Blog

  • बेलागंज के शैक्षिक उत्थान में नई दिशा, मो अबरार आलम बने रामेश्वर विद्यालय के प्राचार्य

    रिपोर्ट : अजीत कुमार ,बेलागंज

    मंगलवार को बेलागंज प्रखंड मुख्यालय के रामेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नव नियुक्त प्राचार्य मो अबरार आलम ने अपना योगदान दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिमन्यु कुमार एवम सभी शिक्षको ने नवनियुक्त प्राचार्य को फूलों का माला और बुक्के देकर स्वागत किया। मौके पर बेलागंज के मुखिया रंजीत दास, पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद यादव, मुस्ताक अहमद, नंदलाल प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। साथ हीं टिकारी से प्राचार्य मो अबरार आलम के साथ आए नंदलाल प्रसाद चौरसिया, चंद्रशेखर प्रसाद और श्याम किशोर प्रसाद ने प्राचार्य को नव पदस्थापना की बधाई दी। विद्यालय में योगदान करने के उपरांत मो अबरार आलम ने विद्यालय के भवन, संचालित वर्ग एवं विधि व्यवस्था का निरीक्षण किया और शिक्षक और उपस्थित अभिभावकों के साथ विचार विमर्श किया।

    यहां बता दें कि मो अबरार आलम इसके पूर्व  प्लस टू सर्वोदय उच्च विद्यालय मखदुमपुर टिकारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर वर्षों से कार्यरत थे। जिनकी नव नियुक्ति बेलागंज प्रखंड मुख्यालय स्थित रामेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ है। इन्होंने बताया की शैक्षणिक वातावरण एवम गुणवता पूर्ण शिक्षा मेरी प्राथमिकता है। मैं विद्यालय को विकास की ओर आप सभी लोगों के सहयोग से ले जाने का काम करूंगा। बेहतर कार्य और बेहतर शिक्षा मेरी कार्यशैली रही है। निश्चित तौर पर मैं यहां भी बेहतर शिक्षा व्यवस्था आप सभी लोगों के सहयोग से बनाने में सफल होऊंगा। इस अवसर पर प्रखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुस्ताक अहमद  ने कहा कि अबरार आलम के योगदान से विद्यालय में विकास और शैक्षणिक वातावरण बनाने में काफी बेहतरी की उम्मीद है। प्राचार्य ने वर्तमान प्रभारी अभिमन्यु कुमार को मूल्यांकन कार्य में रहने के कारण उनके लौटने तक प्रभारी का कार्य करते रहने का निर्देश दिया। क्योंकि वे अभी जिला स्कूल गया में मूल्यांकन कार्य कर रहे हैंl इस अवसर पर छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर प्राचार्य का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

  • बण्डाबीघा डेल्हा का रहने वाला आकाश रेल संपति के साथ पकड़ा गया

    देवब्रत मंडल

    आरपीएफ़ पोस्ट में गिरफ्तार आरोपी

    मंगलवार को आरपीएफ की टीम ने गया रेलवे यार्ड में लाइन संख्या 04 पर खड़ी कोयला लदे मालगाड़ी से कोयला की चोरी करते हुए एक व्यक्ति को रंगो हाथ पकड़ा है। आरपीएफ़ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति का नाम आकाश कुमार उम्र 20 वर्ष पिता दिलीप कुमार पता बंडाबीघा, थाना डेल्हा, जिला गया है। उन्होंने बताया मौके से बरामद दो बोरी कच्चा कोयला एवं दो पीस रेलवे के टाइबर के दो-दो फीट का टुकड़ा भी जब्त किया गया है। उन्होंने बताया गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि taibar के लोहे का  प्रयोग बड़े- बड़े कोयले के टुकड़े को तोड़कर बोरी में भरने के लिए रेलवे लाइन के किनारे से लाया था और कोयले को जलावन का उपयोग हेतु घर ले जाने के उद्देश्य से चोरी किया था।
    आरपीएफ़ के एएसआई अरबिंद कुमार सिंह के लिखित शिकायत पर आरपीएफ पोस्ट में 3 (रेल संपत्ति अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत कांड पंजीकृत कर अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय में उपस्थापित कराया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच उपनिरीक्षक जावेद इकबाल करेंगे। बरामद रेल संपत्ति का कुल कीमत ₹1450 है।

  • सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय करोल ने बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में की पूजा अर्चना

    रिपोर्ट : अजीत कुमार ,बेलागंज

    बेलागंज के प्राचीन धार्मिक और पर्यटक स्थल द्वापरकालीन बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय करोल ने पूजा अर्चना किया। कोटेश्वर नाथ धाम पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय करोल ने सर्व प्रथम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित सहस्र शिवलिंग बाबा कोटेश्वर महादेव के ऊपर जलाभिषेक और पूजा अर्चना किया। पंडित देवेंद्र त्रिपाठी और मंदिर के पुजारी गुड्डू त्रिपाठी ने जस्टिस को वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना करवाया। उसके उपरांत जस्टिस संजय करोल मंदिर के उत्तर दिशा में रहे अदभूत पीपल वृक्ष का अवलोकन किया।

    मौके पर उपस्थित मंदिर न्यास कमिटी के उपाध्यक्ष किशोरी मोहन शर्मा ने जस्टिस को मंदिर की प्राचीनता एवं बाबा कोटेश्वर महादेव के महिमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसके बाद जस्टिस संजय करोल ने कहा कि लंबे समय से बाबा कोटेश्वर महादेव के महिमा को सुनते आ रहा था। आज कोटेश्वर महादेव के दर्शन और पूजा अर्चना कर धन्य हो गया। बाबा के दरबार में आकर अकूत शांति की अनुभूति हो रही है। मौके पर स्थानीय मुखिया मनोज शर्मा, विजय शर्मा सहित कई गणमान्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

  • बेलागंज में दुस्साहसिक चोरी: मां अष्टभुजी दुर्गा मंदिर से लाखों के गहने और बरतन की चोरी

    रिपोर्ट : अजीत कुमार , बेलागंज

    सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने बेलागंज थाना क्षेत्र के खनेटा गांव एनएच के किनारे स्थित मां अष्टभुजी दुर्गा के मंदिर का ग्रिल काटकर माता को पहनाया हुआ लाखों का गहना और बरतन की चोरी कर ली। घटना की जानकारी तब हुई, जब मंदिर के पुजारी संतोष पांडेय मंगलवार की सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे। पुजारी जब मंदिर में पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ग्रिल कटा हुआ है और मंदिर के गर्भगृह का भी ताला टूटा हुआ है। पुजारी ने जब मंदिर के अंदर प्रवेश किया तो हतप्रस्त रह गए। मंदिर के गर्भगृह माता के सिर से चांदी का मुकुट, सोने का बाली, मंगटीका, मंगलसूत्र, नथिया सहित सभी गहने और चांदी पीतल के बरतन गायब था। पुजारी द्वारा घटना की तत्काल सूचना मंदिर कमिटी के लोग और ग्रामीणों को दिया गया। जिसके बाद मंदिर के समीप ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना बेलागंज थाना के पुलिस को दी गई।

    जिसके बाद मौके पर पहुंच बेलागंज थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंदिर कमिटी के अध्यक्ष शंभू शरण शास्त्री ने बताया कि घटना को लेकर लिखित आवेदन बेलागंज थाना में दी गई है। उन्होंने बताया कि मां अष्टभुजी दुर्गा के मंदिर में चोरी की ये दूसरी घटना है। दो वर्ष पूर्व भी चोरों ने मंदिर के गर्भगृह से भारी मात्रा में गहने एवं बरतन की चोरी कर ली थी। उस समय चोरों का सुराग भी मिला था। मगर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। सोमवार की रात पुनः चोरों ने अपना दुस्साहस दिखाते हुए घटना का अंजाम से दिया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विनय कृष्ण पक्ष ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा घटना के संबंध में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस घटनास्थल की जांच कर मामले की तहकिकात में जुट गई है। इस खबर का हेडिंग बनाएं

  • लोकसभा चुनाव की सुरक्षा के लिए एसएसबी और गुरपा पुलिस का संयुक्त वाहन जांच अभियान

    गुरपा: आगामी लोकसभा चुनाव की सुरक्षा और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, 32वीं वाहिनी एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट ज्ञानेश्वर सिंह और गुरपा पुलिस ने संयुक्त रूप से गुरपा थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध हथियारों, मादक पदार्थों, और अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों के परिवहन को रोकना था, जो चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं।

    इस अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के दूंदू और बगई में वाहनों की सघन जांच की गई और चालकों से उनके वाहनों के दस्तावेज मांगे गए। पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया कि चुनाव के दौरान वाहनों का उपयोग किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के लिए न हो।

    एसएसबी और पुलिस ने जनता से भी अपील की कि वे चुनावी प्रक्रिया में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस अभियान को लेकर जनता में भी एक सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी गई, और लोगों ने इसे चुनावी प्रक्रिया की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना।

    इस तरह के अभियान न केवल चुनावों के दौरान, बल्कि सामान्य दिनों में भी कानून और व्यवस्था को बनाए रखने में मदद करते हैं। एसएसबी और पुलिस की इस पहल को लोकसभा चुनाव के लिए एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। इस वाहन जांच के दौरान  इंस्पेक्टर मनीष चौबे तथा गुरपा थाना प्रभारी राजेश पासवान मौजूद रहे।

  • नेपाल में एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फतेहपुर के जितेंद्र कुमार केशरी का शानदार प्रदर्शन

    फतेहपुर के डुमरी चट्टी गांव के जितेंद्र कुमार केशरी ने नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स गेम में 400 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। इससे पहले भी उन्होंने गोरखपुर और आगरा में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए थे।

    जितेंद्र कुमार केशरी का जन्म 30 वर्ष पहले डुमरी चट्टी गांव में हुआ था। उनके पिता स्व. रामु केशरी एक किसान थे। जितेंद्र ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल से पूरी की और फिर आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। उन्हें बचपन से ही एथलेटिक्स का शौक था और उन्होंने अपनी इस रुचि को आगे बढ़ाया।

    जितेंद्र कुमार केशरी ने वर्ष 2022 से एथलेटिक्स गेम में भाग लेना शुरू किया। उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। उन्होंने पहली बार 3 जून 2023 को गोरखपुर में आयोजित स्टेट चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने दूसरी बार 27 नवम्बर 2023 को आगरा में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स गेम में रजत पदक जीता। उन्होंने तीसरी बार 28 फरवरी 2024 को नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स गेम में स्वर्ण पदक जीता।

    जितेंद्र कुमार केशरी का लक्ष्य है कि वह एथलेटिक्स के माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रखें और देश, राज्य, गांव और स्वजनों का नाम रोशन करें। उन्हें अपने गांव और परिवार का सम्मान करने का मौका मिला है। उनके घर में खुशी का माहौल है और उनके दोस्तों ने उन्हें मोबाइल पर बधाई दी है।

    जितेंद्र कुमार केशरी को इस उपलब्धि के लिए मगध लाइव न्यूज टीम की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उनकी यह कहानी हमें प्रेरणा देती है कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए जुनून, मेहनत और लगन की जरूरत होती है।

    ✍️ दीपक कुमार

  • फतेहपुर: एसबीआई का एटीएम लूटने का प्रयास, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    फतेहपुर में रविवार की रात एसबीआई के एक एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया, लेकिन अपराधियों को इसमें नाकामयाबी हाथ लगी। अपराधियों ने एटीएम को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं टूटा। फतेहपुर पुलिस ने घटना की जानकारी पाकर एटीएम का निरीक्षण किया और स्थानीय बैंक प्रबंधक से मिलकर सूचना देते हुए प्रधान कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज मंगाने के लिए निर्देश दिया। पुलिस फुटेज के जरिए अपराधियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

    फतेहपुर थाना मुख्यालय से सटे झंडा चौक से बस स्टैंड के बीच प्लस टू राम सहाय स्कूल गेट के सामने मार्केट में लगा एसबीआई बैंक का एटीएम लूटने का निशाना बना। एटीएम में कोई गार्ड नहीं था और रात्रि के समय भी यह खुला रहता था। बताया गया है कि एटीएम में दो दिन से पैसा नहीं था। अपराधियों ने एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं टूटा।

    फतेहपुर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया की पुलिस जांच कर रही है । जल्द ही अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। आसपास के सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है।

  • वार्ड नं 10 में लोग बदबूदार और गंदा पानी पीने को विवश, पार्षद लगा चुके हैं गुहार

    देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम के वार्ड नं 10 के कुछ हिस्से में बदबूदार और गंदा पानी की आपूर्ति को लेकर वार्ड पार्षद गोपाल कुमार नगर निगम प्रसाशन एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है। नतीजतन कई घरों के लोग दूषित जल का उपयोग करने को विवश हैं। पार्षद गोपाल कुमार ने बताया कि इसको लेकर नगर आयुक्त को भी पत्र उन्होंने लिखा है लेकिन समस्या यथावत है। पार्षद ने बताया कुछ महीने पहले बुडको की टीम को भी इससे अवगत कराया गया था लेकिन बात नहीं बनी। वहीं सिटी मैनेजर भी स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं फिर भी समाधान नहीं निकल सका है। इधर, बुडको के एक पदाधिकारी ने बताया कि ये उच्चस्तरीय जांच और उनके द्वारा लिए जाने वाले निर्णय पर निर्भर करता है कि उनका क्या आदेश उन्हें दिया जाता है। वहीं जल पर्षद के हवाले से बताया गया है कि इसकी जानकारी उन्हें भी है। पानी की जांच कराई गई तो ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली थी लेकिन एक बार पुनः इसे दिखवा लिया जाता है। इधर पार्षद का कहना है कि आज भी कई घरों के लोग गंदा और बदबूदार पानी पीने को विवश हैं।

  • उम्मीदों के ‘पर’ लगाए उड़ान भर रहे गया संसदीय(सु.) क्षेत्र के संभावित उम्मीदवार, घोषणा का केवल इंतजार

    देवब्रत मंडल

    लोकसभा चुनाव 2024 की तिथि इसी महीने घोषित किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों के लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर अन्य दलों की दिल की धड़कनें बढ़ा दी है। फिलहाल बिहार के 40 सीटों के लिए किसी भी दल की ओर से ऐसी घोषणा नहीं की गई है लेकिन कुछ दिनों में उम्मीदवार के नाम की घोषणा भी कर दिए जाने की उम्मीद है। इन्हीं उम्मीदों के ‘पर’ लगाए कई संभावित उम्मीदवार उड़ान भर रहे हैं।

    क्या सांसद विजय मांझी पर दांव लगेगा?

    गया संसदीय क्षेत्र अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए सुरक्षित है। सांसद विजय कुमार मांझी पिछले लोकसभा चुनाव 2019 के जॉइंट उम्मीदवार थे और जीत भी गए। 2019 में जदयू-भाजपा गठजोड़ था। इस बीच इन दोनों के बीच बनते बिगड़ते रिश्ते फिर से कायम हो गया है। अब यहां विजय कुमार मांझी पर फिर से यह गठबंधन दांव लगाएगा या नहीं यह तो आने वाले कुछ दिनों से सब साफ हो जाएगा।

    संतोष मांझी या फिर भाजपा का नया चेहरा

    पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हम (से.) गया संसदीय क्षेत्र पर अपना दावा करते हुए संभावित उम्मीदवार के रूप में संतोष कुमार मांझी को चुनाव मैदान में उतारने की मंशा से काम कर रही है। जीतनराम मांझी पिछली बार चुनाव लड़कर देख चुके हैं। अब इनके बेटे पर एनडीए दांव लगाएगी या सांसद विजय कुमार मांझी को ही रिपीट करेगी ये तो भाजपा-जदयू-हम की समन्वय समिति द्वारा तय किया जा सकता है। कयासों के इस दौर में भाजपा अपना किसी नए उम्मीदवार भी घोषित कर दे तो कोई अतिश्योक्ति नहीं।

    महागठबंधन से राजद को मिल सकता है यह सीट

    रहा सवाल महागठबंधन की तो यह साफ ही है कि यहां कांग्रेस अपना उम्मीदवार देने नहीं जा रही है लेकिन महागठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों की ओर से इस बात की चर्चा है कि गया संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल का ही उम्मीदवार बनाया जा सकता है। क्योंकि कांग्रेस भाजपा के साथ साथ यहां राजद, जनता दल(अब नहीं) यहां प्रतिनिधित्व कर चुका है।

    मुकाबला तो एनडीए-महागठबंधन के बीच ही होगा

    ऐसे में राजद-कांग्रेस-वाम दलों की आपसी सूझबूझ के बाद क्या होगा यह तो कहना मुश्किल है लेकिन सर्वाधिक संभावना राजद के खाते में यह सीट बंटवारे में मिलने को है। जदयू-भाजपा के बीच खट्टे-मीठे तो कुछ कड़वे रिश्ते का असर क्या होगा यह देखना होगा। गया संसदीय क्षेत्र का चुनावी इतिहास बताता है कि यहां मुकाबला आमने सामने का होता है। ऐसे में 2024 का चुनाव एनडीए बनाम महागठबंधन ही होने की उम्मीद है।

    मन को टटोलने की कोशिश जारी

    पिछले दिनों गया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन हुआ। फिर कुछ दिन बाद दोनों के गया आने की उम्मीद है। इस बीच बिहार के इस सीट पर उम्मीदवार बनाया जाना हर गठबंधन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं। गया की जनता का मन टटोलने की कोशिश जारी है। सभी दल अपनी तरफ से चुनाव के लिए तैयार हो गए हैं, सिर्फ अब उम्मीदवारों की घोषणा और चुनाव की घोषणा बाकी है।

    इसी उम्मीदों के साथ जी तोड़ मेहनत कर रहे उम्मीदवार अपने अपने ‘पर’ के बल पर उड़ान भरते हुए संसद भवन में अपने अपने आशिएने की तलाश में राजनीतिक दलों के आकाओं के सामने दरबारी की मुद्रा में रोज हाजिरी और पैरवी लगा रहे हैं।

  • गया के पाईबिगहा ओपी को मिला पूर्ण थाना का दर्जा, एसएसपी ने किया उद्घाटन

    बिहार सरकार द्वारा पूरे बिहार में 176 नए थाने का सृजन किया गया है। उसी में गया जिला में विभिन्न नौ थानों का सृजन हुआ है। उन्हीं नौ थानों में एक थाना के रूप में पाईबिगहा को ओपी को अपग्रेट किया गया है। ओपी से अपग्रेड पाईबिगहा थाना का शनिवार की शाम वरीय पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने थाना के सभी पंजी की जांच की एवं पुलिस पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसएसपी ने कहा कि एक लंबे समय के बाद सरकार द्वारा पाईबिगहा ओपी को थाना के रूप में अपग्रेट किया गया। जो की पाई बिगहा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़े हीं सौभाग्य की बात है कि आपका थाना महज एक पंचायत के लिए बनाया गया है।

    पाई बिगहा क्षेत्र बेलागंज प्रखंड के सुदूरवर्ती के साथ साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा है। उसी के मद्देनजर सरकार ने यह सराहनीय कदम उठाया है। कार्यक्रम को विधि व्यवस्था डीएसपी खुर्शीद आलम, मेन थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, पाईबिगहा थानाध्यक्ष अजय कुमार, प्रखंड प्रमुख कांति देवी आदि पुलिस पदाधिकारियों एवं कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया। मौके पर स्थानीय मुखिया प्रवीण पासवान, सरपंच, पूर्व मुखिया जबार अली, जिला परिषद प्रतिनिधि गुड्डू यादव, समाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार सिंह, महेंद्र कुमार, धीरज कुमार, भोला अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।