Blog

  • यात्रीगण कृप्या ध्यान दें : पलामू एक्स. सहित कई ट्रेनें अब इस स्टेशन पर नहीं रुकेगी, देखें सूची

    यात्रीगण कृप्या ध्यान दें : पलामू एक्स. सहित कई ट्रेनें अब इस स्टेशन पर नहीं रुकेगी, देखें सूची

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मोहम्मदगंज स्टेशन पर अप दिशा की कुछ ट्रेनों के ठहराव को
    दिनांक 25.07.2023 तक अस्थायी रूप से वापस लिया गया था। इसे अब बढ़ाकर 25.08.2023 तक किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि आधारभूत संरचना के विकास कार्य के मद्देनजर पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गढ़वा रोड और जपला रेलखंड पर स्थित मोहम्मदगंज स्टेशन पर अप दिशा की ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से दिनांक 20.06.23 से 25.07.23 तक वापस लिया गया था। जिसे अब 26.07.2023 बढ़ाते हुए 25.08.2023 तक किया जा रहा है।

    ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है –

    1. गाड़ी सं. 13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस जिसका मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव समय 02.36-02.38 बजे है, वापस लेते हुए इसके बदले कोसीआरा स्टेशन पर यह ट्रेन 02.41-02.43 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान कर रही है ।
    2. गाड़ी सं. 18311सम्बलपुर-बनारस एक्सप्रेस जिसका मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव समय 04.06-04.08 बजे है, वापस लेते हुए इसके बदले कोसीआरा स्टेशन पर यह ट्रेन 04.11- 04.13 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान कर रही है ।
    3. गाड़ी सं. 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस जिसका मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव समय 04.06- 04.08 बजे है, वापस लेते हुए इसके बदले कोसीआरा स्टेशन पर यह ट्रेन 04.11- 04.13 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान कर रही है ।
    4. गाड़ी सं. 18635 रांची-सासाराम एक्सप्रेस जिसका मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव समय 22.29-22.31 बजे है, वापस लेते हुए इसके बदले कोसीआरा स्टेशनपर यह ट्रेन 22.34-22.36 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान कर रही है ।
    5. गाड़ी सं. 13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस जिसका मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव समय 00.14-00.16 बजे है, वापस लेते हुए इसके बदले कोसीआरा स्टेशन पर यह ट्रेन 00.19-00.21बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान कर रही है। उन्होंने बताया इसके साथ ही दिनांक 20.06.23 से 25.07.23 तक 04 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का भी मोहम्मदगंज स्टेशन पर से ठहराव अस्थायी रूप से वापस लिया गया था, उसे भी बढ़ाकर अब 25.08.2023 तक किया जा रहा है। ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है –
    6. गाड़ी सं. 03311 बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर स्पेशल
    7. गाड़ी सं. 03359 बरकाकाना-वाराणसी पैसेंजर स्पेशल
    8. गाड़ी सं. 03341 बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर स्पेशल
    9. गाड़ी सं. 03363 बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर स्पेशल
      विदित हो कि उपरोक्त 04 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें मोहम्मदगंज स्टेशन के दोनों ओर स्थित निकटस्थ स्टेशनों-सतबहिनी एवं कोसीआरा स्टेशनों पर भी रूकती है ।
  • अलीपुर थाना: देशी कट्टा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    अलीपुर थाना: देशी कट्टा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    टिकारी संवाददाता: अलीपुर थाना की पुलिस ने जमीनी विवाद में फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना के एक आरोपित को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि रविवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली कि धीरा बिगहा में जमीनी विवाद को लेकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। जंहा वादी एवं ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही बैजू यादव फायरिंग कर रहा था और फिर हथियार को कपड़ा में लपेटकर समुदायिक भवन में फेंक दिया है। जिसके बाद पुलिस ने सामुदायिक भवन को खुलवाया तो वंहा से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। साथ ही आरोपित बैजू यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ ने बताया कि बैजू के खिलाफ सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

  • पूर्व सैनिक के साथ लूट मामले में आरपीएफ व जीआरपी ने गिरोह का किया उदभेदन, छः गिरफ्तार

    पूर्व सैनिक के साथ लूट मामले में आरपीएफ व जीआरपी ने गिरोह का किया उदभेदन, छः गिरफ्तार

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    दो दिन पहले एक सेवानिवृत्त सैनिक के साथ हुई लूट की घटना के बाद आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम ने इस कांड को अंजाम देने वाले सहित पूरे गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। रेल थानाध्यक्ष और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में जीआरपी गया में कांड संख्या 212/23 दर्ज किया गया था। इसके बाद पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर फरार अभियुक्तों को गिरफ्तारी करने के लिए सोमवार को आरपीएफ एवं जीआरपी द्वारा छापेमारी की गई।

    पोस्ट प्रभारी अजय प्रकाश एवं थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से बताया कि छपेमारी में 4 अन्य (02 नामजद एवम 02 अन्य संलिप्त) अभियुक्त रोशन उर्फ फुकरेना उम्र 19 वर्ष पिता मांझी, जीतू उर्फ कीचक उम्र 19 वर्ष पिता झुन्नु मांझी, बंटी राइटर उम्र 19 वर्ष पिता स्वर्गीय बूटा माझी एवं मोगली उम्र 19 वर्ष पिता जोगेश्वर मांझी को गिरफ्तार किया गया है। जो सभी अंदर बैरागी, थाना डेल्हा जिला गया का रहने वाला है। इन सभी के पास से चोरी का एक एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किया गया है। द्वय अधिकारी ने दावा किया है कि 48 घंटे के अंदर पूरे गैंग का उद्भेदन करते हुए सभी संलिप्त अपराधी को गिरफ्तार लिया गया है। साथ ही चोरी गया सभी सामान की बरामदगी भी कर ली गई है। बता दें कि 21 जुलाई को आनंद विहार-भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से सफर कर रहे पूर्व सैनिक अशोक कुमार सिंह के साथ लूट की घटना हुई थी। इस मामले में पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें एक बैरागी मोहल्ले का ही रहने वाला था।

  • ब्रेकिंग न्यूज़: गया में डम्फर वाहन(ट्रक) ने बाइक सवार को मारी टक्कर, माँ की मौके पर मौत, पुत्र घायल

    ब्रेकिंग न्यूज़: गया में डम्फर वाहन(ट्रक) ने बाइक सवार को मारी टक्कर, माँ की मौके पर मौत, पुत्र घायल

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया के जमने(यमुने) नदी के पास वाहन दुर्घटना में मौके पर ही माँ की मौत हो गई। पुत्र घायल है। प्रारंभिक सूचना मिली कि मृतका आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत थी। जिसकी पहचान ललिता देवी के रूप में हुई है। जो आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के रूप में कार्यरत थीं। मृतका का ससुराल लोदीपुर बताया गया है। मायका रानीगंज है। जहां वह रहती थी। सोमवार को अपने पुत्र के साथ गया आने के क्रम में डंपर (ट्रक) ने बाइक पर सवार माँ बेटे को टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौत घटनास्थल (यमुने पुल) पर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेजा गया। वहीं घायल पुत्र को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है। बेटा का इलाज चल रहा है।

  • गया में दहेजलोभियो ने की नवविवाहिता की हत्या, चार माह पूर्व ही हुई थी शादी

    गया में दहेजलोभियो ने की नवविवाहिता की हत्या, चार माह पूर्व ही हुई थी शादी

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के मानिकबीघा गांव में रविवार देर रात नवविवाहिता कंचन कुमारी की हत्या पति राहुल कुमार एवं उनके घर वालों के द्वारा निर्दयता पूर्वक कर दिया गया। घटना की जानकारी फतेहपुर पुलिस को सोमवार अहले सुबह दी गई सूचना पाकर थानाध्यक्ष कुमार शौरभ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शव को मगध मेडिकल कालेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया मृतका के पति व उनके सभी परिवार घर छोड़कर भाग गया था। वहीं कंचन की माता मीरा देवी पति उपेन्द्र यादव ग्राम पहाड़पुर (गणेशीडीह) ने बताया इसी वर्ष फरवरी में 27 फरवरी को अपनी बेटी की शादी राहुल कुमार पिता ललन यादव ग्राम माणिक बीघा के साथ हिंदू रितिरिवाज के साथ हुई थी। मृतका की मां ने बताया कि घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा मिलने के बाद जब बेटी के घर पर पहुंचे तब मेरी बेटी का शव आंगन में पड़ा हुआ था और घर के सारे लोग फरार थे। उन्होंने बताया की बेटी के पति राहुल कुमार एवं उसके ससुर लल्लन यादव ने मिलकर बेटी की हत्या कर दिया।

    रिपोर्ट – मनोज कुमार ,फतेहपुर

  • नीतीश कुमार मेरी राजनीति की हत्या करना चाहते हैं : चिराग पासवान

    नीतीश कुमार मेरी राजनीति की हत्या करना चाहते हैं : चिराग पासवान

    नीमचक बथानी प्रखंड के धरम बिगहा गांव में रविवार को
    रामविलास पासवान के आदम कद प्रतिमा का अनावरण एवं रामविलास पासवान इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एवं डिग्री कॉलेज का शिलान्यास लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने किया। मौके पर राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया वही जिला अध्यक्ष दिलीप दिलीप कुमार ने चांदी का मुकुट देकर सम्मानित किया।

    नीमचक बथानी में सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान नीतीश सरकार पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मेरी राजनीति की हत्या करना चाहते हैं क्योंकि हम हक और हुकूक की बात करते हैं सूबे के तरक्की की बात करते हैं नीतीश कुमार इसलिए मेरी पार्टी को तोड़े थे ताकी चिराग पासवान की राजनीतिक समाप्त हो जाए नीतीश कुमार के अलावा बड़ी-बड़ी पार्टियां भी चाहती हैं के चिराग पासवान के राजनीति की हत्या कर दी जाए लेकिन चिराग पासवान की राजनीति खत्म नहीं हुई बल्कि और आगे बढ़ गई।

    दूसरे प्रदेशों में जाइए मल्टीप्लेक्स की बात करते हैं मेट्रो की बात करते हैं बुलेट ट्रेन की बात करते हैं और हम लोगों को आज भी चिंता बनी रहती है कि कैसे हमारे आँगन में चापाकल लगे नली -गली बने आज भी हम लोग बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं।

  • अतरी थाना क्षेत्र से अपहृत युवक को पुलिस ने फतेहपुर थाना क्षेत्र से किया सकुशल बरामद

    अतरी थाना क्षेत्र से अपहृत युवक को पुलिस ने फतेहपुर थाना क्षेत्र से किया सकुशल बरामद

    अतरी थाना क्षेत्र मनी बिगहा गांव से गुरुवार को अपहरण हुए युवक को पुलिस ने शनिवार को फतेहपुर थाना क्षेत्र के रक्सी गांव से सकुशल बरामद कर लिया। नीमचक बथानी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कमलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुरुवार की शाम को मनि बिगहा गांव में तीन बोलोरो पर सवार होकर कुछ लोग आए और कृष्णा चौहान और उसके परिवारों के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट करने के बाद कृष्णा चौहान को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर फरार हो गया। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत अतरी थाना को सूचना दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। टीम में अतरी थाना अध्यक्ष सहित अतरी थाना के कई पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया। टीम के द्वारा लगातार छापेमारी कर अपहरण युवक को फतेहपुर थाना क्षेत्र के रक्सी गांव से सकुशल बरामद कर लिया । कृष्णा चौहान नवादा जिला अंतर्गत सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के लक्षु बिगहा गांव के रहने वाला है। वह अपने पत्नी के नानी घर मनी बिगहा आया था।

  • अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष बने सदर एसडीओ, एडीएम मनोज कुमार को दी गई विदाई

    अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष बने सदर एसडीओ, एडीएम मनोज कुमार को दी गई विदाई

    अनुसूचित जाति/ जनजाति कर्मचारी संघ जिला शाखा गया की ओर से मानपुर के निजी होटल में अपर समाहर्ता सह जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति/ जनजाति कर्मचारी संघ के मनोज कुमार के सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष रणवीर पासवान एवं संचालन सचिव उमेश रजक ने किया। बैठक में वर्तमान अपर समाहर्ता को अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर सदस्यों द्वारा स्वागत किया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से नए जिला अध्यक्ष के रूप में अनुमंडल अधिकारी सदर राजेश कुमार को बनाने की घोषणा की गई।

    निवर्तमान अपर समाहर्ता मनोज कुमार ने कहा कि जिले में मुझे तीन वर्ष से अधिक का कार्यकाल गया जिले में हो गया था, जिसके कारण कालबद्ध स्थानांतरण हुआ है। उन्होंने कहा यहां के लोग बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं। विदाई समारोह में अनुमंडल अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि अपर समाहर्ता मनोज कुमार एक कुशल प्रशासक के रूप में जाने जाते रहे हैं। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम, अभिषेक कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता अभिषेक कुमार, बोधगया कार्यपालक पदाधिकारी, जिला अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण कल्याण विभाग के सदस्य अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने कहा कि अपर समाहर्ता मनोज कुमार ने जिले में बहुत ही अच्छे कार्य किए हैं। सिद्धार्थ कुमार, अभय कुमार, रंजन पासवान, सरिता देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • झांसा देकर महिला का पैसा उड़ानें वाले चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    झांसा देकर महिला का पैसा उड़ानें वाले चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बेलागंज।। स्थानीय थाना पुलिस ने शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक बेलागंज शाखा में महिला को झांसा देकर20हजार रुपए उड़ानें वाले एक युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया अकल विगहा के अनीता देवी पति श्रीदेव यादव नामक महिला ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया है कि पंजाब नेशनल बैंक के स्थानीय शाखा में20जुलाई को पैसे निकालने गई थी। जहां एक लड़के ने मेरे पासबुक देखने के नाम पर मुझे झांसा देकर20हजार रुपए उड़ा लिए। घर आने पर जब पासबुक में रखे पैसे निकालने गई तो उसमें पांच सौ के एक नोट के नीचे कागज़ का बंडल है और रुपए गायब हैं। दूसरे दिन जब मैं बैंक गई तो वह लड़का दिखाई दिया।इसकी सूचना मैं थाना पुलिस को दी। पुलिस पंजाब नेशनल बैंक शाखा पहुंच कर लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाना के योगेन्द्र राय का पुत्र अमरेन्द्र कुमार बताया जाता है।

  • गया-गोह मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पिता की हुई मौत

    कोंच: गोह गया मुख्य मार्ग पर स्थित धरहरा पुल पर अज्ञात पिकअप वाहन के चपेट में आने से नूना सवार पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पिता की मौत शनिवार को साढ़े बारह बजे हो गई।
    मिली जानकारी के मुताबिक काबर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य पुष्पकांत कुमार के पिता ग्राम पड़रावां निवासी राम विजय प्रसाद (60) पिता तालकेश्वर प्रसाद कोंच बाजार से किराना सामान लेकर लौट रहे थे तभी पीछे से ही आ रही अज्ञात पिकअप वाहन ने धरहरा पुल पर जोरदार धक्का मार दिया जिससे सर में गंभीर चोट लग गई।

    स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया लेकिन मेडिकल कॉलेज गया पहुंचने से पहले ग्राम जमुने के पास उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। समाचार प्रेषण तक मुआवजा को लेकर शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम किए जाने की बात हो रही थी।