Blog

  • समारोह आयोजित कर कोंच प्रखंड के निवर्तमान बीडीओ को दी गई विदाई

    समारोह आयोजित कर कोंच प्रखंड के निवर्तमान बीडीओ को दी गई विदाई

    महताब अंसारी ,कोंच संवाददाता

    कोंच। प्रखंड के बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी का तबादला औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड में कर दिया गया। तबादला के बाद बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन के सभागार में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष निवास वर्मा व संचालन परसावां पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार ने किया। उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने निवर्तमान बीडीओ को अंग वस्त्र, घड़ी, कलम, बुके आदि देकर सम्मान पूर्वक विदाई दिया। साथ ही नए बीडीओ बिपुल भारद्वाज का स्वागत किया गया। समारोह में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने निवर्तमान बीडीओ के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके विकासात्मक कार्य में सहयोग को भी गिनाया और इस मौके पर सभी वक्ताओं ने श्री चौधरी के कार्यकाल की भूरी- भूरी प्रशंसा की और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं, बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा कि प्रखंड कोंच में विकास के कार्य में पत्रकार, विधायक समेत सभी जन प्रतिनिधियों व जनता का काफी सहयोग मिला।

    उन्होंने अपने संबोधन के अंत में एक गीत, अच्छा चलता हूँ दुआओं में याद रखना मेरे ज़िकर का ज़ुबां पे स्वाद रखना, अच्छा चलता हूँ। ये गीत गाकर अपनी बात को समाप्त किया। मौके पर नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी निरंजन कुमार, राजस्व पदाधिकारी विनीत व्यास समेत मुखिया शशि कुमार, ललन पासवान, शिवकुमार चौहान, दिलीप चंद्रवंशी, कमल रंजन, मुखिया प्रतिनिधि मो इंतेशाब, संजय यादव, राज बब्बर सिंह, बिल्लू पासवान, अवधेश दास, विजय विश्वकर्मा, सुनील यादव, पूर्व मुखिया मो.गालिब के अलावे पंचायत समिति सदस्य पिंटू कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता उमेश यादव, चंदन कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • प्रेम-प्रसंग में फरार प्रेमी जोड़े ने थाने में किया सरेंडर

    प्रेम-प्रसंग में फरार प्रेमी जोड़े ने थाने में किया सरेंडर

    अलीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम थानापुर से बुधवार को प्रेम-प्रसंग मामले में फरार चल रहे नाबालिग प्रेमी जोड़े ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। लड़की के पिता ने इस संबंध में थाने में लिखित आवेदन दिया था। जिसमे बताया गया था की गांव के ही युवक ने नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर शादी करने के नियत से लेकर फरार हो गया था। कोंच पुलिस दोनो की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस के दबिश के बाद दोनों नाबालिग लड़का और लड़की ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। अलीपुर थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि बरामद लड़की को 164 का बयान कराया जाएगा। वहीं लड़का को कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • गया के मेयर की जाति मामले को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग में सुनवाई हुई शुरू, दोनों पक्ष के वकील ने सफाई में दी दलीलें

    गया के मेयर की जाति मामले को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग में सुनवाई हुई शुरू, दोनों पक्ष के वकील ने सफाई में दी दलीलें

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम के मेयर की जाति को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग में दायर वाद में मंगलवार को सुनवाई शुरू हो गई। दोनों पक्ष के वकील ने अपनी अपनी दलीलें दी। वहीं जिला प्रशासन की ओर से उपस्थित पक्ष भी सुनवाई के दौरान मौजूद रहे। याचिकाकर्ता पूर्व विधायक डॉ. श्यामदेव पासवान ने कहा कि मंगलवार को उनके द्वारा आयोग में दायर वाद में सुनवाई शुरू हो गई है। उम्मीद है कि इस मामले में जल्द ही फैसला सुनाया जाएगा। बता दें कि पूर्व विधायक डॉ श्यामदेव पासवान गया नगर निगम चुनाव 2022 में मेयर पद के प्रत्याशी थे। जिन्हें मेयर बीरेन्द्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने पराजित किया था। इसके बाद डॉ श्यामदेव पासवान मेयर गणेश पासवान की जाति पर सवाल खड़े करते हुए कई प्रामाणिक दस्तावेज पेश करते हुए एक वाद दायर कर दिया था। उसी मामले में मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त दीपक कुमार के न्यायालय में सुनवाई शुरू हो गई।

    पिछले महीने के पहले सप्ताह में आयोग ने दोनों पक्ष को नोटिस जारी करते हुए 11 जुलाई को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था। पूर्व विधायक ने बताया कि उनके तरफ से अधिवक्ता संजीव कुमार और मेयर की ओर से अधिवक्ता मयूरी मिश्रा ने अपनी अपनी दलीलें दीं। हालांकि सुनवाई के दौरान मेयर के अधिवक्ता से अपने दावे(मेयर की जाति) के समर्थन में दस्तावेज पेश करने को कहा, लेकिन वे प्रस्तुत न करते हुए अगली सुनवाई के दिन पेश करने की बात कही। इधर, जिला प्रशासन की ओर से पेश होने वाले पक्ष से कहा गया कि वे जिला प्रशासन(डीएम) की तरफ से जांच रिपोर्ट को प्रस्तुत करें लेकिन आज सुनवाई के दौरान जांच रिपोर्ट नहीं पेश कर सके। ऐसे में अगली सुनवाई के दिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

    इस आशय की जानकारी देते हुए याचिकाकर्ता पूर्व विधायक का कहना था कि उनके अधिवक्ता ने कहा कि करीब एक महीना पहले ही नोटिस भेजा गया था लेकिन मेयर की ओर से कोई कागजात पेश नहीं किया गया। जिससे यह लगता है कि केवल समय जाया करने और परेशान करने के लिए कागजात प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा जा रहा है। अब इस मामले की अगले सुनवाई के दिन क्या होगा। इस पर magadhlive की नजर रहेगी। जैसे ही कोई नया अपडेट आता है, उससे magadhlive की टीम अवगत कराते रहेगा

  • गयापाल चौदह सइया विकास समिति के उपाध्यक्ष ओंकार बारिक को दी गई श्रद्धांजलि

    गयापाल चौदह सइया विकास समिति के उपाध्यक्ष ओंकार बारिक को दी गई श्रद्धांजलि

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गयापाल चौदह सइया विकास समिति के उपाध्यक्ष ओंकार बारिक की आत्मा की शांति हेतु शोक सभा आयोजित की गई। समिति के उपस्थित लोगों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से आराधना की गई। इस मौके पर उपस्थित समिति के अध्यक्ष मोहन लाल चौधरी ,सचिव लालू झांगर, उप सचिव छोटू बारिक,सदस्य, कमल बारिक शिव लाल भईया, प्रवीन पाठक, शिव लाल विठ्ठल, मनी लाल बारिक, कन्हैया ढोकड़ी, मुन्ना लाल पाठक, अनंत दुबे, राजू मिश्रा, सूरज बारिक, सोनू चौधरी और काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • गया के अस्पताल में भर्ती आखिर इस नवजात शिशु का असली हकदार और मां कौन? पूजा देवी का बच्चा कहां गया?

    गया के अस्पताल में भर्ती आखिर इस नवजात शिशु का असली हकदार और मां कौन? पूजा देवी का बच्चा कहां गया?

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    बिहार में एक तरफ चिकित्सा व्यवस्था में सुधार के प्रयास के साथ साथ कई अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। ताकि किसी मरीज की जान इलाज के अभाव में नहीं जाए। इसी कर्तव्य और दायित्वों को निभाते हुए गया जिला प्रशासन ने एक नवजात शिशु को उचित देखरेख में इलाज करा रहा है। मगध प्रमंडल के सबसे बड़े अस्पताल गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में एक नवजात शिशु का इलाज लाइफ सपोर्ट चिकित्सीय व्यवस्था के तहत कराया जा रहा है। लेकिन विडंबना है कि इस बच्ची का अबतक जन्म देने वाली मां को लेकर संशय बना हुआ है। कारण कि जो बच्ची यहां भर्ती है उसका असली हकदार का फैसला नहीं हो पाया है। मामला गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र की है। जिस बच्ची को ANMMCH में इलाज चल रहा है उसे पूजा देवी लेने से यह कहकर अपने साथ रखने के लिए इनकार कर रही है कि इस बच्ची की जननी वो नहीं हैं।

    पूजा देवी के पास चिकित्सक द्वारा लिखे गए पुर्जे में लिखा है Baby Boy

    पूजा देवी का कहना है कि उसने लड़के को जन्म दी है। इस दावे के सपोर्ट में पूजा उस नर्सिंग होम का पुर्जा दिखा रही है कि उसने भाग्यश्री इमरजेंसी हॉस्पिटल, मेन रोड, कुड़वा बाजार, धर्मशाला के दक्षिण में 02 जुलाई 2023 को एक नवजात शिशु को जन्म दी। इस हॉस्पिटल से जो पुर्जा मिला, उसमें जन्म के बाद जो बातें लिखी गई थी, उसमें ‘Baby Boy’ लिखा हुआ है। इस दावे के साथ पूजा देवी का कहना है कि जब यहां से विशेष इलाज के लिए उनके पुत्र को आशीर्वाद नर्सिंग होम में भर्ती कराई। जब इस नर्सिंग होम से नाम काटने वक्त (डिस्चार्ज) किया जाने लगा तो उन्हें नवजात पुत्र की जगह पुत्री दिया जा रहा था तो इसे लेने से यह कहकर इनकार कर दी कि बच्चे की अदला बदली कर दी गई। आरोप आशीर्वाद नर्सिंग होम के संचालक पर लगाया गया है।

    तो क्या डीएनए जांच से हो सकेगा फैसला?

    मामला पुलिस से होते हुए जिला प्रशासन तक चला आया है। अब यहां बड़ा सवाल उठ रहा है कि जिस बच्ची का इलाज ANMMCH में चल रहा है, उसे किस मां ने जन्म दिया ? इस बच्ची का असली हकदार कौन है ? यदि पूजा देवी की बात और चिकित्सीय पुर्जा को थोड़ी देर के लिए सही मानकर यदि उच्चस्तरीय जांच होती है तो प्रशासन को पूजा देवी के बच्चे को और इस इलाजरत बच्ची की मां को ढूंढना पड़ेगा। एक वरीय चिकित्सक ने नाम सामने नहीं लाने के शर्त पर बताया कि अब बच्ची और पूजा देवी दोनों का डीएनए टेस्ट कराने की जरूरत है। जिससे स्पष्ट हो पाएगा कि पूजा देवी जो आरोप बच्चे की अदला बदली की लगा रही है, उसमें कितना हकीकत है।

  • कोंच थाना क्षेत्र में चोरों ने मचाया आतंक, एक ही रात में एक घर समेत चार दुकानों को बनाया निशाना

    कोंच थाना क्षेत्र में चोरों ने मचाया आतंक, एक ही रात में एक घर समेत चार दुकानों को बनाया निशाना

    कोंच। स्थानीय कोंच थाना क्षेत्र के डुमरा मोड़ पर एक ही रात चार दुकान समेत एक घर से चोरों ने देर रात लाखों रुपए की सामान को चोरी कर ली और मंगलवार की सुबह थाना को सूचना दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डबुर पंचायत अंतर्गत डुमरा मोड़ पर चार दुकान समेत एक घर से लाखों रुपए की सामान सट्टर एवं ताला तोड़कर चोरी कर ली गई है। जिसमें से एक गुमटी ग्राम डुमरा निवासी भरत यादव पिता फते यादव का बताया गया है और दूसरा दुकान ग्राम जैकड़िया निवासी मंजय रविदास, तीसरा ग्राम बथानी निवासी सुभाष ठाकुर पिता बजरंगी ठाकुर, चौथा ग्राम रौदा निवासी सोनू विश्वकर्मा एवं ग्राम दौलता निवासी रामानंद यादव के घर में रखे छः क्विंटल छड़ को चोरी कर ली गई है। स्थानीय लोगों को सुबह में नींद टूटी तो दुकानदारों को सूचना दी गई तो आकार देखा कि सभी दुकान से सट्टर एवं ताला तोड़कर चोरी कर ली गई है। चोरी गए में से एक पेट्रोल, दूसरा जनरल स्टोर, तीसरा टेलर, चौथा ग्रिल का दुकान और एक घर शामिल है।उसके बाद कोंच थाना को सूचना दिया गया है। मौके पर चौकीदार उपस्थित हैं। घटना के बाद इलाके में भय व्याप्त हो गया है।

    महताब अंसारी, कोंच संवाददाता

  • फतेहपुर थाना क्षेत्र के बदउआं के समीप हाइवा ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत , दो अन्य गंभीर रूप से घायल

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के बदउआं के समीप हाइवा ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत , दो अन्य गंभीर रूप से घायल

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के बदउआं गांव के समीप के समीप वजीरगंज फतेहपुर सड़क मार्ग पर मंगलवार की अहले सुबह तेज रफ्तार हाईवा ने एक बाइक में टक्कर मार दी जिसके कारण बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान टनकुप्पा थाना क्षेत्र के पुनौल गांव के रहने वाला सोनू कुमार पिता जितेंद्र रविदास के रूप में की गई है। वही इस सड़क हादसे में घायल संदीप कुमार और रौशन कुमार को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

    घटना की खबर मिलते ही फतेहपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेजा जा रहा है। मृतक के पिता जितेंद्र रविदास ने बताया की तीनो युवक गुरपा पर्वत पर स्थित मंदिर में दर्शन के लिए निकला था। लेकिन थोड़ी ही देर बाद दुर्घटना की खबर परिजनों को प्राप्त हुआ। इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

  • माहुरी वैश्य मंडल,गया सहयोगी माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति एवं महिला समिति ने आयोजित किया सावन मिलन समारोह

    माहुरी वैश्य मंडल,गया सहयोगी माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति एवं महिला समिति ने आयोजित किया सावन मिलन समारोह


    माहुरी वैश्य मंडल,गया की तरफ से रविवार को सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर माहुरी वैश्य महिला समिति के महिलाओं के बीच ड्रेस प्रतियोगिता , मेंहदी प्रतियोगिता , क्विज , नृत्य-संगीत एवं अनेक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रविवार की दोपहर 1:00 से आयोजित किया गया इसमें माहुरी समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
    इस कार्यक्रम में सास-बहू तथा ननद-भाभी के साथ जेठानी-देवरानी एवं बहनों ने भी शिरकत की। माहुरी वैश्य मंडल की महिला समिति की पदाधिकारी ने बताया की इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को एक रचनात्मक मंच उपलब्ध कराने के लिए किया गया है। कार्यक्रम के विभिन्न प्रतियोगिता की सफल महिलाओं तथा युवतियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।वहीं कार्यक्रम में जुटी महिलाओं के साथ युवतियां-किशोरियां सावन गीत पर जमकर झूमे।

  • पर्यावरण को स्वच्छ रखने को लेकर मुखिया के सौजन्य से किया गया वृक्षारोपण

    पर्यावरण को स्वच्छ रखने को लेकर मुखिया के सौजन्य से किया गया वृक्षारोपण

    कोंच। प्रखंड क्षेत्र के मंझिआवां पंचायत अंतर्गत धरहारा गांव सूर्य मंदिर के प्रांगण में तथा आंती पंचायत के सिमरहुआ गांव के सूर्य मंदिर के प्रांगण में पर्यावरण को स्वच्छ रखने को लेकर मंझिआवां पंचायत के मुखिया पति राज बब्बर सिंह एवं मुखिया सुनीता कुमारी के सौजन्य से सोमवार को वृक्षारोपण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की चपेट में है। असमय बाढ़, असमय बारिश सहित अन्य प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण पर्यावरण के साथ लोगों द्वारा छेड़छाड़ को माना जा रहा है।

    मुखिया सुनीता कुमारी ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण, संवर्धन एवं पोषण सहित जल का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी लोगों को पर्यावरण की संरक्षा के लिए जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने संदेश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष एक पेड़ लगाएं एवं उस पेड़ का समुचित देखभाल करें । ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए हम उन्हें बेहतर पर्यावरण प्रदान कर सकें। मौके पर उप मुखिया अजय यादव, वार्ड सदस्य उकेश पासवान, रंजय कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता अमोल सिंह, उप मुखिया अमरेंद्र दास, पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक यादव, मंदिर के पुजारी बिंदेश्वरी यादव, स्वच्छता पर्यवेक्षक अमरजीत कुमार, वार्ड सदस्य मुन्ना चौधरी, मो सरवर आदि शामिल थे।

  • बेलागंज में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत

    बेलागंज में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत

    बेलागंज प्रखंड के मेन बाबा कोटेश्वरनाथ धाम परिसर में सोमवार को हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ संतोष कुमार मांझी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया।, आयोजित अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।इससे पूर्व डॉ संतोष सुमन ने बाबा कोटेश्वर धाम मंदिर के गर्भ गृह में जाकर सहस्त्र लिंग की पूजा अर्चना किया और प्रदेश में अमन-चैन और बेहतरी के लिए आशीर्वाद मांगे।अभिनंदन समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ सुमन ने कहा कि आप सभी ऊर्जावान साथियों को हृदय से धन्यवाद देता हूं।जिस उत्साह और ऊर्जा के साथ आपने हमारा दिया है।यही उत्साह और ऊर्जा हम पार्टी की ताकत है।

    पार्टी गरीब-किसान,मजदूर,छात्र,नौजवान की उम्मीद को कभी टूटने नहीं देगी।हम गरीब जरूर हैं पर स्वाभिमानी हैं।कोई हमारे अस्तित्व को मिटाने का प्रयास करेगा तो हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।हम जिनके प्रेम में जीने मरने की कसमें खा रहे थे।वही हमें मिटाने की साजिश रच रहे थे।मुझे कुर्सी का प्रेम नहीं मुझे आपका प्रेम विश्वास और भरोसा चाहिए।जिनको कुर्सी से प्रेम है आप देख रहे हैं।समारोह की अध्यक्षता कुंदन कुमार ने किया।

    कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडे,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश रंजन ,गया बीजेपी नेता संजू साव,पंपी शर्मा,राष्ट्रीय सचिव शंकर मांझी,नंदलाल मांझी,प्रदेश महासचिव रोमित कुमार, जहानाबाद जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा,गया जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी,प्रदेश सचिव अनिल यादव,अमरेंद्र त्रिपाठी ,राजेश निराला,प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत मांझी,जल्लू शर्मा,राकेश कुमार, आयुष कुमार,मुकेश,प्रशांत रंजन, रवि प्रकाश, समेत कई लोगों मौजूद थे।

    रिपोर्ट – अजीत कुमार ,बेलागंज