Blog

  • रांची एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में स्मैक की कई पुड़िया के साथ गया का युवक गिरफ्तार

    रांची एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में स्मैक की कई पुड़िया के साथ गया का युवक गिरफ्तार

    ✍️ देवब्रत मंडल

    ट्रेनों में शराब लेकर सफर करने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। शराब तस्कर गिरोह से जुड़े कई लोग ट्रेनों से पकड़े गए हैं लेकिन इस बार प्रतिबंधित नशीली पदार्थ के साथ सफर कर रहे एक युवक को ट्रेन की स्कोर्ट कर रही रेल पुलिस ने पकड़ा है। जो कि गया शहर का रहनेवाला है। जिसके विरुद्ध गया रेल थाना में मामला दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।
    गया रेल थानाध्यक्ष निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 18639 आरा-पटना-रांची वाया गया एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से ट्रेन में स्कोर्ट कर रही रेल पुलिस की टीम ने अक्षय कुमार नामक एक युवक को प्रतिबंधित नशीली पदार्थ(स्मैक) की 19 पुड़िया के साथ गिरफ्तार किया है। जो कि गया शहर के मुरली हिल मोहल्ले का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि 18639 आरा-पटना-रांची वाया गया एक्सप्रेस में मार्गरक्षण दल को देख अक्षय कुमार थोड़ा असहज महसूस करने लगा था।

    जिससे पुलिस को शक हुआ तो पूछताछ की गई। जिसने अपना नाम व पता बताया। जिस ट्रेन के स्लीपर कोच युवक सफर कर रहा था उस ट्रेन का पर्याप्त टिकट भी नहीं था अक्षय कुमार के पास। इस बीच ट्रेन गया से खुलकर कोडरमा स्टेशन पर पहुंच गई। जहां से अक्षय को रेल पुलिस की टीम ने पुनः गया लाया। जिसके पास से 19 पुड़िया प्रतिबंधित नशीली पदार्थ बरामद किया गया। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि अक्षय कुमार के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    बताते चलें कि 18639 आरा-पटना-रांची वाया एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन नहीं चला करती है। मंगलवार को यह ट्रेन गया जंक्शन पर दोपहर बाद 2:10 बजे के आसपास आई थी। इसके बाद यह ट्रेन अपराह्न 3:20 के आसपास कोडरमा स्टेशन पर पहुंची थी। जहां से रेल पुलिस अक्षय कुमार को गया रेल थाना लेकर आई। इसके बाद इसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई। पकड़े गए युवक ने पुलिस को पूछताछ में काफी कुछ बताया है।

  • ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की गया शाखा की मासिक बैठक संपन्न

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की गया शाखा की मासिक बैठक संपन्न

    गया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) की गया शाखा की मासिक बैठक आज यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने की।

    बैठक में शाखा सचिव मुकेश सिंह ने पिछले माह के कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सभी शाखा पार्षदों ने कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया और उनके समाधान की मांग की।

    शाखा सचिव ने संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान बढ़ाने पर विशेष बल दिया। अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न विभागों में गेट मीटिंग आयोजित करने का निर्देश दिया।

    बैठक में प्रमुख रूप से कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, संयुक्त सचिव उत्तम कुमार, सहायक सचिव राजन कुमार सिन्हा, संगठन सचिव संजीत कुमार, उपाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव और विनोद कुमार चौधरी सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    यूनियन ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती पर ध्यान केंद्रित करने का संकल्प लिया।

  • नक्सलबाड़ी आंदोलन के नायक कॉ. चारु मजूमदार की मनाई गई 52 वीं बरसी, 31 जुलाई तक चलेगा कार्यक्रम

    नक्सलबाड़ी आंदोलन के नायक कॉ. चारु मजूमदार की मनाई गई 52 वीं बरसी, 31 जुलाई तक चलेगा कार्यक्रम

    गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारु मजूमदार की 52वीं पुण्यतिथि पर आज से चार दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आरंभ हुआ। यह कार्यक्रम 31 जुलाई तक चलेगा।

    पार्टी के जिला कार्यालय रमा भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला सचिव निरंजन कुमार ने चारु मजूमदार के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि अगले चार महीनों तक ‘हक दो-वादा निभाओ’ नामक जन अभियान चलाया जाएगा।

    कार्यक्रम में बिहार की वर्तमान सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। हाल की जातीय-आर्थिक जनगणना के अनुसार, राज्य में 36% लोगों की दैनिक आय 200 रुपये से भी कम है। मुख्यमंत्री के स्वरोजगार सहायता कार्यक्रम में आय प्रमाण पत्र की अड़चनों को लेकर भी नाराजगी जताई गई।

    पार्टी ने 21-23 अगस्त को जिले के सभी अंचल और प्रखंड कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस दौरान जनसरोकार के विभिन्न मुद्दों को उठाया जाएगा।

    बेलागंज, टिकारी, कोंच, खिजरसराय-अतरी समेत कई प्रखंडों में स्थानीय नेताओं के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी का लक्ष्य इस अवसर पर नए सदस्यों की भर्ती करना, संगठन को मजबूत करना और पार्टी पत्रिकाओं के ग्राहक बढ़ाना है।

    कार्यक्रम में ऐपवा जिला सचिव रीता वर्णवाल, ऐक्टू राष्ट्रीय नेता श्यामलाल प्रसाद, रसोईया संघ जिला सचिव रामचंद्र प्रसाद और इंसाफ मंच जिला सचिव आमीर तुफैल सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।

    इस चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान जिले के सैकड़ों गांवों में बैठकें होंगी, जहां पार्टी की नीतियों का प्रचार किया जाएगा और समकालीन सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

  • सही प्रतिनिधियों का चयन करने से ही होगा बिहार का समुचित विकास: संजय

    सही प्रतिनिधियों का चयन करने से ही होगा बिहार का समुचित विकास: संजय

    जन सुराज विचार मंच की बैठक में शहर के बुद्धिजीवी समेत कई लोग हुए शामिल

    देवब्रत मंडल

    जन सुराज विचार मंच की महत्वपूर्ण बैठक शहर के रामसागर रोड में स्थित मैरेज हॉल में संपन्न हुई। जिसमें जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर की निरंतर जारी पदयात्रा को सफल बनाने और आगामी 17 अगस्त को पटना में एक दिवसीय सम्मेलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जन सुराज के सदस्य सह पार्षद संजय कुमार सिन्हा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जन सुराज विचार मंच एक गैर राजनीतिक संगठन है। जिसका किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध से कोई वास्ता नहीं है।

    यह बुद्धिजीवियों के समूह का मंच है। जो समाज व राष्ट्र के व्यापक हित में किसी की भी आलोचना या विरोध के लिए स्वतंत्र है। व्यवस्था परिवर्तन और जन चेतना के दृष्टिकोण से जन सुराज अभियान राजव्यापी आंदोलन है। वहीं समाजसेवी रजनीश कुमार ने कहा कि बिहार में बिना सत्ता परिवर्तन के बिहार के लोगों का भला होने वाला नहीं है। इसके लिए व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन की आवश्यकता है। यह तभी संभव है जब राज्य की जनता अपने मताधिकार का सही प्रयोग कर सही जनप्रतिनिधियों का चयन करेंगे।

    उन्होंने कहा समाज में बड़े बदलाव की आवश्यकता है। इस बदलाव के लिए गरीबों में हौसले की कमी है। मध्यमवर्गीय परिवार में चिंतन का घोर अभाव है और संपन्न लोगों को इसकी जरूरत नहीं है। इन्ही वजहों से बिहार में आमूलचूल परिवर्तन नहीं हो पा रहा है। व्यक्तिगत कार्य के लिए जाति नहीं, अच्छे लोगों की तलाश की जाती है। वही समाज हित में प्रतिनिधि चुनने में जाति, धर्म व निजी स्वार्थ हावी हो जाता है। सही शिक्षा, उचित चिकित्सा और त्वरित न्याय के अभाव में समाज, राज्य और राष्ट्र पिछड़ता जा रहा है। बैठक में प्रभात शंकर, राजकुमार प्रसाद, अनूप कुमार, उपेंद्र सिंह, अंजनी वर्मा, उत्तम पांडेय , डाक्टर संजीव सिंह, संतोष कुमार सिंह, सुमेन्द्र अग्रवाल, चंदना मुखर्जी, विनय वर्णवाल, सुनील कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।

  • बिहार के एकमात्र गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम को स्थानांतरित नहीं करने की मंत्री जीतनराम मांझी से मांग

    बिहार के एकमात्र गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम को स्थानांतरित नहीं करने की मंत्री जीतनराम मांझी से मांग

    बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति ने सर्किट हाउस में मंत्री से मिलकर दिया ज्ञापन

    ✍️देवब्रत मंडल

    बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति  के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व वार्ड पार्षद डॉ विनोद कुमार मंडल ने सूबे के एकमात्र कुष्ठ आश्रम गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम को स्थानांतरित नहीं किए जाने की मांग केंद्रीय मंत्री सह गया के सांसद जीतनराम मांझी से की है। गया प्रवास पर आए हुए केंद्रीय मंत्री श्री मांझी से कुष्ठ कल्याण समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल रविवार को मिलकर यह मांग की है। श्री मंडल ने बताया कि मंत्री श्री मांझी ने आश्वासन दिया है कि कुष्ठ रोगियों के हितों की रक्षा की जाएगी। मंत्री श्री मांझी को डॉ मंडल ने स्मरण कराते हुए बताया कि बिहार सरकार में जब वे अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री थे तो वे इस कुष्ठ आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में आ चुके हैं और मरीजों के हितों की रक्षा करते हुए मरीजों को उनका हक दिलवाने में काफी मदद की थी। मंत्री श्री मांझी को सौंपे ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि बिहार का एक मात्र कुष्ठ आश्रम गया का गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम है। जहां मरीजों के आवासन से लेकर इलाज तक सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया है कि कुष्ठ रोग जिन्हें हो जाता है तो उनके परिवार वाले घर से बहिष्कृत कर देते हैं तो ऐसी स्थिति में यही एकमात्र कुष्ठ आश्रम है जहां मरीजों के रहने सहने से लेकर अंतिम संस्कार तक किया जाता है। श्री मंडल ने बताया कि इस कुष्ठ आश्रम के एक हिस्से में अस्पताल संचालित है और मरीजों के लिए रहने के लिए बेड व कमरे भी हैं। जहां अभी भी कई अन्तरवासी मरीज रह रहे हैं।

    प्रतिनिधिमंडल में श्री मंडल के साथ पूर्व वार्ड पार्षद असद परवेज उर्फ कमांडर, बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के परमानंद सिंह आदि सहित कई लोग थे। बता दें रविवार को केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी गया के सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि बिहार को इस बार के बजट में जितनी राशि मिली है वो पिछले बजट से कहीं अधिक है और बजट में विष्णुपद मंदिर और बोधगया के महाबोधि मंदिर को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के तर्ज पर विकसित करने के लिए राशि की भी स्वीकृति दे दी गई है।

  • अतरी में करंट लगने से युवक की मौत

    अतरी में करंट लगने से युवक की मौत

    गया (बिहार), 28 जुलाई (संवाददाता गौरव सिंह ) – अतरी थाना क्षेत्र के झरी बिगहा गांव में रविवार शाम एक दुखद घटना में 18 वर्षीय युवक की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई।

    स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान सुबोध कुमार के रूप में हुई है, जो रूपन यादव का पुत्र था। ग्रामीणों ने बताया कि सुबोध खेत में सिंचाई के लिए मोटर चालू करने गया था जब यह दुर्घटना हुई।

    घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सुबोध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    परिजनों के अनुसार, सुबोध चार भाइयों में सबसे छोटा था। पिछले वर्ष उसके एक भाई की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस घटना ने परिवार को एक और गहरा आघात पहुंचाया है। हालांकि, अतरी थाना अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने कहा कि उन्हें इस घटना की सूचना नहीं दी गई है।

  • कोंच में दो बच्चों की मां लापता, पति ने दर्ज कराई शिकायत

    कोंच में दो बच्चों की मां लापता, पति ने दर्ज कराई शिकायत

    कोंच (गया), 28 जुलाई (कोंच संवाददाता) – कोंच थाना क्षेत्र के उतरेंन पंचायत में एक महिला के दो बच्चों के साथ लापता होने का मामला सामने आया है। रविवार को पीड़ित पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    पति द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, उनकी 24 वर्षीय पत्नी अपने दो बच्चों के साथ घर से फरार हो गई है। पति का आरोप है कि बिहार के अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के एक गांव का एक युवक और उसके पिता उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गए हैं।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने बहुत खोजबीन की, लेकिन पत्नी और बच्चों का कहीं पता नहीं चल पाया। उन्होंने यह भी बताया कि पत्नी अपने साथ बैंक ऑफ बड़ौदा का पासबुक ले गई है, जिसमें उसके नाम पर चार लाख रुपये जमा हैं।

    कोंच के थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने पुष्टि की है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा, “कोंच थाना कांड संख्या 315/24 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।”

    पति ने आरोप लगाया है कि यह घटना शादी के इरादे से की गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और लापता महिला और बच्चों का पता लगाने के प्रयास कर रही है।

  • कोंच में महिला का शव पंखे से लटका मिला था, मृतका के पिता ने 4 दिनों बाद थाने में दर्ज कराई शिकायत

    कोंच में महिला का शव पंखे से लटका मिला था, मृतका के पिता ने 4 दिनों बाद थाने में दर्ज कराई शिकायत

    कोंच (गया), 28 जुलाई- आंती थाना क्षेत्र के भाम गांव में एक महिला का शव पंखे से लटका मिलने के चार दिन बाद मृतका के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 24 जुलाई की सुबह सुनीता देवी (27) का शव उनके घर में पंखे से लटका हुआ पाया गया था। रविवार, 28 जुलाई को मृतका के पिता धुरी दास ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    धुरी दास, जो रफीगंज थाना क्षेत्र के मुंजाडी गांव के निवासी हैं, ने बताया, “मेरी बेटी सुनीता की शादी अप्रैल 2017 में प्रदीप दास उर्फ तेजू से हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं – सगुना (5) और परी (2)। 24 जुलाई की सुबह हमें फोन पर सूचना मिली कि सुनीता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।”

    उन्होंने यह भी बताया कि वह अक्सर अपने दामाद प्रदीप दास की मदद करते थे। कुछ दिन पहले सुनीता ने उन्हें फोन पर बताया था कि प्रदीप को ऑटो खरीदना है।

    आंती थाने के एसएचओ अजय कुमार ने पुष्टि की है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा, “हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।”

    घटना के दिन शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था और बाद में परिवार को सौंप दिया गया था। परिजनो ने न्याय की मांग करते हुए शीघ्र जांच पूरी करने की अपील की है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की गहन जांच कर रहे हैं और यह स्पष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं कि यह आत्महत्या थी या किसी अन्य कारण से मौत हुई। मृतका के परिवार ने न्याय की मांग की है और कहा है कि वे जांच के निष्कर्षों का इंतजार करेंगे।

  • ब्रेकिंग न्यूज: गया में माइक्रो फाइनेंस बैंक से 6.4 लाख की चोरी, जांच में जुटे पुलिस

    ब्रेकिंग न्यूज: गया में माइक्रो फाइनेंस बैंक से 6.4 लाख की चोरी, जांच में जुटे पुलिस

    गया, 28 जुलाई: बिहार के गया शहर में रविवार देर शाम एक माइक्रो फाइनेंस बैंक से 6.4 लाख रुपये की चोरी की खबर सामने आई है। यह घटना डेल्हा थाना क्षेत्र के बालाजी नगर कॉटन मिल में स्थित भारत फाइनेंस इनक्लोजर लिमिटेड की शाखा में हुई। भारत फाइनेंस इनक्लोजर लिमिटेड हैदराबाद मुख्यालय वाली एक माइक्रो फाइनेंस संस्था है, जो लोगों को ऋण सुविधाएं प्रदान करती है।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने बैंक के गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लॉकर से 6,40,773 रुपये की नकदी चुरा ली। रविवार का दिन होने के कारण बैंक बंद था, जिसका फायदा चोरों ने उठाया।

    डेलहा थाना प्रभारी थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया, “हमें स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही टीम को घटनास्थल पर पहुंचे है।  हम बैंक के सीसीटीवी फुटेज और आसपास के अन्य कैमरों की जांच कर रहे हैं।”

    बैंक के प्रतिनिधि महेंद्र कुमार, जो जहानाबाद के निवासी हैं, ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “रविवार को बैंक बंद था। हमें जैसे ही सूचना मिली, मैं तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा।”

    पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे और हार्ड डिस्क खंगालने में जुट गई हैं, साथ ही आस पास लगी सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है।

  • ब्रेकिंग न्यूज: गया के मेडिकल कॉलेज में पीजी की एक छात्रा की लाश पंखे से झूलती मिली, मुजफ्फरपुर की थीं रहनेवाली

    ब्रेकिंग न्यूज: गया के मेडिकल कॉलेज में पीजी की एक छात्रा की लाश पंखे से झूलती मिली, मुजफ्फरपुर की थीं रहनेवाली

    ✍️देवब्रत मंडल

    मगध प्रमंडल के सबसे बड़े अस्पताल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल,गया में पीजी कर रही एक महिला छात्रा का शव पंखे से लटका हुआ मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन और छात्रों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि मृतका बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थीं। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के गर्ल्स पीजी हॉस्टल में रविवार की सुबह एक महिला डॉक्टर(अध्धयनरत) की लटकती हुई लाश मिली है।

    MBBS करने के बाद ANMMCH से पीजी(स्नाकोत्तर) कर रही महिला डॉक्टर मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली थीं। बताया जा रहा है कि डॉ. वंदना अस्पताल के गायनी(स्त्री रोग विभाग) में पीजी कर रही थी। जो बिहार के मुजफ्फरपुर की निवासी थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में विशेष कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि वंदना ने पंखा के फंदे से लटक कर जान दे दी है।

    पुलिस भी मामले को फिलहाल आत्महत्या मानकर जांच में जुट गई है। सिर्फ पुलिस यह कह रही है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी कुछ खुलासा हो सकता है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। घटनास्थल और इसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।