Blog

  • गया में अपराधियों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली ,मौके पर ही मौत

    गया में अपराधियों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली ,मौके पर ही मौत

    गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के रौणा गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना देर रात दो बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान कोंच थाना क्षेत्र के रौना गांव निवासी प्रदीप पासवान के बेटे भुजल पासवान के रुप में हुई है। घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की घटना के बाद मृतक के परिजन चित्कार मारकर रो रहे हैं। बच्चे और महिलाएं विलाप कर रही हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात करीब दो बजे भुजल पासवान अपने घर में परिवार के साथ सोया हुआ था। उस घर में दरवाजे नहीं हैं सिर्फ पर्दा लगा हुआ है। इस दौरान हथियारबंद अपराधी घर में घुसे, भुजल पासवान को सोए अवस्था में गोली मारी जो दाहिने कांख में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद कोंच थानाध्यक्ष अविनाश कुमार दल बल के साथ रौना गांव पहुंचकर घटना की जांच कर रही है। परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है और घटना करने वालों के बारे में भी छानबीन कर रही है। फिलहाल परिजनों ने किसी का नाम पुलिस के सामने नहीं लिया है। किसी से दुश्मनी की बात भी नहीं बताई है। बहरहाल कोंच थाना की पुलिस शव को गुरुवार की सुबह बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल को भेज दी है।

    महताब अंसारी ,कोंच संवाददाता

  • बिहार में सात वर्षों में सात पत्रकारों की हुई हत्या, बीएसपीएस की बिहार इकाई ने दिया धरना, मुख्य सचिव को सौंपा गया ज्ञापन

    बिहार में सात वर्षों में सात पत्रकारों की हुई हत्या, बीएसपीएस की बिहार इकाई ने दिया धरना, मुख्य सचिव को सौंपा गया ज्ञापन

    बिहार में पिछले सात वर्षों (2016-2023) में सात पत्रकारों की हत्या हुई है। इसके अलावा, पत्रकारों पर जानलेवा हमले के दर्जनों मामले दर्ज हैं। ताजा मामला अररिया के पत्रकार विमल यादव की 18 अगस्त को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पत्रकारों पर हुए कातिलाना हमले, जान से मारने की धमकी, झूठे मुकदमें आदि की फेहरिस्त काफी लंबी है। जिसकों लेकर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा बिहार के पटना में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के पत्रकार शामिल हुए एवं अपनी 11 सूत्री मांग रखी। पत्रकारों की मांगो में मुख्य रूप से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना, झूठे मुकदमें में फंसाए गए पत्रकारों को अविलंब न्याय दिलाना, आत्मरक्षा के लिए हथियार का लाइसेंस दिलाना इत्यादि शामिल था। पत्रकारों के इन सभी मांगों को देखते हुए भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमिटी ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमीर सुबहानी को एक ज्ञापन सौंपा। वही पत्रकारों के 11 सूत्री मांगों के साथ ही मोतिहारी हिन्दुस्तान टाईम्स व बॉर्डर न्यूज मिरर के वरीय पत्रकार सागर सूरज पर हुए जानलेवा हमलें में शून्य पुलिसिया कार्रवाई एवं पत्रकार नीरज सिंह को झूठे मुकदमें में फंसाए जाने को लेकर बिहार सरकार मुख्य सचिव से विस्तृत रूप से चर्चा कि गयी। मुख्य सचिव ने उपरोक्त विषय में चिंता जताते हुए कहा कि पत्रकार सिर्फ कलम चलाना जानते हैं।

    एक कलम चलाने वाला किसी प्रकार की हिंसा नही कर सकता। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के मामलों में पुलिस पदाधिकारी अपराधियों की तरह व्यवहार ना करें एवं पत्रकारों के साथ आपसी सामंजस्य बनाते हुए मामलें का निष्पादन करें। पत्रकारों पर हो रहे झूठे मुकदमे एवं जानलेवा हमले को लेकर उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर दर्ज प्राथमिकी की अविलंब जांच कर कार्रवाई करें एवं पत्रकारों के मामले को अधिकारी गंभीरता से लें। ज्ञापन सौपनें वाले सात सदस्यीय कमिटी में मोतिहारी के वरीय पत्रकार सागर सूरज, अशोक वर्मा, नीरज कुमार, राजेश कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार पटना के नीरज कुमार इत्यादि शामिल थे। वही धरना कार्यक्रम में मोतिहारी से संजीव जायसवाल, राजेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, शिव तिवारी, सुधांशु कुमार, अवनीश कुमार, अरविन्द कुमार, संजय श्रीवास्तव, प्रिंस चौबे, विजेन्द्र कुमार, शुभम कुमार, रौशन कुमार, कुमार गौरव, पंकज कुमार, मिथलेश कुमार, राजन सिंह राजपूत, धिरज कुमार, पप्पू कुमार एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकार के साथ ही बिहार के अन्य जगहों से भी पत्रकार साथी शामिल थे।

  • केंदीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का बेलागंज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

    केंदीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का बेलागंज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

    अजीत कुमार ,बेलागंज

    एक कार्यक्रम में शामिल होने पटना से गया जा रहे भाजपा के वरिष्ट नेता सह केंदीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का बेलागंज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पार्टी के गया जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुमार सत्यशील के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को फूल मालाओं से लाद दिया। नेता नित्यानंद राय ने रूककर कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर सरकार बनाने जा रही है। इसके लिए आज से हीं कार्यकर्ता अपना कमर कस लें।

    श्री राय ने कहा कि बिहार में सुशासन के नाम से मशहूर सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के गोद में जा बैठी है। बिहार के मुखिया राज्य कि जनता की समस्याओं से लापरवाह विपक्ष को गोलबंद करते फिर रहे हैं। जो जनता नीतीश कुमार को जंगलराज से मुक्ति के लिए बिहार का बागडोर दिया था। आज उसी जंगलराज के निर्माताओं के गोद में जा बैठे हैं। मौके पर पार्टी के वरिष्ट नेता सरजू ठाकुर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार, भाजपा नेता सह संघ प्रचारक काशी प्रसाद यादव, राजेश शर्मा, विनोद कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • ब्रेकिंग न्यूज: महाबोधि मंदिर परिसर में कार्बाइन से चली गोली, एक सैप जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    ब्रेकिंग न्यूज: महाबोधि मंदिर परिसर में कार्बाइन से चली गोली, एक सैप जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    बोधगया के महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक जवान की मौत गोली लगने से हो गई है। घटना के बाद कुछ देर के लिए पर्यटकों को मंदिर में आने जाने से रोक लगा दिया गया था, लेकिन वरीय पुलिस पदाधिकारी के घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद पर्यटकों को मंदिर में आने जाने दिया जाने लगा है। घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है। जिला प्रशासन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बीटीएमसी बोधगया में पुलिस जवान को गोली लगने की घटना के संबंध में जिला पदाधिकारी गया को बीएसएफ के कमांडेंट से वार्ता हुई है। प्रथम दृष्टया में पुलिस जवान के गिरने के बाद कारवाईन की गोली लगने से घटना कारित होने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी कुछ देर में दी जाएगी। मौके पर प्रशासन एवं पुलिस के वरीय पदाधिकारी कैम्प कर मामले की जांच कर रहे हैं।

    वहीं गया एसएसपी आशीष भारती ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार आज लगभग 1:40 पर महाबोधि मंदिर परिसर बोधगया के अंदर गोलियों की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर महाबोधि मंदिर के अंदर तैनात पुलिस बल तुरंत अलर्ट हो गए और जिला पुलिस बल तथा विशेष सशत्र बल के वरीय पदाधिकारियो को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाते ही वरीय पुलिस अधीक्षक गया, नगर पुलिस अधीक्षक, गया समेत जिला पुलिस बल के अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गए। घटनास्थल पर हवलदार अमरजीत कुमार यादव बिहार स्वाभिमान बटालियन का शव पाया गया। शव के पास ही उनका सरकारी हथियार कारबाइन मौजूद पाया गया। घटनास्थल के अवलोकन से प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है की हवलदार अमरजीत कुमार यादव के सरकारी कार्बाइन से किसी कारण दुर्घटनावश गोली चल गई है और अपने हथियार से ही उन्हें गोली लग गई है जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई है। घटनास्थल को तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान हेतु विधिवत सुरक्षित कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम एवं अन्य अनुसंधान इकाइयों को तुरंत घटनास्थल पर बुलाया जा रहा है। वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर ही कैंप कर गहन अनुसंधान कर रहे हैं। इस घटना के तुरंत बाद लगभग आधे घंटे के लिए महाबोधि मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश रोका गया था, जिसे आवश्यक जांच पड़ताल के बाद पुन आरंभ कर दिया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी जा रही है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है। घटना के कारणों के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है।

  • फतेहपुर थाना क्षेत्र के झुरांग में 32वर्षीय युवक का शव बाइक समेत गढ्ढे से बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के झुरांग में 32वर्षीय युवक का शव बाइक समेत गढ्ढे से बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

    रिपोर्ट – मनोज कुमार

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के झुरांग और बरदाग के बीच में सड़क किनारे गड्ढे में बाइक गिरने से बाइक सवार 32वर्षीय युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गुरुवार देर शाम को झुरांग गांव से झुरांग गांव स्थित अपने जीजा जी को उसके घर पर छोड़कर अपना घर वापस लौट रहा था। लेकिन शुक्रवार सुबह बाइक सहित युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में सड़क किनारे गढ्ढे में गिरा मिला। कुछ ग्रामीणों का कहना है की युवक की मौत संदेहास्पद लग रहा है। वहीं कुछ इसे सड़क हादसा बता रहे है। वहीं इस घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा फतेहपुर थाने और गुरपा ओपी को शुक्रवार को अहले सुबह में दी गई। मृतक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के रहनेवाले जितेन्द्र कुमार पिता महावीर यादव ग्राम केवला, नावाडीह के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गुरपा ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन थाने में नही दी गई है।

  • शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा आयोजित रक्तदाता सम्मान समारोह में 100 से अधिक रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

    शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा आयोजित रक्तदाता सम्मान समारोह में 100 से अधिक रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

    गया के जाने माने संस्था शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के द्वारा मानपुर खंजाहापुर स्टार लाइब्रेरी में रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि वजीरगंज डीएसपी कुमार वैभव , बुनियादगंज थाना अध्यक्ष मुन्ना सर, शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के मानपुर नगर अध्यक्ष चंद्रकांत पाटेश्वरी , डॉक्टर चंद्रशेखर कुमार सहित तमाम अतिथियों के द्वारा मानपुर के सभी 100 रक्तदाता को सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।


    इस मौके पर उपस्थित शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के संस्थापक सोनी कुमार वर्मा ने बताया कि इस तरह के आयोजन से रक्तदाताओं में ऊर्जा उत्पन्न होती है और नियमित 3 महीने में रक्तदान के लिए लोग तैयार रहते है यही कारण है की आज हमारी संस्था के यूथ ब्रिगेड ने अभी तक 11 हजार लोगो को निशुल्क रक्त देकर जान बचाई है। साथ ही यूथ ब्रिगेड के 65 सदस्यों ने नेत्रदान और अंगदान का संकल्प पत्र भी भरा है जो मरणोप्रांत समाज का काम आएगी। यूथ ब्रिगेड के संस्थापक सोनी बर्मा ने बताया की बागेश्वरी मंदिर और खंजाहापुर दोनो जगह पर रक्तदान करने वाले को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सचिन राज, टुनटुन कुमार, राकेश कुमार, राजीव कुमार, अजय कुमार, अनुज चौधरी, सागर चौधरी, आदित्य कुमार, अमन कुमार सहित सैकड़ों यूथ ब्रिगेड के सदस्य मौजूद रहे।

  • चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

    चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

    महताब अंसारी ,कोंच

    कोंच। स्थानीय कोंच थाना क्षेत्र के कर्मा गांव से चोरी के आरोप में दो युवकों को पकड़कर ग्रामीणों ने सोमवार की शाम पुलिस को सौंप दिया जिसका वीडियो वायरल भी हुआ है।
    संवाद सूत्र ने बताया कि बीते पंद्रह दिन पूर्व से करमा गांव में दो बार चोरी हुई। जिसमें पहले दिन बिनोद यादव का डीजल, धान का झरना मशीन, ट्रैक्टर का केजुअल चोरी हुई थी उसके बाद बीते दो दिन पूर्व बिनेशर यादव का डीजल चोरी हुई। उसके बाद देर रात करीब एक बजे करमा गांव से दो आरोपित चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पूछताछ किया।

    ग्रामीणों के चंगुल से मुखिया गुप्ता यादव ने छुड़ाया और अपने घर पर रखा और पुलिस सोमवार की शाम साढ़े चार पर आई तो अपने साथ थाना ले गई। चोरी की समान को कभी गुरारू तो कभी टिकारी बाजार में बेचने की बात बता रहा है। इसमें बाइक और पिक अप गाड़ी इस्तेमाल करने की भी बात बताया जा रहा है। पकड़े गए चोर की पहचान ग्राम करमा निवासी सौरभ कुमार एवं ग्राम चतुरी बीघा निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है और पकड़े गए उक्त दोनों युवकों को कोंच पुलिस थाना ले गई है। वहीं, दो अन्य चोर फरार है जो सिमरा गांव का बताया जा रहा है।

  • कोंच में जमीनी विवाद में भाई ने चचेरे भाई को गोली मारकर की हत्या

    कोंच में जमीनी विवाद में भाई ने चचेरे भाई को गोली मारकर की हत्या

    Desk news कोंच। प्रखंड के असलेमपुर पंचायत अंतर्गत सिंघड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर भाई ने दिनदहाड़े गोली मारकर अपने चचेरे भाई को गोली मारकर कर हत्या दिया। बताया जा रहा है की सिंघडा गांव के रहनेवाले राजू सिंह ने ही अपने चचेरे भाई श्यामनन्दन की हत्या कर दी है। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। खास बात यह कि राजू सिंह ने इस वारदात को घर से बुलाकर भाई के घर की दरवाजे पर ही अंजाम दिया है। हालांकि घटना के वक्त गांव के कुछ लोग भी मौजूद थे पर सभी के सभी सकते में पड़े रह गए और मूक दर्शक बने रहे।

    जानकारी के अनुसार राजू सिंह व श्यामनन्दन सिंह के बीच जमीन का लंबे समय से विवाद चल रहा था। लोगों का कहना है कि राजू सिंह दोपहर करीब 11 बजे श्यामनन्दन के घर पर आया और श्यामनन्दन के छोटे भाई को कहा कि अपने बड़े भाई को बुलाकर लाओ। कुछ बात करनी है जरूरी है। इस पर उसने श्यामनन्दन को घर से बुला ले आया। लेकिन जैसे ही श्याम नन्दन ने घर के बाहर की दरवाजे पर कदम रखा ही था कि राजू सिंह ताबड़ तोड़ दो गोली श्यामनन्दन के सीने में दाग दी। इससे श्यामनन्दन अचेत होकर गिर पड़े और राजू सिंह मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया जहां श्यामनारायण सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित किया। वहीं मौके पर कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद दल बल के साथ पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

  • मिट्टी के दीवार गिरने से दबकर दो बच्चियों की मौत के बाद गांव में मचा कोहराम, घटना की खबर पाकर पहुंचे कृषि मंत्री , पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का दिया आश्वासन

    मिट्टी के दीवार गिरने से दबकर दो बच्चियों की मौत के बाद गांव में मचा कोहराम, घटना की खबर पाकर पहुंचे कृषि मंत्री , पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का दिया आश्वासन

    गया। जिले के टनकुप्पा प्रखंड के फतेहपुर थाना क्षेत्र के सुरंगा बिगहा में दोपहर के समय मिट्टी की दीवार गिर जाने की वजह से दो बच्चियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पांच बच्चिया मिट्टी की दीवार के पास ही खेल रही थीं। तभी अचानक से मिट्टी को दीवार भर भरा के खेल रही बच्चियों पर गिर गई। जिसके कारण दो बच्चियों की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सुरंगा बिगहा निवासी श्यामदेव यादव का मिट्टी का घर था जहां बच्चियां खेल रही थी। इस हादसे में श्याम देव यादव की नातिन भी शिकार हुई है। अन्य तीन घायलों का इलाज फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है जबकि एक बच्ची का इलाज करियादपुर गांव में ही हो रहा है।घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे कृषि मंत्री पीड़ित परिवारों को दिया हर संभव मदद का आश्वासन

    घायलों का हालचाल लेते कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत पासवान

    इस हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ग्राम सुरूगांबीघा पहुचें जहाँ मृत पडी बच्ची संध्या कुमारी के पिता उपेंद्र यादव एवं मृत अनुष्का कुमारी के पिता अशोक यादव और घायल गुनगुन कुमारी पिता उपेंद्र यादव, अंकित कुमार पिता संदीप यादव सभी सुरूगांबीघा और प्रीति कुमारी पिता महेंद्र यादव जो अपनी नानी सुरूगाबीघा रहती थी सभी बच्चों के परिवार से मिलकर माननीय कृषि मंत्री ने इस हृदयविदारक दुख में हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया और उनके परिवार के साथ खड़े रहने की बात की। इस मौके पर माननीय कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने सभी पीड़ित परिवारों को सहयोग राशि दिए।
    इस मौके पर जागरनाथपूर् पंचायत के मुखिया सहित ग्रामीण जनता और सामाजिक कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

    वहीं इस संबंध में जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने बताया की
    टनकुप्पा प्रखंड के सुरंगा बिगहा गांव में दीवार गिरने से दो बच्चे की मृत्यु हुई है। ये बेहद ही दुखद घटना है। पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी टनकुप्पा द्वारा मृतक के परिजन को उपलब्ध करा दिया गया है। गैर प्राकृतिक आपदा श्रेणी के लिए विभाग को चार लाख अनुदान राशि के लिए विभाग को अनुशंसा भेजी जा रही है।

  • स्वास्थ्य जीवन का सबसे बड़ा दौलत है: सीमा कुशवाहा

    स्वास्थ्य जीवन का सबसे बड़ा दौलत है: सीमा कुशवाहा

    पंचानपुर के रिवाइंड फिटनेस जिम का किया उद्घाटन

    टिकारी संवाददाता: पंचानपुर के रिवाइंड फिटनेस जिम का रविवार को भव्य उद्घाटन हुआ। चर्चित युवा नेत्री सीमा कुशवाहा ने गणमान्य अतिथियों के बीच फीता काट कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज हमे तथागत बुद्ध की ज्ञान स्थली गया आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिन्होंने पूरे विश्व को शांति का संदेश दिया। आगे कहा कि आज के दौर में स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी दौलत है। अगर आप स्वस्थ हैं तो हर जीवन की मुकाम हासिल कर सकते है। भागदौड़ की दुनिया मे शरीर को फिट रखने के लिए जिम जीवन का अभिन्न अंग बन गया है।

    समारोह में मौजूद आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी रौशन गहलौत ने कहा कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वच्छ विचार का जन्म होता है और तभी स्वस्थय समाज का निर्माण। उद्घाटन से पूर्व महिला नेत्री कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ पंचानपुर चौक पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि किया। इस मौके पर पंचानपुर ओपी अध्यक्ष राम राज सिंह के साथ जिम संचालक मुकेश कुमार, सुशील वर्मा, सौरव वर्मा, पिंटू दांगी, सूरज गुप्ता, शुभम कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि और युवा मौजूद थे।