Blog

  • गया के इस मंदिर में होती है सभी मनोकामना पूरी, सुबह से ही श्रद्धालुओ की लग जाती है भीड़

    गया के इस मंदिर में होती है सभी मनोकामना पूरी, सुबह से ही श्रद्धालुओ की लग जाती है भीड़

    गया के डुमरिया प्रखंड से पांच किलोमीटर दूर बरवाडीह मँझगवा के पहाड़ी पर महादेव का मंदिर है। यहां श्रावण मे श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। लोग दूर दूर से भोले शंकर की पूजा करने को आते हैं। जंगल व पहाड़ के बीच स्थित भोले शंकर का मंदिर मठ के नाम से जाना जाता है। शिवरात्रि और रक्षा बंधन के दिन विशाल मेला का यहां आयोजन होता है।

    मंदिर का इतिहास और विशेषता

    पांच सो वर्ष पुराना शिव मंदिर में भक्त गण कभी निराश होकर नहीं लौटे। दो सो से अधिक उचाई पर भगवान शंकर की मूर्ति है।मंदिर मे पार्वती, नंदी, गणेश, हनुमान जी की मूर्ति की पूजा होती है। पचास साल पहले राम गहन राम प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरिया के थे जो इस मंदिर की महिमा सुनकर आये थे। वे निसंतान थे। उन्होंने भगवान शंकर से प्रार्थना की थी कि मुझे  एक संतान चाहिए। कहा जाता है कि भगवान शंकर की उन पर कृपा हुई। कृपा से पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। भगवान भोले की इस कृपा से प्रसन्न पूर्व प्रखंड बिकास पदाधिकारी राम गहन राम ने मंदिर तक जाने के लिए सीढी का निर्माण कराया था। मंदिर मे जो भी लोग मांगते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग उपलब्ध है।

    पुजारी

    मंदिर तक पहुंचने के लिए साधन

    डुमरिया से ऑटो या अपने वाहन से मठ मंदिर तक जाने के लिए यातायत का साधन है। मंदिर के पुजारी मनीष कुमार पाठक ने बताया कि हमारे दादा जी भी इसी मंदिर में पूजा कराया करते थे।मंदिर बहुत ही पुराना है।

  • Breaking news: गया शहर के सारे सब्जी एवं फल विक्रेता गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, निगम के राजस्व को हो रही हानि, लोग हुए परेशान

    Breaking news: गया शहर के सारे सब्जी एवं फल विक्रेता गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, निगम के राजस्व को हो रही हानि, लोग हुए परेशान

    गया शहर के सब्जी एवं फल के थोक एवं खुदरा विक्रेता शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। केदारनाथ सब्जी मंडी, केपी रोड के किनारे लगने वाली सब्जी एवं फल की दुकानें बंद करके दुकानदार हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं जिला परिषद क्षेत्र अंतर्गत लगने वाली सब्जी मंडी में सन्नाटा पसरा हुआ है। शुक्रवार से ये सभी दुकानदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने की घोषणा कर दी है। वही आज चौथे दिन भी केदारनाथ सब्जी मार्केट सहित अन्य जगहों से निगम द्वारा वसूल की जाने वाली चुंगी बंद हो जाने से गया नगर निगम के राजस्व को अच्छी खासी हानि हो रही है। शुक्रवार को कई ग्राहक इन मंडियों में सब्जी लेने आए तो उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

    व्यवसाई

    तेलबीघा मोहल्ले से सब्जी खरीदने आई सारो देवी ने बताया कि स्थानीय बाजार में कोई भी सब्जी नहीं मिला तो वे मंडी आ गईं। जब यहां पहुंचे तो देखें कि सब्जी मंडी के सभी दुकानदार हड़ताल पर हैं। वहीं रमना मोहल्ले से सब्जी लेने आये ग्राहकों ने बताया कि वे पहले केदारनाथ मार्केट गए तो वहां सभी दुकानें बंद थी। इसके बाद केपी रोड आए तो देखा कि यहां के भी दुकानदार हड़ताल पर हैं। सब्जी नहीं मिले तो खाली हाथ निराश होकर लौटना पड़ा। वहीं सब्जी मंडी के एक दुकानदार ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर उन्हें(दुकानदारों को) कोई ऐतराज नहीं। लेकिन प्रशासन के लोग उन्हें उचित स्थान भी मुहैया नहीं करा रहे हैं। रोजी रोटी पर आफ़त आ गया है। उन्होंने कहा कि बार बार उन्हें हटाया तो जाता है लेकिन स्थायी रूप से उन्हें जगह नहीं दी जा रही है। इधर कुछ दिन पहले निगम के सैरात वसूली करने वाले कुछ लोगों के गिरफ्तार कर लिए जाने से तथा निगम के कनीय अभियंता दिनकर प्रसाद, सुबोध सिंह, पप्पू सिंह, विक्की शर्मा सहित नौ लोगों के विरुद्ध एक कांड दर्ज किया गया है।

    ग्राहक

    इस संबंध में पूछे जाने पर निगम के कनीय अभियंता श्री प्रसाद ने बताया कि उन्हें विभागीय स्तर पर ग्राउंड रेंट और चुंगी वसूली का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से राजस्व की वसूली नहीं हो रही है। वहीं कई ऑटो स्टैंड पर कम संख्या में चालकों के आने से यहां भी निर्धारित लक्ष्य की राशि(राजस्व) प्राप्ति काफी हद तक प्रभावित हो गई है। यदि शुक्रवार से जो सब्जी विक्रेताओं द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी गई है और वे सभी हड़ताल पर डटे रहे तो निगम को प्रतिदिन लाखों रुपए के राजस्व को क्षति पहुँचेगी।

    ग्राहक

    उन्होंने बताया कि इन सारी परिस्थितियों से उनके द्वारा नगर आयुक्त को अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा निगम द्वारा प्रतिनियुक्त वसूली कर रहे कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं जो मुकदमा दायर किया गया है, उसकी भी निष्पक्ष तरीके से उच्चस्तरीय जांच हो। ताकि निगम कर्मियों को कार्य करने में किसी तरह की असुविधा न हो। बताया जाता है कि टेम्पो स्टैंड और सब्जी मंडी से निगम को करीब साढ़े चार करोड़ रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

  • सियालदह-बीकानेर-सियालदह दूरंतो एक्सप्रेस अब गया जं. पर भी रुकेगी

    सियालदह-बीकानेर-सियालदह दूरंतो एक्सप्रेस अब गया जं. पर भी रुकेगी

    रेल प्रशासन ने सियालदह और बीकानेर के मध्य सप्ताह में चार दिन चलने वाली गाड़ी सं. 12259/12260 सियालदह- बीकानेर-सियालदह एसी दूरंतो एक्सप्रेस का ठहराव गया स्टेशन पर देने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक 20.07.2023 से 11.08.2023 तक सियालदह से खुलने वाली गाड़ी सं. 12259 सियालदह-बीकानेर एसी दूरंतो एक्सप्रेस 23.10 बजे गया जं. पहुँचेगी और 23.12 बजे यहां से आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
    इसी तरह दिनांक 20.07.2023 से 11.08.2023 तक बीकानेर से खुलने वाली 12260 बीकानेर-सियालदह एसी दूरंतो एक्सप्रेस 06.47 बजे गया जं. पहुँचेगी और यहां से 06.49 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

  • नेयामतपुर हाल्ट के टिकट काउंटर के समीप अज्ञात युवक की क्षत विक्षत शव बरामद

    नेयामतपुर हाल्ट के टिकट काउंटर के समीप अज्ञात युवक की क्षत विक्षत शव बरामद

    गया-पटना रेलखंड के नेयामतपुर हाल्ट के टिकट काउंटर के समीप गुरुवार को रेल ट्रैक पर एक युवक का क्षत विक्षत शव मिला। इसकी सूचना मिलते ही शव को देखने बड़ी संख्या में आस पास के लोगों ने देखने को जुट गये। फिर भी पहचान नहीं हो पायी है। स्थानीय लोगों के सूचना बेलागंज थाना को दिया। जिसके उपरांत रेल थाना जहानाबाद ने शव को उठा कर ले गयी।

  • अपराधियों की गोली के शिकार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

    अपराधियों की गोली के शिकार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

    File photo

    बेलागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर ट्यूबवेल के सामने एनएच 83पर अपराधियों के गोली से घायल पाली गांव के दीपक कुमार उर्फ दीपू की मौत इलाज के दौरान गुरुवार को पटना में हो गई। मालूम हो कि सोमवार को दीपू गया कोर्ट से अपनी हाजिरी लगाने के बाद बाइक से घर लौट रहा था।इसी क्रम में अपाची सवार दो अपराधियों द्वारा दीपू को दो गोलियां मारे जाने की घटना घटित हुई थी। घायल दीपू को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया था।जहां इलाज के के दौरान दीपक कुमार उर्फ दीपू की मौत हो गई।इसके पहले बेटे पर जानलेवा हमला को लेकर दीपू की मां कृष्णामणि देवी द्वारा अपनी बहू सुनीता कुमारी के खिलाफ बेलागंज थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया था।बहरहाल, दीपू की मौत के बाद उसकी भाभी सुनीता कुमारी पर पहले से दर्ज जानलेवा हमले का मामला स्वत: हत्या में तब्दील हो जाएग। इस संबंध में थाना प्रभारी उपेंद्र प्रसाद सिंह ने आरोपी को गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित किया गया है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    अजीत कुमार,बेलागंज

  • मार्क ड्रील के माध्यम से छात्र छात्राओं को आग से बचाव पर विशेष परिचर्चा का हुआ आयोजन

    मार्क ड्रील के माध्यम से छात्र छात्राओं को आग से बचाव पर विशेष परिचर्चा का हुआ आयोजन

    डुमरिया +उच्च विद्यालय के प्रांगण मे मंगलवार को अग्नि शमन और आपदा संबंधित जानकारी बिस्तृत रूप से छात्र छात्राओं को सूचित दिया गया। मार्क ड्रील के माध्यम से आग लगने पर कैसे काबू पाए।अचानक गैस सिलेंडर के टंकी मे आग लग जाए तो कैसे आग को बुझाया जाए इसके लिए बिशेष जानकारी दिया गया।जब गैस सिलेंडर मे आग लग जाए तब जुट के बोड़े को भिंगा कर गैस सिलेंडर को ढक देना चाहिए। बिहार अग्नि समन सेवा इमामगंज थाना के कर्मचारी के द्वारा अग्नि समन एवं आपदा से संबंधित पप्मलेट भी वितरण किया गया जो दैनिक जीवन मे उपयोगी है।इस अवसर् पर अनिल कुमार दास प्रभारी प्रधानाध्यापक,शिक्षक् राकेश कुमार,नीरज कुमार ,फैयाज़ आलम,स्वाति सीरी,परिचारी राजमोहन पासवान, इकबाल अंसारी, बिलमिस बानो इत्यादि उपस्थित हुए।

  • खेत में काम कर रहे किसान की सर्पदंश से हुई मौत

    खेत में काम कर रहे किसान की सर्पदंश से हुई मौत

    कोंच: आंती थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरहुआ गांव के बधार में सर्पदंश से एक किसान की मौत देर रात दो बजे अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई जिससे परिवार में रो- रो कर हुआ बुरा हाल है। जानकारी देते हुए ग्रामीण सह उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा के उप सचिव अशोक यादव ने बताया कि ग्राम सिमरहुआ निवासी अर्जुन यादव (60) अपने घर से बधार में रात्रि करीब बारह बजे खेत में पानी से फसल को पटाने गए तभी एक जहरीले सांप ने डंस लिया उसके बाद किसान वापस घर पर आकर खटिया पर लेट गए और उनके मुंह से फेन निकलने लगा तो लोग आनन फानन में ईलाज के लिए निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज गया ले जाया जा रहा था किंतु वहां पहुंचने के पूर्व ही करीब दो बजे रात्रि में उक्त किसान की मौत हो गई और परिवार में रो- रो कर बुरा हाल है।

    महताब अंसारी ,कोंच

  • शहर के दिग्घी तालाब में फिर से शुरू होगा नौका विहार, पार्क की सुंदरता बनाए रखने का डीएम ने दिया निर्देश

    शहर के दिग्घी तालाब में फिर से शुरू होगा नौका विहार, पार्क की सुंदरता बनाए रखने का डीएम ने दिया निर्देश

    जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने गुरुवार को मगध प्रमंडल आयुक्त कार्यालय के ठीक सामने दिग्घी तालाब एवं पार्क का जायजा लेते हुए कई कमियों को देखा। अतिक्रमण, गंदगी एवं अपूर्ण कार्यों को देखने के क्रम में उन्होंने संबंधित कार्य करने वाली एजेंसीऔर पदाधिकारियों को पितृपक्ष मेला शुरू होने के पहले दिए गए निर्देशों को क्रियान्वित करा लेने को कहा। उन्होंने कहा कि पार्क और तालाब ऐसा रहे कि लोग इस पार्क में सैर सपाटे कर सकें तथा जो नौका विहार पहले इस तालाब में हुआ करता था, उसे पुनः चालू कराएं।

    तालाब के चारों ओर बने पगडंडी का घूम घूम कर निरीक्षण किया

    इस पार्क में बुडको द्वारा कराए जा रहे हैं सौंदर्यीकरण कार्य का क्या स्थिति है, से अवगत हुए। जिला पदाधिकारी ने तालाब के चारों ओर बने पगडंडी का घूम घूम कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यकारी एजेंसी को निर्देश दिया कि पार्क को पूरी तरह मेंटेनेंस रखें। पार्क के पगडंडी तथा किनारे में बने मंदिर को छोड़कर शेष स्थाई तथा अस्थाई अतिक्रमण को पांच दिनों के अंदर हटवाने को कहा। तालाब के अंदर की ओर सटे हुए बाहरी दुकानों की भी मापी कराने, तालाब की जमीन में बनी दुकानों की भी जांच करने की बात कही।

    असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगे रहने की मिली शिकायत

    निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि संध्या एवं रात्रि में इस तालाब में असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। इस पर जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर के स्तर से एक टीम बनाकर शाम में औचक जांच करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी को निर्देश दिया कि सर्वप्रथम पार्क में लगे सभी लाइट को अविलंब ठीक करावे। लाइट नहीं रहने, अंधेरा रहने के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है।

    पार्क के कैंपस में बने कैफेटेरिया, टॉयलेट, गार्ड रूम का जायजा लिया

    पार्क के कैंपस में बने कैफेटेरिया, टॉयलेट, गार्ड रूम का जायजा लिया। उन्होंने एजेंसी को निर्देश दिया कि बने सभी कंस्ट्रक्शन को सुसज्जित एवं सफ़ाई करवाये। अब तक जितना कार्य पूर्ण किया गया है उसे मेंटेनेंस करते हुए नगर निगम को हैंडोवर करें। शेष कार्य पितृपक्ष मेला के पहले पूर्ण कराएं। यत्र तत्र झाड़ियों की सफाई अच्छे से कराते हुए पूरे परिसर की साफ-सफाई पूरी गुणवत्ता से कराने के लिए कहा। ताकि लोग यहां पर घूमने आए तो उन्हें एक अच्छे वातावरण का महसूस मिल सके। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि जब यह पार्क पूरी तरह से सुसज्जित हो जाने के पश्चात इस पार्क में बने तालाब में नाव का परिचालन चालू करवाये। इस अवसर पर एमएलसी कुमुद वर्मा, नगर आयुक्त गया नगर निगम अभिलाषा शर्मा, कार्यपालक अभियंता बुडको प्रदीप कुमार झा, सहायक अभियंता बुडको, सिटी मैनेजर नगर निगम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • चरोखरी पंचायत के पूर्व मुखिया के घर पर चली गोलियां, तीन खाली कारतूस बरामद जांच में जुटी पुलिस

    चरोखरी पंचायत के पूर्व मुखिया के घर पर चली गोलियां, तीन खाली कारतूस बरामद जांच में जुटी पुलिस

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के चरोखरी पंचायत के पूर्व मुखिया रजिया देवी के घर पर अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिग किया। घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। वहीं घटना को लेकर मुखिया पुत्र पप्पू कुमार ने बुधवार को फतेहपुर थाना में गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद करते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि मौके से तीन खाली कारतूस बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदन में बताया गया है कि सोमवार की देर रात गांव के ही अर्जुन यादव के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के समय घर में पूर्व मुखिया समेत सिर्फ घर की अन्य महिला सदस्य मौजूद थी। गाली गलौज करते हुए कई राउंड फायरिग किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गयी हैं। वहीं घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

  • नानी घर बाला विगहा आया युवक घर लौटने के दौरान हुआ लापता

    नानी घर बाला विगहा आया युवक घर लौटने के दौरान हुआ लापता

    13 दिन बाद भी नही पहुंचा घर

    टिकारी के पंचानपुर ओपी अंतर्गत खनेटु पंचायत के बाला विगहा बाजार स्थित अपने नानी घर आया गुरारू थाना के बहेरा गांव के 19 वर्षीय युवक आकाश कुमार 6 जुलाई को शाम में घर जाने के लिए निकला था। लेकिन आज तक वह अपने घर नही पहुंच सका। आकाश के लापता होने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। काफी खोज बिन के बाद भी जब आकाश नही मिला तो उसके नाना रामचंद्र राम ने पंचानपुर ओपी में मामले की शिकायत करते हुए सनहा के माध्यम से आकाश को ढूंढने की गुहार लगाई है। जिसमे कहा है कि आकाश लाल टी शर्ट, ब्लू जीन्स, काला जूता पहने हुए है और 5 फिट 6 इंच लंबा गोरा रंग है। सभी सगे संबंधियों और आसपास के गांवो में खोजबीन के बाद भी नही मिला तो 18 जुलाई को ओपी में लिखित शिकायत करते हुए आकाश को ढूंढने की पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है। वंही परिजनों ने आकाश के बारे में किसी तरह की सूचना मिलने पर मोबाइल नंबर 9931564410 या 6205432332 पर सूचित करने का आग्रह किया है।