Blog

  • नवस्थापित सिंधुगढ़ थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बोलेरो पर लदी 24कार्टून अंग्रजी शराब किया बरामद

    गया: आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर, गया पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत, नवस्थापित सिंधु गढ़ थाने की पुलिस ने केवला गांव के रामचक मोड़ के निकट एक बोलेरो वाहन से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप जब्त की है। यह इलाका झारखण्ड से शराब तस्करी के लिए प्रमुख मार्ग के रूप में जाना जाता है।

    सिंधुगढ़ थाने की स्थापना के बाद से ही पुलिस ने इस क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है, जिससे तस्करों में भारी खलबली मची है। पुलिस ने इस अभियान को चुनावों के दौरान शांति और कानून की स्थिति बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण बताया है। थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि गया एसएसपी के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव में शांति और सुरक्षा को लेकर शराब तस्करों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को मिली गुप्त सुचना के बाद थाना क्षेत्र के केवला गांव स्थित रामचक मोड़ से बोलेरो पर लदी 24 कार्टून , करीब 228 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि शराब तस्कर पुलिस गश्ती दल को देखकर गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। पुलिस जब्त वाहन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई हैं।

    इस बड़ी सफलता के लिए सिंधु गढ़ थाने की पुलिस टीम की सराहना की जा रही है, और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। ज्ञात हो बीते 28 फ़रवरी को इस थाने का शुभारंभ किया गया है। ऐसे में पुलिस के द्वारा इस कार्रवाई से न केवल शराब तस्करी पर रोक लगेगी, बल्कि चुनावों के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था में भी मदद मिलेगी।

  • फतेहपुर और सिंधुगढ थाने की संयुक्त कार्रवाई में झारखंड से लाई जा रही 300 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    फतेहपुर: थाना क्षेत्र के रघवाचक गांव के निकट, फतेहपुर पुलिस और सिंधुगढ़ थाने की पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब और तीन मोटरसाइकिलों के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह शराब झारखंड से तस्करी कर लाई जा रही थी।

    फतेहपुर थानाध्यक्ष, प्रशांत कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार युवक के पास से 300 लीटर देसी शराब और 8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। घटनास्थल से दो अन्य शराब तस्कर फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से दो बाइक भी बरामद की है।

    थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक, सौरभ कुमार, गणेशीडीह गांव का निवासी है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। इस मामले में और जांच जारी है।

  • साइबर ठगी से सावधान: बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के नाम पर फर्जीवाड़ा

    बिहार में हाल ही में संपन्न हुई इंटरमीडिएट परीक्षा-2024 के बाद, साइबर अपराधियों द्वारा परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को निशाना बनाने की खबरें सामने आई हैं। अपराधी शिक्षा विभाग के कर्मचारी बनकर फोन कर रहे हैं और परीक्षा में फेल होने या कम अंक आने का डर दिखाकर पैसे की मांग कर रहे हैं।

    गया के एसएसपी आशीष भारती ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है, जिसमें परीक्षार्थियों और उनके परिजनों को ऐसे फर्जी कॉल्स से सावधान रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने निम्नलिखित सावधानियां बरतने की सिफारिश की है:

    1. फर्जी कॉल्स की अनदेखी करें: यदि किसी को परीक्षा में फेल होने या अंक बढ़ाने के लिए पैसे की मांग करने वाला फोन आता है, तो उस पर ध्यान न दें।
    2. पैसे न दें: किसी भी परिस्थिति में परीक्षा में पास कराने या अंक बढ़ाने के नाम पर पैसे की मांग करने वाले को पैसे न दें।
    3. जागरूकता फैलाएं: अपने संबंधियों, मित्रों और पड़ोसियों को भी इस प्रकार की ठगी से सावधान करें।
    4. थाने में सूचना दें: यदि आपके साथ या आपके जानकारी में ऐसी कोई घटना होती है, तो तुरंत नजदीकी थाना में सूचना दें।
    5. साइबर थाना से संपर्क करें: यदि आपको इस प्रकार की किसी भी घटना की जानकारी हो, तो तुरंत साइबर थाना, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना स्थित सोशल मीडिया पट्रोलिंग एवं मॉनिटरिंग यूनिट के Whatsapp Number-8544428404 या Email ID – spcyber-bih@gov.in  पर सूचना दें।

    इस तरह की ठगी से बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए इन सावधानियों का पालन करें और ऐसे फर्जी कॉल्स से बचें।

  • कोटेश्वरनाथ धाम में भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियाँ पूर्ण, नामचीन कलाकारों की प्रस्तुतियों का होगा आयोजन

    कोटेश्वरनाथ धाम में आयोजित होने वाले दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी पूर्ण के ली गयी है। जहां देश एवं प्रदेश के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
    जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के सौजन्य से कोटेश्वर नाथ धाम में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। जिसके लिए भव्य मंच एवं पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महोत्सव का उदघाटन शाम चार बजे होगा। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी एवं सुवे के प्रौद्योगिकी मंत्री संतोष कुमार सुमन होंगे। वही वर्चुअल रूप से पर्यटन मंत्री डा प्रेम कुमार जुड़ेंगे। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में देश के प्रसिद्ध पाश्व गायिका इन्दु सोनाली की प्रस्तुति सहित स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी। इसके उपरांत मंदिर कमिटी द्वारा रात्रि में शिव पार्वती विवाह संपन्न होगा। वही महोत्सव के दूसरे दिन समापन अन्नया मिश्रा के प्रसूति के साथ सम्पन्न होगा।

  • सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत के बाद पूर्व सीएम मांझी ने पीड़ित परिवार से किया मुलाकात

    एनएचएआई और जिला प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप

    गुरूवार को पूर्व सीएम जीतन राम मांझी बेलागंज पहुंचे। जहां उन्होंने विगत एक सप्ताह पूर्व बेलागंज एनएच बाईपास पर सड़क दुर्घटना में हुई मां बेटे की मौत से पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। पूर्व सीएम ने पीड़ित परिवार से मिलाकर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया। ज्ञात हो कि विगत एक सप्ताह पूर्व बेलागंज प्रखंड मुख्यालय के बेलाडीह महादलित टोला की एक महिला और उसके बच्चे की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। मृत महिला बेलाडीह महादलित टोला निवासी नीति मांझी की बेटी थी। जो अपने मायके में हीं घर बनाकर अपने परिवार के साथ रहती थी। घटना के दिन किसी काम से अपने एक साल का बच्चा प्रमोद कुमार को गोद में  लेकर सड़क के उस पार गई थी। लौटते समय सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चपेट में आ गई और मां बेटे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम जीतन मरांडी राम मांझी से ग्रामीणों ने फोरलेन बाईपास पर एनएचएआई और जिला प्रशासन के मनमानी का आरोप लगाते हुए शिकायत किया। ग्रामीणों ने पूर्व सीएम से कहा कि एनएच अभी पूरी तरह बनकर तैयार भी नही हुआ है और एक दर्जन से अधिक लोगों की बलि ले ली। लोगों ने कहा कि बेलागंज निमचक रोड से  लगभग एक दर्जन से अधिक गांव के लाखों की आबादी प्रखंड मुख्यालय और जिला मुख्यालय से जुड़ते हैं। एनएचएआई के लापरवाही और मनमानी से उक्त जगह पर ओभर ब्रिज या अंडर पास नही बनाने से प्रखंड के पूर्वी भाग की एक बड़ी आबादी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के शिकायत पर पूर्व सीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि एनएचएआई के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन से बात कर जल्द हीं कोई संतोषजनक विकल्प निकाल लिया जायेगा।

  • आरा-सासाराम के बीच हसन बाजार हाल्ट पर तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव शुरू

    न्यूज़ डेस्क : रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के आरा-सासाराम रेलखंड के हसन बाजार हाल्ट पर 03 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव शुरू किया है। इसके बारे में रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके जानकारी दी है।

    उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों में से दो पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें पटना और सासाराम के बीच चलेंगी, जबकि चार मेमू स्पेशल ट्रेनें आरा, सासाराम और पटना के बीच चलेंगी। ये ट्रेनें 08 और 09 मार्च, 2024 से शुरू होंगी। जिनका विवरण निम्नानुसार है –

    • गाड़ी सं. 03612 सासाराम-पटना पैसेंजर स्पेशल दिनांक 09.03.2024 से हसन बाजार हाल्ट पर 07.47 बजे पहुंचकर 07.48 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
    • गाड़ी सं. 03611 पटना-सासाराम पैसेंजर स्पेशल दिनांक 09.03.2024 से हसन बाजार हाल्ट पर 18.33 बजे पहुंचकर 18.34 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
    • गाड़ी सं. 03671 आरा-सासाराम मेमू स्पेशल दिनांक 09.03.2024 से हसन बाजार हाल्ट पर 08.04 बजे पहुंचकर 08.05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
    • गाड़ी सं. 03672 सासाराम-आरा मेमू स्पेशल दिनांक 09.03.2024 से हसन बाजार हाल्ट पर 11.26 बजे पहुंचकर 11.27 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
    • गाड़ी सं. 03673 पटना-सासाराम मेमू स्पेशल दिनांक 08.03.2024 से हसन बाजार हाल्ट पर 14.36 बजे पहुंचकर 14.37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
    • गाड़ी सं. 03674 सासाराम-पटना मेमू स्पेशल दिनांक 08.03.2024 से हसन बाजार हाल्ट पर 19.13 बजे पहुंचकर 19.14 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

    वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि इससे यात्रियों को आरा-सासाराम रेलखंड पर एक और ठहराव का लाभ मिलेगा, जो कि उनके लिए सुविधाजनक होगा। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे रेलवे के इस कदम का समर्थन करें और ट्रेनों का उचित उपयोग करें।

  • अब आप घर बैठे ही बना सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानिए क्या करना होगा आपको

    देवब्रत मंडल

    अब आयुष्मान कार्ड बनाना हुआ और भी आसान। सभी राशन कार्डधारी आयुष्मान ऐप के माध्यम से अपना एवं अपने परिजनों का भी कार्ड बना सकते हैं। गया जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया है कि स्वयं आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आयुष्मान ऐप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। 👇

    https://play.google.com/store/apps/details?id=com.beneficiaryapp&hl=en&gl=US

    आयुष्मान ऐप का इस्तेमाल करना बेहद है आसान

    पहले चरण में सबसे पहले ऐप उपयोग करने हेतु सहमति प्रदान करना है। दूसरे चरण में अपने मोबाइल नंबर से बेनिफिशियरी लॉगिन करने के साथ कैप्चा डाल कर मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को ऐप में प्रविष्ट करना है।
    इस तरह से आप ऐप का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।
    अब कार्ड बनाने हेतु अपना राज्य जिला एवं योजना का चुनाव करें। तत्पश्चात आधार नंबर अथवा फैमिली आईडी यानी की राशन कार्ड में दिए गए 24 अंक प्रवेश करें। इस तरह आपके परिवार का नाम ऐप के स्क्रीन पे नजर आएगा।
    अपना अथवा परिवार केजिस व्यक्ति का कार्ड बनाना हो उनके नाम के आगे लिखा – Do-eKYC पर क्लिक करें एवं कार्ड को बना लें। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर NHA के द्वारा बताए गए ट्यूटोरियल वीडियो से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • बेलागंज में हथियार का भय दिखाकर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से एक लाख सोलह हजार रुपये की लूट

    बुधवार की शाम बेलागंज खिजरसराय सड़क मार्ग पर पल्सर सवार दो की संख्या में रहे अपराधियों ने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से एक लाख सोलह हजार की लूट कर ली। पीड़ित फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने बेलागंज थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है।
    घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम बेलागंज खिजरसराय सड़क पर बेलागंज थाना क्षेत्र के नरमा मोड़ के समीप अपराधियों ने उस समय घटना का अंजाम दिया जब फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी संजीव कुमार थाना क्षेत्र के विरहपुरा गांव से वसूली कर खिजरसराय लौट रहा था। पीड़ित फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी संजीव कुमार जहानाबाद जिला के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पुन्हदा गांव का रहने वाला है। जो खिजरसराय में संचालित चैतन्या माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता था और बुधवार को विरहपुरा से वसूली कर लौट रहा था। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विनय कृष्ण कुमार ने घटना की पुष्टि की है। मगर कुछ बताने से इंकार करते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस और तकनीकी सेल के द्वारा संयुक्त कार्रवाई की जा रही है।

  • हुगली नदी में अंडरवाटर मेट्रो रेल के सफर का देशवासी अब ले सकेंगे मज़ा, पीएम ने दी अनूठी सौगात

    देवब्रत मंडल

    आपने विकसित देशों में देखा या सुना होगा कि पानी के अंदर भी ट्रेन चला करती है। इसके आनंद की कल्पना मात्र से आप रोमांचित महसूस करते होंगे लेकिन अब इस रोमांच का मज़ा अपने देश में भी ले सकते हैं। बस आपको इसके लिए पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता जाना होगा। हुगली नदी के तट पर बसे इस ऐतिहासिक महत्व वाले कोलकाता महानगर में पानी के अंदर मेट्रो रेल की शुरुआत हो गई है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करते हुए कहा कि यह बड़े गर्व का पल है कि हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड मेट्रो खंड में हमारे देश की किसी प्रमुख नदी के नीचे पहली अंडर वाटर मेट्रो परिवहन सुरंग बनी है।

    कोलकाता के हुगली नदी में मेट्रो रेल


    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये लागत की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने एस्प्लेनेड-हावड़ा मैदान मेट्रो रूट पर मेट्रो की सवारी की, जो कोलकाता में भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो है। इस मौके पर पीएम ने कहा, यह बड़े गर्व का पल है कि हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड मेट्रो खंड में हमारे देश की किसी प्रमुख नदी के नीचे पहली अंडर वाटर मेट्रो परिवहन सुरंग बनी है।
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 मार्च को कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये लागत की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं मेट्रो रेल और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) सहित शहरी गतिशीलता क्षेत्र की जरूरत पूरा करने वाली विकास परियोजनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने सभी मेट्रो परियोजनाओं का अवलोकन किया और एस्प्लेनेड-हावड़ा मैदान मेट्रो मार्ग पर मेट्रो की सवारी की, जो कोलकाता में भारत का पहला अंडरवाटर मेट्रो है। उन्होंने अपनी मेट्रो यात्रा पर श्रमिकों और स्कूली बच्चों के साथ बातचीत भी की। ‘X’ पर पोस्ट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा- “मेट्रो की यात्रा को यादगार बनाने के लिए इन युवाओं की कंपनी और इस परियोजना में काम करने वालों को बहुत-बहुत धन्यवाद। हमने हुगली नदी के नीचे सुरंग के माध्यम से भी यात्रा की।”
    “कोलकाता के लोगों के लिए यह एक बहुत ही विशेष दिन है क्योंकि शहर के मेट्रो नेटवर्क में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा और भीड़-भाड़ भी कम होगी। यह गर्व का पल है कि हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड मेट्रो खंड में हमारे देश की किसी भी प्रमुख नदी के नीचे पहली अंडर वाटर मेट्रो परिवहन सुरंग बनी है।
    “कोलकाता मेट्रो के लिए यादगार पल। मैं जनशक्ति को नमन करता हूं और नए जोश के साथ उनकी सेवा करता रहूंगा।” इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

    ‘X’ पर पोस्ट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा- “मेट्रो की यात्रा को यादगार बनाने के लिए इन युवाओं की कंपनी और इस परियोजना में काम करने वालों को बहुत-बहुत धन्यवाद। हमने हुगली नदी के नीचे सुरंग के माध्यम से भी यात्रा की।”
    “कोलकाता के लोगों के लिए यह एक बहुत ही विशेष दिन है क्योंकि शहर के मेट्रो नेटवर्क में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा और भीड़-भाड़ भी कम होगी। यह गर्व का पल है कि हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड मेट्रो खंड में हमारे देश की किसी भी प्रमुख नदी के नीचे पहली अंडर वाटर मेट्रो परिवहन सुरंग बनी है।
    “कोलकाता मेट्रो के लिए यादगार पल। मैं जनशक्ति को नमन करता हूं और नए जोश के साथ उनकी सेवा करता रहूंगा।” इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

  • लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस महानिरीक्षक ने मगध क्षेत्र में शराब तस्करों पर शिकंजा कसने का दिया आदेश

    गया: आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए तैयारी के बीच, मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री क्षत्रनील सिंह ने शराब तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। उन्होंने बुधवार को एक बैठक में सभी जिला पुलिस अधीक्षकों और अनुसंधानकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे लंबित शराब के कांडों के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करें और वारंट/कुर्की की कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि वे सीमावर्ती क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाएं और अवैध शराब के परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी रखें। उन्होंने पूर्व के कांडों में आरोपपत्रित अभियुक्तों के विरूद्ध भी कड़ी निगरानी रखने और विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    उन्होंने बताया कि विगत जनवरी माह में केवल अरवल जिला में 2000 ली० से अधिक मात्रा में शराब की खेप पकड़ी गई है और इस संबंध में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वर्तमान में मगध क्षेत्रान्तर्गत लंबित 182 कांडों के कुल 608 अभियुक्तों की गिरफ्तारी शेष है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे आसन्न लोकसभा निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने और मद्यनिषेध नीति को प्रभावकारी बनाये रखने के लिए उपरोक्त निर्देशों का शत्-प्रतिशत अनुपालन करेंगे।