Blog

  • एनसीसी में एनरोलमेंट के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय जेठियन में हुई जांच परीक्षा

    एनसीसी में एनरोलमेंट के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय जेठियन में हुई जांच परीक्षा

    देवब्रत मंडल

    27 बिहार बटालियन एनसीसी गया के समादेशी पदाधिकारी कर्नल ए. एस पारीकर के निर्देशन में और प्रशासनिक पदाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रोहित चौहान के मार्गदर्शन में बटालियन के अधीन आने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय जेठियन में अवस्थित एनसीसी टूप में भर्ती की प्रकिया हुई। इस दौरान सर्वप्रथम दौड़ कराया गया। उसके बाद बिम्ब , शिट अप , लंबाई माप और पुश अप करवाकर फिजिकल फिटनेस एवं एनसीसी में भर्ती के जो मापदंड है उनकी जांच की गई। समादेशी पदाधिकारी ने बताया कि इस दौर से गुजरने के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसका परिणाम एक सप्ताह तक आने को उम्मीद है। सफल छात्र का ही एनसीसी में एनरोलमेंट होना है, जिसमें 50 कैडेट्स की भर्ती एनसीसी में की जानी है । इस मौके पर सूबेदार मेजर सरदारी लाल, ट्रेनिंग जे. सी.ओ. सूबेदार सूरज सोरेन, एन.सी.ओ हवलदार वाई. के. यादव मौजूद थे l

  • ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की स्थापना के 101 वर्ष पूरे, केक काटकर मनाया गया स्थापना दिवस

    ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की स्थापना के 101 वर्ष पूरे, केक काटकर मनाया गया स्थापना दिवस

    ईसीआरकेयू रेलकर्मियों के हित के लिए सदैव संघर्ष करता रहेगा: मिथिलेश

    देवब्रत मंडल

    ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन का 101 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस गया शाखा में मनाया गया जिसकी अध्यक्षता गया शाखा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने किया। इस अवसर पर कामरेड मिथिलेश कुमार केंद्रीय कोषाध्यक्ष हाजीपुर सह केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एआईआरएफ,नई दिल्ली ने उपस्थित रेल कर्मियों के समक्ष कहा कि सर्वप्रथम जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरता पूर्ण आतंकवादी हमला की ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन निंदा करती है तथा मारे गए निर्दोष नागरिकों को 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दिया गया । तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर एआईआरएफ का 101 वां स्थापना दिवस ,केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर कामरेड मिथिलेश कुमार ने कहा कि उपस्थित रेल कर्मियों को जानकारी होनी चाहिए की
    ट्रेड यूनियन के इतिहास में सबसे पुराने और विशाल संगठन का एक मजबूत स्तंभ होने का ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन तथा ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन को हमेशा गर्व रहेगा। यह मजदूर संगठन हमेशा भारत सरकार के समक्ष मजदूर हितों की रक्षा के लिए सतत संघर्ष और आंदोलन जारी रखा है। एआईआरएफ को अनेकों महान विभूतियों ने सुशोभित किया है जिसमें बीबी गिरी, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, मधु दंडवते, जॉर्ज फर्नांडिस, उमराव मल पुरोहित, जेपी चौबे ,राखल दास गुप्ता के नाम प्रमुख है जो हमारे प्रेरणा स्रोत हैं।
    ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन जिससे ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन संबद्ध है अपने संघर्ष के बदौलत और गौरवपूर्ण 101 वर्ष स्थापना का पूरा किया जो हम सबों को गौरव्वांवित करता है। आज जो रेल मजदूर के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव हुआ है उसमें ऑल इंडिया रेलवे में फेडरेशन का महत्वपूर्ण योगदान है। गया शाखा मंत्री मुकेश सिंह ने कहा कि 1960, 1968 एवं 1974 की हड़ताल में एआईआरएफ के कुशल नेतृत्व में ऐतिहासिक रेल हड़ताल हुई जिसमें हमारे पूर्वजों में अनेक कुर्बानियां दी तथा बहुत से रेल कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसके बदौलत वर्तमान में मिलने वाली बहुत सारी सुविधाएं रेल कर्मचारियों को मिल रही है, हम लोग उस महान संगठन के सदस्य हैं जिसका इतिहास रहा है। मीडिया प्रभारी, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ,शाखा गया के उत्तम कुमार ने बताया कि इस अवसर पर कामरेड मिथिलेश कुमार केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एआईआरएफ नई दिल्ली गया शाखा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद शाखा मंत्री मुकेश सिंह मनोज कुमार ,संजीत कुमार ,रवि राज, उत्तम कुमार ,नीरज कुमार ,अजय कुमार सिंह, नित्यानंद प्रसाद, अजय कुमार, कृष्णानंदन श्रीवास्तव, वीरेंद्र प्रसाद ,राजीव कुमार अवस्थी, राकेश कुमार, छेदीलाल गुप्ता, महिला शाखा से मुन्नी कुमारी के अलावा बहुत सारे चेकिंग स्टाफ एवं रेल कर्मचारियों की उपस्थिति थी ।

  • पहलगाम में हुए आतंकी घटना के विरोध में गया बार एसोसिएशन में शोक सभा का आयोजन,दिवंगत लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

    पहलगाम में हुए आतंकी घटना के विरोध में गया बार एसोसिएशन में शोक सभा का आयोजन,दिवंगत लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

    देवब्रत मंडल

    गुरुवार को गया बार ऐसोसिएशन (GBA) के सेट्रल हौल में शोक सभा के माध्यम से पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। कश्मीर के पहलगाम में हुई बर्बरतापूर्ण आतंकी घटना को लेकर गया बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भी आक्रोशित हैं। इस घटना पर अधिवक्ताओं ने अपना विरोध व्यक्त किया। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनिट का मौन रखा गया। एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य मनीष इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि शोकसभा में नवनिर्वाचित पदाधिकारी भी शामिल थे। जिसमें मुख्य रूप से सचिव रविंद्र प्रसाद और अध्यक्ष कैशर सरफुद्दीन, कोषाध्यक्ष शशि भूषण मालवीय एवं GBA के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी एवं पूर्व पदाधिकारी व अधिवक्ता भी शामिल थे।

  • ‘आपका शहर आपकी बात’ कार्यक्रम की हुई शुरुआत, लोगों ने रखी अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं, शीघ्र निदान के निर्देश

    ‘आपका शहर आपकी बात’ कार्यक्रम की हुई शुरुआत, लोगों ने रखी अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं, शीघ्र निदान के निर्देश

    देवब्रत मंडल

    अपनी बात रखती हुई क्षेत्र की महिला
    लोगों की बात सुनते पदाधिकारी

    नगर विकास एवं आवास विभाग के एक निर्देश के आलोक में गया नगर निगम के द्वारा एक कार्यक्रम ‘आपका शहर आपकी बात’ कार्यक्रम की शुरुआत करते संबंधित वार्ड के क्षेत्रों की समस्याओं को सुना गया। लोग  विकास से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। समस्याओं को सुनने के बाद नगर आयुक्त ने इसके निराकरण के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया।

    विशेष कर नए बसावट वाले वार्ड में सुनी जाएगी आपकी बातें

    नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने बताया कि नगर निकाय क्षेत्र के नई बसावटों एवं नव विस्तृत क्षेत्र में नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु ‘आपका शहर आपकी बात’ कार्यक्रम आहूत करने हेतु सरकार से निर्देश प्राप्त है। उन्होंने बताया कार्यक्रम में विस्तृत क्षेत्र एवं नई बसावटों में नाली, गली, सफाई, शौचालय, आवास एवं अन्य नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार से की गई। 22 अप्रैल 2024 को आयोजित इस कार्यक्रम की समीक्षा मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा की गई। उन्होंने बताया गया नगर निगम क्षेत्र में यह कार्यक्रम बृजभूषण संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम में इन पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

    कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त एवं नगर आयुक्त गया नगर निगम वीसी के माध्यम से जुड़े थे।  कार्यक्रम में नगर आयुक्त कुमार अनुराग के द्वारा लोगों से अपने-अपने क्षेत्र की समस्या बताने हेतु अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में वार्ड संख्या 2 एवं एवं वार्ड संख्या 3 के नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान उपनगर आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, सहायक श पंकज कुमार उपस्थित थे।

    लोगों ने समस्याओं से अधिकारियों को कराया अवगत

    लोगों ने अपने-अपने वार्ड से संबंधित नाली गली, नल जल, शौचालय, आवास, अतिक्रमण, साफ सफाई आदि की समस्याएं रखी गई। नगर आयुक्त ने उनकी सभी समस्याओं का निवारण हेतु संबंधित शाखा को भेजते हुए तुरंत कार्रवाई करने हेतु आदेश दिया।

    आगे इन वार्ड के लोगों की सुनी जाएगी बात

    उन्होंने बताया कार्यक्रम गया नगर निगम क्षेत्र के अन्य नई बसावटों में भी आहूत किया  किया जाएगा। यह कार्यक्रम वार्ड संख्या 04 एवं 05 के लोगों के लिए सामुदायिक भवन बागेश्वरी मंदिर परिसर में तथा वार्ड संख्या 29 में चंदौती हाई स्कूल चंदौती, वार्ड संख्या 46 में सूर्य मंदिर केंदुई, वार्ड संख्या 47 में सामुदायिक भवन देवी स्थान खंजाहापुर, वार्ड संख्या 51 में पंचायत भवन सूढ़ी टोला धर्मशाला एवं वार्ड संख्या 53 में गौरी कन्या उच्च विद्यालय  लखीबाग मानपुर में आहूत किया जाएगा।

  • गया में दिव्यांगजनों के हित में ऐतिहासिक कदम, जिला स्तरीय कमिटी का हुआ गठन, मो. शमीम शाह बने जिलाध्यक्ष

    गया में दिव्यांगजनों के हित में ऐतिहासिक कदम, जिला स्तरीय कमिटी का हुआ गठन, मो. शमीम शाह बने जिलाध्यक्ष

    देवब्रत मंडल

    ज्ञान और मोक्ष की पावन धरती, गया के कचहरी रोड स्थित जिला परिषद सभागार भवन में रविवार को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों की रक्षा हेतु एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय कमिटियों का गठन किया गया। विभिन्न पदों पर योग्य प्रतिनिधियों की नियुक्ति के साथ-साथ दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की विभिन्न धाराओं एवं सरकारी लाभकारी योजनाओं पर विशेष चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन ऑफ़ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटीज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को नई दिशा दी। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरदेव प्रसाद, राष्ट्रीय सचिव सुगंध नारायण प्रसाद, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अगस्त उपाध्याय, प्रदेश प्रोग्राम मैनेजर यशु पाल, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रभारी अंजू कुमारी, प्रदेश चिकित्सक प्रभारी धर्मवीर शर्मा, तथा प्रदेश डीपीओ प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता शामिल रहे।


    जिला स्तरीय पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष मोहम्मद शमीम शाह, उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार, सचिव नीरज कुमार, संयुक्त सचिव सतीश कुमार सिंह, महिला जिला प्रकोष्ठ प्रभारी उत्तम कुमारी, आरटीआई प्रभारी बलबीर सिंह, खेल-कूद पदाधिकारी मोहम्मद अशरफ अली, पीआरओ प्रभारी रामा कुमार, रोजगार नियोजन प्रभारी सागर कुमार, चिकित्सक प्रभारी राजेश कुमार, सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी रिजवान खान, जिला डीपीओ कृष्ण यादव, मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहिद राजा, जिला सदस्य मनोज सिंघानिया, सुमन कुमारी, कंचन कुमारी, राणा प्रताप यादव, अजय कुमार यादव, राजेश कुमार एवं अन्य शामिल रहे।
    कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय पदाधिकारियों से दिव्यांगजनों की समस्याओं पर खुलकर चर्चा हुई और समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम की सफलता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि 200 से अधिक दिव्यांगजन भाई-बहनों ने इसमें भाग लिया। उनकी आंखों में उम्मीद और चेहरों पर मुस्कान इस आयोजन की सार्थकता को दर्शा रही थी। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितों ने एक स्वर में संगठन और समाज के सहयोग से दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

  • गया में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका, बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग

    गया में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका, बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग

    गया: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर कथित अत्याचार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुष्टिकरण नीतियों के विरोध में गया में आक्रोश मार्च निकाला। विष्णुपद मंदिर प्रांगण से शुरू हुआ यह मार्च चांदचोरा स्थित अहिल्याबाई चौक पर समाप्त हुआ, जहां ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। इसके बाद, एक प्रतिनिधिमंडल ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर गया के जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

    विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर गुप्ता और महानगर अध्यक्ष कृष्णकांत त्रिपाठी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के विरोध की आड़ में हिंसा भड़काई जा रही है, जिसके चलते हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य प्रशासन न केवल निष्क्रिय है, बल्कि कई स्थानों पर दंगाइयों का सहयोगी बन रहा है। डॉ. गुप्ता ने कहा, “मुर्शिदाबाद से शुरू हुई हिंसा अब पूरे बंगाल में फैल रही है। ममता बनर्जी पीड़ितों की मदद करने के बजाय उन इमामों से मिल रही हैं, जो हिंसा भड़काने की धमकी दे रहे हैं।”

    विहिप और बजरंग दल ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ज्ञापन में निम्नलिखित मांगें शामिल हैं:

    1. पश्चिम बंगाल में अविलंब राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।
    2. हिंसा की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हवाले की जाए और दोषियों को सजा दी जाए।
    3. राज्य की कानून-व्यवस्था केंद्रीय सुरक्षा बलों को सौंपी जाए।
    4. बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें निष्कासित किया जाए, साथ ही बंगाल-बांग्लादेश सीमा पर तारबंदी का काम शुरू किया जाए।

    प्रदर्शन में प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख रबींद्र राय, प्रांत प्रवर्तन प्रमुख प्रेम नाथ टाइयां, विभाग संगठन मंत्री सूरज प्रताप, महानगर मंत्री राजीव कुमार, सह-महानगर संयोजक गोलू कुमार, परशुराम बाबा, रूपल रौशन, अभिनय कुमार सिन्हा, शशांक कुमार सिंह, दीपक पांडे, राणा रंजीत, टिंकू गोस्वामी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

  • स्पोर्ट्स मीट 2025 के लिए निर्धारित स्थल और सुरक्षा व्यवस्था का सिटी एसपी ने किया निरीक्षण

    देवब्रत मंडल

    नगर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल ने नगर पुलिस उपाधीक्षक-2 एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों के साथ बिपार्ड बोधगया में आयोजित होने वाले बिपार्ड मिनी ओलंपिक स्पोर्ट्स मीट 2025 के लिए निर्धारित आयोजन स्थल एवं खिलाड़ियों के ठहराव स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान, नगर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए बिपार्ड, बोधगया के सुरक्षा उपायों, जैसे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, प्रवेश और निकास बिंदुओं की सुरक्षा, एवं अन्य सभी आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

  • गया बार एसोसिएशन के चुनाव में लोकतांत्रिक मूल्यों की हुई रक्षा, जरूरत है इसे बचाए रखने की

    गया बार एसोसिएशन के चुनाव में लोकतांत्रिक मूल्यों की हुई रक्षा, जरूरत है इसे बचाए रखने की

    देवब्रत मंडल

    गया बार एसोसिएशन का चुनावी प्रक्रियाएं समाप्त हो चुकी। चुनाव की अधिसूचना जारी होने से लेकर निर्वाचन तक सभी बेहतर तरीके से संपन्न हो गया। चुनाव के परिणाम के बाद जिन्होंने जीत दर्ज की उन्हें अब बार में लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंप दी गई। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने अपने अपने विवेक से चुनावी प्रक्रियाओं को बेहतर तरीके से निभाया। खासकर मुख्य निर्वाची पदाधिकारी मुकेश चंद्र सिन्हा। जिन्होंने लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व को समझा और दिन रात एक करते हुए सहायक निर्वाची पदाधिकारी के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए चुनाव को निष्पक्ष तरीके संपन्न कराया। जिसकी तारीफ सभी अधिवक्ता कर रहे हैं। चुनाव एक ऐसा शब्द है जो मानस पटल पर एक अलग ही प्रभाव डालता है जो चुनावी प्रक्रियाओं के दौरान देखने को मिला। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चुनाव में एक जीतता है तो दूसरा  हारता है। ये सर्वविदित है। जीत हार हो गया और अब समय आ गया है कि बार के सदस्यों को वे सारे अधिकार दिलाने की, जो बार काउंसिल ने गाइडलाइंस तय किए हैं।

    नौ साल पहले 2016 में हुए चुनाव के बाद 2018, 2020, 2022 में ही चुनाव हो जाना चाहिए था। जो नहीं हो सका। बहरहाल, 2025-27 के लिए चुनाव हुआ और सब कुछ सही तरीके से करा लिया गया। अब नई कमेटी एक दो दिनों में नई चुनौतियों के साथ काम करने के लिए तैयार हो जाएगी। यानी पदभार ग्रहण करने के बाद निर्विवाद रूप से सभी को साथ लेकर चलेगी ऐसी उम्मीद बार के सारे सदस्य कर रहे हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव को गया बार का एक लंबा अनुभव रहा है। साथ ही अन्य कई पदधारकों को इसका अनुभव है। कुछ नए हैं लेकिन बार के बारे में सबकुछ जानते हैं। अब कोशिश ये होनी चाहिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान हुए सारे मतभेदों को भूला दिया जाए और एक नए इतिहास का निर्माण किया जाए। जिससे बार के सारे सदस्यों का कल्याण हो।

  • छोटकी नवादा का रहनेवाला दो युवक 84 केन बियर के साथ गया जंक्शन पर गिरफ्तार, ट्रेन से लेकर उतरा था शराब

    देवब्रत मंडल

    शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल की एक टीम विदेशी शराब के अवैध कारोबार करने के मामले में छोटकी नवादा के रहनेवाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से केन बियर बरामद किया गया है।
    गया के आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि उनके निर्देशन में रेसुब/पोस्ट गया के उनि. जावेद एकबाल, प्र०आ०/ एस. के. राय आ०/ शशी शेखर, आ०/ देवेन्द्र प्रसाद सभी रेसुब/पोस्ट गया तथा सउनि/अनिल कुमार चौधरी, अपराध आसुचना शाखा गया,  सीपीडीएस/गया के प्र.आ. अमरेंद्र कुमार, आ०/सुनिल कुमार, आ०/ अमित कुमार, आ०/ बबलेश कुमार मिना एवं जीआरपी गया के अधिकारी व स्टाफ सभी गया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर अपराधिक गतिविधि की निगरानी रख रहे थे। इसी क्रम में प्लेटफार्म सं० 01 के दिल्ली छोर पर दो व्यक्तियों को हाथ मे भारी बैग लेकर तेजी से संदिग्ध अवस्था में स्टेशन से बाहर के तरफ जाते हुए देखा। जिसे रोककर नाम व पता पूछने पर (01) कुन्दन कुमार ( 25 वर्ष) पिता सरजू साव, पता छोटकी नवादा, थाना डेल्हा जिला गया बिहार एवं आदित्य कुमार (20 वर्ष) पिता भरत कुमार, पता छोटकी नवादा, थाना डेल्हा, जिला गया बिहार बताया। 
    उन्होंने बताया दोनो व्यक्तियो के बैग की तलाशी लेने पर कुन्दन कुमार के बैग से 42 अदद केन बियर तथा आदित्य कुमार के बैग से कुल 42 अदद केन बियर यानी 84 बोतल केन बियर (कुल 21 लिटर) बरामद हुआ।
    दोनों को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना गया ले जाया गया। जहां कांड संख्या 105/25 दिनांक 19.04.2025 अंतर्गत धारा 30(a) बिहार प्रोहिबिशन एंड एक्साइज अमेंडमेंट एक्ट 2022 दर्ज किया गया। उन्होंने बताया बरामद केन बियर पश्चिम-बंगाल राज्य निर्मित पाया गया।

  • गया जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लेने कभी भी नए डीआरएम आ सकते हैं गया, पदभार संभालने के बाद डीडीयू जंक्शन पर किया निरीक्षण

    गया जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लेने कभी भी नए डीआरएम आ सकते हैं गया, पदभार संभालने के बाद डीडीयू जंक्शन पर किया निरीक्षण

    देवब्रत मंडल

    यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल रेल प्रबंधक ने डीडीयू स्टेशन का किया निरीक्षण

    स्टॉल एवं पीआरएस कार्यालय का निरीक्षण करते डीआरएम

    डीआरएम के डीडीयू जंक्शन पर निरीक्षण किए जाने की सूचना गया भी पहुंच गई है। यहां के रेलकर्मियों खासकर पर्यवेक्षक स्तर के रेलकर्मियों को आगाह कर दिया गया है कि सभी चीजें दुरुस्त कर लें, क्योंकि कभी डीआरएम श्री मीना गया जंक्शन पर भी निरीक्षण करने के लिए पहुंच सकते हैं।डीडीयू मंडल के नए डीआरएम उदय कुमार मीना यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने शनिवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन का गहन निरीक्षण किया। विशेष रूप से उन्होंने गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए खान-पान की उचित व्यवस्था, स्वच्छता और सभी यात्री सुविधाओं को उत्तम बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने साफ-सफाई, पीने के पानी की उपलब्धता और शौचालयों सहित अन्य सुविधाओं की नियमित निगरानी करने को भी निर्देशित किया। इस निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) दिलीप कुमार सहित अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी भी उपस्थित रहे। गर्मी के मौसम में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने शनिवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर के सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, मुख्य यात्री हॉल, एटीएम, शौचालय, यात्री प्रतीक्षालय, फुट ओवर ब्रिज, सभी आठों प्लेटफार्म, वाटरबूथ, वाटर वेंडिंग मशीन, फूड स्टॉल और रिजर्वेशन काउंटर आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मंडल रेल प्रबंधक श्री मीना ने प्लेटफॉर्मों पर खड़ी ट्रेनों में उपलब्ध सुविधाओं की भी जांच की और यात्रियों की सुविधा व स्वच्छता की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोको पायलटों और अन्य संबंधित रेलकर्मियों से संवाद किया और फीडबैक प्राप्त किया। मंडल रेल प्रबंधक ने स्वयं फूड स्टॉल, टिकट काउंटर और जल बूथ की सेवाओं का अनुभव भी लिया।