Blog

  • बेलागंज में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, छापेमारी में हथियार का जखीरा बरामद

    बेलागंज में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, छापेमारी में हथियार का जखीरा बरामद

    अजीत कुमार ,बेलागंज

    वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी ला एन्ड आर्डर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बेलागंज में मंगलवार की रात एक मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस थाने के शेखा विगहा में आधा दर्जन निर्मित,अर्धनिर्मित रिवाल्वर, पिस्तौल और देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने हथियारों के जखीरा के साथ ही आग्नेयास्त्र बनाने वाले उपकरण भी बरामद किया।पुलिस द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि जहानाबाद जिले के हुलासगंज जयतीपुर के पकड़े गए हथियार तस्कर की निशानदेही पर बेलागंज थाने के शेखा विगहा के मो.मोबस्सिर उर्फ भीम सिंह के घर में छापामारी में वहां से सिक्सर ,खाली मैगजीन,पिस्तौल, देसी कट्टा, एक अर्धनिर्मित, गोलियों के खोखे आदि हथियार और आग्नेयास्त्र बनाने वाले उपकरण भी बरामद किया गया है। हालांकि हथियार निर्माता मो.मोबस्सिर उर्फ भीम सिंह पकड़ में नहीं आया। डीएसपी ला एन्ड आर्डर खुर्शीद आलम के नेतृत्व में गठित टीम में अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार और पुलिस बल के जवान शामिल थे।

  • श्रम कानूनों के कथित उल्लंघन करने वाली कंपनियों के विरुद्ध सेल्स रिप्रेजेंटेटिव ने किया प्रदर्शन

    श्रम कानूनों के कथित उल्लंघन करने वाली कंपनियों के विरुद्ध सेल्स रिप्रेजेंटेटिव ने किया प्रदर्शन

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    19 जुलाई को एंटी विक्टिमाइजेशन डे पर श्रम कानूनों का कथित उल्लंघन करने वाली कंपनियों के विरुद्ध सेल्स रिप्रेजेंटेटिव का अखिल भारतीय प्रदर्शन किया। बिहार झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के कोषाध्यक्ष जयवर्धन कुमार ने बताया कि एंटी विक्टिमाइजेशन डे पर बिहार झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के बैनर तले विक्रय प्रतिनिधियों ने देश की पांच कंपनियों के खिलाफ समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में अबीर अधिकारी, बिमल चन्द्र मनीष, ओमप्रकाश झा, बिनोद कुमार सिंह, सुशांत रॉय, रितेश पाठक, संदीप कुमार भट्ट, निशांत भदानी, सुमन कुमार, उपेंद्र कुमार, अनिल कुमार, अशोक कुमार, ऋषि नारायण,अविनाश कुमार, जयवर्धन कुमार व अन्य लोग शामिल रहे। इन नेताओं ने कहा कि कंपनियों द्वारा कर्मचारियों का किये जा रहे छंटनी व गैरकानूनी स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद इन नेताओं ने उप श्रम आयुक्त को मांगों से युक्त ज्ञापन दिया। श्री कुमार ने कहा कि साथ ही भारत सरकार के श्रम व रोजगार मंत्री के पास भी ज्ञापन भेजा गया है।

  • 9 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का 8 वें दिन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन रहा जारी

    9 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का 8 वें दिन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन रहा जारी

    कोंच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में 9 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का 8 वें दिन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन बुधवार को भी रहा जारी। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। संघ नेत्रियों ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी सेवाओं को लेकर कार्यकर्ता कर्तव्यनिष्ठ हैं तथा समर्पित सेवा भावना से 24 घंटे ईमानदारी से कार्य कर रही हैं। लेकिन मेहनत के अनुसार कार्यकर्ताओं को उचित मानदेय तक नहीं दिया जा रहा है। यहां तक कि समाज में भी उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल रहा। जबकि सच्चाई यह है कि आशा कार्यकर्ता के बलबूते ग्रामीण क्षेत्रों में जच्चा एवं बच्चा के मृत्यु दर में कमी आई है।

    कई राष्ट्रीय कार्यक्रमों को जमीन पर उतारने में आशा की भूमिका जग जाहिर है। लेकिन सरकार उनके साथ अमानवीय व संवेदनहीन रवैया अपना रही है। मौके पर आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर ने कहा कि उन लोगों को पारितोषिक नहीं मासिक मानदेय मिलना चाहिए। वही एक हजार में दम नहीं 10 हजार से कम नही का नारा लगाते हुए सरकार से मांग किया कि आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी घोषित करना चाहिए। साथ ही आशा को भ्रमण काल के दौरान 500 रुपए का अतिरिक्त भुगतान करते हुए सरकारी कर्मचारियों जैसी सुविधा दिया जाना चाहिए। मौके पर कार्यकर्ताओं ने रोष पूर्ण प्रदर्शन करते हुए कहा कि यदि सरकार हमारी 9 सूत्री मांगों को नहीं मानती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। मौके पर ऐरुना कुमारी, चिंता देवी, संजू देवी, लालमुनी देवी, ममता देवी सहित प्रखंड के सैकड़ों आशा मौजूद रहीं।

  • वज्रपात पीड़ित परिवार को पूर्व मंत्री सह विधायक ने सौंपा चार लाख रुपए का चेक

    वज्रपात पीड़ित परिवार को पूर्व मंत्री सह विधायक ने सौंपा चार लाख रुपए का चेक

    कोंच। धनछुहा में वज्रपात पीड़ित परिवार को आपदा के तहत पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ अनिल कुमार ने बुधवार को आपदा के तहत चार लाख रुपए का चेक दिया। वहीं, बीस हजार रुपए पारिवारिक लाभ भी दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम धनछुहा में कुछ दिनों पूर्व वज्रपात से अमित कुमार चंद्रवंशी की मौत हो गई थी। मृतक के परिवार को आपदा सहायता राशि के तहत चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया एवं परिवारिक लाभ के तहत ₹20000 अग्रिम राशि बीडीओ विपुल भारद्वाज एवं धर्मेंद्र शुक्ला की उपस्थिति में विधायक के द्वारा मृतक के पत्नी को दिया गया।

    विधायक ने बीडीओ को निर्देश दिया कि उनका बीपीएल में नाम है तत्काल इंदिरा आवास उपलब्ध कराया जाए। वहीं, क्षेत्र भ्रमण के दौरान बीते दिनों कोंच के इगुना बधार में आकाश कुमार की संदेहास्पद मौत के उपरांत कोंच यादव टोला स्थित मृतक के आवास पर जाकर पीड़ित परिवार जनों से मुलाकात की एवं शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाया एवं प्रशासनिक अधिकारी से बात कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इधर, पूर्व में जैतिया ग्राम के चंदन कुमार सिंह नामक युवक की मौत बिजली करंट से हो जाने के उपरांत उनके घर पहुंच कर सभी परिवार जनों से मुलाकात की। मौके पर उतरेंन मुखिया निवास वर्मा, हम नेता अजीत कुमार, केर मुखिया शशि कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

  • कोंच में बाइक सवार ने बस में मारी टक्कर , बाइक सवार हुआ जख्मी

    कोंच में बाइक सवार ने बस में मारी टक्कर , बाइक सवार हुआ जख्मी

    कोंच। प्रखंड के मडूका गांव के सीमा पर बस में ठोकर मारकर बाइक सवार व्यक्ति बुधवार को सुबह दस बजे घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार आंती थाना क्षेत्र के मडूका गांव के सीमा पर औरंगाबाद जिले के ग्राम चतरा निवासी राम कुमार उम्र 30 वर्ष पिता नाथून विश्वकर्मा अपने ससुराल कोराप पंचायत के ग्राम अचुकी से अपने गांव बाइक से जा रहा था तभी वह मड़ुका गांव के सीमा पर पहुंचते ही रफीगंज से आंती आ रही बस में ठोकर मार दिया जिससे बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को परिजनों ने रफीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है। चिकित्सक के अनुसार उक्त व्यक्ति को पैर व हाथ में चोट आई है।

    महताब अंसारी , कोंच

  • गया में विवाहिता की हत्या कर ससुराल वालों ने शव को जलाया , जांच में जुटी पुलिस

    गया में विवाहिता की हत्या कर ससुराल वालों ने शव को जलाया , जांच में जुटी पुलिस

    बेलागंज थाना क्षेत्र के पनारी में ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता की हत्या कर आनन-फानन में लाश जला देने का मामला सामने आया है।इसको लेकर मृतका की मां ने पति,सास-ससुर,मामा और मामी के खिलाफ आवेदन देते हुए इन लोगों को अपनी बेटी की हत्या का आरोपी बनाया है।मृतका रागनी देवी की मां अनीता देवी द्वारा बेलागंज थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार,रागनी देवी पिता रामजन्म मालाकार,ग्राम नसेर,थाना गुरुआ की शादी 2021बेलागंज थाने के पनारी गांव के दशरथ मालाकार के बेटे रौशन मालाकार के साथ  हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुईं थीं।लेकिन शादी के कुछ ही दिनों के बाद ससुराल वालों द्वारा मायके से पैसा लाने के लिए रागिनी को हमेशा प्रताड़ित किया जाने लगा।इस बीच14जुलाई को जानकारी मिली कि रागिनी बीमार है।बेटी की तबीयत खराब होने की आशंकाओं के साथ जब पनारी पहुंचे तो पता चला कि रागिनी की मौत हो गई और लाश को जला दिया गया। इस मामले में थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।

    अजीत कुमार ,बेलागंज

  • राजद ने किया पंचायत स्तरीय डॉ अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन

    राजद ने किया पंचायत स्तरीय डॉ अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन

    कोंच। प्रखंड के काजी बीघा एवं अचूकी गांव में राजद ने मंगलवार को पंचायत स्तरीय डॉ आंबेडकर परिचर्चा का आयोजन किया।
    बैठक की अध्यक्षता काबर के काजी बीघा में पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार दास व संचालन अशोक चौधरी ने किया। वहीं, कोराप पंचायत के अचुकी में बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष रमेश यादव उर्फ गोरेलाल व संचालन राहुल बैठा ने किया।परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पार्षद प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रजापति ने कहा कि देश में संविधान के मूल ढांचे से छेड़छाड़ की कोशिश हो रही है, जो उचित नहीं है।

    केंद्र की मोदी सरकार डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है। विरोधियों पर निशाना साधते हुए बताया कि देश में जो केंद्र की सरकार माहौल बना रही है वह काफी चिंता का विषय है। राजद प्रभारी डॉ रामाशीष कुमार ने कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर का मानना था कि समानता का अधिकार धर्म और जाति से ऊपर होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना किसी भी समाज की प्रथम और अंतिम नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। मौके पर पंचायती राज प्रकोष्ठ के राजद प्रखंड अध्यक्ष दारा सिंह, काबर मुखिया पति अवधेश दास, पूर्व मुखिया कृष्णदेव यादव, धर्मेंद्र यादव, राकेश रंजन शर्मा, मो तौकीर आलम, कृष्णा दास समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

    महताब अंसारी ,कोंच

  • कोंच थाना क्षेत्र के एक बधार से 14वर्षीय बालक का शव बरामद , क्षेत्र में फैली सनसनी

    कोंच थाना क्षेत्र के एक बधार से 14वर्षीय बालक का शव बरामद , क्षेत्र में फैली सनसनी

    महताब अंसारी ,कोंच संवाददाता

    कोंच। प्रखंड के इगुना बधार में 14 वर्षीय बालक का शव मंगलवार की दोपहर मिला जिसकी पहचान कोंच के यादव टोला निवासी विजय यादव के पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है।
    मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कोंच के यादव टोला निवासी विजय यादव के 14 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार बीते सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे मवेशी चराने के लिए घर से निकला था जो देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। कहीं पता न चलने पर मंगलवार की सुबह करीब दस बजे स्थानीय कोंच पुलिस को लिखित आवेदन दिया गया। दोपहर करीब एक बजे बधार में मवेशी चराने गए किसी ने इगुना बधार में शव को देखा तो परिजनों को जानकारी दी गई।

    कोंच पंचानपुर मुख्य मार्ग से करीब एक किलोमीटर उत्तर दिशा में इगूना बधार के एक आहर जिसमें करीब दो फिट पानी भरा हुआ है उसी में मृत शव को देखा गया। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने हाथ पैर बांध कर गला को दबाया है और हत्या की गई है। वहीं, ग्रामीणों ने कोंच नहर के पास गोह गया मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर प्रदर्शन किया जिससे सैकड़ों गाड़ियों की आवागमन प्रभावित हुआ। मौके पर टिकारी डी एस पी गुलशन कुमार, प्रशिक्षु डी एस पी प्रणव कुमार व थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद दल बाल के साथ मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।

  • शब्दाक्षर ‘बिहार’ द्वारा गया में ‘सावन मनभावन एवं स्वतंत्रता की महत्ता’ पर प्रादेशिक काव्यगोष्ठी का आयोजन अगस्त में

    शब्दाक्षर ‘बिहार’ द्वारा गया में ‘सावन मनभावन एवं स्वतंत्रता की महत्ता’ पर प्रादेशिक काव्यगोष्ठी का आयोजन अगस्त में

    शब्दाक्षर जहानाबाद की काव्यगोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न

    गया। शब्दाक्षर जहानाबाद की काव्यगोष्ठी शब्दाक्षर बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रो मनोज कुमार मिश्र ‘पद्मनाभ’ की उपस्थिति एवं शब्दाक्षर जहानाबाद जिलाध्यक्ष सावित्री सुमन की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। काव्य गोष्ठी में शब्दाक्षर जहानाबाद के जिला उपाध्यक्ष महेश मिश्र “मधुकर”, शब्दाक्षर जिला सचिव अशोक प्रियदर्शी, प्रो. रमाशंकर शर्मा, कुमार आर्यन, पंकज कुमार अमन सहित अनेक कवियों व गीतकारों ने प्रकृति को समर्पित अपनी रचनाएँ पढ़ीं। प्रकृति से जुड़े रहने का संदेश देते हुए अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट करके किया गया। अशोक प्रियदर्शी ने शब्दाक्षर प्रदेश समिति के समक्ष शब्दाक्षर से युवा साहित्यकारों को जोड़ने एवं हिंदी के विकास हेतु विभिन्न विद्यालय-महाविद्यालयों में साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव रखा। मुख्य अतिथि-सह-शब्दाक्षर प्रदेश अध्यक्ष श्री पद्मनाभ ने इस विचार पर शीघ्र ही कार्यान्वयन किये जाने की घोषणा की। धन्यवाद ज्ञापन शब्दाक्षर जहानाबाद के सचिव श्री प्रियदर्शी ने किया।

    कार्यक्रम की सफलता पर काव्यगोष्ठी के दिग्दर्शक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने शब्दाक्षर बिहार प्रदेश एवं शब्दाक्षर जहानाबाद के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। शब्दाक्षर राष्ट्रीय प्रवक्ता-सह प्रसारण प्रभारी डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने बतलाया कि काव्यगोष्ठी मेंं आगामी रविवार को शब्दाक्षर जहानाबाद के बैनर तले ‘आओ सखी सावन आया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें झूलागीत, देवीगीत, कजरी एवं सावन गीतों की प्रस्तुति दी जायेगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ रश्मि ने सूचना दी कि आगामी अगस्त माह में शब्दाक्षर बिहार प्रदेश समिति द्वारा गया में “सावन मनभावन और स्वतंत्रता की महत्ता” विषय पर प्रादेशिक काव्यगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा, जिसमें बिहार के सभी जिलों से शब्दाक्षर पदाधिकारी भाग लेंगे।

  • प्रखंड कार्यालय में जिला पार्षद प्रतिनिधि ने बीडीओ को डॉ भीम राव अम्बेडकर के चित्र का किया भेंट

    प्रखंड कार्यालय में जिला पार्षद प्रतिनिधि ने बीडीओ को डॉ भीम राव अम्बेडकर के चित्र का किया भेंट

    कोंच। प्रखंड कार्यालय में जिला पार्षद प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रजापति ने बीडीओ को डॉ भीम राव अम्बेडकर के चित्र का भेंट सोमवार को किया। मिली जानकारी के अनुसार बीडीओ कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी बिपुल भारद्वाज को डॉ आंबेडकर के चित्र भेंट करने के तत्पश्चात जिला पार्षद प्रतिनिधि ने प्रखंड क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार में सुधार, जल समस्या के समाधान व बीते दिनों वज्रपात से हुए मौत पर परिजनों को तत्काल मुआवजा देने को लेकर बात की। मौके पर कोंच राजद प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव, उमेश यादव, संगम यादव, राकेश कुमार राधे, सुजीत यादव, दिलीप कुमार दिलेर, पंकज कुमार यादव समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

    महताब अंसारी ,कोंच