Blog

  • हर्ष और उत्साह के साथ गया जिले में मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

    हर्ष और उत्साह के साथ गया जिले में मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

    विज्ञापन
    ECRKU कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण समारोह में उपस्थित नेता व रेलकर्मी
    आरपीएफ बैरक में ध्वजारोहण करते सहायक कमांडेंट

    गया जिले में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। प्रमंडलीय मुख्यालय, जिला मुख्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में आन बान शान के साथ ध्वजारोहण किया गया। वहीं रेलवे के विभिन्न कार्यालयों सहित यूनियन कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। गया के गांधी मैदान में ध्वजारोहण का मुख्य कार्यक्रम हुआ। वहीं गया जंक्शन पर 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। गया जंक्शन के आरपीएफ बैरक(खरखुरा) में सहायक कमांडेंट हर मन्नत सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर रेल डीएसपी आलोक कुमार, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश, रेल पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार, रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, आरपीएफ के उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सहित कई गण्यमान्य उपस्थित रहे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ध्वजारोहण करते रेल थानाध्यक्ष

    वहीं गया रेल थाना परिसर में रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर आरपीएफ के सहायक कमांडेंट हर मन्नत सिंह, रेल डीएसपी आलोक कुमार, रेल पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार, आरपीएफ़ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश, आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद के अलावा जीआरपी थाने के पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित रहे। जबकि गया जंक्शन पर स्टेशन प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया। पारंपरिक तरीके से लाइट इंजन के द्वारा रेल पटरी पर पटाखे रखकर छोड़े गए। यह रेल की परंपरा है। वहीं ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन कार्यालय परिसर में गया शाखा सचिव मुकेश कुमार ने ध्वजारोहण किया।

    आरपीएफ बैरक में पदाधिकारी व जवान

    इस मौके पर मुख्य रूप से मिथलेश कुमार केंद्रीय कोषाध्यक्ष-सह-पीएनएम प्रभारी डीडीयू मंडल-सह-केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, नई दिल्ली, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन,हाजीपुर उपस्थित रहे। इनके अलावा शाखाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद के अलावा रिटायर्ड यूनियन के शाखा सचिव इबरार हुसैन, केपी चौधरी के अलावा यूनियन के शाखा पार्षद व रेलकर्मी उपस्थित रहे। वहीं गया नगर निगम के वार्ड नं 4 और 6 में संयुक्त रूप से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां वार्ड नं 04 की पार्षद अनुपमा कुमारी ने ध्वजारोहण किया।

    ध्वजारोहण करते बीजेपी के नेता मंडल अध्यक्ष शंभू यादव
    बागेश्वरी मोहल्ले में ध्वजारोहण समारोह में उपस्थित वार्ड पार्षद व गण्यमान्य

    इस मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद डॉ विनोद कुमार मंडल के अलावा नन्हक यादव, शुशील पासवान, प्रशांत कुमार सिन्हा, प्रमोद पासवान एवं बागेश्वरी, लोको कॉलोनी, न्यू बागेश्वरी कॉलोनी, छोटकी नवादा मोहल्ला के निवासी सहित आसपास के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम सह अस्पताल के प्रांगण में बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार मंडल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मो. रसूल, परमानंद सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे। जबकि भाजपा उतरी मंडल अध्यक्ष शंभु यादव ने उत्तरी मंडल कार्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर भाजपा के लोगों के अलावा कई गण्यमान्य उपस्थित रहे।

  • डीएम ने स्मार्ट मीटर के फायदे गिनाए, लोगों से सहयोग की अपील,अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

    डीएम ने स्मार्ट मीटर के फायदे गिनाए, लोगों से सहयोग की अपील,अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

    गया: ज़िला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने राज्य सरकार की नीति के तहत बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के लाभों को विस्तार से बताते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के हित में है और इससे बिजली उपयोग में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी।

    स्मार्ट मीटर के फायदे

    1. उपभोक्ता अधिकार:
    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत पर पूरा नियंत्रण प्रदान करता है। उपभोक्ता अपनी खपत के आधार पर अपने हिसाब से बिजली का उपयोग कर सकते हैं।

    2. सटीक और पारदर्शी बिलिंग:
    स्मार्ट मीटर मानवीय भूल से होने वाली गलत रीडिंग की समस्या को समाप्त करता है। इससे उपभोक्ताओं को जितनी बिजली का उपयोग होता है, उसका सटीक और सही बिल मिलता है।

    3. ऑनलाइन रिचार्ज और छूट:
    उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को ऑनलाइन रिचार्ज कर सकते हैं और उन्हें 3% की अतिरिक्त छूट मिलती है। इसके अलावा, 2000 रुपये या उससे अधिक की राशि से एकमुश्त 6 महीने या उससे अधिक समय के लिए रिचार्ज करने पर ब्याज भी मिलता है।

    4. रियल टाइम मॉनिटरिंग:
    स्मार्ट मीटर में लगे मॉडम के माध्यम से बिजली खपत की रियल टाइम जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उपभोक्ता बिहार ऊर्जा स्मार्ट मीटर ऐप के माध्यम से दैनिक, साप्ताहिक और मासिक खपत देख सकते हैं।

    5. सेवा निरंतरता:
    बैलेंस शून्य या नेगेटिव होने पर उपभोक्ता को एसएमएस के माध्यम से रिचार्ज करने की सूचना दी जाती है। रिचार्ज न करने पर भी उपभोक्ता दो दिनों तक बिजली का उपयोग कर सकते हैं। तीसरे दिन केवल कार्य दिवस को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच ही बिजली कटती है।

    6. सरल भुगतान प्रक्रिया:
    उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान मोबाइल ऐप के माध्यम से कर सकते हैं, जिससे बिजली कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होती।

    7. पूर्व के बकाए का समाधान:
    स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता अपने पूर्व के बकाए को आसान दैनिक किस्तों में जमा कर सकते हैं।

    8. अतिरिक्त सुविधाएं:

    • स्मार्ट मीटर द्वारा लिए गए नए कनेक्शन में सिक्योरिटी डिपॉजिट की आवश्यकता नहीं होती। पूर्व में लिया गया सिक्योरिटी डिपॉजिट उपभोक्ता के प्रीपेड बैलेंस से एडजस्ट कर दिया जाता है।
    • स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के उपरांत 6 महीने की अवधि तक स्वीकृत भार से अधिक दर्ज होने पर पेनाल्टी नहीं ली जाती। उपभोक्ता अपनी खपत के अनुसार अपना लोड बढ़ा सकते हैं।
    • ग्रिड कनेक्टेड सोलर पैनल इंस्टॉल करने की स्थिति में स्मार्ट प्रीपेड मीटर बदलने की आवश्यकता नहीं होती।

    डीएम की अपील

    जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे सरकार की नीति के तहत अपने घरों में स्मार्ट मीटर लगवाएं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने से बिजली उपयोग में पारदर्शिता आएगी और उपभोक्ताओं को इससे कई फायदे मिलेंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे किसी भी तरह के भ्रम में न रहें और स्मार्ट मीटर लगवाने में सहयोग करें।

    दुष्प्रचार पर कार्रवाई

    डीएम ने बताया कि हाल के दिनों में स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान गलत तरीके से लोगों को भ्रमित करने को लेकर 5 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इसके अतिरिक्त, एक व्यक्ति मुन्ना कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

  • गया के तीरंदाजी खिलाड़ी हुए सम्मानित, डीएम ने कहा- हम आशा करते हैं कि आप में से कुछ खिलाडी ओलंपिक में निशाना लगाते हुए दिखें

    गया के तीरंदाजी खिलाड़ी हुए सम्मानित, डीएम ने कहा- हम आशा करते हैं कि आप में से कुछ खिलाडी ओलंपिक में निशाना लगाते हुए दिखें

    बुधवार को गया जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने गया जिला तीरंदाजी दल एवं प्रशिक्षक को समाहरणालय सभा कक्ष में सम्मानित किया गया। मालूम हो कि 6 अगस्त 2024 से 8 अगस्त 2024 तक पाटलीपुत्र खेल परिसर, कंकडबाग पटना में तृतीय राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। इसे बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना द्वारा आयोजित किया गया था।0गया के तीरंदाजी दल ने कुल 09 स्वर्ण पदक, 08 रजत पदक एवं 10 कास्य पदक जीते। सर्वधिक पदक जीतने के कारण गया जिला को प्रतियोगिता का आवरऑल चैम्पियन घोषित किया गया।

    विजेता खिलाड़ी के नाम इस प्रकार हैः-

    स्वर्ण पदक- निर्भय कुमार, दीया कुमारी, गोलू कुमार, सलोनी कुमारी, सिद्धार्थ गौतम, आदर्श कुमार एवं आर्यन कुमार।

    रजत पदकः– आकृति कुमारी, किशन कुमार, करण कुमार एवं सतीश कुमार

    कास्य पदक :- आदर्श कुमार, पदमा कुमारी, वैष्णवी करण, छोटी कुमारी, लक्ष्य कुमार, अभय कुमार, शिवम गुप्ता रण्वीर राज एवं मयंक कुमार

    इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षक जय प्रकश को स्मृति चिन्ह एवं शॉल से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी खिलाडियों के द्वारा तिरंगा झंडा से एवं जोरदार तालियों से समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी द्वारा स्वागत किया। जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित खिलाडियों से कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाता हैं। खेल अब मात्र मनोरंजन का साधन नहीं है। यह अब अर्थोपार्जन का एक उपाय भी बन गया है। इसलिए आप सब मन लगा कर एक लक्ष्य बनाकर खेलें। उन्होने कहा कि हम आशा करते हैं कि आप में से कुछ खिलाडी ओलंपिक में निशाना लगाते हुए दिखें
    इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, नरेश कुमार चौहान, अंजय कुमार, खिलाडियों के अभिभावक हिंदुस्तान दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार राजेश कुमार एवं कई खेल प्रेमी उपस्थित उपस्थित थें।

  • देशवासियों को देशभक्त की भावना जागृत करना हर घर तिरंगा यात्रा : ईजेडसीसी

    देशवासियों को देशभक्त की भावना जागृत करना हर घर तिरंगा यात्रा : ईजेडसीसी

    देवब्रत मंडल

    बुधवार को पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता की ओर से हर घर तिरंगा का यात्रा गया में निकाला गया। जिसमें गया के कई युवा कलाकार इस यात्रा में चार चांद लगाए। यात्रा चांद चौरा राजेंद्र आश्रम होते हुए विष्णुपद प्रांगण में समापन हुआ। गया से समाज सेवी गौतम कुमार गोलू ने बताया कि यह आयोजन पूरे भारत में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक लगातार चल रहा है। जिसमें हर घर तिरंगा डॉट कॉम पर आप एक सेल्फी तिरंगे के साथ लेकर अपलोड करें वहां से आपको प्रमाण पत्र हर घर तिरंगा का मिल रहा है। तिरंगा यात्रा में युवा कलाकार के द्वारा कई नृत्य गीत की प्रस्तुति हुई।

    यंग स्टार डांस एकेडमी और होम डांस स्टूडियो के बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ में गया के कलाकारों ने रंगोली हर घर तिरंगा रोड पर बनाया। जिसे देखकर आने जाने वाले लोग को काफी पसंद आया। इस रैली यात्रा में गया के कई कलाकार के साथ-साथ आस पास के स्कूली बच्चे शामिल हुए। सभी अपने हाथों में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा, जय हिंद जय भारत के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। लगभग यात्रा में 250 युवा कलाकार शामिल थे। हर घर तिरंगा यात्रा आयोजन में गया के समाज सेवी छोटू बारीक , रौनक सिंह, मधु कुमारी अखिलेश्वर रॉय जिला प्रशासन के कई लोग मौजूद थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नही मिला तो होगा चरणबद्ध आंदोलन: सत्येन्द्र नारायण

    बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नही मिला तो होगा चरणबद्ध आंदोलन: सत्येन्द्र नारायण

    टिकारी संवाददाता: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर डाक बंगला परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एक दिवसीय धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ट नेता प्रदेश प्रतिनिधि पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र नारायण ने कहा कि कांग्रेस 2015 से ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते आ रही है। राज्य का बंटवारा के बाद सभी प्रकार के आर्थिक स्त्रोत झारखंड में चला गया। बिहार में 95 लाख की आबादी गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर कर रही है। विशेष राज्य के लिए सभी आवश्यक कारक बिहार में मौजूद है।

    विशेष राज्य का दर्जा देने और लेने वाले दोनों ही सरकारें एक ही धरा की है। ऐसे में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलना शर्म की बात है। प्रखंड कांग्रेस के महासचिव नागेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री 2015 के चुनाव में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कही थी। लेकिन उनका घोषणा अभी तक जुमला सावित हो रहा है। वंही अन्य वक्ताओं ने केंद्र व बिहार सरकार के गलत और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। वक्ताओं ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए नही मिलने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। धरना में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष नाथुन पासवान, पिन्टू कुमार, दिपक चौधरी, सौकत अली अंसारी, राजबल्लभ पासवान, दिवेश ठाकुर, नीरज शर्मा, श्रीनिवास शर्मा आदि कई पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

  • अलीपुर थाना क्षेत्र में बंद घरों से लाखों की चोरी ,मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

    अलीपुर थाना क्षेत्र में बंद घरों से लाखों की चोरी ,मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

    टिकारी संवाददाता: अलीपुर थानाक्षेत्र के बारा गांव में सोमवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने बन्द पड़े दो घरों से लाखो का जेवर जेवरात व नगदी ले उड़े। घटना का आभास अगले दिन पड़ोसियों को हुआ। जिसके बाद इसकी सूचना पीड़ित परिवारों को दी गयी। गृह स्वामी कमलेश शर्मा के भतीजा प्रमोद शर्मा ने बताया कि गांव में उनके चाचा उमेश शर्मा और कमलेश शर्मा का अलग अलग मकान है। उमेश शर्मा परिवार के साथ छत्तीसगढ़ में रहते है और कमलेश शर्मा विगत कुछ दिनों से गया में रह रहे थे। मंगलवार की सुबह प्रतिदिन की तरह मवेशी बांधने उमेश शर्मा के दरवाजे पर गये तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। छानबीन किया तो घर के अंदर कमरों का दरवाजा भी खुला था।

    जिसके बाद घटना की सूचना अलीपुर थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर दल बल के साथ पहुंची पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी ली। इस क्रम में गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बतौर सेविका पदस्थापित कमलेश शर्मा की पत्नी सुनीता देवी अपने घर का मुख्य दरवाजा खोल अंदर गई तो उनके भी घर में चोरों द्वारा खिड़की तोड़ सेंधमारी किये जाने की बात सामने आई। जिसके बाद घटना का सफल उद्भेदन हेतु एफएसएल की टीम और स्वान दस्ता को बुलाया गया। स्वान दस्ता से पुलिस कोई सुराग हाथ नही लगा। वहीं एफएसएल की टीम ने चोरों के निशान व सुराग संबंधी साक्ष्य इकट्ठा किया। पीड़ित कमलेश शर्मा ने घटना को लेकर अलीपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शर्मा के मुताबिक चोरों द्वारा घर में रखे 20-25 हजार नगदी व लाखो के जेवर जेवरात सहित कुल चार लाख का सामान चोरी हुई है। थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि शिकायत दर्ज कर पुलिस अनुसंधान की जा रही है। शीघ्र ही घटना का सफल उद्भेदन कर लिया जाएगा।

  • अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम में महिला की मौत, हंगामा के बाद शिकायत दर्ज

    अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम में महिला की मौत, हंगामा के बाद शिकायत दर्ज

    टिकारी संवाददाता: शहर के बहेलिया बिगहा मुहल्ले में संचालित अवैध नर्सिंग होम में एक महिला की मौत इलाज के दौरान बुधवार हो गई। महिला गर्भाशय का आपरेशन कराने लिए भर्ती हुई थी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मउ थानाक्षेत्र के रेवई ग्राम निवासी रामानंद मांझी चार दिन पूर्व अपनी पत्नी सिमन्त्री देवी का गर्भाशय निकलवाने हेतु बहेलिया बिगहा में संचालित विकास यादव के नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। आपरेशन के बाद मंगलवार की देर रात्रि विकास यादव मरीज की मौत होने की जानकारी देते हुए शव व उसके स्वजनों को बाहर कर और आननफानन में नर्सिंग होम का सारा सामान लेकर फरार हो गया।

    बुधवार को रामानंद मांझी व स्वजनों ने नर्सिंग होम के समीप ही शव रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना के बाद टिकारी थाना की पुलिस वंहा पहुंची और स्वजनों को समझा बुझा कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मगध मेडिकल कालेज एवं अस्पताल गया भेज दिया। मृतिका के पति रामानंद मांझी ने फर्जी चिकित्सक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। इधर प्रखण्ड प्रशासन द्वारा पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि घटना का शिकायत दर्ज कर ली गई है। फर्जी चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

    भाकपा माले ने 20 लाख मुआवजा का किया मांग

    घटना की सूचना पर भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य रवि कुमार, रोहन यादव अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घटना स्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। माले नेता कुमार ने फर्जी चिकित्सक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, मृतक के स्वजन को 20 लाख रुपए मुआवजा देने और बच्चों का भरण पोषण सरकारी स्तर से कराने की मांग की है। सिमन्त्री देवी के तीन पुत्र आठ वर्ष, पांच वर्ष व दो वर्ष के है।  तीन दिन पूर्व रानीगंज में हुई थी एक प्रसूता की मौत शहर में संचालित अवैध नर्सिंग होम और अप्रशिक्षित कथित डाक्टरों की लापरवाही से आये दिन टिकारी में ऐसी घटनाएं आम होते जा रही है। तीन दिन पूर्व शहर के ही रानीगंज मुहल्ले में संचालित नवलेश यादव के नर्सिंग होम में एक प्रसूता की मौत हो गयी थी । प्रसूता टिकारी थानाक्षेत्र के इगुना ग्राम की रहने वाली थी। प्रसूता की मौत के बाद स्वजनों द्वारा हंगामा के बाद कथित डाक्टर द्वारा मृतिका के परिवार को आर्थिक सहयोग कर मामला रफा दफा कर लिया था।

    • स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर आरपीएफ-जीआरपी ने चलाया संयुक्त रूप से अभियान

      स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर आरपीएफ-जीआरपी ने चलाया संयुक्त रूप से अभियान

      देवब्रत मंडल

      15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के मद्देनजर गया स्टेशन एवं स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान एवम जागरूकता अभियान चलाया गया। आरपीएफ़ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश एवं रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आरपीएफ एवं जीआरपी द्वारा संयुक्त रूप से संयुक्त रूप से डॉग स्क्वॉड के साथ गया स्टेशन एवं स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही साथ यात्रियों को जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

      विज्ञापन
      विज्ञापन
    • गया पुलिस ने किया फाइनेंस कर्मियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अपराधी गिरफ्तार

      गया पुलिस ने किया फाइनेंस कर्मियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अपराधी गिरफ्तार

      गया, 14 अगस्त 2024: गया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में फाइनेंस कर्मियों से लूट करने वाले एक खतरनाक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने गया और जहानाबाद जिलों में कई लूट की वारदातों को अंजाम दिया था।

      वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के माध्यम से इस गिरोह का पता लगाया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान बिट्टू कुमार उर्फ संतन कुमार, शुभम कुमार उर्फ सुजन कुमार, सोनू कुमार उर्फ विकास कुमार और गौतम कुमार के रूप में हुई है।

      घटनाओं का विवरण:

      • 8 अगस्त 2024: अलीपुर थाना क्षेत्र में मेन पावर ग्रिड सादोपुर के पास लूट की घटना। अपराधियों ने 28,180 रुपये, सोने का लॉकेट, अंगूठी और मोबाइल फोन लूटा।
      • 7 जुलाई 2024: पाई बिगहा थाना क्षेत्र में समसारा बधार के पास 1,59,260 रुपये की लूट।
      • 30 जुलाई 2024: बेलागंज थाना क्षेत्र में वरैनी गांव के पास 1,46,700 रुपये की लूट।
      विज्ञापन

      पुलिस ने इन अपराधियों के कब्जे से 30,500 रुपये नकद, एक सोने का लॉकेट, दो मोटरसाइकिल, दो देसी कट्टे, एक जिंदा कारतूस, दो मिसफायर कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान, अपराधियों ने खुलासा किया कि वे बेला बाजपुरा गांव में किराए के कमरे में रहकर फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारियों पर नज़र रखते थे और फिर हथियारों के बल पर उनसे लूटपाट करते थे।

      गया के पुलिस अधीक्षक ने कहा, “यह कार्रवाई क्षेत्र में फाइनेंस कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम अलीपुर, बेलागंज और पाई बिगहा थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ा रहे हैं।” पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में है और जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में भी छापेमारी जारी है। इस सफल अभियान में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

      यह गिरफ्तारी गया, जहानाबाद और आसपास के क्षेत्रों में फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। पुलिस ने सभी फाइनेंस कंपनियों से अपील की है कि वे अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।

      विज्ञापन
    • गया के दक्षिणी लोधवे पंचायत मुखिया के पिता का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

      गया के दक्षिणी लोधवे पंचायत मुखिया के पिता का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

      फतेहपुर (गया)। फतेहपुर प्रखंड के दक्षिणी लोधवे पंचायत के वर्तमान मुखिया संजय शर्मा के पिता अर्जुन शर्मा का मंगलवार को निधन हो गया। श्री अर्जुन शर्मा की उम्र लगभग 65 वर्ष थी बुधवार, 14 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद अवसर पर पंचायत और प्रखंड के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। कई मुखिया, स्थानीय नेता और अधिकारी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

      स्थानीय निवासियों ने बताया कि श्री अर्जुन शर्मा समाज सेवा में सक्रिय थे और क्षेत्र में काफी सम्मानित व्यक्ति थे। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर है। मुखिया संजय शर्मा ने अपने पिता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “पिताजी हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनके आदर्शों को हम आगे बढ़ाएंगे।” फतेहपुर प्रखंड के अधिकारियों ने भी श्री अर्जुन शर्मा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

      रिपोर्ट: कंचन कुमार यादव