Blog

  • ब्रेकिंग: गया जंक्शन के प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय का सीलिंग टूटकर गिरा, यात्रियों में मच गई अफरा तफरी

    ब्रेकिंग: गया जंक्शन के प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय का सीलिंग टूटकर गिरा, यात्रियों में मच गई अफरा तफरी

    गया जंक्शन के प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय का सीलिंग मंगलवार को टूटकर अचानक गिर गया। जिससे इस हॉल में ट्रेनों की प्रतीक्षा कर रहे कुछ यात्रियों को चोटें आई है। सीलिंग टूट कर गिरने की घटना के बाद यात्रियों के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद स्टेशन पर ऑन ड्यूटी कर्मचारी ने स्टेशन प्रबंधक सहित अन्य कर्मी प्रतीक्षालय में पहुंचे तो देखा कि टूटकर गिरा मलवा इधर उधर बिखरे पड़े हुए हैं। जिसकी सूचना अभियंत्रण विभाग को दी गई। देर शाम हुई इस घटना के बाद प्रतीक्षालय में रहे अन्य यात्री हॉल छोड़कर प्लेटफॉर्म पर जगह ले लिए। बताया गया कि बारिश और निम्न स्तर के मेन्टेन्स कार्य के कारण यह घटना हुई है।

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

  • बुनियाद केंद्र टिकारी में 63 दिव्यांगजनो को दिया गया ट्राई साइकिल व व्हीलचेयर

    बुनियाद केंद्र टिकारी में 63 दिव्यांगजनो को दिया गया ट्राई साइकिल व व्हीलचेयर

    टिकारी संवाददाता: अनुमण्डल कार्यालय परिसर, टिकारी स्थित बुनियाद केन्द्र में मंगलवार को दिव्यांग एवं असहाय लोगो के बीच ट्राई साइकिल व व्हील चेयर वितरित किया गया। बीडीओ नीरज आनंद ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 56 दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल तथा 7 दिव्यांगजन को निश्शुल्क व्हीलचेयर प्रदान किया गया है। उक्त सहायक उपकरणों का वितरण भारत सरकार के एडीआईपी, इरकॉन स्कीम के तहत एलिम्को के द्वारा किया गया है। दिव्यांगजन को सहायक उपकरण वितरण करते हुए बीडीओ आनंद ने दिव्यांगों को मिलने वाली सरकार की कल्याणकारी योजना से अवगत कराया व इसका लाभ लेने की अपील की। उन्होंने बुनियाद केंद्र द्वारा वृद्धजन, दिव्यांगजन को दी जाने वाली सुविधा की भी जानकारी दी। वितरण कार्यक्रम के दौरान एलिम्को से पदाधिकारी ने सहायक उपकरण के रख रखाव की जानकारी लाभुकों को दी। वितरण कार्यक्रम के दौरान बुनियाद केन्द्र के प्रभारी धन्नजय कुमार शर्मा, फिजियोथेरेपिस्ट गौरव कुमार, कृष्णा कुमार व सुमन कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  • श्रावणी मेला के अवसर पर दो और जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

    श्रावणी मेला के अवसर पर दो और जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

    श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा 05 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में और 02 जोड़ी श्रावणी स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं में निरंतर प्रयास जारी है। जिन दो जोड़ी और श्रावणी स्पेशल चलेगी। जिनका विवरण निम्नानुसार है।

    1. गाड़ी सं. 03266/03265 पटना-भागलपुर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल – यह स्पेशल दिनांक 06.07.2023 से 31.08.2023 तक प्रतिदिन पटना एवं भागलपुर से परिचालित की जायेगी । गाड़ी संख्या 03266 पटना-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 06.07.2023 से 31.08.2023 तक प्रतिदिन पटना जं. से 06.40 बजे खुलकर 14.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 03265 भागलपुर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल दिनांक 06.07.2023 से 31.08.2023 तक प्रतिदिन भागलपुर से 15.15 बजे खुलकर 20.35 बजे पटना जं. पहुंचेगी।
      अप एवं डाउन दिशा में यह श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन पटना और भागलपुर बीच राजेंद्रनगर, पटना साहिब, फतुहा, खुसरूपुर, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, हाथीदह, बड़हिया, मनकट्ठा, लखीसराय, किउल, अभयपुर, जमालपुर एवं सुलतानगंज स्टेशनों पर रूकेगी । इस स्पेशल ट्रेन में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 01, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 06, शयनयान श्रेणी का 08 एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे ।
    2. गाड़ी सं. 03206/03205 मोकामा-जसीडीह-मोकामा श्रावणी मेला स्पेशल – यह स्पेशल दिनांक 05.07.2023 से 31.08.2023 तक प्रतिदिन मोकामा एवं जसीडीह के मध्य परिचालित की जायेगी । गाड़ी संख्या 03206 मोकामा-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल 05.07.2023 से 31.08.2023 तक प्रतिदिन मोकामा से 09.15 बजे खुलकर 11.45 बजे जसीडीह पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 03205 जसीडीह-मोकामा श्रावणी मेला स्पेशल दिनांक 05.07.2023 से 31.08.2023 तक प्रतिदिन जसीडीह से 12.30 बजे खुलकर 15.25 बजे मोकामा पहुंचेगी।

    अप एवं डाउन दिशा में यह श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन मोकामा और जसीडीह बीच हाथीदह, बड़हिया, मनकट्ठा, लखीसराय, किउल, जमुई एवं झाझा स्टेशनों पर रूकेगी । इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 14 कोच होंगे

    इसके साथ ही गाड़ी सं. 05508/07 रक्सौल-भागलपुर-रक्सौल श्रावणी स्पेशल का घोड़ासहन स्टेशन अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जा रहा है । गाड़ी सं. 05508 रक्सौल-भागलपुर श्रावणी स्पेशल 06.13 बजे घोड़ासहन स्टेशन पहंुचकर 06.15 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह 05507 भागलपुर-रक्सौल श्रावणी स्पेशल 01.40 बजे घोड़ासहन पहंुचकर 01.42 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

  • गया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , हनीट्रैप के जरिए अपहरण कर फिरौती के धंधा करने वाले तीन अपराधी सहित एक लड़की गिरफ्तार

    गया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , हनीट्रैप के जरिए अपहरण कर फिरौती के धंधा करने वाले तीन अपराधी सहित एक लड़की गिरफ्तार

    गया पुलिस ने बेलागंज थाना क्षेत्र के अकलबिगहा के रहने वाले युवक ऋषभ कुमार के अपहरण मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना के गर्दनीबाग से अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने इस अपहरण कांड में शामिल तीन अपराधी सहित एक लड़की को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा इस कांड के उद्भेदन में हनीट्रैप के जरिए अपहरण कर फिरौती मांगने का मामला सामने आई है। युवक जेईई की तैयारी कर रहा था और इंस्टाग्राम से एक लड़की से बात करता था। बीते 30 जून को लड़की के बुलाने पर लड़की से मिलने के लिए ऋषभ अपने दोस्तो के साथ पटना निकल पड़ा। और लड़की से मिलने के बाद ऋषभ ने अपने दोस्त को वापस भेज दिया। इसके बाद लड़की ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर लड़के का अपहरण करवा लिया। और अपहृत युवक के मोबाइल से ही उसके परिजनों से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। और नहीं देने पर हत्या कर देने की धमकी दी जा रही थी।

    पुलिस टीम साथ में अपहृत युवक

    इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया की बीते दिनों बेलागंज थाना क्षेत्र के अकलबीघा गांव के रहने वाले रणधीर नारायण के पुत्र ऋषभ का अपहरण का मामला बेलागंज थाने में दर्ज की गई थी। जिसके बाद गया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना के गर्दनीबाग से लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर उसके तीन दोस्त प्रीतम कुमार, रौशन कुमार और शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया और अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया।

  • प्रसिद्ध कोटेश्वरनाथ धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ

    प्रसिद्ध कोटेश्वरनाथ धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ

    बेलागंज प्रखंड के मेन गांव स्थित कोटेश्वरनाथ धाम श्रावणी मेले का उद्घाटन सोमवार को सांसद और पूर्व मंत्री नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोटेश्वरनाथ मंदिर के गर्भ गृह में सांसद विजय कुमार मांझी और डॉ प्रेम कुमार ने विधिवत पूजा कर जल एवं बेलपत्र अर्पण किया। मंदिर कमिटी की ओर से कलाकारों द्वारा गीत संगीत कार्यक्रम के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉ प्रेम कुमार ने कहा की सनातन धर्म मानने वालों के लिए सावन का महीना बहुत बड़ा महत्व रखता है। यह मास भगवान शिव को समर्पित है।

    भगवान भोले शंकर को सबसे प्रिय मास सावन माह तथा सावन माह की सोमवारी सबसे अधिक प्रिय है।सावन माह में चारों तरफ शिवमय वातावरण रहेगा तथा भोले बाबा की जयजयकार गूंजेगा। इस दौरान शिवजी का अभिषेक, रुद्राभिषेक और जलाभिषेक होंगे। पवित्र सावन में पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों को बचाने के लिए संकल्प लेना होगा। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गया सांसद माननीय विजय कुमार,प्रखंड प्रमुख कांति यादव, मुखिया मनोज कुमार, दिलीप कुमार, मोहित त्रिपाठी,मंदिर न्यास समिति के सचिव योगेंद्र शर्मा सहित कई विशिष्टगण उपस्थित थे । वहीं मंच का अध्यक्षता किशोरी मोहन शर्मा एवं संचालन अशोक कुमार ने किया।

  • बेलागंज प्रखंड में वज्रपात से एक महिला की मौत

    बेलागंज प्रखंड में वज्रपात से एक महिला की मौत

    अजीत कुमार , बेलागंज

    बेलागंज प्रखंड क्षेत्र के पाईबिगहा ओपी के सोनवर्षा गांव में आकाशिय बिजली गिरने से एक महिला की मौत घटना स्थल पर हो गयी। रविवार की देर शाम सोनवर्षा गांव निवासी संजीव पासवान के 26 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी अपने एक वर्षीय बच्ची को शौच कराने घर से बाहर गयी थी। उसी दौरान आकाशिय बिजली की चपेट में आ गयी। जहां उसकी मौत घटना स्थल पर हो गयी। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले अन्तःपरिक्षण करा परिजनों को सौप दिया।

  • धान की रोपनी करने खेत मे उतरी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी , रोपनी के पारंपरिक गीत से महिलाओं ने किया स्वागत

    धान की रोपनी करने खेत मे उतरी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी , रोपनी के पारंपरिक गीत से महिलाओं ने किया स्वागत

    किसान ने पदाधिकारी के कार्य का किया सराहना

    टिकारी संवाददाता: धान का कटोरा टिकारी में शुरू हुई रोपनी का असर पदाधिकारियों पर भी पड़ने लगा है। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने चारों प्रखंडों का भ्रमण किया। इस क्रम में टिकारी के जोलह बीघा में स्थानीय किसान महादेव यादव के खेत मे चल रहे रोपनी का जायजा लेने अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शिम्पी कुमारी खेत मे पहुंच गई। जंहा खेत मालिक सह किसान यादव से रोपनी के बारे में जानकारी ली और उन्हें कृषि योजनाओं से अवगत कराया।

    अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने की धान की रोपनी
    रोपनी वाले खेत में पहुंचने पर धान रोपने के तरीकों की जानकारी महिला रोपनहारो को देते हुए कृषि पदाधिकारी खेत मे स्वयं उत्तर गयी और धान रोपने लगी। महिला पदाधिकारी को रोपनी करते देख किसान के साथ रोपनहार भी दंग रह गए और खुशी में रोपनी का पारंपरिक गीत गाकर स्वागत किया। महिलाएं “चला सखी रोपि आई खेतवन में धान, बरसि जाई पानी रे हारी..” जैसे लोक गीत जुगलबंदी कर गाने लगी तो कृषि पदाधिकारी का मन प्रसन्न हो गया। गीत सुनने के बाद महिलाओं से यह जानने की कोशिश कि की रोपनी में किस तरह का गीत और क्यो गाया जाता है। इसके पीछे क्या उद्देश्य है। जानकारी लेने के बाद शिम्पी कुमारी अपने विभागीय सहकर्मियों के साथ वापस लौट गई।

    किसान यादव ने बताया कि पहली बार हमारे खेत मे कोई कृषि अधिकारी आकर स्वयं रोपनी की, यह मेरे लिए सौभाग्य है। उन्होंने दैनिक जागरण अखबार में धान रोपनी की छपी खबर की सराहना करते हुए कहा कि उसी का देन है कि पदाधिकारी का आगमन रोपनी के खेत मे हुआ। वंही कृषि पदाधिकारी शिम्पी कुमारी ने कहा कि धान रोपने का मेरा यह पहला अनुभव था और रोपाई करते बहुत अच्छा लगा। रोपनहारों के गीत ने मन को आनंदित कर दिया। अवसर पर कृषि समन्वयक प्रेम कुमार, आत्मा अध्यक्ष ब्रजेन्द्र कुमार, शिशु कांत गौतम, संतोष प्रसाद आदि विभागीय कर्मी मौजूद थे।

  • पेशेवर कोयला चोर को आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    पेशेवर कोयला चोर को आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    सोमवार को गया आरपीएफ के अधिकारी व जवान ने गया- काष्ठा रेलखंड मध्य स्थित गया स्टेशन यार्ड में खड़ी कोयला लोडेड मालगाड़ी से कोयला की चोरी कर ले जाते हुए बुधवा पासवान (46) को गिरफ्तार किया है। पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि आरोपी धनिया बगीचा भुई टोली थाना डेल्हा जिला गया का रहने वाला है। जिसके पास से 175 किलोग्राम कोयला बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में रखने हेतु मंडल कारा गया भेज दिया गया।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को रेलवे के कोयला चोरी के मामले में पूर्व में भी आरपीएफ द्वारा वर्ष 2017 और 2022 में गिरफ्तार कर मामला पंजीकृत किया गया था।

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

  • पीयूष गुप्ता बने रालोजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ गया के नगर अध्यक्ष , कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

    पीयूष गुप्ता बने रालोजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ गया के नगर अध्यक्ष , कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

    राष्ट्रीय लोक जनता दल के समर्पित नेता पीयूष गुप्ता को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के दिशा निर्देश पर रालोजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ गया के नगर अध्यक्ष बनाया गया। पार्टी के मनोनयन दल के प्रदेश अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता श्री ने पत्र जारी कर पीयूष गुप्ता को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पीयूष गुप्ता रालोसपा के स्थापना काल से ही कदम से कदम मिलाकर संगठन की मजबूती हेतु सदस्य एवं प्रदेश पदाधिकारी के रूप में समर्पित कार्यकर्ता की भूमिका का निर्वहन कर दल के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाने का काम करते रहे हैं। भरोसा है की इस बार भी तेजी से संगठन का कार्य करेंगे। वहीं पार्टी के जिला अध्यक्ष बंटी कुशवाहा जी ने बधाई देते हुए कहा कि पीयूष गुप्ता जी दल के जुझारू नेता एवं समर्पित व कुशल संगठनकर्ता है इनके मनोनयन से संगठन का तेजी से विस्तार होगा और साथ ही साथ गांव के युवा वर्ग पार्टी में तेजी से जुड़ेंगे।

    अपने मनोनयन पर व्यवसायिक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष ने कहा कि दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा जी एवं रमेश कुशवाहा व युवा प्रदेश अध्यक्ष जी ने जो भरोसा किया है उसके लिए हम उनके आभारी हैं। हम अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए पार्टी के द्वारा चलाए गए कार्यक्रम एवं दिए गए दिशा निर्देश के अनुरूप संगठन के लिए सदैव तत्पर रहकर कार्य करने का काम करूंगा। श्री पीयूष गुप्ता जी को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर गया के पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है तथा इन्हें पुष्पगुच्छ व मिठाइयां बांट कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाइयां दी। उनके मनोनयन पर दल के राष्ट्रीय महासचिव राम कुमार मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष ई.अजय कुशवाहा, धर्मेंद्र वर्मा, गोपाल दांगी, रफी अहमद खां., युवा जिला अध्यक्ष आकाश दयाल, युवा नेता डी.के.”डाडेल” जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजीव अग्रवाल सुपिंदर कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, जगदेव प्रसाद, प्रदेश महासचिव यमुना कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, डॉ. उदय कु वर्मा, संजीव कुमार संतु, रामनारायन प्र., विक्रमादित्य कुशवाहा, सुजीत कु. दांगी, बबन सिंह, सूरज पटेल, नागेंद्र कुमार, रणधीर केसरी, जितेंद्र पासवान, युवा प्रदेश महासचिव, सुनील दांगी, पवन कुमार सुमन, योगेंद्र वर्मा, संजय प्रसाद मुख्य प्रवक्ता, प्रो.अमित कु. दांगी, ई.अरुण कु., डॉ.अजय कु., दिनेश कु.भाभा, जय किशोर, नवल कु.रंजन, अविनाश कु.उर्फ विक्की , रामप्रवेश प्र., Nमोहन कुशवाहा, रजनीकांत, राहुल रंजन, कृष्णकांत,बिमलेश कु., टिंकू कुशवाहा, रवि वर्मा, सुषमा जॉन, मो.शाहिद खान, उमेश कुशवाहा, हरेंद्र प्र., लक्ष्मी कुशवाहा, डॉ.अज्यंत कु, संटू कु., राजा बाबू, शिवकांत कु.उर्फ बबलू, ओंकार कु, सुषमा जान, लक्ष्मी कुशवाहा, पिंकू वर्मा, अजीत, बबीता कुमारी, सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई प्रकट किया तथा कई लोगों ने दूरभाष पर भी बातचीत कर बधाइयां दी।

  • बिजली के चपेट में आने से मवेशी की हुई मौत

    बिजली के चपेट में आने से मवेशी की हुई मौत

    कोंच। प्रखंड क्षेत्र के गरारी गांव के बधार में सोमवार की सुबह बिजली के चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई।
    जानकारी देते हुए कोंच उतरी के जिला पार्षद शरीफा देवी ने कहा कि ग्राम गरारी निवासी भोला यादव की भैंस गांव के बधार में थी तभी वह ग्यारह हजार बिजली के तार जो एयरटेल टावर के लिए ले जाया गया है और टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था उसके चपेट में भैंस आ गई जिससे भैंस की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

    महताब अंसारी ,कोंच