Blog

  • झारखंड नक्सली हमले में शहीद गया के जवान को राष्ट्रीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

    गया: बुधवार को झारखंड के चतरा में नक्सली हमले में शहीद सिकंदर सिंह का पार्थिव शरीर गुरूवार की दोपहर उनके गांव गया जिले के वजीरगंज प्रखंड के खिरियावा पहुंचा। जहां सिकंदर सिंह को उनके पैतृक गांव में गया पुलिस के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गुरुवार की दोपहर गांव में पार्थिव शरीर पहुंचते ही सिकंदर सिंह अमर रहे कि नारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। सिकंदर सिंह की अंतिम झलक पाने के लिए हजारों की तादाद में लोग उनके गांव पहुंचे। मौके पर मौजूद ग्रामीण नक्सलियों की इस करतूत पर नाराज दिखे। वहीं गांव के वीर सपूत के चले जाने के कारण लोगों की आंखें भी नम रही। सिकंदर सिंह को वजीरगंज कैंप डीएसपी सतीश कुमार के नेतृत्व में गया पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उनका दाह संस्कार किया गया।

    2006 में किया था झारखंड पुलिस ज्वाइन

    सिकंदर सिंह 2006 में झारखंड पुलिस को ज्वाइन किया था। पिछले काफी दिनों से अपने परिवार के साथ रांची में रह रहे थे। परंतु गांव से उनका लगाव सदा बना रहा। वह अपने गांव हर माह आते थे। चाचा चाची एवं अपने यार दोस्तों से भी जरूर मिलते थे। सिकंदर सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र एवं एक पुत्री है। गौरतलब हो कि झारखंड के चतरा जिले में बुधवार को नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षाबलों के एक दस्ते पर घात लगाकर हमला किया था। घटना में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य जवानों को गोली लगी। घटना चतरा सदर थाना क्षेत्र के बैरियो जंगल में हुई, जहां पुलिस और सुरक्षाबल अफीम विनष्टीकरण और नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नाम सिकंदर सिंह और सुकन राम हैं, जो क्रमशः बिहार के गया और झारखंड के पलामू जिले के रहने वाले थे। घायल हुए जवानों में आकाश सिंह, संजय लुगून और कुष्णलाल हाजरा शामिल हैं, जो पलामू, चाईबासा और गिरिडीह जिलों के निवासी हैं।

  • जो नक्सली रास्ते से भटक गए हैं वे मुख्यधारा से जुडें, पूर्ण सहयोग मिलेगा: कुमार मयंक

    इमामगंज रिपोर्टर

    गया मुख्यालय में तैनात 159 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट कुमार मयंक ने प्रेस वार्ता में बताया कि पिछले वर्षों में 159 बटालियन सीआरपीएफ ने जिला पुलिस बल के सहयोग से मिलकर नक्सलियों के मांद में घुसकर विशेष धर पकड़ अभियान चलाया है। जिसमें सीआरपीएफ को काफी सफलता मिली है, शीर्ष कमांडर के साथ हार्डकोर सदस्य भी पकड़े गए हैं। साथ ही कई नक्सलियों को हथियार के साथ आत्मसमर्पण कराने में कामयाब हुए हैं। सीआरपीएफ द्वारा विभिन्न तरह के सिविक एक्शन प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं जिससे नक्सली गतिविधियां कम हुई है। उन्होंने कहा वैसे नक्सली जो राह भटक गए हैं समाज के मुख्य धारा से जुड़े ,सरकारी पॉलिसी के तहत पुनर्वास के लिए उन्हें पूरी सहयोग मिलेगी। उन्होंने पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा कि उन्हें कोई खतरा नहीं होगी पुनर्वास कराए गए नक्सलियों के परिवारों से पूछताछ कर सकते हैं। उन्होंने बताया सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बीच सिलाई मशीन, पीने के पानी की व्यवस्था, सोलर लैंप, घरेलू सामान और रोजगार उन्मुख कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।

  • गया में थानाध्यक्षों का फेरबदल, लोकसभा चुनाव को लेकर बदले गए 11 थानाध्यक्ष

    गया: बिहार के गया जिले में बुधवार को थानाध्यक्षों का फेरबदल किया गया। इसमें 12 थानाध्यक्षों को नए थानों में तैनात किया गया। इस फेरबदल को 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए किया गया है, जिसमें गया से दो सीटें लड़ी जाएंगी। गया जिले के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि इस फेरबदल में बाराचट्टी, बोधगया ,डुमरिया , महकार, वजीरगंज, शेरघाटी, डेल्हा थाना, टिकारी , अनु.जाति/जनजाति थाना गया सहित महिला थाना गया के थानाध्यक्ष बदले गए हैं।

    एसएसपी आशीष भारती द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, म०वि०वि० थानाध्यक्ष पु०नि० उमेश कुमार को बाराचट्टी थाना अध्यक्ष बनाया गया है। मैगरा थाना अध्यक्ष पु०नि० दिनेश कुमार को अब डुमरिया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। पु०नि० मनोज कुमार सिंह को बोधगया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। पु०नि० गोपाल कुमार सिंह को छकरबंधा थाने से तबादला कर अब महकार थाना अध्यक्ष बनाया गया है। पु०नि० मुन्ना कुमार बर्मा को वजीरगंज थाना अध्यक्ष बनाया गया। पु०नि० अजीत कुमार को शेरघाटी थाना अध्यक्ष बनाया गया है। पु०नि० देवराज इंद्र को डेल्हा थाना अध्यक्ष बनाया गया है। पु०नि० चंद्रशेखर कुमार को टिकारी थाना अध्यक्ष बनाया गया है। गहलौर ओपी अध्यक्ष पु०अ०नि० तनुजा को गया महिला थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पु०अ०नि० रेखा कुमारी को कोतवाली थाना से तबादला कर गहलौर ओपी अध्यक्ष बनाया गया है। मुकेश कुमार को अनु०जाति/ जन जाति थाना के थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

    एसएसपी ने कहा कि इस फेरबदल का उद्देश्य थानों में कार्य की गुणवत्ता और प्रभावशीलता को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी इस फेरबदल को किया गया है, जिसमें गया से दो सीटें लड़ी जाएंगी। उन्होंने कहा कि वे चुनाव के दौरान शांति और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

  • डुमरिया में राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

    डुमरिया प्रखंड के नारायणपुर पंचायत मुख्यालय में बुधवार को राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर  जन वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली सुविधाओं को लेकर  नए राशन कार्ड का वितरण किया गया। इसमें पंचायत के विभिन्न गांव नारायणपुर, हरनी,सिमरी आदि गांवों के लाभुकों को नए राशन कार्ड दिया गया।  इस वितरण कार्यक्रम में डुमरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी राजू कुमार व एमओ नितेश कुमार तथा स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना कुमार यादव के द्वारा 87 नए राशन कार्ड का वितरण किया गया। नए कार्ड कार्ड प्राप्त करने वाले लाभकों में प्रसन्नता देखी गई तथा उन सबोंन। ने कहा कि अब हमें कम दाम पर अनाज मिलेगा व कई प्रकार की सुविधा मिलेगी। इस दौरान डीलर संघ के अध्यक्ष केदार दास, सुनील कुमार यादव, प्रवेश यादव सहित कई लोग मौजूद थें।

    दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया

  • ₹412 करोड़ की लागत से बन रहा आईआईएम बोधगया अप्रैल तक बनकर हो जाएगा तैयार

    गया: जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम ने बुधवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान बोधगया का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान के डायरेक्टर डॉ. विनीता एस. सहाय और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से बातचीत कर उन्हें बधाई दी। डायरेक्टर ने बताया कि आईआईएम बोधगया की स्थापना 31 अगस्त 2015 को हुई थी। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में संस्थान ने अपने खूबियों का परचम लहराया है और नवाचार, आर्थिक विकास, रोजगार और सामाजिक विकास के लिए योगदान दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 के चुनौतियों के बीच भी संस्थान ने अपने छात्रों का 100% प्लेसमेंट और ग्रीष्मकालीन अंतर्दशा सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने छात्रों का कैंपस सेलेक्शन किया है और उन्हें विभिन्न भूमिकाओं में नियुक्त किया है।

    डायरेक्टर ने यह भी जानकारी दी कि संस्थान ने अमेरिका के हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के साथ शोध के लिए टाई-अप किया है और अपने संकाय के एबीडीसी और स्कोपस में सूचीबद्ध सम्मानित पत्रिकाओं में प्रकाशन कर रहा है। उन्होंने बताया कि आईआईएम बोधगया की विशेषता फाइनेंस, मार्केटिंग, एचआर मैनेजमेंट में है। इसके अलावा यहां ऑपरेशन, इकॉनोमिक्स, पब्लिक पॉलिसी, ऑर्गेनाइजेशन बिहेवियर में भी पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट की पढ़ाई होती है।

    बोधगया संस्थान में प्रबंधन कौशल के लिए कई एजुकेशन प्रोग्राम द्वारा प्रशिक्षण देने की सुविधा है। वहीं पीएचडी के लिए इकोनॉमिक्स, फाइनेंस, मार्केटिंग, ऑपरेशन्स, आईटी क्षेत्रों में छात्रों को जगह दी गई है। इंटर के बाद आईपीएम कोर्स भी चल रहा है। बतादें कि आईआईएम को मगध विश्वविद्यालय ने 118.82 एकड़ भूमि स्थानांतरित की है। इसमें 71 एकड़ मगध विश्वविद्यालय परिसर के अंदर और शेष 47 एकड़ विश्वविद्यालय परिसर के बाहर है। इसमें मुख्य रूप से 4 मौजा यथा मोचरिम, बोधगया, रामपुर एवं तुरीखुर्द मौजा शामिल हैं।

    आईआईएम बोधगया 412 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य cpwd ( सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्मेंट) द्वारा करवाया जा रहा है।मार्च-अप्रैल 2024 तक हैंड ओवर होने की संभावना है। कैंपस में अकादमिक ब्लॉक, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, सिमुलेशन लैब, कंप्यूटर लैब, ऑडिटोरियम, मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम बिल्डिंग, स्टाफ क्वार्टर बिल्डिंग, प्रोफेसर क्वार्टर बिल्डिंग, हॉस्टल बिल्डिंग, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, मॉडर्न जिम, योगा रूम, क्रिकेट स्टेडियम शामिल हैं। जिला पदाधिकारी ने पूरे कैंपस का घूमकर निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान के आधुनिक सुविधाओं, शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध और उद्यमिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य को सराहा। उन्होंने संस्थान को आगे बढ़ने और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

    जिला पदाधिकारी ने संस्थान के ड्रेनेज सिस्टम, पानी की आपूर्ति, बिजली की व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, सुरक्षा और स्वच्छता के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने लघु जल संसाधन विभाग के अभियंता, कार्यपालक अभियंता नगर परिषद बोधगया, एनएच के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और आरसीडी के कार्यपालक अभियंता को संयुक्त रूप से विजिट करके इन मुद्दों को हल करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईआईएम बोधगया एक महत्वपूर्ण संस्थान है, जो बिहार के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि वे संस्थान को हर संभव सहायता और समर्थन देंगे।

    निरीक्षण में डायरेक्टर आईआईएम, आईआईएम के वरीय पदाधिकारी, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता राजस्व, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बोधगया, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बोधगया, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

  • गणतंत्र दिवस परेड से वापसी पर एनसीसी कैडेट्स का गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत

    ‌देवब्रत मंडल

    दिल्ली में रिपब्लिक-डे परेड और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर लौटे गया ज़िले के विभिन्न कॉलेजों के एनसीसी कैडेटों का गया जंक्शन पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। 6 बिहार बटालियन एनसीसी कैडेट्स अपने सपने को पूरा करने में सफल हुए। इस मौके पर 6 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एमके शुक्ला ने बताया कि एनसीसी नई दिल्ली में एक माह तक चले कैम्प में अन्य 16 राज्यों के निदेशालयों से आये लगभग 2 हजार कैडेट्स के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैडेट्स ने व्यक्तिगत और सामूहिक प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त की। उन्होंने ने बताया कि कड़ी मेहनत करके एनसीसी कैडेटों ने अपने जिला,बटालियन एवं कॉलेज का नाम रोशन किया। इसमें एनसीसी कैडेट्स प्रीति कुमारी,प्रिंयका कुमारी,सुंदरम कुमार,निखिल कुमार,युवराज कुमार,विवेक राज दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया था।इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एमके शुक्ला,सूबेदार मेजर अम्लेनंदु मंडल, सुबेदार संतोष कुमार, हवलदार राहुल, हवलदार महेश, हवलदार रोहतास कुमार ने खुशी जताई है।

  • ब्रेकिंग न्यूज: बेलागंज थाना क्षेत्र से एक अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़

    बेलागंज थाना क्षेत्र के पाली गांव के रेलवे ट्रैक के समीप बधार से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बेलागंज थाने के पुलिस को दिया था । पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और मृतक युवक की पहचान करने में पुलिस जुटी है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक किनारे बाधार में फेंक दिया है। जहां मंगलवार की सुबह खेत में काम करने के जा रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • कवि जानकी बल्लभ शास्त्री की जयंती धूम धाम से मनाई गई


    डुमरिया प्रखंड के मैगरा में छायावाद के महान कवि जानकी बल्लभ शास्त्री का जयंती धूम धाम से पैतृक गांव मैग रा में धूम धाम से मनाया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें याद किया गया। कला और साहित्य की धरती मैग रा में कवि जानकी बल्लभ शास्त्री का जन्म हुआ था। पद्म विभूषण से सम्मानित और देश विदेश में विख्यात कवि जानकी बल्लभ शास्त्री का काब्य रचना सभी को प्रभावित करती है। हिंदी,संस्कृत के मूर्धन्य कवि जानकी बल्लभ शास्त्री के द्वारा सैकड़ो पुस्तक जो महाविद्यालय से लेकर स्कूल में पढ़ाया जाता है। ऊपर ऊपर पी जाते है जो पीने वाले होते है।जैसे कविता के माध्यम से बढ़ते भ्रष्टाचार पर प्रहार किया। उनके काब्य से प्रभावित होकर राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर और सुमित्रा नंदन पंत प्रभावित हुए थे।जानकी बल्लभ शास्त्री का अधिक जीवन काब्य रचना में बिता। जन्म तिथि के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजू कुमार पूर्व प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह, परीखा सिंह,परमानंद मिश्रा,नागेंद्र पाठक,राज मोहन पाठक,गिरजा पाठक,पंचायत समिति जीतेन्द्र सिंह, पीकू लाल, भाजपा मंडल के अध्यक्ष बीरबल राय ,आनंद पाठक, राज मोहन पाठक, संतोष कुमार सुमन, नरेश पाठक ने सम्बोधित किया। उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजू कुमार ने एक कमिटी गठन करने की बात कही । ट्रस्ट बनाने पर प्रस्ताव पारित किया गया। उनके पुस्तकों को पुस्तकालय में रख कर लोगो को लाभान्वित किया जाए।

  • फतेहपुर थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष की दी गई विदाई व नए थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत

    नए थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह का स्वागत करते पूर्व थाना अध्यक्ष कुमार सौरभ

    फतेहपुर थाना परिसर में स्थानांतरित थानाध्यक्ष की विदाई व नए थानाध्यक्ष के सम्मान को लेकर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस क्रम में स्थानांतरित थानाध्यक्ष कुमार सौरभ को गणमान्य लोगों द्वारा बुके व उपहार देकर विदाई दी गई। वहीं नए थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित राजद नेता नागेंद्र यादव ने कहा की पूर्व थानाध्यक्ष कुमार सौरभ फतेहपुर में अपराध तथा शराब कारोबारियों पर अंकुश लगाने में सफल रहे। इनका कार्यकाल सराहनीय है जो कभी भुलाया नही जा सकता।

    इस मौके पर पीएसआई रविकांत कुमार, पीएसआई राजेश कुमार यादव, रामाशंकर दूबे, मनोज कुमार, ओमशंकर ओझा सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने पूर्व थाना अध्यक्ष को उपहार भेंट कर तथा पुष्प हार पहना कर सम्मानित किए। वहीं नए थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि फतेहपुर में पुलिस पब्लिक के बीच समन्वय बरकरार रखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बरकार रखने तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल मनोकामना दुर्गा मंदिर का 13 वां स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

    ✍️देवब्रत मंडल

    गया शहर के पाँचमुहानी लोको कॉलोनी स्थित मनोकामना दुर्गा मंदिर का 13 वां स्थापना दिवस सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल यह मंदिर उस वक्त से चर्चा में है, जब इस मंदिर का निर्माण आज से 12 साल पहले हुआ था। बता दें कि इस मंदिर के निर्माण न केवल लोको कॉलोनी के रहने वाले सनातन धर्म के मानने वाले लोगों ने कर सेवा की थी बल्कि इस्लाम धर्म को मानने वाले रेल कर्मचारियों और उनके आश्रितों ने भी कर सेवा के साथ अर्थ दान भी किए थे। जिसकी चर्चा हर जगह हुई।

    सोमवार को इस मंदिर के प्रांगण में प्रातःवेला की आरती से शुरू हुआ अनुष्ठान संध्या में महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। पाँचमुहानी कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित स्थापना दिवस समारोह को संपन्न कराने में लोगों का सहयोग रहा।