Blog

  • पूर्वजों के नाम जमीन की खरीद बिक्री हुआ टफ, अब जिसके नाम जमाबंदी, वही कर पाएंगे रजिस्ट्री

    देवब्रत मंडल

    बिहार में जमीन की रजिस्ट्री उतना आसान नहीं रह गया, जितना कि पहले हुआ करता था। अब जमीन की खरीद बिक्री या दान वही कर सकेंगे, जिनके नाम से अंचल कार्यालय के रिकॉर्ड में जमाबंदी कायम है। सीधा सीधी बात है कि जिसके नाम से म्युटेशन हुआ है वही आदमी/समूह या तो जमीन की रजिस्ट्री या दान कर सकता है।
    बिहार सरकार ने अमोद बिहारी सिन्हा एवं अन्य बनाम बिहार राज्य एवं अन्य के वाद की सुनवाई के बाद पारित आदेश के आलोक में जारी कर दिया है। 22 फरवरी 2024 को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव सचिव जय सिंह ने सूबे के सभी समाहर्ता को एक पत्र लिखा है। जिसमें स्पष्ट रूप से इस बात का उल्लेख किया गया है कि जिनके नाम से भूमि की जमाबंदी कायम है, वही जमीन का निबंधन करने के हकदार हैं।
    हालांकि सरकार ने एक राहत भी दी है कि जिनके नाम से पूर्व में जमाबंदी कायम है उनके वंशज सृजित जमाबंदी में छूट गए खाता, खेसरा, रकवा एवं लगान को अद्यतन करवा लें, पारिवारिक बंटवारा हेतु वंशावली तैयार करवा लें। इसके लिए सभी अंचल द्वारा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जो सप्ताह के तीन दिन मंगलवार, बुधवार एवं गुरुवार को हल्का मुख्यालय में शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए प्रचार प्रसार करने का आदेश दिया गया है। यह शिविर पंचायत भवन, ग्राम कचहरी या सामुदायिक भवन में आयोजित किया जाना है।
    शिविर में पूर्व से सृजित जमाबंदी में छूटे हुए खाता, खेसरा, रकवा एवं लगान को अद्यतन करवाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य के साथ परिमार्जन हेतु आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
    फ़रिकनों को स्वघोषित वंशावली के साथ बंटवारा(शेड्यूल) की स्थिति में आवेदन देने होंगे। जिसे अंचलाधिकारी द्वारा ऑनलाइन दाखिल खारिज किया जाएगा।
    आपसी बंटवारानामा के आधार पर प्राप्त दाखिल खारिज आवेदन को पूर्व से निर्गत फिफो के प्रावधान से अलग करते हुए प्राथमिकता के आधार पर किया जाना है। इसके लिए सक्षम और संबंधित पदाधिकारी को शिविर में पर्यवेक्षण के लिए प्रतिनियुक्त किए जाने का भी आदेश दिया गया है।
    कहने का आशय है जिनकी जमीन माता, पिता दादा आदि के नाम से है और वे अब इस दुनिया में नहीं हैं और उनके नाम से यदि जमाबंदी कायम है और उनके वंशजों द्वारा भौतिक तौर पर कब्जा है लेकिन उनके नाम पर जमाबंदी नहीं कायम है तो वे संबंधित जमीन की बिक्री यानी रजिस्ट्री उस समय तक नहीं कर पाएंगे जब तक कि उनके जीवित वंशजों के नाम से जमाबंदी कायम नहीं हो जाता है।
    ऐसे में स्वाभाविक है कि अरसे से जमीन को लेकर परिवार के बीच में चली आ रही समस्याओं का हल निकाल लेने का मौका सरकार प्रदान कर रही है। जिससे आगे चलकर भूमि संबंधित विवाद का अवसर ही नहीं मिले

  • आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर गया के एसएसपी और SSB के अधिकारी ने नक्सल प्रभावित गाँवों की सुरक्षा और जागरूकता का जायजा लिया

    गया, 27 फरवरी: आगामी लोक सभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए, गया पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनावी जागरूकता का एक अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, वरीय पुलिस अधीक्षक गया के आशीष कुमार, 32 वी वाहिनी SSB के “G” समवाय गुरपा के प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह तथा गुरपा थाना के प्रभारी राजेश पासवान के नेतृत्व में बसकटवां, पतवास तथा दुन्दु गाँव में भ्रमण किया गया और ग्रामीणों से इस इलाके के बारे में चर्चा किया गया। इस अभियान का उद्देश्य था कि ग्रामीणों को चुनाव की प्रक्रिया, मतदान का महत्व, उनके अधिकार और जिम्मेदारियां, चुनावी आयोग के नियम और दिशानिर्देश, आदि के बारे में जागरुक किया जाए।

    गया पुलिस ने ग्रामीणों को चुनाव में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें बताया कि उनका मत उनके भविष्य का निर्णय करता है। गया पुलिस ने ग्रामीणों से वादा किया कि वे चुनाव के दौरान उनकी सुरक्षा और शांति का पूरा ध्यान रखेंगे और उन्हें किसी भी प्रकार के दबाव या डर का सामना नहीं करना पड़ेगा।


    गया पुलिस के इस अभियान का प्रभाव इस बात पर निर्भर करेगा कि कितने ग्रामीण चुनाव में भाग लेते हैं और कितने अपने मताधिकार का सदुपयोग करते हैं। गया पुलिस ने ग्रामीणों से आशा जताई है कि वे चुनाव को एक लोकतांत्रिक उत्सव के रूप में मनाएंगे।

  • गया पुलिस की कार्रवाई: शब-ए-बरात की रात अश्लील गाने पर नाचने और पुलिस दल पर हमला करनेवाले 17 लोग गिरफ्तार

    गया: गया पुलिस ने शब-ए-बरात की रात को विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्ती के दौरान छट्टु विगहा रविदास टोला में अश्लील गाने बजाने और नाच-गान करने वाले लोगों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने इस संबंध में बताया की शब ए बरात के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि गश्ती की जा रही थी इसी दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि छट्ठू बिगहा रविदास टोला में शराब पीकर लाउडस्पीकर पर तेज आवाज में अश्लील गाना बजाकर नाच गान किया जा रहा है। पुलिस दल के द्वारा समझाने के बाद भी लोग नही माने और जेनरेटर बंद कर पुलिस दल पर ईट पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में सत्रह लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से तीन लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई। इस मामले में विष्णुपद थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    गिरफ्तार अभियुक्तों में दिपक कुमार, सोनु कुमार, श्याम रविदास, राजा कुमार, अभय कुमार, राहुल कुमार, गोलु कुमार, विनित राज, कुन्दन कुमार, मुकेश कुमार, चंदन कुमार, सोनु कुमार, नीरज कुमार, अनुज कुमार, लक्ष्मी दास, ओम प्रकाश सिंह, और बिक्कु कुमार शामिल हैं।

    इस घटना के संबंध में विष्णुपद थाना में कांड संख्या-68/24, दिनांक 26.02.2024, धारा- 147/149/941/323/307/313/353/504/506 भा०द०वि०, 27 आर्म्स एक्ट एवं 37 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम & 6/9 Loudspeaker act 1955 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने इस घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल को घटना स्थल पर भेजा और असमाजिक तत्वों को घेरकर गिरफ्तार किया। घटनास्थल से मोटरसाईकिल, साउण्ड बॉक्स, एम्पलिफायर मशीन, स्टेबलाईजर, खाली बॉक्स एवं 0.315 बोर का दो खोखा भी बरामद किया गया। इस घटना में संलिप्त अन्य लोगो की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

  • गया पुलिस ने बुनियादगंज गोलीकांड में मुख्य अपराधी को 14 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

    गया पुलिस ने बुनियादगंज थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना में गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुख्य अपराधी को घटना के 14 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में घायल व्यक्ति की मृत्यु 26 फरवरी 2024 को इलाज के दौरान हो गई। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी है।

    ज्ञात हो 25 फरवरी 2024 को, फल्गु नदी के पास एक व्यक्ति को गोली मार दी गई थी। इस मामले में बुनियादगंज थाना कांड संख्या-40/24 के तहत धारा-307/34 और परिवर्तित धारा-302 3(i)(r)(s)/3(2)(v) SC/ST Act और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक, वजीरगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने आरोपी दुलारू साव उर्फ राहुल कुमार साव को खनजहांपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है, और पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक के परिवार को मुआवजा प्रस्ताव संबंधित प्राधिकारी के पास भेजा जा रहा है।

  • गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, धमकी भरा पर्ची चिपकाने वाले नक्सली सुनील यादव को 15 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    गया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुआ थाना क्षेत्र में पर्ची चिपकाकर धमकी देने वाले नक्सली सुनील यादव को गिरफ्तार किया है। यह घटना 25 फरवरी 2024 को हुई, जब गुरूआ थाना को सूचना मिली कि नगमा पंचायत के जयनगर स्कूल और जोगीया गांव के पानी टंकी पर माओवादियों द्वारा प्रतिबंधित पर्चियां चिपकाई गई हैं। इन पर्चियों में प्रतिबंधित जमीन की खरीद-बिक्री करने वालों को धमकी दी गई थी।

    गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया की पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया, जिसमें गुुरुआ थाना के थानाध्यक्ष, अन्य पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल और तकनीकी शाखा के सदस्य शामिल थे। तकनीकी अनुसंधान और सूचना संकलन के बाद, टीम को पता चला कि सुनील यादव औरंगाबाद जिला के सलैया थाना क्षेत्र के ग्राम कोसडीहारा में छिपा हुआ था।

    इसके बाद, पुलिस ने छापेमारी कर सुनील यादव को गिरफ्तार किया। उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि उसने लोगों को डरा-धमकाकर लेवी वसूलने के लिए यह कार्य किया था। पुलिस अब इस घटना में शामिल अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रखे हुए है।

    सुनील यादव का अपराधिक इतिहास भी है, जिसमें 26 अगस्त 2019 को सलैया थाना कांड संख्या-59/19 के तहत धारा-30 (a) बिहार मिलिट्री पुलिस और उसके संशोधित अधिनियम के तहत दर्ज है।

  • नौ वर्षो से बंद सिंधुगढ़ ओपी को मिला थाना का दर्जा, क्षेत्र में खुशी का माहौल

    बिहार के नक्सल प्रभावित मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में स्थित सिंधुगढ़ ओपी को थाना का दर्जा मिलने की खबर से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लंबे समय से बंद पड़े इस ओपी को थाना का दर्जा मिलने से अब लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान और सुरक्षा सेवाओं की उम्मीद है। इस नए बदलाव से स्थानीय प्रशासन और जनता के बीच संवाद और सहयोग में वृद्धि होने की आशा की जा रही है। नए थाना का शुभारंभ जल्द ही होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार होगा। यह बदलाव स्थानीय लोगों के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है।

    सिंधुगढ़ थाना भवन

    मोहनपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख श्रीधरनारायण यादव ने बताया की ये बड़ी ही खुशी की बात है की सिंधगढ़ ओपी को अब पूर्ण थाना का दर्जा मिला है। इस थाने के खुलने से सिंधुगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के लिए मोहनपुर नही जाना पड़ेगा, और वे अपने निकटतम थाने में ही सहायता प्राप्त कर सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने बताया की बीते कुछ दिनों पूर्व बंदा गांव में घटित एक दुखद घटना के दौरान मौके पर जांच करने पहुंची सिटी एसपी प्रेरणा कुमार से हमने इस संबंध में मांग भी किया था की सिंधुगढ़ ओपी को पुनः चालू किया जाए।



    ज्ञात हो नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सिंधुगढ़ गांव को 1989 में टीओपी मिला था। जिसे 2004 में तत्कालीन  ऊर्जा मंत्री शकील अहमद खां के द्वारा सिंधुगढ ओपी का उद्घाटन किया गया था। 2014 में यहां से पुलिस बल को हटा लिया गया था। उस समय से अब तक ओपी बंद पड़ा था।

    सिंधुगढ़ को थाना का दर्जा मिलने की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने इस नए थाने का स्वागत किया है और इसे अपने इलाके की प्रगति की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना है। थाने के खुलने से न केवल सुरक्षा में बढ़ोतरी होगी, बल्कि यह सामाजिक विकास में भी योगदान देगा।

  • अमृत भारत स्टेशन योजना: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 554 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास

    गुरारू रेलवे स्टेशन (मॉड्यूल तस्वीर)

    सोमवार को प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी Video Conferencing के माध्यम से देशभर में 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए शिलान्यास करेंगे। इस योजना के अंतर्गत, डीडीयू-कोडरमा रेलखंड के डीडीयू मंडल के गुरारु, रफीगंज, और डेहरी ऑन सोन स्टेशन भी शामिल हैं।

    पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, वीरेंद्र कुमार के अनुसार, पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में कुल 38 स्टेशनों का पुनर्विकास होगा, जिसकी लागत ₹3029 करोड़ आंकी गई है। इसमें 29 आरओबी और 50 आरयूबी/एलएचएस का भी शिलान्यास और लोकार्पण शामिल है। बिहार में 22, झारखंड में 14, और उत्तर प्रदेश में 2 स्टेशनों का पुनर्विकास होगा।

    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत, यात्रियों की सुविधा, सुगमता, और सुरक्षा के लिए आवश्यक विकास कार्य किए जाएंगे। इसमें स्टेशन भवनों का निर्माण, प्रवेश और निकास द्वार, फुटओवर ब्रिज, कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, दिव्यांग सुविधाएं, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था, पहुंच पथ, संकेत और निर्देश बोर्ड, और उद्घोषणा प्रणाली का सौंदर्गीकरण शामिल है।

    डीडीयू मंडल में ₹715 करोड़ की लागत से विकास कार्य होगा, जिसमें डेहरी ऑन सोन, बिक्रमगंज, पीरो, रफीगंज, गुरारू, नबीनगर, हैदर नगर, और मोहम्मदगंज स्टेशनों पर विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा, 11 नवनिर्मित रोड ओवर ब्रिज और 18 आरयूबी/एलएचएस का लोकार्पण भी किया जाएगा।

  • फतेहपुर में पुलिस दल पर हमले के आरोप में 20 लोगों पर मामला दर्ज

    फतेहपुर: फतेहपुर थाना क्षेत्र के मतासो पंचायत के बड़गांव में, पुलिस दल पर हमला करने के आरोप में महिलाओं समेत 20 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह के बयान के अनुसार, आरोपियों पर सरकारी काम में बाधा, पुलिस दल पर जानलेवा हमला, और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं।

    मामले के अनुसार, शुक्रवार को वजीरगंज कैंप के डीएसपी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल विपिन राजवंशी और रंजीत राजवंशी के घर कुर्की करने गया था। इस दौरान, लगभग 50 उपद्रवियों ने पुलिस दल पर पथराव किया, जिसमें एएसआइ अरविंद कुमार सिंह, सिपाही गुड्डू, महेश्वर राम, चौकीदार सियासरण, और सतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में सिपाही गुड्डू का हथियार और थाना का सरकारी बोलेरो वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ।

    इस घटना के बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। प्राथमिक में मनोज राजवंशी, रंजीत राजवंशी सीतो उर्फ मिथिलेश राजवंशी, रंजन राजवंशी, कमलेश राजवंशी, विपिन राजवंशी, सुरेश राजवंशी, लाल राजवंशी, नीतीश राजवंशी, सचिन राजवंशी, मोहन राजवंशी, अंजीर राजवंशी, राजू राजवंशी, बंटी राजवंशी सहित अन्य आरोपियों की पत्नी पर प्राथमिक की दर्ज की गई है। वहीं 30 अज्ञात पर भी केस दर्ज की किया गया है।

  • फतेहपुर पुलिस की सजगता से खोया बालक अपने परिवार से मिला

    फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती दल द्वारा एक 10 वर्षीय बालक गोलू कुमार को सुरक्षित उनके परिवार से मिलाया गया। गोलू कुमार पिता स्वर्गीय मनोज मलिक झारखंड के साहेबगंज के रहने वाला है।

    फतेहपुर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि गोलू को थाना क्षेत्र में भटकते हुए पाया गया था, जिसके बाद उन्हें फतेहपुर थाना लाया गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गोलू ने अपना और अपने पिता का नाम बताया। उनकी फोटोग्राफ और अधूरे पते के आधार पर सत्यापन करने पर उनके साहिबगंज थाना क्षेत्र नया टोला कल्याणी महाराजपुर बाजार के निवासी होने की पुष्टि हुई।

    पुलिस ने उक्त बच्चे के परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद उनकी मां लीला देवी ने थाना पर आकर अपने बच्चे को सकुशल पाया। गोलू की मां ने फतेहपुर पुलिस की सराहना की और अपने बच्चे को लेकर घर के लिए प्रस्थान किया।

    इस घटना ने फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता की मिसाल कायम की है। गोलू के सुरक्षित वापसी से उनके परिवार और स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है।

  • प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा ग्राम कचहरी ने करा दी शादी

    शुक्रवार को बेलागंज के खनेटा पंचायत के ग्राम कचहरी में एक अजीबो गजिब मामला आया। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से पंचायत की सरपंच एवं पांचों ने सुलह किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खनेटा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की 21 वर्षीय पुत्री कंचन कुमार और जिले के आंती थाना क्षेत्र के अदोपुर गांव निवासी बालदेव यादव का 24 वर्षीय पुत्र गिरिजेश कुमार का प्रेम प्रसंग पिछले कई महीनों से चल रहा था। संभवतः दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी लड़का और लड़की दोनों के परिजनों को थी।

    पिछले एक सप्ताह से खनेटा गांव में अष्टभुजी दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा था। यज्ञ के आड़ में अपनी प्रेमिका से मिलने प्रेमी खनेटा गांव आ पहुंचा। दोनो प्रेमी जोड़े को एक साथ देख गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना के बाद ग्राम कचहरी की सरपंच उषा देवी, सचिव अमृता रानी, मुखिया राजीव रंजन उर्फ पप्पू, पूर्व उप सरपंच रामकृष्ण। दर्शन, वार्ड सदस्य अवधेश यादव, वार्ड सचिव मनीष कुमार पांडेय, वार्ड सदस्य बबिता देवी, अभय पासवान आदि लोगों ने विधिवत ग्राम कचहरी में कानूनी तौर पर प्रेमी जोड़े की शादी करा दी।

    मामले की सूचना प्रेमी युवक के घर वालों को भी भेजा गया। जिसके बाद लड़का एवं लड़की दोनों पक्ष के अभिभावक बेलागंज के प्राचीन काली मंदिर में एकत्रित होकर मां काली को साक्षी मानकर प्रेमी जोड़े को शादी के दांपत्य बंधन में बांध दिया। मामले के संवंध में सरपंच उषा देवी ने बताया कि हमारे पंचायत की एक लड़की का प्रेम प्रसंग जिले के आंती थाना क्षेत्र के अदोपुर गांव निवासी बालदेव यादव के पुत्र गिरिजेश कुमार से चल रहा था। यज्ञ के दौरान दोनो प्रेमी युगल पकड़े गए।

    जिन्हे दोनों पक्ष के अभिभावक के सहमति से दांपत्य बंधन में बांध दिया गया। इस दौरान मौके पर गवाह के रूप में ग्राम कचहरी के सचिव एवं पंचों के अलावे गांव की बड़ी संख्या में महिला पुरूष ग्रामीण मौजूद रहे।