराहना भी सुनने को मिल रही है लेकिन एक निशिकांत राजा के बारे में चर्चा हो रही है कि आखिर जब ये मेकेनिकल के जानकार हैं तो इनसे अबतक सिविल का कार्य क्यों लिया जा रहा है। जिनके नाम इस तबादले की सूची में नहीं है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लालायित थे कि उन्हें उनके मनचाहे सेक्शन में जगह दे दी जाएगी लेकिन ऐसे लोगों की मंशा पर पानी फिर गया। कुछ ऐसे लोगों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनके बारे में समीक्षा में पाया गया था कि केवल इधर उधर करके निगम में ड्यूटी पूरी कर रहे थे।

    करीब एक दशक बाद एकसाथ इतने लोगों का किया गया तबादला

    बहरहाल, नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने नगर निगम के हितों को देखते हुए इतने बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इसके पहले नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने कुछ कर्मचारियों को इधर से उधर ट्रांसफर की थीं। चर्चा है कि करीब एक दशक बाद एकसाथ इतने कर्मचारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है। इसके पहले भाप्रसे सावन कुमार, विजय कुमार के कार्यकाल में ऐसा नहीं हो सका था।

  • सदर अंचल कार्यालय में म्युटेशन के नाम पर क्या सच में होती है रुपयों की ‘डील’? वायरल ऑडियो व व्हाट्सएप चैट की कहानी भी कुछ अजीब है, सुनें ऑडियो टेप

    सदर अंचल कार्यालय में म्युटेशन के नाम पर क्या सच में होती है रुपयों की ‘डील’? वायरल ऑडियो व व्हाट्सएप चैट की कहानी भी कुछ अजीब है, सुनें ऑडियो टेप

    देवब्रत मंडल

    गया (चंदौती)। गया जिले के सदर अंचल कार्यालय (चंदौती) से एक ऑडियो और स्क्रीन शॉर्ट वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन दाखिल-खारिज (म्युटेशन) के एवज में पैसों की मांग की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि मुरारपुर क्षेत्र से जुड़ी जमीन का म्युटेशन कराने के लिए 2500 रुपये की ‘पर्चा’ यानी ‘खर्चा’ मांगा जा रहा है। बातचीत में सीधा उल्लेख है कि “सीओ सर का सुबह-सुबह कॉल आया था।” हालांकि Magadh Live इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता कि बात करने वाला व्यक्ति वाकई अंचल कार्यालय का राजस्व कर्मचारी है भी या नहीं।

    बातचीत का हूबहू अंश पढ़िए — किसने क्या कहा, साफ समझिए:
    (यह बातचीत कॉल पर रिकॉर्ड हुई है, जिसे किसी ने वायरल कर दिया है)

    बोलने वाला संभावित कर्मचारी “सीओ सर का सुबह सुबह कॉल आया था, इस लिए कह रहे हैं न, दे दीजिएगा तब न काम आगे बढ़ा देते।”

    बोलने वाला 2 (जमीन मालिक का करीबी):
    “हेलो! कितना केस नंबर था?”

    संभावित कर्मचारी:
    “केस नंबर अभी जेनरेट नहीं हुआ है, पर्चा(खर्चा) मिलेगा तब न जेनरेट होगा।”

    जमीन मालिक का करीबी:
    “अच्छा! खर्चा या पर्चा, वही हुआ न। आपका पूरा नाम नीरज है?”

    संभावित कर्मचारी:
    “हां! नीरज कुमार मंडल। कर्मचारी हुए न?”

    जमीन मालिक का करीबी:
    “ऑनलाइन ले सकते हैं? हम तो यहां नहीं हैं।”

    संभावित कर्मचारी:
    “ठीक है, स्टाफ का नंबर भेज देते हैं, उसी पर डाल दीजिएगा।”

    जमीन मालिक का करीबी:
    “कितना देना होगा?”

    संभावित कर्मचारी:
    “पच्चीस सौ”

    जमीन मालिक का करीबी:
    “कम वेसी न चलेगा सर कुछो?”

    संभावित कर्मचारी:
    “अब उसी में देख लीजिएगा”

    जमीन मालिक का करीबी:
    “कब तक म्युटेशन हो जाएगा मेरा?”

    संभावित कर्मचारी:
    “हो जाएगा, बीस दिन में।”

    जमीन मालिक का करीबी:
    “बीस दिन में फाइनल मिल जाएगा?”

    संभावित कर्मचारी:
    “फाइनल हो जाएगा।”

    जमीन मालिक का करीबी:
    “ई न कि देला के बाद फिर लटक जाए?”

    संभावित कर्मचारी:
    “न! न! नहीं ना? ऐसा थोड़े ही होता है। सबका एकदम टाइमिंग रहता है, कितना दिन पर आपका काम कर के देना है।”

    जमीन मालिक का करीबी:
    “अच्छा ठीक है भेज (स्कैनर QR कोड) दीजिए, अभी भेजना होगा?”

    संभावित कर्मचारी:
    “भेज दीजिएगा तब न अभी काम आगे बढ़ा देंगे। सीओ सर का अभी सुबह सुबह कॉल आया था, इसलिए कह रहे हैं!”

    जमीन मालिक का करीबी:
    “सीओ सर भी मांगते हैं न?”

    संभावित कर्मचारी:
    “अच्छा ठीक है।”

    जमीन मालिक का करीबी:
    “भेजिए(स्कैनर), भेज देते हैं”

    संभावित कर्मचारी:
    “ठीक है

    इस बातचीत के बाद एक UPI स्कैनर कोड भेजा जाता है, जो ‘प्रिंस कुमार’ नामक व्यक्ति का होता है। इसके बाद बातचीत में सौदेबाजी होती है, जैसे कि कम ज्यादा कुछ किया जा सकता है या नहीं।

    इस पूरे मामले में वायरल ऑडियो व व्हाट्सएप चैट की पुष्टि के लिए Magadh Live ने कर्मचारी नीरज मंडल के दो नंबर पर फोन किया तो एक बंद बताया। दूसरे पर बात हुई। जब वायरल ऑडियो टेप और व्हाट्सएप चैट के बारे में उनसे पूछा तो कर्मचारी ने कहा- हमें और सीओ सर को बदनाम करने की साजिश रची गई है। सीओ सर को इस बात से अवगत करा दिए हैं, अभी हमलोग हड़ताल पर हैं। सीओ सर से ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु अनुरोध किया गया है।

    अब सवाल उठता है कि जब फोन पर बातचीत करने वाला व्यक्ति नीरज कुमार मंडल नहीं है तो अब यह जांच का विषय है कि जिस मोबाइल नंबर (सिम कार्ड) से बातचीत हो रही है, वह किसके नाम पर है और क्या वह व्यक्ति सरकारी सेवा में है या इस तरह के कार्य में ऑफिस वालों से संपर्क रखता है और लोगों को झांसे में लेकर अपना उल्लू सीधा करता है। जिस व्यक्ति का UPI id दिया गया तो क्या वाकई इस तरह के लेनदेन किया करता है? ये जांच के विषय हैं।

    (वायरल ऑडियो क्लिप magadh Live के पास सुरक्षित है) सुनें ऑडियो टेप