Blog

  • गया जंक्शन पर रेल अधिकारियों को हरी झंडी दिखाने का अवसर नहीं मिला, भारी मन से कोच में पुनः जगह लेने को दिखे मजबूर

    गया जंक्शन पर रेल अधिकारियों को हरी झंडी दिखाने का अवसर नहीं मिला, भारी मन से कोच में पुनः जगह लेने को दिखे मजबूर

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    कई दिनों से गयावासी जिस दिन का इंतजार कर रहे थे, वो घड़ी आ गई। मंगलवार को दोपहर बाद गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर रांची से चलकर वंदे भारत ट्रेन गया जंक्शन पर आई। ट्रेन का स्वागत स्काउट एंड गाइड के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। लेकिन रेल अधिकारियों के दिल में एक कशक सी रह गई। वो ये कि उन्हें यहां ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का अवसर हाथ से निकल गया। नेताओं के भीड़ के आगे उनकी एक न चल पाई। ट्रेन के गया जंक्शन पर रुकने के बाद यहां से पटना जंक्शन के लिए रवानगी से पहले हरी झंडी दिखाने के लिए कोच से तो प्लेटफॉर्म पर उतर कर भी आए। इंजन के पास आकर रेल अधिकारियों को झंडी दिखाने के लिए नेताओं के साथ भी आना था, लेकिन नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ ने उन्हें आगे नहीं दिया और पुनः अधिकारी ट्रेन पर सवार हो गए।

    नेताओं ने हरी झंडी दिखाई और वंदे भारत सेमी स्पीड ट्रेन पटना के लिए रवाना हुई। स्वागत के लिए गया जंक्शन पर लोगों की भारी भीड़ थी। लोगों में उत्साह बना रहा। जदयू सांसद विजय कुमार, भाजपा के गया नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार, सासाराम के सांसद छेदी पासवान, औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह के अलावा भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे। साथ ही नेताओं ने उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। भाजपा नेता नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते सुने गए। पूर्व निर्धारित समय से काफी देर बाद वंदे भारत ट्रेन रांची से चलकर गया पहुंची। निर्धारित समय से अधिक देरी तक यहां ट्रेन रुकने के बाद पटना के लिए रवाना हुई। सुरक्षा में तैनात आरपीएफ और जीआरपी के स्थानीय पदाधिकारी को मशक्कत करते दिखे।

    ढोल नगाड़ों के साथ ट्रेन का स्वागत किया गया विधिवत नारियल फोड़ कर शुभ शगुन की रीत हुई। इसके बाद गया, सासाराम और औरंगाबाद के सांसद व गया नगर विधायक ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। झंडी दिखाते ही चालक ट्रेन को पटना पहुंचाने के लिए निकल पड़े। विशेष बात यह देखने को भी मिली कि रेल के बड़े अधिकारी इस ट्रेन से रांची से गया आए थे। वे भी पटना के लिए ट्रेन के रवाना होने के पहले हरी झंडी नहीं दिखा सके। भारी भीड़ की वजह से वे इंजन के पास नहीं पहुंच सके। भारी मन वे वापस अपने कोच में चले गए। 28 जून से यह ट्रेन नियमित रूप से पटना से चलने लगेगी। पटना से यह ट्रेन सुबह 7 बजे प्रस्थान करेगी। 8:15 में गया जंक्शन पर आएगी। आज गया से खुलने के बाद यह ट्रेन 30 मिनट में जहानाबाद स्टेशन पर पहुंची और जहानाबाद से खुलने के बाद ट्रेन 34 मिनट का समय लेते हुए पटना जंक्शन पर पहुंची। देखा जाए तो 1 घंटा 4 मिनट में वंदे भारत ट्रेन 92 किमी की दूरी तय कर ली।

  • शिक्षिका के पति के असमायिक निधन पर शिक्षक संघ ने श्रद्धांजलि अर्पित किया

    शिक्षिका के पति के असमायिक निधन पर शिक्षक संघ ने श्रद्धांजलि अर्पित किया

    डुमरिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय टेकरा कला के शिक्षिका लालसा कुमारी के पति व समाजसेवी गया शंकर पाण्डेय की असामयिक निधन 24 जून को हर्ट अटैक से हो गया।बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ डुमरिया प्रखंड इकाई ने 27 जून को उनके निवास स्थान टेकरा कला में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।शोकसभा में प्रखंड अध्यक्ष धनंजय प्रजापति, सचिव संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुजय पासवान, पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार विक्रांत, अर्चना कुमारी,संतन प्रजापति, सुधीर कुमार, अजीत कुमार, विकास राय, पूर्व बी आर पी प्रमोद कुमार यादव समेत दर्जनों शिक्षकों ने इस संकट की घड़ी में शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

  • रेल प्रशासन ने गया के मीडिया कर्मियों के साथ अपनाया दोहरा मापदंड, वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 27 को

    रेल प्रशासन ने गया के मीडिया कर्मियों के साथ अपनाया दोहरा मापदंड, वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 27 को

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया जिला मुख्यालय के मीडिया कर्मियों के साथ रेल प्रशासन द्वारा दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। 27 जून को रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का उदघाटन समारोह को लेकर गया जंक्शन पर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। दोपहर बाद यह ट्रेन गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 6/7 पर आएगी। इसको लेकर प्लेटफॉर्म को सजाया संवारा गया है। इस उद्घाटन समारोह के न्यूज़ कवरेज करने के लिए गया के मीडियाकर्मियों को भी आमंत्रित किया गया है। पहले बात थी कि गया के मीडिया कर्मियों को गया से पटना जंक्शन तक रनिंग ट्रेन का लाइव कवरेज के लिए ट्रेन में साथ ले जाया जाएगा। डीडीयू के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का कार्य निर्वहन करने वाले एक पदाधिकारी ने दो दिन पहले यह कहकर मीडिया कर्मियों के डिटेल्स भेजने की बात कही। यहां के कई मीडियाकर्मियों के नाम, मोबाइल नंबर और उनके I-card की कॉपी मंगवा ली थी। कमिटमेंट हुआ कि गया से मीडियाकर्मियों को वंदे भारत ट्रेन में पटना जंक्शन तक न्यूज़ कवरेज करने के लिए ले जाया जाएगा। कई रिपोर्ट्स ने अपनी अपनी डिटेल्स उन्हें समय से उपलब्ध करा दिए। लेकिन आज यानी 27 जून की सुबह जब magadhlive के द्वारा तत्सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करने के लिए डीडीयू के वाणिज्य विभाग के एक पदाधिकारी से संपर्क किया तो उन्होंने स्पष्ट रूप से यह कह दिया कि ऐसा कोई अरेंजमेंट नहीं है। केवल गया जंक्शन की न्यूज़ कवरेज करने की बात है।

    जबकि देखा जाए तो पटना और रांची के मीडिया कर्मियों को इस ट्रेन के उद्घाटन समारोह और रनिंग ट्रेन की लाइव न्यूज़ कवरेज करने के लिए आमंत्रित किया गया है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। वहीं ट्रायल रन के दौरान हजारीबाग स्टेशन पर पूर्व मंत्री के पुत्र जयंत सिन्हा के सफर को लेकर मीडिया ने सवाल उठाए थे। अब जबकि गया के मीडिया कर्मियों को जब इस बात की जानकारी मिली है कि अपरिहार्य कारणों से उन्हें रनिंग ट्रेन में कवरेज करने से मनाही कर दी गई है तो यह सवाल उठने लगा है कि आखिर गया के पत्रकारों के साथ ही क्यों दोहरा मापदंड रेल प्रशासन द्वारा अपनाया जा रहा है? पटना और रांची के मीडिया कर्मियों को इसके लिए अनुमति दिए जाने के सवाल पर यह कहकर पल्ला झाड़ने जैसी बात कह दी गई कि ये सब ‘ऊपर’ से अचानक बदलाव किया गया है।

  • कहीं ऐसे लोगों के कारण ही तो नहीं है शराबबंदी कानून फेल, ड्राइवर माफिया से लेता है मोटी रकम और ‘दिलदार’ साहेब वाहन देते हैं छोड़

    कहीं ऐसे लोगों के कारण ही तो नहीं है शराबबंदी कानून फेल, ड्राइवर माफिया से लेता है मोटी रकम और ‘दिलदार’ साहेब वाहन देते हैं छोड़

    मुख्य संपादक, देवब्रत मंडल

    2016 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज हित में बड़ा फैसला लेते हुए शराबबंदी कानून लागू किया था। मुख्यमंत्री को अपने अधिकारियों पर पूरा विश्वास था कि यह कानून सफल होने में पूरा पूरा साथ देंगे। लेकिन जिस मद्य निषेध विभाग को इसके लिए सशक्त माध्यम बनाया गया, उसी विभाग के तथाकथित पदाधिकारी ही इस मिशन को फेल करने में लगे हुए हैं। ये हम नहीं कह रहे। यह बात वायरल वीडियो के सामने आने के बाद कहा जा रहा है। बात गया जिले की है। जहां कभी जहरीली शराब पीने से कांड हो चुके हैं। वो भी उस वक्त जब शराबबंदी कानून लागू नहीं था। अब तो यह कानून 2016 के नवंबर से लागू है।

    वायरल वीडियो सामने आने के बाद सहायक आयुक्त उत्पाद प्रेम प्रकाश कहते हैं कि वायरल वीडियो में स्पष्ट है कि जिस किराए के वाहन पर विभाग के पदाधिकारियों और बल के जवान चला करते हैं, उसी वाहन के चालक तारकेश्वर एक लाख रुपए एक व्यक्ति से ले रहा है। जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। कुछ दिन पहले प्रतिबंधित महुआ फूल लदे एक वाहन को विभाग के पदाधिकारियों ने पकड़ा था, उसी वाहन को छोड़ दिए जाने के एवज में चालक एक व्यक्ति से रुपये ले रहा है। मामला गया जिले के शेरघाटी सर्किल का है। वीडियो में चालक तारकेश्वर को यह कहते हुए भी स्पष्ट सुना जा रहा है कि ‘साहेब’ दिलदार हैं। ये साहेब कौन हैं ये स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच में कौन साहेब हैं पता चल पाएगा। बहरहाल, यह वायरल वीडियो मद्य निषेध विभाग की और शराबबंदी कानून की सार्थकता की पोल खोलती नजर आती है। वैसे भी बिहार में शराबबंदी कानून किस हद तक सफल है, पक्ष और विपक्ष के बड़े बड़े नेताओं का भी बयान मीडिया में सुर्खियों में रहा है। एक फिलॉसफी है कि ‘चोरी करना पाप नहीं बल्कि चोरी करते पकड़े जाना पाप है।’ और यही हुआ और वीडियो वायरल होने के साथ चोरी पकड़ी गई। खैर! यह कोई पहली घटना सामने बिहार में सामने नहीं आई है कि शराबबंदी कानून को विफल करने में कौन और कैसे कैसे लोग लगे हुए हैं। इसके पहले भी बात सामने आ गई है कि शराबबंदी कानून को फेल करने में कौन लोग लगे हुए रहे हैं। हालांकि ऐसे लोगों पर कानून का डंडा भी चला है लेकिन शराबबंदी लागू होने के बाद शराब पीने और पिलाने के साथ साथ इसके बिहार में आने से लेकर घरों तक पहुंचाने का अवैध धंधा बदस्तूर जारी है। कहीं तारकेश्वर जैसे चालक और तथाकथित ऐसे ‘साहेब’ के कारण तो नहीं यह कानून फेल हो रहा है ?

  • कार और बस के बीच हुई टक्कर में दो की हुई मौत, परिजनों में कोहराम

    कार और बस के बीच हुई टक्कर में दो की हुई मौत, परिजनों में कोहराम

    गया जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के कोडीहरा के पास चार दिन पहले हुई बस और कार के बीच जबरदस्त टक्कर में घायल चार में से दो की मौत हो गई। मृतकों के घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इसके पहले दो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। मृतक के करीबी ने बताया इस भीषण टक्कर में घायल दिलीप कुमार का निधन सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। जबकि विकास की मौत रविवार को हो गई। मृतक विकास गया जिले के खिजरसराय के उतरामा निवासी प्रमोद कुमार के पुत्र बताया गया है। जो मानपुर के लखीबाग मोहल्ले में रहकर दूध ( खटाल) का कारोबार करते हैं। जबकि दिलीप जहानाबाद जिले के केवला का रहने वाला बताया गया। बता दें कि जिस कार और बस के बस के बीच टक्कर हुई थी, वो इको स्पोर्ट कार थी, जो दिलीप का ही बताया गया है। कार बिल्कुल ही क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसे घटनास्थल के पास में ही एक जनप्रतिनिधि के आवास के पास उनकी ही देखरेख में पुलिस ने जिम्मा सौंप दिया था। बता दें कि घटना के बाद गया में प्राथमिक उपचार के सभी घायलों का इलाज पटना के रुबन हॉस्पिटल में किया जा रहा था। जिसमें नचिकेता के पैर फ्रैक्चर कर गया है और गौरव को हल्की फुल्की चोट आई थी। जिसे दो दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी दे गई है। जबकि दिलीप और विकास का इलाज चल रहा था।

    इधर, मगध मेडिकल थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि जिस बस से कार में टक्कर हुई थी, उस चंद्रलोक बस को जब्त कर थाना ले आया गया है। घटना के समय में बस से यात्रियों को रांची/टाटा ले जाया जा रहा था। सभी यात्रियों को बस से उतरवाकर खाली बस को जब्त कर थाना ले जाया गया था।उल थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़ितों के लिखित बयान पर कांड दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यदि पीड़ित की तरफ से केस नहीं भी दर्ज कराई जाती है तो पुलिस अपने बयान पर कांड दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। इधर, घायल हुए एक युवक के बारे में बताया गया कि इनके पिता एक राजनीतिक दल के चर्चित नेता हैं। जो एक क्षेत्रीय दल से जुड़े हुए हैं। वहीं घायलों के करीबी से जानकारी प्राप्त हुई है कि थानाध्यक्ष से उनकी बात हुई थी। लेकिन इस बीच घायल विकास और दिलीप का निधन इलाज के दौरान अस्पताल में ही हो गया। घटना के दिन एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार से निकले थे। कोडीहरा के पास रात करीब 11 बजे के बाद बस ने कार में जबरदस्त टक्कर मार दी थी। इस टक्कर में बस को भी आंशिक क्षति पहुंची है। अब मृतक के करीबी का कहना है कि अंतिम संस्कार आदि कर्मकांड पूरा करने के बाद थाना प्रभारी से मिलने थाना जाएंगे।

  • बकरीद को लेकर टिकारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में डीजे बजाने पर कार्यवाई की चेतावनी

    बकरीद को लेकर टिकारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में डीजे बजाने पर कार्यवाई की चेतावनी

    टिकारी संवाददाता: बकरीद को आपसी एकता एवं भाईचारे के बीच शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष का कमान संभाल रहे प्रशिक्षु डीएसपी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में
    बकरीद त्योहार को पारंपरिक तरीके से मनाने की अपील की गई। प्रशिक्षु डीएसपी ने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि बकरीद हो या अन्य कोई पर्व त्योहार डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बाबजूद किसी ने आदेश का उलंघन किया तो डीजे संचालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यंहा तक कहा कि अगर शादी व्याह में भी डीजे और अश्लील भोजपुरी गाना बजाते पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई होगी।

    इसके अलावे प्रशिक्षु डीएसपी कुमार ने थानाक्षेत्र अंतर्गत कार्य करने की अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए सभी से सहयोग की अपील की। बैठक में मौजूद लोगों ने बकरीद का त्योहार आपसी एकता और भाईचारा के वातावरण में मनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता नाहिद अख्तर ने त्योहार के दिन क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने का आग्रह किया।
    आयोजित बैठक में नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सागर कुमार, जिला पार्षद सुरेश प्रसाद यादव, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संजय जैन, शिववल्लम मिश्रा, मो०नवाब आलम, मुखिया योगेंद्र यादव, बंटी यादव, रास बिहारी पाण्डेय, पूर्व सरपंच रामाशीष प्रजापति, रविन्द्र कुमार सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

  • भाजपा के विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मलेन में सांसद ने गिनाई पीएम मोदी की उपलब्धियां

    भाजपा के विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मलेन में सांसद ने गिनाई पीएम मोदी की उपलब्धियां

    टिकारी संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी का बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार को विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें कोंच और टिकारी प्रखंड क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न गांवो से आये लाभार्थियों ने भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र में पीएम मोदी के 9 वर्षो की उपलब्धियों को बेमिसाल बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय सांसद सुशील कुमार सिंह ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार द्वारा बिहार में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रमुख उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत और आर्थिक रूप से समृद्ध हुआ है। सम्मेलन को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह विधान सभा प्रभारी डा. अनुज कुमार, युगेश कुमार, अनिल शर्मा, मंडल अध्यक्ष अनिल पासवान, कुन्दन कुमार, पुष्पा चौरसिया, सुनील कुमार सिंह, प्रभास आनंद, शम्भू नाथ केशरी, भुवन मोहानी सहित कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सम्मेलन प्रभारी डा सुरेन्द्र कुमार ने किया।

  • राजद का बाबा साहेब पर पंचायत स्तरीय परिचर्चा का आयोजन

    राजद का बाबा साहेब पर पंचायत स्तरीय परिचर्चा का आयोजन

    टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड अंतर्गत डिहुरा पंचायत के अख्तियारपुर और केसपा पंचायत के बोहिया में राजद द्वारा रविवार को भीम राव अंबेडकर पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त दोनों जगह संबंधित पंचायत के पार्टी अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद नेताओं ने संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के विचारों और सिद्धांतों से अवगत कराते हुए उन्हें गरीबों का रक्षक बताया। कहा कि आज जो भी हक़ और ताकत गरीबों के पास है वह बाबा साहेब की देन है। वक्ताओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लें और केन्द्र में बैठी संविधान विरोधी भाजपा की सरकार को 2024 में उखाड़ फेंके। बैठक को राजद के प्रखंड अध्यक्ष बंटी यादव, सुरेश प्रसाद यादव, अनिल यादव, आनंद यादव, सनोज यादव, बैजनाथ यादव आदि दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।

  • धर्म और जात के आधार पर देश मे ध्रुवीकरण की गंदी राजनीति हो रही है: पूर्व सांसद

    धर्म और जात के आधार पर देश मे ध्रुवीकरण की गंदी राजनीति हो रही है: पूर्व सांसद

    2506_धर्म और जात के आधार पर देश मे ध्रुवीकरण की गंदी राजनीति हो रही है: पूर्व सांसद

    टिकारी संवाददाता : फ्रेंड्स ऑफ आनंद के तत्वावधान में रविवार को टिकारी में पूर्व सांसद आनंद मोहन और विधायक पुत्र चेतन आनंद का भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आयोजक मंडल द्वारा मोमेंटो और बुके व माला देकर भव्य स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि मेरा परिवार समाजवादी व गांधी की विचारधारा को मानने वाला है। मेरे आदर्श जेपी हैं। मैंने राजनीति का ककहरा उन्हीं से सीखा है। जिसमें जात-पात का कोई स्थान नहीं है। लेकिन धर्म और जात के आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण किया जा रहा है। जो कहीं से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश मे अभी तानाशाह सरकार चल रहा है।

    सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में बिहार में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि 30 जून से हमारी पदयात्रा तीन चरणों में शुरू होगी। जिसके माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम करूंगा। अभिनदंन समारोह को शिवहर विधायक चेतन आनंद, आशिफ साहेव, पंकज पासवान, रंजीत सिंह आदि कई वक्ताओं ने संबोधित किया। समारोह में पवन कुमार सिंह, दीपक सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, उग्रह सिंह, सोनू कुमार, बालेश भिक्षु, अनिल सिंह, मंटू सिंह, सुधांशु सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, मोहन सिंह, उदय नारायण सिंह, प्रो सी पी सिंह, मुन्ना सिंह, वरुण सिंह, गुड्डू सिंह, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। समारोह की अध्यक्षता अलखदेव सिंह और संचालन नागेंद्र कुमार सिंह ने किया।

  • अपडेट्स: गया में बस और कार की टक्कर में घायल नचिकेता और गौरव को अस्पताल से छुट्टी, दिलीप की हालात अब भी नाजुक, विकास को होश नहीं आया

    अपडेट्स: गया में बस और कार की टक्कर में घायल नचिकेता और गौरव को अस्पताल से छुट्टी, दिलीप की हालात अब भी नाजुक, विकास को होश नहीं आया

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया के कोडीहरा के पास दो दिन पहले हुई बस और कार के बीच जबरदस्त टक्कर में घायल चार में से दो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जबकि इस भीषण टक्कर में घायल दिलीप कुमार की हालत अब तक नाजुक बताई गई है। जबकि विकास को अबतक होश नहीं आया है। इस संबंध मगध मेडिकल थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वे स्वयं घटनास्थल पर पहुँचे थे। कार इको स्पोर्ट थी, जो बिल्कुल ही क्षतिग्रस्त हो चुकी है को पास में ही एक जनप्रतिनिधि के आवास के पास उनकी ही देखरेख में जिम्मा सौंप दिया गया था। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज कराने के बाद रेफर करवाया गया है। बता दें कि घायलों का इलाज पटना के रुबन हॉस्पिटल में किया जा रहा है। जिसमें नचिकेता के पैर फ्रैक्चर कर गया है और गौरव को हल्की फुल्की चोट आई थी, जिसे अस्पताल से छुट्टी दे गई है। जबकि दिलीप और विकास का इलाज चल रहा है। इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस बस से कार में टक्कर हुई थी, उस बस को जब्त कर थाना ले आया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों के लिखित बयान पर कांड दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि यदिकि यदि पीड़ित की तरफ से यदि केस नहीं भी दर्ज कराई जाती है तो पुलिस के बयान पर कांड दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। इधर, घायल हुए एक युवक के बारे में बताया गया कि इनके पिता एक राजनीतिक दल के चर्चित नेता हैं। जो एक क्षेत्रीय दल से जुड़े हुए हैं। वहीं घायलों के करीबी से जानकारी प्राप्त हुई है कि थानाध्यक्ष से उनकी बात हुई है। घायलों की स्थिति को देखते हुए आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए शीघ्र ही थाना जाएंगे। जो कार क्षतिग्रस्त हो गई है वह घायल दिलीप का बताया जा रहा है। जिनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। बता दें कि घायल सभी मानपुर के लखीबाग मोहल्ला के रहने वाले हैं। जो घटना के दिन एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार से निकले थे। कोडीहरा के पास रात करीब 11 बजे के बाद बस ने कार में जबरदस्त टक्कर मार दी थी। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस टक्कर में बस को भी आंशिक क्षति पहुंची है।