Blog

  • गया शहर के एक गोदाम से करीब 20 लाख रुपये के सामानों की हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी

    गया शहर के एक गोदाम से करीब 20 लाख रुपये के सामानों की हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी

    ✍️Deo barat mandal

    गया शहर के एक गोदाम में बीती रात करीब 20 लाख रुपये के नामी गिरामी ब्रांड के कपड़े एवं अन्य सामानों की चोरी कर अपराधी आराम से निकल गए। घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह कोतवाली थाना की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार करीब 20 लाख रुपए के मूल्य के बराबर सामानों की चोरी की बात सामने आई है। घटना गया शहर के रामशिला मोड़ के पास सेफ एक्सप्रेस नामक गोदाम में हुई है। चोरी की घटना के बाद गोदाम के मालिक रवि शर्मा को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया जाता है कि सबसे पहले इसकी सूचना डायल 112 को मिली। जो सबसे पहले गोदाम के पास पहुंची। इसके बाद कोतवाली थाना को इसकी सूचना दी गई तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

    प्रारंभिक जांच में पुलिस को कोई विशेष सुराग हाथ नहीं लगा है।
    स्थानीय लोगों की माने तो जिस सेफ एक्सप्रेस नाम के गोदाम में चोरी हुई उस गोदाम में कुछ दिन पहले ही नामी गिरामी ब्रांड के कपड़े जिसमें कुछ महिलाओं के भी वस्त्र आदि थे उसे भी अपराधी ले गए हैं वहीं पुरुषों के भी कपड़े आदि की चोरी हुई है। जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है।
    इधर, जानकारी मिली है कि जिस गोदाम में चोरी की घटना हुई है उसमें कहीं भी सीसीटीवी नहीं लगा हुआ है। ताकि पुलिस सीसीटीवी के फुटेज के सहारे अपराधियों तक पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि कंडी नवादा के निवासी स्व. अर्जुन यादव उर्फ गाँधीजी की जमीन पर गोदाम बना हुआ है, जिसमें वर्षों से व्यवसाय करने वाले इस गोदाम को किराए पर लेकर अपना कारोबार कर रहे हैं। जिसके ब्रांच हेड रविकेश कुमार शर्मा हैं। जिन्होंने खबर लिखे जाने तक पुलिस को चोरी गए सामानों के डिटेल्स नहीं दे पाए हैं।

    देखा जाए तो जिस गोदाम में चोरी की घटना हुई है, उसके आसपास ही यातयात पुलिस वाले ड्यूटी करते हैं। गोदाम जिस सड़क पर है, वह सड़क गया-पटना एनएच-83 से जुड़ती है। आसपास में कई दुकानें और घर भी बने हुए हैं। जिसमें लोग रहते हैं, लेकिन किसी को इतनी बड़ी चोरी की भनक नहीं लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गोदाम में अक्सर मालवाहक वाहनों का आना जाना लगा रहता है क्योंकि यहां माल अनलोड भी होता है और यहां से माल भेजे भी जाते हैं। जिसके कारण भी लोगों को कोई शक हो कि अपराधियों द्वारा मालों की ढुलाई की जा रही है।
    फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है और इस घटना में शामिल अपराधियों का पता लगाने में जुट गई है।

  • राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैंक अधिकारियों के साथ बैठक, ऋण मामलों के निपटारे पर जोर

    राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैंक अधिकारियों के साथ बैठक, ऋण मामलों के निपटारे पर जोर

    देवब्रत मंडल

    आगामी 14 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार मदन किशोर कौशिक के निर्देश पर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अरविंद कुमार दास ने की।

    बैठक में विभिन्न बैंकों के अधिकारियों को अधिक से अधिक बैंक ऋण मामलों में नोटिस जारी करने और सुलहवार्ता के माध्यम से मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए गए। सचिव ने विशेष रूप से बैंक ऋण वाद के शीघ्र निपटारे पर जोर देते हुए अपील की कि नागरिक सुलह के आधार पर अपने ऋण मामलों को हल कर इस पहल का लाभ उठाएं।

    सचिव ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोक अदालत के बारे में जागरूकता फैलाएं और अधिक से अधिक लोगों को इसके लाभों से अवगत कराएं। बैठक में बैंक अधिकारी मनोज कुमार, पार्थसारथी, बीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, आनंद कुमार, उपेंद्र चतुर्वेदी, बिमल कुमार गुप्ता, आनंद कुमार, और प्रकाश कुमार उपस्थित थे।

    यह बैठक न्यायिक प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे बैंक ऋण से जुड़े मामलों का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

  • जनता से किया गया वादा पार्षद ने किया पूरा, गंगा महल से तूतबाड़ी तक सड़क का निर्माण कार्य हुआ शुरू

    जनता से किया गया वादा पार्षद ने किया पूरा, गंगा महल से तूतबाड़ी तक सड़क का निर्माण कार्य हुआ शुरू

    देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम के वार्ड नंबर 13 अंतर्गत चंद्रशेखर जनता कॉलेज मोड़, गंगा महल से तूतबाड़ी देवी स्थान तक जर्जर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ वार्ड पार्षद राहुल कुमार ने वार्ड के सम्मानित जनता के साथ गुरुवार को नारियल फोड़ कर किया। इसके पहले उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की। कार्य का शुभारंभ होते ही स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी गई।

    निगम बोर्ड से सरकार तक लगाई दौड़

    इस महत्वपूर्ण योजना(कार्य) को लेकर वार्ड पार्षद राहुल कुमार नगर निगम के चुनाव के दौरान लोगों से वादा किया था कि इस सड़क मार्ग का कायाकल्प करवाना है। इसके लिए उन्होंने निगम बोर्ड से लेकर सरकार तक दौड़ लगाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से सड़क की जर्जर हालत से स्थानीय लोगों को जल जमाव की स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय मोहल्लेवासी पक्की सड़क बनवाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र वासियों को आवागमन में और अधिक सुविधा होगी। जल जमाव की समस्या दूर हो जाएगी और लोगों को व्यापार करने में भी सुविधा होगी।

    लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई

    कार्य शुभारंभ होने पर वार्ड पार्षद राहुल कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हो गई है। अपने वार्ड के लोगों के लिए नए-नए काम करने से मन को प्रसन्नता मिलती है। नगर निगम चुनाव के समय जनता के बीच किए गए वादों को पूरा कर रहा हूं।

    निर्माण कार्य में गुणवत्ता का रखा जायेगा ख्याल

    वार्ड पार्षद राहुल ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाले निर्माण सामग्री की पूरी गुणवत्ता रहेगी। सड़क निर्माण कार्य में पर्याप्त संख्या में मजदूर लगाए गए हैं, जो समय सीमा के अंदर कार्य को पूरा करेंगे। सड़क का निर्माण पूरी मजबूती के साथ किया जाएगा। सड़क के दोनों किनारे पैबर ब्लॉक लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 लाख 29 हजार 412 रूपये सड़क निर्माण में खर्च होंगे। 20 लाख 97 हजार 456 रुपए की लागत से सड़क के किनारे नाले का निर्माण का निर्माण कराया जा चुका है।

    पितृपक्ष मेला शुरू होने के पूर्व बनकर होगा तैयार

    पार्षद राहुल कुमार ने बताया कि इस वर्ष पितृपक्ष मेला शुरू होने के पूर्व सड़क बन जाने से तीर्थ यात्रियों को रामशिला और प्रेतशिला से विष्णुपद मंदिर जाने में सुविधा होगी। इस अवसर पर भरत प्रसाद, रजनीश शर्मा, कमल नारायण सिंह, विनोद यादव, साकेत कुमार, जगत किशोर, अशोक गुप्ता, बंटी कुमार, विक्की कुमार सहित स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

  • ब्रेकिंग: चाकन्द बाजार में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

    ब्रेकिंग: चाकन्द बाजार में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

    रिपोर्ट – अजीत कुमार

    पटना-गया एनएच-83 सड़क मार्ग के चाकन्द बाजार में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक तेज रफ्तार हाइवा ने ट्रैक्टर को सीधी टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिकाऊ पासवान के रूप में हुई है, जो चाकन्द थाना क्षेत्र के मेहरबानपुर गांव का रहने वाला था।

    मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और गांव के लोग घटनास्थल पर जुट गए, जिससे माहौल गमगीन और तनावपूर्ण हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही चाकन्द थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक चालक की खोजबीन तेज कर दी है, जबकि स्थानीय लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं स्थानीय मुखिया के द्वारा पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपया की सहायता राशि मृतक के परिजन को दिया गया हैं। 

    खबरे अपडेट हो रही है….

  • नक्सली गतिविधि पर NIA की बड़ी कार्रवाई, टिकारी में फिर मारा छापा

    नक्सली गतिविधि पर NIA की बड़ी कार्रवाई, टिकारी में फिर मारा छापा

    प्रतीकात्मक चित्र

    टिकारी संवाददाता: पिछले वर्ष अगस्त में टिकारी थाना क्षेत्र के हुडरही गांव से गिरफ्तार किए गए नक्सली शीर्ष नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य प्रमोद मिश्रा उर्फ सोहन दा, अनिल यादव और नक्सली समर्थक विनोद मिश्रा के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बार फिर कार्रवाई की है। बुधवार को NIA की टीम ने टिकारी थाना क्षेत्र के तिताईगंज मोहल्ले में एक युवक से पूछताछ की, जिसका नाम एजेंसी के पास दर्ज मोबाइल नंबर से जुड़ा था। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि यह नंबर उसके मित्र विकास द्वारा उपयोग किया जा रहा है। इसके बाद NIA की टीम ने तिताईगंज निवासी विकास से टिकारी थाना में घंटों पूछताछ की और जानकारी एकत्र की।

    यह भी पढ़ें 👉 एनआईए ने बिहार में की छापेमारी, सीपीआई (माओवादी) के वरिष्ठ नेता बिहारी पासवान गिरफ्तार

    दो जगहों पर छापेमारी, मोबाइल जब्त, पूछताछ के लिए समन

    NIA द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गया जिले के दो स्थानों पर छापेमारी कर तलाशी ली गई। छानबीन के बाद NIA ने विकास का मोबाइल जब्त कर लिया और उसे आगामी चार सितंबर को पूछताछ के लिए NIA कार्यालय बुलाया गया है। इस छापेमारी के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

    बेउर जेल में बंद हैं तीनों नक्सली नेता

    गत वर्ष अगस्त में टिकारी थाना क्षेत्र के हुडरही गांव से सीपीआई (माओवादी) के प्रतिबंधित संगठन के तीन सदस्यों—प्रमोद मिश्रा उर्फ सोहन दा (पोलित ब्यूरो सदस्य), अनिल यादव उर्फ अंकुश (सब-जोनल कमेटी सदस्य), और विनोद मिश्रा (समर्थक) को गिरफ्तार किया गया था। तीनों फिलहाल पटना के बेउर जेल में बंद हैं। इन पर सीपीआई (माओवादी) संगठन को पुनर्जीवित करने और मजबूत करने की साजिश में सक्रिय रूप से शामिल होने का आरोप है। यह भी आरोप है कि वे संगठन के लिए कैडरों की भर्ती और लेवी वसूली की प्रक्रिया में संलग्न थे। इस साल फरवरी में, NIA ने पटना की विशेष अदालत में प्रमोद मिश्रा और अनिल यादव के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

  • एनआईए ने बिहार में की छापेमारी, सीपीआई (माओवादी) के वरिष्ठ नेता बिहारी पासवान गिरफ्तार

    एनआईए ने बिहार में की छापेमारी, सीपीआई (माओवादी) के वरिष्ठ नेता बिहारी पासवान गिरफ्तार

    फाइल फोटो (प्रतीकात्मक)

    न्यूज डेस्क: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को बिहार के दो जिलों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाते हुए प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के पुनरुद्धार साजिश मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान सीपीआई (माओवादी) के जोनल कमेटी सदस्य बिहारी पासवान उर्फ राकेश उर्फ ऋषिकेश के रूप में हुई है। बिहारी पासवान के खिलाफ खगड़िया, बेगूसराय और बिहार के अन्य जिलों में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम [यूए (पी) ए], और आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम [सीएलए] की विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं।

    एनआईए की टीमें बिहार के बेगूसराय जिले में 7 और गया जिले में 2, कुल मिलाकर 9 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। छापेमारी में गिरफ्तार माओवादी नेताओं, उनके सहयोगियों, और संदिग्ध समर्थकों के घरों को भी खंगाला गया।

    यह मामला 10 अगस्त 2023 को गया के टेकारी थाने में सीपीआई (माओवादी) के दो शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी के बाद सामने आया था। एनआईए ने 31 अगस्त 2023 को प्रतिबंधित संगठन के तीन सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इन सदस्यों में प्रमोद मिश्रा उर्फ सोहन दा (पोलित ब्यूरो सदस्य), अनिल यादव उर्फ अंकुश (सब-जोनल कमेटी सदस्य), और विनोद मिश्रा (सीपीआई माओवादी का समर्थक) शामिल थे।

    गिरफ्तारी के बाद तीनों को पटना के बेउर जेल में रखा गया है। एनआईए के अनुसार, ये सदस्य संगठन को पुनर्जीवित करने और उसे मजबूत करने के लिए कैडरों की भर्ती और लेवी वसूली में सक्रिय रूप से शामिल थे। एनआईए ने इस साल फरवरी में पटना की विशेष अदालत में प्रमोद मिश्रा और अनिल यादव के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था, जिसमें संगठन की गतिविधियों को पुनः जीवित करने की साजिश का खुलासा किया गया। इस ताजा कार्रवाई से एनआईए ने सीपीआई (माओवादी) के नेटवर्क को कमजोर करने के अपने अभियान में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

  • गया पुलिस ने अश्लीलता फैला रहे ‘अपना गया जी’ फेसबुक पेज को किया बैन, साइबर पुलिस की कार्रवाई जारी

    गया पुलिस ने अश्लीलता फैला रहे ‘अपना गया जी’ फेसबुक पेज को किया बैन, साइबर पुलिस की कार्रवाई जारी

    गया जिले में सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर सख्त रुख अपनाते हुए, जिला पुलिस ने एक फेसबुक पेज के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की है। पुलिस को हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से यह सूचना मिली थी कि “अपना गया जी” नामक एक फेसबुक पेज से लगातार आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट किए जा रहे थे, जिससे जिले की छवि धूमिल हो रही थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करने का फैसला लिया।

    गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया की इस मामले की जानकारी प्राप्त होते ही तुरंत साइबर थाना, गया को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। साइबर थाना की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए तुरंत फेसबुक पेज “अपना गया जी” को ब्लॉक कर दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा है कि इस पेज के पीछे कौन लोग हैं, इसकी पहचान की जा रही है, और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

    गया पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की असत्य और आपत्तिजनक सामग्री को फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को इस तरह की गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि दोषियों को कानून के तहत सजा दी जा सके।

    इस कार्रवाई से गया पुलिस ने न केवल अपने जिले की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा की है, बल्कि यह भी स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

  • कृष्ण जन्माष्टमी की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती

    कृष्ण जन्माष्टमी की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती

    गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र में एक युवक को अपनी प्रेमिका से मिलने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। घटना की शुरुआत कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हुई, जब 19 वर्षीय रंजीत कुमार को उसकी प्रेमिका ने आधी रात को हलवा खाने के लिए अपने घर बुलाया। लेकिन यह मुलाकात रंजीत के लिए भयानक अनुभव में बदल गई।

    रंजीत के अनुसार, जब वह हलवा खाकर जाने लगा, तभी प्रेमिका के घरवालों ने उसे पकड़ लिया और रातभर उसकी पिटाई की। स्थिति तब और बिगड़ गई जब घरवालों ने एक बाहरी व्यक्ति को बुलाकर रंजीत पर अत्याचार करवाया।

    घटना की जानकारी सुबह में गुरपा थाना को मिली, जिसके बाद पुलिस तत्काल प्रेमिका के घर पहुंची और रंजीत को छुड़ाया। घायल रंजीत को फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर ले जाया गया। लेकिन शाम को उसकी तबियत बिगड़ने पर फिर से उसे सीएचसी फतेहपुर में भर्ती किया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया। रंजीत की बहन, अंजू कुमारी, ने आरोप लगाया कि उनके भाई पर टेंगैनी गांव के दिनेश यादव ने बेरहमी से हमला किया है।

    गुरपा थाना प्रभारी, राजेश पासवान ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और दोनों पक्षों से लिखित शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • महिला रेलकर्मियों ने कोलकाता की घटना का किया विरोध, कहा-समाज किस ओर जा रहा

    महिला रेलकर्मियों ने कोलकाता की घटना का किया विरोध, कहा-समाज किस ओर जा रहा

    देवब्रत मंडल

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा की महिला विंग द्वारा आयोजित कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु महिला चिकित्सक डॉक्टर की वीभत्स हत्या एवं महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है। सोमवार की शाम आयोजित एक कार्यक्रम में मिथिलेश कुमार केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह पीएनएम प्रभारी डीडीयू तथा गया शाखा के यूनियन पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। बता दें कि 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या कर दी गई थी। इस घटना के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में यूनियन के गया शाखा महिला विंग के अध्यक्ष नर्मदा शांडिल्य ने कहा कि इस प्रकार की अमानवीय एवं वीभत्स घटना संपूर्ण राष्ट्र एवं समाज को झकझोर देने वाली है। हमारा समाज किस ओर जा रहा है यह विचार करने का विषय है। पीड़िता के माता-पिता पर क्या गुजर रही है। समाज एवं प्रत्येक व्यक्ति को आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी वीभत्स घटना की ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा की महिला विंग घोर निंदा करती है। आने वाले समय में महिलाओं को स्वयं को जागरुक, सचेत एवं आत्मरक्षा के लिए तैयार रहने का स्पष्ट संदेश देती है।

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने महिला कर्मचारियो एवं समाज के विभिन्न वर्गों से उपस्थित युवाओं एवं उनके अभिभावकों को इस प्रकार की वीभत्स घटना से सीख लेते हुए इसे रोकने में अपनी भूमिका को निभाने की अपील की है। प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों पर निगरानी रखनी होगी की वह किसी और जा रहे हैं। यदि गलत रास्ता का चुनाव करते हैं तो अभिभावक तुरंत उसे अपने नियंत्रण में रखते हुए सदमार्ग पर चलने हेतु प्रेरित करें। इसके लिए समाज की सहायता ले। कामरेड कुमार ने प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या को काफी निंदनीय माना है एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिला थाना एवं पुलिसकर्मियों की निगरानी के अलावा एक टास्क फोर्स का गठन करने एवं उसे सार्थक कदम उठाने के लिए अति आवश्यक बताया।

    उन्होंने कहा कि इस घटना को ध्यान में रखते हुए महिला कर्मियों की सुरक्षा के साथ-साथ सभी महिलाओं की सुरक्षा हेतु जो वर्तमान में कानून हमारे देश में बनी है उसे शत प्रतिशत कड़ाई से लागू कर कानून तोड़ने वाले को कठिन से कठिन सजा शीघ्र से शीघ्र दिलवाया जाए। ताकि पीड़िता के परिवार वालों को न्याय मिल सके। इस अवसर पर गया शाखा के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार उपाध्यक्ष बीके चौधरी नीरज कुमार, वीरेंद्र कुमार महिला शाखाध्यक्ष नर्मदा शांडिल्य, सचिव मुन्नी कुमारी किरण कुमारी, संगीता कुमारी, बिंदा देवी, युवा शाखाध्यक्ष रविंद्र कुमार, सचिव राकेश कुमार, दिलीप कुमार, अंशु कुमार के अलावा बहुत सारे रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

  • ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक संभालने के बजाय चला रहे था मोबाइल: एसएसपी ने लिया एक्शन दो सिपाही निलंबित

    ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक संभालने के बजाय चला रहे था मोबाइल: एसएसपी ने लिया एक्शन दो सिपाही निलंबित

    रक्षा बंधन के अवसर पर गया जिले के अतरी थाना अंतर्गत टेउसा बाजार में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात सशस्त्र बल के दो सिपाहियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया को रक्षाबंधन के दिन टेउसा बाजार में भीड़-भाड़ के कारण भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जबकि ड्यूटी पर तैनात सिपाही-2931 अम्बुज कुमार और सिपाही-2912 प्रशांत कुमार अपने कर्तव्यों का पालन करने के बजाय सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल चला रहे थे।

    यह भी पढ़ें 👉 रक्षाबंधन के दिन अतरी थाना क्षेत्र के टेउसा बाजार में लगा भीषण जाम, घंटों फंसे रहे लोग, पुलिस मोबाइल में मस्त

    मगध लाइव न्यूज द्वारा इस घटना को प्रमुखता से उजागर किया गया था। एक दुकानदार ने जब सिपाही अम्बुज कुमार को मोबाइल चलाते हुए देखा और इसका वीडियो बनाने की कोशिश की, तो सिपाही उसपर भड़क उठा।

    देखें वीडियो

    वीडियो

    इस लापरवाही की सूचना मिलने पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने इस मामले की जांच के आदेश दिए। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नीमचक बथानी द्वारा की गई जांच में सिपाहियों की लापरवाही की पुष्टि होने के बाद, वरीय पुलिस अधीक्षक गया ने दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा रही है।