Blog

  • गया में प्रेम प्रसंग के बाद शादी से मुकरा प्रेमी, प्रेमिका पहुंची थाने, कहा शादी नही हुई तो कर लूंगी आत्महत्या

    गया के सिविल लाइंस थाना से अतरी थाना पहुंची एक युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ आवेदन दिया है। उसने बताया कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ 6 वर्षों तक संबंध बनाए रखे। युवती को हाल ही में पता चला कि प्रेमी की शादी फतेहपुर थाना क्षेत्र के भारे गांव में होने जा रही है। युवती ने बुधवार को अतरी थाना में आवेदन दिया था, लेकिन उसे महिला थाना में जाने को कहा गया। युवती ने धमकी दी है कि यदि प्रेमी ने उससे शादी नहीं की, तो वह थाने में ही रहेगी या आत्महत्या कर लेगी।

    अतरी थाना अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद के अनुसार, युवती ने बुधवार को आवेदन लेकर थाना पर आई थी लेकिन उसे महिला थाना में जाकर आवेदन देने के लिए बोला गया था। फिर भी नहीं मानी और शुक्रवार को फिर थाना पर आकर न्याय की गुहार लगा रही थी जिसके बाद पुलिस को लड़का के घर भेज गया। पुलिस ने युवक के घर जाकर जांच की है।

    युवक की शनिवार को निकलेगी बारात

    सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निवासी युवती ने बताई की वर्ष 2018 से उसका प्रेम प्रसंग अतरी थाना क्षेत्र के टेटुआ बीघा के रहने वाले एक युवक से चल रहा है। युवक के घर के सभी परिजन इस बात को जानते हैं और परिजनों से मेरी बात भी होती थी। लेकिन इसके बावजूद युवक की शादी कहीं और तय कर दी गई। उन्होंने बताया की शनिवार को यूवक का शादी होना है। युवती ने धमकी दी है कि यदि प्रेमी ने उससे शादी नहीं की, तो वह थाने में ही रहेगी या आत्महत्या कर लेगी। वहीं इस संबंध में निमचक बथानी डीएसपी प्रकाश कुमार ने कहा कि युवती महिला थाना में केस करने गई है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • बेलागंज में चोरों का आतंक: गृह प्रवेश की खुशियों में लगाई सेंध

    बेलागंज थाना क्षेत्र में सक्रिय शातिर चोर गिरोह ने गुरुवार की रात बेलागंज बाजार के हनुमान नगर मुहल्ले में बंद घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के गहने और 65हजार नगदी की चोरी कर ली। घटना के समय घर के लोग मुहल्ले में गृह प्रवेश फंक्शन में शामिल होने गए थे। पीड़ित अनिल कुमार नामक व्यक्ति ने चोरी की घटना की लिखित सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी है। पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि हमलोग सपरिवार मुहल्ले में आयोजित गृह प्रवेश फंक्शन में शामिल होने गए थे।

    जहां से सुबह घर आया तो देखा कि आगे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।जब घर में गया तो अलमारी और बक्से का ताला टूटा हुआ और सामान इधर-उधर बिखरे हुए हैं। चोरों ने अलमारी और संदूक में रखे सोने चांदी के गहने और अलमारी में रखे 65हजार नगदी एवं महंगे कपड़े साथ ले गए। मालूम हो कि क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह ने पिछले दो दिनों में प्रखंड मुख्यालय के आसपास दो बंद घरों, आधा दर्जन किसानों के मोटर पंप निशाना बनाकर थाना पुलिस के समक्ष यक्ष प्रश्न खड़ा कर दिया है। लगातार घट रही चोरी की घटनाओं से लोग आशंकित हो रात को घर छोड़कर कहीं जाने में हिचक रहे हैं।

  • ब्रेकिंग: गया में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस दल पर हमला, पुलिस ने दो आरोपी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

    हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपी

    पुलिस पर हमला के तीन आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर बेलागंज पुलिस ने शुक्रवार न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। थानाध्यक्ष विजय कृष्ण प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की शाम सूचना मिली कि बेलागंज थाना के कांड संख्या 12/24 के नामजद आरोपी बाजार में है। जिसके उपरांत पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार एवं गृह रक्षा बल के जवानों ने उसे पकड़ने हेतु भेजा गया। जहां आरोपी सोनपुर गांव निवासी प्रिन्स कुमार एवं रोहनविगहा निवासी अक्षय कुमार ने पुलिस कर्मियों से उलझ गया। उसी दौरान प्रिन्स कुमार ने ईट से अवर निरीक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया।जिसमें अवर निरीक्षक अशोक कुमार जख्मी हो गये। वही मौके पर रहे जवानों ने दोनों आरोपी को पकड़ लिया।

    इसके उपरांत दोनों के निशानदेही पर थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव के रिशु कुमार के यह छापेमारी किया। जहां से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा,दो मैगजीन एवं सात जिंदा कारतूस बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

  • फतेहपुर थाने की पुलिस ने दो शराब तस्कर को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार

    शराब तस्करों के अंग्रजी शराब की बड़ी खेप बेचने की साजिश को फतेहपुर पुलिस ने नाकाम कर दिया। फतेहपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, थाना क्षेत्र के मसमासी गांव के पास से दो शराब तस्करों को धर दबोचा। इस छापेमारी में पीएसआई रविकांत कुमार की अगुवाई में 394 बोतल अंग्रेजी शराब और दो बाइक जब्त की गईं, जिसका कुल आयतन 144.375 लीटर था। साथ ही तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही दो बाइक को भी जब्त कर थाने लाई गई है। थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया की गिरफ्तार तस्कर संजय कुमार और कवि कुमार, दोनों भाई, मोहनपुर के मटगडहा गांव के निवासी हैं। इन दोनो के विरुद्ध शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

  • गया के फतेहपुर में कुर्की जब्ती करने गई पुलिस दल पर हमला

    घायल पुलिसकर्मी

    बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव में एक आरोपी के घर पर कुर्की जब्ती करने गई पुलिस टीम पर आरोपी के  परिजनों ने आक्रोशित होकर हमला कर दिया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए और एक पुलिसकर्मी का एसएलआर हथियार भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल पुलिस कर्मियों का नाम महेश्वर राम, गुड्डू कुमार और अरविंद कुमार है। घायल पुलिसकर्मियों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया जहां डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि दो पुलिसकर्मियों को पैर में और एक को हाथ में चोट आई है। इस घटना के बाद एएसपी सतीश कुमार ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा रोड़ेबाजी की गई है जिसमें तीन पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। वैसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।।।

  • खिजरसराय के उत्कर्ष बैंक लूटकांड में शामिल एक आरोपी को लूट के हिस्से की राशि और हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

    गया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खिजरसराय थाना क्षेत्र के उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लूटा हुआ पैसा, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतुस, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

    आरोपी का नाम सुरेश चौधरी है, जो नवादा जिले का रहने वाला है। उसने खिजरसराय थाना क्षेत्र में स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 9 फरवरी को लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बैंक में घुसकर 8.46 लाख रुपये की लूट की थी।

    गया एसएसपी आशीष भारती  ने इस घटना को गंभीरता से लिया और एक विशेष टीम का गठन करके अपराधियों की तलाश शुरू की। टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सुरेश चौधरी केनी पहाड़ के तपसी बाबा शिव मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल और हथियार के साथ छिपा हुआ है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा और उसका तलाशी लिया। उसके पास से लूटी गई राशि में से 26000 रुपये, एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतुस, एक सैमसंग का मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जिसका नंबर BR-27S-4995 है, बरामद हुए।

    लूटकांड आरोपी सुरेश चौधरी ने पुलिस को बताया कि उसने इसी हथियार और मोटरसाइकिल का उपयोग करके बैंक लूटा था। उसे लूटी गई राशि में से 50000 रुपये का हिस्सा मिला था। पुलिस ने उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया की गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध दो अपराधिक मामले में संलिप्तता पहले भी पाई गई है। लूटकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

  • रंजीत पासवान बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री

    देवब्रत मंडल

    रंजीत पासवान

    लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए विभिन्न मंच और मोर्चा को संगठित करना शुरू कर दिया है। गया संसदीय (सु.) क्षेत्र में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रंजीत पासवान को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लखेन्द्र पासवान ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। महामंत्री रंजीत पासवान ने प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपा है। उसका निर्वहन करते हुए पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 400 सीट हासिल करेगी।

  • फतेहपुर: स्कूल वैन पलटने से पांच बच्चे घायल

    फतेहपुर में गुरुवार को एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। दो बच्चे को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया है।

    घटना के समय वैन में करीब 15 बच्चे सवार थे, जो अपने घरों से स्कूल जा रहे थे। वैन बड़गांव सूर्य मंदिर के पास पहुंची तो ड्राइवर ने एक मोटरसाइकिल से टकराने से बचने के लिए वैन को तेजी से मोड़ा, जिससे वैन पलट गई।

    घटना की जानकारी लेने के लिए हमने फतेहपुर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह से बात की, जिन्होंने बताया कि वैन का ड्राइवर फरार हो गया है और उसकी तलाश जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि घायल बच्चों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उन्हें हर संभव मदद दी जा रही है।

  • SSB की 32 वीं वाहिनी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोकतंत्र के प्रति चलाया जागरूकता अभियान

    ✍️दीपक कुमार

    गया: आगामी लोकसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए, सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 32 वीं वाहिनी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोकतंत्र की जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया। वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री चंद्रजीत और “G” समवाय गुरपा के प्रभारी श्री ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बस्कटवा, पतवास, अलखडीहा, चमोथा, घरगोहा जैसे गाँवों में भ्रमण किया।

    इस प्रकार, SSB की 32 वीं वाहिनी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोकतंत्र की जागरूकता बढ़ाने का एक सराहनीय कार्य किया गया। इससे ग्रामीणों का आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें चुनाव में सक्रिय रूप से शामिल होने का उत्साह देखने को मिला।

    टीम ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उन्हें चुनाव में भाग लेने के महत्व का संदेश दिया। उन्होंने उन्हें बताया कि चुनाव उनका संवैधानिक अधिकार है और वे इसे नक्सली दबाव के कारण न खोएं। उन्होंने उन्हें यकीन दिलाया कि SSB उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है और उन्हें किसी भी तरह के डर की जरूरत नहीं है। एसएसबी टीम ने ग्रामीणों का सहयोग मांगते हुए उन्हें नक्सली गतिविधियों की सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • आईआईएम बोधगया के भव्य स्थायी परिसर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन

    देवब्रत मंडल

    आईआईएम बोधगया के अत्याधुनिक स्थायी परिसर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उद्घाटन किया। वर्चुअल कार्यक्रम की शुरुआत सुबह की पूजा के साथ हुई, जहां आईआईएम बोधगया की निदेशक डॉ. विनीता एस. सहाय, फैकल्टी सदस्य एवं सभी छात्र, परमात्मा से आशीर्वाद लेने के लिए पूजा में उपस्थित हुए। संस्थान के सभागार ‘निरंजना’ में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. मिन्हास एवीएसएम, कमांडेंट, ओटीए गया, इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए एवं छात्रों और फैकल्टी सदस्यों सहित वहां उपस्थित सभी को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए अपने प्रेरक शब्दों के साथ संबोधित किया। समारोह में गया के सांसद विजय कुमार भी शामिल हुए। आईआईएम के मीडिया सेल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन सम्बोधन के माध्यम से दर्शकों को संबोधित करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में राष्ट्रीय संस्थानों के महत्व को रेखांकित किया। आईआईएम निदेशक ने प्रधानमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त करते हुए माइंडफुल बिज़नेस लीडर्स का निर्माण करने वाले संस्थान के मूल्यों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने प्रमुख मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए, पहले बैच में केवल 30 छात्रों के साथ 2015 में शुरू हुई संस्थान की यात्रा से आज तक के अथक परिश्रम, जहां आईआईएम बोधगया के परिसर में 5 पूर्ण आवासीय कार्यक्रमों में अध्ययन करने वाले 26 से अधिक राज्यों के 1100 से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, के बारे में बताया। आईआईएम बोधगया समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों का वहन करने में हमेशा तत्पर दिखाई देता है, जिसके तहत संस्थान द्वारा आस-पास के 5 गाँवों में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’, ‘हैप्पी पीरियड्स’ जैसे विभिन्न समाज-कल्याण सम्बन्धी कार्यक्रम कराये जाते हैं। उद्घाटन समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद परिसर के क्रिकेट मैदान में संयुक्त लंच का प्रबंध किया गया, जहां सभी अतिथि, गणमान्य व्यक्ति, फैकल्टी सदस्य एवं स्टाफ सदस्यों सहित सभी छात्र एकत्र हुए। यह दिन आईआईएम बोधगया के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है क्योंकि संस्थान के स्थायी परिसर का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया गया, जिसमें ‘निरंजना’- ऑडिटोरियम, ‘प्रज्ञता’- लाइब्रेरी, ‘उरुवेला’- शैक्षणिक भवन, ‘उड़ान’ नामक स्पोर्ट्स भवन, ‘धन्वंतरि’- मेडिकल ब्लॉक के साथ-साथ सभी सुविधाओं से लैस छात्रों एवं फैकल्टी तथा स्टाफ सदस्यों के आवास एवं अत्याधुनिक स्मार्ट कक्षाएं शामिल हैं, जो संस्थान के वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनने की दृष्टि से मेल खाती हैं।