Blog

  • युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 32वी वाहिनी ने आयोजित किया बकरी पालन प्रशिक्षण

    फतेहपुर (गया): 32वी वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल ने नक्सल प्रभावित ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बकरी पालन प्रशिक्षण का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), गया के माध्यम से 32वी वाहिनी के “जी” समवाय गुरपा के द्वारा कराया जा रहा है।

    इस प्रशिक्षण का शुभारंभ 15 फरवरी को कमांडेंट श्री ललित कुमार के हाथों किया गया। इस मौके पर कमांडेंट ललित कुमार ने प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की और उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस प्रशिक्षण में 50 युवाओं ने भाग लिया है।

    बकरी पालन प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उनकी आय में वृद्धि करना है। इस प्रशिक्षण में युवाओं को बकरी पालन की विधि, बकरी की नस्ल, बकरी का चारा, बकरी की बीमारियां और उनका इलाज, बकरी का व्यापार आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।

    इस अवसर पर मुकेश कुमार (अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सदर, गया), अनिकेत कुमार – सहायक तकनिकी प्रबंधक (आत्मा) ट्रेनर , डॉ० प्रवीण रंजन, रविकांत घुड़सवार, अरुण कुमार यादव व पवन कुमार, थाना प्रभारी फतेहपुर प्रशांत कुमार सिंह, लोधवे पंचायत के मुखिया संजय शर्मा, कठौतिया केवाल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि के पति रणजीत कुमार व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

  • फतेहपुर में प्रमुख-उपप्रमुख की कुर्सी के लिए दोनों गुटों का आर-पार का मुकाबला, कल होगा फैसला

    फतेहपुर प्रखंड के प्रमुख और उपप्रमुख के पदों के लिए चुनाव कल यानी 15 फरवरी को होगा। इससे पहले 16 जनवरी को इन पदों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था, जिसमें प्रमुख सोनमा देवी और उपप्रमुख दिलीप यादव अपना बहुमत नहीं दिखा पाए थे। इसके बाद इन पदों को रिक्त घोषित किया गया था।

    चुनाव प्रक्रिया सदर अनुमंडल सभागार में होगी। फतेहपुर के लिए 11:00 से नामांकन की प्रक्रिया होगी वही वोटिंग की प्रक्रिया 12:00 बजे तक समाप्त हो जाएगी। फतेहपुर प्रखंड प्रमुख के लिए दो गुट आमने-सामने है प्रमुख के लिए दो पूर्व प्रमुख मैदान में है। वहीं उप प्रमुख के लिए भी दो गुट आमने – सामने हैं।

    चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही फतेहपुर प्रखंड के राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गया है। प्रमुख और उपप्रमुख के पद पर कब्जा के लिए दो गुट आमने-सामने नजर आ रहे हैं। एक गुट का नेतृत्व पूर्व प्रखंड प्रमुख अनीता देवी और उप प्रमुख के दावेदार रहे रणधीर यादव कर रहे हैं। वहीं दूसरे गुट का नेतृत्व को पिछले माह ही पद गवानें प्रमुख सोनमा देवी और उपप्रमुख दिलीप यादव कर रहें है। अब देखना ये होगा की फतेहपुर प्रखंड प्रमुख की कुर्सी किसे हासिल होगा।

  • गया के एक प्राचीन मंदिर से चांदी के मुकुट सहित अन्य मूर्तियों की चोरी

    बिहार के गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र में एक प्राचीन मंदिर से मूर्तियां चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर के गर्भ गृह से लक्ष्मी नारायण और ठाकुर भगवान जी के चांदी के मुकुट और अन्य छोटे-छोटे मूर्तियों को चुरा लिया है। यह मंदिर अतरी थाना क्षेत्र के सीढ़ दुंदडीचक गांव में स्थित है और यह मंदिर सैंकड़ों वर्ष पुराना है और आसपास के क्षेत्र में इसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत है।

    मंदिर के पुजारी अरविन्द पांडे एवं सचिव अनमोल सिंह ने बताया कि यह घटना सोमवार रात को 1 बजे के बाद हुई है। उन्होंने कहा कि चोरों ने मंदिर के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसा और मूर्तियों को ले गए। उन्होंने कहा कि चोरों ने मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित भगवान की प्रतिमा को ले जाने में असफल रही।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की सूचना दूरभाष के माध्यम से अतरी थाना पुलिस को दिया गया है। खबर लिखे जाने तक इस घटना के संबंध में लिखित शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं इस घटना के बाद मंदिर के भक्तों और गांव के लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल है।

  • मैट्रिक परीक्षा: जूता मौजा पहनकर नहीं जा सकते हैं केंद्र पर परीक्षार्थी, 63 केंद्रों पर होगी परीक्षा

    मैट्रिक परीक्षा: जूता मौजा पहनकर नहीं जा सकते हैं केंद्र पर परीक्षार्थी, 63 केंद्रों पर होगी परीक्षा

    देवब्रत मंडल

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा आयोजित होने वाली वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) 2024 के अवसर पर स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हेतु समुचित विधि व्यवस्था, परीक्षा संचालन तथा गोपनीयता बनाए रखने हेतु अपर समाहर्ता राजस्व एवं नगर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में ज़िला परिषद सभागार में संयुक्त ब्रीफिंग की गई। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2024 आगामी 15 फरवरी 2024 से प्रारंभ होकर 23 फरवरी 2024 को समाप्त होगी। प्रत्येक वर्ष छात्र-छात्राओं की बढ़ती संख्या के कारण इस वर्ष वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2024 के लिए गया जिला अंतर्गत कुल 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें गया सदर अनुमंडल अंतर्गत 45, शेरघाटी अनुमंडल मुख्यालय अंतर्गत 09, टिकारी अनुमंडल मुख्यालय अंतर्गत 5, नीमचक बथानी अनुमंडल अंतर्गत 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया कि गया जिला के अंतर्गत पड़ने वाले चारों अनुमंडल के अनुमंडल दंडाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक तथा जिन थानों के अंतर्गत परीक्षा केंद्र अवस्थित है। उनके थाना अध्यक्ष परीक्षा केंद्रों के आस पास भर्मणशील रहेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा स्वच्छ वातावरण में कदाचार मुक्त संपन्न होना आवश्यक है। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ संपन्न कराने हेतु सभी अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की दूरी तक धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू किया जा रहा है। उन्होंने केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, ब्लूटूथ या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग किसी भी परिस्थिति में नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र में कोई भी वीक्षक या कर्मी मोबाइल फोन परीक्षा के दौरान अपने पास नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी परीक्षार्थी के पास किसी प्रकार का आपत्तिजनक उपकरण परीक्षा केंद्र के भीतर पाए जाते हैं, तो उन्हें नियमानुसार दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैट्रिक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए जूता एवं मोजा पहनकर परीक्षा में शामिल होने पर प्रतिबंध है। अपने सुविधा अनुसार छात्र छात्राएं चप्पल पहनकर परीक्षा केंद्र आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के समय पूर्वाहन 9:30 बजे से 30 मिनट पूर्व अर्थात पूर्वाहन 9:00 तक परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसी प्रकार द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को द्वितीय पाली परीक्षा प्रारंभ होने के समय 02:00 बजे से 30 मिनट पूर्व अर्थात अपराहन 1:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। दोनों पालियों के लिए निर्धारित समय के बाद अर्थात विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हर परीक्षा भवन में अनिवार्य रूप से दीवार घड़ी लगाना अनिवार्य है।
    परीक्षा में कुल 79139 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें  39520 छात्र एव 39619 छात्राएं शामिल होंगे।
    सदर अनुमंडल में 39520 पुरुष परीक्षार्थी एव 16602 महिला परीक्षार्थी, शेरघाटी में 12422 महिला परीक्षार्थी, टेकारी में 6785 परीक्षार्थी एव खिजरसराय में 3810 महिला परीक्षार्थी शामिल होंगे।
    बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी केंद्राधीक्षक को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय गेट पर तलाशी/ फ्रिस्किंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करेंगे। और इसके लिए केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल का प्रयोग करेंगे। परीक्षा केंद्र के गेट पर तथा आवश्यकतानुसार परीक्षा कक्ष में महिला परीक्षार्थियों के चिटपुर्जे जो आदि की तलाशी महिला दंडाधिकारी, महिला पुलिस या महिला केंद्राधीक्षक द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी महिला परीक्षा केंद्र में गेट के बगल में कपड़े से घेरकर अस्थाई छोटा सा घेरा तैयार कर लिया जाए और परीक्षा कक्ष में महिला परीक्षार्थियों की तलाशी की जाए तथा तलाशी के दौरान पुरुष वीक्षक उस कक्ष में नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को ध्यान में रखकर प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा आदि स्थापित किया गया है। ताकि कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्व कैमरे की नजर में रहे इसके लिए केंद्राधीक्षक फ्लेक्स बोर्ड, पोस्टर पर आप सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है, परीक्षा केंद्रों पर प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण करने हेतु 11 सुपर जोनल दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी, 16 जोनल दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी, 24 गश्ती दल दंडाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी, 63 वरीय स्टैटिक दंडाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी, 122 स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
    उन्होंने कहा कि प्रत्येक बेंच पर 2 परीक्षार्थी ही बैठेंगे। किसी भी परिस्थिति में 2 परीक्षार्थी से अधिक नहीं बैठाया जाएगा। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक को निर्देश दिया कि। टॉयलेट का साफ-सफाई रखेंगे। साथ ही पेयजल की व्यवस्था रखेंगे एवं सभी परीक्षा कमरों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के समीप कोई भी फोटो कॉपी की दुकाने खुली नहीं रहनी चाहिए।
    मैट्रिक परीक्षा के अवसर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इसका दूरभाष संख्या 0631- 2222253 है। इसके सम्पूर्ण प्रभार में वरीय उप समाहर्ता टोनी कुमारी हैं।
    अपर समाहर्ता ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर फ्रिस्किंग अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। फ्रिस्किंग में कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्राधीक्षक अपने स्तर से सभी कर्मियों को आई कार्ड प्रदान करें। सारे कर्मी परीक्षा के दौरान आई कार्ड पहने रहेंगे। उन्होंने सारे मजिस्ट्रेट को आई कार्ड में रहने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों में छात्रों के संख्या के अनुरूप बेंच एवं डेस्क उपलब्ध करावे। उन्होंने पुलिस उप अधीक्षक यातायात को निर्देश दिया कि रेलवे स्टेशन सभी बस स्टैंड टेंपो स्टैंड तथा विभिन्न परीक्षा केंद्रों के समीप पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस उपलब्ध करावे ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में किसी प्रकार की समस्या ना रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगवाने का निर्देश दिए, ताकि परीक्षार्थियों को समय-समय पर महत्वपूर्ण जानकारियां दिया जा सके। सभी परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त स्थानों पर सीट प्लानिंग की सूची चिपकाए ताकि परीक्षार्थियों को आसानी से उन्हें सीट की जानकारी मिल सके।
    उप विकास आयुक्त ने मैट्रिक परीक्षा 2024 के अवसर पर गया जिले के सभी छात्र छात्राओं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निर्भीक होकर परीक्षा में शामिल होकर अच्छे तरीके से सभी प्रश्नों का उत्तर देते हुए गया जिला का नाम रोशन करें।
    बैठक में उपस्थित अपर समाहर्ता लोक शिकायत, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता शस्त्र शाखा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक नगर, जिला स्थापना उप समाहर्ता, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी स्टैटिक दंडाधिकारी, सभी जोनल दंडाधिकारी, सभी केंद्राधीक्षक उपस्थित थे।

  • अनुग्रह नारायण रोड जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए खुले स्टॉल

    देवब्रत मंडल


    पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के प्रमुख स्टेशनों में से एक अनुग्रह नारायण रोड जंक्शन(औरंगाबाद) पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार को दो स्टॉल का शुभारंभ किया गया। ए.एन.रोड जंक्शन को लोग पॉवरगंज के नाम से भी जानते हैं के प्लेटफॉर्म नंबर 1/2 तथा 3/4 पर स्टॉल का शुभारंभ स्टेशन प्रबंधक अरविंद कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि इन स्टॉल के खुल जाने से यात्रियों को खानपान की सामग्रियों के लिए प्लेटफॉर्म के बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं उचित मूल्य पर सामग्री मिलेगी। मेसर्स अरविंद फ़ूड सर्विस द्वारा संचालित इस स्टॉल के संचालक संजीत कुमार सिन्हा एवं चंदन कुमार ने बताया कि रेल नियमों का अनुपालन करते हुए यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर शेखर सिंह, राजेश कुमार, विनीत कुमार एवं नवेंदु के साथ अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

  • ब्रेकिंग न्यूज: मोहनपुर में 6वर्षीय अभिराज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग की भेंट चढ़ा मासूम अभिराज

    इस वक्त की बड़ी खबर मोहनपुर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां थाना क्षेत्र के बंदा गांव से 6 वर्षीय अभिराज का अपहरण के बाद हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस हत्याकांड का 48घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने हत्या कांड में शामिल गुड़िया देवी और सुरेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सुरेंद्र कुमार एक डिजिटल मीडिया के पत्रकार बताए जा रहे है। इस संबंध में बोधगया डीएसपी सौरभ जायसवाल ने बताया कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के बंदा गांव निवासी सुषमा देवी के द्वारा 8फरवरी को अपने 6वर्षीय पुत्र अभिराज कुमार के अपहरण के संबंध में लिखित आवेदन दिया गया था। जिसके बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा एसआईटी का गठन कर मामले की जांच प्रारंभ किया गया। उन्होंने बताया की 9 फरवरी को बंदा गांव के एक कुएं से अपहृत बच्चे का शव बरामद किया गया।

    क्या है पूरा मामला?

    क्या बता रहे है डीएसपी सौरभ जायसवाल

    डीएसपी सौरभ जायसवाल ने बताया की इस हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया है। उन्होंने बताया की अभिराज के पिता अरविंद शर्मा का मोहनपुर थाना क्षेत्र के अजनावा गांव के रहने वाली गुड़िया देवी के साथ कई सालो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच गुड़िया देवी का एक रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार के साथ नजदीकिया बढ़ने लगी। जिसके कारण अरविंद शर्मा और सुरेंद्र कुमार के बीच झगड़े भी हुआ था। सुरेंद्र कुमार ने इस बात को लेकर घटना से दो दिन पूर्व अरविंद शर्मा के घर पर जाकर धमकी भी दिया था। डीएसपी सौरभ जायसवाल ने बताया की एसआईटी और तकनीकी टीम की मदद से इस हत्याकांड में शामिल गुड़िया देवी और सुरेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। दोनो ने अपना गुनाह भी कबूल किया है।

    आरोपी गुड़िया देवी और सुरेंद्र कुमार

    मृतक बच्चे के पिता ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वहीं इस मामले मृतक बच्चे के पिता अरविंद शर्मा ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा की पुलिस ने दोनों आरोपी को 8फरवरी को ही पकड़कर थाने लाया था लेकिन देर शाम छोड़ दिया गया था जिसके बाद सुरेंद्र कुमार और गुड़िया कुमारी ने छूटते ही मेरे बेटे की हत्या कर उसके शव को कुएं में डाल दिया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस आरोपी के साथ सख्ती से पूछताछ करती और उसे नही छोड़ती तो आज मेरा बेटा जीवित होता। मोहनपुर थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के अन्य बिंदु साफ हो पाएगी।

  • जुएं में जीते हुए रुपए नही मिलने पर सद्दाम की हुई थी हत्या, गया पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार

    गया के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीते बुधवार को  मो सद्दाम के हत्या के मामले में गया पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही हत्या में प्रयोग किए गए हथियार समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  गया सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने शनिवार को हत्याकांड का खुलास एसएसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।  प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि सद्दाम की हत्या जुआ खेलने के दौरान मात्र ₹1000 को लेकर की गई थी।  आरोपी इम्तियाज ने बताया कि वह बाकें गली के रास्ते अपने घर जा रहा था।  इसी दौरान सद्दाम बालू पर बैठकर जुआ खेल रहा था। वह भी खेलने लगा और ₹1000 जीत गया, पर सद्दाम पैसा नहीं दे रहा था। जिसके बाद हाथपाई हुई।
    जिसके बाद इम्तियाज घर से जाकर देसी हथियार लाकर उसपर गोली चला दी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया में भर्ती कराया गया परंतु उसकी मौत हो गई। परिजनों के द्वारा इस मामले में कोतवाली थाना में केस दर्ज कराई थी। हत्याकांड के सफल उद्भेदन के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया था। टीम के द्वारा मौके पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया एवं टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी को चाकंद थाना क्षेत्र से घटना के 48 घंटे के अंदर कांड में प्रयोग किए गए हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

  • ट्रेन को चपेट में आने से 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत

    प्रतीक चित्र

    गया -कोडरमा रेल खंड के पहाड़पुर -वंशीनाला के बीच ट्रेन के चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की जान चली गयी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहाड़पुर – वंशीनाला स्टेशन के पोल संख्या 443/ 9 के  पास युवक रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था इसी दौरान पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर रेल कर्मी पहुंचकर शव को रेलवे ट्रैक से हटाया। घटना की सूचना फतेहपुर थाना को दी गई है।

  • खिजरसराय में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में दिन दहाड़े आठ लाख की लूट!

    शुक्रवार को खिजरसराय बाजार स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाईनेंस बैंक में दिन दहाड़े साढ़े आठ लाख की लूट अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा कर ली गई। घटना के अनुसार सुबह जब बैंक खुला तो भीड़ कम होने का फायदा उठाकर 4 अपराधकर्मियों ने हथियार के बल पर बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया और उन्हे बाथरूम मे बंद कर दिया और कैश काउंटर मे रखे 8 लाख 46 हज़ार रूपए लेकर चलते बन। इसकी सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष, खिजरसराय एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधीकारी तथा सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुॅचकर निरीक्षण किया गया एवं सी0सी0टी0वी0 फुटेज आदी का अवलोकन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस घटना को काफी गंभीरता से लिया गया तथा स्वयं घटनास्थल (उत्कर्ष स्मॉल फाईनेंस बैंक) पर जाकर, घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, एवं घटना के संबंध में बैंक कर्मी से पुछ-ताछ कर जानकारी प्राप्त किया।

    जानकारी में पता चला की बैंक कर्मियों के द्वारा लूट की घटना होने के बाद विलंब से थाना को सूचना दिया गया। निरीक्षण के क्रम में बैंक सुरक्षा के मानक (SOP) की कमी पाई गई जिसके संबंध में बैंक कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा उक्त कांड के उदभेदन एवं घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीमचक बथानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया जिसमें थानाध्यक्ष, खिजरसराय एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी तथा तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को शामिल किया गया है।वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा खिजरसराय थानाध्यक्ष के कार्यालय में उक्त घटना के संबंध में की गई कार्रवायों का समीक्षा कि गई, तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस संबंध में खिजरसराय थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा है की इस घटना में शामिल अपराधकर्मियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

  • फतेहपुर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय, चिकन खरीदने के बहाने दुकानदार का उड़ाया बाइक, घटना सीसीटीवी में कैद


    फतेहपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। बीते दो दिनों में दो बाइक की चोरी की घटना सामने आया है। गुरुवार को राजाबिगहा के पास अपराधियों ने व्यवसायी की बाइक की चोरी कर ली। दुकानदार शंकर सिंह ने बताया कि बुधवार की देर शाम 4 -5 की संख्या में रहे युवक उनके चिकन दुकान पर चिकन खरीदने के लिए आए। एक युवक ने 10 किलो चिकन की मांग की, परंतु रात अधिक हो जाने के कारण चिकन देना संभव नहीं था। वही रात करीब 2:00 बजे उन्ही में से दो युवक फिर से दुकान पर पहुंचे। वहीं दुकान के बाहर खड़ी अपाचे बाइक की लॉक तोड़कर बाइक लेकर भाग गया। लेकिन चोरों की हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना को लेकर दुकानदार ने घटना की शिकायत फतेहपुर थाना में की है।