Blog

  • बमबाबा में गोलीबारी और बांग्ला स्थान मोहल्ले में हथियार के साथ वायरल वीडियो मामले की जांच शुरू

    बमबाबा में गोलीबारी और बांग्ला स्थान मोहल्ले में हथियार के साथ वायरल वीडियो मामले की जांच शुरू

    न्यूज डेस्क: रविवार को डेल्हा थाना क्षेत्र के बमबाबा मोहल्ले में गोलीबारी एवं कोतवाली थाना क्षेत्र के बांग्ला स्थान पहसी में हथियार लहराते हुए वायरल वीडियो को लेकर दोनों थाना में अलग अलग मामला दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई को लेकर एसएसपी के आदेश पर एक टीम गठित की गई है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि देर रात्रि में गया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बमबाबा स्थान के पास कुछ लोगों के द्वारा फायरिंग की घटना कारित की गई है। इस सूचना के बाद पुलिस के पदाधिकारी एवं कर्मी के द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर अग्रतर जांच प्रारंभ किया गया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पुलिस उपाधीक्षक-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया है। जिसमें डेल्हा थानाध्यक्ष, डेल्हा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल और तकनीकी शाखा गया के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को शामिल किया गया है।

    एसएसपी ने बताया कि गठित विशेष टीम को आसूचना संकलन के दौरान उक्त अपराधियों का आर्म्स के साथ एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ, जो कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में कोतवाली थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।एसएसपी ने बताया कि वादी के लिखित आवेदन प्राप्त होने पर डेल्हा थाना द्वारा फायरिंग की घटना के संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

  • रेल दुर्घटना में रेल को प्रत्यक्ष तौर पर 55 लाख रुपए की हुई क्षति, इस विभाग को प्रथम दृष्टया में ठहराया गया जिम्मेदार

    रेल दुर्घटना में रेल को प्रत्यक्ष तौर पर 55 लाख रुपए की हुई क्षति, इस विभाग को प्रथम दृष्टया में ठहराया गया जिम्मेदार

    देवब्रत मंडल

    रविवार को गया के पास हुई रेल दुर्घटना में रेलवे को प्रत्यक्ष रूप से 55 लाख रुपए का नुकसान पहुंचा है। इस घटना की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है। जबकि इस दुर्घटना के लिए प्रथम दृष्टया में अभियंत्रण विभाग को जिम्मेदार ठहराया गया है। बता दें बंधुआ पैमार स्टेशन के बीच कोयला लड़ी मालगाड़ी कई वैगन पटरी से उतर गई थी। घटना के बाद संयुक्त रूप से इसकी प्रारंभिक जांच कराई गई है। जांच में ये बात सामने आई है कि इसके लिए अभियंत्रण विभाग जिम्मेदार है। मालूम हो कि घटना के बाद राहत कार्य के लिए डीडीयू रेल मंडल के गया, दानापुर मंडल के दानापुर से तथा धनबाद मंडल के गोमो से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन के साथ राहतकर्मियों का दल घटनास्थल पर पहुंचे थे। इस घटना की जांच में ट्रेन के पायलट, सहायक पॉयलट, ट्रेन के गार्ड से बयान रेल पदाधिकारियों की टीम ने कलमबद्ध किया है। कई पेन्ड्रॉल क्लिप, स्लीपर को भी क्षति पहुंची थी। चीफ लोको इंस्पेक्टर के. के. सिंह ने गति की जांच की है। संयुक्त जांच में कई विभागों के पदाधिकारी शामिल हैं।

  • वजीरगंज में अवैध हथियारों की तस्करी का पर्दाफाश, पुलिस की बड़ी कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार बरामद

    वजीरगंज में अवैध हथियारों की तस्करी का पर्दाफाश, पुलिस की बड़ी कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार बरामद

    गया। (वजीरगंज संवाददाता) – बिहार के गया जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वजीरगंज पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन में दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के कंधरिया मोड़ के पास अवैध हथियारों का सौदा होने वाला था। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने घेराबंदी की और एक सिल्वर रंग की फोर्ड कार को रोका। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान राणा अविनाश उर्फ बजरंगी और सौरभ कुमार के रूप में हुई है। दोनों गया जिले के रहने वाले हैं।

    तलाशी के दौरान पुलिस ने एक दो नाली बंदूक, एक देशी कार्बाइन, तीन कारतूस, छह खोखे, एक चार पहिया वाहन और दो स्मार्टफोन बरामद किए। वजीरगंज थाना प्रभारी ने बताया, “दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हम गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रहे हैं।”

    पुलिस ने इस संबंध में नया मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस सफल अभियान में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा, “यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध हथियारों के प्रसार को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।” यह गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है और इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

  • सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

    सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

    अतरी थाना क्षेत्र के डिहुरी अंबेडकर चौक के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने 68 वर्षीय वृद्ध कैलाश चौधरी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अतरी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया गया।

    दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान रविवार को कैलाश चौधरी की मौत हो गई। अतरी थाना अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार सौरभ कुमार, जो गेहलौर थाना क्षेत्र के बेला गांव का निवासी है, को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पैमार नदी में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ की टीम ने किया बरामद

    पैमार नदी में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ की टीम ने किया बरामद

    नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के दक्षिणी सीमा पर स्थित गांव के महेंद्र यादव के 25 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की शनिवार को पैमार नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। लगभग 24घंटे बाद रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव नदी से बरामद किया।

    थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को युवक के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने आधे घंटे की मशक्कत के बाद घटना स्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर से युवक का शव खोज निकाला।

    ज्ञात हो नीतीश अपने चार दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था, इस दौरान गहरे पानी में जाने के बाद लापता हो गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

  • सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में छकरबंधा से कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

    सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में छकरबंधा से कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

    डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा थाना क्षेत्र के बरहा गांव में सुरक्षाबलों और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक कुख्यात नक्सली बुटाई दास को गिरफ्तार किया गया है। बुटाई दास, जो बरहा गांव का निवासी है, की पहचान उसके पिता स्वर्गीय रामध्यान दास के बेटे के रूप में हुई है।

    मैगरा थाना के थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुटाई दास को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। यह संयुक्त छापेमारी सुरक्षाबलों और मैगरा थाने की पुलिस ने मिलकर की। बुटाई दास डुमरिया थाना कांड संख्या 37/13 के तहत 17 सीएएल का आरोपी है और कई वर्षों से फरार था।

    उसके खिलाफ बम विस्फोट, हत्या, लूट और रंगदारी जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल की इस संयुक्त कार्रवाई के बाद, उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है, और आगे की जांच की जा रही है।

    रिपोर्ट – दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया

  • अपडेट: रसलपुर गुमटी पर मालगाड़ी के दर्जनभर वैगन पटरी से उतरे, एनएच 82 पर लगा लंबा जाम

    अपडेट: रसलपुर गुमटी पर मालगाड़ी के दर्जनभर वैगन पटरी से उतरे, एनएच 82 पर लगा लंबा जाम

    गया। दानापुर डिवीजन के बंधुआ पैमार डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की रेल लाइन पर, रसलपुर गुमटी के पास, एक मालगाड़ी के कई वैगन पटरी से उतर गए। इस हादसे के बाद गुमटी पर आवाजाही प्रभावित हुई है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी गीली हो गई थी, जिससे कोयले के वजन के चलते मिट्टी धंस गई और ट्रेन के चक्के पटरी से उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रेलवे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

    मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटने की घटना

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालगाड़ी गोमो से कोयला लेकर बाढ़ स्थित एनटीपीसी की ओर जा रही थी। शाम 4:35 बजे रसलपुर गुमटी के पास अचानक वैगन तेज आवाज के साथ पटरी से उतर गए। इस दौरान इंजन सहित दो डब्बे बाकी ट्रेन से अलग हो गए। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन मालगाड़ी के डिरेल होने से सड़क मार्ग पर यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।



    वहीं पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र द्वारा जारी बुलेटिन मे बताया गया है की दानापुर मंडल के बंधुआ-पैमार रेलखंड के मध्य किमी 06/06 के निकट यार्ड में आज मालगाड़ी के 08 वैगन के अवपथन के कारण बंधुआ-पैमार आरओआर पर परिचालन अवरुद्ध हो गया । आरा, गया और दानापुर से दुर्घटना राहतयान घटनास्थल पहुंच चुका है तथा आर ओ आर के माध्यम से परिचालन पुनर्बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने बताया की सर्फेस लाइन पर आवागमन में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न नहीं हुआ है ।

    एनएच 82 पर लगा लंबा जाम

    मालगाड़ी के बेपटरी होते ही एनएच 82 पर लंबा जाम लग गया। इससे दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। हालांकि, बचाव दल, स्थानीय पुलिस, और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और स्थिति को सामान्य करने के प्रयास में जुटे हैं।

  • ब्रेकिंग न्यूज: गया-मानपुर के बीच कोयला लदी मालगाड़ी हुई बेपटरी

    ब्रेकिंग न्यूज: गया-मानपुर के बीच कोयला लदी मालगाड़ी हुई बेपटरी

    इस वक्त की सबसे बडी खबर गया से आई है। गया-मानपुर रेलवे स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई है। बताया गया कि गया-मानपुर स्टेशन के बीच रसलपुर गुमटी के पास मालगाड़ी पटरी से उतर गई है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है।

    गया तथा धनबाद रेल मंडल से कई पदाधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन से राहतकर्मियों के दल को भी घटनास्थल के पास भेजा जा रहा है। घटना किस कारण से हुई, अभी नहीं पता चल पाया है। कोयला लदी मालगाड़ी के कई डब्बे पटरी पर से उतरे हैं, इसका भी पता नहीं चल पाया है। वहीं गुमटी के बंद रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। सड़क यातायात भी बाधित हो गया है।

  • रेलवे स्टेशन पर खो गई महिला व दो बच्चों को आरपीएफ ने ढूंढ निकाला

    रेलवे स्टेशन पर खो गई महिला व दो बच्चों को आरपीएफ ने ढूंढ निकाला

    एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चे गया स्टेशन पर खो गए थे। रेल मदद के माध्यम से रेलवे को सूचना मिली और आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ने सीसीटीवी के माध्यम से उन्हें खोज निकाला। महिला और बच्चों को सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया और शिकायतकर्ता को सूचना दे दी गई।

    मामला कुछ यूं है

    गया स्टेशन पर खोई हुई एक महिला और उसके साथ के दो नाबालिक बच्चों को आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ने सीसीटीवी के माध्यम से खोज निकाला और उन्हें सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया है। रेल मदद के माध्यम से रेलवे को सूचना मिली थी कि एक महिला और उसके साथ के दो बच्चे गया जंक्शन पर खो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के मदद से महिला और बच्चों को ढूंढ निकाला गया।

    पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया

    आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि शिकायतकर्ता से संपर्क होने के बाद महिला का फोटो मांगा गया, लेकिन उन्होंने बताया कि उनके पास की-पैड फोन है और फोटो नहीं दे सकते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि वे इटावा स्टेशन से गया स्टेशन के लिए ट्रेन पकड़ कर लौट रहे हैं और देर रात 2:00 बजे गया स्टेशन पहुंच जाएंगे। तब तक भाभी को खोजबीन करने के लिए कहा गया। जांच के क्रम में गया रेलवे स्टेशन में अनाउंस करवाया गया और ऑन ड्यूटी अधिकारी, स्टाफ एवं मेरी सहेली टीम के द्वारा गया रेलवे परिसर में खोजबीन की गई।

    सीसीटीवी के सहारे खोज की गई

    सीसीटीवी में तैनात महिला आरक्षी सोनिका कुमारी ने बताया कि बुकिंग काउंटर के पास एक महिला दो बच्चे के साथ बैठी हुई दिख रही है। महिला और बच्चों को सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया है और शिकायकर्ता को सूचना दे दी गई है।

    प्रौद्योगिकी और सुरक्षा एजेंसियों के बीच सहयोग से बचाई जा सकती है जान

    यह कहानी हमें दिखाती है कि कैसे प्रौद्योगिकी और सुरक्षा एजेंसियों के बीच सहयोग से लोगों की जान बचाई जा सकती है। सीसीटीवी के माध्यम से महिला और बच्चों को खोज निकालना एक अच्छा उदाहरण है कि कैसे तकनीक का उपयोग लोगों की सुरक्षा के लिए किया जा सकता है।

    मदद के लिए पूछने में संकोच नहीं करना चाहिए

    इस कहानी से हमें यह भी सीख मिलती है कि जब हम खो जाते हैं या किसी मुश्किल में होते हैं, तो हमें मदद के लिए पूछने में संकोच नहीं करना चाहिए। रेल मदद के माध्यम से रेलवे को सूचना देने से महिला और बच्चों को सुरक्षित वापस पाने में मदद मिली।

  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आर.डी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से ‘दही हांडी’ कार्यक्रम आयोजित

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आर.डी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से ‘दही हांडी’ कार्यक्रम आयोजित

    टिकारी संवाददाता: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पर आर०डी० पब्लिक स्कूल विक्रम विहार के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्मोत्सव सह ‘दही हांडी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भगवान कृष्ण के जन्म से संबंधित कई कार्यक्रम आयोजित हुये। जिसमें कंस के अत्याचार, देवताओं द्वारा भगवान से प्रार्थना, जन्मोपरांत सोहर एवं कई नृत्य, लघु नृत्य नाटिका एवं गीत संगीत प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम का आरंभ भगवान श्रीकृष्ण के झूला-झूलते हुए प्रतिमा के समक्ष विद्यालय के निदेशक, प्राचार्य एवं उप प्राचार्या द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ आरंभ हुआ।

    इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ई० विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बच्चों में अपने पुरातन संस्कृति, लोक गाथा एवं ईश्वर के प्रति आस्था की जो परंपरा विलुप्त होती जा रही है उसे विद्यालय स्तर पर आयोजित कर उसे पुनर्जीवित किया जा सकता है। ऐसे कार्यक्रमों को देखकर बच्चों के अंदर अपने पुरातन संस्कृति की जानकारी प्राप्त कर अपने संस्कार एवं सद्बुद्धि तथा विवेक को जागृत कर एक उन्नत भारत का निर्माण करेंगे जिसके लिए भारत जाना जाता रहा है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन एक राष्ट्रनायक, दूरदर्शी चिंतक, एवं कुशल राजनीतिज्ञ तथा धर्मधुरंधर रहा है इसे हम बच्चों में उनके आचरण एवं गुणों को समाहित कर एक कुशल व्यक्ति का निर्माण कर सकते हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन आभा कुमारी एवं ललित राय के संयोजन में संपन्न हुआ जिसमें मनोकामना कुमारी, आरती कुमारी, डॉली कुमारी, पुनम कुमारी एवं संगीत शिक्षक का भी योगदान सराहनीय एवं प्रशंशनीय रहा। इस कार्यक्रम में अन्य शिक्षकगण कुमारी छाया सिन्हा, वर्तिका ज्योति, उदय कुमार आदि उपस्थित थे।