Blog

  • प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पदभार संभाला

    प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पदभार संभाला

    डुमरिया प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदा धिकारी राजू कुमार ने बुधवार को पद भार संभाला।पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्पावंती सिंह के स्थंतरण के बाद बुधवार को राजू कुमार को पद भार दिया गया।प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार गुप्ता,डॉक्टर कैलाश प्रसाद,जिला पार्षद रविन्द्र राम,पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद,प्रयाग चौधरी ,पूर्व मुखिया महेंद्र दास ने बुके देकर स्वागत किया।

    दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया

  • जरूरी खबर: चार जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का सिमुलतला स्टेशन पर दिया गया ठहराव

    जरूरी खबर: चार जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का सिमुलतला स्टेशन पर दिया गया ठहराव

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    श्रावणी मेला के अवसर पर चलाये जा रहे स्पेशल ट्रेनों में से 04 जोड़ी ट्रेनों का झाझा और जसीडीह के मध्य स्थित सिमुलतला स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से ठहराव प्रदान किया जा रहा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जिनका विवरण निम्नानुसार है –

    1. गाड़ी सं. 03511 आसनसोल-पटना श्रावणी मेला स्पेशल 19.00 बजे सिमुलतला स्टेशन पहुंचकर 19.02 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी
    2. गाड़ी सं. 03512 पटना-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 06.05 बजे सिमुलतला स्टेशन पहुंचकर 06.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
    3. गाड़ी सं. 03244 दानापुर-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल 12.20 बजे सिमुलतला स्टेशन पहुंचकर12.22 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
    4. गाड़ी सं. 03243 जसीडीह-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल 14.49 बजे सिमुलतला स्टेशन पहुंचकर 14.51 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
    5. गाड़ी सं. 03698 गया-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल 05.00 बजे सिमुलतला स्टेशन पहुंचकर 05.02 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
    6. गाड़ी सं. 03697 जसीडीह-गया श्रावणी मेला स्पेशल 08.04 बजे सिमुलतला स्टेशन पहुंचकर 08.06 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
    7. गाड़ी सं. 03688 गया-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल 09.00 बजे सिमुलतला स्टेशन पहुंचकर 09.02 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
    8. गाड़ी सं. 03687 जसीडीह-गया श्रावणी मेला स्पेशल 11.24 बजे सिमुलतला स्टेशन पहुंचकर 11.26 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
  • यात्री सुविधा पर रेल महाप्रबंधक ने की समीक्षा बैठक, डीआरएम से लिए गए फीडबैक

    यात्री सुविधा पर रेल महाप्रबंधक ने की समीक्षा बैठक, डीआरएम से लिए गए फीडबैक

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने सोमवार को पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर के सभागार में इस रेल जोन के प्रधान विभागाध्यक्षों तथा सभी रेल मंडल सोनपुर, समस्तीपुर, दानापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय तथा धनबाद मंडल के डीआरएम के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बैठक में महापबंधक श्री शर्मा ने यात्री सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।

    महाप्रबंधक ने यात्री सुविधा को उच्च प्राथमिकता देते हुए पेयजल, लिफ्ट, एस्केलेटर, प्रतीक्षालय, स्टेशनों एवं सर्कुलेटिंग एरिया तथा ट्रेनों में साफ-सफाई, उच्च गुणवत्तायुक्त लिनन एवं कैटरिंग जैसे यात्री सुविधा आदि की समीक्षा की। सभी डीआरएम को निर्देश दिया गया कि यात्री सुविधाओं पर निरंतर निगरानी रखी जाए। इन रेल मंडल अंतर्गत विकास एवं यात्री सुविधाओं से संबंधित योजना एवं परियोजनाओं की भी प्रगति की समीक्षा की गई।

  • पति से झगड़ा के बाद पत्नी ने अपने दो बच्चो के साथ ट्रेन से कटकर दी जान , मां की मौत ,दोनो बच्चे घायल

    पति से झगड़ा के बाद पत्नी ने अपने दो बच्चो के साथ ट्रेन से कटकर दी जान , मां की मौत ,दोनो बच्चे घायल

    कोंच/रफीगंज। मंझियावां की एक महिला फोन पर पति से झगड़ा कर दो बच्चों के साथ रफीगंज रेलवे स्टेशन के समीप पश्चिमी केबिन के पास लाइन में मंगलवार के दोपहर कूद पड़ी जिससे मां की मौत हो गई जबकि दोनों बच्चे घायल हैं।
    प्राप्त जानकारी अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड के रफीगंज रेलवे स्टेशन परिसर के पश्चिमी केबिन के पास से पति से फोन पर झगड़ा कर एक महिला ने दो बच्चों के साथ चलती ट्रेन मालगाड़ी के सामने कूद पड़ी। जिसमें मां की मौत हो गई। वहीं, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।रफीगंज के अब्दुलपुर निवासी लवकुश कुमार ने अपने एक अन्य साथी के सहयोग से दोनों घायल बच्चों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर दोनों बच्चों को औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतका की पहचान गया जिला के कोंच थाना क्षेत्र के मंझीयावां गांव निवासी जुगेश यादव की पत्नी काजल कुमारी के रूप में की गई तथा घायल बच्चा 3 वर्षीय अंकुश कुमार, 1 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी है।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक महिला की अपने पति के साथ मोबाइल पर झगड़ा हुआ, आक्रोशित होकर बच्चे सहित रेलवे लाइन में कूद पड़ी। जिससे मालगाड़ी की चपेट में आ गई। फोन के माध्यम से मृतक के पति जुगेश यादव ने बताया कि पिछले 3 माह से सूरत के गणेश नगर में एक निजी कंपनी में कार्य कर मजदूरी कर रहा हूं। घायल बच्चों को रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड निवासी कौशल कांत कौशिक के पत्नी अनिता कुमारी द्वारा एक मां की तरह देखभाल किया गया तथा घायल दूध मोहे बच्चे को सेवा पालन किया। मृत महिला के ससुर सुरेश यादव ने बताया कि सुबह के साढ़े सात बजे घर से बच्चों के साथ गोह की ओर निकली थी। घर में कोई विवाद नहीं बताया। आरपीएफ इंस्पेक्टर बीके सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर सोन नगर जीआरपी द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

    महताब अंसारी , कोंच

  • छात्र नेता रितिक ने यूजीसी नेट में लहराया सफलता का परचम

    छात्र नेता रितिक ने यूजीसी नेट में लहराया सफलता का परचम

    टिकारी संवाददाता: टिकारी निवासी एसएनएस कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष रहे रितिक कुमार ने यूजीसी की नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। रितिक ने अपनी प्रारंभिक पढाई टिकारी राज इंटर स्कूल एवं स्नातक की पढ़ाई एसएनएस कालेज से पूरी की। इसके बाद सीयूएसबी से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। यूजीसी के नेट की परीक्षा में रितिक ने 96.79 परसेंटाइल प्राप्त कर असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई किया है। इतिहास विषय से स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने वाले रितिक के पिता राकेश शर्मा एक निजी संस्थान में कार्यरत है। वहीं माता कंचन देवी गृहणी है।

    अपने पुत्र की इस सफलता पर रितिक के पिता ने खुशी जताते हुए कहा कि पुत्र की यह सफलता से परिवार के सभी सदस्य गौरवान्वित है। रितिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है। रितिक एबीवीपी छात्र संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए छात्र हित व सामाजिक हित में कई कार्य कर चुके है।

  • टिकारी के रितिक राज ने जिपैट में पाई सफलता, देश मे लाया 176 वां रैंक

    टिकारी के रितिक राज ने जिपैट में पाई सफलता, देश मे लाया 176 वां रैंक

    टिकारी संवाददाता: टिकारी शहर अन्तर्गत रानीगंज मुहल्ले के रहने वाले रितिक राज ने जीपैट (ग्रैजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट) की परीक्षा में देश भर में 176वां रैंक हासिल कर अपने माता-पिता के साथ टिकारी का नाम रौशन किया है। रितिक की इस सफलता पर उसके माता पिता एवं स्वजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पढ़ाई के प्रति उसके सच्ची लगन और गुरुजनों के आशीर्वाद का परिणाम है। रितिक दसवीं व बारहवीं की परीक्षा स्थानीय ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है। वहीं फार्मेसी की पढाई चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से पूरी किया। इसके अलावा रितिक का चयन एम फार्मा के लिए आईआईटी बीएचयू में भी हो चुका है। रितिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है। रितिक के पिता मनोज कुमार एक साधारण किसान और सामाजिक कार्यकर्ता हैं तो माता नितम शर्मा कुशल गृहिणी है।

  • विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को स्कूल प्रबंधन का पढ़ाया पाठ

    विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को स्कूल प्रबंधन का पढ़ाया पाठ

    टिकारी संवाददाता: विभागीय निर्देश के आलोक में राज इंटर स्कूल में बनाये गए वीडियो कांफ्रेंसिंग सेंटर पर दूसरे दिन मंगलवार की शाम सम्बद्ध विद्यालयों के प्रभारी व प्रधानाध्यापक के साथ दिन भर के शैक्षणिक गतिविधियों का जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अनुश्रवण किया गया। जिसमे मुख्य रूप से शौचालय के साफ सफाई, विद्यालय के सुंदरीकरण, मेधासॉफ्ट ऐप में छात्रों की प्रतिशत उपस्थिति, वर्ग कक्ष में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, विज्ञान प्रयोगशाला का उपयोग, खेल सामग्री, पुस्तकालय में पुस्तकों का उपयोग आदि की जानकारी ली। इसके अलावे एमडीएम में लाभान्वित बच्चो की संख्या, विद्यालय में रूटीन के अनुसार कक्षा का संचालन, विद्यालयों में पौधारोपण, प्रतिदिन शौचालय, रसोईघर, विद्यालय का कमरा, पुस्तकालय का फोटोग्राफ, विज्ञान प्रयोगशाला का संचालन, खेलकूद का आयोजन आदि गतिविधियों की जानकारी ली।

    इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने विद्यालय में गुणवत्ता बहाल करने, शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं विद्यालय परिसर की साफ सफाई पर जोर दिया। विडियोकॉन्फ्रेन्सिंग में आदर्श मध्य विधालय के प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार, नगरपालिका मध्य विधालय के प्रभारी प्राचार्य ऋषि कुमार, देवघर मध्य विधालय के प्रभारी प्राचार्य, राज मध्य विधालय के प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार, जलालपुर मध्य विधालय के प्रभारी प्राचार्य अरविंद कुमार, मध्य विधालय रिकाबगंज सहित अन्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

    बहरहाल शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे गुणात्मक एवम रचनात्मक सुधार का असर विद्यालयों में दिखने लगा है। शिक्षा विभाग के अपर सचिव के के पाठक के खौफ का ही नतीजा है कि समय पर शिक्षक स्कूल पहुंच रहे हैं और छात्रों की अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने में लगे हैं। हालांकि अब भी कुछ ऐसे शिक्षक हैं जो अपनी पुरानी आदत से मजबूर हैं। यह अलग बात है कि पाठक के चेतावनी के बाबजूद स्कूलों के पठन-पाठन और शैक्षैनिक वातावरण का अब भी घोर अभाव है। वर्ग संचालन और पढ़ाई के प्रति बहुत सारे शिक्षक बेपरवाह हैं। 

  • टिकारी नगर परिषद के महिला वार्ड पार्षद पर हमला,गंभीर रूप से घायल

    टिकारी नगर परिषद के महिला वार्ड पार्षद पर हमला,गंभीर रूप से घायल


    टिकारी संवाददाता: टिकारी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 मखपा के पार्षद जितनी देवी पर मंगलवार को गांव के एक दंपति में धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना का कारण पड़ोसी से जमीनी विवाद बताया जा रहा है। हमला के बाद जख्मी अवस्था मे वार्ड पार्षद जितनी देवी को अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी में भर्ती कराया गया है। जंहा इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जख्मी वार्ड पार्षद जितनी देवी ने बताया कि हम घर से बाहर घूमने के लिए निकले थे। तभी घात लगाए बैठे पड़ोसी दंपति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

  • मुहर्रम में अनुमंडल क्षेत्र के 55 स्थानों पर प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारी

    मुहर्रम में अनुमंडल क्षेत्र के 55 स्थानों पर प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारी

    टिकारी संवाददाता: मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर एसडीएम करिश्मा एवं एसडीपीओ गुलशन कुमार ने मंगलवार को अनुमण्डल के सभी अखाड़ा समिति के उस्तादों के साथ बैठक की। एसडीएम व एसडीपीओ ने बैठक में आये लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिना लाइसेंस के कोई भी जुलूस नही निकाली जाएगी और निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकलेगा। जुलूस के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग करने के लिए एसडीएम कार्यालय से आदेश निर्गत करवाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मुहर्रम को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने एवं विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए अनुमंडल अंतर्गत छः थाना और दो ओपी में कुल 55 संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी के पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिसमे टिकारी थाना क्षेत्र में 12, पंचानपुर ओपी क्षेत्र में 5, मउ ओपी क्षेत्र में एक, अलीपुर थानाक्षेत्र में 4, परैया थाना क्षेत्र में 6, गुरारू थाना क्षेत्र में 8, कोंच थानाक्षेत्र में 11 और आंती थानाक्षेत्र में 8 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात किए गये है।

    इसके अलावे अन्य अधिकारियों को भ्रमणशील रहकर असामाजिक तत्वों, हुड़दंगियों आदि पर नजर रखते हुए हर एक घंटे पर अनुमंडल प्रशासन को खैरियत रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है। बैठक में गुरारू के रौनामठ में रूट को लेकर होने वाली विवाद एवं महमदपुर में विवाद की संभावना जताई गई। जिसे लेकर गुरारू थानाध्यक्ष को सीओ के साथ स्थल निरीक्षण कर अग्रिम कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य पार्षद अजहर इमाम, टिकारी एसएचओ सह ट्रेनी डीएसपी प्रवीण कुमार, अलीपुर एसएचओ सत्यनारायण शर्मा, कोंच एसएचओ, गुरारू एसएचओ देवेंद्र पांडेय, परैया एसएचओ अजय कुमार, आंती एसएचओ अभय कुमार, मउ ओपी अध्यक्ष राहुल कुमार, पंचानपुर ओपी अध्यक्ष राम राज सिंह सहित अखाड़ा समिति से जुड़े लोग उपस्थित थे।

  • जीबीएम कॉलेज में कला परिषद की ओर से हुआ ‘सावन महोत्सव’ का भव्य आयोजन

    जीबीएम कॉलेज में कला परिषद की ओर से हुआ ‘सावन महोत्सव’ का भव्य आयोजन

    गया। गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय में कॉलेज के कला परिषद की ओर से प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. जावैद अशरफ़ के संरक्षण में ‘सावन महोत्सव’ का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का समन्वयन तथा संयोजन अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी एवं अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नगमा शादाब ने संयुक्त रूप से किया। ‘सावन महोत्सव’ के अंतर्गत मेंहदी तथा सावन सुंदरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। हरे-हरे आकर्षक परिधानों में सुसज्जित प्रतिभागी छात्राओं ने कॉलेज की प्राध्यापिकाओं तथा अपनी सहेलियों के हाथों पर मनभावन डिजाइनों की मेंहदी लगायी। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आयुषी कुमारी , द्वितीय स्थान पर विनीता कुमारी तथा तृतीय स्थान पर खुशी निधि रहीं। सावन सुंदरी प्रतियोगिता में परिधानों की सुंदरता तथा कलात्मक प्रस्तुतीकरण के आधार पर वर्ष 2023 के लिए अल्का कुमारी को “मिस सावन”, स्वाति सिंह को “मिस हरियाली” तथा अमीषा भारती को “मिस मनभावन” की उपाधि से सम्मानित किया गया।

    मेंहदी एवं सावन सुंदरी प्रतियोगिताओं में रही छात्राओं की शानदार प्रतिभागिता

    पुरस्कार वितरण सत्र का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रो. जावैद अशरफ, प्रो अफ्शाँ सुरैया, डॉ नूतन कुमारी, डॉ शगुफ्ता अंसारी, डॉ सहदेव बाउरी, डॉ प्यारे माँझी, डॉ रश्मि प्रियदर्शनी एवं अन्य मंचासीन प्रोफेसर्स द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा पावन शांति पाठ से हुआ। प्रधानाचार्य ने सभी विजेता प्रतिभागियों को कॉलेज की ओर से हरी-हरी चूडियाँ पुरस्कारस्वरूप दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से महाविद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। महाविद्यालय के कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता बढ़ती है और वे पठन-पाठन में भी रुचि लेने लगती हैं। कार्यक्रम का संचालन कर रही डॉ. रश्मि की कविता ‘सुनो सहेली सावन आया’ के सस्वर पाठ से पूरा कार्यक्रम स्थल सावनमय हो उठा। डॉ. रश्मि ने कहा कि सावन महोत्सव का मूल उद्देश्य छात्राओं को प्रकृति तथा भारतीय संस्कृति से जोड़ना है, उनके भीतर निहित कलात्मक प्रतिभाओं को निखारना है। कहा कि सावन महोत्सव प्राकृतिक सौंदर्य एवं हरियाली का उत्सव है। महिलाएं प्रकृति-संरक्षण तथा सौंदर्यीकरण में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। डॉ नगमा के अनुसार, महिलाओं को सभी कलाओं में निपुण होना चाहिए। छात्रा प्रतिज्ञा, शिल्पा, दीपिका शर्मा, नैना, वंशिका, अंजली, पूजा, नीतू एवं आँचल आदि ने भी सावन पर एक से बढ़कर एक पंक्तियाँ पढ़ीं।

    अल्का कुमारी “मिस सावन”, स्वाति सिंह “मिस हरियाली” ए्वं अमीषा भारती बनीं “मिस मनभावन”

    Video

    निर्णायक मंडल में डॉ जया चौधरी, डॉ पूजा राय तथा डॉ रुखसाना परवीन थीं। कार्यक्रम में डॉ अनामिका कुमारी, डॉ पूजा, डॉ शिल्पी बनर्जी, डॉ अमृता घोष, डॉ प्रियंका कुमारी, कृति सिंह आनंद, प्रीति शेखर, डॉ फरहीन वजीरी, डॉ बनीता कुमारी, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ सुरबाला कृष्णा एवं सौ से अधिक छात्राओं की उपस्थिति रही।महोत्सव के दरम्यान छात्राओं में काफी जोश और उमंग देखा गया। प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. जावैद अशरफ़ ने डॉ. रश्मि, डॉ. नगमा के साथ कला परिषद और कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों को सावन महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कार्यक्रम में छात्राओं की शानदार उपस्थिति और प्रतिभागिता पर हार्दिक खुशी जतायी।