Blog

  • गया रेल की अजब #खेल की गजब कहानी, शराब उतारते देखा भी गया, फिर भी लावारिस हालात में बरामदगी! सवाल- देखने वाले ने तस्कर को पकड़ा क्यों नहीं?

    गया रेल की अजब #खेल की गजब कहानी, शराब उतारते देखा भी गया, फिर भी लावारिस हालात में बरामदगी! सवाल- देखने वाले ने तस्कर को पकड़ा क्यों नहीं?

    देवब्रत मंडल

    गया रेल थाना में जब्त शराब के साथ पुलिस पदाधिकारी व जवान

    शराबबंदी लागू होने के बाद गया जंक्शन पर अनगिनत बार शराब पकड़ी गई है। कई मौके ऐसे में सामने आए हैं कि तस्कर भी पकड़े गए हैं। अनेकों बार लावारिस हालात में बरामदगी हुई है। ताजा मामला 09 मई 2025 की है। पांच पिट्ठू बैग में छुपा कर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से तस्करों द्वारा लाई गई विदेशी शराब पकड़ी गई है। यह ट्रेन दोपहर बाद गया जंक्शन पर आई थी। दिन के उजाले में प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर पार्सल कार्यालय के पास से पांच पिट्ठू बैग को सबसे पहले तो किसी सिपाही ने या पुलिस पदाधिकारी ने उतारते हुए देखा होगा या किसी खास मुखबिर ने इसकी सूचना दी होगी।

    क्या कहते हैं रेल थानाध्यक्ष

    रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने जो बातें अपने वरीय अधिकारियों को बताई है, वही बात मीडिया से भी साझा की गई है। श्री सिंह ने बताया है कि रेल थाना गया कांड संख्या–132/25, दिनांक–09.05.25 धारा–30(a) बिहार मध निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 (अज्ञात ) के विरुद्ध दर्ज की गई। जबकि घटना तिथि–10.05.25 बता रहे हैं। चलिए हो सकता है ये लिपिकीय भूल हो सकती है या हो गई होगी।

    अब इस बात पर गौर करें कि किसने देखा कि इसी कोच से बैग उतारा गया

    रेल थानाध्यक्ष ने जैसा बताया है कि- घटनास्थल– गया जंक्शन प्लेटफार्म 1 पर खड़ी गाड़ी संख्या–12801 पुरषोत्तम exp के इंजन के दूसरे साधारण बोगी से उतार कर पार्शल office के पास। जब स्पष्ट रूप से कहा गया है कि साधारण बोगी से उतार कर पार्सल ऑफिस के पास रखा गया तो किसने ये बात बताई? यदि पुलिस पदाधिकारी यह कह रहे हैं तो उन्होंने उतारने वाले तस्करों को क्या देखते हुए भी नहीं पकड़ सके। या चुपचाप उतारते हुए देखते रहे और तस्कर को फरार होने दिया। यदि मुखबिर खास ने ये बात बताई होगी तो पार्सल कार्यालय के पास और यही पर आरएमएस ऑफिस के पास सीसीटीवी के कैमरे लगे हुए हैं। अवश्य ही किसी न किसी कैमरे में तस्करों को बोगी में से बैग लेकर उतरते हुए उसकी गतिविधियां कैद हुई होगी। जिसे तत्काल कंट्रोल रूम से देखकर तस्कर की पहचान हो सकती थी। जिसे ढूंढ कर निकाला जा सकता था या पहचान की जा सकती है।

    बरामदगी–पांच पिट्ठू बैग में अंग्रेज़ी शराब


    1.king fisher strong beer 500 ml का 27 पीस,

    1. Royal stag deluxe whisky 375 ml ka 10 बोतल ,
    2. Signeture whisky 375 ml का 10 बोतल,
      4.Royal stag deluxe whisky 750 ml का 02 बोतल ,
    3. Royal stag deluxe whisky 375 ml ka 10 बोतल ,सभी पर for sale in jharkhand only, कुल मात्रा 26.250 लीटर बरामद हुआ ,
    4. इस कांड के वादी –पुअनि निरंजन प्रसाद, रेल थाना गया हैं। जो वर्तमान में पदस्थापित हैं और संभव है कि इन्होंने ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी थानाध्यक्ष को दी है।
    5. इस कांड के अनुसंधानकर्ता–SI कृष्ण कुमार, रेल थाना गया में पदस्थापित हैं। जो इस कांड की जांच करेंगे। इसके बाद कई स्तर पर कांड का supervision किया जाएगा। पहले गया रेल अंचल के पुलिस निरीक्षक, इनके बाद गया रेल अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक। इसके बाद रेल एसपी तक इस कांड का पर्यवेक्षण रिपोर्ट पहुंचेगा।

    अब इस शराब की बरामदगी से लेकर कांड के दर्ज होने से बाद कांड में फाइनल चार्जशीट दाखिल करने तक जितनी भी आवश्यक कागजी परिक्रियाओं को पूरा किया जाना है, उसमें तो वक्त लगेगा लेकिन शराब बरामदगी की कहानी कुछ अजब गजब है।

  • भारत चाहता तो आईएमएफ में पाकिस्तान को लोन देने के खिलाफ वोटिंग कर सकता था, लेकिन उसने ऐसा करने की बजाए वोटिंग ही नहीं की, आईए जानते हैं आखिर भारत ने क्यों ऐसा किया?

    भारत चाहता तो आईएमएफ में पाकिस्तान को लोन देने के खिलाफ वोटिंग कर सकता था, लेकिन उसने ऐसा करने की बजाए वोटिंग ही नहीं की, आईए जानते हैं आखिर भारत ने क्यों ऐसा किया?

    न्यूज़ डेस्क

    इंटरनेट से ली गई तस्वीर

    पाकस्तान को युद्ध के बीच कर्ज की जरूरत थी. इसके लिए उसने इंटरनेशनल मानेटरी फंड से गुहार की. भारत चाहता तो आईएमएफ में पाकिस्तान को लोन देने के खिलाफ वोटिंग कर सकता था, लेकिन उसने ऐसा करने की बजाए वोटिंग ही नहीं की. सवाल उठ रहे हैं कि भारत ने ऐसा क्यों किया? अगर वह चाहता तो पाकिस्तान के खिलाफ वोट करके मौजूदा हालात में बदला तो ले ही सकता था लेकिन इसके बाद भी भारत वोटिंग से अलग रहा.

    आईएमएफ का मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में है

    आईएमएफ का मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में है. पाकिस्तान के दो लोन प्रोग्राम को मंजूर करने के लिए 9 मई को वोटिंग हुई. भारत आईएमएफ के निदेशक मंडल में है, लिहाजा उसका वोट मायने भी रखता है. वोटिंग में पाकिस्तान को दो ऋण कार्यक्रमों के तहत कुल $2.3 बिलियन की वित्तीय सहायता प्रदान करने पर हरी झंडी दे दी गई. ये बात जो भी सुन रहा है वो हैरान हो रहा है कि भारत ने ऐसा क्यों किया?
    भारत के वोटिंग से बाहर रहने ने निश्चित तौर पर पाकिस्तान को बहुत बड़ी राहत दी. इंटरनेशनल कम्युनिटी में भी लोग हैरान हो रहे हैं कि एक तरफ तो दोनों देशों में जबरदस्त तनाव के बीच सैन्य कार्रवाई हो रही है. दोनों ही देश एक दूसरे के खिलाफ हमला कर रहे हैं. ऐसे में भी भारत ने वोटिंग से बाहर रहकर क्यों पाकिस्तान के लोन मंजूरी का रास्ता साफ कर दिया.

    पाकिस्तान को कितना कर्जा मंजूर हो गया

    पाकिस्तान को विस्तारित निधि सुविधा यानि एक्सटेंडेट फंड फेसिलिटी के जरिए एक बिलियन डॉलर और लचीलापन और स्थिरता सुविधा (Resilience and Sustainability Facility ) के तहत 1.3 बिलियन डॉलर मंजूर किए. यानि कुल मिलाकर 2.3 बिलियन डॉलर.

    भारत खिलाफ वोट कर सकता लेकिन क्यों नहीं किया

    तकनीकी तौर पर भारत IMF ऋण निर्णयों में पाकिस्तान के खिलाफ वोट कर सकता है, लेकिन वह आमतौर पर ऐसा सीधे तौर पर क्यों नहीं करता है. भारत ने कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से अपनी चिंताओं को बताना ज्यादा पसंद किया. भारत ने IMF को ये सुनिश्चित करने के लिए कहा कि पाकिस्तान को जो धनराशि दी जाए वो सेना को ना दे दी जाए और ना ही इसके जरिए वो अपने दूसरे लोन का भुगतान कर सके.

    भारत ने इसके लिए कड़ी निगरानी पर जोर दिया ताकि पाकिस्तान को जो धन दिया जाए वो ना तो सीमा पार आतंकवाद में इस्तेमाल हो और ना ही सेना को हथियारों के लिए दिया जाए.

    आमतौर पर आईएमएफ सर्वसम्मति-आधारित दृष्टिकोण पर काम करता है. व्यक्तिगत सदस्य देशों के वोट सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं. भारत के वोटिंग में हिस्सा नहीं लेने की कई वजहें हैं.

    IMF आम सहमति से काम करता है, शत्रुतापूर्ण मतदान से नहीं

    IMF सदस्य देश खासतौर पर अमेरिका, यूरोपीय संघ के देश, चीन और भारत जैसे प्रमुख शेयरधारक व्यापक आम सहमति से काम करना पसंद करते हैं. यहां तक कि प्रतिकूल संबंधों वाले देश भी शायद ही कभी खुले तौर पर खिलाफ या नहीं का वोट नहीं देते जब तक कि कोई गंभीर भू-राजनीतिक उल्लंघन न हो. जैसे रूस-यूक्रेन में तनाव और युद्ध का मामला.

    शत्रुतापूर्ण वोट कूटनीतिक तौर पर अलग कर सकता है

    शत्रुतापूर्ण वोट किसी देश को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग कर सकता है. उसे वैश्विक वित्तीय स्थिरता को बाधित करने के तौर पर देखा जा सकता है. भारत खुद को दुनिया में एक जिम्मेदार वैश्विक खिलाड़ी के तौर पर स्थापित करने की कोशिश करता रहा है, लिहाजा वो खिलाफत वोटिंग करने से बचा.

    भारत ये भी नहीं चाहता कि पाकिस्तान की ये हालत हो
    भारत निश्चित तौर पर सीमा पार आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के साथ गहरे मतभेद रखता है. लेकिन ये भी नहीं चाहता कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो जाए. क्योंकि आर्थिक तौर पर अगर उसकी हालत खराब हुई तो और अधिक उग्रवाद हो सकता है. शरणार्थियों का प्रवाह पड़ोसी क्षेत्रों को अस्थिर कर सकता है.

    भारत कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से आर्थिक दबाव बनाए रखना पसंद करता है, वो ये सुनिश्चित करता है कि पाकिस्तान आर्थिक रूप से बचा रहे लेकिन नियंत्रित रहे.

    पर्दे के पीछे कूटनीति


    भारत IMF प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग पाकिस्तान जैसे हालात संबंधी चिंताओं को दर्ज करने के लिए चतुराई से करता है:
    – वो तय करता है कि IMF फंड को यूज सैन्य खर्च या चीनी ऋण चुकौती में नहीं जाए. भारत ने लगातार कहा है कि पाकिस्तान को मिलने वाला फंड सख्त निगरानी शर्तों के साथ दिया जाए और निगरानी की जाए. इससे इससे भारत के उद्देश्य सार्वजनिक वीटो के बिना ही पूरे हो जाते हैं.

    क्या भारत के खिलाफ वोट देने से लोन रुक जाता?

    भारत की ओर से वोटिंग में खिलाफ या नहीं का वोट डालने पर ऋण नहीं रुकता, क्योंकि दूसरे देश पक्ष में वोट देते. आईएमएफ में अमेरिका के पास 16.5% हिस्सेदारी है. यूरोपीय संघ के पास सामूहिक रूप से लगभग 25-30% हिस्सेदारी है. भारत के पास केवल ~2.7% हिस्सेदारी है. इसलिए भारत बेशक नहीं के तौर पर वोट डाल सकता था लेकिन ये उसके लिए कूटनीतिक तौर पर महंगा होता.

    भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में देखा जाना चाहता है न कि एक छोटा विरोधी

    भारत दुनिया में खुद को वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक मंचों (ब्रिक्स, जी20, एससीओ, आईएमएफ) में खुद को एक तटस्थ, स्थिर करने वाली ताकत के रूप में स्थापित करने की कोशिश करता रहा है. वह इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर छोटा विरोधी के तौर पर इमेज नहीं बनाना चाहता.

    तो भारत को क्या पसंद है?

    – राजनयिक रूप से परहेज़ करना या आपत्तियां उठाना
    – IMF की शर्तों को चुपचाप प्रभावित करना
    – अस्थिरता पैदा करने वाले कदमों से बचना जो क्षेत्रीय रूप से अच्छे नहीं हो सकते.

    (ये आलेख  न्यूज एजेंसी ‘न्यूज़ 18 हिंदी’ से ली गई है)
    🙏🏻🙏🏻

  • फतेहपुर के गुरुकुल से निकली सफलता की दो किरणें: दलित समाज की बेटी फूलमंती बनी गोपालगंज पुलिस की शान, चरका पत्थर के नीतीश ने भी रचा इतिहास

    फतेहपुर के गुरुकुल से निकली सफलता की दो किरणें: दलित समाज की बेटी फूलमंती बनी गोपालगंज पुलिस की शान, चरका पत्थर के नीतीश ने भी रचा इतिहास

    — गुरुकुल संस्थान ने फिर दिखाया कि शिक्षा ही है सच्चा परिवर्तन

    गया | मगध लाइव डेस्क
    नक्सल प्रभावित फतेहपुर प्रखंड की धरती से निकली दो आवाज़ें आज बिहार पुलिस के शौर्य में शामिल हो चुकी हैं। गुरुकुल संस्थान के दो होनहार विद्यार्थियों का चयन बिहार पुलिस में हुआ है, जिससे गया जिला ही नहीं, पूरे मगध क्षेत्र में उत्साह और गौरव की लहर दौड़ गई है।

    दलित समाज की बेटी बनी प्रेरणा: फूलमंती कुमारी की ऐतिहासिक सफलता

    फूलमंती कुमारी

    गुरुकुल की छात्रा फूलमंती कुमारी, पिता राजेंद्र मांझी, आज गोपालगंज जिला पुलिस में पदस्थापित हुई हैं। फूलमती फतेहपुर प्रखंड की पहली दलित लड़की हैं, जिन्होंने बिहार पुलिस में चयनित होकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा की मिसाल कायम की है। गंभीर आर्थिक तंगी के बावजूद, फूलमती ने कभी हार नहीं मानी। गुरुकुल में पढ़ाई के दौरान उन्होंने साबित कर दिया कि हौसलों की कोई जात नहीं होती।

    चरका पत्थर के नीतीश कुमार ने भी दिखाया हौसला

    दूसरे चयनित विद्यार्थी हैं नीतीश कुमार, जो फतेहपुर प्रखंड के चरका पत्थर गांव से आते हैं। बेहद ही साधारण और गरीब परिवार से आने वाले नीतीश ने अपनी मेहनत से वह कर दिखाया, जो आज हजारों युवाओं के लिए एक मिसाल बन चुका है।

    जहां जंगल था, वहां बना गुरुकुल: नरेश भारती की क्रांतिकारी पहल

    गुरुकुल के आंगन में एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मनाते छात्र छात्राएं

    इन दोनों विद्यार्थियों की सफलता की जड़ें जुड़ी हैं रंगूनगर गांव के उस गुरुकुल से, जिसकी नींव वर्ष 2011 में नरेश भारती ने रखी थी। फतेहपुर प्रखंड के कठिन और नक्सल प्रभावित इलाक़े में, उन्होंने जंगल झाड़ियों को साफ कर गुरुकुल की स्थापना की — वह भी तब, जब समाज में शिक्षा से भटके युवाओं की एक पूरी पीढ़ी भटकाव का शिकार थी।

    शुरुआत में नरेश भारती ने मनहोना गांव से ऐसे युवाओं को लाकर पढ़ाई शुरू कराई जो मजदूरी कर रहे थे।

    • रोहन पासवान कोडरमा में अभ्रख चुनता था,
    • गोरे कुमार कोलकाता में ऑटो चलाता था,
    • अरविंद कुमार को चाय दुकान में मजदूरी करनी पड़ती थी —
      इन सभी को नरेश भारती ने शिक्षा की राह पर वापस लाया।

    गुरुकुल: एक संस्थान नहीं, सामाजिक क्रांति की प्रयोगशाला

    बिहार पुलिस में चयनित होने के बाद गुरु नरेश भारती को चरण स्पर्श करते फूलमंती और नीतीश — यह तस्वीर बताती है कि गुरुकुल में शिक्षा के साथ संस्कार भी मिलता है।

    आज जब गुरुकुल के दो छात्र बिहार पुलिस का हिस्सा बने हैं, तो यह जीत केवल एक परीक्षा की नहीं, बल्कि उस विचारधारा की है जो मानती है कि शिक्षा ही सच्ची बराबरी की चाबी है।
    गुरुकुल के निदेशक श्री नरेश भारती ने कहा,
    “हमारे यहां पढ़ाई सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, यह पहचान और आत्मविश्वास लौटाने का अभियान है। फूलमंती और नीतीश की सफलता आने वाले सैकड़ों बच्चों की दिशा तय करेगी।”

    मगध लाइव की ओर से सलाम उस जुनून को…

    मगध लाइव इन दोनों विद्यार्थियों को सलाम करता है, जिन्होंने अभाव में भी अपने सपनों को मरने नहीं दिया।
    हम गुरुकुल परिवार और विशेषकर श्री नरेश भारती को भी बधाई देते हैं, जिन्होंने यह साबित किया कि सच्चा परिवर्तन बंदूक से नहीं, किताब से आता है।

  • गया जंक्शन के पुनर्विकास कार्यों का का पीसीसीएम एवं पीसीएओ ने किया निरीक्षण, इष्टतम यात्री सुविधाएं बनाए रखने के लिए दिए आवश्यक निर्देश

    गया जंक्शन के पुनर्विकास कार्यों का का पीसीसीएम एवं पीसीएओ ने किया निरीक्षण, इष्टतम यात्री सुविधाएं बनाए रखने के लिए दिए आवश्यक निर्देश

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेल की प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक इंदु दुबे, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण- दक्षिण) रामाश्रय पाण्डेय तथा डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना शुक्रवार को गया जंक्शन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का सूक्ष्मता से मूल्यांकन किया। निर्माण कार्य की तेज गति बनाए रखने तथा पुनर्विकास कार्यों के दौरान सुचारू रेल परिचालन साथ यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए इष्टतम यात्री सुविधाएं सुनिश्चित रखने के प्रति निर्देशित किया गया।

    एक एक चीज़ों को बारीकी से देखा, कार्य के गुणवत्ता का किया आकलन

    गया जंक्शन के निरीक्षण में स्टेशन के मुख्य भवन, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, खानपान क्षेत्र, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्थाएं, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म और अन्य यात्री सुविधाओं का विस्तृत आकलन किया गया। विकास कार्य के दौरान सभी सुविधाओं की निरंतर उपलब्धता और उनकी गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

    रेल अनुमंडल अस्पताल में सुविधाओं का लिया जायजा

    इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ल उदय सिंह मीना द्वारा रेल अनुमंडल अस्पताल में सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। तदुपरांत मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना द्वारा गया मेमू शेड का निरीक्षण करते हुए शेड में चल रहे रख-रखाव कार्यों, मशीनरी की कार्यक्षमता, सुरक्षा उपायों, और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का गहन मूल्यांकन किया। उन्होंने शेड में कार्यरत सभी तकनीकी उपकरणों की स्थिति और शेड की मरम्मत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। शेड की सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाए रखने के प्रति आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। शेड में कार्यरत कर्मियों से वार्ता कर मंडल रेल प्रबंधक वहां के कार्यवातावरण और कर्मियों की आवश्यकताओं से भी अवगत हुए।

    रफीगंज व एएनरोड स्टेशनों के विकास एवं सफाई कार्य का डीआरएम ने किया निरीक्षण

    इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रफीगंज और अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों और वहां यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई सुरक्षा आदि का निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सभी स्टेशनों पर निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को सुगम आवागमन मुहैया कराने तथा अन्य यात्री सुविधाएं सुनिश्चित रखने के प्रति आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा मंडल रेल प्रबंधक द्वारा गया-सासाराम रेलखंड में ट्रेन से रेल अवसंरचना का चल निरीक्षण भी किया गया।

  • गौतम बुद्ध पारा मेडिकल बागेश्वरी रोड में शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धापूर्वक संपन्न, भंडारे का हुआ आयोजन

    गौतम बुद्ध पारा मेडिकल बागेश्वरी रोड में शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धापूर्वक संपन्न, भंडारे का हुआ आयोजन

    देवब्रत

    गया शहर के उत्तरी इलाके में बागेश्वरी रोड में गौतम बुद्ध पारा मेडिकल के पास शुक्रवार को शिव मंदिर के निर्माण व शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया। इस पावन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। प्रातः काल पूजा अर्चना के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव शंकर मंदिर में शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा बड़े ही धूमधाम से श्रद्धापूर्वक किया गया। देर शाम में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों के अलावा दूर दराज से काफी संख्या में श्रद्धालु इस पावन अवसर पर मौजूद रहे।

    हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मिलन म्यूजिकल ग्रुप के संचालक बबलू, जीबीएम पैरामेडिकल के संचालक, समीर चटर्जी, श्याम कुमार, प्री-एंगल एकेडमी, पॉवरगंज रोड के संचालक सुनील कुमार सहित कई लोगों ने श्रद्धालुओं की सेवा की। मंदिर के निर्माण में स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिला। देर रात तक भंडारा चलता रहा। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

  • भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल का डीएम ने किया उद्घाटन

    भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल का डीएम ने किया उद्घाटन

    देवब्रत

    शुभारंभ करते डीएम डॉ त्यागराजन एसएम

    शुक्रवार को मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत संचालित सेवा कुटीर एवं शांति कुटीर में आवासित लाभार्थियों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल का उद्घाटन गया के जिला पदाधिकारी डॉ. त्याग राजन एस.एम. विश्व बैंक की लीड इकोनॉमिस्ट मिस बेनेडिक्ट एवं टेक्निकल कंसल्टेंट सुमिता चोपडा द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा ‘श्रवण-श्रुति योजना’ की भी जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए आत्मनिर्भरता के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सेवा कुटीर एवं शांति कुटीर में रह रहे भिक्षुक लाभार्थियों की प्रतिभा एवं उनके द्वारा निर्मित सामग्री की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल समाज में भिक्षुको के पुनर्वास और गरिमा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने भिक्षुको द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प उत्पादों की गुणवत्ता एवं स्थानीय स्तर पर चलाए जा रहे पुनर्वास कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने इन्हें सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का एक अनुकरणीय मॉडल बताया। मौके पर उपमुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा अविनाश कुमार कार्यक्रम प्रबंधक रामप्रीत मांझी ,सेवा कुटीर अधीक्षक कृष्ण कुमार एवं शांति कुटीर अधीक्षिका सिम्मी कुमारी एवं आजीविका प्रशिक्षण से जुड़े लाभार्थी उपस्थित थे।

  • शहर में फिर दिखा कचरे का अंबार, सुध नहीं ले रही निगम सरकार,खबर का असर,एजेंसी से मांगा गया स्पष्टीकरण

    शहर में फिर दिखा कचरे का अंबार, सुध नहीं ले रही निगम सरकार,खबर का असर,एजेंसी से मांगा गया स्पष्टीकरण

    देवब्रत

    गया शहर के मुख्य पथों की साफ सफाई की जिम्मेदारी एक निजी एजेंसी को सौंप दिए जाने के बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं देखने को मिल रहा है। सड़क किनारे फैले हुए कचरे से आम जनता तो परेशान हैं ही। वहीं नगर निगम के टैक्स कलेक्टर( निजी एजेंसी के कर्मचारियों) से जनता सीधे तौर पर सवाल कर रही है कि आखिर उनके द्वारा भुगतान किए जाने वाले प्रॉपर्टी टैक्स की राशि से क्या हो रहा है।

    गुरुवार को magadhlive ने सचित्र रिपोर्ट प्रकाशित की थी

    Magadhlive गुरुवार को भी सफाई अभियान में शिथिलता और लापरवाही को लेकर एक रिपोर्ट प्रकाशित किया। इसके बाद निगम के जनप्रतिनिधियों से लेकर संबंधित पदाधिकारियों की तंद्रा भंग हुई। सड़कों पर फैले कचरे को उठाने के लिए वाहन और कर्मचारी सक्रिय हो गए। यहां तक कि देर शाम में शहर के उत्तरी भाग के एक दो वार्ड स्वीपिंग मशीन पहुंच गई।

    तस्वीरें बयां कर रही है सफाई व्यवस्था का स्तर कैसा है

    फिलहाल ताजी तस्वीर शुक्रवार की है। दो बजे से लेकर तीन बजे तक कैमरे में कैद की तस्वीरें बयां कर रही है कि स्वच्छता अभियान का स्तर क्या है। शहर के दक्षिण हिस्से में मंगलागौरी रोड में संगम टेलर, माडनपुर में आकाश इंस्टीट्यूट, दुर्गा मंदिर के सामने, सीताकुंड पुल के बाएं नारायणी माई बायपास, मारकण्डेय मंदिर, मंगलागौरी मंदिर के पूर्वी गेट के आगे आटा चक्की मिल के सामने  कचरों के ढेर पड़े थे।

    जनता टैक्स कलेक्टर से करती है सवाल-हमारे टैक्स के पैसे का क्या हो रहा है

    सवाल शहरियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ की भी है और जनता के टैक्स के पैसे का भी है। निजी ऐजेंसी द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स वसूली करने वाले कर्मचारी से क्षेत्र की जनता सवाल करती है कि जब टैक्स निगम ले रही है तो सफाई क्यों नहीं होता है। कर्मचारी उनके सवालों से परेशान होकर सिर्फ इतना ही कहकर बचते हुए नजर आते हैं कि आपकी बात संबंधित वार्ड पार्षद और पदाधिकारी तक पहुंचा दिया जाएगा।

    Magadhlive की खबर का असर, ऐजेंसी से मांगा गया है स्पष्टीकरण, हुई कटौती भी

    शहर में निजी एजेंसी द्वारा मुख्य पथों की सफाई का जिम्मा सौंपा गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर निगम के स्वच्छता पदाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को ही उपनगर आयुक्त के माध्यम से संबंधित एजेंसी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही गत महीने एजेंसी द्वारा प्रस्तुत किए गए विपत्र से करीब 50 प्रतिशत राशि की कटौती कर भुगतान के लिए रिपोर्ट की गई है। बताया जा रहा है कि अप्रैल महीने का भी विपत्र संबंधित एजेंसी ने भुगतान के लिए समर्पित किया है। अब देखना होगा कि इस बार एजेंसी के साथ निगम कौन सा रुख अख्तियार करने जा रहा है।

  • गया शहर के विकास के लिए मास्टर प्लान में इस सड़क मार्ग का चौड़ीकरण व आरओबी का बनना निहायत जरूरी: विनोद मंडल

    गया शहर के विकास के लिए मास्टर प्लान में इस सड़क मार्ग का चौड़ीकरण व आरओबी का बनना निहायत जरूरी: विनोद मंडल

    देवब्रत

    गया नगर निगम के जनप्रतिनिधियों के साथ गया शहर के चतुर्दिक विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें पर्यटन आधारित तैयार किए जा रहे मास्टर प्लान पर जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। इस संबंध में गया नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति के सदस्य रह चुके पूर्व वार्ड पार्षद डॉ विनोद कुमार मंडल ने कहा कि रामशिला-प्रेतशिला सड़क मार्ग का चौड़ीकरण निहायत ही जरूरी हो गया है।

    डोभी-पटना फोरलेन के कारण इस सड़क पर बढ़ गया दबाव

    श्री मंडल ने कहा कि डोभी-पटना फोरलेन के बन जाने से रामशिला-प्रेतशिला मार्ग पर वाहनों का दवाब अधिक बढ़ गया है। फोरलेन से होकर चलने वाले मालवाहक वाहनों के साथ साथ बड़ी छोटी बसें और चारपहिया वाहन सवार लोग रामशिला-प्रेतशिला सड़क मार्ग का उपयोग करते हैं। वहीं शहरीकरण भी तेजी से नगर प्रखंड के हब्बीपुर, दाराचक, चौराही, बतसपुर, अगरैली, नेयाजीपुर, कोरमा, प्रेतशिला, बलना, शहवाजपुर, चन्ना, चमण्डी आदि गांवों में बढ़ रहा है।

    पर्यटन व पितृपक्ष के मद्देनजर डीएम व नगर आयुक्त का ध्यानाकृष्ट कराया

    श्री मंडल ने जिला पदाधिकारी एवं नगर आयुक्त का ध्यान आकृष्ट किया है कि प्रेतशिला में रोपवे का काम चल रहा है। पर्यटन के दृष्टिकोण से आने वाले समय में रामशिला-प्रेतशिला सड़क मार्ग का महत्व और बढ़ रहा है। ऐसे में श्री मंडल ने मास्टर प्लान में इस सड़क मार्ग के चौड़ीकरण और जगह-जगह पर यात्रियों व तीर्थयात्रियों के आराम करने के यात्री शेड के निर्माण की योजना को भी शामिल करने की मांग की है। श्री मंडल ने कहा है कि कुछ महीने बाद विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2025 भी शुरू होना है। ऐसे में रामशिला -प्रेतशिला सड़क मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य योजना तैयार कराते हुए इसके निर्माण की मांग की है।

    आए दिन यहां होती है जाम की समस्या, मंत्री श्री मांझी से ओवरब्रिज बनवाने की मांग

    रामशिला-प्रेतशिला मार्ग पर जाम में फंसे लोग

    फिलहाल देखने को मिल रहा है कि आम दिनों में भी इस मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। स्कूल बसों के अलावा एम्बुलेंस भी जाम में फंस जाते हैं।
    श्री मंडल ने स्थानीय सांसद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से गया-पटना रेलखंड के 63/B रेल समपार फाटक के पास आरओबी के निर्माण की मांग की है। श्री मंडल ने कहा कि इस रेलखंड पर ट्रेन के गुजरने के वक्त फाटक बंद किए जाते हैं तो जाम की समस्या और बढ़ जाती है। इसलिए उन्होंने यहां रामशिला-प्रेतशिला को जोड़ने वाले सड़क मार्ग पर आरओबी के बन जाने से जाम की समस्या भी दूर हो जाएगी और संभावित खतरे से भी लोग बचेंगे। उन्होंने बताया कि 8 मई को संपन्न हुई मीटिंग में मास्टर प्लान तैयार कर रही कंसल्टिंग एजेंसी आईपीई ग्लोबल की टीम भी शामिल थी। जिसके प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर अनुराग पांडेय, नवनीत राज और चंद्रिमा दत्त भी मुख्य रूप से सभी जनप्रतिनिधियों से शहर को बेहतर बनाने को लेकर सुझाव मांगे थे। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान में ट्रैफिक सिस्टम, टैफिक जाम की समस्या से निजात से जुड़ी अहम बातें भी रखी गई थी। ऐसे में इस सड़क मार्ग को भी सूची में शामिल किया जाना आवश्यक है।

    आने वाले समय में गया शहर को एक नई पहचान मिलेगी और यह पर्यटन के साथ-साथ सुविधाओं के लिहाज से भी बेहतर शहर बनकर उभरेगा।

    – पूर्व वार्ड पार्षद डॉ. विनोद कुमार मंडल

  • गया में बड़ी कार्रवाई: अवैध तरीके से कोयला लदे 28 ट्रक जब्त, सभी के चालक फरार

    देवब्रत मंडल

    गया जिले के बाराचट्टी क्षेत्र में आज दिनांक 08 मई 2025 को 28 की संख्या में अवैध कोयला लदे ट्रक को जप्त किया गया। इन सभी वाहनों के चालक मौके पर फरार पाए गए और ना ही कोई वैध काग़ज़ जांच के द्वारा प्राप्त किया गया। मात्र एक वाहन पे वैध ऑनलाइन निर्गत खनन का चालान एव ई-वे बिल प्राप्त हुए, जो की मौके से रवाना कर दी गई। बाक़ी सभी 28 ट्रकों पे कोई भी वैध खनन का चालान नहीं पाया गया। सभी को जप्त करने की कार्यवाही प्रशासन और पुलिस द्वारा त्वरित की गई। सभी 28 वाहन बड़े 12-14-16 चक्का ट्रक जिन पर नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज की गई। जब्त ट्रक के रेजिस्ट्रेशन नंबर विभिन्न राज्यों के हैं। इस साल अवैध कोयले की तस्करी का सबसे बड़ा मामला सामने आया है। इस तस्करी के खेल में किसके किसके हाथ हैं, ये तो जांच के बाद ही सामने आएगा।

  • आरपीएफ के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए गए आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश, पूर्व मध्य रेल के केवल नौ लोग हैं इस सूची में शामिल

    आरपीएफ के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए गए आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश, पूर्व मध्य रेल के केवल नौ लोग हैं इस सूची में शामिल

    देवब्रत मंडल

    रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक पूर्व मध्य रेल के एक सहायक कमांडेंट, दो आईपीएफ समेत नौ लोगों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है। इसमें एक नाम इंस्पेक्टर अजय प्रकाश का है। जो डीडीयू मंडल अंतर्गत गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक रह चुके हैं। जो वर्तमान में धनबाद जंक्शन पर पोस्ट प्रभारी निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
    गया में इन्होंने करीब साढ़े तीन साल सेवा दी। इस अवधि में इंस्पेक्टर अजय प्रकाश द्वारा किए गए उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए आरपीएफ के महानिदेशक मनोज यादव ने इन्हें आरपीएफ के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है। इस संबंध में गुरुवार को इस सम्मान से सम्मानित किए जाने वाले 201 लोगों की सूची जारी किया गया है। जिसमें पूर्व मध्य रेल जोन के कुल नौ लोग हैं। जिनमें गया आरपीएफ पोस्ट में सेवा दे चुके इंस्पेक्टर अजय प्रकाश का नाम है।

    अजय प्रकाश के साथ इन्हें भी किया जाएगा सम्मानित

    स्रोत:इंटरनेट

    पूर्व मध्य रेल के सहायक कमांडेंट अजय शंकर, आईपीएफ अजय प्रकाश, आईपीएफ शंकर अजय पटेल, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश सिंह के साथ हेड कांस्टेबल राजीव लोचन पांडेय, इंद्र कुमार, मो. परवेज खान तथा संजय बोस को डीजी का इनसिंगनिया अवार्ड (metal shoulder rank flap) से सम्मानित किया जाएगा।

    इंस्पेक्टर अजय प्रकाश की उपलब्धियों की लंबी है फेहरिस्त

    इंस्पेक्टर अजय प्रकाश जब डीडीयू मंडल के गया जंक्शन पर सेवारत थे तो इनके साढ़े तीन साल का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। रेल संपत्तियों की सुरक्षा से लेकर क्राइम डिटेक्शन और क्राइम कंट्रोल के अलावा आरपीएफ के सभी अभियान को बेहतर तरीके से निर्वहन किया। राजस्व वृद्धि में भी उल्लेखनीय प्रगति की। ड्रग्स भी पकड़ी गई। हवाला के पैसे भी बरामद किया। सबसे बड़ी बात मासूम बच्ची के साथ हुई शर्मनाक घटना का उद्भेदन बहुत ही कम समय किए। इसके अलावा और कई उपलब्धि इनके कार्यकाल के दौरान रही है।

    महाकुंभ मेला में विशिष्ट सेवा करने के कारण भी इसके हकदार बने

    मनोज यादव, महानिदेशक, रेलवे सुरक्षा बल

    प्रयागराज में महाकुंभ मेला के दौरान भीड़ प्रबंधन और यात्रियों को गंतव्य स्थान तक सुरक्षित पहुंचाने में इनकी भूमिका सराहनीय रही थी। मेला अवधि में कई मौके पर इन्होंने कुछ ऐसा कार्य(सेवा) किए जिसके लिए भी इन्हें इस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने का फैसला आरपीएफ के महानिदेशक श्री यादव ने लिया है। मालूम हो कि महाकुंभ मेला में गया जंक्शन पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी डीजी स्तर पर की जा रही थी।

    इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने कहा- डीजी सर की महानता है

    इस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने की सूचना पर जब धनबाद आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश से पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि ‘हमने अपनी ड्यूटी निभाई है, जो वरीय अधिकारियों के निर्देश मिलते गए उसका अनुपालन किया। उन्होंने कहा- इस सम्मान के लायक हमें समझा गया, ये डीजी सर की महानता है।’