Blog

  • गया के फतेहपुर में कार्यरत बागेश्वरी मोहल्ले की रहने वाली शिक्षिका का निधन, लोगों ने जताया शोक

    गया के फतेहपुर में कार्यरत बागेश्वरी मोहल्ले की रहने वाली शिक्षिका का निधन, लोगों ने जताया शोक

    देवब्रत मंडल

    गया जिले के फतेहपुर प्रखण्ड के मोरहे पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरी में कार्यरत शिक्षिका अनिष्का कुमारी का निधन इलाज के क्रम में शुक्रवार की अल सुबह हो गई। बीपीएससी TR1 शिक्षिका अनिष्का कुमारी के निधन से परिवार समेत के शिक्षिकों में शोक की लहर दौड़ गई। मोहल्ले में भ उनके निधन से लोग मर्माहत हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार शिक्षिका अनिष्का कुमारी नवंबर 2023 से बीपीएससी शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। जो गया शहर के बागेश्वरी मोहल्ले के रहने वाले मनोज कुमार सिन्हा की पुत्री थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि आकस्मिक अवकाश लेकर इलाज करा रही थी। शिक्षिका की मां ने शिक्षक संघ के लोगों को बताया कि दो दिन पहले तबियत ज्यादा बिगड़ी तो मगध मेडिकल में इलाज के लिए भर्ती कराया। उस समय स्थिति ठीक हो गई थी। अचानक बीती रात तबियत अधिक बिगड़ गई तो देर रात में गया के एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराई।

    उस समय सब कुछ ठीक था। सुबह 4 बजे के आसपास अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी और अस्पताल में मौत हो गई। बताया गया कि उल्टी की शिकायत आने के बाद गले में कुछ फंस जाने के कारण स्वसन क्रिया की तकलीफ ज्यादा हुई इसके कुछ देर बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिस गांव में पढ़ाती थीं उस गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। परिजनों में कोहराम मच गया। आज सुबह गया के विष्णुपद शमशान घाट पर दाह संस्कार किया गया। मृतक शिक्षिका अनुष्का कुमारी की शादी नहीं हुई थी। उनके निधन पर फतेहपुर शिक्षक संघ अध्यक्ष रवि शंकर कुमार, शिक्षक यदुनंदन कुमार, शिक्षक लाडले हर्षण, शिक्षक राजकुमार पासवान एवं अन्य शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

    इधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व वार्ड पार्षद डॉ विनोद कुमार मंडल, सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार मंडल, अरुण कुमार सिन्हा, श्रवण कुमार आदि ने गहरा शोक प्रकट करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस विषम परिस्थितियों में धैर्य रखने की असीम शक्ति देने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की है।

  • बिजली की लचर व्यवस्था के विरूद्ध उपभोक्ताओं ने पंचानपुर बाजार किया बंद, एसडीओ व जेई का पुतला दहन

    बिजली की लचर व्यवस्था के विरूद्ध उपभोक्ताओं ने पंचानपुर बाजार किया बंद, एसडीओ व जेई का पुतला दहन

    टिकारी संवाददाता: विद्युत विभाग की मनमानी एवं लचर आपूर्ति व्यवस्था से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को पंचानपुर बाजार बंद रखा। सड़क पर विरोध प्रदर्शन के बाद विद्युत विभाग के एसडीओ एवम जेई का पुतला दहन और नारेबाजी किया। इससे पूर्व पुतला के साथ अंबेडकर चौक से पंचानपुर देवी मंदिर तक विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी किया। प्रभावित उपभोक्ताओं ने कहा कि पंचानपुर में सीधे बिजली सप्लाई न करके ग्रामीण क्षेत्रों और कृषि फीडर से की जा रही है। प्रतिदिन लगभग 10 से 15 बार ब्रेकडाउन होता है और आपूर्ति बाधित रहती है।

    पंचानपुर बाजार के नाम से दो फीडर ओल्ड और न्यू फीडर के नाम पर संचालित है। बावजूद विधुत आपूर्ति बाधित रहती है।पंचानपुर में सीयूएसबी के छात्र-छात्रा कमरा लेकर रहते हैं और नजदीकी बाजार यही है। ऐसे में उन्हें भी घोर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन के माध्यम से उपभोक्ताओं ने टिकारी से पंचानपुर बाजार तक स्पेश 11 केवी विद्युत तार खींचने, नियमित विधुत आपूर्ति सुनिश्चित करने, लुंजपुंज तार बदलने आदि की मांग की है। ऐसा नही होने पर भविष्य में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

    आयोजित पंचानपुर बाजार बंद एवम पुतला दहन का नेतृत्व पंचानपुर व्यवसाई संघ के सचिव अमित कुमार, छात्र राजद नेता मुकेश कुमार यादव, राजीव रंजन प्रसाद शाही, अनिल पासवान, संतोष कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार गुप्ता, नीरज कुमार, संजय प्रसाद गुप्ता आदि बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता शामिल थे।
    राजद नेता मुकेश सिंह यादव ने कहा कि पंचानपुर में लो वोल्टेज, ट्रिपिंग और कटौती की समस्या बढ़ गई है। जिससे व्यापारियों का कि कटौती के चलते उनके उद्योग-धंधे प्रभावित हो रहे हैं। पंचानपुर फिटर को अलग किया जाए और बिजली कटौती कि समस्या बंद हो।

    व्यवसाई संघ के सचिव अमित कुमार ने कहा कि पंचानपुर बाजार का फीडर जल्द से जल्द अलग करने का मांग बिजली विभाग से किया ।अगर पंचानपुर बाजार का फीडर अलग नही किया गया तो अनिश्चितकाल के लिए भी पंचानपुर बाजार को बंद किया जाएगा।

  • 159 बटालियन सीआरपीएफ ने स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया

    159 बटालियन सीआरपीएफ ने स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया

    ✍️देवब्रत मंडल

    गया। 159वीं केद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) का 21वां स्थापना दिवस समारोह वृहस्पतिवार को जेल परिसर मुख्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के साथ बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया।इस दौरान 159 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट कुमार मयंक ने क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली और सीआरपीएफ के अमर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए शहीद स्मारक जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर सीआरपीएफ कमांडेंट कुमार मयंक ने वहाँ उपस्थित अधिकारियों और जवानो को इस पावन अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि वीर शहीदों की शहादत हमारे लिये प्रेरणास्त्रोत हैं, जो हमें हौसला एवं हिम्मत देती है। उन्होंने कहा कि हमारा बल विश्व का सबसे बड़ा अर्द्धसैनिक बल है और यह महान बल न केवल देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति सजग एवं सचेत है बल्कि सामाजिक सरोकार एवं मानवता के प्रति भी उतना ही प्रतिबद्ध है।

    उन्होने बताया कि हमारे महान बल की गौरवमयी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गया मुख्यालय सीआरपीएफ की ओर से राज्य में नक्सलियों के विरूद्व निरंतर अभियान चला रही है। राज्य के विभिन्न भागों में फैले नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करके कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में सीआरपीएफ ने बड़ी अहम भूमिका निभाई है तथा भविष्य में भी अपने वीरतापूर्वक कार्यो से देश व राज्य की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए प्रयत्नशील रहेगी।राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सीआरपीएफ का समर्पण उसके दैनिक कर्तव्यों से कहीं आगे तक फैला हुआ है। अपने पूरे इतिहास में, इस पुलिस बल ने उपलब्धियों और योगदानों का एक उल्लेखनीय रिकॉर्ड बनाया है।

    इन उपलब्धियों में युद्ध के दौरान देश की सीमाओं की सुरक्षा से लेकर आंतरिक खतरों को कम करना और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान आम लोगों की मदद करना भी शामिल है।इस मौके पर सीआरपीएफ कमांडेंट कुमार मयंक,द्वितीय कमान अधिकारी लोकेश कुमार, डिप्टी कमांडेट उत्तम कुमार,सहायक कमांडेंट हिमाद्रि बाग्ची सहित सभी अधिकारी और जवान परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए ।

  • गया में रेल पटरी पार करते समय हुआ हादसा: कोचिंग संचालक दो मित्रों की गई जान

    गया में रेल पटरी पार करते समय हुआ हादसा: कोचिंग संचालक दो मित्रों की गई जान

    ✍️देवब्रत मंडल

    गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के कष्ठा और परैया स्टेशन के बीच बुधवार रात्रि बड़ी घटना घटी। जहां पटरी पार कर घर जा रहे दो युवकों की एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय अजय कुमार और 24 वर्षीय मुकेश कुमार से हुई है। दोनों युवक मित्र थे और एक कोचिंग सेंटर का संचालन करते थे। अजय के मार्गदर्शन में हसपुरा में कोचिंग संचालित था। जबकि मुकेश कष्ठा स्टेशन के निकट शशि कोचिंग सेंटर में पढ़ाता था। ग्रामीणों के अनुसार दोनों युवक गांव के उत्तर रेल पटरी को पैदल पार कर रहे थे।

    इसी बीच डाउन मेन लाइन में परैया की तरफ से आ रही एक मालगाड़ी पर उनकी नजर पड़ी और दोनों अप मेन लाइन की पटरी पर बचने के इरादे से दौड़कर आ गए। इसी बीच अप मेन लाइन में गया की तरफ से तेज रफ्तार से हावड़ा-मुंबई मेल आ गई। जिसकी चपेट में दोनो दोस्त आ गए। जहां मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनो के शव क्षत-विक्षत हो गए। ग्रामीणों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वे सभी रेल पटरी और उसके आसपास बिखरे पड़े क्षत विक्षत शव को ग्रामीणों ने बरामद किया। जिसके बाद शव को गांव के निकट स्थित शमसान घाट पर दाह-संस्कार किया गया।

    घटना की सूचना के बाद बसपा जिला प्रभारी राघवेंद्र नारायण यादव ने पीड़ित परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की। जहां परिजनों ने उन्हें बताया कि मृतक अजय का बीते वर्ष ही विवाह हुआ था। जिसकी पत्नी गर्भवती है। युवक अजय का चयन रेल विभाग के गैंगमैन के पद पर हो चुका था। जिसका नियुक्ति पत्र भी आ गया था। युवक को 16 अगस्त को योगदान करना था। वहीं मुकेश ने बिहार लोक सेवा आयोग अंतर्गत शिक्षक की लिखित परीक्षा पास कर ली थी। जिससे परिजन उसके शिक्षक बनने को लेकर आशान्वित है। असमय हुई इस मर्मस्पर्शी घटना से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े दोनों युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की जानकारी के बाद कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र और उनके अभिभावक भी मर्माहत हैं।पूर्व जिला पार्षद बसपा के गया जिला प्रभारी राघवेंद्र नारायण यादव ने पटरी व आसपास के खुले क्षेत्र को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि अक्सर ऐसी घटनाएं होती है। मवेशी भी अक्सर ट्रेन की चपेट आते रहते हैं, लेकिन इस बार दो युवक इस घटना के शिकार हो गए। उन्होंने कहा कि रेल विभाग को इस समस्या से सुरक्षा को लेकर कोई सकारात्मक पहल करनी चाहिए। इधर रेल प्रशासन से जुड़े एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि योजना के तहत रेल पटरियों के दोनों किनारों पर फेंसिंग करना है। बहुत जल्द ही यह कार्य प्रारंभ होने को है।

    पूर्व जिला पार्षद बसपा के गया जिला प्रभारी राघवेंद्र नारायण यादव ने पटरी व आसपास के खुले क्षेत्र को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि अक्सर ऐसी घटनाएं होती है। मवेशी भी अक्सर ट्रेन की चपेट आते रहते हैं, लेकिन इस बार दो युवक इस घटना के शिकार हो गए। उन्होंने कहा कि रेल विभाग को इस समस्या से सुरक्षा को लेकर कोई सकारात्मक पहल करनी चाहिए। इधर रेल प्रशासन से जुड़े एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि योजना के तहत रेल पटरियों के दोनों किनारों पर फेंसिंग करना है। बहुत जल्द ही यह कार्य प्रारंभ होने को है।

  • सोननगर-पतरातू तीसरी लाइन परियोजना: जपला-नबीनगर खंड को मिली ट्रेन परिचालन की मंजूरी

    सोननगर-पतरातू तीसरी लाइन परियोजना: जपला-नबीनगर खंड को मिली ट्रेन परिचालन की मंजूरी

    देवब्रत मंडल

    हाजीपुर, 1 अगस्त 2024: सोननगर-पतरातू तीसरी लाइन परियोजना के तहत 16 किलोमीटर लंबे जपला-नबीनगर विद्युतीकृत रेलखंड पर ट्रेन परिचालन की स्वीकृति मिल गई है। रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वी सर्किल, कोलकाता) श्री सुवोमोय मित्रा ने 31 जुलाई को इस खंड का निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों की जांच के बाद परिचालन की अनुमति दी।

    निरीक्षण के दौरान मोटर ट्रॉली और स्पेशल ट्रेन द्वारा स्पीड ट्रायल किया गया। पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

    मुख्य जन संपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 291 किलोमीटर लंबी सोननगर-पतरातू तीसरी लाइन परियोजना 2015-16 में 4,500 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत की गई थी। यह परियोजना बिहार और झारखंड के कई जिलों से गुजरती है और नवीनगर तथा टंडवा के सुपर थर्मल पावर प्लांटों को कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। साथ ही, यह सोननगर में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के लिए फीडर मार्ग का काम करेगी।

    वर्तमान में, इस परियोजना के 145 किलोमीटर रेलखंड का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष हिस्से पर काम जारी है। यह परियोजना चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही है।

    यह विकास भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और क्षमता विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान देगा।

  • टिकारी में बिजली व्यवस्था बेहाल: उपभोक्ताओं का आक्रोश चरम पर

    टिकारी में बिजली व्यवस्था बेहाल: उपभोक्ताओं का आक्रोश चरम पर

    टिकारी संवाददाता: बिजली की लचर व्यवस्था से टिकारी के उपभोक्ता दिन प्रतिदिन परेशान हो रहे है। लचर व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के पास टाल मटोल के अलावा कोई जवाब तक नही है। विगत कई दिनों से बिजली की आंख-मिचौनी एवं विभाग की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। नतीजतन क्षेत्र में घण्टो विधुत आपूर्ति नही हो पा रही है। उपभोक्ताओं ने अपनी कड़ी नाराजगी दिखाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

    शहर के विवेकानंद कॉलोनी, पंचदेवता, देवधरपुर, रिकाबगंज सहित कई ऐसे जगह पर ट्रांसफॉर्मर लगे है जिसमें जुगाड़ से ही विधुत आपूर्ति की जा रही है। विभाग के एक कर्मी ने बताया कि दिन प्रतिदिन लोड बढ़ता जा रहा है इसके बावजूद भी अब तक पुराने तार से ही आपूर्ति की जा रही है। टूट कर गिरने पर महज मरम्मत कर दिया जाता हैंउ। लोड बढ़ने के कारण ही आये दिन तार टूट कर गिरने व गलने की समस्या आ रही है। विवेकानंद कॉलोनी के प्रणव प्रकाश ने बताया कि कॉलोनी में लगा ट्रांसफॉर्मर पर अत्याधिक लोड है प्रतिदिन ट्रांसफॉर्मर के कोई न कोई फेस में समस्या आती है। विगत रविवार को पावर स्टेशन पर जब इसकी शिकायत करने गये तो कहा गया कि तार ही उपलब्ध नही है। प्रणव सहित अन्य लोगो ने बताया कि किसी तरह तार जोड़ जोड़कर आपूर्ति कराई जा रही है।

    सड़क से महज 10 फिट की ऊंचाई से गुजरा है 11 हजार तार

    मात्र 10 फीट के ऊपर से गुजरे 11केवी का तार

    टिकारी पोस्टऑफिस से प्रखण्ड कार्यालय जाने वाले मार्ग पर महज दस फिट की ऊंचाई पर से ही 11 हजार एवं एलटी तार को ले जाया गया है। मुहल्ले वाले द्वारा कई बार इसकी शिकायत विभाग से लेकर लोक शिकायत तक में की गई है परंतु कोई कार्रवाई नही हो सका है। मुहल्ले के रहने वाले सीआरपीएफ में तैनात रवि भूषण मिश्रा बताते है कि तार कम पर ऊंचाई के होने के कारण कई घरों का बाहर से प्लास्टर नही हो सका है। वहीं हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। तार के दोनो ओर मकान बने है लेकिन लापरवाह विभाग इस पर अब तक संज्ञान नही ले सका है। वहीं नन्दन बिगहा मुहल्ला, विनीत विहार कॉलोनी में भी हाई टेंशन तार घर के बिल्कुल नजदीक से गुजरा है जिसे अब तक हटाया नही जा सका है ना ही कवर वायर लगाया गया है।

    कॉल नही उठाते विभाग के जिम्मेदार, मिलना भी मुश्किल

    यहां यह भी बता दें कि विधुत विभाग द्वारा टिकारी सब स्टेशन में सहायक अभियंता के रूप में विशाल कुमार चौधरी एवं कनीय अभियंता (आपूर्ति) के रूप में हिमांशु कुमार को पदस्थापित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत कुमार ने बताया कि दोनो अधिकारी विभाग के जिम्मेदार है लेकिन उनके सरकारी मोबाइल पर कॉल करने पर फोन ही नही रिसीव किया जाता है। कार्यालय पहुंचने पर क्षेत्र में ही होने की बात कही जाती है। ऐसी स्थिति में व्यव्स्था में सुधार सम्भव नही है। साथ ही साथ दोनो अधिकारी पावर स्टेशन क्षेत्र में न रहकर अन्यत्र रहते है। क्षेत्र में कोई भी समस्या आने पर अधिकारी न पहुंचकर कर्मियों को भेजा जाता है।

  • पंचानपुर के जमुने नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    पंचानपुर के जमुने नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    टिकारी संवाददाता (गया):  पंचानपुर थाना की पुलिस ने थानाक्षेत्र के दिघौरा स्थित जमुने नदी से अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया है। शव पुल के पिलर के समीप से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह खेती करने निकले ग्रामीणों ने पुल के नीचे एक शव देखा। शव होने की जानकारी पंचानपुर थाना की पुलिस को दी गई।

    मौके पर पहुंची पंचानपुर थाना की पुलिस ने शव को जब्त कर शिनाख्त में जुट गई हालांकि घण्टो मशक्कत के बाद भी शव का शिनाख्त नही हो पाया है। शव होने की सूचना पर पहुंचे आसपास गांव के लोग भी शव का शिनाख्त नही कर सके। पंचानपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि लगभग 55 वर्ष के अधेड़ का शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया अधेड़ के साथ मारपीट कर हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर चोट के कई जगह निशान भी है। शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।

    मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम व स्वान दस्ता

    घटना का सफल उद्भेदन व शव की शिनाख्त को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टिकारी डीएसपी सुशांत कुमार चंचल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। साथ ही साथ एफएसएल की टीम को व स्वान दस्ता को भी बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने पुल की रेलिंग से भी खून के नमूने इकट्ठे किये। वहीं स्वान दस्ता को कोई सफलता हाथ नही लगी। डीएसपी श्री चंचल ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर आसूचना संकलन व तकनीकी अनुसंधान की जा रही है। शव के पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल थाना भेज दिया गया।

  • जीबीएम कॉलेज में हिन्दी विभाग द्वारा मुंशी प्रेमचंद की 144वीं जयंती पर लघु संगोष्ठी का आयोजन

    जीबीएम कॉलेज में हिन्दी विभाग द्वारा मुंशी प्रेमचंद की 144वीं जयंती पर लघु संगोष्ठी का आयोजन

    गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 144 वीं जयंती पर हिन्दी विभाग की ओर से एक लघु-संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ सहदेब बाउरी, हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ प्यारे माँझी, डॉ सुनीता कुमारी एवं डॉ सुरबाला कृष्णा, राजनीतिशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ शगुफ्ता अंसारी, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका कुमारी एवं उपस्थित छात्राओं ने मुंशी प्रेमचंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पार्पण करके किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. माँझी ने लघु-संगोष्ठी के विषय ‘प्रेमचंद का साहित्य एवं वर्तमान समय’ पर अपने सारगर्भित विचार रखे। उन्होंने छात्राओं को प्रेमचंद की जीवनी और कृतियों से परिचित करवाया।

    प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ सहदेब बाउरी ने छात्राओं से मुंशी प्रेमचंद के बारे में अनिवार्य रूप से जानकारी रखने की बात कही क्योंकि प्रेमचंद को पढ़े बिना हिन्दी साहित्य की जानकारी बिल्कुल अधूरी है। उन्होंने हिन्दी विभाग को इस आयोजन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखे गये ‘गबन’, ‘सेवासदन’, ‘निर्मला’, ‘गोदान’ ‘कर्मभूमि’, ‘रंगभूमि’, ‘प्रतिज्ञा’, ‘वरदान’ जैसे चर्चित उपन्यासों के प्रसिद्ध चरित्रों का स्मरण दिलाते हुए अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने एक उपन्यासकार के रूप में मुंशी प्रेमचंद की लोकप्रियता का मूल कारण उनके द्वारा चयनित महत्त्वपूर्ण सामाजिक विषयों और विषयों के अनुरूप प्रयुक्त सरल, सहज व मनोविश्लेषणात्मक भाषाशैली को ठहराया। डॉ रश्मि ने कहा कि प्रेमचंद ने अपनी कहानियों एवं उपन्यासों में समाज के हर वर्ग की मानवीय संवेदनाओं को स्पर्श करने का प्रयत्न किया है। उन्होंने दलितों, शोषितों, पीड़ितों एवं उपेक्षितों की समस्याओं पर अपनी लेखनी चलाते हुए साहित्य द्वारा भारतीय समाज में सुधार लाने का यथासंभव प्रयत्न किया है। डॉ रश्मि के अनुसार, प्रेमचंद जयंती समारोह मनाना तभी सार्थक होगा जब छात्राएं नियमित रूप से पुस्तकालय जाकर प्रेमचंद द्वारा लिखित उपन्यासों एवं कहानियों को पढ़ें, उनमें चित्रित भारतीय समाज की समस्याओं की गंभीरता को समझकर समाज में मौजूद विसंगतियों पर अपनी भी लेखनी चलायें। उन्होंने छात्राओं को महाविद्यालय पत्रिका ‘गरिमा’ के लिए भी छोटी-छोटी कविताएँ और कहानियाँ लिखने को प्रेरित किया।

    डॉ शगुफ्ता अंसारी ने मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखी कहानी ‘बड़े घर की बेटी’ एवं ‘ईदगाह’ पर प्रकाश डाला। प्रेमचंद की सभी कहानियों को रोचक तथा समाजोपयोगी ठहराते हुए कार्यक्रम में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता की प्रशंसा की। डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ सुनीता कुमारी एवं डॉ. सुरबाला कृष्णा ने मुंशी प्रेमचंद के उपन्यासों एवं कहानियों को हृदयस्पर्शी एवं मार्मिक बतलाते हुए अपने विचार रखे। संगोष्ठी में छात्रा मानसी कुमारी, नैना कुमारी, स्वाति कुमारी, पूजा कुमारी ने भी मुंशी प्रेमचंद की प्रतिनिधि कहानियों में से ‘बड़े घर की बेटी’, ईदगाह, ‘ठाकुर का कुँआ’, ‘पूस की रात’, क़फ़न, ‘दो बैलों की कथा’, ‘सवा सेर गेहूँ’ आदि पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित कहानी ‘पंच-परमेश्वर’ पर आधारित वृत्तचित्र भी दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा दीपशिखा मिश्रा एवं शैली पाठक ने किया।

  • ब्रेकिंग: गया शहर के निजी विद्यालय के एक दर्जन छात्र हुए बीमार, सभी को जेपीएन अस्पताल में कराया गया भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

    ब्रेकिंग: गया शहर के निजी विद्यालय के एक दर्जन छात्र हुए बीमार, सभी को जेपीएन अस्पताल में कराया गया भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

    ✍️देवब्रत मंडल

    गया शहर के एक निजी विद्यालय के एक दर्जन बच्चों की अचानक तबियत खराब हो गई। जिसे पुलिस की डायल 112 के वाहन से इलाज के जेपीएन अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद सभी बच्चों का स्वास्थ्य ठीक है।
    अचानक हुई इस घटना के बाद यह खबर आग की तरह फैल गई। बताया गया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के संत कबीर एकेडमी के वर्ग छह के छः छात्र अचानक बेहोश हो गए। करीब सात बच्चों को खांसी होने लगी। इसके बाद स्कूल में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते ही किसी ने डायल 112 को सूचना दी।

    इसके बाद 112 के वाहन से सभी बीमार बच्चों को जयप्रकाश नारायण अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं स्कूल के प्राचार्य ने मीडिया को बताया कि उनके विद्यालय के कक्षा छः का एक छात्र विद्यालय आ रहा था। इसी बीच उसका स्कूल बैग ऑटो से नीचे गिर गया। तब ही एक बाइक पर सवार दो लोग बच्चे का बैग उठा लिया।

    इसके बाद बच्चा को जब बैग दिया गया तो इसके पहले ही बाइक सवार लोग बच्चे के स्कूल बैग को खोलकर कुछ रखकर लौटा दिया। प्राचार्य ने बताया कि छठी घंटी में जिस विषय की पढ़ाई होनी थी तो उस बच्चे ने बैग खोलकर अपनी पुस्तक और कॉपी निकाली। कॉपी को खोला तो बैलून जैसा कुछ निकला। जिसे फुलाकर उड़ाने के बाद ही कुछ अजीब सी गंध आने लगी।

    जिससे वर्ग छह के करीब एक दर्जन छात्र में से कुचको खांसी और कुछ बेहोश होने लगे। इसके बाद पुलिस सभी बच्चों को अस्पताल ले गई। उन्होंने बताया कि बच्चे के बैग में किसने क्या रखा। इसका उन्हें जानकारी नहीं। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जिसके गंध से बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी थी, उसकी जांच कराई जा रही है।

    फिलहाल सभी बच्चे स्वस्थ हैं। इस घटना की जानकारी प्राप्त होते ही इस स्कूल के कई छात्रों के अभिभावक स्कूल पहुंचे। सभी चिंता और विस्मय भरे अंदाज में कहते सुने गए कि आखिर स्कूल के बच्चे अचानक बीमार और बेहोश क्यों होने लगे थे। फिलहाल मामला जांच का है।

  • पटना में किलकारी बिहार का प्रशिक्षण शिविर संपन्न, कला और संगीत पर विशेष जोर

    पटना में किलकारी बिहार का प्रशिक्षण शिविर संपन्न, कला और संगीत पर विशेष जोर

    प्रशिक्षण शिविर में अपनी प्रस्तुति देते हूए तबला पर दिनेश कुमार मउआर , ठुमरीगायन प्रस्तुत करते हुए संदीप कुमार सिन्हा.

    पटना। बिहार की राजधानी पटना में हाल ही में किलकारी बिहार के नौ प्रमंडलों के प्रशिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कला और संगीत के विभिन्न पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

    शिविर के दौरान, गया घराने के सुप्रसिद्ध तबला वादक दिनेश कुमार मउआर और हारमोनियम वादक संदीप कुमार सिन्हा ने अपनी ठुमरी गायन प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कला सोपान प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत, प्रशिक्षकों को तबला, सितार वादन, नाटक और लोकगीत जैसी कला विधाओं पर अपने-अपने प्रमंडल के किलकारी केंद्रों में बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया।

    मगध प्रमंडल किलकारी ने इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम के सी.पी.सी. राजीव रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में ए.पी.ओ. धर्मवीर भारती, प्रशिक्षक गौतम कुमार, मनीष कुमार, अंजली कुमारी सहित अन्य प्रशिक्षकों की भूमिका की विशेष रूप से सराहना की गई।

    शिविर के समापन के बाद, मगध प्रमंडल के प्रशिक्षकों ने गया लौटकर किलकारी भवन में बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए। यह कार्यक्रम बिहार में कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को विभिन्न कला रूपों से परिचित कराना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।