मविवि के कुलपति आवास के समीप स्थित एक निजी स्कूल के सभागार में शनिवार को आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से रूद्र पूजा और भजन संध्या कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।इस दौरान सावन के पवित्र माह पर रूद्र पूजा स्वामी परमतेज ने अपने शिष्यों सामूहिक पूजा अर्चना कराया। इसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति के भजन गायक रोहित श्रीधर ने भजन सुनाए। लोगों को जीवन जीने की कला सिखाने के लिए आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर द्वारा इसका आयोजन किया गया। भजन गायक रोहित श्रीधर ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके पश्चात दर्जनों भजन सुनाकर श्रद्धालु को आनंद से भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर शिव अरूण डालमिया, रितु डालमिया, मुन्ना डालमिया, नीता धवन, वीरेंद्र प्रसाद, विपेन्द्र अग्रवाल, शिरीष प्रकाश, किरण प्रकाश,प्रांण मित्तल, विनोद जसरापुरिया, सुनील कुमार, वेंकेटेश, कौशलेंद्र प्रताप,अनुप केडिया, सहित अन्य मौजूद थे।
टिकारी संवाददाता: बिजली चोरी के खिलाफ अभियान में सात लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया गया है। चैनपुरा, देवधरपुर और वैद्य बिगहा में कार्रवाई की गई है। जिसमे सात उपभोक्ताओं पर कुल 62 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हिमांशु कुमार द्वारा दर्ज शिकायत में चैनपुरा के कृष्णा यादव पर 6063 रुपया, सुधा देवी पर 7142 रुपया, धरमदेव महतो पर 2912 रुपया, रामानंद ठाकुर पर 9531 रुपया, शिवनंद ठाकुर पर 5974 रुपया, देवधरपुर के सुजीत कुमार पर 29328 रुपया और वैद्य बिगहा के विनोद कुमार शर्मा पर 4438 रुपया का जुर्माना की बात कही गई है। इनमें छह उपभोक्ता मीटर बाइपास कर बिजली की चोरी करने के दोषी पाये गए हैं।
टिकारी संवाददाता: विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था और विभागीय लापरवाही के विरुद्ध शनिवार को आक्रोशित लोगों ने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना दिया। महिला नेत्री पूनम कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने विभागीय लापरवाही, अधिकारियों की मनमानी, कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, आर्थिक भयादोहन आदि को पुरजोर तरीके से उठाते हुए सुधार की मांग की। वंही पूर्व पूर्व जिला पार्षद रामचंद्र आजाद और सत्येन्द्र नारायण ने कहा कि अपने विभाग अपने कार्यशैली व विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं किया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि कृषि फीडर में 16 घंटे बिजली आपूर्ति की घोषणा हवाहवाई सावित हो रही है। पूरे क्षेत्र में जर्जर व लुंजपुंज एलटी और 11 हजार बिजली तार से विद्युत आपूर्ति हो रही है, जो जगह जगह जानलेवा बानी है।
धरना के माध्यम से अनुमंडल के किसानों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, निसशुल्क कनेक्शन देने, वेरीफिकेशन के नाम पर नाजायज बसूली बंद करने, प्रीपेड मीटर पर तुरंत रोक लगाने, विधुत आपूर्ति बाधित होने पर उसे तुरंत ठीक करने आदि की जोरदार ढंग से मांग की गई। आयोजित धरना को जिला पार्षद सुरेश प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया राम लखन भगत, बंटी यादव, मनोज ठाकुर, रोशन गहलोत, रंजीत कुमार, मोहम्मद मुमताज हसन, नाथुन् पासवान, अमित कुमार, राजेश कुमार, दीपक चौरसिया, करण पासवान आदि कई लोगों ने संबोधित किया। धरना का संचालन आंदोलन के संयोजक मो. जफर बारी अंसारी उर्फ छोटू मियां ने किया।
11 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय मुसहर भुईयां विकास परिषद गया बिहार के तत्वावधान में युवा शिक्षा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। अधिवक्ता शंकर मांझी ने कहा कि युवा शिक्षा सम्मान समारोह भुईयां मुसहर समाज में आगे आने वाली पीढ़ी को मनोबल बढ़ाने और शिक्षा का अलख जगाने के लिए हमेशा से किया जाता रहा है। राष्ट्रीय मुसहर भुईयां विकास परिषद का खास मकसद यही है कि भुईयां मुसहर में व्याप्त अशिक्षा अंधविश्वास को मिटाना और भविष्य में आगे आने पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के रूप से कारगर बनाना। सामाजिक कार्यकर्ता नारायण प्रसाद मांझी ने कहा कि परिषद अशिक्षा को दूर करने का सबसे बड़ा उद्देश्य को लेकर के काम कर रही है। इस कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध शिक्षाविद, पदाधिकारी, सम्मानित जनप्रतिनिधि और बच्चों के अभिभावक शामिल होकर के छात्र-छात्राओं को भविष्य संभालने और मनोबल बढ़ाने का काम करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री गया के सांसद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे।मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद गया कॉलेज के सहायक प्रोफेसर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी समिति के बैठक में परिषद से जुड़े हुए सभी समर्पित कार्यकर्ता रामसनेही मांझी,जी संतोष सागर , सागर मांझी मोहरा, नरेश मांझी, पंकज मांझी आदि उपस्थित थे।
गया, बिहार। प्रेमचंद रंगशाला में आयोजित “एक भारत श्रेष्ठ भारत” सांस्कृतिक महोत्सव में गया के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। पूर्वी क्षेत्र संस्कृति केंद्र (ईजेडसीसी) कोलकाता और बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में गया के नृत्य निर्देशक गौतम कुमार और उनके दल ने बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया।
गौतम कुमार के नेतृत्व में गया से आए कलाकारों ने सामा चकेवा और झिझिया लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी। दल में शामिल प्रतिभाशाली कलाकारों में निखिल सिन्हा, मुस्कान कुमारी, खुशी कुमारी, प्रियांशु कुमार, पल्लवी कुमारी, गरिमा कुमारी, रुपाली कुमारी, खुशी कुमारी और पूजा कुमारी ने अपनी कला का जादू बिखेरा। इन युवा कलाकारों की ऊर्जा और उत्साह ने पूरे प्रेमचंद रंगशाला ऑडिटोरियम को जीवंत कर दिया।
गया के सम्मानित कलाकार
गया के कलाकारों के प्रदर्शन ने दर्शकों को इतना मंत्रमुग्ध किया कि पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बिहार की लोक संस्कृति की इस सुंदर प्रस्तुति ने न केवल स्थानीय दर्शकों को आकर्षित किया, बल्कि त्रिपुरा और मिजोरम से आए कलाकारों को भी प्रभावित किया।
बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं कला, संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गया के कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवा ही बिहार और भारत के उज्जवल भविष्य का प्रतीक हैं।
अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा ने गया के कलाकारों के प्रदर्शन को भारत की सांस्कृतिक विविधता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इस प्रकार, गया के कलाकारों ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के संदेश को अपनी कला के माध्यम से सशक्त रूप से प्रस्तुत किया, जो इस महोत्सव की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।
गया। अतरी थाना क्षेत्र के मोहड़ा प्रखंड स्थित दरियापुर गांव के एक 65 वर्षीय वृद्ध की ढाढर नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मुंद्रिका सिंह के रूप में हुई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मुंद्रिका सिंह शुक्रवार शाम से लापता थे। वे रोजाना ढाढर नदी पार करके एक मंदिर में पूजा करने जाते थे। माना जा रहा है कि शुक्रवार को भी वे इसी उद्देश्य से नदी पार कर रहे थे जब यह दुर्घटना घटी।
शनिवार को ग्रामीणों ने नदी में एक शव देखा, जिसकी पहचान मुंद्रिका सिंह के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही अतरी थाना पुलिस और मोहड़ा सीओ मौके पर पहुंचे।
अतरी थाना से सब इंस्पेक्टर राजन कुमार और सीओ राकेश रंजन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों को समझाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेजा गया।
मोहड़ा सीओ राकेश रंजन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिवार को मुआवजे की राशि दी जाएगी। वहीं अतरी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने पुष्टि की कि प्रारंभिक जांच में नदी में डूबने से मौत होना सामने आया है।
इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय निवासियों ने नदी पार करने के लिए सुरक्षित व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
गया। पुलिस ने शनिवार को चाकंद और मुफस्सिल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शनिवार की दोपहर बाद एएसपी अनवर जावेद अंसारी ने चाकंद थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक गया को गुप्त सूचना मिली थी कि चाकंद थाना क्षेत्र के चातर घाट कब्रिस्तान के समीप एक गिरोह के द्वारा अवैध हथियार का क्रय विक्रय किया जाना है। जिसकी सूचना के बाद एसएसपी के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक अभियान में नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
जिसमें विधि व्यवस्था डीएसपी खुर्शीद आलम, थानाध्यक्ष चाकंद, एसटीएफ के पुलिस पदाधिकारी एवं सशत्र बल के जवानों को शामिल किया गया। एएसपी ने बताया कि गठित टीम जब चातर घाट पहुंची तो कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। सशत्र बल जवानों द्वारा पिछाकर तीन लोग को पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों में मो अरमान, पिता अब्दुल्ला, चातर घाट, मो गोल्डेन, पिता मो इजाबुल कटहरी थाना चाकंद एवं विपिन विश्वकर्मा पिता बृजनंदन विश्वकर्मा, अबागिल्ला देवी स्थान थाना मुफस्सिल शामिल हैं। पकड़े गए तीनों व्यक्ति का तलाशी के दौरान मो अरमान के पास से एक देशी पिस्टल, एक मोटरसाइकिल, एक स्मार्ट फोन, मो गोल्डेन के पास से एक स्मार्ट फोन, एक मोटरसाइकिल तथा विपिन विश्वकर्मा के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान तीनों ने बताया कि अबगिल्ला में मिनी गन फैक्ट्री चलाते हैं। उसी संदर्भ में हथियारों के क्रय विक्रय के संबंध में यहां पहुंचे थे। वही विपिन विश्वकर्मा के निशानदेही पर मुफस्सिल थाना के अबागिल्ला देवी स्थान के समीप छापेमारी की गई। जहां एक देशी कट्टा, एक अर्ध निर्मित देशी कट्टा, एक ग्रैडर मसीन, एक हैंड वाइस मशीन, सात रेती, सोलह विभिन्न साईज के स्प्रिंग, दो अर्ध निर्मित पिस्टल का ट्रिगर, एक रिंग, दो सड़सी, तेरह ग्राइंडर ब्लेड, छः लोहा का पत्ती, तीन बैरल गेज एवं एक सलाई रिंच बरामद हुआ। वहीं मो अरमान के निशानदेही पर चातर घाट से एक एकनाली देशी बंदूक, 66 पीस 12बार का कारतूस, एवं 190 पीस 315 बोर के गोली बरामद हुआ।
जिसके बाद चाकंद एवं मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वही गिरफ्तार व्यक्तियों का अपराधिक इतिहास का जांच किया जा रहा है। एएसपी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी और मिनी गन फैक्ट्री के उद्भेदन में शामिल अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
एएसपी ने बताया कि आरोपियों के अपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सफल कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। मामले में चाकंद और मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
तृतीय राजा कर्ण तीरंदाजी प्रतियोगिता में चैम्पियन बन लौटे तीरंदाजों को सम्मानित किया गया। शहर के खेल परिसर स्थित खेल भवन में आयोजत सम्मान समारोह में सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। एक ट्रेडर्स निदेशक दिनबंधु कुमार ने खिलाड़ियों को हौसला अफजाई करते हुये कहा कि आपलोगों जो मेहनत कर जिले का और अपने कोंच का नाम रोशन किया है। वह काबिले तारिफ है। आपलोग और आगे बेहतर प्रदर्शन करें जो खिलाड़ी पदक से चुक गये है। उन्हे हताश होने की जरूरत नही है। असफलता ही सफलता के मार्ग को प्रशस्त करती है। आप और मेहनत करें और अगले प्रतियोगिता में पदक जीते यही शुभकामनाएं है। जो पदक नही जीते उन्हे भी संतावना पुस्कार दिया गया। इस दौरान मगध आर्ची फाउंडेशन के कोच जयप्रकाश को भी आये हुये अतिथि ने सम्मानित किया। वहीं फाउंंडेशन की अोर से कोषाध्यक्ष अंजय कुमार, धर्मदेव दास, श्याम कुमार सहित अन्य लोगों ने दीनबंधु कुमार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
पुरस्कृत होने वाले खिलाड़ियों में ब्रोंज मेडलिस्ट अभय सिंह, लक्ष्य कुमार, शिवम गुप्ता, आदर्श कुमार, छोटी कुमारी, वैष्णवी कारण, किशन कुमार, मयंक राज, मयंक राज, पदमा यादव , सिल्वर मेडल लिस्ट प्लेयर किशन कुमार,करण कुमार,सतीश राज , आकृति पांडे, आयुष राज, गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले निर्भय कुमार सिंह, आदर्श कुमार, सिद्धार्थ गौतम, माही कुमारी, दिया कुमारी, आर्यन कुमार, सलोनी कुमारी, गोलू कुमार सहित अन्य विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजकुमार अग्रवाल, संगीता पांडे, अनामिका सिंह, संतोष कुमार, रमेश सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे। खरखुरा के एक पब्लिक स्कूल के कक्षा वन के छात्र आदर्श कुमार को राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटने व जगह-जगह सम्मानित होने पर विद्यालय के निदेशक विमलेश कुमार सिंह ने बधाई दी है। उन्होने कहा कि वह हमारे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। 15 अगस्त को विद्यालय परिवार की ओर से उन्हे सम्मानित किया जायेगा।
गया, बिहार। क्या आपने कभी सोचा है कि एक गिट्टी से भरी गाड़ी किसी के करियर को कैसे चकनाचूर कर सकती है? ऐसा ही कुछ हुआ गया में, जहां एक पुलिसकर्मी ने अपनी वर्दी की गरिमा को गिट्टी के ढेर में दफन कर दिया।
कहानी कुछ यूं है:
चालक/सिपाही 119 सोनू कुमार शर्मा ने सोचा होगा कि गिट्टी से लदी एक गाड़ी को छोड़ देने में क्या हर्ज है? बस थोड़ी सी ‘चाय-पानी’ की व्यवस्था हो जाए। लेकिन उन्होंने यह नहीं सोचा कि यह छोटी सी गिट्टी उनके करियर का पहाड़ बन जाएगी।
मामला तब गर्माया जब एक ऑडियो क्लिप वायरल हो गया। इस ‘हिट सॉन्ग’ में सोनू कुमार की आवाज थी, जो उनके लिए स्वान गीत साबित हुई। जांच में यह ‘रिकॉर्डिंग’ असली निकली और फिर क्या था, गया पुलिस ने भ्रष्टाचार के इस ‘रॉक स्टार’ को स्टेज से उतार दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फरमान जारी किया – “एक गाड़ी गिट्टी की कीमत एक करियर से ज्यादा नहीं हो सकती। सोनू कुमार शर्मा, आप तत्काल प्रभाव से बर्खास्त हैं।” और इस तरह, गया के पुलिस रिकॉर्ड से एक नाम हमेशा के लिए मिट गया।
गया पुलिस का संदेश साफ है – “हमारी वर्दी में दाग नहीं, चाहे वह गिट्टी का हो या भ्रष्टाचार का। हम जनता की सेवा में हैं, न कि जेब भरने में।”
तो अगली बार जब आप गिट्टी से भरी कोई गाड़ी देखें, तो याद रखिएगा – कभी-कभी गिट्टी भी इतिहास रच सकती है, खासकर जब वह किसी के करियर पर पत्थर की तरह गिरती है!
टिकारी संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी टिकारी दक्षिणी मंडल की शनिवार को मंडल कार्यसमिति की बैठक की सफलता हेतु एक आवश्यक बैठक ग्राम गुलजाना में शक्ति केंद्र प्रमुख पंकज शर्मा जी के आवास पर किया गया। बैठक में मेन कमिटी के साथ मोर्चा, प्रकोष्ठ, शक्ति केंद्र प्रमुख सहित बूथ अध्यक्ष, आमंत्रित सदस्य की मौजूदगी शत प्रतिशत हो पर बल दिया गया।
लोगो को मोबाइल से बात सहित सोशल मीडिया से सूचनार्थ किया गया। इस सफलता हेतु बैठक में महामंत्री शिवबल्लभ मिश्र, जिला कार्यसमिति सदस्य शशि प्रियदर्शी, आईटी सेल संयोजक सुमित कुमार, शक्ति केंद्र प्रमुख पूरा पंकज शर्मा, शक्ति केंद्र सह प्रमुख पूरा सुरेंद्र शर्मा आदि लोगो की मौजूदगी रही।