Blog

  • शराब तस्करों पर आरपीएफ की कड़ी नजर, जहानाबाद का राहुल हुआ गिरफ्तार

    शराब तस्करों पर आरपीएफ की कड़ी नजर, जहानाबाद का राहुल हुआ गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    शराब तस्करी पर आरपीएफ द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में एक अजीब सी बेचैनी हो रही है। रेलमार्ग द्वारा शराब की तस्करी कर गया जंक्शन पर उतरना महंगा पड़ रहा है। आरपीएफ की टीम गया जंक्शन पर आपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी कर रही है। इसी का परिणाम है कि शराब तस्करों पर आफत सी आ गई है।
    आरपीएफ पोस्ट,गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि रविवार को उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षी सुजीत कुमार सिंह, आरक्षी देवेंद्र प्रसाद ,आरक्षी एके सक्सेना एवं जीआरपी की संयुक्त टीम नेप्लेटफार्म संख्या 01 पर RMS कार्यालय के पास से एक व्यक्ति को शराब के साथ पकड़ा है। जिसका नाम राहुल कुमार, उम्र-30 वर्ष पिता-शैलेन्द्र कुमार,पता-लोदीपुर, थाना-हुलासगंज, जिला-जहानाबाद बिहार है। जिसके पास रहे एक पिठ्ठु बैग एवं एक झोला की तलाशी ली गई तो 10 बोतल रॉयल ग्रीन व्हिस्की था। जिसे बरामद किया गया। बरामद शराब हरियाणा निर्मित है। उन्होंने बताया इस मामले में एक एफआईआर रेल थाना में दर्ज कराई गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष उपस्थापित कराया गया।

  • केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने टनकुप्पा को किया अभिशाप से मुक्त,अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने टनकुप्पा को किया अभिशाप से मुक्त,अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित

    देवब्रत मंडल

    गया जिले के टनकुप्पा और गुरपा के वासियों ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने टनकुप्पा में रेलवे अंडरपास और हावड़ा देहरादून ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति दिलाई है। यह परियोजना विगत चार दशकों से लंबित थी और स्थानीय लोगों ने इसके लिए कई बार संघर्ष किया था। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने चुनाव अभियान के दौरान इस मुद्दे को उठाया था और इसके समाधान का वादा किया था। रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष ई. नंदलाल मांझी ने कहा कि हम केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने हमारी मांगों को पूरा किया है। यह परियोजना इस क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इससे लोगों को बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा जनहित को लेकर किया गया संघर्ष आज सफल हुआ।
    रेलवे के अधिकारियों ने जीतन राम मांझी केंद्रीय मंत्री से हावड़ा-देहरादून योगनगरी एक्सप्रेस का टनकुप्पा में और जम्मूतवी-सियालदह(कोलकाता) का गुरपा में हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करने का अनुरोध किया है जल्द ही ट्रेन का पुनः ठहराव का शुभारंभ किया जाएगा। संघर्ष समिति के संयोजक विजय यादव ने कहा कि जीतन राम मांझी काम करने वाले नेता हैं और जनहित के कार्य को तत्पर रहते हैं। उम्मीद है कि वह आगे भी हमारे क्षेत्र के लिए काम करते रहेंगे। इस अवसर पर राजकुमार साव, कपिल यादव, मोहम्मद रिजवान, राजकुमार साव, मनोज यादव, अरविंद राजवंशी, सत्येंद्र सिंह, मोहम्मद मुस्लिम, गोल्डन यादव, मुकेश सिंह व संघर्ष समिति के सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया।

  • शहर के तेलबीघा और मिरचईया गली का रहनेवाला चार युवक गया जंक्शन पर हुआ गिरफ्तार, शराब की कर रहे थे तस्करी

    शहर के तेलबीघा और मिरचईया गली का रहनेवाला चार युवक गया जंक्शन पर हुआ गिरफ्तार, शराब की कर रहे थे तस्करी

    देवब्रत मंडल

    गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले चार लोगों को आरपीएफ की टीम ने गया जंक्शन पर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में तीन तेलबीघा मोहल्ले का रहनेवाला है। जबकि चौथा रामधनपुर मिरचईया गली का रहनेवाला है।
    आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी  बनारसी यादव ने बताया कि रेसुब/पोस्ट गया के उनि. जावेद एकबाल, उनि. धीरेंद्र कुमार, प्र०आ०/ वी. एन. शर्मा आ०/ अमित कुमार, सभी रेसुब/पोस्ट गया तथा सीपीडीएस/गया के प्र.आ./अमरेंद्र कुमार, आ०/सुनिल कुमार, आ०/ प्र.आ./ईश्वर कुमार सिंह एवं जीआरपी गया के अधिकारी व स्टाफ सभी गया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर अपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान  देखा कि प्लेटफार्म सं० 01A के शौचालय के पास चार व्यक्ति पिट्ठू बैग एवं ट्रॉली बैग लिए हुए है। फोर्स को देख कर घबराकर भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने घेर कर सभी को पकड़ लिया। उन्होंने बताया चारों की बारी-बारी से उनके बैग की तलाशी लेने पर आर्यन कुमार के पिट्ठू बैग से कुल 38 केन बियर, साहिल कुमार के पिट्ठू बैग से कुल 39 केन बियर, बाबु कुमार के ट्रॉली बैग से 48 केन बियर एवं अभिषेक कुमार के पिट्ठू बैग से 46 अदद केन बियर बरामद हुआ। उन्होंने बताया आर्यन कुमार उम्र 19 वर्ष पिता पप्पू कुमार, साहिल कुमार उम्र 22 वर्ष पिता संत कुमार गुप्ता (दोनों सगे भाई), बाबू कुमार उम्र करीब 24 वर्ष पिता स्व. रामजी प्रसाद तीनों तेलबीघा वार्ड नंबर 12 थाना कोतवाली जिला गया का निवासी है। जबकि चौथा अभिषेक कुमार उम्र करीब 19 वर्ष पिता प्रमोद कुमार श्रीवास्तव पता मिर्चइया गली रामधनपुर वार्ड नंबर 12 थाना कोतवाली जिला गया का रहनेवाला है।
    उन्होंने बताया चारो व्यक्तियों के पास से 171 अदद केन मे कुल 85.500 लीटर बियर बरामद हुआ। सभी के विरुद्ध को जीआरपी थाना में कांड संख्या 116/25  दर्ज किया गया। निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि बरामद बियर पश्चिम बंगाल राज्य निर्मित पाया गया है। जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए है। बताया जा रहा है कि गया शहर में शराब के अवैध कारोबार करने वाले लोगों का एक सिंडिकेट काम कर रहा है जो दूसरे राज्यों से शराब की खेप रेल व सड़क मार्ग से लाकर इसे खपा रहा है।

  • रामशिला के पास रामकुंड में डूब जाने से एक व्यक्ति की मौत, कारण जानकर आप भी दबा लेंगे दांतों तले अंगुली

    रामशिला के पास रामकुंड में डूब जाने से एक व्यक्ति की मौत, कारण जानकर आप भी दबा लेंगे दांतों तले अंगुली

    देवब्रत मंडल

    रामकुंड के पास लोगों की भीड़

    गया शहर के उत्तरी हिस्से में रामशिला पहाड़ की तलहटी में बने रामकुंड में डूब जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रविवार को दोपहर बाद की है। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मृतक को तालाब से बाहर निकालने की कोशिश की गई लेकिन खबर लिखे जाने तक प्रयास जारी है। मृतक के बारे में सिर्फ इतना लोग बता रहे हैं कि रामकुंड के आसपास के मोहल्ला निवासी है। जो कि दिव्यांग है।

    स्थानीय तैराक


    घटना की जानकारी होते ही कुंड(तालाब) के पास लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वारिस नगर मोहल्ले का रहनेवाला एक दिव्यांग को नशे की लत लग चुकी थी। लोगों ने बताया सुलेशन(एक प्रकार का नशीला द्रव्य) का मृतक आदी हो गया था। जो कबाड़ी चुनने व बीनने का काम भी किया करता था। घटना के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी ने उसके हाथ से सुलेशन छीन कर तालाब(रामकुंड) में फेंक दिया। इसके बाद नशे का आदि हो चुके इस व्यक्ति ने सुलेशन निकालने के लिए तालाब में कूद पड़ा। जिसे शायद तैरना नहीं आता था, इस कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। खबर प्रेषित किए जाने तक कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। क्षेत्रीय वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि ने एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर भेजने की मांग जिला प्रशासन से की है।

  • बालश्रम उन्मूलन की दिशा में आरपीएफ की भूमिका सराहनीय, चेन्नई ले जा रहा दलाल मो. नूर आलम गिरफ्तार

    बालश्रम उन्मूलन की दिशा में आरपीएफ की भूमिका सराहनीय, चेन्नई ले जा रहा दलाल मो. नूर आलम गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेलवे, मंडल धनबाद की रेसुब पोस्ट धनबाद ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 26/04/25 को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 13351 अलेप्पी एक्स्प्रेस से बड़ी संख्या में नाबालिग बच्चों को बाल श्रम कराने के लिए ले जाया जा रहा है। आरपीएफ धनबाद पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि इस सूचना पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में एक स्पेशल टास्क टीम गठित की गई, जिसमें वे स्वयं, उप-निरीक्षक मनीषा कुमारी, उप-निरीक्षक आभाष चन्द्र सिंह, स०उ०नि० अभिमन्यु सिंह और अन्य स्टाफ शामिल थे। टास्क टीम ने प्लेटफार्म 07 पर पहुंचकर जांच की और पाया कि 15 मजदूरों के गिरोह में पांच नाबालिग बच्चे, 09 बालिग मजदूर और एक मजदूर के मुंशी मो० नूर इस्लाम मौजूद थे। मो० नूर इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया और पांचों नाबालिग बच्चों को मुक्त करा लिया गया। मुंशी मो० नूर इस्लाम ने बताया कि चेन्नई स्थित एक कंपनी ने जोखिमपूर्ण काम के लिए मजदूरों की मांग की थी, जिसके लिए प्रति व्यक्ति 2000/- देने की बात कही गयी थी। अधिक मजदूरों की मांग होने के कारण 05 नाबालिग बच्चों के अभिभावक के सहमति के बिना पैसों का लालच देकर ले जा रहा था तथा आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर उनका उम्र भी बढ़ा दिया। सभी मजदूर वनांचल एक्सप्रेस से सुबह में धनबाद पहुंचे तथा जनरल टिकट लेकर अलेप्पी एक्सप्रेस से तमिलनाडु ले जाने वाले थे। उक्त समूह में 05 लड़के शारीरिक बनावट से नाबालिग प्रतीत हो रहे थे, जिनके आधार कार्ड का सत्यापन क्षेत्रीय आधार सेवा केंद्र से करवाया गया तो आधार कार्ड संख्या तीन के आधार दर्ज विवरण गलत पाया गया तथा जन्मतिथि तीन तीन वर्षों का अंतर पाया गया। फर्जी तथा सही आधार कार्ड को विधिवत जब्त किया गया। नाबालिग बच्चों से बाल श्रम कराने हेतु ले जाने वाले नूर इस्लाम को गिरफ्तार किया गया तथा नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू कर चाइल्डलाइन को सुपुर्द किया गया। उप निरीक्षक मनीषा कुमारी के द्वारा दिए गए लिखित शिकायत पत्र के साथ गिरफ्तार अभियुक्त को GRP/DHN अग्रसारित किया गया, जहां पर कांड संख्या 28/25 दिनांक 26/04/25 U/S 143(5), 318(4), 338, 339 BNS, 75, 81 JJ Act दर्ज किया गया तथा जांच का भार अवर निरीक्षक कैलाश प्रसाद को दिया गया। इस मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व मध्य रेलवे, मंडल धनबाद की इस कार्रवाई से बाल श्रम के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता मिली है।

  • 20 मई को प्रस्तावित हड़ताल को लेकर ट्रेड यूनियनों की हुई बैठक, हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

    20 मई को प्रस्तावित हड़ताल को लेकर ट्रेड यूनियनों की हुई बैठक, हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

    देवब्रत मंडल

    बैठक में शामिल यूनियन के नेता व कार्यकर्ता

    20 मई की प्रस्तावित अखिल भारतीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए एक गोष्ठी का आयोजन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यालय में हुई। ट्रेड यूनियन के नेता जयवर्धन कुमार ने बताया कि सभा को मनोज चौधरी, सीटू राज्य पदाधिकारी, कौशल किशोर, आँगनवाड़ी संघ, महेश पासवान, सेंट्रल वेयर हाउस कॉर्पोरेशन, मधु कुमारी, आंगनवाड़ी संघ, रामखेलावन दास , खेत मजदूर यूनियन, साथी अबीर अधिकारी, ट्रेड यूनियन नेता , कपिलदेव प्रसाद सिन्हा, अरविन्द कुमार सिन्हा, साथी शमीम अहमद, प्रो. अली इमाम, अजय वर्मा, रितेश पाठक,सुशांत रॉय, बिमल चंद्र मनीष आदि ने संबोधित किया। सभा मे योगेश्वर नाथ मिश्रा,अनिल कुमार, प्रिंस कुमार,शशि कुमार,अज़हर हुसैन सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने बताया सभी ने प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।

    मुख्य माँगें :

    1. सभी चार श्रम संहिताओं को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।
    2. पीएफआरडीए अधिनियम को निरस्त किया जाए तथा एनपीएस / यूपीएस को समाप्त किया जाए। फंड प्रबंधकों को निर्देश दिया जाए कि राज्य सरकारों द्वारा जमा की गई राशि लौटाई जाए; सभी अंशधारकों को ईपीएस-95 के तहत परिभाषित लाभ पेंशन प्रणाली में लाया जाए।
    3. सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए और संविदा / आउटसोर्स / दैनिक वेतनभोगी रोजगार को समाप्त किया जाए। राज्य सरकार के विभागों एवं सार्वजनिक उपक्रमों में रिक्त पदों को नियमित आधार पर भरा जाए।
    4. सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण / निगमीकरण तथा सरकारी विभागों के संकुचन को रोका जाए।
    5. राज्य वेतन आयोगों का गठन किया जाए तथा आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के लाभ सुनिश्चित किए जाएं। प्रत्येक पाँच वर्षों में वेतन पुनरीक्षण को अनिवार्य बनाया जाए।
    6. लंबित महँगाई भत्ता (डीए) की सभी किस्तें तथा जब्त किए गए 18 महीने के डीए बकायों को अविलंब जारी किया जाए।
    7. सरकार के सहयोग से एक समग्र स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाए, जिससे सभी अस्पतालों में कर्मचारियों, पेंशनरों एवं संविदा कर्मियों को कैशलेश इलाज की सुविधा प्राप्त हो।
    8. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को समाप्त किया जाए, जो शिक्षा के निजीकरण और व्यापारीकरण को बढ़ावा देती है।
    9. संविधान के अनुच्छेद 310, 311 (2) (a), (b) और (c) को निरस्त किया जाए, जो कर्मचारियों के अधिकारों का उल्लंघन करते हैं।
    10. संविधान में निहित धर्मनिरपेक्षता की रक्षा की जाए तथा सभी प्रकार की सांप्रदायिकता के विरुद्ध कड़ा संघर्ष किया जाए।
    11. केन्द्र-राज्य वित्तीय संबंधों को पुनर्परिभाषित किया जाए और सहकारी संघवाद के सिद्धांत की रक्षा की जाए।
  • मगध विश्वविद्यालय: स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा स्थगित, नई तिथियाँ घोषित

    मगध विश्वविद्यालय: स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा स्थगित, नई तिथियाँ घोषित

    देवब्रत मंडल

    बोधगया, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया ने स्नातक (B.A./B.Sc./B.Com.) C.B.C.S. कोर्स तृतीय सेमेस्टर 2023-27 की M.J.C.-3 और M.J.C.-4 विषयों की परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की है। यह परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथियों 29 अप्रैल 2025 और 30 अप्रैल 2025 को होने वाली थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नई तिथियों की घोषणा करते हुए बताया कि अब यह परीक्षा 08 मई 2025 और 09 मई 2025 को अपने पूर्व निर्धारित समय और पाली में आयोजित होगी। शेष सभी परीक्षाएँ अपने निर्धारित तिथियों और समय के अनुसार संपन्न होंगी। परीक्षा नियंत्रक, मगध विश्वविद्यालय ने बताया कि यह निर्णय माननीय कुलपति के आदेशानुसार लिया गया है। इस संबंध में सभी केन्द्राधीक्षकों, प्रधानाचार्यों, छात्र-छात्राओं और संबंधित व्यक्तियों को सूचित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने सभी से नई तिथियों के अनुसार तैयारी करने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

  • गया जंक्शन पर लावारिस हालात में शराब जब्त, आरपीएफ व जीआरपी ने गश्त के दौरान देखा

    गया जंक्शन पर लावारिस हालात में शराब जब्त, आरपीएफ व जीआरपी ने गश्त के दौरान देखा

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर लावारिस हालत में रहे थैले में छिपाकर लाई गई विदेशी शराब रेलवे सुरक्षा बल ने पकड़ा है। गया आरपीएफ पोस्ट के निप्र बनारसी यादव ने बताया कि उनि जावेद एकबाल एवं स्टाफ़ साथ जीआरपी गया के अधिकारी व स्टाफ गश्त कर रहे थे। प्लेटफार्म सं० 01 के दिल्ली छोर फुट ओवर ब्रिज के नीचे दो पिट्ठू बैग एवं एक झोला लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ दिखाई दिया। तलाशी लेने पर एक बैग में 12 अदद अंग्रेजी शराब इंपिरियल ब्लू प्रत्येक 750ml का तथा 09 अदद अंग्रेजी शराब ऑफिसर चॉइस प्रत्येक 180ml का दोनों पर फॉर सेल इन उत्तर प्रदेश लिखा हुआ तथा दूसरे बैग में 08 अदद अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग प्रत्येक 750ml का एवं 06 अदद अंग्रेजी शराब 8PM प्रत्येक 180ml सभी पर फॉर सेल इन झारखंड लिखा हुआ  तथा एक अन्य झोला में 20 अदद किंगफिशर केन बियर प्रत्येक 500ml फॉर सेल इन झारखंड लिखा हुआ बरामद हुआ। उन्होंने बताया बरामद शराब जीआरपी थाना गया ले जाया गया। अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया।

  • अच्छी पहल:डीडीयू मंडल के इलेक्ट्रिक लोको में वॉटरलेस यूरिनल की सुविधा, लोको पायलटों को मिली बड़ी राहत

    अच्छी पहल:डीडीयू मंडल के इलेक्ट्रिक लोको में वॉटरलेस यूरिनल की सुविधा, लोको पायलटों को मिली बड़ी राहत

    देवब्रत मंडल

    पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू डिवीजन) के विद्युत लोको शेड द्वारा लोको पायलटों की सुविधा के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और मानवकेंद्रित कदम उठाया गया है। रेलवे बोर्ड और आरडीएसओ के निर्देशों के अनुरूप अब इलेक्ट्रिक इंजनों में वॉटरलेस यूरिनल लगाए जा रहे हैं, जिससे ड्यूटी के दौरान लोको पायलटों (महिला व पुरुष दोनों) को इंजन से उतरकर बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह पहल संचालन में निरंतरता, सुरक्षा और समयबद्धता सुनिश्चित करेगी। इस सुविधा का कार्य अप्रैल 2025 से तीव्र गति से प्रगति पर है। अब तक लगभग 18 इंजनों में यह व्यवस्था सफलतापूर्वक लगाई जा चुकी है। आने वाले समय में डीडीयू बेस के सभी WAG-9 (थ्री फेस लोको) में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह वॉटरलेस यूरिनल PIR सेंसर आधारित है, जो केवल मानव गतिविधि पर सक्रिय होता है। इसमें सैनिटाइज़र, परफ्यूम स्प्रे, UV एलईडी लाइट, एग्जॉस्ट फैन और स्पीड कंट्रोल ऑटोमैटिक डोर जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह यूनिट केवल तब खुलेगी जब इंजन पूर्ण रूप से रुका होगा – गति में रहते हुए दरवाजा स्वतः लॉक रहेगा। यह पहल महिला रेलकर्मियों के लिए भी एक स्वागतयोग्य कदम है, जो कार्यस्थल पर समान सुविधा और सम्मान सुनिश्चित करता है।

  • गया में बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, वाहन चालक ट्रैक्टर लेकर हुआ फरार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

    गया में बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, वाहन चालक ट्रैक्टर लेकर हुआ फरार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

    देवब्रत मंडल

    कंडी नवादा मोहल्ले के रोते बिलखते मृतक के परिजन

    गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के वारिश नगर मोहल्ले में शनिवार को बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ले गई है।
    मृतक की पहचान चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा मोहल्ला निवासी अरुण कुमार यादव(35) पिता स्व. लखन यादव के रूप में हुई है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक टिंकू चौधरी फल्गु नदी से बालू लेकर वारिश नगर मोहल्ले के असलम मियां के घर के नजदीक एक शिव मंदिर के सामने सड़क मार्ग से तेजी आ रहा था। इसी बीच अरुण कुमार यादव नल पर पानी पीकर सड़क पर आया। जो ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

    घटना के बाद लोगों की भीड़

    स्थानीय लोगों एवं मृतक के परिजनों के अनुसार वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया गया था। जिसके अनुसार वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर BR02GB/4140 बताया जा रहा है। वाहन चालक के बारे में लोगों ने बताया कि उसका नाम टिंकू चौधरी है जो कि खरखुरा मोहल्ले के नजदीक रेल समपार फाटक संख्या 64/B के पास का रहने वाला है। जबकि वाहन(ट्रैक्टर) किसी महिला के नाम से है।
    घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के परिजन दोषी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

    पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के परिचित लोग