Blog

  • रेलवे यूनियन की बैठक में सदस्यता अभियान पर बल, रेफरेंडम में सफलता पर चर्चा

    रेलवे यूनियन की बैठक में सदस्यता अभियान पर बल, रेफरेंडम में सफलता पर चर्चा

    देवब्रत मंडल

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा की शाखा पार्षदों की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए गया अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने सदस्यता अभियान पर बल दिया। इसके लिए उन्होंने शाखा पार्षदों तथा यूनियन पदाधिकारी को कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। शाखा सचिव मुकेश सिंह ने पिछली माह में कर्मचारी हित में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक अपने प्रतिवेदन में बताया और कहा कि दिसंबर माह में रेफरेंडम होने वाला है जिसमें हम सभी कर्मचारियों को तन -मन -धन से लगना होगा। उन्होंने आगे कहा कि पीएनएम प्रभारी मिथिलेश कुमार के मार्गदर्शन में गया शाखा जिस प्रकार विगत वर्षों में कार्य किया है, उसे कर्मचारियों के बीच में बताना है और रेफ्रेंडरम में सफलता प्राप्त करना है।
    इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, संयुक्त सचिव उत्तम कुमार, संगठन सचिव राजीव रंजन कुमार, कुणाल रंजन, रविराज, विनोद कुमार चौधरी सहायक सचिव संतोष कुमार शाखा पार्षद पीयूष शर्मा ,अनिल कुमार, नीरज कुमार ,श्रीनिवास सिंह के अलावा कई अन्य शाखा पार्षद बैठक में उपस्थित हुए।

  • डीटीओ ने एनसीसी कैडेट को सड़क सुरक्षा की दी जानकारी, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

    डीटीओ ने एनसीसी कैडेट को सड़क सुरक्षा की दी जानकारी, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

    देवब्रत मंडल

    6 बिहार बटालियन एनसीसी गया द्वारा बोधगया के निगमा मोनिस्ट्री मे आयोजित 11वीं कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप के पांचवें दिन जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार एवं एमवीआई सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। युवाओं को मोटर वाहन एक्ट के नियमों और समय-समय पर होने वाले संशोधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीट बेल्ट लगाने की विधि और इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी गई।

    एनसीसी कैडेट्स को सड़क सुरक्षा से जुड़ी बातें बताई

    सड़क सुरक्षा के लिए सावधानियां और नियम हैं, जिनका पालन करने से हर व्यक्ति खुद और दूसरों की सुरक्षा कर सकता है। सड़क सुरक्षा संकेत तीन तरह के होते हैं – अनिवार्य, सूचनात्मक, और चेतावनी संकेत। सड़क सुरक्षा के लिए, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।सड़क सुरक्षा के लिए, फुटपाथों पर संभलकर चलना चाहिए और जेब्रा क्रॉसिंग से ही क्रॉस करना चाहिए। सड़क सुरक्षा के लिए, गति सीमा का ध्यान रखना चाहिए। मौके पर डीटीओ राजेश कुमार ने गुड सेमेरिटन अवार्ड सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा मोटर वाहन दुर्घटनाओं के पीड़ितों की मदद करने वाले लोगों को मिलने वाली राशि के बारे में जानकारी दी।

    कार्यक्रम के अन्त में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) ने सभी कैडेटों को और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के संचालन में सूबेदार मेजर अमलेंदु मंडल आदि की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार कीर्ति चक्र ने जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

  • बिहार बनेगा जॉब क्रिएटर, यहां के लोग दूसरे लोगों को अब देंगे रोजगार, अगले 10 वर्षों में गया जिला नोएडा का रूप ले लेगा

    बिहार बनेगा जॉब क्रिएटर, यहां के लोग दूसरे लोगों को अब देंगे रोजगार, अगले 10 वर्षों में गया जिला नोएडा का रूप ले लेगा

    देवब्रत मंडल

    शनिवार को महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र बोधगया में एमएसएमई संवर्धन सह प्रशिक्षण का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी को सचिव उद्योग विभाग द्वारा हरित पौधा देकर उनका हार्दिक स्वागत किया गया। साथ ही अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात निदेशक उद्योग विभाग द्वारा मंत्री उद्योग विभाग सह पर्यटन विभाग सह गया जिला के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा को भी हरित पौधा एवं अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात मंत्री सहकारिता विभाग सह पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ० प्रेम कुमार को भी निदेशक उद्योग विभाग द्वारा पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एक दिवसीय कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सचिव उद्योग विभाग वंदना प्रेयसी ने कहा कि बिहार में पहली बार इतने भव्य रूप से उद्योग के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

    कार्यक्रम में मौजूद सभी आंगुतक और निवेशकों का स्वागत है। उद्योग विभाग, उद्योग के क्षेत्र को बढ़ावा देने में काफी कार्य कर रहा है। इसके अलावा माइक्रो लेवल पर गांव स्तर पर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। भविष्य में उद्योग की क्रांति बिहार में आएगी। महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र के प्रांगण में विश्वकर्मा योजना के तहत टूलकिट का प्रदर्शनी भी तैयार किया गया है जिसे अनेकों लोगों ने देखा है और समझा है। विश्वकर्म योजना के तहत चयनित लोगों को विस्तार से ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके पश्चात उन्हें टूलकिट उपलब्ध कराया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर महिला उद्यमी एवं युवा उद्यमी पर काफी बड़े पैमाने पर कार्य किया जा रहा है। इससे बिहार के आनेको युवाओं एवं महिलाओं को ऋण वितरण कर उन्हें रोजगार एवं अपना उद्योग लगाने में मदद करने का कार्य किया जा रहा है। भविष्य में बिहार को इंडस्ट्रियल हब बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

    आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला में अनेकों उद्यमियों को माननीय केंद्रीय मंत्री के हाथों से उन्हें उद्योग लगाने के लिए विभिन्न बैंकों का चेक वितरण किया गया, जिसमें मुख्य रूप से गया जिले के निखिल कुमार को 65 लख रुपए का चेक प्रदान किया गया, इसके अलावा गया जिले के कुंदन कुमार को एक करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया गया है। इसी प्रकार गया, जहानाबाद, अरवल इत्यादि जिलों के उद्यमियों जो अपना रोजगार स्थापित करना चाहते हैं, उन्हें लाखों लाख रुपए का बैंक चेक ऋण उपलब्ध करवाया गया है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री पर्यटन विभाग सह उद्योग विभाग सह गया जिला के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि बिहार जॉब क्रिएटर राज्य बनने वाला है। बिहार के लोग ही दूसरे दूसरे लोगों को अब रोजगार देंगे।

    जिससे हमारा भारत विकसित भारत बनेगा। एमएसएमई विभाग के तहत युवाओं को काफी रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार योजना का लक्ष्य पहले 5000 से बढ़कर 7000 किया गया है। बिहार सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र बनने वाला है। उन्होंने ये भी कहा कि गया के डोभी क्षेत्र में सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण होने जा रहा है। इंडस्ट्रियल सेंटर की स्थापना बड़े पैमाने पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह डोभी के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर 10 राज्यों से निकलती है, इसमें 1600 एकड़ से ज्यादा भूमि चिन्हित है। इसे बनाने के लिए 28,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। साथ ही 10 लाख से 30 लाख लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।

    कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि आज की यह कार्यशाला काफी महत्वपूर्ण है। गया जिले के साथ-साथ बिहार के सभी जिलों में उद्योग विभाग के तहत विभिन्न उद्योग से जोड़ने वाले लोगों को ऋण वितरण भी किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में सरकार की तारिफ करते हुए कि एमएसएमई के तहत काफी सस्ता ऋण उपलब्ध करवाया जाता है ताकि कम पैसे वाले व्यक्ति भी अपना खुद का रोजगार खड़ा कर सके। पहले की तुलना में 10 करोड़ की क्षमता को बढ़ाकर 22 करोड़ ऋण देने की क्षमता बढ़ाई गई है। उन्होंने सभी उद्यमियों को कहा कि उद्योग विभाग के तहत बैंक से मिलने वाले ऋण को अपने उद्योग को विस्तार करने पर खर्च करें, जिससे बिहार आगे बढ़ेगा, आपका समाज आगे बढ़ेगा। वहीं, उन्होंने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बिहार को धन्यवाद दिया कि उन्हें इस एमएसएमई विभाग में कार्य करने का उन्हें अवसर दिया गया और गरीब तबके के लोगों को भरपूर मदद पहुंचने की बात भी कही।

    उन्होंने कहा कि गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर अब मालवाहक विमान भी उतरने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है, जल्द ही मालवाहक विमान भी अब अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गया पर उतरने लगेंगे। टेक्नोलॉजी सेंटर का निर्माण गया ज़िले में करवाया जा रहा है इसकी स्वीकृति प्रदान की गई है, जल्द ही 15 से 20 एकड़ की जमीन चिन्हित कर बाउंड्री वॉल का काम कराते हुए टेक्नोलॉजी सेंटर का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा बिहार में पहले मात्र एक एक्सटेंशन सेंटर पटना जिले में था, अब इसे बढ़ाकर 5 एक्सटेंशन सेंटर बनाने की स्वीकृति मिल गई है जो बिहार के अलग-अलग जिलों में बनाए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि बोधगया में अगरबत्ती बनाने के लिए क्लस्टर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही मानपुर में बुनकर के लिए कपड़ा का क्लस्टर बनाया जाएगा। भविष्य में गया जिला में एक खादी मॉल का भी निर्माण करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गया से डालटेनगंज एवं गया से मानपुर रसलपुर रेलवे लाइन बनाने पर भी बातचीत चल रही है। उन्होंने आश्वास्त कराया की अगले 10 वर्षों में गया जिला नोएडा का रूप ले लेगा। गया जिला वासियों को अब रोजगार के लिए कहीं दूसरे राज्य जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी अब दूसरे राज्य के लोग ही आकर के गया जिला में रोजगार करेंगे।

  • पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय गया में युवा संसद का आयोजन: मोनालिसा बनीं लोकसभा अध्यक्ष, विद्यार्थियों ने निभाई सांसदों की भूमिका

    पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय गया में युवा संसद का आयोजन: मोनालिसा बनीं लोकसभा अध्यक्ष, विद्यार्थियों ने निभाई सांसदों की भूमिका

    देवब्रत मंडल

    पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक- 01, बागेश्वरी रोड, गया में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने जीवंत रूप में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता और उपप्राचार्य हरि शंकर मीणा ने किया।

    उपप्राचार्य हरि शंकर मीणा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने व्यक्तित्व में नेतृत्व गुण विकसित करने का संदेश दिया। प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता ने लोकतंत्र को विश्व की श्रेष्ठ शासन प्रणाली बताते हुए कहा कि युवा संसद जैसे कार्यक्रम देश को भविष्य के योग्य नेता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

    कार्यक्रम की शुरुआत लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका निभा रहीं मोनालिसा कुमारी द्वारा मानसून सत्र की उद्घोषणा के साथ हुई। इसके बाद, नव-निर्वाचित सांसदों की भूमिका निभा रहे विद्यार्थियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। विद्यार्थियों ने संसद की विभिन्न कार्यवाहियों का भी प्रदर्शन किया, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता और संसदीय ज्ञान का परिचय मिला।

    कार्यक्रम में राम रतन पासवान, धर्मवीर कुमार और एकता यादव ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया, जिससे उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया और नेतृत्व की बारीकियों को समझने में सहायता मिली।

  • छोटकी नवादा में बदमाशों का आतंक, रंगदारी के लिए दुकानदार पर हमला, पुलिस ने शुरू की जांच

    छोटकी नवादा में बदमाशों का आतंक, रंगदारी के लिए दुकानदार पर हमला, पुलिस ने शुरू की जांच

    गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा मोहल्ले में शनिवार को रंगदारी मांगने आए बदमाशों ने एक दुकानदार पर हमला कर दिया और उसकी दुकान के सामान को सड़क पर फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, और स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

    वीडियो


    रंगदारी की मांग, मारपीट, और लूट का आरोप

    पीड़ित दुकानदार पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी स्टील फ्रेम और ग्रिल गेट की दुकान पर गोरा यादव, भोला यादव, रंजन यादव, और मिथुन यादव, जो तीनों सहोदर भाई हैं, आए थे। उन्होंने कहा कि भोला यादव ने 10 हजार रुपए महीने की रंगदारी की मांग की और धमकी दी कि अगर रकम नहीं दी गई तो दुकान नहीं चलने देंगे।

    जब दुकानदार पंकज ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी दुकान में घुसकर सामान को सड़क पर फेंक दिया और पंकज के साथ मारपीट भी की। दुकानदार पंकज कुमार गुप्ता ने आरोपियों पर 50 हजार रुपए छीन लेने की भी शिकायत की है। उन्होंने बताया कि इस पूरी घटना की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो इस घटना का सबूत है।

    थाना पर आवेदन और पुलिस की प्रतिक्रिया

    दुकानदार पंकज कुमार ने डेल्हा थाने में इस संबंध में एक आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हमलावर स्थानीय स्तर पर अवैध शराब के धंधे में लिप्त हैं। उन्होंने इस मामले की गहन जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    घटना के समय, थानाध्यक्ष किसी मीटिंग में व्यस्त थे, जिसकी वजह से आवेदन तुरंत स्वीकार नहीं किया जा सका। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।

    इलाके में दहशत का माहौल बना

    इस घटना के बाद छोटकी नवादा मोहल्ले में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुलिस इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए और इलाके में शांति बहाल करे।

  • स्थानांतरण के बाद पंचानपुर थाना के एसआई को दी गयी विदाई

    स्थानांतरण के बाद पंचानपुर थाना के एसआई को दी गयी विदाई

    टिकारी संवाददाता: पंचानपुर थाना में पदस्थापित एसआई मुकेश कुमार के स्थानांतर पर गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने फूल माला, अंगवस्त्र व उपहार सामग्री देकर एसआई कुमार को सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों सहित स्थानीय लोगों ने उन्हें बारी-बारी से सम्मानित किया। अपने संबोधन में थानाध्यक्ष ने कहा कि मुकेश कुमार ने पंचानपुर थाना में डेढ़ वर्षों से अपने पद पर ईमानदारी व निष्ठापूर्वक थाना का कार्य किया। उन्हें जो कार्य सौंपा जाता उसे आसानी से निर्भीकता के साथ कार्य को पूरा करते थे। उनके न होने की कमी थाना परिवार को हमेशा खलेगी। इसी प्रकार एसआई गंगेश कुमार, प्रदीप कुमार, समाजसेवी, भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी रौशन गहलौत, कमला पासवान, उगन स्वामी, चंदन कुमार आदि ने उनके कार्यों की सराहना और स्थानांतरण पर दुख जताया।

  • एनसीसी का योग शिविर: स्वामी परमतेज ने सिखाया सांसों के जरिए आत्म-नियंत्रण का अद्भुत मंत्र

    एनसीसी का योग शिविर: स्वामी परमतेज ने सिखाया सांसों के जरिए आत्म-नियंत्रण का अद्भुत मंत्र

    देवब्रत मंडल

    6 बिहार बटालियन एनसीसी, गया द्वारा बोधगया के निगमा मोनेस्ट्री में आयोजित 11वीं कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप के चौथे दिन, कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) के निर्देशन में एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से एनसीसी कैडेटों को योग के महत्व और लाभों से अवगत कराया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत में कर्नल पंकज कुमार ने कहा कि योग प्राचीन काल से आत्मा और परमात्मा के मिलन का मार्ग रहा है। योग न केवल शरीर को निरोग रखता है, बल्कि यह हमारी जीवन शक्ति, ध्यान की क्षमता और उत्पादकता को भी बढ़ाता है। उन्होंने यह भी बताया कि योग का अभ्यास मनुष्य के शरीर, मन और भावनाओं को स्थिर और नियंत्रित करने में सहायक होता है।

    योग शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी परमतेज ने कैडेटों को कपालभाती, प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया, ध्यान के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। उन्होंने सुदर्शन क्रिया पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इसके माध्यम से सांसों के जरिए खुद को नियंत्रित करना सिखाया जाता है। स्वामी परमतेज ने कहा, “हमारी सांसों में कई रहस्य छिपे होते हैं, जिन्हें हम अक्सर समझ नहीं पाते। सांसों की लय मन की भावनाओं के अनुसार बदलती है और यह शरीर के अंगों को प्रभावित करती है। जब हम खुश होकर सांस लेते हैं, तो शरीर में एक फैलाव महसूस होता है, जबकि दुखी होकर सांस लेने पर सिकुड़न महसूस होती है। इस प्रक्रिया पर नियंत्रण पाकर व्यक्ति खुद में ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव कर सकता है।”

    इस योग कार्यक्रम के माध्यम से कैडेटों को न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति और आंतरिक संतुलन का भी अनुभव हुआ, जो उनके भविष्य के जीवन में महत्वपूर्ण साबित होगा।

  • फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने मनाई स्व. श्रीकांत लाभजी की 8वीं पुण्यतिथि

    फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने मनाई स्व. श्रीकांत लाभजी की 8वीं पुण्यतिथि

    देवब्रत मंडल

    गया जिले के माड़नपुर स्थित वार्ड नंबर 44 में शुक्रवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के संस्थापक एवं पूर्व महामंत्री स्व. श्रीकांत लाभजी की 8वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह एवं जिला महामंत्री डॉ. विजय कुमार यादव ने स्व. श्रीकांत लाभजी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    सैकड़ों विक्रेताओं ने भी इस आयोजन में भाग लिया और स्व. श्रीकांत लाभजी के योगदान को याद करते हुए उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया। पुष्प अर्पित करने वालों में राजकुमार प्रसाद, बबीता कुमारी, फुलवा देवी, नरेश रविदास, विष्णु कुमार, सीताराम यादव, सिंटू कुमार, राम रतन प्रसाद, कृष्ण प्रसाद, जुगल प्रसाद, लल्लू प्रसाद, दीपक कुमार, गनौरी प्रसाद, सुदामा यादव, गोपाल पासवान सहित कई अन्य विक्रेताओं के नाम शामिल हैं।

    इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम ने स्व. श्रीकांत लाभजी की विरासत को जीवित रखने और उनके बताए गए मार्गों पर चलने की प्रेरणा दी।

  • 45 सालों बाद भी लोको कॉलोनी के लोगों को नहीं भूले हैं असीम मुखर्जी, 31 को प्रयागराज नगर निगम से होंगे सेवानिवृत्त

    45 सालों बाद भी लोको कॉलोनी के लोगों को नहीं भूले हैं असीम मुखर्जी, 31 को प्रयागराज नगर निगम से होंगे सेवानिवृत्त

    देवब्रत मंडल

    गया के लोको कॉलोनी निवासी रहे असीम मुखर्जी उर्फ बाबू प्रयागराज नगर निगम के डेटा ऑपरेटर के पद से 31 अगस्त 2024 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। असीम मुखर्जी के पिता स्व. जी. सी. मुखर्जी रेल कर्मचारी थे। जो गया के लोको कॉलोनी के आवास संख्या 551/बी में रहते थे। असीम रेलवे कर्मचारी के इकलौते पुत्र हैं। जिनका बचपन इसी कॉलोनी में बीता। यहीं रहकर प्राथमिक और उच्च शिक्षा ग्रहण की। पिताजी के निधन के बाद इस कॉलोनी को छोड़ दिए। उस वक्त इलाहाबाद अब प्रयागराज के नगर निगम में असीम मुखर्जी की नौकरी लग गई और अपने परिवार के साथ प्रयागराज में ही शिफ्ट कर गए। 1989 में असीम की नौकरी लगी। छः बहनों में असीम मुखर्जी अकेला भाई हैं जिनके कंधों पर परिवार को संभालने की जिम्मेदारी आ गई थी। जो सफलतापूर्वक पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते रहे।

    31 अगस्त 2024 को असीम मुखर्जी उर्फ बाबू अपनी अंतिम सेवा प्रयागराज नगर निगम को देंगे। जहां के कर्मचारियों ने इनकी विदाई को लेकर एक कार्यक्रम तय कर रखा है। लोको कॉलोनी और यहां रहने वाले लोगों से बाबू का गहरा लगाव आज भी है। इस लोको कॉलोनी में गुजारे एक एक बात इन्हें आज भी याद है। अपनी सेवानिवृत्ति पर असीम मुखर्जी कहते हैं कि जिस जगह पर उन्होंने योगदान दिया था उस जगह पर रहते हुए वे पहले निगमकर्मी हैं जो अपनी सेवा से रिटायर हो रहे हैं। जो एक कीर्तिमान है।

    असीम मुखर्जी ने कहा कि गयाजी जैसे पावन भूमि पर बचपन से लेकर जवानी के दिन गुजारने के बाद पवित्र ‘त्रिवेणी’ (गंगा, जमुना और सरस्वती के संगम स्थल) पर सेवा(नौकरी) करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। असीम ने बताया कि इसी वर्ष 25 फरवरी को लोको कॉलोनी, गया में पाँचमुहानी कला परिषद के तत्वावधान में ‘पुनर्मिलन उत्सव’ आयोजित किया गया था। जिसमें वे शामिल हुए थे। इस उत्सव के दौरान लोको कॉलोनी के अनेक पुराने मित्रों के अलावा बड़े बुजुर्गों से 45 साल बाद मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री मुखर्जी कहते हैं कि शायद ही ऐसा कार्यक्रम किसी और राज्य में होता होगा कि जिस जगह पर बचपन बीता हो और दशकों तक लोग एक दूसरे को केवल याद ही नहीं करते, बल्कि दशकों बाद सभी एकबार फिर से मिलते हैं लेकिन यह सौभाग्य हमें प्राप्त हुआ। इस सुखद क्षण की कल्पना मात्र से मन पुलकित हो जाता है। श्री मुखर्जी ने बताया दशकों बाद जब एक दूसरे से मिले तो लगा कि फिर से लोको कॉलोनी में बस जाएं, लेकिन यह संभव नहीं।

    31 अगस्त 2024 को असीम मुखर्जी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जिन्होंने अपने सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में शामिल होने के लिए लोको कॉलोनी के पुराने साथियों को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि जब भी लोको कॉलोनी में लोग बुलाएंगे वे अवश्य आएंगे।

  • अब ऑनलाइन पेमेंट कर रेलयात्री ले सकेंगे टिकट, डीडीयू मंडल के सभी स्टेशनों के टिकट काउंटर पर लगी क्यूआर कोड डिवाइस

    अब ऑनलाइन पेमेंट कर रेलयात्री ले सकेंगे टिकट, डीडीयू मंडल के सभी स्टेशनों के टिकट काउंटर पर लगी क्यूआर कोड डिवाइस

    देवब्रत मंडल

    पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में स्टेशनों पर यात्रियों हेतु टिकटिंग व्यवस्था को और सुविधाजनक बनाया जा रहा है।
    इसके लिए मंडल के सभी स्टेशन पर यूटीएस तथा पीआरएस काउंटरों पर क्यूआर कोड डिस्प्ले डिवाइस लगाई गई है। क्यूआर कोड आधारित पेमेंट की सुविधा एकदम सरल एवं सुरक्षित है। काउंटर पर टिकट बुक करते समय यात्री सुविधा अनुसार डिस्प्ले डिवाइस पर अपने टिकट के राशि भुगतान संबंधी क्यूआर कोड को स्कैन कर यूपीआई के माध्यम से आसानी से भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा टिकट काउंटरों पर मौजूदा कैश लेनदेन की सुविधा के अतिरिक्त सुविधा है। टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड आधारित पेमेंट सुविधा हो जाने से कैश या खुदरा पैसा न होने की दिक्कत से यात्रियों को मुक्ति मिलेगी।