Blog

  • कांटे की टक्कर में वरिष्ठ अधिवक्ता रबिन्द्र प्रसाद गया बार एसोसिएशन के सचिव चुनाव जीत गए, रजनीश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू को दी शिकस्त

    कांटे की टक्कर में वरिष्ठ अधिवक्ता रबिन्द्र प्रसाद गया बार एसोसिएशन के सचिव चुनाव जीत गए, रजनीश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू को दी शिकस्त

    देवब्रत मंडल

    गया बार एसोसिएशन के लिए गुरुवार को हुए चुनाव के परिणाम करीब करीब घोषित कर दिए गए हैं। सचिव पद के लिए मतों की गिनती का काम पूरा हो गया है। सचिव पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता रबिन्द्र प्रसाद चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रजनीश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू को शिकस्त दी। हालांकि आधिकारिक घोषणा बाकी है लेकिन मतगणना केंद्र पर मौजूद अधिवक्ता नए सचिव और अध्यक्ष सहित तमाम विजयी उम्मीवारों को जीत की बधाई देना शुरू कर दिया है। गया बार एसोसिएशन के भवन में जहां एक तरफ जश्न का माहौल है तो दूसरी ओर बधाई देने वाले अधिवक्ताओं का तांता लगा हुआ। नव निर्वाचित सचिव रबिन्द्र प्रसाद को करीब 441 वोट प्राप्त हुए हैं।
    निर्वाची पदाधिकारी मुकेश चंद्र सिन्हा द्वारा अब केवल औपचारिक रूप से विजयी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र देना बाकी रह गया है।

    बता दें कि एसोसिएशन के नए अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता कैशर सरफुद्दीन चुनाव जीत गए हैं। सचिव पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता रबिन्द्र प्रसाद भी चुनाव जीत गए हैं। हालांकि मतों की गिनती में कभी रबिन्द्र प्रसाद तो कभी रजनीश सिंह आगे बढ़ जा रहे थे। अंतिम परिणाम रबिन्द्र प्रसाद के पक्ष में आया।
    इस प्रकार कैशर सरफुद्दीन अध्यक्ष व रबिन्द्र प्रसाद नए सचिव चुने गए हैं।
    अंकेक्षक पद पर मनोज कुमार तो कोषाध्यक्ष पद पर शशिभूषण मालवीय चुनाव जीत गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर विनय किशोर प्रसाद, रजनीश कुमार तथा सिंधु भूषण ओझा चुनाव जीत गए हैं। संयुक्त सचिव पद पर नंदकिशोर श्रीवास्तव, डॉ सुनील कुमार एवं सितेंद्र कुमार ने बाजी मार ली है।
    बताते चलें कि बार एसोसिएशन के 2025-27 के लिए 17 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसी दिन देर शाम से मतों की गिनती का काम शुरू हो गया था। जिसका अंतिम परिणाम शुक्रवार की शाम 5 बजे के बाद आया।
    मालूम हो कि कुल मतदाताओं की संख्या 1861 है। जिसमें 1361 अधिवक्ताओं ने वोट डाले थे। कुल 23 पदों के लिए चुनाव कराया गया था। जिसमें एकल पद अध्यक्ष, सचिव, अंकेक्षक, कोषाध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के तीन-तीन पद के लिए और कार्यकारिणी समिति के सात पदों के लिए चुनाव कराया गया था।
    निर्वाची पदाधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश चंद्र सिन्हा द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने बधाई देते हुए इनकी सराहना भी कर रहे हैं।

  • बिग ब्रेकिंग: गया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए कैशर सरफुद्दीन चुन लिए गए, सचिव के लिए मतगणना जारी

    बिग ब्रेकिंग: गया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए कैशर सरफुद्दीन चुन लिए गए, सचिव के लिए मतगणना जारी

    देवब्रत मंडल

    गया बार एसोसिएशन के लिए गुरुवार को हुए चुनाव के परिणाम करीब करीब घोषित कर दिए गए हैं। केवल सचिव पद के लिए मतों की गिनती का काम जारी है। अबतक मिली जानकारी के अनुसार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता कैशर सरफुद्दीन चुनाव जीत गए हैं। जबकि सचिव पद के रबिन्द्र प्रसाद एवं रजनीश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू के बीच कड़ा मुकाबला है। मतों की गिनती में कभी रबिन्द्र प्रसाद तो कभी रजनीश सिंह आगे बढ़ जा रहे हैं। अंतिम परिणाम का इंतजार करना होगा।

    बहरहाल कैशर सरफुद्दीन के अध्यक्ष निर्वाचित होने के घोषणा हो चुकी है। वहीं अंकेक्षक पद पर मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर शशिभूषण मालवीय चुनाव जीत गए हैं। उपाध्यक्ष पद के विनय किशोर प्रसाद, रजनीश कुमार तथा सिंधु भूषण ओझा चुनाव जीत गए हैं। जबकि संयुक्त सचिव के तीन पद पर नंदकिशोर श्रीवास्तव, डॉ सुनील कुमार एवं सितेंद्र कुमार ने बाजी मार ली है।

    (अंतिम और आधिकारिक परिणाम नहीं है)

  • मगध प्रमंडल के नए आयुक्त डॉ. सफ़ीना ए. एन. ने संभाला कार्यभार, डीएम ने किया स्वागत

    मगध प्रमंडल के नए आयुक्त डॉ. सफ़ीना ए. एन. ने संभाला कार्यभार, डीएम ने किया स्वागत

    देवब्रत मंडल

    प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. सफ़ीना ए. एन. को गुलदस्ता भेंट करते डीएम डॉ त्यागराजन एसएम

    सरकार की अधिसूचना के आलोक में आयुक्त, मगध प्रमंडल प्रेम सिंह मीणा ने गुरुवार को डॉ० सफ़ीना ए.एन. को प्रभार सौंप दिया। आयुक्त महोदया ने कहा कि पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर आयुक्त के सचिव, उप निदेशक, जन संपर्क सहित आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे। वहीं नए प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. सफ़ीना ए. एन का स्वागत गया जिलापदधिकारी  डॉ त्यागराजन एसएम ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर किया।

  • गया बार एसोसिएशन: मतदान समाप्त, 1351 मत डाले गए, मतगणना आज, परिणाम देर रात आएगा

    गया बार एसोसिएशन: मतदान समाप्त, 1351 मत डाले गए, मतगणना आज, परिणाम देर रात आएगा

    देवब्रत मंडल

    गया बार एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव को लेकर गुरुवार को कराए गए मतदान का कार्य शाम 4:30 बजे समाप्त हो गया। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान को लेकर निर्वाची पदाधिकारी मुकेश चंद्र सिन्हा से सभी अभ्यर्थियों एवं बार के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है। मतदान समाप्ति के बाद मतपेटियों को सील करने का कार्य किया जा रहा है। कुल 1351 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए हुए चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग विवेक से किया।

    करीब 1860 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए गए थे। बाद में दो अधिवक्ताओं के नाम मतदाता सूची को तैयार किए जाने वक्त छूट गया था तो निर्वाची पदाधिकारी श्री सिन्हा ने इन दोनों के नाम को मतदाता सूची में जारी मतदान के बीच कराया। ताकि वे अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रह जाएं।
    अब चुकी पांच बूथों पर मतपेटियों को सील कर दिया गया है। अब देर शाम 7:30 बजे से मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा। परिणाम की घोषणा मतों की गिनती के साथ किया जाएगा।


    बताते चलें कि 2016-18 के बाद बार का चुनाव हो जाना चाहिए था लेकिन कतिपय कारणों से चुनाव टलता चलता रहा। जिसको लेकर अधिवक्ताओं के कई गुट ने चुनाव कराने को लेकर संघर्ष किया। जिसके बाद 17 अप्रैल 2025 को 2025-27 के लिए मतदान हुआ। चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे। आर्म्ड फ़ोर्स सुबह से ही शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैनात दिखे।

  • गया बार एसोसिएशन: दोपहर दो बजे तक करीब 1200 वोट डाले गए, लंच ब्रेक के बाद फिर जारी रहेगा मतदान

    गया बार एसोसिएशन: दोपहर दो बजे तक करीब 1200 वोट डाले गए, लंच ब्रेक के बाद फिर जारी रहेगा मतदान

    देवब्रत मंडल

    बूथ नंबर 5 पर निरीक्षण करते निर्वाची पदाधिकारी मुकेश चंद्र सिन्हा

    गया बार एसोसिएशन के लिए गुरुवार को जारी मतदान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार लंच के पहले तक करीब 1200 अधिवक्ताओं ने वोट डाल दिया है। लंच ब्रेक खत्म होने के बाद पुनः मतदान शुरू हो जाएगा। दोपहर 2:00 बजे लंच ब्रेक की घोषणा निर्वाची पदाधिकारी ने करते हुए बताया कि 45 मिनट के ब्रेक के बाद पुनः मतदान जारी रहेगा। जो 2:45 से शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक चलेगा। पांच बूथों से मिली जानकारी के अनुसार दो बजे तक करीब 1210 के आसपास वोट डाले जा चुके हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं किए जाने को लेकर कई अभ्यर्थियों ने इसको लेकर रोष प्रकट करते इस आशय की घोषणा माइक द्वारा कराए जाने की बात कहते हुए सुने गए। बता दें कि करीब 1831 मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन्हीं में से कई सदस्य चुनाव भी लड़ रहे हैं। मुख्य रूप से मुकाबला सचिव, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, अंकेक्षक, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव पदों के लिए देखने को मिल रहा है। इसके अलावा सहायक सचिव व कार्यकारिणी सदस्य के लिए मुकाबला रोचक देखने को मिल रहा है। शाम 7:30 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। परिणाम देर रात तक घोषित किए जाने की उम्मीद है। गया बार एसोसिएशन के सदस्य शेरघाटी व टिकारी से भी आकर यहां अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

  • गया बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मतदान शुरू, अबतक करीब 30% मत डाले गए, देर शाम होगी मतगणना

    गया बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मतदान शुरू, अबतक करीब 30% मत डाले गए, देर शाम होगी मतगणना

    देवब्रत मंडल

    बूथ पर पहुंचे मतदाता एवं पोलिंग एजेंट

    गया बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर गुरुवार की सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हो गया है। सुबह 11 बजे तक करीब 30 प्रतिशत मत डाले जा चुके हैं। गया बार एसोसिएशन के 2025-27 चुनाव को लेकर 17 अप्रैल को मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए एसोसिएशन के सदस्य अपने अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान केंद्रों से मिली जानकारी के अनुसार अबतक 30 प्रतिशत अधिवक्ता अपने वोट डाल चुके हैं। बता दें बार एसोसिएशन के ऊपरी तल्ले पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां पांच बूथों पर लाइफ मेंबर, परमानेंट मेंबर, प्रोविसनरी मेंबर, एडिशनल मेंबर अपने अपने वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। बूथों पर बैठे पोलिंग एजेंट अधिवक्ताओं के आई कार्ड की जांच करने के बाद ही उन्हें वोट डालने के लिए हरी झंडी दे रहे हैं, इसके आगे बूथों पर बैठे एआरओ मतदाताओं को बैलेट पेपर उपलब्ध करा रहे है। इसके बाद अधिवक्ता अपने विवेक से मतदान कर रहे हैं। बता दें एसोसिएशन के सचिव, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अंकेक्षक, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है। मत डालने का काम शाम 4:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतों की गिनती का भी काम आज ही पूरा कर लिया जाना है। देर शाम तक परिणाम आने की संभावना है।

  • नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री को भाजपाइयों ने गया नगर निगम में भ्रष्टाचार से कराया अवगत, सीबीआई से जांच की मांग

    नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री को भाजपाइयों ने गया नगर निगम में भ्रष्टाचार से कराया अवगत, सीबीआई से जांच की मांग

    देवब्रत मंडल

    नगर विकास एवं आवास मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा नेता विकास कुमार

    गया नगर निगम में कथित व्याप्त अनियमितता व भ्रष्टाचार एवं मनमानी के संबंध में भाजपा के एक शिष्टमंडल ने नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा है। श्री कुमार बुधवार को गया नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित विकास की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे।
    भाजपाइयों ने मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में कई बिंदुओं की ओर ध्यानाकृष्ट कराते हुए इसकीसीबीआई से जांच की मांग की है। नेताओं ने मंत्री से कहा है कि भारतीय जनता पार्टी गया जिला के नेताओं के द्वारा समय-समय पर गया नगर निगम को अनेको बार ज्ञापन देकर मिलकर मनमानी व भ्रष्टाचार के संबंध में बताया गया है लेकिन किसी भी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं किया गया है। कहा है कि पूर्व में भी इस संबंध में नगर विकास एवं आवास विभाग के तत्कालीन पदाधिकारियों व मंत्री को निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और मनमानी के संबंध में अवगत कराया गया था। जिसे मंत्री ने विभाग के प्रधान सचिव को कारवाई हेतु भेज दिया था। जो नगर विकास विभाग मुख्यालय के पदाधिकारियों के कथित मिलीभगत होने के कारण अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वर्तमान में भी कई अनियमितता व मनमानी निगम की शिकायत की गई है। जो इस प्रकार है।

    1- गया नगर निगम में सलाना सफाई के नाम पर 100 करोड़ से अधिक खर्च किया जा रहा है जो फल स्वरूप सफाई नगण्य है।

    क)- सरकारी सफाई कर्मी पर 13 करोड़ खर्च।

    ख)-अनुबंध के सफाई कर्मी पर 31 करोड़ खर्च।
    ग)-दो प्राइवेट एजेंसी को सफाई लेबर से करने की एवज में 25 करोड़ खर्च।
    घ)-पेंशन इत्यादि पर 13 करोड़ खर्च।
    ड)-कूड़ा के डंपीग यार्ड जो नैली में स्थापित है उस एजेंसी पर 14 करोड़ खर्च।
    च)-सफाई में प्रयुक्त गाड़ी के डीजल पर 7 करोड़ खर्च।
    छ)-सफाई में प्रयुक्त होने वाले गाड़ी के मरमत्ती में 01 करोड़ खर्च।
    (कुल 104 करोड़ खर्च हो रहा है।)

    शिष्टमंडल ने कहा है कि भाजपा बताना चाहती है की दो एजेंसियों से बिना मशीन के सफाई कराने का एग्रीमेंट रुपयों के बंदरबॉट के लिए कर दिया गया है। जानकारी हो कि पहले से करोड़ों सफाई मद में खर्च हो रहा है एवं तीसरे एक एजेंसी डंपिंग यार्ड में कूड़े का रखरखाव व खाद बनाने में जो अनुबंध पाँच वर्षों का किया गया है उसमें भारी लूट व कमीशनखोरी चला आ रहा है जो जगजाहिर है। आरोप है कि जिसमें निगम के, पदाधिकारियों व मुख्यालय पदाधिकारियों के मिलीभगत पूर्णरुपेण है। जिससे सरकार की बदनामी हो रही है तथा जनता को कोई लाभ नही हो रहा है। कई वर्षों से चले आ रहे इस करोड़ो के बंदर बाट की जांच सीबीआई से कराया जाए।
    जबकि विभिन्न मदो से गया नगर निगम की आमदनी 40 से 45 करोड रुपए मात्र है जिससे नगर निगम दिवालिया भविष्य में घोषित हो सकता है और बिहार सरकार पूरी की पुरी बदनामी होने की संभावना है।
    2 – गया नगर निगम के EPROC टेंडर 14/2024-25 में कंडिका 11 में साफ लिखा गया था कि संवेदक केंद्रीय व राज्य सरकार व लोक उपक्रम में निबंधीत हो अथवा अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर के निविदा में भाग लिए हो उक्त कार्य का लेटर ऑफ एक्सेपर्टस प्राप्त हो। इस बाध्यता को निगम के पत्र संख्या 119/02- 04-2025 से मनचाहा संवेदक को निविदा देने के लिए कमीशनखोरी करने के लिए निविदा से नियम विलोपीत कर मनमाने तरिके से नियम को ताख पर रख दिया गया। इस निविदा को रद्द कर जो नियम सरकार द्वारा बनाया गया था उसी के नियम तहत निविदा कराई जाए।

    3) बंद पड़े विष्णुपद शवदाहगृह एवं डंपिंग यार्ड स्थित पशु शवदाहगृह में करोड़ो रूपयो की हुई भ्रष्टाचार व कमीशन खोरी की जांच कराई जाए। वही दुसरे ओर लुट के लिए निगम द्वारा विधुत शवदाहगृह बनवाया जा रहा है सरकार के उच्च स्तर के निगरानी में ही इसे बनवाया जाए।
    4)- ब्रह्मम सरोवर में लाइट एण्ड साउंड के नाम पर केंद्र सरकार की करोड़ों रूपये के बंदर-वाट की जांच की जाए।
    5)- ब्रह्म सरोवर व रुक्मिणी सरोवर समीप करोड़ों रुपयो के खाद बनाने वाले जंग लग रही मशीन की उपयोगिता सवालो के घेरे में है इसके खरीद व उपयोगिता की जांच हो केवल कमीशनखोरी के लिए यह मशीन खरीद की गई थी।
    6) नगर निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्र में बनाए जा रहे सड़कों एवं गलियों के शिलान्यास व उद्धघाटन में सरकार के निर्देशों का उल्लंघन कर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि (विधायक) का नाम नहीं अंकित किए जा रहे हैं ऐसे पदाधिकारीयों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
    7) गया के प्रमुख व्यावसायिक मंडी केपी रोड में निगम द्वारा बनाए गए डिवाइडर को अभिलंब तोड़ा जाए जो अतिक्रमण का पर्याय बन गया है तथा इस डिवाइडर के कारण एक अग्निशामक वाहन भी नहीं जा पाता है।
    8)- शहर में टेंपो व ई रिक्शा के लिए प्रत्येक मोड़ो पर पार्किंग की व्यवस्था हो ताकि सड़क जाम ना हो तथा प्रमुख मार्गों व व्यवसायिक क्षेत्रों में आम जनों के लिए गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था हो।
    9)- NIT (No.) 11/2024-25 सैरात की बन्दोबस्ती ग्रुप संख्या की राशी 47,46,565 रुपये मात्र की है जो कि NIT में दर्ज है लेकिन विभाग के द्वारा स्टैनडिंग कमिटी में प्रस्ताव लाया गया 83 होर्डिंग बढ़ाकर 25,91,869 रुपया अतिरिक्ति लगाया जाए ताकि जो भी बोली लगाकर निविदा ले उसे 25,91,869 रुपया अतिरिक्त लिया जाए जबकी जो जगह चिहित किया गया है उसका NOC 83 नए होर्डिंग लगाने के लिए पथ निर्माण विभाग से ना ही भवन निर्माण विभाग से नगर निगम ने NOC नहीं लिया है। ज्ञात हो कि पूर्व में संवेदक द्वारा जो होर्डिंग के लिए लोहा लगाया गया है उसका भवन निर्माण विभाग से NOC नहीं होने के कारण निगम उसको अवैध बताती है जिसका मुकदमा उच्च न्यायालय पटना में चल रहा है। इस स्थिती में कोई भी संवेदक नया होर्डिंग के लिए लोहा नहीं लगाएगा जिसके परिणामस्वरूप नगर निगम को रेवन्यू की बहुत क्षती होगी। इसकी जाँच करा इस निविदा को रद्द किया जाएतथा मनमानी रोक लगाई जाए।
    प्रतिनिधिमंडल में विकास कुमार, अशोक कुमार, धनंजय कुमार, मनीष कुमार, पप्पू कुमार सिंह, राजेश कुमार एवं डॉ करुणा कुमारी भाजपा नेता शामिल थे।

  • उदय सिंह मीना ने डीडीयू के नए डीआरएम के रूप में संभाला कार्यभार

    उदय सिंह मीना ने डीडीयू के नए डीआरएम के रूप में संभाला कार्यभार

    डीआरएम उदय सिंह मीणा

    देवब्रत मंडल

    उदय सिंह मीना ने डीडीयू (पंडित दीन दयाल उपाध्याय) मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। श्री मीना राजेश गुप्ता का स्थान ले चुके हैं। श्री गुप्ता को विदाई दी गई। उदय सिंह मीना 1990 बैच के एससीआरए और 1993 बैच के आईआरएसएमई सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई डिग्री प्राप्त की है और साथ ही एमबीए (ऑपरेशन एंड फाइनेंस) की पढाई की है। श्री उदय सिंह मीना केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव के पैनल में भी चयनित हैं। श्री मीना का रेलवे करियर सेंट्रल रेलवे से शुरू हुआ था, जहां उन्होंने मुंबई, पुणे और सोलापुर जैसे प्रमुख मंडलों में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए आधारभूत परिवर्तन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रीय रेल संग्रहालय के निदेशक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है, जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार म्यूजियम का नवीनीकरण किया। इसके अलावा, उन्होंने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत डीपीआईआईटी (डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड) में निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उदय सिंह मीना ने डय़ूक यूनिवर्सिटी, यूएसए से वित्तीय विकेंद्रीकरण तथा रणनीतिक प्रबंधन एवं व्यवसाय नियोजन में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) में भारत की भागीदारी में भी अपने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्री उदय सिंह मीना मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी अधिकारी हैं।

  • नेयामतपुर आश्रम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 300 से अधिक मरीजों का हुआ इलाज

    गया। किसानों के प्रेरणास्रोत और महान समाजसेवी पंडित यदुनंदन शर्मा की कर्मस्थली ऐतिहासिक नेयामतपुर सेवा आश्रम में बुधवार को एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन पंडित यदुनंदन शर्मा सेवा आश्रम ट्रस्ट द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। चिकित्सा शिविर में डॉ. शाम्भवी कुमारी और डॉ. वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लगभग 300 मरीजों का जांच और उपचार किया। मरीजों की आँख, नाक, कान, गला एवं दांत संबंधी बीमारियों की जांच की गई और उन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह प्रदान की गई।

    शिविर में महिला और महादलित समुदायों पर विशेष ध्यान दिया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कई लोग जो आर्थिक या सामाजिक कारणों से उपचार नहीं करा पाते, उनके लिए यह शिविर बड़ी राहत लेकर आया। सेवा आश्रम ट्रस्ट की ओर से शिविर में आने वाले मरीजों और चिकित्सकों के लिए बैठने, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। ट्रस्ट के संरक्षक सरोज सिंह ने बताया कि किसानों, मजदूरों और जरूरतमंदों की सेवा ही आश्रम की स्थापना का मूल उद्देश्य रहा है, जिसे ट्रस्ट निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

    इस शिविर को सफल बनाने में ट्रस्ट अध्यक्ष प्रभात कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुमन कुमार, पूजन कुमार, बिट्टू कुमार, लड्डू कुमार, छोटक प्रजापत, रामू सिंह, रविशंकर कुमार, कुनाल कुमार सहित कई स्थानीय ग्रामीणों और ट्रस्ट सदस्यों की अहम भूमिका रही।

  • नाजरेथ अकादमी में आग लगने की घटना पर कैसे बचा जा सकता है, अग्निशमन विभाग ने किया मॉक ड्रिल

    नाजरेथ अकादमी गया में बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन

    देवब्रत मंडल

    बुधवार को नाजरेथ अकादमी, गया में अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार अग्निशमन सेवा के अधिकारी संजय कुमार सिंह और उनकी समर्पित टीम ने किया। विद्यालय प्रशासन की तरफ से बताया गया है टीम ने आग लगने के कारण, उसे प्रभावी ढंग से बुझाने के तरीके और बिजली संबंधित आग के कारणों और सावधानियों को विस्तार से समझाया। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि जलने की स्थिति में पीड़ित की सहायता और सुरक्षित निकासी कैसे की जाए। यह सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक और संवादात्मक था। जिसमें विद्याथिँयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 910 विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं कर्मचारी इस ड्रिल से लाभान्वित हुए। छात्रों ने यह संकल्प लिया कि वे अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अपने परिवारों और समुदायों में फैलाएंगे, ताकि इस ज्ञान का व्यापक प्रसार हो सके। यह मॉक ड्रिल न केवल आपात स्थितियों के लिए हमारी तैयारियों को मजबूत करती है, बल्कि हमारे युवा विद्यार्थियों में जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती है।