Blog

  • बकरी पालन प्रशिक्षण से नक्सल प्रभावित युवाओं को आत्मनिर्भरता का मौका

    गया: 32वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट श्री ललित कुमार (मुख्य अतिथि ) के दिशा-निर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत गया के फतेहपुर प्रखंड में आयोजित 6 दिवसीय ग्रामीण युवाओं को बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। इस प्रशिक्षण का समापन कृषि भवन, फतेहपुर में किया गया है। इस प्रशिक्षण में 50 युवाओं ने भाग लिया है, जो अब अपने गांवों में बकरी पालन का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इससे उन्हें रोजगार और आय का स्थायी स्रोत मिलेगा।

    प्रशिक्षण के समापन समारोह में उपस्थित 32 वी वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री चंद्रजीत ने प्रशिक्षुओं को बधाई दी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

    इस प्रशिक्षण को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), गया के माध्यम से कराया गया है। इसका उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं को विकास के अवसर देना है। इस प्रकार, 32 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने नक्सल विरोधी अभियान के साथ-साथ नागरिक कल्याण के लिए भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    इस समापन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अलावा फतेहपुर बीडीओ राहुल कुमार रंजन, नवनिर्वाचित उपप्रमुख रंधीर यादव, ट्रेनर डॉ० प्रवीण रंजन, रविकांत घुड़सवार, अरुण कुमार यादव व पवंन कुमार, फतेहपुर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे ।

  • गया नगर निगम क्षेत्र में रह रहे लोगों को अब नए दर से देना होगा प्रोपर्टी टैक्स, जानें क्यों

    देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम क्षेत्र के सभी सड़कों का नए सिरे से वर्गीकरण करते हुए संपत्ति कर की वसूली की जाएगी। इसके लिए नगर आयुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अभिलाषा शर्मा ने निजी एजेंसी स्पैरो सॉफ्टेक प्रा. लि. के प्रोजेक्ट मैनेजर को एक पत्र भेजकर नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशों के आलोक में अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। नगर आयुक्त ने प्रोजेक्ट मैनेजर को कहा है कि गया नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत भवनों का सामान्य स्व-कर निर्धारण हेतु पथों के वर्गीकरण की सूची आपको उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा है कि नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना क पत्रांक-137/न० वि० एवं आ० वि०, पटना दिनांक 09.02.2024 के द्वारा गया नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत भवनों का सामान्य स्व-कर निर्धारण हेतु पथों का वर्गीकरण की सूची नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। ऐसे में नगर विकास एवं आवास विभाग के एक पत्र के आलोक में आपको निर्देशित किया जाता है कि पथों की सूची के अनुसार सम्पति कर के लिए उनके मूल भवन के स्वरूप तथा कलान्तर/वर्तमान में परिवर्धित भवन के वार्षिक किराया मूल्य का निर्धारण पत्र में वर्णित तालिका के क्रमांक 01 से 70 प्रधान मुख्य सड़क (प्रधान मुख्य सड़क के गली में अवस्थित पहला मकान प्रधान मुख्य सड़क में माना जायेगा एवं शेष मकान मुख्य सड़क के अंतर्गत माना जायेगा) एवं क्रमांक 01 से 63 तक मुख्य सड़क एवं शेष जो सूची में अंकित नहीं है, उसे अन्य सड़क के आधार पर अपने सॉफ्टवेयर पर बदलाव करते हुए टैक्स निर्धारण कर वसूली/संग्रहण कार्य करना सुनिश्चित करेंगें। भवनों का होल्डिंग टैक्स के अन्तर राशि की सम्पूर्ण डाटा अपडेट कर नगर निगम के राजस्व शाखा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है।

  • पटेल निर्माण सेना ने मनाई छत्रपति शिवाजी की जयंती, कई गण्यमान्य हुए शामिल

    देवब्रत मंडल

    सोमवार को गया के गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में पटेल निर्माण सेना के तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी महाराज की 394 वीं जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता पटेल निर्माण सेना के गया जिला अध्यक्ष अरुण राऊत ने किया। जिसमें भारी संख्या में गणमान्य व सदस्य उपस्थित हुए। लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवन पर प्रकाश डाला। अरुण कुमार राव ने कहा कि छत्रपति शिवाजी ने जुल्म और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। धर्म की रक्षा राष्ट का निर्माण किया। मानवता की रक्षा की।

    अमरनाथ राय ने छत्रपति शिवाजी के एक महान योद्धा बताया। पूर्व वार्ड पार्षद बृज भूषण प्रसाद उर्फ कल्लू भैया ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने देश को एकसूत्र में बंधे रहने की प्रेरणा दी थी। उसी तरह पटेल निर्माण सेना ने अपने समाज को जोड़ने कार्य कर रही है। इसके अलावा सभी सदस्यों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व वार्ड पार्षद डॉ. विनोद कुमार मंडल, अभिनय कुमार पटेल, गोपाल राऊत, संतोष राऊत, श्रवण कुमार,  बिनोद कुमार, राज कुमार प्रसाद, मधुकर पटेल, रविन्द्र प्रसाद, भोला कुमार, विटु कुमार, रिन्टु पटेल, अबध बिहारी पटेल, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। डॉ. बिनोद कुमार मंडल के अभिभाषण से कार्यक्रम का समापन हुआ।

  • पीएम मोदी 20 फरवरी को करेंगे आईआईएम बोधगया के स्थायी परिसर का उद्घाटन

    देवब्रत मंडल

    आईआईएम बोधगया के भव्य स्थायी परिसर का उद्घाटन 20 फरवरी को भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में किया जायेगा। 2015 में भारत के शिक्षा मंत्रालय के तहत स्थापित, आईआईएम बोधगया 30 छात्रों के अपने उद्घाटन बैच से 293 शहरों और 26 राज्यों के 1,110 से अधिक छात्रों के नामांकन तक विकसित हुआ है। संस्थान ने शैक्षणिक उत्कृष्टता और समावेशी शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखी है, जिसमें छात्र समूह में 31.7 प्रतिशत से अधिक छात्राएं शामिल हैं। परिसर में भविष्य में प्रदान की जाने वाली उत्तम एवं अत्याधुनिक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन की गई अत्याधुनिक स्मार्ट कक्षाएं हैं। ‘प्रज्ञता’- लाइब्रेरी ज्ञान के केंद्र के रूप में स्थित हो कर छात्रों के लिए ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर के माध्यम से विशाल संसाधनों का प्रबंधन करती है। शैक्षणिक सुविधाओं के अलावा, परिसर में छात्रों के उत्साहपूर्ण और जीवंत अनुभव में योगदान देता हुआ अत्याधुनिक जिम सुविधाओं और बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल और क्रिकेट के प्रावधानों के साथ एक खेल परिसर भी शामिल है। वहीं, छात्रावास बाजरा-आधारित व्यंजनों पर ध्यान देने के साथ स्वस्थ जीवन पर जोर देता है। इसके अलावा, परिसर एक चिकित्सा केंद्र और फैकल्टी एवं स्टाफ के आवासों के लिए समर्पित चार टावरों से सुसज्जित है।आईआईएम बोधगया, मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (एमडीपी), और कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (सीएसआर) जैसी गतिविधियों के माध्यम से समाज पर एक सकारात्मक प्रभाव छोड़ता है। संस्थान ने आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य का समर्थन करते हुए 3000 से अधिक सूक्ष्म उद्यमियों को प्रशिक्षित किया है। इसके अतिरिक्त. आईआईएम बोधगया द्वारा, पुलिस कर्मियों, बिहार पुलिस अकादमी और बिहार इंस्टिट्यूट ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट (बिपार्ड) जैसे संस्थानों सहित लगभग 2000 प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जो संस्थान की प्रशासनिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है और जन सेवा भाव को बढ़ावा देता है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को करेंगे आईआईएम बोधगया के स्थायी परिसर का उद्घाटन

    देवब्रत मंडल

    आईआईएम बोधगया के भव्य स्थायी परिसर का उद्घाटन 20 फरवरी को भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में किया जायेगा। 2015 में भारत के शिक्षा मंत्रालय के तहत स्थापित, आईआईएम बोधगया 30 छात्रों के अपने उद्घाटन बैच से 293 शहरों और 26 राज्यों के 1,110 से अधिक छात्रों के नामांकन तक विकसित हुआ है। संस्थान ने शैक्षणिक उत्कृष्टता और समावेशी शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखी है, जिसमें छात्र समूह में 31.7 प्रतिशत से अधिक छात्राएं शामिल हैं। परिसर में भविष्य में प्रदान की जाने वाली उत्तम एवं अत्याधुनिक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन की गई अत्याधुनिक स्मार्ट कक्षाएं हैं। ‘प्रज्ञता’- लाइब्रेरी ज्ञान के केंद्र के रूप में स्थित हो कर छात्रों के लिए ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर के माध्यम से विशाल संसाधनों का प्रबंधन करती है। शैक्षणिक सुविधाओं के अलावा, परिसर में छात्रों के उत्साहपूर्ण और जीवंत अनुभव में योगदान देता हुआ अत्याधुनिक जिम सुविधाओं और बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल और क्रिकेट के प्रावधानों के साथ एक खेल परिसर भी शामिल है। वहीं, छात्रावास बाजरा-आधारित व्यंजनों पर ध्यान देने के साथ स्वस्थ जीवन पर जोर देता है। इसके अलावा, परिसर एक चिकित्सा केंद्र और फैकल्टी एवं स्टाफ के आवासों के लिए समर्पित चार टावरों से सुसज्जित है।आईआईएम बोधगया, मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (एमडीपी), और कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (सीएसआर) जैसी गतिविधियों के माध्यम से समाज पर एक सकारात्मक प्रभाव छोड़ता है। संस्थान ने आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य का समर्थन करते हुए 3000 से अधिक सूक्ष्म उद्यमियों को प्रशिक्षित किया है। इसके अतिरिक्त. आईआईएम बोधगया द्वारा, पुलिस कर्मियों, बिहार पुलिस अकादमी और बिहार इंस्टिट्यूट ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट (बिपार्ड) जैसे संस्थानों सहित लगभग 2000 प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जो संस्थान की प्रशासनिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है और जन सेवा भाव को बढ़ावा देता है।

  • मनरेगा योजनाओं की आयुक्त संजय कुमार ने की समीक्षा, गया जिले में लक्ष्य के अनुरूप कार्यों की सराहना की

    देवब्रत मंडल

    संजय कुमार, भाप्रसे, आयुक्त मनरेगा-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बी.आर.डी.एस., पटना द्वारा गया जिला अन्तर्गत मनरेगा योजना की समीक्षा की गई। समीक्षात्मक के क्रम में उपविकास आयुक्त, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, बिहार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा तथा सभी प्रखण्ड के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे। समीक्षा में आयुक्त द्वारा गया जिला द्वारा मानव दिवस सृजन करने, वृक्षारोपण करने, सतत् जीविकोर्पाजन अन्तर्गत अत्यंत गरीब परिवारों को बकरी शेड / पशु शेड का निर्मार्ण कराने तथा एरिया ऑफिसर एप के माध्यम से निरीक्षण आदि में लक्ष्य के अनुरूप कार्य कराने के लिए जिला की सराहना की।तत्पश्चात वजीरगंज प्रखण्ड एवं खिजरसराय प्रखण्ड के खेल मैदान एवं मनरेगा अन्तर्गत किए गए वृक्षारोपण की योजना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खिजरसराय प्रखण्ड के जमुआवां पंचायत में निर्मित खेल के मैदान का आयुक्त मनरेगा द्वारा काफी प्रशंसा की गई। उनके द्वारा बताया गया कि जिला में यह एक अनूठा कार्य किया जा रहा है जिससे स्कूल के बच्चों एवं स्थानीय समुदाय को काफी फायदा होगा तथा भविष्य में यह खेल का मैदान राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को जन्म देगा। गया जिला के हर प्रखंड में बन रहे इस खेल स्टेडियम के मॉडल को राज्य के अन्य जिलों में लागू करने की बात कही। उन्होने जिला से इसका डी.पी.आर. जल्द से जल्द विभाग को भेजने का अनुरोध किया ताकि अन्य जिलों में भी इसको लागू किया जा सकें। गया जिला में मनरेगा अन्तर्गत वृक्षारोपण योजनाओं की धरातलीय स्थिति का जायजा खिजरसराय प्रखंड में लिया गया एवं योजनाओं की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए सराहना की गयी। गया जिला में मनरेगा अन्तर्गत हो रहे नवाचारों यथा खेल का मैदान / स्टेडियम निर्माण, जिले में वृहद पैमाने पर की जा रही स्कूल की चाहरदीवारी निर्माण, नदी किनारे वृक्षारोपण आदि की सराहना की गयी एवं इसे विभाग से साझा करने को कहा गया ताकि अन्य जिलों में भी गया जिला का अनुसरण करते हुए अच्छा कार्य कराया जा सके।

  • गया के लोको कॉलोनी में 25 फरवरी को होने जा रहा अनूठा संगम, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, कई राज्यों व जिले से आ रहे हैं लोग

    देवब्रत मंडल

    मगध प्रमंडल का मुख्यालय गया शहर का लोको कॉलोनी 25 फरवरी को अनूठा संगम स्थल का ऐतिहासिक उदाहरण बनने वाला है। पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत गया के लोको कॉलोनी में इस महासंगम को ‘पुनर्मिलन उत्सव’ नाम दिया गया है। जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। पाँचमुहानी कला परिषद, लोको कॉलोनी द्वारा आयोजित होने वाले इस ‘पुनर्मिलन उत्सव’ की एक एक बात अनोखी और निराली है। कार्यक्रम की रूपरेखा भी अन्य किसी भी कार्यक्रम से बिल्कुल ही अनोखा है। इसकी खासियत अद्वितीय है। यह उत्सव सदियों तक यादगार बना रहे, वैसा कार्यक्रम तैयार किया गया है।

    आइए जानते हैं कि क्या है इस उत्सव का उद्देश्य

    आप अपने मानस पटल पर एक कल्पना करें कि पांच दशक पहले आपका कोई दोस्त नंगे बदन साथ खेला और फिर आपसे किसी कारण से आपसे दूर चला गया हो। उस सखा की याद आपको बार बार या फिर अनायास ही आ जाती है तो उससे मिलने के लिए आपका मन बेचैन हो जाता है। सोचते हैं कि कैसे उससे मिलें या फिर बात तक कोई उससे बातें करा दे। यदि मिलन हो जाए तो अतिउत्तम। ऐसे सोच में डूबे सखा से जब आप दशकों बाद मिलेंगे तो उस उत्साह की पराकाष्ठा क्या होगी इसका सहज ही अंदाजा लगाना मुश्किल है। इस उत्सव में ऐसे ही दोस्तों का दशकों बाद 25 फरवरी को लोको कॉलोनी में महासंगम होने जा रहा है।

    तात्पर्य कुछ और नहीं, केवल पुनर्मिलन

    इस कार्यक्रम का कोई और तात्पर्य नहीं। केवल पुनर्मिलन। जो पुनर्जन्म का अहसास कराएगा। किसी भी छोटे बड़े आयोजन में कोई न कोई स्वार्थ निहित होता है, लेकिन इस कार्यक्रम का कोई निजी स्वार्थ निहितार्थ नहीं। निःस्वार्थ आयोजित होने जा रहे इस पुनर्मिलन उत्सव में केवल वही लोग शामिल होने के लिए आ रहे हैं जो या तो रेलकर्मी रहे हैं या फिर उनके आश्रित जो रेलवे के इस लोको कॉलोनी के कर्मचारी आवासों में रह चुके हैं। इस उत्सव की विशेषता है। कुछ अपवादों को छोड़कर।

    कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर दी गई है

    इस उत्सव में दूरदराज से आने वाले और कॉलोनी के आसपास रह रहे लोगों का प्रस्ताव आया कि जिस प्रकार बचपन से लेकर युवावस्था में इस लोको कॉलोनी में गिल्ली-डंडा, कांच की गोली(अंटा), डोल-पत्ता, कैरम बोर्ड, क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन आदि खेले थे। उसकी पुनरावृत्ति करते हुए खो चुके बचपन और जवानी के दिनों की यादों को तरोताजा किया जाए। तो ऐसे में कुछ गेम्स को इस कार्यक्रम में शामिल कर लिया गया है।

    लोको कॉलोनी का संयुक्त रूप से भ्रमण

    जिस जगह(लोको कॉलोनी) कई लोगों के जन्म भी हुए हैं वे, जो बचपन से लेकर प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था में पहुंच गए हैं वे और जो अपने पिता-माता, दादा-दादी, नाना-नानी, मौसी-मौसा, फुआ-फूफ़ा आदि के साथ इस लोको कॉलोनी में रह चुके हैं, वे इस उत्सव के साक्षी बनने के लिए आ रहे हैं। ये सभी एकसाथ इस लोको कॉलोनी का भ्रमण करेंगे जो एक धरोहर के रूप में आज विद्यमान है।

    होली मिलन सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे

    चुकी इस पुनर्मिलन उत्सव के बाद ठीक एक महीने बाद 25 मार्च को होली है तो होली मिलन इस उत्सव का विशेष आकर्षण होगा। इसके लिए मंच और स्थल भी लोको कॉलोनी पाँचमुहानी के पास ही बन रहा है। गीत संगीत से सजी शाम का आगाज होगा और अंत उस वक्त होगा जब तक सभी के दिल न कहे।

    200 से अधिक लोगों का होने जा रहा जुटान

    पाँचमुहानी कला परिषद से जुड़े लोगों ने बताया कि इस पुनर्मिलन उत्सव में दो सौ से अधिक लोगों के जुटान होने की संभावना है। 25 फरवरी तक इस संख्या में वृद्धि होने की संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता है। यह उत्सव लोको कॉलोनी, गया के लिए ही नहीं बल्कि देश दुनियां के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा कि दशकों से एक दूसरे से जुदा रहे रेलकर्मी, सेवानिवृत्त रेलकर्मी, उनके आश्रित एक बार फिर उसी लोको कॉलोनी में मिलेंगे जिस धरती पर जीवन के केवल एक रंग देखे हैं और वो है मित्रता। जिसे किसी कसौटी पर परखने की जरूरत नहीं।

  • रसोइया संघ का जिला प्रशासन के खिलाफ धरना, 21 फरवरी को विधानसभा में प्रदर्शन की चेतावनी

    गया: बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ (ऐक्टू) के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला प्रशासन के समक्ष एक दिवसीय धरना किया गया। धरनाकारी रसोइया ने अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे 21 फरवरी को विधानसभा में आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन करेंगे।

    रसोइया संघ के सचिव रामचंद्र प्रसाद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रसोइया विद्यालय में बच्चों को भोजन बनाने और खिलाने का काम करती हैं, लेकिन उन्हें मात्र 1650 रुपये प्रति माह का मानदेय मिलता है, वह भी 10 माह के लिए। वे चाहती हैं कि उन्हें 10 हजार रुपये प्रति माह का मानदेय दिया जाए और उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। वे यह भी मांग रही हैं कि मध्यान्ह भोजन योजना से निजी एजेंसियों और एन.जी.ओ. को हटाया जाए और इसका प्रबंधन रसोइया संघ के हाथ में दिया जाए।

    धरने में शामिल रसोइया ने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की सरकारों को अपनी मांगों को अनदेखा करने और महिला विरोधी नीतियों को लागू करने का आरोप लगाया। वे नारे लगाते हुए गांधी मैदान से निकलकर काशीनाथ मोड़ तक पहुंचे और फिर जिला प्रशासन के सामने बैठ गए।

    धरने का नेतृत्व करने वाले रसोइया संघ के जिला अध्यक्ष विभा भारती ने कहा कि आज देशभर में ट्रेड यूनियन, किसान, मजदूर और महिला संगठनों की हड़ताल है और रसोइया भी इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ती रहेंगी और अगर उनकी आवाज़ नहीं सुनी गई तो वे 21 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेंगी।

    धरने में जिले के खिजरसराय, टेउंसा, बेलागंज, टेकारी, गुरूआ, मोहनपुर, फतेहपुर, आमस, शेरघाटी, बाकेबाजार, बाराचट्टी, परैया, गुरारू ब्लॉकों से आई हजारों महिला रसोइया ने भाग लिया। इस प्रदर्शन के दौरान रसोइया सम्मानित अध्यक्ष रीता वर्णवाल, सचिव रामचद्र प्रसाद, भाकपा माले जिला सचिव निरंजन कुमार, माले नेता रवि कुमार, श्यामलाल प्रसाद, रोहन यादव, नवल किशोर यादव, अनीता देवी, वासों देवी, प्रतिमा देवी, गीता देवी, सरोज देवी, सुनीता देवी, चंचला देवी, द्रोप्ति देवी सहित हजारों की संख्या में विद्यालय रसोइया एवं उनके साथ भाकपा माले, ऐक्टू और अन्य संगठनों के नेता भी मौजूद थे।

  • पशु टीकाकरण संघ ने अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर फतेहपुर में किया धरना प्रदर्शन

    बिहार राज्य पशु टीकाकरण संघ ने फतेहपुर में शुक्रवार को अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर पशु चिकित्सालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर पशु टीकाकर्मी ने जमकर नारे लगाए। टीका कर्मियों का कहना था कि विभाग को पूर्व में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया था लेकिन विभाग ने विचार नहीं करने का हवाला देकर मांग पत्र को ठुकरा दिया। टीका कर्मियों ने कहा की हमलोग की मांग पूरा नहीं किया गया था तो हम सभी लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। इस धरना प्रदर्शन में शिव कुमार, कपिल देव प्रसाद, गुड्डू कुमार, चिंटू शर्मा अजीत कुमार , मिथिलेश कुमार, रविंद्र कुमार, समृद्ध , अखिलेश कुमार, रामस्वरूप कुमार,  गोरेलाल , गणेश चौधरी सहित कई टीकाकरण में मौजूद थे।

  • बिहार बार काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्य का गया के अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

    अपनी जीत पर कहा- ये उनकी नहीं, गया सहित मगध के सारे अधिवक्ताओं की जीत है

    ✍️देवब्रत मंडल

    बिहार बार काउंसिल के चुनाव में दूसरी बार सदस्य चुने गए गया बार एसोसिएशन के सचिव मुरारी कुमार हिमांशु का गया बार एसोसिएशन के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। गया बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित बिहार बार काउंसिल के सदस्य मुरारी कुमार हिमांशु को बुके देकर और माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर गया बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों ने श्री हिमांशु को अपना आशीर्वाद दिया। वहीं कई सदस्यों ने इस जीत पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि यह गया बार एसोसिएशन की एकजुटता का परिणाम है कि गया के सचिव बिहार बार काउंसिल के दुबारा सदस्य निर्वाचित हुए।

    इस अवसर पर बिहार बार काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्य मुरारी कुमार हिमांशु ने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि गया बार एसोसिएशन के साथ साथ मगध प्रमंडल के सभी अधिवक्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं को हर स्तर पर दूर कराने की कोशिश में सफल रहे और आगे भी उनका प्रयास रहेगा कि अधिवक्ताओं के कल्याण और उनकी समस्याओं को लेकर मुखर होकर प्रयत्नशील रहूंगा।