Blog

  • विभाजन की व्यथा, एकता का संदेश: डीडीयू जंक्शन पर अनूठी फोटो प्रदर्शनी

    विभाजन की व्यथा, एकता का संदेश: डीडीयू जंक्शन पर अनूठी फोटो प्रदर्शनी

    न्यूज डेस्क/14 अगस्त 2024: भारत की आजादी की 77वीं वर्षगांठ से एक दिन पहले, आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू जंक्शन) पर एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण देखने को मिला। ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर यहां एक विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जो देश के बंटवारे की त्रासदी और उससे उपजी पीड़ा को दर्शाती है।

    सुबह 10 बजे, मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश गुप्ता ने फीता काटकर इस एकदिवसीय प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों की आंखों में भावुकता साफ झलक रही थी। प्रदर्शनी में लगी तस्वीरें मूक होकर भी बहुत कुछ कह रही थीं। एक तस्वीर में विस्थापित लोगों का एक समूह अपने सामान के साथ रेलवे प्लेटफॉर्म पर बैठा दिखाई दे रहा था, जबकि दूसरी में एक बुजुर्ग महिला अपने घर की ओर अंतिम बार देखती नजर आ रही थी। हर तस्वीर विभाजन की त्रासदी की एक अलग कहानी बयां कर रही थी।


    प्रदर्शनी में रेलकर्मियों, यात्रियों और स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी देखी गई। कई लोग तस्वीरों के सामने रुककर उन्हें गौर से देखते और अपने साथियों से चर्चा करते नजर आए।

    एक वरिष्ठ नागरिक, जिन्होंने विभाजन के दौर को देखा था, ने भावुक होते हुए कहा, “ये तस्वीरें मुझे उन कठिन दिनों की याद दिलाती हैं। लेकिन साथ ही, ये हमारे देश की एकता और सहनशक्ति का भी प्रतीक हैं।” एक युवा छात्र ने टिप्पणी की, “मैंने विभाजन के बारे में केवल किताबों में पढ़ा था, लेकिन आज इन तस्वीरों को देखकर उस दर्द को महसूस कर पा रहा हूं।”

    विज्ञापन



    रेल प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया, “इस प्रदर्शनी का उद्देश्य न केवल इतिहास को याद करना है, बल्कि भविष्य के लिए सीख लेना भी है। हम चाहते हैं कि युवा पीढ़ी देश की एकता और अखंडता के महत्व को समझे।” उन्होंने आगे कहा, “यह प्रदर्शनी विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का भी एक माध्यम है। साथ ही, यह हमें याद दिलाती है कि हमने किन कठिनाइयों को पार करके अपने देश को आगे बढ़ाया है।”

    विज्ञापन

    यह प्रदर्शनी न केवल एक ऐतिहासिक घटना की याद दिलाती है, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश भी देती है। यह हमें याद दिलाती है कि एकता में ही हमारी शक्ति है, और हमें अपने इतिहास से सीखकर एक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ना है। डीडीयू जंक्शन पर लगी यह प्रदर्शनी एक दिन के लिए थी, लेकिन इसका प्रभाव लंबे समय तक लोगों के मन-मस्तिष्क पर रहेगा, यह उम्मीद की जा रही है।

  • यदि आपके घर जलापूर्ति के लिए मीटर लगाया जा रहा है तो ये जानना आपके लिए जरूरी है

    यदि आपके घर जलापूर्ति के लिए मीटर लगाया जा रहा है तो ये जानना आपके लिए जरूरी है

    देवब्रत मंडल

    हर घर नल जल योजना के क्रियान्वयन को लेकर अब प्रत्येक घरों में मीटर लगाने का काम जारी है। इस मीटर को लगाने के लिए संबंधित एजेंसी के कर्मचारी आपके घरों तक पहुंच रहे होंगे या नहीं तो पहुंचेंगे। काफी समय पहले आपके घर तक ब्लू पाइप लगाया गया होगा। जिससे आपके घरों तक इस योजना के तहत जलापूर्ति कराई जा सके। कई घरों में इस योजना के तहत पानी पहुंच भी रहा है लेकिन अब आप कितना पानी खर्च कर रहे हैं, उस पर नजर रखने के लिए मीटर लगाया जा रहा है। आपको आगे बहुत कुछ इस योजना के माध्यम से लाभ मिलने वाले हैं।

    magadhlive की टीम जो बात आपको बता रही है वो इन सभी चीजों से हटकर है। आपने देखा होगा कि कई घरों में मेन जलापूर्ति पाइप से कनेक्शन दिया गया है। इसमें संबंधित एजेंसी के द्वारा किया गया है या किसी अन्य के द्वारा किया गया था? इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि कई लोग पैसे देकर निजी मिस्त्री(private) को अच्छी खासी रकम देकर अपना काम करवाया है। इसके लिए रोड कटिंग के नाम पर भी अवैध राशि की उगाही काफी पहले ही हो चुकी है।

    अब जो मिस्त्री या कर्मचारी आपके घर मीटर लगाने आ रहे हैं, ये बुडको के माध्यम से एक एजेंसी के लोग हैं। बुधवार को शहर के एक हिस्से में मीटर लगाने आए एजेंसी के इस कर्मचारी के द्वारा घर के मालिक को बताया कि उन्हें केवल तीन मीटर ही पाइप लगाने को मिला है। इसके बाद जब स्थानीय लोगों ने पूछा कि इससे अधिक पाइप लगाना होगा तब जाकर घर से आपूर्ति पाइप लाइन तक पहुंचेगा। इस पर इस कर्मचारी ने कहा कि तीन मीटर से अधिक पाइप लगने पर घर मालिक को अतिरिक्त राशि व्यय करने पड़ेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस बात की जानकारी जब बुडको के जेई जयप्रकाश से ली गई तो उन्होंने बताया कि छः मीटर पाइप एक घर के कनेक्शन के लिए दिया जाना है। इस पर कर्मचारी अपने एजेंसी से बात करने की बात कही। बुडको के जेई से जब शिवा नामक एजेंसी के ओहदेदार से बात की तो यह बात सामने आई कि हर हाल में एक घर में कनेक्शन के साथ मीटर लगाने के लिए छः मीटर पाइप जो करीब 20 फीट पाइप देना होगा। यदि कहीं किसी के घरों में इससे कम दूरी पर पाइप के साथ मीटर लगाने की आवश्यकता होगी तो कम पाइप लगेगा। बुडको के अभियंता ने एजेंसी को स्पष्ट रूप से कहा कि जनता में किसी तरह का भ्रम पैदा नहीं हो वो कार्य करें। उन्होंने कहा कि योजना को समय पर पूरा करने के साथ साथ गुणवत्ता का भी ख्याल रखना होगा।

  • गया में आनंद विहार-हल्दिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने के एक व्यक्ति की मौत

    गया में आनंद विहार-हल्दिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने के एक व्यक्ति की मौत

    देवव्रत मंडल

    गया-डीडीयू रेलखंड के परैया स्टेशन पर 12444 आनंद विहार-हल्दिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना गया रेल थाना और रफीगंज आरपीएफ पोस्ट को स्टेशन मास्टर के द्वारा दे दी गई है। समाचार प्रेषण तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक की उम्र 70 साल के आसपास बताई गई है।
    इस संबंध में परैया स्टेशन पर ड्यूटी पर रहे स्टेशन मैनेजर शकील अहमद ने बताया कि 12444 आनंद विहार-हल्दिया सुपरफास्ट ट्रेन बुधवार की सुबह 8:14 बजे पास की थी। इसके बाद सूचना मिली कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके बाद आगे की कार्यवाही की गई। शव को रेल ट्रैक से हटाकर प्लेटफार्म पर किया गया ताकि ट्रेनों का परिचालन में अवरोध उत्पन्न नहीं हो। खबर लिखे जाने तक स्थानीय लोग मृतक की पहचान नहीं कर सके थे। चर्चा है कि आनंद विहार- हल्दिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत हो गई है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

  • जरा संभल कर चलिए! गया शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं का रहता है कब्जा

    जरा संभल कर चलिए! गया शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं का रहता है कब्जा

    यदि आप गया शहर के निवासी हैं तो सुबह सुबह अपने अपने घरों से किसी भी काम से बाहर निकल कर सड़क पर आते हैं तो जरा संभल कर जाइएगा। नहीं तो आवारा पशु आपको हानि पहुंचा सकते हैं। सुबह में सैंकड़ों बच्चे स्कूल के लिए, ट्यूशन, कोचिंग सेंटर जाने के लिए निकलते हैं। छोटे छोटे बच्चों के साथ इनके अभिभावक भी होते हैं। जिस वक्त ऐसे जरूरतमंद लोग सड़क पर आते हैं तो इनका सामना इन आवारा पशुओं से होता है। मानो सुबह में आवारा पशुओं का कब्जा रहता है। सड़क पार करना भी बड़ा मुश्किल होता है। गलती से यदि थोड़ी चूक हुई नहीं कि आप खतरे में पड़ जाएंगे। वहीं सुबह में लोग सैर सपाटे के लिए या तो सड़कों के किनारों पर या फिर कोई ऐसी जगह पर टहलने या व्यायाम के लिए निकलते ही हैं। जिनका सामना इन आवारा पशुओं से हर दिन हो ही जाता है।


    कुछ लोग इस मान्यता के भी पक्षधर हैं कि घर की पहली रोटी गौमाता को खिलाते हैं। ऐसे लोग या तो अपने घर के दरवाजे पर या फिर सड़क पर निकल कर गौ माता को रोटी खिलाते हैं। जिस वजह से भी कई मोहल्ले में या सड़कों पर गाय आना जाना करते हैं। वहीं सड़क किनारे पसरे कचरे के ढेर पर ये आवारा पशु अपना चारा भी ढूंढने के लिए आना जाना करते हैं। शहर के हर हिस्से में ऐसे आवारा पशुओं को सड़क पर आपको देखने के लिए मिल जाएंगे।

    इन आवारा पशुओं के कारण सड़क पर पैदल चलने वालों में भय है। आखिर बोले तो किससे? अपने वार्ड पार्षद से या फिर गया नगर निगम के पदाधिकारियों से। बुधवार की सुबह शहर के नादरगंज पर आवारा पशुओं का ऐसा कब्जा दिखा। स्कूली बच्चे से लेकर आम आदमी डर कर सड़क पार कर रहे थे। नादरागंज के एक युवक ने कहा कि सुबह में स्कूली बच्चे, ट्यूशन(कोचिंग में) पढ़ने वाले छात्रों को कई बार इन पशुओं के कारण परेशानी होती है। इनका कहना था कि निगम प्रशासन केवल कागजों पर आवारा पशुओं के पकड़ने के लिए आर्डर निकालते हैं लेकिन इसका अनुपालन होते नहीं दिखता।

    आगे बढ़ने पर कोयरीबारी मोहल्ले के मुख्य मार्ग पर आवारा पशुओं को विचरण करते हुए देखा गया। कई जगहों पर देखा गया कि जिस स्थान पर कचरे को एकत्र कर रखा जाता है, उस स्थान पर पशुओं का झुंड लगा रहता है। कुछ मोहल्ले में तो सड़कों के किनारों पर लोग अपने पशुओं को बांध कर रखते हैं। कई जगह खटाल भी है लेकिन इन लोगों पर प्रशासन का डंडा कभी कभार ही चलते हुए देखा गया है। बाद में पुनः वही हाल और जनता बेहाल।

  • जीबीएम कॉलेज की 71वीं वर्षगाँठ के सुअवसर पर एनसीसी कैडेटों ने किया पौधारोपण

    जीबीएम कॉलेज की 71वीं वर्षगाँठ के सुअवसर पर एनसीसी कैडेटों ने किया पौधारोपण

    गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की एनसीसी इकाई ने जीबीएम कॉलेज की स्थापना की 71वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ सहदेब बाउरी के संरक्षण एवं कॉलेज की एनसीसी केयरटेकर अॉफिसर डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। एनसीसी सीटीओ डॉ रश्मि की देखरेख में एनसीसी यूओ अनुराधा कुमारी, आकृति सिंह, कैडेट संजना, मुस्कान, वैष्णवी, सोनम, काजल, अवनि राज, पूनम ने महाविद्यालय परिसर में आम, अमरूद, नीम, सागवान और महोगनी के पौधे लगाये। ज्ञात हो वर्ष 1953 में 14 अगस्त को ही गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की स्थापना हुई थी। डॉ. रश्मि ने पौधारोपण करतीं कैडेटों को प्रकृति संरक्षण में युवतियों एवं महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया। कहा कि धरती को पहले की तरह हरा-भरा बनाने, पारिस्थितिकी तथा जैव विविधता को संरक्षित तथा सुरक्षित रखने के लिए देश की युवतियों एवं महिलाओं को पौधारोपण अभियान में बढ़चढ़कर भाग लेना होगा एवं पेड़ों को कटने से रोकने हेतु प्रयत्न करने होंगे। पौधारोपण करके कॉलेज की एनसीसी कैडेटों ने समाज को यही संदेश देना चाहा है। डॉ. रश्मि ने बताया कि आने वाले दिनों में सावन महोत्सव के तहत एनसीसी कैडेटों द्वारा सीता कुंड परिसर में भी पौधे लगाये जायेंगे।

    प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. सहदेब बाउरी ने एनसीसी कैडेटों को पौधारोपण के इस पुनीत कार्य हेतु हार्दिक बधाइयाँ दीं। उन्होंने कॉलेज की एनसीसी इकाई सहित समस्त महाविद्यालय परिवार को कॉलेज के 71 वर्ष पूर्ण हो जाने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। पौधारोपण कार्यक्रम में प्रो. अफशाँ सुरैया, डॉ. नूतन कुमारी, डॉ शगुफ्ता अंसारी, डॉ अमृता कुमारी घोष, डॉ प्रियंका कुमारी, प्रीति शेखर डॉ. फरहीन वजीरी, डॉ रुखसाना परवीन, डॉ प्यारे माँझी, डॉ. सुरबाला, डॉ. सुनीता कुमारी, अभिषेक कुमार, नीरज कुमार, रौशन, अजय कुमार, महेन्द्र पताप, रंजीत कुमार, आदि ने भी भाग लिया।

  • अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: बेलागंज में 9 ट्रैक्टर जब्त

    अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: बेलागंज में 9 ट्रैक्टर जब्त

    गया, बिहार। बुधवार को बेलागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 ट्रैक्टर जब्त किए। यह कार्रवाई भीखाचक गांव में की गई, जहां ये वाहन अवैध रूप से खनन किए गए बालू से लदे हुए थे।

    प्रशिक्षु डीएसपी एवं थानाध्यक्ष सदानंद कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस दल ने सभी 9 ट्रैक्टरों को जब्त कर थाने ले जाया। थाने में ट्रैक्टर मालिकों और चालकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

    इस घटना की सूचना खनन विभाग को भी दी गई है, जिससे आगे की कानूनी प्रक्रिया में सहायता मिलेगी। यह कार्रवाई राज्य में बढ़ते अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की सख्त नीति का संकेत है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में ऐसी और कार्रवाइयां की जा सकती हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

  • अखंड भारत हिंदू रक्षा मंच के तत्वावधान में निकला जनाक्रोश मार्च

    अखंड भारत हिंदू रक्षा मंच के तत्वावधान में निकला जनाक्रोश मार्च

    ✍️देवब्रत मंडल

    बांग्लादेश में जमायत-ए-इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों, नरसंहार, और महिलाओं के खिलाफ दुराचार के विरोध में अखंड भारत हिंदू रक्षा मंच ने एक जनाक्रोश मार्च का आयोजन किया। इस मार्च का उद्देश्य हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना और विरोध प्रदर्शित करना था।

    आजाद पार्क से गांधी मैदान तक निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने “बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर अत्याचार नहीं सहेंगे”, “जब जब हिंदू जागा, दुनिया का दुश्मन भागा” जैसे नारों के साथ अपनी आवाज उठाई। मार्च का मार्ग जीबी रोड, केदारनाथ मार्केट, तहसील, सिविल लाइन, और काशीनाथ मोड से होते हुए गांधी मैदान तक था।

    अखंड भारत हिंदू रक्षा मंच के अध्यक्ष जगदीश श्याम दास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ किए जा रहे अत्याचारों का कड़ा विरोध किया जाएगा और कट्टरपंथियों को एक चेतावनी दी गई। संयोजक रुपेश कुमार ने कहा कि “हिंदू जाग गया है और कट्टरपंथियों की अब खैर नहीं।”


    इस मार्च में संरक्षण मंडल के सदस्य मुकेश कुमार अधिवक्ता, राजीव रंजन दास, नवीन वर्मा,अजय शर्मा, प्रमोद कुमार, मंजीत सिंह, राम बारीक, सुधीर कुमार, बहर्ती सेवा अभियान के सचिव महेश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष संजय शर्मा प्रेम, प्रकाश चिंटू ,संचालन समिति के पंकज कुमार अधिवक्ता, कमल बारीक, संजय बरनवाल, भोला पटेल, सुभाष वर्मा, प्रमोद पाठक, मुकेश कुमार सिंह अधिवक्ता, राधिकांत शर्मा, वशिष्ठानंद महाराज जी, संत कुमार एवं महामंत्री आशीष पाठक, चंदन भदानी, बेगन विश्वकर्मा मंत्री रवि शंकर सिन्हा, दिवाकर कुमार, शशिकांत मिश्रा, विकास भदानी, अमित मोहन मिश्रा, अमरेंद्र शर्मा, मुन्ना बजरंगी, टिंकू गोस्वामी, सुरेश प्रसाद, बंटी वर्मा, मनीष कुमार एवं सोशल मीडिया रवि रंजन कुमार और छोटू बारीक कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार टोका विनय कुमार गुप्ता गोल्डी गायब एवं हजारों कोर कमेटी के लोग शामिल हुए।

    यह मार्च न केवल एक विरोध प्रदर्शन था, बल्कि हिंदू समाज की एकता और जागरूकता का प्रतीक भी था, जो आगे चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक कदम है।

  • न्यायाधीश अरविंद कुमार बने डीएलएसए के नए सचिव, संभाला पदभार

    न्यायाधीश अरविंद कुमार बने डीएलएसए के नए सचिव, संभाला पदभार

    ✍️देवब्रत मंडल

    अवर न्यायाधीश तृतीय अरविंद कुमार दास को गया जिला विधिक सेवा प्राधिकार का सचिव बनाया गया है। जिन्होंने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया। साथ ही प्राधिकार के कर्मचारियों से कार्यालय संबंधित कार्य की जानकारियां ली। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत विधिक सेवाएं, मध्यस्थता, लोक अदालत और विधिक जागरूकता के कार्यकलापों के मापदंड पर खरा उतरने के लिए वचनबद्ध है। सभी कर्मचारियों से उन्होंने कार्यकलापों की जानकारी ली और आवश्यक दिशानिर्देश दिया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी हादी अकरम, प्रतुल कुमार, हारून रशीद, विकास कुमार, उदय कुमार, दीपक कुमार सिन्हा, अनिल कुमार उपस्थित रहे।

  • किसान-मज़दूरों के हक के लिए भूख हड़ताल पर जाएंगे भाजपा मंडल अध्यक्ष, उचित मुआवजे की मांग

    किसान-मज़दूरों के हक के लिए भूख हड़ताल पर जाएंगे भाजपा मंडल अध्यक्ष, उचित मुआवजे की मांग

    भूख हड़ताल पर जाने की घोषणा करते ग्रामीण

    भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा ने आगामी 26 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। यह निर्णय प्रखंड के खनेटा गांव से गुजरने वाली भारत माला एक्सप्रेस-वे सड़क निर्माण के लिए किसानों और मजदूरों की जमीनों के अधिग्रहण में उचित मुआवजा नहीं मिलने के बाद लिया गया है।

    धनंजय कुमार शर्मा ने बताया कि जमीन की मापी में गड़बड़ी और वास्तविक मुआवजे के प्रावधानों की अनदेखी की जा रही है, जो पूरी तरह से अव्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जिले के संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस योजना में करोड़ों रुपये के घोटाले की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

    सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के उचित मुआवजे और पूरी निर्माण योजना की जांच की मांग को लेकर प्रस्तावित भूख हड़ताल की लिखित सूचना राष्ट्रपति, पीएमओ, गृह मंत्री, सीएमओ, राज्यपाल, और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित सभी उच्च अधिकारियों को दी गई है। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि पीएमओ की ओर से सोमवार को फोन आया और मामले की जानकारी ली गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता, वे अपने प्रस्तावित कार्यक्रम पर अडिग रहेंगे।

  • सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान: नगर आयुक्त ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान: नगर आयुक्त ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    गया नगर निगम द्वारा भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में SBM-U 2.0 के तहत सफाई अपनाओ, बीमार भगाओ पहल शुरू की गई है।
    इस पहल का उद्देश्य मानसून के मौसम में स्वच्छता और बीमारियों से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए शहरी स्थानीय निकायों की तैयारी को बढ़ाना है। मानसून आते ही साफ-सफाई और स्वच्छता की चुनौतियां बढ़ जाती हैं। इसके साथ ही जलजनित और वेक्टर जनित बीमारियों का प्रसार भी बढ़ जाता है। मानसून से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने के लिए सक्रिय उपायों के महत्वपूर्ण महत्व को पहचानते हुए, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) के तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 ने सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ (SABB) (1 जुलाई से 31 अगस्त, 2024) पहल की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य शहरी स्थानीय निकायों की तैयारियों को बढ़ाना है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे जून से अगस्त के महीनों के दौरान भारी बारिश और बढ़े हुए स्वास्थ्य जोखिमों से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित हैं।
    सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ पहल में स्वच्छता, वकालत और अंतर-विभागीय अभिसरण पर ध्यान केंद्रित करने वाले व्यापक हस्तक्षेपों की आवश्यकता है, जिन्हें सभी शहरी स्थानीय निकायों द्वारा लागू किया जाना है। अभियान के प्रमुख तत्वों में विशेष सफाई अभियान, कचरे का संग्रह और परिवहन, सभी सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, बच्चों के लिए स्वच्छता और स्वच्छता सुविधाएँ, पानी की गुणवत्ता का पर्याप्त नमूनाकरण, सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति, जल कार्यों का रखरखाव और IEC और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने की योजना बनाना शामिल है। इस पहल में उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करने के लिए तेजी से आकलन, सुरक्षा रोकथाम उपचार रणनीति (PPTS) को अपनाना और समन्वय और निगरानी शामिल है।

    8 सप्ताह तक चलने वाली मानसून-पूर्व और मानसून-पूर्व तैयारियों की गतिविधियों में डायरिया प्रबंधन पर विभिन्न लॉन्चिंग कार्यक्रम, बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए अभियान, स्थानीय समुदायों, संगठनों और सरकारी अधिकारियों को जल प्रबंधन, स्वच्छता और सफाई, सभी सफाई कर्मचारियों की जागरूकता, देखभाल और सुविधाओं के बारे में प्रशिक्षण देना और स्वच्छता और सफाई संदेशों को सुदृढ़ करने के लिए स्थानीय गैर सरकारी संगठनों, सामुदायिक समूहों और निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी करना शामिल होगा। सामुदायिक भागीदारी और जन जागरूकता, सामुदायिक जुड़ाव और शिक्षा, वर्षा जल संचयन, मानसून के बाद रखरखाव योजना और एकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसी दिशा निर्देश के तहत सोमवार को अभिलाषा शर्मा भा प्र.से. नगर आयुक्त नगर निगम द्वारा नगर निगम कार्यालय में सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सभी उपनगर आयुक्त, लोक स्वच्छता पदाधिकारी, कर्मचारी एवम स्वयं सहायता ग्रुप की महिलाएं उपस्थित थे। नगर निगम क्षेत्र के स्कूल नजेरथ अकादमी, क्रेन स्कूल, जिला स्कूल में बच्चों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पार्कों जैसे गांधी मंडप आदि में सफाई कर्मचारियों एवं स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।