Blog

  • थाना परिसर कोंच के प्रांगण में मुहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, डीएसपी एवं एसडीओ हुईं शामिल

    थाना परिसर कोंच के प्रांगण में मुहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, डीएसपी एवं एसडीओ हुईं शामिल

    कोंच। थाना परिसर कोंच में मुहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक सोमवार को चार बजे आयोजित किया गया जिसमें टिकारी डीएसपी गुलशन कुमार एवं एस डी ओ श्रीमती करिश्मा शामिल हुईं। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने किया। इस अवसर पर डीएसपी गुलशन कुमार ने कहा कि मुहर्रम इस्लाम धर्म का बड़ा पर्व है जिसे सभी को मिलजुल कर शांतिपूर्ण माहौल में मनाना चाहिए। उक्त त्योयार में बिना लाइसेंस ताजिया जुलूस निकाले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती रहेगी ताकि किसी भी तरह का कोई समस्या किन्हीं का न हो।

    लोगों को संबोधित करते हुए डी एस पी गुलशन कुमार ने कहा कि शांति व्यवस्था में खलल उत्पन्न करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बीडीओ बिपुल भारद्वाज, अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार शुक्ला, केर मुखिया शशि कुमार, डबुर मुखिया लक्ष्मण यादव, खजुरी मुखिया प्रतिनिधि विजय विश्वकर्मा, गरारी मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव, मो सरफराज, मो अरशद, अमरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

    महताब अंसारी ,कोंच

  • कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे युवक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल ,गया रेफर

    कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे युवक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल ,गया रेफर

    उजले रंग अपाचे सवार दो अपराधियों ने फतेहपुर ट्यूबवेल के सामने एनएच83पर सोमवार को लगभग पांच बजे गया कोर्ट से गवाही देकर बेलागंज के पाली गांव स्थित अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक सड़क किनारे गिरकर छटपटाने लगा और अपराधी पिस्तौल लहराते उत्तर दिशा की ओर भाग गए। घटनास्थल के आसपास रहे लोगों ने घायल युवक को तत्काल बेलागंज सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति में रहे फर्स्ट एड करने के बाद अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपाचे सवार दो युवक बाइक सवार युवक को दो गोली मारी और उत्तर दिशा की तरफ भाग गए।घटना के बाद आसपास रहे लोगों की काफी भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।जानकारी के तत्काल बाद घटनास्थल पर पहुंची।

    थाना पुलिस बेलागंज बाइपास पर अपराधियों के पकड़ने के लिए घेराबंदी भी की।लेकिन अपराधी किसी अन्य ग्रामीण सड़क से भागने में सफल रहे। घायल युवक ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार,क्षेत्र के पाली गांव के स्वर्गीय सुनील सिंह के बेटे दीपक कुमार उर्फ दीपू गया कोर्ट में भाई से चल रहे केस में गवाही देकर बाइक से घर लौट रहा था।दीपक जैसे ही एनएच83पर फतेहपुर ट्यूबवेल के पास पहुंचा उसका पीछा करते गया की ओर से आ रहे अपाचे सवार अपराधियों ने उसे नजदीक से दो गोलियां मार दी।पाली के ग्रामीणों ने बताया कि मेडिकल अस्पताल में डॉक्टरों ने दीपक को लगे दो गोलियों में से एक निकाल दिया है।लेकिन उसकी गंभीर हालत के मद्देनजर डाक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया है। इस संबंध में अपर थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने घटने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    अजीत कुमार ,बेलागंज

  • Breaking News: गया नगर निगम:सशक्त स्थायी समिति से अशोक कुमार “आउट”, मोहन श्रीवास्तव की हुई “एंट्री”

    Breaking News: गया नगर निगम:सशक्त स्थायी समिति से अशोक कुमार “आउट”, मोहन श्रीवास्तव की हुई “एंट्री”

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के पुनर्गठन को लेकर चले आ रही अटकलों पर विराम लग गया है। वार्ड नं 18 के पार्षद अशोक कुमार जो सशक्त स्थायी के सदस्य के रूप में कुछ महीने तक ही रहे, अब इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। या कह लें मोहन श्रीवास्तव के लिए कुर्बानी देने का काम किया है। अब इनकी जगह वार्ड नं 26 के पार्षद पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव को समिति का सदस्य मनोनीत करते हुए समिति में स्थान सुनिश्चित कर दिया गया है। इनके अलावा दो पुराने सदस्यों स्वर्णलता वर्मा और विनोद कुमार यादव को फिर से समिति में शामिल कर लिया गया है।

    इन तीनों को नगर विकास एवं आवास विभाग के उपसचिव राहुल वर्मन को शपथ दिलाने के लिए नगर आयुक्त भाप्रसे की अधिकारी अभिलाषा शर्मा ने एक पत्र भेजी हैं। इसके लिए 19 जुलाई की तिथि सुनिश्चित की गई है। कहने का तात्पर्य यह है कि 19 जुलाई को गया नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य के रूप में अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, स्वर्णलता वर्मा और विनोद कुमार यादव शपथ ग्रहण करेंगे। स्मरण कराते हुए चलें कि इसके पहले 26 जून को वार्ड नं 18 के पार्षद अशोक कुमार के साथ स्वर्णलता वर्मा और विनोद कुमार यादव ने इस समिति के सदस्य पद से स्वेच्छा से अन्य कारण बताते हुए मेयर बीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान को त्याग पत्र सौंप दिया था।

    जिसे स्वीकृति देते हुए मेयर ने इस आशय की जानकारी नगर आयुक्त को दे दिया था। इसके बाद नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने 28 जून को इस बात से सरकार को अवगत करा दी थीं। तब से समिति के तीन सदस्यों का पद रिक्त चला आ रहा है। अब जबकि 19 जुलाई को शपथ ग्रहण की तिथि तय कर दी गई है तो इस प्रक्रिया को पूरा होते ही नौ सदस्यीय (मेयर और उपमेयर को मिलाकर) समिति एक बार फिर से पूर्व की तरह पूर्ण रूप से अस्तित्व में आ जायेगी। देखा जाए तो इस प्रकार अशोक कुमार इस समिति से “आउट” कर दिए गए और मोहन श्रीवास्तव की “एंट्री” लगभग हो गई है।

  • बलात्कार एवं आर्म्स एक्ट मामले में दो लोगो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    बलात्कार एवं आर्म्स एक्ट मामले में दो लोगो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कोंच। प्रखंड के खजुरी गांव से बलात्कार के प्रयास मामले एवं परसावां गांव से आर्म्स एक्ट के कांड में दो लोगों को कोंच पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।
    जानकारी देते हुए कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने कहा कि कांड संख्या 58/23 में बलात्कार के प्रयास कांड में पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त श्रीकांत कुमार पिता सुभाष चंद्रवंशी को ग्राम खजुरी से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कांड संख्या 310/19 में आर्म्स एक्ट के अभियुक्त बजरंगी कुमार पिता रामाधार राम को ग्राम परसावां से गिरफ्तार किया गया है और कोविड 19 जांच के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

    महताब अंसारी ,कोंच

  • आंती में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

    आंती में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

    कोंच। थाना परिसर आंती में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक रविवार को बारह बजे आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष अजय कुमार ने किया।
    इस अवसर पर आंती थानाध्यक्ष ने कहा कि मुहर्रम इस्लाम धर्म का एक महान पर्व है। उसे हम सभी को मिलजुल कर शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की जरूरत है। बिना लाइसेंस ताजिया जुलूस निकाले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति व्यवस्था में खलल उत्पन्न करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    मौके पर उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव एवं मो इंतेशाब ने कहा कि यहां का मुहर्रम हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोग हमेशा मिलजुल कर पर्व को शांति सद्भाव के साथ मनाते हैं जो जिले में एक अलग पहचान रखता है। गणमान्य लोगों ने भी बारी- बारी से मुहर्रम पर अपनी बात को रखा। मौके पर एस आई अभिलाष सिंह, ए एस आई, रामजन्म कुमार, इंद्रदेव मुखिया, पी एस आई कुंदन कुमार के अलावे जहाना के खलीफा मो मनीरुद्दीन, आंती के खलीफा मो.मुज्तबा उर्फ माड़ो मियां, काबर के खलीफा मो.जमाल, विश्वनाथपुर के खलीफा मो मुख्तार, आंती पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, कोराप पंचायत के मुखिया ललन पासवान, तिनेरी मुखिया प्रतिनिधि मो इंतेशाब, मो शाहिद उर्फ साहू, पुण्यदेव यादव, मो आकिब, मो सगीर, मो गालिब, पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार, हरेंद्र दांगी, मो ताजुद्दीन, द्वारिका चंद्रवंशी, शंभूनाथ यादव, मो हसनैन, मनोज सिंह, सुभाष चंद्र कुमार, रमेश यादव समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

    रिपोर्ट महताब अंसारी ,कोंच

  • राजद ने कोंच प्रखंड में किया पंचायत स्तरीय डॉ अंबेडकर परिचर्चा

    राजद ने कोंच प्रखंड में किया पंचायत स्तरीय डॉ अंबेडकर परिचर्चा

    कोंच। प्रखंड के पंचायत राज सरकार भवन मंझियावां के प्रांगण में राजद ने पंचायत स्तरीय डॉ आंबेडकर परिचर्चा को लेकर बैठक रविवार को किया। बैठक की अध्यक्षता मंझियावां पंचायत अध्यक्ष सुखेंद्र यादव व संचालन राम भरत यादव ने किया। परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संविधान के मूल ढांचे से छेड़छाड़ की कोशिश हो रही है, यह उचित नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है।

    इस दौरान विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जो माहौल बनाया जा रहा है, यह काफी चिंता का विषय है। अंबेडकरवादी और समाजसेवियों पर लगातार प्रहार हो रहा है। बताया गया कि क्षेत्रीय दलों को समाप्त करने की साजिश चल रही है। हमें बाबा साहब के विचारों पर चलकर अपने अस्तित्व को बचाना होगा एवं अपने हक- हकूक के लिए संघर्ष करना होगा। बैठक में मुख्य रूप से बिकेश कुमार, गौतम पासवान, उदय पासवान, संतोष प्रसाद, धोरी पासवान, उदय पासवान, जय प्रकाश ठाकुर, भीखर यादव, योगेश यादव, सनोज कुमार, अर्जुन पासवान, सुखदेव दास, दारा यादव, मुन्ना चंद्रवंशी, उपेंद्र यादव समेत अन्य लोग शामिल थे।

  • आईआईटी कानपुर से एक टीम फल्गु नदी को पुनर्जीवित करने को लेकर स्टडी करने गया आएगी, नेशनल मिशन फ़ॉर क्लीन गंगा के डायरेक्टर जनरल पहुंचे गया

    आईआईटी कानपुर से एक टीम फल्गु नदी को पुनर्जीवित करने को लेकर स्टडी करने गया आएगी, नेशनल मिशन फ़ॉर क्लीन गंगा के डायरेक्टर जनरल पहुंचे गया

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    नेशनल मिशन फ़ॉर क्लीन गंगा के डायरेक्टर जनरल 1991 बैच के आईएएस जी. अशोक कुमार के साथ गया जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम की बैठक एक होटल में रविवार को हुई। मुख्य रूप से निरंजना नदी के पुनर्जीवित करने के संबंध में कई मुद्दों पर बातचीत हुई है। बिहार सरकार द्वारा भूगर्भ जल को संरक्षित रखने के लिए उठाए जा रहे कदम यथा पेयजल के लिए फल्गु नदी में ट्यूबेल बंद कर गंगा जल आपूर्ति की जा रही है, जिससे फल्गु नदी के वाटर टेबल को बरकरार रखा जा रहा है। गयाजी डैम की विशेषता आदि के बारे में विस्तार से बात हुई है। कृषि कार्य के लिए बिजली के जगह सोलर पंप का प्रयोग करना, फल्गु नदी में जो ड्रेनेज जा रहा है, उसको चिन्हित कर उसको सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण के संबंध में चर्चा हुई। उन्होंने गयाजी डैम एवं गंगा जल आपूर्ति से लोगो तक पेयजल उपलब्ध करवाने तथा फल्गु नदी से लगे ट्यूबवेल से वाटर सप्लाई बंद करने जिससे भूगर्भ जल स्तर को बरकरार रखने के कार्य किया गया है। उन्होंने बिहार सरकार द्वारा भूगर्भ जल स्तर को संरक्षण करने की इस पहल को काफी सराहा।

    झारखंड में चतरा जिले के सिमरिया ब्लॉक के बेलगड्ढा के समीप फल्गु निरंजना नदी के उद्गम स्थल से गया में फल्गु नदी जो आगे जहानाबाद होते हुए आगे की ओर बहती है, उस पूरी नदी को संरक्षण करने के लिए जो विभिन्न कदम उठाए जाने के संबंध में विस्तार से बातचीत हुई है। किस प्रकार फल्गु नदी तट पर प्लांटेशन करना, विभिन्न जगहों को चिन्हित करके चेकडैम बनाना, फल्गु नदी के स्रोत में कैसे गाद( शिल्ट) को कम करना, फल्गु नदी में जो डि-सिल्टिंग कार्य किस प्रकार किया जाना, कितनी मात्रा में बालू का उठाव किया जाना आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। सबसे बड़ी बात कि अगले तीन माह के अंदर आईआईटी कानपुर से एक टीम फल्गु नदी को पुनर्जीवित करने के संबंध में विस्तार से स्टडी(अध्ययन) करेगी। प्रतिवेदन(रिपोर्ट) उपलब्ध करवायेगी। उसके आलोक में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

  • गया-पटना रेलखंड के इस ट्रेन का बदल गया है समय, जानें अब गया जंक्शन से कितने बजे खुलेगी

    गया-पटना रेलखंड के इस ट्रेन का बदल गया है समय, जानें अब गया जंक्शन से कितने बजे खुलेगी

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया और पटना के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 03340 गया-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल के समय सारणी में संशोधन किया जा रहा है । दिनांक 17.07.2023 से यह स्पेशल गया से 15.00 बजे के बजाए 15.30 बजे खुलकर पटना जं. 17.55 बजे के बजाए 18.10 बजे पहुंचेगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक 17.07.2023 से 03340 गया-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल गया से 15.30 बजे खुलकर 15.42 बजे चाकंद, 15.47 बजे ओर हाल्ट, 15.54 बजे बेला, 15.59 बजे बराबर हाल्ट, 16.03 बजे नेर हाल्ट, 16.09 बजे वाणावर-कोटेश्वरनाथ धाम, 16.13 बजे मखदुमपुर गया, 16.19 बजे टेहटा, 16.23 बजे मीराबीघा हाल्ट, 16.27 बजे नियाजीपुर हाल्ट, 16.32 बजे मई हाल्ट, 16.37 बजे जहानाबाद कोर्ट, 16.53 बजे जहानाबाद, 16.58 बजे कड़ौना हाल्ट, 17.04 बजे नदौल, 17.08 बजे तिनेरी हाल्ट, 17.13 बजे तारेगना, 17.22 बजे नदवां, 17.26 बजे नीमा हाल्ट, 17.31 बजे पोठही, 17.36 बजे जटडुमरी हाल्ट, 17.40 बजे पुनपुन, 17.44 बजे पुनपुन घाट, 17.48 बजे रामगोविंद सिंह महुली हाल्ट, 17.54 बजे परसा बाजार रुकते हुए पटना जं. 18.10 बजे पहुंचेगी।

  • गर्ल्स हॉस्टल के केयरटेकर सहित पांच लोग कर रहे थे अवैध आर्म्स सप्लाई का धंधा, कांड दर्ज

    गर्ल्स हॉस्टल के केयरटेकर सहित पांच लोग कर रहे थे अवैध आर्म्स सप्लाई का धंधा, कांड दर्ज

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया पुलिस ने आर्म्स सप्लाई करने के आरोप में गर्ल्स हॉस्टल के केयरटेकर अजय कुमार सहित पांच लोगों के विरुद्ध कांड दर्ज किया है। 13 जुलाई को अजय को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया था। मूल रूप से गया जिले के टिकारी का रहनेवाला अजय कुमार गया शहर के पॉस इलाका अनुग्रहपुरी कॉलोनी में एक गर्ल्स हॉस्टल का केयरटेकर का काम कर रहा था। गया पुलिस ने जिसके पास से ऑटोमैटिक पिस्टल, रिवॉल्वर, मैगजीन, जिंदा कारतूस और एक गन व कीपैड मोबाइल भी बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने रामपुर थाना में एक कांड दर्ज किया है। जिसमें अजय के साथ चार और नामजद शामिल हैं। आरोप है कि ये सभी अवैध हथियारों का धंधा करते हैं। दर्ज कांड में अजय कुमार पिता चंद्रभूषण शर्मा, मऊ थाना(ओपी) का डीपी शर्मा, कोंच थाना के निवाडीह का रहनेवाला अजय शर्मा उर्फ सरदार जी, औरंगाबाद जिले का रहनेवाला चुन्नू शर्मा उर्फ चुन्नू पांडेय तथा टेकारी के रहने वाले जितेंद्र यादव का नाम शामिल है। रामपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार के बयान पर दर्ज कांड में बताया गया कि मऊ का D. P. शर्मा, अजय शर्मा उर्फ सरद्वार जी ग्रा० नीवाडीह थाना कोच, गया, चुन्नू शर्मा उर्फ चुन्नु पाण्डेय जिला औरंगाबाद और जितेन्द्र चादव टेकारी गया का रहने वाला है जो हथियार, गोली का तस्करी और खरीद फरोख्त करते हैं। यही सब लोग हथियार गोली लाकर इनके घर पर रखते और बेचते हैं। बिक्री से आया हुआ पैसा में से इन्हें भी हिस्सा मिलता है।
    इधर, टेकारी देवधरपुर निवासी चंद्रभूषण शर्मा के पुत्र गर्ल्स हॉस्टल का केयरटेकर अजय कुमार का नाम दो साल पहले गया शहर के कोतवाली थाना में दर्ज एक कांड में अनुसंधान के क्रम में सह अभियुक्त के तौर पर आया था। जिसमें अजय कुमार फिलहाल पटना उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत पर था। बता दें कि 13 जुलाई को गर्ल्स हॉस्टल के कैंपस में हुई कार्रवाई में रामपुर थाना में कांड संख्या 462/23, भादवि की धारा-25 (बी)(ए)/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।

  • दो चार पहिया वाहन सहित भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पटना के चार शराब तस्कर को फतेहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दो चार पहिया वाहन सहित भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पटना के चार शराब तस्कर को फतेहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के करियादपुर बाजार के समीप दो चार पहिया वाहन पर लदे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्करो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी युवक पटना जिले के रहने वाले है। थाना अध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु एसआई रविकांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी दल ने करियादपुर बाजार स्थित पुल के समीप दो चार पहिया वाहन पर लदे अंग्रेजी शराब समेत चार तस्करो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक रंजीत कुमार पिता महेश प्रसाद , गोलू कुमार पिता शंकर कुमार प्रसाद , गोलू राज, पिता भरत देव प्रसाद पटना जिले के राजीवनगर थाना क्षेत्र के रहने वाला है। वहीं सोनू कुमार पिता सुरेश शर्मा पटना जिले के खजकला थाना क्षेत्र के रहने वाला हैं।

    थाना अध्यक्ष ने बताया की पुलिस ने छापेमारी के दौरान renault climber तथा Volkswagen वाहन समेत mcdowells ब्रांड की कुल 168 लीटर अंग्रजी शराब जब्त किया गया है। गिरफ्तार सभी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।