Blog

  • ब्रेकिंग: गया शहर में एक मकान का छज्जा टूटकर गिरा, एक युवती की हालत गंभीर

    ब्रेकिंग: गया शहर में एक मकान का छज्जा टूटकर गिरा, एक युवती की हालत गंभीर

    गया शहर के मीर सफ़ायत रोड, फतेहगंज मोहल्ले में रविवार की शाम एक मकान का छज्जा अचानक टूटकर गिर गया। छज्जे पर एक युवती खड़ी थी, जो छज्जे के साथ जमीन पर गिर गई। जिससे उसे गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से युवती को इलाज के अस्पताल ले जाया गया है। जिस मकान का छज्जा टूटकर गिरा है, वह मकान जिले के वजीरगंज निवासी का बताया गया है। घायल युवती का नाम सीमा बताया जा रहा है। जिसकी उम्र करीब 21-22 वर्ष बताई गई है। जिसके पिता का नाम मुन्ना बताया गया है। जो ठेले पर पान की दुकान चलाते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग दौड़े और घायल युवती को अस्पताल ले गए।

    वरीय संवाददाता देवव्रत मंडल

  • कृषि मंत्री के औचक निरीक्षण में पदाधिकारी मिले गायब

    टिकारी संवाददाता: कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने शनिवार को प्रखंड कृषि कार्यालय टिकारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कृषि पदाधिकारी सहित कई कर्मी गायब मिले। लगभग दो घंटे कार्यालय में रहकर मंत्री ने आकस्मिक फसल योजना की समीक्षा की। साथ ही योजना के तहत किसानों को उपलब्ध कराये गए बीजों का मिलान किया और दो दर्जन से अधिक किसानों को स्वयं फोन कर बीज प्राप्ति और बुआई की स्थिति की जानकारी ली। सभी किसानों ने मोबाइल कॉल पर मंत्री को आठ किलोग्राम मक्का का बीज मिलने की बात कही। कृषि मंत्री ने किसानों से बीज बोने के बाद उसकी तस्वीर भेजने का अनुरोध किया। इस क्रम में किसान राजीव कुमार ने कृषि कार्यालय पहुंचकर यूरिया खाद निर्धारित से अधिक दाम पर मिलने की शिकायत की।

    कृषि मंत्री ने कार्यालय से टिकारी प्रखंड के खाद विक्रेताओं की सूची मांगी और किसान बनकर कॉल किया। कई दुकानदारों ने यूरिया खाद उपलब्ध नहीं रहने की बात कही। कुछ दुकानदारों ने फोन पर दाम नहीं बताकर दुकान में संपर्क करने की बात कही। किसानों की सूची के मिलान के बाद मंत्री ने कृषि समन्वयक सुषमा कुमारी और मीना खुशबु सोरेंग को कहा कि क्षेत्र के छोटे किसानों तक योजना सही तरीके से पहुंचाये। उन्होंने ने योजना में किसी तरह की गड़बड़ी पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। कार्यालय में उपलब्ध नहीं रहने वाले समन्वयकोंं को मंत्री ने उनके मोबाइल नंबर पर कॉल किया और कार्यालय में नहीं रहने का कारन पूछा। कुछ ने क्षेत्र में रहने की बात कही तो मंत्री ने वीडियो कॉल करने को कहा लेकिन समन्वयक ने वीडियो कॉल नहीं किया। एक समन्वयक के पिता ने कॉल उठाया और कहा कि बेटा आज ऑफिस नहीं गया है। मंत्री ने कहा कि समन्वयकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

    वंही निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के विभागीय कार्य से जिला में रहने की बात कही गयी। जबकि प्रखंड कृषि पदाधिकारी के मेडिकल लिव पर चले जाने की स्थिति में प्रभारी बीएओ मिट्टी जांच केंद्र गया में थे। वंही निरीक्षण के दौरान कई किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, कार्यपालक सहायक, लिपिक, सहायक तकनीकी प्रबंधन आदि उपस्थित और कई कृषि कर्मी अपने कार्य क्षेत्र में भ्रमण पर थे। मौके पर जिला पार्षद सुरेश प्रसाद यादव, राजद के प्रखंड अध्यक्ष बंटी यादव, गौरी पासवान आदि कई लोग मौजूद थे।

  • ऑपरेशन के दो माह बाद मरीज की मौत पर परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा

    ऑपरेशन के दो माह बाद मरीज की मौत पर परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा

    टिकारी संवाददाता: नगर क्षेत्र के सलेमपुर में संचालित अवैध नर्सिंग होम में शनिवार को मरीज की मौत ऑपरेशन होने के बाद हो गई। जिसके बाद स्वजनों ने नर्सिंग होम में जमकर बवाल काटा। मृतिक थानाक्षेत्र के भैंसमारा की रहने वाली थी। मृतका के पति मुकेश मांझी ने बताया कि पत्नी उषा देवी का बच्चेदानी का ऑपरेशन दो माह पूर्व डा. अभिषेक कुमार के यहां कराया था। ऑपरेशन के बाद से उषा की तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद डा. अभिषेक पटना में अपने ही परिचित डॉक्टर के पास ले गये। लेकिन तबियत में सुधार न होने के बाद गया लाया।

    वहां भी तबियत नही सुधरी। इस दौरान इलाज के क्रम में महिला का पांच बार ऑपरेशन किया गया जिसमें लाखो खर्च हुआ। शनिवार को उषा की मौत हो गई। जिसके बाद स्वजन शव को लेकर डा अभिषेक कुमार के नर्सिंग होम पर आ गये और हंगामा करते हुए मुआवजे की मांग करने लगे। स्वास्थ्य महकमा की लापरवाही के कारण क्षेत्र में दर्जनों अवैध नर्सिंग होम का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है।

  • पाईबिगहा ओपी भवन का एसएसपी ने किया उद्घाटन

    पाईबिगहा ओपी भवन का एसएसपी ने किया उद्घाटन

    अजीत कुमार ,बेलागंज

    लगभग चार करोड़ रूपए के लागत से बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के सौजन्य से निर्मित पाई बिगहा ओपी भवन का शुक्रवार को जिले वरीय पुलिस अधीक्षक ने उद्घाटन किया। इस दौरान एसएसपी आशीष भारती ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के द्वारा निर्मित इस ओपी भवन में मॉडल थाना की सारी सुविधाएं दी गई है। जहां महिला – पुरुष कैदियों के लिए अलग अलग हाजत, शिकायत कर्ताओं के लिए प्रतीक्षालय, मीटिंग कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क सहित हर पर की सुविधाएं उपलब्ध है। वहीं एसएसपी ने भवन के उद्घाटन के उपरांत कार्यक्रम में आते आम लोग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बात की। इस दौरान सभी लोगों ने ओपी में पदस्थापित अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों के कार्य की सराहना की। उद्घाटन सत्र से पूर्व ओपी प्रभारी अजय कुमार द्वारा सपत्नीक पूजा पाठ किया गया। मौके पर उपस्थित आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ कर पुलिस कर्मियों का गृहप्रवेश कराया। वैदिक कर्मो के बाद एसएसपी ने फीता काट और नारियल फोड़कर नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया।

    एसएसपी आशीष भारती ने पूरे भवन का बारीकी से घूम घूमकर जांच किया एवं मौके पर उपस्थित बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के एसडीओ संजय कुमार और जेई अभिषेक कुमार से भवन निर्माण में किए गए कार्यों की समीक्षा की। कार्यक्रम के दौरान मौके पर ग्रामीण एसपी रवीश कुमार, डीएसपी विधि व्यवस्था खुर्शीद आलम, चंदौती सर्किल इंस्पेक्टर मितेश कुमार, मेन थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, बेलागंज थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह, चाकंद थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह, स्थानीय मुखिया एवं सरपंच सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी, गृह रक्षवाहिनी, ग्राम रक्षा दल के जवान और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • अररिया में पत्रकार की हत्या, भाजपा ने जताई चिंता, की सीबीआई से जांच की मांग

    अररिया में पत्रकार की हत्या, भाजपा ने जताई चिंता, की सीबीआई से जांच की मांग

    बिहार के अररिया जिले के दैनिक जागरण के पत्रकार बिमल कुमार यादव की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना की निंदा भारतीय जनता पार्टी ने की है। गया जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश चिंटू सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के पहरेदार और निर्भीक पत्रकार बिमल कुमार यादव की हत्या की जाती है। जबकि इसके पूर्व सरपंच भाई की हत्या हो चुकी है। न्यायालय में मामला चल रहा है। जिसमें इनकी गवाही होना था लेकिन गवाही के पहले ही घर में हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। अपराधियों के द्वारा लोकतंत्र की आवाज को दबाने के लिए हत्या की गई है। जो बिहार को शर्मशार करता है।

    इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। इस घटना की जॉच सीबीआई से कराने और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए एवं परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग नेताओं ने की है। इस घटना की निंदा करने वाले भाजपा नेता महेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, लोकसभा संयोजक क्षितिज मोहन सिंह जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, पूर्व मीडिया प्रभारी युगेश कुमार, अजय कुमार, करुणा कुमारी, प्रीति सिंह, सम्फुल देवी, अनुज कुमार जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर, महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव, रंजन कुमार सिंह, पप्पू चंद्रवंशी, जिलामंत्री बिनोद सिंह, कमल सिन्हा, भुवन मोहिनी, धर्मेंद्र यादव, बंदना कुमारी, ललिता देवी, सुधांशु मिश्रा,डॉ चंद्र किरण, रामप्रवेश सिंह, प्रशांत कुमार, दीपक पाण्डेय,रंजीत सिंह, राजेश सिंह आदि हैं।

  • गया के शिक्षक पुत्र शिवेंद्र मालवीय वाराणसी में आयोजित Y 20 समिट हुए शामिल, मुख्यमंत्री रहे मुख्य अतिथि

    गया के शिक्षक पुत्र शिवेंद्र मालवीय वाराणसी में आयोजित Y 20 समिट हुए शामिल, मुख्यमंत्री रहे मुख्य अतिथि

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    G-20 के आधिकारिक सहभागी समूह Y 20 में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा नामित करने के पश्चात केंद्रीय विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक जैनेंद्र कुमार मालवीय के पुत्र शिवेंद्र कुमार मालवीय वराणसी में आयोजित होने वाले Y 20 समिट में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार अनुराग ठाकुर उपस्थित रहे। श्री मालवीय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को संबोधित करते हुए युवाओं को उनकी ऊर्जा शक्ति से परिचित कराया तथा स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए युवाओं के महत्वपूर्ण योगदान से अवगत कराया। साथ ही वराणसी की ऐतिहासिक एवं पौराणिक विशेषताओं को साझा किया। इसके पूर्व युवा कार्यक्रम एवं खेल, मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा KIIT, भुवनेश्वर में आयोजित Y 20 के परामर्श कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में शिवेंद्र मालवीय प्रतिनिधित्व कर “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना विकसित करते हुए G-20 देशों के प्रतिनिधिगण के समक्ष ” कार्य का भविष्य: उद्योग 4.0, नवाचार और 21वीं सदी के कौशल विषय के तहत “डिजाईनिंग डिसरप्टिव टेक्नॉलाजी” विषय पर अपना विचार व्यक्त किया था। जहाँ उनकी प्रस्तुति शानदार रही थी।

  • रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर, कुछ ट्रेनों का ठहराव देने का निर्णय, देखें सूची

    रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर, कुछ ट्रेनों का ठहराव देने का निर्णय, देखें सूची

    रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कुछ ट्रेनों के प्रायोगिक तौर पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पटना और सासाराम के मध्य चलने वाली 03611/03612 पटना-सासाराम-पटना पैसेंजर स्पेशल का पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के नगरीग्राम हाल्ट पर 01 मिनट का प्रायोगिक तौर पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। जबकि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हैदराबाद और रक्सौल के मध्य चलने वाली वाली गाड़ी संख्या 17005/17006 हैदराबाद- रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस का नागपुर मंडल के राजनांदगांव स्टेशन पर एवं बिलासपुर मंडल के रायगढ़ स्टेशन पर 02 मिनट का प्रायौगिक तौर पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। वहीं रेलयात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी संख्या 22971 बांद्रा टर्मिनल-पटना एक्सप्रेस का मुंबई सेंट्रल मंडल के व्यारा स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

  • रेल महाप्रबंधक ने डीडीयू मंडल के 15 स्टेशनों पर आईपी आधारित केंद्रीय पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम का किया शुभारंभ

    रेल महाप्रबंधक ने डीडीयू मंडल के 15 स्टेशनों पर आईपी आधारित केंद्रीय पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम का किया शुभारंभ

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा द्वारा बुधवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में डीडीयू मंडल के अंतर्गत 15 स्टेशनों पर आईपी आधारित सेंट्रलाइज्ड पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत स्टेशनों पर सुविधाओं के उन्नतिकरण के क्रम में डीडीयू मंडल के इन स्टेशनों पर इस आधुनिक अनाउंसमेंट सिस्टम की शुरुआत की गई है।

    डीडीयू मंडल के डेहरी ऑन सोन, सासाराम, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ रोड, रफीगंज, गुरारू, हैदर नगर, जपला, कुदरा, मोहम्मदगंज, नबीनगर रोड, बिक्रमगंज, चंदौली मझवार, दुर्गावती, पीरो स्टेशनों पर आईपी आधारित इस केंद्रीय पब्लिक एड्रेस सिस्टम की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया इस सिस्टम की स्थापना हो जाने से इन स्टेशनों पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम का एकीकरण हो गया है। इस आधुनिक सिस्टम का उद्देश्य केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से किसी भी रेलवे स्टेशन या रेलवे स्टेशनों के समूह में यात्रियों और कर्मचारियों के लिए स्वचालित और मैन्युअल ध्वनि घोषणा प्रसारित करना है।

    देरी अधिसूचना, मार्ग परिवर्तन सहित यात्रियों से संबंधित सूचनाएं, खोया-पाया, सरकारी जागरूकता कार्यक्रम आदि के संबंध में बड़े पैमाने पर सूचनाएं प्रसारित की जा सकेंगी। किसी भी घोषणा का पूर्व निर्धारण किया जा सकेगा। इसके अलावा महाप्रबंधक श्री शर्मा द्वारा डीडीयू जंक्शन पर बन रहे नए आरआरआई सिस्टम की कार्य प्रगति का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता सहित संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • स्वतंत्रता दिवस पर रामकांती नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम

    स्वतंत्रता दिवस पर रामकांती नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम

    टिकारी संवाददाता: 77 वीं स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रामकांती नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल, सहबाजपुर, पंचानपुर में झंडोत्तोलन के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक मणिकांत कुमार ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। जिसके बाद एएनएम का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों ने गीत-संगीत, नाटक, नृत्य आदि की रंगारंग प्रस्तुति दिया। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को संस्था के सचिव डॉ. रामाशीष प्रसाद ने प्रथम स्थान के लिए खुशबू कुमारी, द्वितीय के लिए रूपम कुमारी तृतीय स्थान के लिए मधु कुमारी को पुरस्कार प्रदान किया। मौके पर टीचिंग एवम् नॉन टीचिंग स्टॉफ के साथ अध्यक्ष कांति सिन्हा, उमेश कुमार सिंह, किशोर यादव, संजय यादव, छोटू मियां आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल टिकारी में धूमधाम से मनाई गई स्वाधीनता दिवस की 77वीं वर्षगाँठ, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल टिकारी में धूमधाम से मनाई गई स्वाधीनता दिवस की 77वीं वर्षगाँठ, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    टिकारी संवाददाता: आजादी के ७७ वां वर्षगांठ पर ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल टिकारी में विद्यालय के निदेशक रोमित कुमार ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। इस अवसर पर बच्चो ने फौजी पोषाक में “हम फौजी इस देश की धड़कन हैं” नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। पुलवामा अटैक के दुखद हादसे का नृत्य के रूप में प्रदर्शन किया तथा संदेशे आते हैं, देश रंगीला गीत की प्रस्तुति की। छात्राओं ने भक्तिमय गीत प्रस्तुत कर दर्शक दीर्घा को आश्चर्य में डाल दिया। बच्चो द्वारा भाषण की प्रस्तुति काबिलेतारीफ रही। नौनिहालो ने “जहाँ पावं में पायल माथे पर बिंदिया” नृत्य की प्रस्तुति कर सारे विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों का मन मोह लिया। अपने संबोधन में निदेशक श्री कुमार ने विभिन्न उदाहरणों के द्वारा अनुशासन में रहते हुए सफलता हासिल करने की बात कही। कार्यक्रम का समापन “हर करम अपना करेंगे ये वतन तेरे लिए” गाकर विद्यार्थियों ने किया। इस मौके पर सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक सदस्य मौजूद थे।