8 मई (गुरुवार) को रेड क्रॉस, गया परिसर में “विश्व रेड क्रॉस दिवस” मनाया गया। प्रत्येक वर्ष रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट के जन्म दिन को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन उपेंद्र नारायण सिंह द्वारा हेनरी ड्यूनेंट के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात सदस्यों ने हेनरी ड्यूनेंट के योगदान और 1863 से लेकर आज तक पूरे विश्व में रेड क्रॉस द्वारा किए गए कार्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। ज्ञात रहे कि विश्व में रेड क्रॉस ही एक मात्र संस्था है जिसे अब तक तीन बार नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के सदस्य अमरेंद्र प्रताप, अक्षय जैन, वाइस चेयरमैन डॉ. राम सरेख सिंह, सचिव डॉ. तनवीर उस्मानी, डॉ. प्रभात कुमार सिंहा, डॉ. अंबुज कुमार सहित रेड क्रॉस गया के सभी सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारीसचिव डॉ. तनवीर उस्मानी ने दी।
दिन के 11:00 बजे थे। रेलवे का हूटर बजता है। जिसकी आवाज गया जंक्शन पर कार्यरत सभी विभागों के पर्यवेक्षक व पदाधिकारियों के कानों तक पहुंचती है और फिर अफरातफरी… ट्रेन दुर्घटना की सूचना पाते ही ट्रेन दुर्घटना राहत (ए. आर. टी.) यार्ड से गया जंक्शन पर आती है। मेडिकल की टीम, रेलवे सुरक्षा बल के पदाधिकारी व बल के जवान, कैरेज विभाग, परिचालन विभाग, ट्रेन लाइटिंग(टीएलाई), इंजीनियरिंग विभाग, दुर्घटना राहत दल आदि के साथ स्टेशन प्रबंधक आदि एआरटी/एआरएमवी में सवार होकर घटनास्थल के लिए रवाना होते हैं।
फिर आगे शुरु हो जाती है दुर्घटना में घायल यात्रियों के इलाज, किसी को एम्बुलेंस में लादा जा रहा है तो कुछ कर्मचारी और पर्यवेक्षक स्तर के पदाधिकारियों की टीम दुर्घटना के बाद रेस्क्यू टीम को निर्देशित करते हुए अपने अपने दायित्वों के निर्वहन में जुट जाते हैं।
जी हां! ऐसा कुछ नजारा देखने को मिला गुरुवार को गया जंक्शन के यार्ड में। दरअसल ये एक मॉक ड्रिल था। यानी किसी अप्रत्याशित रूप से घटना या दुर्घटना के बाद रेलवे के पदाधिकारी और कर्मचारी कितने सजग और अलर्ट रहते हैं, इसका एक रिहर्सल था। रेलवे सूत्रों ने बताया कि इस मॉक ड्रिल के जरिए रेलकर्मियों की दक्षता का एक प्रकार से परीक्षा/जांच की जाती है कि यदि कोई ऐसी घटना(ईश्वर न करे) हो जाती है तो राहत कार्य कितनी जल्द और बेहतर तरीके से रेलकर्मी शुरू करते हैं, इसी की जांच और सतर्कता बरतने के लिए समय समय पर रेलकर्मियों को प्रेरित किया जाता है। ऐसा डीडीयू रेल मंडल के अधिकारियों के निर्देश पर किया जाता रहा है। आज भी इसी का हिस्सा था यह मॉक ड्रिल।
गया जंक्शन पर अजीबोगरीब किस्से सामने आ जाते हैं। जंक्शन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के पदाधिकारी व जवान भी कर्तव्यपरायण। हर चीज पर इनकी नजर रहती है। गया जंक्शन पर आई जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के साधारण कोच से एक महिला ‘नेचुरल कॉल’ के उतर जाती है और ट्रेन चल देती है। महिला छूट जाती है और साथ सफर कर रहे पति पत्नी को कोच में न पाकर बेचैन हो जाता है। सूचना आरपीएफ तक आती है। ड्यूटी पर तैनात जवान और पदाधिकारी छूट गई महिला को प्लेटफॉर्म पर ढूंढ निकाला। पति को सूचना दी जाती है। बेचारे पति पत्नी के लिए आरपीएफ की टीम से संपर्क कर बिछड़े हुए पत्नी को पाकर खुश हो जाते हैं। वहीं पत्नी भी खुशी खुशी पति के साथ चल देती है। आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि दोनों पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले के रहनेवाले पति पत्नी आसनसोल से सफर शुरू कर जयपुर जा रहे थे। श्री यादव ने बताया कि दंपति ने आरपीएफ को इस नेक काम के लिए साधुवाद दिया है।
वहीं दूसरी तरफ चार वर्ष की एक बच्ची प्लेटफॉर्म पर सहमी सी नजर आई तो आरपीएफ की टीम साथ ले आई। अपना नाम व पता बताई। इसके बाद अनाउंसमेंट कराया गया। इसके बाद मानपुर के रहनेवाले उसके परिवार के लोग आए। जिन्होंने बताया कि पटना-गया सवारी गाड़ी से गया जंक्शन पर उतर कर ऑटो रिक्शा पर बैठ गए। बच्ची उतर गई थी लेकिन उन्हें कुछ दूर जाने के बाद पता चला। लौट कर स्टेशन आए। अनाउंसमेंट सुनकर यहां आए। इंस्पेक्टर श्री यादव ने बताया कि बच्ची को परिवार के हवाले कर दिया गया। खुशी खुशी बच्ची परिवार के साथ घर चली गई।
शहर अपना है तो जिम्मेदारी भी बनती है। रुपए खर्च हो रहे हैं तो उसके बेहतर परिणाम भी दिखने चाहिए। जिम्मेदारी सौंपी गई है तो इसे निभाने वाले भी चाहिए। स्वच्छता के उच्च मानक हासिल करने वाले गया गया नगर निगम द्वारा मुख्य सड़कों की स्वीपिंग मशीन से सफाई का जायजा लेने आज(गुरुवार 08.05.2025) सुबह से magadhlive की टीम शहर भ्रमण कर उन तस्वीरों को कैमरे में कैद किया, जो स्वच्छता अभियान के दावे की पोल खोल रहा है। कहने को तीन पाली में रोस्टर के अनुसार कचरों का उठाव स्वीपिंग मशीन से कराई जा रही है। यदि ये सच है तो तस्वीरें भी झूठ नहीं कह रही है। मोनेटरिंग करने वाले पदाधिकारी कहीं नहीं मिले पर कचरों के ढेर हर जगह मिले। देखिए इन तस्वीरों को:-
कश्मीर के पहलगाम में आतंकी कार्रवाई के बाद मंगलवार की देर रात भारतीय सेना ने अपनी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के ठिकानों पर साहसिक कार्रवाई कर कई ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है। वहीं गृह मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी के मद्देनजर रेलवे क्षेत्र में भी सुरक्षा बलों को चाक चौबंद करने का निर्देश जारी किया गया है। रेल संपत्तियों के साथ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है। इसे लेकर बुधवार को आरपीएफ पोस्ट गया के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव के नेतृत्व में आरपीएफ गया के पदाधिकारियों व बल सदस्यों ने प्लेटफॉर्म, यात्री परिक्षेत्र, सेक्टर 7एवं 8 में सुरक्षा के दृष्टिकोण से फ्लैग मार्च किया।
प्लेटफॉर्म पर मार्च करते पदाधिकारी व जवान
यात्रियों को जागरूक किया गया। इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को फ्लैग मार्च के दौरान सेक्टर 7 व 8 के आसपास रेलवे लाइन के किनारे रहने वाले लोगों के बीच जाकर उनको रेलवे में अपराध करने से दूर रहने के हिदायत दी गई एवं ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। साथ ही संदिग्ध वस्तुओं व व्यक्तियों के बारे में तुरंत सूचना देने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया। प्लेटफॉर्म पर रहे यात्रियों और कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के बीच भी जागरूकता अभियान चलाया गया।
गया बार एसोसिएशन के पुस्तकालय कक्ष में बैठक में शामिल अधिवक्ता व CISF के अधिकारी
पहलगाम की घटना के बाद भारत की सेना ने पाकिस्तान में छिपे आतंकी संगठन के ठिकानों पर पर हमले कर पाक परस्त आतंकवादियों को अल्टीमेटम देने के साथ साथ विश्व को बता दिया है कि भारत ऐसे लोगों को कतई न तो माफ करेगा और न ही बर्दाश्त करेगा। भारत की ओर से मंगलवार की देर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद देश के विभिन्न सरकारी संस्थानों और यहां कार्य करने वाले लोगों की सुरक्षा और बढ़ाई जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को गया बार एसोसिएशन, गया एवं अधिवक्ताओं की सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा कैसे सुदृढ़ हो इसकी जानकारी देने के लिए central committee, CISF के deputy comandant एवं अन्य पदाधिकारीगण गया बार एसोसिएशन, गया के liabrary hall में एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में सभी से सुझाव भी अधिकारी ने मांगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे गया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष S. Quisar sarfuddin, प्रभारी सचिव नंद किशोर प्रसाद श्रीवास्तव, बिहार स्टेट बार काउंसिल, पटना के सदस्य एवं गया बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव मुरारी कुमार हिमांशु, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश, उपाध्यक्ष विनय किशोर, इंदुभूषण ओझा, कोषाध्यक्ष शशिभूषण मालवीय, संयुक्त सचिव सितेंद्र कुमार, सहायक सचिव बैकुंठ सिंह, वरीय कार्यकारिणी सदस्य शिवशंकर कुमार, संयुक्त सचिव डॉ सुनील कुमार, कार्यकारिणी सदस्य वागेश कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए अपने अपने सुझाव केंद्रीय कमिटी के समक्ष रखा।
रेलवे ट्रैक पर संरक्षा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा उठाए गए कई कदम
देवब्रत मंडल
पूर्व मध्य रेल द्वारा सुरक्षित एवं बाधारहित रेल परिचालन के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में रेलवे ट्रैकों का नवीनीकरण, महत्वपूर्ण रेलखंडों की फेंसिंग, घनी आबदी वाले क्षेत्रों में चहारदिवार आदि के बाद कई रेलखंडों में ट्रेनों की गतिसीमा में वृद्धि की गयी है । रेलवे द्वारा यात्री सुरक्षा के मद्देनजर एफओबी/एलएचएस/सब-वे के निर्माण सहित यात्री सुरक्षा/संरक्षा के मद्देनजर कई कदम उठाए गए हैं। सोशल मीडिया सहित विभिन्न प्रचार माध्यमों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन आदि के माध्यक से रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती रही है।
हुई मौतों के आंकड़े में सर्वाधिक दानापुर मंडल अंतर्गत
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गलत तरीके से रेलवे ट्रैक पार करने में जनवरी, 2025 से मार्च, 2025 तक पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में लगभग 335 लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से पैदल या वाहन के साथ ट्रेन से टकराकर मौत हो गयी। इनमें सर्वाधिक दानापुर मंडल में 136, सोनपुर मंडल में 22, समस्तीपुर मंडल में 66, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 62 तथा धनबाद मंडल में 49 लोगों की अवैध तरीके से रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन से टकराकर मौत हो गयी।
रेल प्रशासन ने लोगों से किया है अनुरोध
जागरूक अभियान के तहत डीडीयू जंक्शन पर नुक्कड़ नाटक
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध किया है कि जल्दबाजी में रेल पटरी पार कर अपने जीवन को खतरे में ना डालें। साथ ही एक प्लेफार्म से दूसरे प्लेफटफार्म पर जाने के लिए सदैव सब-वे या फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग करें। रेलवे ट्रैक के आस पास हमेशा सतर्क रहें तथा रेलवे ट्रैक से हमेशा पर्याप्त दूरी बनाकर रखें। रेलवे ट्रैक हमेशा अधिकृत समपार फाटकों से ही पार करें। यत्र-तत्र अनधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार करना गैरकानुनी तथा जानलेवा है। रेलवे ट्रैक पर न चलें, यह खतरनाक भी है और अपराध भी।
सोमवार को ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्पलाई एसोसिएशन शाखा गया मे जोनल अध्यक्ष महेंद्र कुमार मंडल, अध्यक्ष कमलेश कुमार एवं मंडल सचिव अनिल कुमार, चंदन कुमार शाखा कोषाध्यक्ष का आगमन हुआ। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष उदय कुमार आजाद, गणेश रजक सहायक सचिव, कोषाध्यक्ष आर पी पासवान, संजय कुमार सहायक, सचिव अनिल कुमार, संगठन मंत्री पंकज कुमार, सहायक सचिव राजकुमार ,शंकर कुमार एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित हुए जोनल अध्यक्ष महेंद्र कुमार का दौरा किया गया। साथ ही एससी एसटी कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत हुए। लोगों की समस्या का निराकरण करने की घोषणा की। साथी लोग के बीच रेल मंत्री का दिल्ली में होने वाले प्रोग्राम में भाग लेने की आह्वान किया। इस अवसर पर कर्मचारी उत्साहित होकर जोरदार तरीके से जोनल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष एवं सचिव का स्वागत किया।
नई दिल्ली और गया के मध्य चलायी जा रही समर स्पेशल का मार्ग विस्तार,अब यह स्पेशल चलेगी नई दिल्ली और शेखपुरा के मध्य चलेगी
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु नई दिल्ली और गया के मध्य सप्ताह में दो दिन गाड़ी सं. 04064/04063 नई दिल्ली-गया-नई दिल्ली स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है। अब दिनांक 05.05.2025 से इस स्पेशल का परिचालन विस्तार करते हुए इसे नई दिल्ली और शेखपुरा के मध्य चलाया जाएगा । इस स्पेशल का शेखपुरा तक परिचालन विस्तार के कारण गाड़ी सं. 04063 शेखपुरा-गया-नई दिल्ली स्पेशल का गया और नई दिल्ली के मध्य संशोधित समयानुसार परिचालन किया जाएगा ।
देखें टाइम टेबल, कब और कहां कहां रुकेगी
गाड़ी सं. 04064 नई दिल्ली-गया-शेखपुरा सुपरफास्ट स्पेशल 05.05.2025 से 10.07.2025 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को नई दिल्ली से 09.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 02.20 बजे गया पहुंचेगी तथा गया से यह स्पेशल 02.25 बजे खुलकर 03.10 बजे तिलैया, 03.27 बजे नवादा, 03.45 बजे वारिसलीगंज रूकते हुए 04.30 बजे शेखपुरा पहुंचेगी ।वापसी में गाड़ी सं. 04063 शेखपुरा-गया-नई दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल 06.05.2025 से 11.07.2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को शेखपुरा से 06.00 बजे खुलकर 06.25 बजे वारिसलीगंज, 06.48 बजे नवादा, 07.05 बजे तिलैया रूकते हुए 08.15 बजे गया पहुंचेगी तथा गया से संशोधित समयानुसार यह 08.20 बजे खुलकर 09.30 बजे डेहरी ऑन सोन, 09.50 बजे सासाराम, 10.25 बजे भभुआ रोड एवं 11.30 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 01.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।
गया जंक्शन से हावड़ा के लिए चलने वाली गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए गया जंक्शन पर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। कड़ी धूप हो या फिर बरसात। बगैर यात्री शेड के प्लेटफार्म नंबर 1/C से खुलने वाली इस अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण महत्वपूर्ण ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों को किस प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है यह अहसास करने की जरूरत है।
न तो यात्री शेड और न वाटर बूथ, पसीने से तरबतर दिखे यात्री
सोमवार को प्लेटफॉर्म संख्या 1/C से यह ट्रेन खुलने को तैयार थी। धूप तीखी थी। यात्रियों को इस ट्रेन के खुलने की सूचना प्रसारित की जा रही थी। कई यात्री दूसरे प्लेटफार्म से तो कई यात्री सीधे इसी प्लेटफॉर्म पर ट्रेन पकड़ने के लिए आ रहे थे। माथे पे पसीना और बदन भी पसीने से तरबतर यात्री अपने निर्धारित कोच के लिए इधर उधर कर रहे थे।
यात्रियों ने कहा-हमसे क्या पूछ रहे, खुद देख ही रहे हैं
जब एक दो यात्रियों से प्लेटफॉर्म पर सुविधा नहीं होने पर सवाल करना चाहा तो कहने लगे कि ट्रेन खुलने वाली है, इसलिए अभी मत कुछ पूछिए, नहीं तो ट्रेन छूट जाएगी। हालांकि उन्होंने कहा कि जब आप देख ही रहे हैं कि न शेड है और न शौचालय तो फिर पूछने जैसी बात ही क्या है।
मजदूर भी नौकरी के डर से कुछ कहना उचित नहीं समझते
इस प्लेटफॉर्म पर निर्माण कार्य जारी भी है लेकिन कोई मजदूर कैमरे के सामने आने से डरते हुए कहा कि आपको कुछ बोलेंगे तो कल से काम भी नहीं देंगे ठीकेदार। इस प्लेटफॉर्म पर शेड लगाने का काम चल रहा था लेकिन कबतक पूरा होगा किसी ने नहीं बताना उचित समझा।
निर्धारित कोच की ओर जाते यात्री
प्लेटफॉर्म पर प्रसाधन के संसाधन भी नहीं
इस प्लेटफॉर्म पर किसी जगह पर वाटर बूथ भी नहीं है और न प्रसाधन के साधन। हालांकि प्लेटफॉर्म नंबर 1A और 1C के शुरुआत में एक शौचालय बना हुआ है लेकिन वो भी प्लेटफॉर्म के हिस्से में नहीं है। बहरहाल, गया जंक्शन को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से युक्त करने की दिशा में कार्य कर रही एजेंसी(केपीसीएल) लगी हुई है लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए यात्रा तो वर्तमान में कष्टदायक साबित हो रहा है।