Blog

  • कॉटन मिल बालाजी नगर की जमीन की खरीद बिक्री में सरकारी राजस्व की क्षति का मामला फिर सुर्खियों में

    कॉटन मिल बालाजी नगर की जमीन की खरीद बिक्री में सरकारी राजस्व की क्षति का मामला फिर सुर्खियों में

    File photo

    ✍️ देवब्रत मंडल

    गया शहर के कॉटन मिल बालाजी नगर की जमीन खरीद बिक्री का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। यहां हुई जमीन खरीद बिक्री में सरकारी राजस्व को भारी क्षति पहुंचाने का मामला यहाँ के बालाजी नगर विकास समिति के कुणाल शेखर और शैलेश कुमार जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष ले गए थे। इस परिवाद की सुनवाई में लोक प्राधिकार द्वारा समर्पित प्रतिवेदन के आलोक में वाद की कार्रवाई समाप्त कर दी गई। इसके बाद परिवादी ने बताया कि यहां के निर्णय से वे असंतुष्ट हैं। अब प्रथम अपीलीय प्राधिकार सह मगध प्रमंडल आयुक्त के यहां संबंधित परिवाद की सुनवाई के लिए अपील करेंगे। परिवादी द्वारा दायर वाद अनन्य संख्या 9999901180223354527 की सुनवाई के पश्चात जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि परिवादी कुणाल शेखर और शैलेश कुमार का यह मामला वसीका नम्बर-1501, दिनांक- 19.01.2023 के निबंधन में हुई राजस्व क्षति से संबंधित है। प्रस्तुत परिवाद में मांग की जा रही विषय वस्तु के आलोक में लोक प्राधिकार-सह-जिला अवर निबंधक, गया द्वारा अपने कार्यालय पत्रांक- 2855, दिनांक 05.06.2023 द्वारा प्रतिवेदन समर्पित किया गया है। जिसमें प्रतिवेदित किया गया है कि उक्त के सम्बन्ध में कार्यालय पत्रांक- 928, दिनांक-15.02.2023 द्वारा अंचलाधिकारी, चन्दौती से संबंधित दस्तावेज में अंकित खाता-खेसरा की भूमि का स्थल जाँच कर भूमि की श्रेणी एवं उसकी अवस्थिति के सम्बन्ध में प्रतिवेदन की मांग की गई है। प्रतिवेदन अप्राप्त होने की स्थिति में पुनः कार्यालय पत्रांक-1270, दिनांक 03.03.2023, पत्रांक- 1580. दिनांक 21.03.2023 एवं पत्रांक-1826, दिनांक- 10.04.2023 द्वारा अंचलाधिकारी, चन्दौती को कई बार स्मारित किया गया है।जिसके आलोक में अंचलाधिकारी, नगर गया के पत्रांक-1194, दिनांक- 15.05.2023 द्वारा प्रतिवेदन प्राप्त हुई है।

    File photo

    प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर उक्त मामला में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। लोक प्राधिकार द्वारा समर्पित उक्त प्रतिवेदन के आलोक में बाद की कार्रवाई समाप्त की जाती है। परिवादी की शिकायत है कि कॉटन मिल की जमीन पर वर्षों से निर्मित छोटकी नवादा टीओपी और मंदिर की जमीन की खरीद बिक्री की गई है। साथ ही कहा गया है कि जमीन जिस पर खाता संख्या 153 (पुराना ), खेसरा संख्या – 514 (पुराना ), रकबा 5.60 डिसमिल में पूर्व से कई मकान बना हुआ है उसे भी परती भूमि दिखला कर निबंधन कराया गया है। परिवादी का आरोप है कि इन सभी भूमि पर वर्षों पूर्व से भवन बना हुआ है जिसे परती भूमि दिखला कर निबंधन करा लिया गया है। इनका कहना है निबंधन पदाधिकारी, गया एन.एल.बी .डी मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर सुशील कुमार सर्राफ एवं अन्य के द्वारा सरकारी राशि (टैक्स) की क्षति पहुंचाई गई है। परिवादी के अनुसार अन्य जमीन का भी विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा है कि लगभग एक अरब मूल्य से अधिक की जमीन है। जिसे मात्र₹ 1,20,00000 (एक करोड़ बीस लाख रुपये) में निबंधन करा लिया गया है। जिससे सरकारी राशि (टैक्स) करीब ₹3,0000000 (तीन करोड़ रुपये) की क्षति इन सभी
    व्यक्तियों के द्वारा पहुंचाई गई है।

  • Breaking news: रेलवे ट्रैक से बीएमपी जवान का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

    Breaking news: रेलवे ट्रैक से बीएमपी जवान का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

    पटना गया रेलखंड के गंगापुर के समीप रेलवे ट्रैक पर बीएमपी जवान का शव मिला है। जहां ग्रामीणों ने इसकी सूचना चाकन्द थाने की पुलिस को दिया। जहां घटने की जानकारी मिलने के बाद चाकन्द थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह दलबल के साथ पहुंचे। जहां उसके पास से आई कार्ड पुलिस का बरामद किया। उसकी पहचान जहानाबाद जिले के हुलासगंज के रहने वाला दीपू कुमार दास के रूप में पहचान किया गया। जहां सूचना मिलने के बाद गया रेल थाने की पुलिस पहुंचकर सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। वही शव मिले से क्षेत्र में सनसनी फैल गया।

    अजीत कुमार ,बेलागंज

  • बड़ी खबर: गया नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्यों के इस्तीफे को मेयर ने दी मंजूरी, जानें कौन हैं वे सभी

    गया नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के गठन के बाद करीब छः महीने के अंदर ही तीन सदस्यों ने अपना इस्तीफा मेयर बीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान को सौंप दिया था। जिसे मेयर ने मंजूरी दे दी है। अब इस तीन रिक्त पदों पर किन नए तीन पार्षदों को लाया जाएगा यह निगम के पार्षदों और नगर निगम कर्मचारियों व पदाधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ। जिन तीन सदस्यों ने अपना इस्तीफा मेयर को सौंपे थे। उसे स्वीकृति या कहें मंजूरी दे दी गई है। मेयर सशक्त स्थायी समिति के पदेन अध्यक्ष हुआ करते हैं। इसलिए इनके द्वारा तीन सदस्यों के इस्तीफे को मंजूरी दे दिए जाने के बात इस सात सदस्यीय समिति के तीन पद रिक्त पड़ गए।

    मेयर ने तीनों सदस्यों के इस्तीफे वाले पत्र को मंजूरी प्रदान करते नगर आयुक्त को आगे की कार्यवाही के लिए पत्र भेज दिया है। जिन तीन सदस्यों ने अपना इस्तीफा मेयर को सौंपे हैं, उसके कोई उचित कारण नहीं बताया है। सिर्फ़ यही कहा है कि अन्य कारणों से वे समिति के सदस्य पद इस्तीफा दे रहा हूं। सदस्यों ने यह इस्तीफा गत जून महीने के अंतिम दो या तीन पहले ही दे दिया था। यहां बता दें कि 2023 के जनवरी महीने में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया था। ऐसे में छह महीने के कार्यकाल पूरे भी नहीं हुए हैं कि तीन सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है।

    अब आप सभी जानते को उत्सुक हैं कि आखिर किन तीन सदस्यों ने अपना इस्तीफा दिया है तो magadhlive के पास जो पुख्ता जानकारी आई है, उसके अनुसार वार्ड नंबर 18 के पार्षद अशोक कुमार, वार्ड 43 के पार्षद विनोद यादव एवं वार्ड नंबर 01 की पार्षद ने इस्तीफा दे दिया है। अब शेष चार में वार्ड नं 25, वार्ड नं 20, वार्ड 07 और वार्ड 51 के पार्षद ही सशक्त स्थायी समिति के सदस्य हैं। अब नए तीन की तलाश में एक का तो साफ है कि कौन होंगे। लेकिन बाकी दो के चयन पर संशय है।

    ✍️ देवब्रत मंडल

  • 2 जुलाई से बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस वाराणसी की जगह राजगीर से डीडीयू तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी, जानें क्यों

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    वाराणसी स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण गाड़ी सं. 14223/14224 राजगीर-वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त करने की सूचना दी गयी थी।अब रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर वाराणसी में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण होने के उपरांत वाराणसी तक नियमित परिचालन प्रारंभ होने तक गाड़ी सं. 14223/ 14224 राजगीर-वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस को राजगीर और पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. के मध्य (सप्ताह में तीन दिन) आंशिक समापन/प्रारंभ के साथ निम्नानुसार पुनर्बहाल किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल के जनसंपर्क अधिकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गाड़ी सं. 14223 राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस-वाराणसी तक नियमित परिचालन प्रारंभ होने तक गाड़ी सं.14223 राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का परिचालन राजगीर से दिनांक 02.07.2023 के प्रभाव से सप्ताह में तीन दिन – रविवार, मंगलवार एवं गुरूवार को वाराणसी के बदले पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक पुनर्बहाल किया जा रहा है। गाड़ी सं. 14224 वाराणसी- राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस-वाराणसी से नियमित परिचालन प्रारंभ होने तक गाड़ी सं. 14224 वाराणसी- राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 03.07.2023 के प्रभाव से सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को वाराणसी के बदले पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से पुनर्बहाल किया जा रहा है। ट्रेन के परिचालन समय में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है।

  • गया नगर निगम: सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्यों ने मेयर को सौंपा अपना इस्तीफा

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्यों ने अपना इस्तीफा मेयर बीरेन्द्र कुमार उर्फ गणेश पासवान को सौंप दिया है। इस संबंध में एक सदस्य ने अपना नाम नहीं सामने लाने की शर्त पर इस बात की जानकारी दी है। हालांकि चर्चा है कि चार सदस्यों ने मेयर को इस्तीफा दिया है। लेकिन एक सदस्य जिन्होंने अपना इस्तीफा दिया है ने बताया कि चार नहीं बल्कि तीन सदस्यों ने मेयर को अपना इस्तीफा बुधवार को ही सौंप दिया था। अब मेयर के विवेक पर निर्भर करता है कि वे इस्तीफा को मंजूर करते हैं या नहीं। बताया गया है इस्तीफा देने वाले सदस्यों में एक पहली बार इस बार गठित समिति के सदस्य बनाए गए हैं। जबकि दो पूर्व में भी सशक्त स्थायी समिति के सदस्य रह चुके हैं। चर्चा है कि बहुत जल्द ही नए सिरे से सशक्त स्थायी समिति का पुनर्गठन किया जाएगा। जिसमें आंशिक फेरबदल किया जा सकता है।

    निगम सूत्रों की मानें तो दो वार्ड में हुए उपचुनाव में जीत कर आए दो पार्षदों में से किन्हीं एक को नई समिति में स्थान मिल सकता है। जिन तीन सदस्यों ने सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पद से अपना इस्तीफा मेयर को दिया है। इस पर मेयर द्वारा विचार किया जाएगा कि किनका किनका इस्तीफा मंजूर किया जाए और उन रिक्त पदों पर किन किन पार्षदों को उनके स्थान पर लाया जाए। यह मेयर के अधिकार क्षेत्र की बात है। बता दें कि मेयर सशक्त स्थायी समिति के पदेन अध्यक्ष हुआ करते हैं। इस समिति में सात सदस्य मेयर द्वारा नामित किए जाते हैं। वर्तमान में वार्ड पार्षद अशोक कुमार, कहकंशा महजवी, मनोज कुमार, स्वर्णलता वर्मा, विनोद यादव, चुन्नू खान एवं धर्मेंद्र कुमार सशक्त स्थायी समिति के सदस्य हैं। स्मरण कराते चलें कि मेयर शगुफ्ता प्रवीण के कार्यकाल में ऐसा हो चुका है कि सशक्त स्थायी समिति के गठन के वक्त वार्ड नंबर 20 के पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया था। नाम वापस लेते हुए उस वक़्त कहा था कि वे सामान्य पार्षद के रूप में जनता की सेवा करते रहेंगे।

  • फतेहपुर में ट्रैक्टर के चपेट में आने से 9वर्षीय बच्ची की मौत , परिवार में मचा कोहराम

    फतेहपुर में ट्रैक्टर के चपेट में आने से 9वर्षीय बच्ची की मौत , परिवार में मचा कोहराम

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के गौहरा गांव निवासी जितेंद्र मिस्त्री की नौ वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी की मौत बुधवार को शाम पांच बजे सीमेंट लदा ट्रैक्टर की चपेट में आने से हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची घर के बाहर साइकिल चला रही थी। इस दौरान बच्ची के सिर पर ट्रैक्टर का पिछला चक्का चढ़ गया। जिससे सिर बुरी तरह से कुचल जाने के कारण बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर सीमेंट एवं छड़ लेकर सोहजना गांव जा रहा था। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद ग्रामीण के द्वारा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस गौहरा पहुंची। थानाध्यक्ष कुमार शौरभ, मुखिया मनीष कुमार, समाजसेवी रुद्रदेव कुमार सहित अन्य लोग परिजनों को समझा बुझाकर कर बच्ची की शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी पाकर सीओ अशोक कुमार भी पहुंचे और परिजन को सरकार से मिलने वाली हर संभव सहायता दिलाने का अश्वाशन दिए। घटना को लेकर मृतक बच्ची के मा, पिता सहित परिजनों का रोने से बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल छा गया।

  • रेल से चुराई और बेची गई संपत्ति के साथ बनिया पोखर का कबाड़ी दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन के टीआरडी कार्यालय के परिसर से चुराई गई रेल संपत्ति के साथ तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें एक कबाड़ी दुकानदार भी है जो चोरी के माल को चोरों से खरीदा था। इस मामले दो चोर भी पकड़े गए हैं जो चोरी कर माल को कबाड़ी दुकान में बेच चुका था। कबाड़ी दुकानदार गया शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बनिया पोखर का रहने वाला है। जबकि चोरी करने वाले में एक न्यू करीमगंज मोहल्ले का है। जबकि दूसरा रेलवे गुमटी नंबर एक के पास का रहने वाला है। गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार को उमाशंकर वर्मा SSE/TRD ने चोरी की घटना की सूचना दी कि मध्य रात्रि में उनके कार्यालय सह स्टोर के खुले प्रांगण में TRD विभाग का कुछ सामान चोरी चली गई है।
    इसके बाद गुप्त सूचना पर मोहम्मद मोनू उर्फ कासिम उम्र 21 वर्ष पिता मोहम्मद सलाउद्दीन पता न्यू करीमगंज गली थाना सिविल लाइन तथा रोहित उर्फ बजरंगी उम्र 25 वर्ष पिता केशव चंद्रवंशी गुमटी संख्या 01, थाना डेल्हा जिला गया को चोरी के दो DA चैनल के साथ रेलवे सिनेमा हॉल,मारूफगंज के पास से गिरफ्तार किया गया।
    दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी के सामान को प्राप्त करने वाले कबाड़ी दुकानदार के यहां छापेमारी कर चोरी की रेल सामग्री के साथ दुकानदार मोहम्मद आजम अली उम्र 45 वर्ष पिता मोहम्मद असलम अंसारी पता बनियापोखर, गया थाना सिविल लाइन जिला गया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

  • 29 जून से गुरारू स्टेशन पर रुका करेगी पलामू एक्सप्रेस

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी संख्या 13347/13348 बरकाकाना-पटना-बरकाकाना पलामु एक्सप्रेस का पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गुरारू स्टेशन पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीरेंद्र कुमार ने बताया कि 29 जून से गाड़ी संख्या 13347 बरकाकाना-पटना पलामु एक्सप्रेस 05.25 बजे गुरारू स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 05.27 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 13348 पटना-बरकाकाना पलामु एक्सप्रेस 23.02 बजे गुरारू पहुंचकर 23.04 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

  • गया का रहनेवाला नाबालिग विष्णु को पिता ने पीटा तो घर से निकल गया, आरपीएफ की टीम ने परिजनों को सुपुर्द किया

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया का रहने वाला एक नाबालिग बच्चा अपने पिता की पिटाई के बाद घर से भाग गया था। जिसे किऊल स्टेशन के आरपीएफ की टीम ने सही सलामत उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। किऊल आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 13 जून को बहादुर टास्क टीम के इंचार्ज उपनिरीक्षक बबन कुमार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट झाझा द्वारा गाड़ी संख्या 12323 डाउन के स्लीपर कोच में में पटना से क्यूल के बीच एक नाबालिग बालक को इधर-उधर घूमते हुए पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम विष्णु कुमार उम्र 13 वर्ष पिता विपिन कुमार ग्राम डेमा फतेहपुर थाना खिजरसराय, जिला गया बताया। जिसने अपने बाबा का नाम गिरजानंदन सिंह तथा उनका मोबाइल नंबर 995579 6709 बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पापा द्वारा मारने पर घर से भाग गया है और भागते समय अपने बाबा गिरजानंदन सिंह के जेब से ₹12000 लेकर आया है। पूछताछ में उसने ₹6000 का एक पुराना मोबाइल विवो कंपनी का खरीद लिया था। शेष ₹5500/- उसके पास बरामद हुआ। बाकी ₹500 खाने-पीने में खर्च कर दिया था। श्री सिंह ने बताया कि बच्चे को उपनिरीक्षक बबन कुमार द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट किऊल को सुपुर्द किया गया। बच्चे के बाबा गिरजा नंदन सिंह को उनके मोबाइल नम्बर पर बात करके बच्चे के बारे में पूरी जानकारी दी गई तथा बच्चे के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की गई। इसके उपरांत उनके द्वारा अपने बेटे विपिन कुमार को बरामद बच्चे विष्णु कुमार को लेने के लिए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट किऊल भेजा गया। विपिन कुमार अपने पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड प्रस्तुत किए। इसके बाद बच्चे के बाबा गिरजानंदन सिंह से विपिन कुमार तथा बरामद बच्चे विष्णु कुमार की बात कराई गई तथा पूरी जांच-पड़ताल के उपरांत सब कुछ सही सही पाए जाने पर बरामद बच्चा विष्णु कुमार को उसके एक मोबाइल विवो कंपनी के और ₹5500 के साथ सही सलामत बच्चे के पिता विपिन कुमार को सुपुर्द कर दिया गया। इस नेक काम के लिए विपिन के अभिवावक ने आरपीएफ की टीम को बधाई देते हुए इस नेक कार्य के लिए आभार प्रकट किया है।

  • शिक्षा-शिक्षक जागरण अभियान रथ यात्रा पहुंचा गया के डोभी प्रखंड , किया गया भव्य स्वागत

    शिक्षा-शिक्षक जागरण अभियान रथ यात्रा पहुंचा गया के डोभी प्रखंड , किया गया भव्य स्वागत

    डोभी: बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले राज्य सरकार से समान काम समान वेतन, पुरानी पेंशन लागु करने तथा शिक्षक नियमावली 2023 को निरस्त करने की मांग को लेकर सोमवार को गया जिला के डोभी पहुंची। जिसकी अगवानी जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद, प्रमंडल अध्यक्ष डॉ मधु,और डोभी प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने किया। जयराम गिरी उच्च विद्यालय कुशा बीजा डोभी में आयोजित रथयात्रा सम्मान समारोह सह शिक्षक सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा कि सुबे के मुखिया नियोजित शिक्षकों के घोर विरोधी है। इसका ज्वलंत उदाहरण यह है कि एक ही कार्य के लिए शिक्षकों को दो तरह का वेतन दिया जाता है।

    चुनाव से पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव नियोजित शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया था परंतु दुर्भाग्य है सत्ता में आते ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव अपने सारे वादे को भूल कर तमाम नियोजित शिक्षकों को ठगने का काम किया है। आने वाला चुनाव में सभी नियोजित शिक्षक एकजुट होकर गूंगी बहरी निकम्मी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया। जिलाध्यक्ष प्रसाद ने कहा जब तक शिक्षकों का समान काम का समान वेतन नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन को और धारदार किया जाएगा और अंततः सरकार को वोट की चोट से धराशाई कर दिया जाएगा। रथ यात्रा राज्य कोषाध्यक्ष अनुवाद करें प्रदेश सचिव जनार्दन सिंह संजीव कामत शंभू यादव डोभी के प्रखंड सचिव अशोक कुमार कोषाध्यक्ष अनिल पासवान उपाध्यक्ष अवधेश सुनील कुमार रामकिशोर यादव संखा कुमारी चंपा कुमारी अंजनी कुमारी बोधगया प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार इमामगंज प्रखंड अध्यक्ष सुखदेव यादव बेलागंज प्रखंड अध्यक्ष अमोद कुमार भारती, आज प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव पासवान संतोष गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार,बांकेबाजार प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, नगर प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार, नगर संयोजक रंजीत कुमार, परैया प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौहान, डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष धनंजय प्रजापति, अनुमंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार जी, आदि हजारों की संख्या में शिक्षक शिक्षकों ने उपस्थित होकर अपनी आवाज को बुलंद किया।

    रिपोर्ट – चंदन कुमार , बाराचट्टी