Blog

  • जीबीएम कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देश का 77वाँ स्वतंत्रता दिवस

    जीबीएम कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देश का 77वाँ स्वतंत्रता दिवस

    गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में देश का 77वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. जावैद अशरफ़ ने महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। एनसीसी कैड्टस ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य प्रो. अशरफ़ ने सभी छात्राओं एवं शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए देश के साथ महाविद्यालय की प्रगति एवं समृद्धि हेतु निरंतर प्रयत्न करते रहने का अनुरोध किया। तत्पश्चात अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत वक्तव्य, गीत तथा नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी कैडट रागिनी कुमारी ने किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ डॉ. रश्मि के नेतृत्व में हर्षिता, निधि, अन्या, तान्या एवं प्रगति द्वारा महाविद्यालय कुलगीत की प्रस्तुति से हुआ। ज्ञात हो कि 14 अगस्त, 2023 को जीबीएम कॉलेज ने 70 वर्ष पूर्ण कर लिये। कॉलेज की स्थापना 14 अगस्त, 1953 को हुई थी।

    मौके पर बर्सर डॉ सहदेब बाउरी, प्रो अफ्शाँ सुरैया, डॉ नूतन कुमारी, डॉ शगुफ्ता अंसारी, डॉ प्यारे माँझी, डॉ फरहीन वजीरी, प्रीति शेखर, डॉ रुखसाना परवीन, सुनीता कुमारी, डॉ पूजा, डॉ पूजा राय, डॉ जया चौधरी, डॉ नगमा शादाब, डॉ अनामिका कुमारी, कृति सिंह आनंद, डॉ अमृता घोष, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ शिल्पी बनर्जी, डॉ जया चौधरी, डॉ बनीता कुमारी, अभिषेक कुमार, भोलू, रौशन कुमार, नीरज कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार के अतिरिक्त सौ से अधिक छात्राओं की उपस्थिति थी।

  • गया जंक्शन पर पकड़े गए अंतरप्रांतीय आपराधिक गिरोह के दो लोग, बेगूसराय, बाढ़ और बरौनी रेल थाना में भी है मामला दर्ज

    गया जंक्शन पर पकड़े गए अंतरप्रांतीय आपराधिक गिरोह के दो लोग, बेगूसराय, बाढ़ और बरौनी रेल थाना में भी है मामला दर्ज

    गया आरपीएफ एवं रेल थाना तथा सीआईबी की संयुक्त टीम ने गया जंक्शन से अंतरप्रांतीय गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से यात्रियों के चुराए गए सोने के चेन और मोबाइल आदि बरामद किए गए हैं। गया आरपीएफ पोस्ट कमांडर निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि टीम को गश्ती के दौरान यह कामयाबी मिली है। उन्होंने बताया कि गश्ती के दौरान जब गस्ती दल प्लेटफॉर्म संख्या 02/03 के हावड़ा ब्रिज के पास पहुंचा तो देखा कि अचानक यात्रियों के भीड़ से दो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भाग रहा है। दोनों व्यक्ति को पकड़ लिया गया। नाम पता पूछने पर मिथिलेश कुमार साहनी (31) पिता स्वर्गीय गवर्नर साहनी पता खगड़िया थाना चित्रगुप्त नगर जिला खगड़िया एवं मोहम्मद जासो (25) पिता मोहम्मद सूरज पता मथियानी डाला थाना मटिहानी जिला बेगूसराय बताया। पूछताछ में बताया कि यात्रियों के सोने का चेन चुराने की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया इससे पहले बेगूसराय स्टेशन (सोनपुर मंडल) एवं बाढ़ स्टेशन (दानापुर मंडल)पर ट्रेन में एक यात्री का सोने का चेनन काटा था।

    दोनों पकड़े व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो एक अदद 0.880 मिलीग्राम सोने के चेन के टुकड़ा, तीन मोबाइल एवं एक स्लाइडिंग चाकू बरामद हुआ। जीआरपी में कांड पंजीकृत किया गया है। मामले का अनुसंधान रेल पुलिस कर रही है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त मिथिलेश कुमार साहनी के विरुद्ध जीआरपी थाना बरौनी में कांड संख्या 314/ 22 धारा एनडीपीएस एक्ट एवं खगड़िया जीआरपी में कांड संख्या 04/21 धारा 379,411 आईपीसी दर्ज है। वहीं अभियुक्त मो. जासो के विरुद्ध जीआरपी थाना बेगूसराय में कांड संख्या 15/ 21 धारा 392 आईपीसी के तहत दर्ज है।

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

  • केंद्रीय कैबिनेट कमेटी का निर्णय: गति शक्ति योजना के तहत मल्टी ट्रैकिंग प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, जानें क्या क्या होंगे?

    केंद्रीय कैबिनेट कमेटी का निर्णय: गति शक्ति योजना के तहत मल्टी ट्रैकिंग प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, जानें क्या क्या होंगे?

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    भारतीय रेल के अंतर्गत सोननगर-अंडाल खंड काफी लंबा है। जो बिहार में सोननगर स्टेशन (चिरइलापौथु) से शुरू होकर झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल राज्य के अंडाल स्टेशन पर समाप्त होता है। यह लुधियाना -सोननगर रेलखंड का विस्तार है। जिसका संचालन ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर(ओसीसी) प्रयागराज(यूपी) से नियंत्रित किया जाएगा।

    इस परियोजना में कुल छः स्टेशन हैं

    इस परियोजना में न्यू काष्ठा, न्यू कोडरमा, न्यू गोमो, न्यू प्रधानखुंटा, न्यू मुगमा और न्यू अंडाल में कुल छः जंक्शन स्टेशन हैं। जहां यह लाइन भारतीय रेलवे के पारंपरिक ट्रैक से जुड़ता है और न्यू रफीगंज, न्यू पहाड़पुर, न्यू हीरोडीह और न्यू केशवारी में चार क्रॉसिंग स्टेशन और न्यू कालीपहाड़ी स्टेशन पर एक केबिन है। पूर्व मध्य रेल के प्रवक्ता बीरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा की अध्यक्षता में डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें कैबिनेट कमेटी द्वारा मल्टी ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के तहत भारतीय रेल के सोननगर -अंडाल रेलखंड परियोजना को आज मिली मंजूरी व इस परियोजना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। प्रेस वार्ता के दौरान डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता व संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    यह है संरेखण (Alignment)

    यह संरेखण (Alignment) बिहार के औरंगाबाद और गया जिले (133 किलोमीटर), झारखंड के कोडरमा, हज़ारीबाग, गिरिडीह और धनबाद जिले (202 किलोमीटर) और पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले (20 किलोमीटर) से होकर गुजरता है।

    एक भी समपार फाटक(रेलवे गुमटी) नहीं होंगे

    इस रेल खंड पर कुल 70 समपार फाटक हैं जिन्हें आरओबी या आरयूबी द्वारा समाप्त करने की योजना है। इस खंड में गया के पास फल्गु नदी और बराकर के पास बराकर नदी को पार करने वाले दो महत्वपूर्ण पुल हैं। 56 प्रमुख पुल और पांच सुरंगें हैं। जिनकी लंबाई लगभग 2.64 किमी है। इस खंड में रेलवे भूमि सहित लगभग 97% भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है।

    परियोजना की लागत लगभग रु. 13606/- करोड़

    इस परियोजना की लागत लगभग रु. 13606/- करोड़. जिसमें भूमि की लागत भी शामिल है। इस परियोजना के तहत चार रेल ट्रैक होंगे। हाई स्पीड ट्रेन चलाने की यह महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वित हो जाने के बाद झारखंड की ओर से कोयला और स्टील उत्पाद की सामग्रियों की ढुलाई के साथ साथ यात्रियों को भी कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने में सुगम हो जाएगा।

    पूर्व मध्य रेल से संबंधित 03 परियोजनाएं हैं:

    1. गोरखपुर कैंट-वाल्मिकीनगर दोहरीकरण
      लंबाई: 106.96 किमी
      लागत: 1269.82 करोड़ रूपए
      मंडल: समस्तीपुर
    2. चोपन-चुनार दोहरीकरण:
    3. लंबाई: 112.74 किमी
    4. लागत: 1553.28 करोड़ रूपए
    5. मंडल: धनबाद

    सोननगर-अंडाल मल्टी ट्रैकिंग प्रोजेक्ट:

    लंबाई: 814.38 किमी
    लागत: 13,605.98 करोड़ रूपए
    मंडल: पंडित दीन दयाल उपाध्याय, धनबाद

  • शराब लेकर आ रही कार पलट गई, 405 बोतल विदेशी शराब के साथ पटना का बिट्टू गिरफ्तार

    शराब लेकर आ रही कार पलट गई, 405 बोतल विदेशी शराब के साथ पटना का बिट्टू गिरफ्तार

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    शराब माफिया शराब लदे सेंट्रो कार को भगाने में कामयाब नहीं हो सका। अंत में कार पलट गई और शराब लदे कार के साथ एक माफिया को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। दरअसल उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में शराब माफिया एक कार से शराब लेकर आ रहे हैं। इसकी सूचना पर सहायक आयुक्त उत्पाद प्रेम प्रकाश ने विभाग की टीम को सूचना के आधार पर कार्रवाई करने को निर्देश दिया। इसके बाद निरीक्षक उत्पाद जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में टीम वाहन को पकड़ने के लिए पहुंची। लेकिन टीम को पीछा करते देख वाहन(कार) चालक वाहन सहित शराब को ले भागने की कोशिश में कार को तेज रफ्तार से भगाने लगा। लेकिन वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया।

    रसलपुर गुमटी के निकट सेंट्रो कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर DL2CW/7040 है असंतुलित होकर पलट गई। हालांकि चालक को हल्की फुल्की चोट आई। जिसे सुरक्षित बचा लिया गया और कार के अंदर से टीम ने 405 बोतल विदेशी शराब जप्त कर लिया। उत्पाद विभाग की टीम में निरीक्षक जनार्दन प्रसाद के साथ सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार एवं उमेश कुमार सहित बल के जवान शामिल थे। सहायक आयुक्त ने बताया कि शराब के साथ पटना जिले के अगमकुआं बाईपास थाना निवासी बिट्टू कुमार को शराब के साथ हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • पानी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

    पानी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

    सोमवार को फतेहपुर पैक्स भवन के समीप शौच करने गया युवक के पैर फिसलने के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गया। जहां परिजनों ने करीब आधे घंटे के बाद पानी से बाहर निकाला। उसके उपरांत आनन फानन में इलाज के लिए बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। जिसे रास्ते में मौत हो गया है। मृत युवक की पहचान काजी फतेहपुर गांव के रहने वाले अशोक राम के 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार बताया जाता है। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया ।

    अजीत कुमार ,बेलागंज

  • आशा कार्यकर्ताओं ने 32वें दिन धरना प्रदर्शन किया समाप्त, एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाईयां खिला कर खुशी का किया इजहार

    आशा कार्यकर्ताओं ने 32वें दिन धरना प्रदर्शन किया समाप्त, एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाईयां खिला कर खुशी का किया इजहार

    महताब अंसारी,कोंच

    कोंच। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में आशा कार्यकर्ता व फैसिलिटेटर अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन के 32 वें दिन राज्य सरकार के द्वारा उनकी मांगों को मान लेने पर सोमवार को लाल गुलाल लगाकर और मिठाईयां खिला कर खुशी का इजहार किया तथा ज़श्न मनाया।
    आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रखंड में आशा कार्यकर्ताओं, आशा फैसिलिटेटरों तथा कोरियरों के चट्टानी एकता, एकजुटता और दृढ़ निश्चयता का प्रतिफल है कि सरकार मांगें मानने को मजबुर हुई है। सरकार ने मांगें मान ली है पर सरकार से सतर्क ही रहने की जरूरत है। सरकार पारितोषिक शब्द के जगह मानदेय कर प्रतिमाह 2500₹ भुगतान करने का निर्णय लिया है। पुराने बकाए की राशि एक हजार रुपए भी भुगतान करने का आश्वासन सरकार ने दी है।

    पोशाक की राशि 1000 ₹ से बढ़ाकर 3000 ₹ प्रति वर्ष कर दी है। सरकार 9 सूत्री मांगों में कुछ ही मांगें मानी है। पुरा मांग को लेकर सितंबर माह में पुनः धरना व प्रदर्शन कार्यक्रम किया जाएगा। जब तक सरकार सभी मांगें मान नहीं लेती है और लागू नहीं कर देती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। बता दें कि आशा कार्यकर्ता को मिलने वाली पारितोषित राशि शब्द को हटाकर मानदेय कर दिया गया है जो एक बड़ी जीत माना जा रहा है। इसमें अब मासिक मानदेय 2500 ₹ सितंबर माह से मिलेगा।

  • भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बेलागंज प्रखंड मुख्यालय में किया धरना प्रदर्शन

    भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बेलागंज प्रखंड मुख्यालय में किया धरना प्रदर्शन

    अजीत कुमार ,बेलागंज

    भाकपा माले अंचल कमेटी बेलागंज की ओर से सोमवार को क्षेत्र के ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया। धरना में मुख्य रूप से बेल्हाड़ी रविदास टोला,अमरसी विगहा, परवल विगहा सहित कई गांवों में बसे गरीबों को अतिक्रमण का नोटिस देने का मुद्दा रहा। धरना में बड़ी संख्या में प्रभावित परिवार व माले कार्यकर्ता शामिल थे। धरना-प्रदर्शन में पार्टी के जिला कमेटी सदस्य मुंद्रिका राम ने कहा की प्रखंड के जाहिर विगहा–खगड़ी विगहा में 1999 में हुए नरसंहार के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के निर्देश पर नरसंहार पीड़ित परिवारों को इंदिरा आवास बनाया गया था। ढ़ाई दशक पहले सरकारी स्तर से बनाए गए इंदिरा आवास को 24 साल बाद सरकारी निर्देश पर तोड़ना है।यह कहां का न्याय है।

    राज्य कमेटी सदस्य तारिक अनवर ने कहा की बिहार में महागठबंधन की सरकार है। यहां बुलडोजर नहीं चलेगा। बगैर पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था के प्रशासन उनके घरों को तोड़ना चाहता है। सीओ अजीत कुमार लाल धरनास्थल पर पहुंचे और भाकपा माले नेताओं से मिले। जहां पार्टी शिष्टमंडल से उनकी वार्ता हुई। वार्ता सकारात्मक रही।सीओ ने कहा कि ने गरीबों का मकान नहीं तोड़ा जायेगा। पार्टी शिष्टमंडल ने सीओ को तीन सूत्री से संबंधित ज्ञापन सौंपा। धरना को आइसा नेता मो. शेरजहां ने भी संबोधित किया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी प्रखंड कमेटी सदस्य सूर्य विलास पासवान ने किया।धरना में कौशल कुमार, शैलेश कुमार,मनोज कुमार,आनंदी मांझी, अवधेश सिंह, रामानंद मांझी, मिथिलेश पासवान, घुना देवी सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

  • रेलवे स्टेशन व स्लम एरिया में रहने वाले स्कूली शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाया जाएगा

    रेलवे स्टेशन व स्लम एरिया में रहने वाले स्कूली शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाया जाएगा

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह के निर्देश पर गया जिले के स्लम एवं झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले वैसे बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिलाने की पहल की जाने लगी है। ऐसे बच्चे जिन्हें शिक्षा लेने का अधिकार है, इसके तहत ऐसे बच्चे जिनका स्कूल में नामांकन नहीं है उन्हें चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। उनके आयु के अनुसार अनुरूप विद्यालय में उनका प्रवेश भी दिलाया जाएगा। यह कार्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा करवाया जाएगा। इसकी जानकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने दी है।

    उन्होंने बताया कि संविधान में 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का मौलिक अधिकार के अंतर्गत प्राप्त है। उन्होंने कहा कि स्कूल अवधि के दौरान स्कूल से बाहर रह रहे बच्चों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले बच्चों के साथ साथ स्लम एवं झुग्गी झोपड़ी बस्ती की पहचान कराई जा रही है। ऐसे बच्चे जो स्कूली शिक्षा से दूर या वंचित हैं उन बच्चों की सूची बनाने का निर्देश जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुकून कुमार मांझी को दिया गया है। इसी आलोक में उनका नामांकन करवाने के साथ-साथ सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं का लाभ उन्हें दिलवाने की बात उन्होंने कही है।

  • लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों को उड़ीसा पुलिस ने गया के अलीपुर थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार

    लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों को उड़ीसा पुलिस ने गया के अलीपुर थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार

    फेसबुक पेज पर लोन देने के नाम पर फर्जी विज्ञापन चलाकर लोगो को बनाता था ठगी का शिकार

    गया: लंबे समय से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों को उड़ीसा पुलिस ने जिले के अलीपुर थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी अलीपुर थाना क्षेत्र के इटहरी गांव के रहने वाले हैं।
    उड़ीसा पुलिस ने अलीपुर थाना पुलिस को बताया कि 49704 रुपए का ठगी करने वाला ठग इटोहरी गांव में रह रहा है। इस पर अलीपुर थाने की पुलिस ने बताए गए लोकेशन के आधार पर छापेमारी की और मनीष और सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से फेसबुक पर फर्जी विज्ञापन और वीडियो डालकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा था।

    उसने बताया कि फेसबुक पेज पर डाले गए वीडियो में सचिन और मनीष दोनों का मोबाइल नंबर था जो कि फर्जी सिम था। उस मोबाइल नंबर पर लोग फोन करते थे और फिर उन्हें झांसा में लेकर टीडीएस, प्रोसेसिंग, इंश्योरेंस, बैंक अकाउंट खुलवाने के नाम पर हजारों रुपए अपने अकाउंट में डलवा लेते थे। इसके बाद उस अकाउंट से पैसे निकालकर ग्राहक सेवा केंद्र की मदद से अपने घर के सदस्यों या पत्नी के खाते में डलवा देते थे। इसके बाद दोनों आधा आधा हिस्सा ले लेते थे। अलीपुर थाना थाना अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि उड़ीसा पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ ट्रांजिट रिमांड के तहत उड़ीसा ले गई है।

  • प्रतियोगिता का आयोजन,प्रतिभागियों ने लिया बढ़ चढ़कर भाग

    प्रतियोगिता का आयोजन,प्रतिभागियों ने लिया बढ़ चढ़कर भाग

    डुमरिया +2 जनता उच्च विद्यालय में  स्वतंत्रता दिवस को यादगार मानने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दास ने बताया कि छात्र छात्राओं को उत्साहित करने के लिए  प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, पौधा रोपण, कुर्सी दौड़, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमे 50से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया। सफल प्रतिभागियों के बिच स्वतंत्रता दिवस के दिन पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षक राकेश कुमार,नीरज कुमार,अनिल कुमार,फैयाज़ आलम,सावती श्री,राजमोहन पासवान इत्यादि उपस्थित हुए।

    दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया संवाददाता