पूर्व मध्य रेल के धनबाद रेल मंडल से ट्रक पर लेकर गया के न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स के लिए चला कोच का ट्रॉली रेलवे के लोको कॉलोनी में बुरी तरह कीचड़ में फंस गया। यह घटना सोमवार को हुई। ट्रक चालक किसी तरह खुद को संभाल लिया। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोच की ट्रॉली को गया के कोचिंग कॉम्प्लेक्स में आना था। जिसे यहां उतारने के बाद यहां से दो और ट्रॉली लेकर ट्रक चालक को ले जाना था। लेकिन इसी बीच ट्रक पर लदे कोच की ट्रॉली लोको कॉलोनी में कीचड़ में फंस गई। बताया गया है धनबाद रेल मंडल से यह ट्रॉली गया के लिए भेजा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया गया कि जिस ट्रक पर ट्रॉली लाया जा रहा था, उस वाहन का चालक गया जंक्शन के न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स की तरफ जाने वाले रास्ते पर मुड़ा ही था कि पास में रहे नाला के पास भारी जल जमाव के कारण जमीन काफी गीली हो गई थी, जिसमें ट्रक फंस गया।
चालक किसी तरह खुद को और वाहन को नियंत्रित करने में सफल रहा, नहीं तो दुर्घटना अवश्य हो जाती। कैरिज एंड वैगन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस बारे में धनबाद रेल मंडल मुख्यालय में संबंधित विभाग के पदाधिकारी को सूचना दे दी गई है। बताया गया कि अब जेसीबी के सहारे ही ट्रॉली को पहले ट्रक से नीचे उतारा जाएगा। इसके बाद फंसे ट्रक को निकाला जा सकता है। इसके बाद ही ट्रॉली कोचिंग कॉम्प्लेक्स में अनलोड की जा सकती है।
आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के दिन सोमवार को गया तीर्थ क्षेत्र में फल्गुनी (फल्गु) नदी बायपास पुल स्थित मंत्रालय वैदिक पाठशाला, श्रीहनुमान मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वामी श्री मंत्रालय रामाचार्यजी गुरु महराज के तत्वावधान में 20 वटुक ब्रम्हचारियो का नूतन यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। अनेक राज्यों से आए लगभग 700 से अधिक शिष्य गुरु से दीक्षा एवं गुरुमंत्र लेकर, मुद्रा धारण कर दीक्षित हुए। गुरुपूर्णिमा जिसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं, क्योंकि महर्षि श्री वेदव्यास जी ने ही वेद,वेदांत समस्त ज्ञान,विज्ञान को लिपिबद्ध किया। उनका प्राकट्य आषाढ़ मास की पूर्णिमा को ही हुआ था।इसीलिए हम सभी को ज्ञान से परिचित करवाने वाले उन गुरु के लिए हम गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाते है।
गुरुजी ने अपने अनुग्रह संभाषण में शिष्यों को संयम, सदाचार एवं चारित्रिक बल पर विशेष रूप से ध्यान देने हेतु उपदेश किया। उन्होंने अपने संभाषण में कहा की आज समाज में सदाचार एवं चरित्र का पतन हो रहा है,ज्ञान की कमी हो रही है। भगवान एवं गुरु के शरणगत में आए हुए शिष्यों का दायित्व है की वो अपने जीवन को दैविक गुणों से परिपूर्ण करने का प्रयत्न करते रहे। विश्वशांति हेतु मंत्रालय वैदिक पाठशाला के आचार्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा पूजन, यज्ञ, हवन का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में शिष्यगण अनेक स्थानों से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तो ने विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस समस्त कार्यक्रम की जानकारी पंडित राजा आचार्य जी ने दी।
श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा पटना-आसनसोल, गया-जसीडीह, रक्सौल-भागलपुर एवं गोरखपुर-देवघर के मध्य श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन किया जायेगा। इसके अलावा सुल्तानगंज स्टेशन पर 5 जोड़ी ट्रेनों का 2 मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि श्रावणी मेला को लेकर यह विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिनका विवरण निम्नानुसार है
1. गाड़ी सं. 03511/03512 आसनसोल-पटना-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल (सप्ताह में दो दिन) यह स्पेशल ट्रेन पटना और आसनसोल के बीच 03.07.2023 से 31.08.2023 तक सप्ताह में दो दिन परिचालित की जायेगी । गाड़ी सं. 03511 आसनसोल-पटना श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 03.07.2023 से 30.08.2023 तक सप्ताह में दो दिन – सोमवार और बुधवार को आसनसोल से 16.50 बजे खुलकर 23.55 बजे पटना पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 03512 पटना-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 04.07.2023 से 31.08.2023 तक सप्ताह में दो दिन यथा मंगलवार एवं गुरूवार को पटना से 01.15 बजे खुलकर अगले दिन 08.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी । इस गाड़ी में सामान्य श्रेणी के 08, द्वितीय श्रेणी चेयर कार के 04 कोच होंगे । अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, लखीसराय, मनकट्ठा, बड़हिया, हाथीदह, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, खुसरूपुर, फतुहा, पटना साहिब राजेन्द्रनगर स्टेशनों पर रूकेगी ।
2. गाड़ी सं. 03698/03697 गया-जसीडीह-गया श्रावणी मेला स्पेशल (प्रतिदिन):- ये स्पेशल गया और जसीडीह (वाया पटना) के बीच 05.07.2023 से 01.09.2023 तक प्रतिदिन चलायी जायेगी। गाड़ी सं. 03698 गया-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल 05.07.2023 से 31.08.2023 तक प्रतिदिन गया से 20.55 बजे खुलकर 23.45 बजे पटना पहुंचेगी एवं यहां से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 05.45 बजे जसीडीह पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 03653 जसीडीह-गया श्रावणी मेला स्पेशल 06.07.2023 से 01.09.2023 तक प्रतिदिन जसीडीह से 07.45 बजे खुलकर 14.40 बजे पटना पहुंचेगी एवं यहां से 14.50 बजे खुलकर 17.50 बजे गया पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल चाकंद, बेला, मखदूमपुर गया, टेहटा, जहानाबाद, नदौल, तारेगना, नदवां, पठोही, पुनपुन, परसा बाजार, पटना, राजेन्द्रनगर, पटना साहिब, फतुहा, खुसरूपुर, बख्तियारपुर, अथमलगोला, बाढ़, मोकामा, हाथीदह, मनकट्ठा, लखीसराय, किउल, मननपुर, जमुई एवं झाझा स्टेशनों पर रूकेगी ।
3. गाड़ी सं. 05508/05507 रक्सौल-भागलपुर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल:- यह स्पेशल रक्सौल और भागलपुर के बीच प्रतिदिन 05.07.2023 से 31.08.2023 तक प्रतिदिन चलायी जायेगी । गाड़ी सं. 05508 रक्सौल-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 05.07.2023 से 31.08.2023 तक प्रतिदिन रक्सौल से 05.15 बजे खुलकर उसी दिन 14.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 05507 भागलपुर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल 05.07.2023 से 31.08.2023 तक प्रतिदिन भागलपुर से 16.30 बजे खुलकर अगले दिन 03.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल छौरादानो, बैरगनिया, सीतामढ़ी, रून्नीसैदपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगुसराय, साहिबपुर कमाल,सब्दलपुर, मुंगेर एवं सुलतानगंज स्टेशनों पर रूकेगी ।
4. गाड़ी सं. 03236/03235 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर स्पेशल – यह स्पेशल दानापुर एवं साहिबगंज दोनों तरफ से 09.07.23 से 27.08.23 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को गाड़ी सं. 13236/13235 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय एवं ठहराव के अनुसार परिचालित की जायेगी ।
5. गाड़ी संख्या 05028/05027 गोरखपुर-देवघर-गोरखपुर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल (हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-मुंगेर-सुलतानगंज-भागलपुर के रास्ते)– गाड़ी संख्या 05028 गोरखपुर-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल 02.07.23 से 31.08.23 तक प्रतिदिन गोरखपुर से 20.00 बजे खुलकर अगले 12.40 बजे देवघर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 05027 देवघर-गोरखपुर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल 03.07.23 से 01.09.23 तक प्रतिदिन देवघर से 18.50 बजे खुलकर अगले दिन 11.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी । इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 13 कोच लगाये गये हैं ।
सुलतानगंज स्टेशन पर 04 जोड़ी ट्रेनों का 02 मिनट का ठहराव – मेला अवधि के दौरान निम्नलिखित ट्रेनों का सुल्तानगंज स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है:-
12253 यशवंतपुर-भागलपुर अंग एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 08.25 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा 08.27 बजे प्रस्थान करेगी ।
12254 भागलपुर-यशवंतपुर अंग एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 14.15 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा 14.17 बजे प्रस्थान करेगी ।
13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 13.43 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा 13.45 बजे प्रस्थान करेगी ।
13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 14.08 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा 14.10 बजे प्रस्थान करेगी ।
13429 मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 13.16 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा 13.18 बजे प्रस्थान करेगी ।
13430 आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 18.11 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा 18.13 बजे प्रस्थान करेगी ।
15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 17.53 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा 17.55 बजे प्रस्थान करेगी ।
15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 00.18 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा 00.20 बजे प्रस्थान करेगी ।
15626 अगरतला-देवघर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 01.56 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा 01.58 बजे प्रस्थान करेगी ।
15625 देवघर-अगरतला एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 23.03 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा 23.05 बजे प्रस्थान करेगी ।
जसीडीह स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव समय में वृद्धि – मेला अवधि के दौरान गाड़ी संख्या 12305/06 कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस, 12273/74 दूरंतो एक्सप्रेस, 12023/24 जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12303/04 पूर्वा एक्सप्रेस, 12359/60 गरीब रथ एक्सप्रेस, 12235/36 हमसफर एक्सप्रेस को छोड़कर जसीडीह स्टेशन पर रूकने वाली सभी मेल, एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेन पांच मिनट के लिए रूकेगी। इसके साथ ही मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु गाड़ी सं. 03480 किउल-जमालपुर डेमू स्पेशल का मार्ग विस्तार सुल्तानगंज तक किया जा रहा है।
कोंच। प्रखंड के संत रघुवीर दास उच्च विद्यालय खैरा में छात्रों को मार्कशीट व टीसी न मिलने से अभिभावकों में रविवार को आक्रोश फूटा और कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न हाईस्कूलों में इस समय मैट्रिक-इंटर के छात्र-छात्राओं को टीसी एवं मार्कशीट देने का काम चल रहा है। क्योंकि इंटरमीडिएट एवं स्नातक में नामांकन के लिए ऑनलाइन जारी है। इस स्थिति में छात्र-छात्राओं से पैसे ले लिए गए हैं लेकिन मार्कशीट व टीसी नहीं दिया गया है इससे उक्त विद्यालय के छात्र व उनके अभिभावक काफी परेशान हैं। खैरा गांव के वार्ड सचिव मुकेश यादव ने बताया कि मेरे गांव के विद्यालय में 2023 के मार्कशीट एवं टीसी के नाम पर पैसे वसूल लिया गया है लेकिन छात्र छात्राओं को मार्कशीट व टीसी नहीं दिया जा रहा है जिससे आगे की पढ़ाई करने में समस्या हो रही है और कोर्स पीछे हो रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रभारी द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को पंजीयन एवं परीक्षा शुल्क जमा नहीं करने पर मार्कशीट नहीं आया है जिसकी जानकारी विद्यालय के कार्यपालक सहायक राम भूषण प्रसाद व अन्य शिक्षकों के द्वारा बीते दिनों स्थानीय थाना में दिए गए आवेदन से प्राप्त किया गया है। वहीं, गांव के ग्रामीणों ने उक्त विद्यालय में सौंदर्यीकरण कराने की भी मांग की है।
गया शहर के एपी कॉलोनी से मद्य निषेध विभाग की एक टीम ने कार समेत भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया है। हालांकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा है। गया जिला सहायक आयुक्त उत्पाद प्रेम प्रकाश ने बताया कि 2/3 जुलाई की मध्य रात्रि की घटना है। उन्होंने बताया कि देर रात करीब 1:20 बजे 25 कार्टून विदेशी शराब एक कार से बरामद की गई है। 553 बोतल में रही करीब 280.950 लीटर शराब बरामद की गई है। जिस कार से शराब बरामद हुई है वह XUV 500 JHI5G 8101 है। उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी गिरफ्तारी नहीं हो सकी, चालक अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। टीम का नेतृत्व अवर निरीक्षक सोनू कुमार कर रहे थे। उन्होंने बताया गुप्त सूचना के आधार पर डोभी से कार का लगातार पीछा किया जा रहा था। जब कार AP colony के पास पहुंची तो वाहन छोड़कर चालक फरार हो गया। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गया: यह पुलिस अधीक्षक गया के निर्देश पर जिले के टॉप 20 अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कई कांडों में फरार हत्याकांड के आरोपी कारू यादव पिता बैरु यादव ग्राम मनीचक को फतेहपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी कारू यादव कई कांडों में शामिल रहा है। गया पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बोधगया अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष फतेहपुर , थाना अध्यक्ष मोहनपुर एवं तकनीकी शाखा के पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त छापेमारी टीम का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा अनुसंधान के आधार पर फतेहपुर थाना क्षेत्र के गूजी गांव के रहने वाला कारू मांझी के घर में छिपे अपराधी कारू यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बल ने घर का घेराव किया। जिसे देख अपराधी कारू यादव घर से निकल कर भागने लगा लेकिन शस्त्र पुलिस बल ने दौड़ाकर दबोच लिया।
एसएसपी आशीष भारती ने बताया की गिरफ्तार अपराधी कारू यादव को थाने लाया गया। इसके खिलाफ अन्य थाने में दर्ज मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस गिरफ्तारी में शा्मील पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया गया है।
बेलागंज: स्थानीय थाना क्षेत्र में प्रखंड मुख्यालय से सटे अकल विगहा गांव के रणधीर नारायण के पुत्र के कथित तौर पर अपहरण किए जाने का मामला स्थानीय थाने में दर्ज होने के बाद एसएसपी ने घटना के अनुसंधान के लिए रविवार को बेलागंज थाना पहुंचे। अपहृत की रिषभ कुमार के परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जहां एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान आशीष कुमार भारती स्थानीय थाना पहुंचे और पीड़ित पिता से मुलाकात कर आश्वासन देते हुए जल्द उनके बेटे की बरामदगी का आश्वासन दिया। पीड़ित के पिता रणधीर कुमार ने बताया कि मेरे पुत्र रिषभ कुमार पॉलिटेक्निक का फॉर्म भरने दरभंगा गया था। जहा से उसी के मोबाइल से परिवार के मोबाइल पर फोन कर 50 लाख फिरौती की मांग किया गया है।परिवार के लोग डरें सहमें हुए हैं। उसके बाद बेलागंज थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया।
गया : रविवार को संत रामपाल जी महाराज के शिष्यों के द्वारा विशाल सत्संग समागम का आयोजन गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के चमरूचक गांव में प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया। इस मौके पर जिले के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु संत जी के प्रवचन सुनने के लिए पहुंचे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया। इस विशाल सत्संग में सृष्टि की रचना कैसे हुई ? श्री ब्रह्मा जी, श्री विष्णु जी और श्री महेशजी के माता- पिता कौन है ? पूर्ण संत की क्या पहचान होती है ? इन सब प्रश्नों की जानकारी शास्त्रों से प्रमाणित करके बताई गई। संत रामपाल जी महाराज ने सत्संग में बताया है कि शास्त्रों के अनुकूल भक्ति करनी चाहिए। जो शास्त्र अनुकूल भक्ति नहीं करते उनकी गति नहीं होती। सत्संग के बाद इंटरव्यू भी दिखाए गए जिसमें तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज से नाम दीक्षा लेने के बाद अनुयायियों को क्या-क्या लाभ हुए। इस मौके पर संत रामपाल जी महाराज के द्वारा लिखित विश्व प्रसिद्ध पुस्तक ज्ञान गंगा, जीने की राह की प्रदर्शनी स्टॉल लगाई गई।
गया जिले के कॉर्डिनेटर रूपेश दास ने बताया की कबीर भक्ति मुक्ति ट्रस्ट हिसार हरियाणा की ओर से इस आध्यात्मिक सत्संग समारोह का आयोजन हुआ। जिसका उद्देश्य समाज सुधार व कुरीतियों का विनाश करके स्वच्छ भारत का निर्माण करना है। सत्संग का आयोजन में उपस्थित सेवादारों ने बताया है कि तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज का उद्देश्य सच्ची आध्यात्मिक से परिचित करा कर लोगों के जीवन का कल्याण करना है। यही नतीजा है कि ज्ञान प्रचार के माध्यम से समाज में फैले भ्रष्टाचार, दहेज-प्रथा,कन्या भ्रूण हत्या, रिश्वतखोरी और अन्य बुराइयों को समाप्त कर रहे हैं। ज्ञात हो संत रामपाल जी महाराज के अनुयाई किसी भी तरह का नशा तो दूर उसे हाथ तक नहीं लगाते और न ही किसी को नशा करने में मदद करते है। साथ ही समाज में फैली कुरीति दहेज प्रथा को समाप्त कर बिना एक रुपए की दहेज लिए शादियां संपन्न कराई जाती है।
अलीपुर थाना की पुलिस ने अवैध तरीके से ग्राहकों के खाते से पैसे निकासी करने के आरोप में एक सीएसपी संचालक को अलीपुर बाजार से गिरफ्तार किया है। अलीपुर थाना अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के सरफराज बिगहा के रहने वाले राजीव कुमार पिता प्रसाद बिंद को अलीपुर बाजार से गिरफ्तार किया गया है। उक्त व्यक्ति के द्वारा श्रम कार्ड बनाने के नाम पर बायोमैट्रिक डिवाइस के द्वारा अंगूठे लगाकर खाते से अवैध पैसे की निकासी की जा रही थी। इस मामले में ग्राहकों से मिली शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास इस कार्य में इस्तेमाल की जाने वाली डिवाइस को भी जब्त किया गया है।
गया नगर निगम में पिछले छह महीने से संवैधानिक संकट जगजाहिर है। नए बोर्ड के गठन के छह महीने बीत गए। पार्षद जहां लाचार नजर आ रहे हैं, वहीं कल तक(01 जुलाई) पिछले दिनों हुई सशक्त स्थायी समिति की बैठक की कार्यवाही पुस्तिका निर्गत नहीं हो पाई है। सूत्र बताते हैं कि नगर आयुक्त ने इसके लिए सरकार से मार्गदर्शन मांगा है। इस बीच इधर 26 जून को सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्यों यथा स्वर्णलता वर्मा, अशोक कुमार और विनोद कुमार यादव द्वारा दिये गए इस्तीफे को मेयर बीरेन्द्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने 27 जून को ही मंजूरी देते हुए नगर आयुक्त को एक पत्र भेजकर अग्रेत्तर कार्रवाही के लिए अनुरोध किया है। इसके बाद नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने 28 जून को मेयर द्वारा इस्तीफे से संबंधित पत्र के आलोक में आगे बढ़ाते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग को पत्र भेज दी हैं। ऐसे में सशक्त स्थायी समिति के नए सिरे से गठन को लेकर रविवार तक सरकार की ओर से कोई गाइडलाइंस नहीं यहां नहीं भेजा जा सका है। ऐसे में सात सदस्यीय सशक्त स्थायी समिति में केवल चार मनोनीत सदस्य ही बच गए हैं। ऐसे में सशक्त स्थायी समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है। सूत्र बताते हैं कि नए सदस्यों का चयन कर मेयर द्वारा इसकी सूची फिर से सौंपी जाएगी। इसके बाद सरकार की ओर से नए सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। चर्चा है कि जिन तीन सदस्यों ने अपना त्यागपत्र दे दिया है। उसमें से दो के पुनः वापस लेने की बात है लेकिन इनमें से एक सदस्य को पुनः समिति में शामिल नहीं किया जा सकता है। उनकी जगह पर वार्ड नं 26 से निर्वाचित हुए वार्ड पार्षद अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव को समिति में स्थान दिया जा सकता है। बहरहाल, इस्तीफे के बाद सरकार की ओर से रविवार तक कोई निर्देश गया नगर निगम में नहीं पहुंचा है।