Blog

  • एसएसपी के नेतृत्व में बेलागंज में फ्लैग मार्च किया गया, एसएसपी ने स्वयं की वाहनों की जांच

    एसएसपी के नेतृत्व में बेलागंज में फ्लैग मार्च किया गया, एसएसपी ने स्वयं की वाहनों की जांच

    देवब्रत मंडल

    विधानसभा उपचुनाव के लिए स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष तथा पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद फ्लैग मार्च किया गया। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकना, मतदान केंद्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस फ्लैग मार्च के माध्यम से जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाई गई और असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय स्थापित किया गया। गया पुलिस विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

    वहीं, इस दौरान एसएसपी स्वयं विभिन्न स्थलों पर वाहन जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने यह भी सुनिश्चित किया कि वाहन जांच के दौरान सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा न हो। इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य विधानसभा उपचुनाव एवं विभिन्न पर्व त्योहारों को लेकर सड़क पर  सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करना तथा यातायात व्यवस्था को और बेहतर रूप से संचालित करना था।

  • फतेहपुर में भारी मात्रा में देशी शराब के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

    फतेहपुर में भारी मात्रा में देशी शराब के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के फुलगंज जंगल में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1200 लीटर देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फुलगंज गांव के पास जंगल के रास्ते से शराब की तस्करी हो रही है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसआई अमरेंद्र कुमार, एएसआई मनोज कुमार, और एसआई सतीन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जंगल में छापेमारी की।

    इस दौरान बगाही गांव निवासी नीरू कुमार, पिता केदार प्रसाद, को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी टीम के सदस्य एसआई अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को देखते ही अन्य शराब तस्कर बाइक पर लदे शराब को फेंककर बाइक सहित भागने में सफल रहा। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक शराब तस्कर को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने शराब जब्त कर ली है और तस्कर के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • गया के केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने एफ-22 विमान का मॉडल बनाकर कीर्तिमान स्थापित किया

    गया के केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने एफ-22 विमान का मॉडल बनाकर कीर्तिमान स्थापित किया

    देवब्रत मंडल

    मंगलवार को गया पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर-1, गया के लिए स्वर्णिम दिन रहा। इस दिन विद्यालय के पूर्व छात्र सर्वानंद एवं ‘अटल टिंकरिंग लैब’ के सदस्य छात्रों ने मिलकर एफ-22 रैप्टर विमान केवल तैयार ही नहीं किया बल्कि इसका सफल प्रयोग करके भी शिक्षक एवं छात्रों को दिखाया।

    छात्रों ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया

    ऐसा कर विद्यालय के छात्रों ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जो केंद्रीय विद्यालय संगठन के लिए प्रतिष्ठा का विषय है। इसके निर्माण के बाद इसका प्रदर्शन विद्यालय के सभी छात्रों के समक्ष प्रार्थना सभा में प्रस्तुत किया गया। जिस वक्त यह विमान(मॉडल) विद्यालय के प्रांगण की धरा को छोड़ते हुए आकाश की ओर उड़ने लगा तो सभी की निगाहें ऊपर की ओर थी।

    प्रदर्शन ने सभी को रोमांचित कर दिया

    इस प्रदर्शन ने सभी को रोमांचित कर दिया था। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता सहित सभी शिक्षकों ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना की एवं इसे विद्यालय छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘अटल टिंकरिंग लैब’ के प्रभारी भौतिकी विभाग के डॉ. पंकज सिन्हा के मार्गदर्शन में हुआ।

    आइए जानते हैं एफ-22 प्लेन क्या है?

    एफ-22, कई मायनों में अब तक का सबसे उन्नत लड़ाकू जेट है, जिसका उत्पादन 2011 में समाप्त हो गया। जबकि एफ-22 सेवा में है। 186 ऑपरेशनल एयरफ्रेम अमेरिकी वायु सेना के साथ उड़ान भर रहे हैं। कोई नया एफ-22 नहीं बनाया जाएगा, जिसका अर्थ है कि हमारे पास जो है, वही है।

  • लोकगायिका शारदा सिन्हा की तबीयत गंभीर, मृत्यु की अफवाहें निकलीं झूठी; प्रधानमंत्री ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

    लोकगायिका शारदा सिन्हा की तबीयत गंभीर, मृत्यु की अफवाहें निकलीं झूठी; प्रधानमंत्री ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

    फाइल चित्र

    प्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा की तबीयत 4 नवंबर को अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में वेंटिलेटर पर रखा गया है। 27 अक्टूबर को बोन मैरो कैंसर की वजह से उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए उनके बेटे से फोन पर बात की और गायिका के उपचार की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी चिकित्सा का सर्वोत्तम इंतजाम किया जाएगा।

    शारदा सिन्हा, जिन्हें 2018 में भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था, मैथिली, भोजपुरी, और मगही लोकगीतों के माध्यम से अपनी पहचान बनाई हैं। उनके छठ पूजा पर आधारित लोकप्रिय गीत “हो दीनानाथ” को लाखों श्रोताओं ने सराहा है, जिससे उन्होंने बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को विश्वभर में पहचान दिलाई है।

    गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर शारदा सिन्हा की मृत्यु की अफवाहें फैल रही हैं, जो कि बिल्कुल गलत हैं। उनके परिवार ने लोगों से इस प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

  • गया शहर के चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण कार्य की रफ्तार और गुणवत्ता पर सवाल, नगर आयुक्त ने निरीक्षण में दी सुधार की हिदायतें

    गया शहर के चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण कार्य की रफ्तार और गुणवत्ता पर सवाल, नगर आयुक्त ने निरीक्षण में दी सुधार की हिदायतें

    देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और गोलंबरों के सौंदर्यीकरण के कार्यों की गति और गुणवत्ता को लेकर असंतोष जताया गया है। नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने बीती रात शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति पर गहन समीक्षा की। नगर निगम ने जयप्रकाश झरना, एपी कॉलोनी के पास जेल अधीक्षक आवास, राय काशीनाथ मोड़, मुफ्फसिल मोड़, और सिकरिया मोड़ जैसे प्रमुख स्थलों पर सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ किया है।

    निरीक्षण के दौरान, नगर आयुक्त ने इन स्थलों पर निर्माण की धीमी गति और कम गुणवत्ता पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संवेदकों के साथ हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में गति और गुणवत्ता बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, लेकिन निरीक्षण में कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। कुमार अनुराग ने निर्देश दिए कि चौराहों के डिजाइन में सुधार किया जाए और बेहतर लाइटिंग तथा उच्च गुणवत्ता वाले टाइल्स का उपयोग किया जाए, ताकि इन स्थलों का सौंदर्य और आकर्षक तरीके से निखर सके।

    इसके अतिरिक्त, समाहरणालय के सामने स्थित ऐतिहासिक गोलंबर के सौंदर्यीकरण के दौरान की गई तोड़फोड़ पर भी आपत्ति व्यक्त की गई है। इस मुद्दे पर अधिवक्ता अंशुमन नागेन ने नगर आयुक्त को पत्राचार कर ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित रखने की मांग की है।

    नगर आयुक्त ने कहा कि सौंदर्यीकरण का उद्देश्य केवल निर्माण नहीं, बल्कि शहर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को बनाए रखना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सौंदर्यीकरण कार्य को गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा किया जाए।

  • ब्रेकिंग: गया में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में भीषण मारपीट और रोड़ेबाजी, डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल

    ब्रेकिंग: गया में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में भीषण मारपीट और रोड़ेबाजी, डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल

    वजीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमैठी पंचायत के मदरडीह गांव में सोमवार शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। डीजे बंद कराने को लेकर दो पक्षों में हुई तीखी बहस ने मारपीट का रूप धारण कर लिया, जिसमें करीब 18 से अधिक लोग घायल होने की सूचना है। इनमें से 13 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

    घटना के तुरंत बाद पुलिस बल सहित थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। घायल गौरव कुमार ने बताया कि विसर्जन के दौरान वह और उसके साथी डीजे बजा रहे थे, लेकिन दूसरे पक्ष ने डीजे को बंद करवाने की कोशिश की और डीजे का तार तोड़ दिया। इसके बाद उन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी गई और लाठी-डंडों तथा लोहे की रॉड से हमला किया गया। वहीं, एक अन्य घायल सौरव कुशवाहा ने बताया कि उसे तो पता भी नहीं था कि विवाद चल रहा है, जब वह वहां पहुंचा तो अचानक पीछे से कुछ युवकों ने रॉड और पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

    घायलों में 19 वर्षीय राजीव रंजन कुमार, 20 वर्षीय अजीत कुमार, 18 वर्षीय हिमांशु कुमार, 19 वर्षीय मनीष कुमार, 17 वर्षीय नितीश कुमार समेत कई अन्य लोग शामिल हैं। सभी को सिर, पैर, पीठ और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूसरे पक्ष ने रविवार को ही अपनी प्रतिमा का विसर्जन किया था और उस समय भी डीजे बजाया गया था, जिस पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई थी।

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बीडीओ प्रभाकर सिंह और सीओ निकिता कुमारी पहुंचे और घायलों का हाल जाना। डीएसपी सुनील कुमार पांडेय और प्रशिक्षु बीडीओ श्रीनिवास के साथ पुलिस बल ने स्थिति को काबू में किया और दोनों पक्षों के बीच शांति बहाल की। फिलहाल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

  • गया में अपराधियों ने किया दुकानदार से 72 हजार की लूट, विरोध करने पर बेरहमी से की पिटाई

    गया में अपराधियों ने किया दुकानदार से 72 हजार की लूट, विरोध करने पर बेरहमी से की पिटाई

    रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार

    प्रतीकात्मक चित्र

    महकार थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दुकानदार को लूट का शिकार बनाते हुए अपराधियों ने बर्बरता की हदें पार कर दीं। कुड़वा बाजार में किराना दुकान चलाने वाले नीरज कुमार, जो दुकान बंद कर अपने गांव सतामस लौट रहे थे, से सलेमपुर-महकार मार्ग पर आधा दर्जन अपराधियों ने 72 हजार रुपए की लूटपाट की। घटना उस समय हुई जब नीरज कुमार अपनी बाइक से शाम 7 बजे घर लौट रहे थे।

    नीरज के अनुसार, मंटू सिंह के भट्ठा के पास पहुंचे ही थे कि अपराधियों ने उनकी बाइक को रोक लिया और पैसों की मांग की। जब नीरज ने इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर जमकर हमला किया और पूरा पैसा लूट लिया। नीरज के पीछे-पीछे उनके भाई भी स्कूटी पर आ रहे थे, जिन्हें भी अपराधियों ने रोककर मारपीट की।

    घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल थाना अध्यक्ष को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। बाद में 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल नीरज कुमार को महकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना दिया है, और वे प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

  • Ration Card:  राशन कार्ड धारकों के लिए नया अपडेट: E-KYC अनिवार्य, नहीं तो कटेंगे नाम, 30 नवंबर तक की मिली मोहलत

    Ration Card:  राशन कार्ड धारकों के लिए नया अपडेट: E-KYC अनिवार्य, नहीं तो कटेंगे नाम, 30 नवंबर तक की मिली मोहलत

    बिहार में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र राशन कार्ड धारकों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। पहले इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर थी, लेकिन बड़ी संख्या में लाभार्थियों की ई-केवाईसी न हो पाने के कारण सरकार ने इसे बढ़ाकर अब 30 नवंबर कर दिया है। यह राहत सरकार ने उन लाभार्थियों के लिए दी है, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, ताकि सभी पात्र लोग योजना का लाभ ले सकें।

    गया जिले के फतेहपुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन शास्त्री ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार, राशन कार्ड में शामिल परिवार के प्रत्येक सदस्य का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर समयसीमा में यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो संबंधित लाभार्थियों के राशन कार्ड से उनका नाम हटा दिया जाएगा और उन्हें राशन का वितरण नहीं होगा।

    शास्त्री ने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि फतेहपुर प्रखंड में कुल 1,64,650 यूनिट (राशन कार्ड सदस्य) में से अब तक 1,15,178 (69.95%) सदस्यों का ई-केवाईसी हो चुका है, लेकिन 49,472 (30.05%) सदस्यों का ई-केवाईसी अभी भी बाकी है। ई-केवाईसी प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए प्रखंड के सभी पीडीएस दुकानों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 30 नवंबर तक रोजाना सुबह 8 बजे से 11 बजे तक इन दुकानों पर ई-केवाईसी कैंप लगाए जाएंगे।

    राशन कार्ड धारकों से अपील की गई है कि वे अपने आधार कार्ड के साथ नजदीकी पीडीएस दुकान पर जाएं और समय पर ई-केवाईसी कराएं, ताकि उन्हें राशन वितरण में कोई परेशानी न हो और योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके। उन्होंने पीडीएस दुकानदारों को भी निर्देश दिया है कि

  • फतेहपुर थाने की चहारदीवारी तोड़कर बाइक के पार्ट्स चोरी कर भाग रहे पांच चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    फतेहपुर थाने की चहारदीवारी तोड़कर बाइक के पार्ट्स चोरी कर भाग रहे पांच चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार


    गया जिले के फतेहपुर थाना परिसर में चोरी की एक बड़ी वारदात को पुलिस ने नाकाम कर दिया। घटना के अनुसार, अभियुक्त राहुल कुमार (पिता: अरविंद राजवंशी, निवासी: रुपिन) को उस समय रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया जब वह थाने की चहारदीवारी तोड़कर एक मोटरसाइकिल के चक्के को परिसर से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए मौके पर ही राहुल को दबोच लिया।

    राहुल की निशानदेही पर पुलिस ने इस वारदात में शामिल उसके अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में मो. इस्लाम अंसारी (पिता: मो. इब्राहिम अंसारी, निवासी: सिधूगढ़, जिला गया), मो. अब्दुल्ला, शहदुल्ला (दोनों पिता: अहद अली शेख), और अबू बकर शेख (पिता: जर्मन शेख, निवासी: जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल) शामिल हैं।

    फतेहपुर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि ये आरोपी मिलकर थाने से मोटरसाइकिल के पुर्जों की चोरी कर रहे थे। पुलिस को इस घटना के पीछे संगठित गिरोह की संभावना भी नजर आ रही है, और अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में एक बाइक और एक टायर सहित कई चोरी के सामान बरामद किया गया है, जो थाना परिसर में जब्त कर लाई गई बाइक से खोलकर चोरी किया गया था।

  • रांची एक्सप्रेस में महिला यात्री सहित अन्य यात्रियों के लैपटॉप सहित बैग हुई चोरी, चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

    रांची एक्सप्रेस में महिला यात्री सहित अन्य यात्रियों के लैपटॉप सहित बैग हुई चोरी, चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

    इसके पहले रूसी महिला यात्री का आईफोन फल्गु नदी के रेल पुल पर लिया गया था झपट

    देवब्रत मंडल

    प्रतीकात्मक चित्र

    एक ओर जहां 17 सितम्बर को चलती ट्रेन में रूसी महिला यात्री का मोबाइल गया जंक्शन के पहले फल्गु रेल पुल पर झपट लिया गया था। वहीं इस घटना के दो सप्ताह भी नहीं हुए थे कि 30 सितम्बर को पल्लवी प्रियदर्शिनी उम्र-22 वर्ष पिता कृष्णा राम पता- बरवाडीह, जिला-लातेहार (झाररखण्ड) के अलावा अन्य कुछ यात्रियों के गाड़ी सं. 18624 अप हटिया-इस्लामपुर एक्स में कई यात्रियों के सामानों की चोरी हो गई थी। पल्लवी के साथ यह घटना के कोच संख्या बी-5 से सीट नं-66 एवं सीट नं. 53 पर यात्रा के दौरान गया रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत हो गई थी। यात्रा के क्रम में इनका हैंड बैग किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया था। जिसमें इनका एचपी कंपनी का लैपटॉप, मोबाईल चार्जर, घड़ी, नगद 1,000 रुपए, एटीएम कार्ड, आईडी कार्ड आदि सामान रखा हुआ था। जबकि इनके साथ उसी बोगी में सीट नं-55 पर यात्रा कर रहे सह यात्री नीता नन्दन, पति कैलाश प्रसाद, पता-इसरी, थाना-निमियाघाट, जिला-गिरिडीह, झारखण्ड का काला रंग का हैंड बैग भी चोरी हो गया था।

    बैग में एक सोने का ईयर रिंग, एक मोबाईल, कागजात, एवं नगद 10,00 0 रूपया आदि सामान चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में रेल थाना गया में एक कांड 01 अक्टूबर को दर्ज हुआ।
    पटना रेल एसएसपी ने बताया कि कांड के गंभीरता को देखते गया रेल पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया। जिनके नेतृत्व में टीम में रहे रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह आदि ने चोरी गये सभी समानों की बरामदगी हेतु जगह-जगह छापेमारी प्रारंम्भ किया।

    इसी क्रम में मंगलवार को उक्त कांड के दो अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि अपराधियों के पास से चोरी किये गये समानों की बरामदगी की भी गयी। एसएसपी ने पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार को इस कार्य के लिए सराहना करते हुए कहा है कि इसमें आपकी महत्वपूर्ण भुमिका रही है। आपका यह कार्य प्रशंसनीय एवं सराहनीय है।
    बताते चलें कि रूसी महिला का चोरी गया आईफोन भी बरामद कर लिया गया है। इस मामले में अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।