Blog

  • गया में थाना अध्यक्षों का बड़ा फेरबदल, प्रशांत कुमार सिंह होंगे फतेहपुर थाना के नए थाना अध्यक्ष

    गया: गया जिले में कई थाना अध्यक्षों को इधर से उधर कर दिया गया है। इसका फैसला एसएसपी आशीष भारती ने विधि व्यवस्था और क्राइम कंट्रोल को लेकर किया है। उन्होंने प्रेस रिलीज के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पु०अ०नि० आशीष कुमार मिश्रा को कोतवाली थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह सिविल लाइन थाना के नए थाना अध्यक्ष पु०नि० समीम अहमद को बनाया गया है। पु०नि० जितेंद्र कुमार को निमचक बथानी थाना के अध्यक्ष बनाए गए है। वहीं मोहनपुर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह को अब फतेहपुर थाना के नए थाना अध्यक्ष के रूप में जिम्मेवारी दी गई है। सरबहदा ओपी अध्यक्ष पु०अ०नि० अमित कुमार को बांके बाजार थाना के नए थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पु०अ०नि० अक्षय कुमार गुप्ता को सरबहदा ओपी अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बोधगया थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० आनंद राम को अब धनगईं थाना अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है।

    एसएसपी ने कहा कि इन तबादलों का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तथा जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना और अपराध को रोकना है। उन्होंने नए थाना अध्यक्षों से उम्मीद जताई कि वे अपने कार्यकाल में जनता की सुरक्षा और न्याय का ध्यान रखेंगे।

  • बालू माफियाओं को लेकर जिला प्रशासन ने दिखाया दम, बालू माफियाओं के गढ़ बन चुके तितोईया बालू घाट से 11 ट्रैक्टर जब्त

    गया: जिले में अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ ने जिला पदाधिकारी के निर्देश के बाद बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने ज़िले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एव खनिज विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आज विशेष अभियान के तहत अवैध बालू खनन / उठाव/परिचालन का जाँच एवं छापामारी किया जाए। जिसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोधगया थाना क्षेत्र के तितोयिया बालू घाट से 11 ट्रैक्टर को जब्त किया है। ज्ञात हो बोधगया थाना क्षेत्र के तितोयिया घाट से बड़े पैमाने पर बालू की अवैध उत्खनन किया जा रहा था। हालांकि इस घाट पर पुलिस के द्वारा पहले भी छापेमारी अभियान चलाया गया था।

    इसके अलावे 12 अन्य स्थानों पर भी छापेमारी किया गया है। इस छापेमारी के दौरान कुल 16 वाहन जब्त किये गए है। उसमें 1500 सीएफटी बालू एव 800 सीएफटी गिट्टी की मात्रा है। वहीं एक की गिरफ्तारी भी किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि आज की छापेमारी अभियान में कुल 5 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवानिर्वित तीन कर्मचारियों को दी गई विदाई

    फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवानिर्वित तीन कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह के द्वारा किया गया। फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दो चतुर्थवर्गीय कर्मचारी उमाशंकर, सुरेश चौधरी तथा लिपिक विनोद कुमार सिंह के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने उनके कार्यकाल पर चर्चा करते हुए कहा कि, यह लोग अस्पताल के रीढ़ की हड्डी थे, इनके जाने से हम लोगों की परेशानी कहीं ना कहीं बढ़ जाएगी, हम सभी यहां पर इनके आगे की स्वस्थ्य जीवन की कामना करते हैं। इस मौके पर डॉ संजीव कुमार, डॉ रवि शर्मा, फार्मासिस्ट विवेकानंद, समर राठौर, शक्ति कुमार, रणधीर कुमार, लिपिक संजय कुमार, दिनेश कुमार, आशा कार्यकता सहित अन्य सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

  • राजनीति हिस्सेदारी से आधी समस्याएं स्वतः ही समाप्त हो जाती है:संजय सिन्हा

    देवब्रत मंडल


    गया शहर के रामसागर रोड में स्थित बहुआर चौरा मोहल्ला में गुरुवार को ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सह गया नगर निगम के वार्ड पार्षद संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जीकेसी के वार्षिक वर्षगांठ केक काट कर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बीते वर्ष गया जिले के सभी कायस्थ परिवार के साथ जीकेसी के साथ जुड़े थे। हमलोगों के जुड़ने के साथ ही बीते साल जीकेसी का वर्षगांठ मनाया था। इस बार ग्लोबल स्तर पर मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गया जिला के कायस्थ परिवार के साथ जीकेसी का वर्षगांठ केक काट कर धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि आज कायस्थ समाज की राजनीतिक स्थिति इस समय नगण्य है। देश प्रदेश सभी जगह हमारे समाज की हालत बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा
    एक समय था जब हमारा कायस्थ समाज आधे विश्व पर राज करता था और ये राज-काज बहुत समय तक रहा। मुगलों के शासन काल मे भी हमलोग स्वयं को स्थापित किए रखा। उस समय भी बड़ा सम्मान और राजनीतिक समावेश रहा और समाज का अस्तित्व बहुत ही दमदार था। अंग्रेजी शासन काल में उच्च पदों पर रहे, लेकिन कालक्रम में राजनीतिक वजूद कम होने लगा। नब्बे के दशक में प्रवेश किया वैसे ही हमारी प्रगति, हमारे संबंध, हमारी राजनीतिक हैसियत आदि धीरे धीरे खत्म होने लगी। श्री सिन्हा ने कहा कि हम लोग सिमटने लगे और यह क्रम आज भी जारी है। इसी दशक में कायस्थ समाज में बहुत सारे संस्थाओ ने जन्म लिया। उन्होने अपने यहां पद और पदाधिकारी तो बनाए लेकिन कार्यकर्ता नहीं बना सके। इन संस्थाओ ने वायदो का पिटारा तो खोला लेकिन सब आधारहीन यह संस्थाएं राजनीतिक एवं सामाजिक विकास एवं आधार देने में नाकामयाब रहे और आज हालात है कि हम अपना राजनीतिक आधार पूरी तरह से खो चुके हैं । एक समय जो आखरी पंक्ति में खड़े हुआ करते थे। वो हमसे आगे खड़े हो गए हैं। आज जरूरत है हम राजनीतिक रूप से आगे आकर दमदार उपस्थित दर्ज कराएं। राजनीति में पुनर्स्थापित करें लेकिन ये तभी संभव है जब हम लोग आपस में चर्चा करें, एक स्वस्थ संवाद हो, खुलकर अपने विचार रखें जिससे संबंध मधुर हो और इसमें प्रगाढ़ता आए। अगर आज हम लोग अपने हक और अधिकारों के लिए जागरूक नहीं हुए तो वो दिन दूर नहीं जब हमारा अस्तित्व को नकार दिया जाए लेकिन खुशी इस बात की है कि समाज में जागृति आई है। राजनीतिक हिस्सेदारी सपना बन कर नहीं रह जाए इसलिए राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए अब एकजुटता को बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि राजनीति हिस्सेदारी से आधी समस्याएं स्वतः ही समाप्त हो जाती है या ये कह सकते कि राजनीतिक हिस्सेदारी समस्या हल करने की चाबी है। इस मौके पर चित्रांश सुनील कुमार सिन्हा उर्फ प्रभात शंकर, नवीन बिहार प्रसाद उर्फ झुन्ना, मनोज कुमार, सुजीत कुमार अम्बष्ट, नवीन कुमार सिन्हा, रंजन सिन्हा, सुमित कुमार सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा, कुमुद रंजन, अधिवक्ता अरुण कुमार सिन्हा, अनूप कुमार, रौशन कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार, शुभम सिन्हा, अभिराज सिन्हा, अधिवक्ता मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

  • 1 से 15 फरवरी तक चलने वाले स्वच्छता पखवारा का किया गया शुभारंभ

    देवब्रत मंडल

    समाहरणालय में स्वच्छता का संकल्प लेते

    गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की अंगीभूत इकाई राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के द्वारा 01 फरवरी से 15 फरवरी तक मनाये जाने वाले स्वच्छता पखवारा का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, बिहार राज्य इकाई के राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने बिहार राज्य के सभी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को सम्बोधित करते हुए स्वच्छता पर प्रकाश डालते हुए आगामी गतिविधियों की रूप रेखा पर विस्तृत रूप से चर्चा की तथा आस-पास स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाये रखने की अपील की। अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हर्ष राज ने स्वच्छता पखवारा के दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए जिला सूचना विज्ञान केन्द्र में उपस्थित कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण से कार्य क्षेत्र में उत्कृष्टता पूर्वक कार्य करने कि प्रेरणा मिलती है तथा सभी से कार्यालय को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए हर संभव कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर समाहरणालय के परिसर में स्वछता शपथ दिलायी गयी। जिसमे नेटवर्क अभियंता मनोज कुमार राय, पीयूष रंजन, लेखा सहायक असित राज, शिक्षक शिवेन्द्र कुमार मालवीय, कार्यपलक सहायक सोनू कुमार, सूरज किशोर, राजेश कुमार, शंकर रजक, मो० रिज़वान, परिचारी निरंजन कुमार एवं राजन कुमार उपस्थित रहे।

  • गया केंद्रीय कारागृह में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग का आयोजन, कैदियों को मिली सतभक्ति की प्रेरणा

    ✍️दीपक कुमार

    केंद्रीय कारागृह के बाहर खड़े संत रामपाल जी महाराज के अनुयाई

    गया: गया केंद्रीय कारागृह में बुधवार को कैदियों और कर्मचारियों के बीच एक विशेष सत्संग का आयोजन किया गया। इस सत्संग में संत रामपाल जी महाराज के प्रवचनों का प्रोजेक्टर और स्पीकर के माध्यम से प्रसारण किया गया, जिसे कारागार के लगभग दो हजार से अधिक कैदियों और जेल के कर्मचारियों ने बड़े आनंद से सुना।

    संत रामपाल जी के अनुयाइयों ने सत्संग सुनने वालों को उनकी द्वारा लिखी गई पुस्तकें “जीने की राह” और “ज्ञान गंगा” नि:शुल्क बांटीं और उन्हें सभी बुराइयों को त्यागकर एक नेक जीवन जीने की प्रेरणा दी। इस मौके पर उपस्थित संत रामपाल जी महाराज के अनुयाई भक्त पंकज दास ने बताया कि इन पुस्तकों में पूर्ण परमात्मा के अद्वितीय तत्वज्ञान का वर्णन किया गया है, जिसके अनुसार हमारे गुरुदेव संत रामपाल जी एक निर्मल समाज का निर्माण करने के लिए प्रयत्नशील हैं और वह विश्व को सतभक्ति प्रदान कर मोक्ष करवा सकते है। उन्होंने कहा कि करीब 3 हजार आध्यात्मिक पुस्तक वितरण किया गया है।

    इस मौके पर उपस्थित जिला सेवादार भक्त रूपेश दास ने बताया कि हमारे गुरुदेव संत रामपाल जी किसी भी धर्म का विरोध नहीं करते, बल्कि सभी धर्मों के ग्रंथों का सम्मान करते हैं। वह अपने अनुयाइयों को शुद्ध आचरण, सामाजिक उत्थान, नशा मुक्ति, दहेज विरोध, बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण आदि के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि गया कारागृह में आयोजित सत्संग को एक ऐतिहासिक घटना बताया और कहा कि यह उनके गुरु की कृपा है, जिसने उन्हें इस अवसर पर जेल में बंद कैदियों के बीच सत्यज्ञान का प्रचार प्रसार करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि हम आशा जताते हैं कि इस सत्संग से कारागार के बंदियों को एक नई दिशा मिलेगी और वे अपने जीवन में सुधार लाएंगे। इस मौके पर संत रामपाल जी महाराज के अनुयाई , नागेंद्र दास, मिथलेश दास, वीरेंद्र दास, सुरेंद्र दास, प्रवीण दास, केशव दास, दीपक दास, सुशील दास, सोनिया दासी, करिश्मा दासी, लक्ष्मी दासी, सुनैना दासी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे और सेवा में सहयोग किए।

  • पीरामल फाउंडेशन ने पत्रकारों के लिए कार्यशाला का किया आयोजन, पत्रकारों के लिए मीडिया फोरम का किया गया गठन

    पत्रकारों ने प्रेस क्लब भवन खुलनवाले की किया मांग

    गया जिला समाहरणालय में पीरामल फाउंडेशन के द्वारा पत्रकारों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के कई पत्रकार बंधु शामिल हुए। पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम डायरेक्टर संजय सुमन ने बताया कि पीरामल स्वास्थ्य एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था है जो पुरे देश में सरकार के साथ मिलकर कार्य कर रही है।  साथ ही बिहार में भी राज्य सरकार के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण आदि सभी विभागों के साथ मिलकर कार्य कर रही है। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य यह है कि सरकार की ओर से जो भी योजनाएं चल रही हैं उनकी जानकारी समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को मिल सके। इस पर पत्रकारों से भी सुझाव मांगा गया। साथ ही सभी पत्रकारों की सहमति से जिला स्तरीय मीडिया फोरम का गठन किया गया। इस मौके पर पीरामल फाऊउंडेशन के मीडिया के राज्य प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह, प्रमंडलीय प्रबंधक अभिनव कुमार, प्रकाश गुप्ता, एसपीएल, अरुण कुमार, पीएल, विजय कुमार, पीएल आदि उपिस्थित थे।

    श्री सुमन ने बताया कि यह संस्था 2008 से पूरे देश में चल रही है। यह संस्था देश के साथ -साथ राज्य के हर जिले में सर्वांगीण विकास के लिए पिरामल फाऊंडेशन 6 चैनल को लेकर एक ऐसा फोरम बना रही है जो सब एक साथ मिलकर जिले का विकास में सहयोग करेंगे। इसी के तहत गया में 6 चैनल का एक फोरम तैयार किया जा रहा है जिसमें युवा, मीडिया, एनजीओ, एसएचजी, पीआरआई और धर्म गुरों आदि उक्त चैनल में शामिल होंगे। साथ ही गया जिले में चार आकांक्षी ब्लॉक है जहां भी मीडिया फोरम तैयार किया जा चुका है। 

    प्रमंडलीय प्रबंधक अविनव ने बताया कि संस्था का मानना है कि जब तक ये सभी चैनल एक प्लेटफॉम पर नहीं आएंगे तब तक जिले का संर्वार्गिण विकास में तेजी नहीं आएगी। इसी को देखते हुए आज फाउंडेशन द्वारा मीडिया के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें पत्रकारों को हाईपर लोकल चैनलों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उनसे सुझाव भी मांगा गया जिसपर सभी लोग मिलकर अमल करेंगे।

    वहीं पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारों के लिए जिले में बैठने की व्यवस्था तो है लेकिन वह बंद पड़ा हुआ है। इस पर संस्था की ओर से कहा गया की भविष्य में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलेगा और उनसे पत्रकार भवन खुलवाने की निवेदन करेगा। ताकि सरकार की ओर से जो भी योजनाएं चल रही हैं उनकी पूरी जानकारी यहां से उपलब्ध हो सके। साथ ही एक बेहतर और पोजेटिव खबर लिखने में एक दूसरे का सहयोग कर सके। इसी कड़ी में आज पत्रकारों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया।

  • आईआईएम के सांस्कृतिक उत्सव में देखने को मिला देशभर के संस्थानों का उत्साह और प्रतिभा

    देर रात तक चला आईआईएम बोधगया द्वारा आयोजित एलिगांते-7.0: कार्यक्रम

    देवब्रत मंडल

    आईआईएम बोधगया ने अपने वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव एलिगांते-7.0 का आयोजन रविवार को किया। जो देर रात तक चला। प्रतिभा और उत्साह के इस तीन दिवसीय उत्सव में देश भर के विभिन्न संस्थानों द्वारा भाग लिया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों एवं विभिन्न स्पोर्ट्स प्रतिस्पर्धाओं से भरे इस उत्सव की शुरुआत 26 जनवरी 2024 को सुबह गणतंत्र दिवस समारोह के साथ हुई थी। जिसमें आईआईएम निदेशक प्रो. विनीता एस सहाय द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण होते ही समस्त आईआईएम परिसर छात्रों द्वारा राष्ट्रगान से गूँज उठा। तत्पश्चात आईआईएम निदेशक एवं मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट पी. एस. मिन्हास, कमांडेंट, ओटीए, गया द्वारा आईआईएम के नवनिर्मित खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया गया, जहां विभिन्न संस्थानों से बोधगया पहुंची खेल टीमों का परिचय कराया गया। आईआईएम बोधगया की निदेशक डॉ. विनीता एस. सहाय ने वहां उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए अपने पदों से ऊपर उठ नेतृत्व की भावना के सृजन की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन के दौरान अंतर्दृष्टि साझा की और वार्षिक उत्सव के उद्घाटन की घोषणा की। उत्सव की शुरुआत आईआईएम छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुई, जिसके बाद दर्शकों में शामिल आईआईएम बोधगया के प्रोफेसरों और लेफ्टिनेंट मिन्हास के नेतृत्व में ओटीए की टीम एवं आईआईएम बोधगया के छात्रों के बीच एक क्रिकेट मैच हुआ। दिन में विभिन्न खेल गतिविधियाँ हुईं जिनमें फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन आदि शामिल रहे और शाम का समापन छात्रों द्वारा प्रतिभा एवं संगीत भरे जैमिंग सत्र के साथ हुआ। स्टूडेंट अफेयर्स कमिटी की चेयरपर्सन प्रो. श्रीलेखा मिश्रा और स्पोर्ट्स कमिटी के चेयरपर्सन प्रो. अमरेश कुमार इस वार्षिकोत्सव के मुख्य आयोजकों में शामिल रहे। उत्सव के दूसरे दिन पूरा ध्यान सुबह से शुरू होने वाले खेल आयोजनों पर केंद्रित रहा। इस दिन ‘नव्यता’ फैशन शो शामिल रहा, जहां इंस्टिट्यूट ऑफ़ डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी (आइडिटी), मुजफ्फरपुर, बिहार और आईआईएम बोधगया के छात्रों ने भाग लिया। शाम को छात्रों ने मशहूर गायक और गीतकार असीम शर्मा और दिल्ली स्थित संगीत बैंड ‘तत्वा’ के कला प्रदर्शन का आनंद लिया। समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों का वहन करते हुए इस दिन, आईआईएम बोधगया की सीएसआर कमिटी- ‘प्रगति’ द्वारा महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूक करने के लिए ‘हैप्पी पीरियड्स’ मुहिम की शुरुआत की गई। आईआईएम से प्रो. जॉनसन अभिषेक मिंज और प्रो. सुमन चौधरी सहित समस्त ‘प्रगति’ टीम ने केंद्रीय विद्यालय ओटीए और डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं को इस संदर्भ में शिक्षित कर ‘नाइन’ द्वारा प्रायोजित निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरित किये। उत्सव के अंतिम दिन भी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ-साथ एकल गायन प्रतियोगिता और एकल नृत्य प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। क्रिएटिव डांस एकेडमी, पटना और आईआईएम बोधगया ने एकल और समूह नृत्य प्रदर्शन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल पुरस्कार वितरण समारोह में निदेशक और अतिथियों ने क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज और वॉलीबॉल में उपलब्धियां प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जीते प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ उत्सव का समापन हुआ। एनआईटी- पटना, आईआईएम- रांची, सेंट ज़ेवियर्स- पटना, एआईएमके- कोलकाता, आईडीटी- मुजफ्फरपुर और एनएसआईटी जैसे संस्थानों की उल्लेखनीय भागीदारी से एलिगांते-7.0 ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान और खेल भावना के लिए एक मंच के रूप में कार्य करते हुए एक विविध और समावेशी उत्सव के सभी पहलुओं को चिन्हित किया।

  • गया-चेन्नई एग्मोर एक्स. में रुपए लेकर कोच में बिठा रहे चार अटेंडेड को आरपीएफ ने रंगे हाथों पकड़ा

    देवब्रत मंडल

    गया आरपीएफ़ पोस्ट में गिरफ्तार नकाबपोश

    रविवार आरपीएफ की टीम ने गया के वाशिंग पिट लाइन पर खड़ी गाड़ी संख्या 12389 गया-चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस में रुपए लेकर यात्रियों को सीट दे रहे चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ़ पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि गया लोको वॉशिंग पिट लाइन में मेंटेनेंस हेतु उक्त ट्रेन खड़ी थी। प्राइवेट ऐजेंसी तुलसी इंटरप्राइजेज वाराणसी के द्वारा रखे गए चार कोच अटेंडेड (1) शशांक कुमार पिता मनोज पांडे पता परिया थाना बाराचट्टी जिला गया(2) अनिल रविदास पिता मथुरा रविदास पता बेलो थाना वजीरगंज जिला गया(3) हरेंद्र कुमार पिता राजकुमार दास पता बेलो थाना वजीरगंज जिला गया (4)सोनू कुमार विश्वकर्मा पिता अशोक विश्वकर्मा प्रताप नई बस्ती थाना कोतवाली जिला चंदौली को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी उपरोक्त गाड़ी में गया से चेन्नई तक कोच अटेंडेंट के रूप में कार्य करने हेतु आधिकारिक तौर पर अधिकृत किए गए थे। जो इस ट्रेन के जनरल कोच में यात्रियों को बैठने हेतु अवैध पूर्ण रूप से प्रति यात्री ₹100 लेकर वॉशिंग पिट पर ही में ही बैठा रहा था। जिसे आरपीएफ पोस्ट गया के अधिकारी एवं बल सदस्य के द्वारा रंगे हाथ इन चारों कोच अटेंडेंट को पकड़ लिया गया जांच के क्रम में यात्रियों से अवैध रूप से वसूल किए गए कुल 1540 रुपया बरामद हुआ। उन्होंने बताया चारों को गिरफ्तार कर रेल अधिनियम की धारा 145,146 एवं 155 के तहत मुकदमा कांड पंजीकृत कर न्यायालय में उपस्थापित कराया गया। उन्होंने बताया आरपीएफ गया द्वारा पूर्व में भी इस तरह के अवैध उगाही करते हुए संवेदक द्वारा प्रतिनियुक्त सफाई कर्मी सुपरवाइजर को 2023 में गिरफ्तार करते हुए अग्रिम कार्रवाई की गई है।

  • जीबीएम कॉलेज में 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न

    गया। गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय में देश के 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) जावैद अशरफ़ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्रधानाचार्य के नेतृत्व में प्रो अफ़शाँ सुरैया, डॉ सहदेव बाउरी, डॉ नूतन कुमारी, डॉ शगुफ्ता अंसारी, एनसीसी सीटीओ डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ पूजा, डॉ जया चौधरी, डॉ पूजा राय, डॉ नगमा शादाब, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ अमृता घोष, डॉ प्यारे माँझी, डॉ फरहीन वजीरी, डॉ रुखसाना परवीन, डॉ बनिता कुमारी, प्रीति शेखर, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ कृति सिंह आनंद, दरख्शाँ बानो, शिक्षकेत्तर कर्मी रूही खातून, रेणु सिंह, राजेश कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार, रौशन कुमार, नीरज कुमार, अभिषेक कुमार भोलू तथा अभिषेक कुमार, एनसीसी कैडट्स एवं उपस्थित सभी छात्राओं ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर भारतीय गणतंत्र की गरिमा एवं स्मिता को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन