बेलागंज: विभागीय अधिकारियों द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में बेलागंज थाना क्षेत्र के बेल्हाडी गांव में छापेमारी कर छः लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बिजली चोरी में संलिप्त छः लोगों पर अर्थदंड लगाते हुए बेलागंज थाना में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में विद्युत कनीय अभियंता साकेत कुमार ने बताया कि बिजली चोरी के गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम के द्वारा बेल्हाडी गांव में छापेमारी की गई। जहां छः लोजोको को बिजली चोरी में संलिप्त पाया गया। कनीय अभियंता साकेत कुमार ने बताया कि नरसिंह नारायण लाल के पुत्र कौशल मुरारी पर 1 लाख 77 हजार 9 सौ 19 रूपया, विजय कुमार लाल के पुत्र मनोज कुमार पर 3 हजार, 4 सौ 69 रूपया, किशोरी शर्मा के सुरेंद्र नारायण पर 12 हजार, 4 सौ, 83 रूपया, करीमन ठाकुर की पत्नी उषा देवी पर 13 हजार, 2 सौ 46 रूपया, स्व किशुन साव के पुत्र राजकुमार साव पर 8 हजार, 7 सौ, 35 रूपया और मो कमरुद्दीन के पुत्र मो रियाजउद्दीन 12 हजार 15 रूपया अर्थदंड लगाते हुए बेलागंज थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
बेलागंज: गया-पटना सड़क मार्ग पर चाकन्द थाना क्षेत्र में सूमो एवं टेम्पो के सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत सहित पांच लोग जख्मी हो गये। पुलिस ने दोनों वाहनो को जब्त करते हुए मृतक के अन्तःपरिक्षण कर परिजनों को सौप दिया। घटना के सम्बंध में थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद ने बताया कि बुधवार की देर रात बीआर02एम/8440 नम्बर की टेम्पो थाना क्षेत्र के कुवर विगहा से चाकन्द स्टेशन आ रही थी। उसी दौरान गया की ओर से आ रही बीआर2एच/6621 नम्बर की सूमो में सीधी टक्कर हो गयी। जिसमें मौके पर जहानाबाद जिला के वाणावर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी देवनन्दन यादव की मौत घटना स्थल पर हो गया। वही बेलागंज थाना के देवबिगहा निवासी मनोज यादव, पुष्पा देवी, रिसौद निवासी रीता देवी, कुवरबिगहा निवासी सोहन यादव एवं आनन्द यादव गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जेपीएन अस्पताल गया भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। वही मृतक को अन्तःपरिक्षण करा परिजनों को सौप दिया गया।
आगामी 9 सितम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनजर एक बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव सुकून कुमार मांझी ने की। बैठक में व्यवहार न्यायालय गया के प्रथम श्रेणी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे। सचिव ने निर्देश दिया कि आपराधिक सुल्हनीय वाद के निष्पादन हेतु ज्यादा से ज्यादा केसों में दोनों पक्षकारों को नोटिस करें और तामिला रिपोर्ट सम्बन्धित थाने से प्राप्त करें। इस मौके पर फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ,अनीश कुमार, सुमन कान्त झा ,सुशील दत्त, कृति कुमारी, जूही शर्मा, शिप्रा कुमारीएवं अन्य उपस्थित थे।
गया जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जिले के कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम हिच्छापुर में एक बस जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या BR/02T/5785 है, पलट गया है। जिसमें सवार 30 लोगों के घायल होने की प्रारंभिक सूचना थी। बाद में यह संख्या 50 के आसपास पहुंच गई है। सभी घायलों को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर एम्बुलेंस और पुलिस पहुंच गई है। कुछ लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कुछ लोगों को अनुमंडल अस्पताल टिकारी में भर्ती कराया गया है। घटना में किसी के हताहत की अबतक सूचना नहीं है। घटना किस कारण हुई यह भी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों की सहायता प्रशासन को मिल रही है।
टिकारी संवाददाता: टिकारी-कुर्था मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर रात जमुआरा मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़ी एक हाइवा में सामने से आ रही फोर व्हीलर गाड़ी टक्करा गयी। जिसमे वाहन पर सवार 5 लोग जख्मी हो गए। इनमे एक वृद्ध महिला भी शामिल है। बताया जाता है कि सभी कुर्था जा रहे थे। जोरदार टक्कर के बाद आवाज सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मसक्कत के बाद दुर्घनाग्रस्त वाहन से सभी को बाहर निकाला। इधर घटना की सूचना पर पहुंची टिकारी थाना की पुलिस ने सभी जख्मी लोगों को टिकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जंहा से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को मगध मेडिकल कालेज एवं अस्पताल गया के लिए रेफर कर दिया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जख्मी लोगों में अविनाश 33 वर्ष, अमरेश 43, अभिषेक राज 20, शिवम 20 एवं एक वृद्ध महिला शामिल है। थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने बताया कि घटना के संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नही हुई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
टिकारी संवाददाता: दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय में चाणक्य भवन के संवाद कक्ष में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में बदलाव: औचित्य और आवश्यकता विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम सामाजिक विज्ञान एवं नीति पीठ द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार साझा करते हुए एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में हाल में किये गए बदलाव को आवश्यक एवं समय की आवश्यकता के अनुरूप बताया। परिचर्चा की शुरुआत करते हुए अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. रतिकांत कुम्भर ने कहा कि पाठ्यक्रम में बदलाव को नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के आलोक में देखने की जरूरत है। सहायक आध्यापक आतिश दास ने कहा कि छात्रों की क्षमता एवं आवश्यकता को ध्यान में रखकर पाठ्यक्रम में समय समय पर बदलाव किया जाता रहा है। इस अवसर पर ऐतिहासिक अध्ययन एवं पुरातत्त्व विभाग के अध्यक्ष डा. सुधांशु कुमार झा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि समय के साथ नए- नए विषयों के सामने आने से पाठ्यक्रम में उनके समायोजन की आवश्यकता होती है।
उन्होंने विशेष रूप से इतिहास के पाठ्यक्रम में हुए बदलाव के संदर्भ में कहा कि अब राजनीतिक इतिहास की जगह विभिन्न नीतियों, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आर्थिक इतिहास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जैसे विषय सामने आ रहे हैं, जिन्हें पाठ्यक्रम में स्थान देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक विज्ञान एवं नीति पीठ के कार्यवाहक अधिष्ठाता प्रो. प्रणव कुमार ने कहा कि पाठ्यक्रम में बदलाव नवीन सामाजिक आवश्यकता के परिप्रेक्ष्य में निरंतर होते रहता है और यह बदलाव विशेषज्ञ समिति द्वारा एक निश्चित मानदंड के अनुरूप होता है I इसके अंतर्गत विभिन्न विषयों का बारीक रूप से संयोजन और संतुलन किया जाता है। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपना विचार रखते हुए कहा कि पाठ्यक्रम में बदलाव को 21वीं सदी की आवश्यकता के अनुरूप छात्रों को तैयार करने के परिप्रेक्ष्य में ही देखा जाना चाहिए। इस संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं शोध छात्र श्वेतांक, रुपेश, मनोज, रामकृष्ण, ताहिरा एवं राहुल आदि उपस्थित थे I
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह से मुलाकात करने के बाद यह घोषणा कर दी है कि उनकी पार्टी आज से एनडीए का हिस्सा हो गई है। एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि आज से वे एनडीए में शामिल हो गए हैं। आगामी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव में वे एनडीए के साथ चुनाव लड़ेंगे। दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग एवं अन्य मुद्दे पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ संतोष सुमन बताएंगे। बता दें कि magadhlive ने सबसे पहले इस बात के संकेत देते हुए एक खबर उस वक्त खबर बनाई थी कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एनडीए में शामिल होने वाली है। दिल्ली में अमित शाह से मिलने जीतन राम मांझी गए हुए थे। इसके बाद आज इसकी घोषणा श्री मांझी ने कर दी है।
मालूम हो कि जदयू की तरफ से हम(से) के विलय का प्रस्ताव आने के बाद मंत्री पद से डॉ संतोष कुमार सुमन ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पटना में हम पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद यह तय हुआ था कि पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री मांझी दिल्ली जा रहे हैं, पार्टी को फैसला लेने के लिए इन्हीं दोनों को कार्यकर्ताओं ने अधिकृत किया था। अब ऐसे में बिहार में जदयू और महागठबंधन को आगामी लोकसभा चुनाव में कितना नुकसान हो सकता है या एनडीए को फायदा होगा। यह तो आने वाले समय पर ही पता चल सकेगा। बिहार में हम को कितनी लोकसभा सीट पर एनडीए टिकट देने जा रही है ये तो एनडीए गठबंधन के मुख्य नेता ही तय करेंगे। बता दें कि गया संसदीय क्षेत्र से जीतन राम मांझी पिछला लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उस समय भाजपा-जदयू एकसाथ चुनाव लड़ी थी। जिसमें जदयू के विजय कुमार मांझी को जीत मिली थी। यदि बीजेपी(एनडीए) जीतन राम मांझी को गया संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित कर देती है तो गया का चुनाव रोचक होगा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2023 के थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ पर प्रतिभागियों ने रखे विचार
गौतम बुद्ध महिला कॉलेज, गया की एनसीसी एवं एनएसएस इकाइयों द्वारा प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) जावैद अशरफ़ के संरक्षण तथा एनसीसी की केयरटेकर ऑफिसर(सीटीओ) डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी एवं एनएसएस की प्रोग्राम ऑफिसर (पीओ) डॉ प्रियंका कुमारी के संयुक्त समन्वयन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- 2023 के लिए निर्दिष्ट विषय ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ पर ऑनलाइन योग शिविर-सह-विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ ओंकार की पावन धुन से हुआ। प्रतिभागियों ने अपने-अपने घरों से भस्त्रिका, भ्रामरी, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार आदि योगासन किये। इसके उपरांत छात्राओं को योग के माध्यम से मन को एकाग्र करने की युक्तियांँ सिखलायी गयीं। जीवन में योग के महत्व पर विचार रखते हुए प्रधानाचार्य प्रो. अशरफ़ ने कहा कि स्वास्थ्य से बड़ा धन कुछ भी नहीं है। कहा कि योग के माध्यम से आज समस्त विश्व एकजुट होकर अपने मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य को समृद्ध करने हेतु प्रयत्नशील है, जो अत्यंत सुखद बात है। उन्होंने कॉलेज की एनएसएस एवं एनसीसी इकाइयों को इस आयोजन हेतु शुभकामनाएँ दीं।
सीटीओ डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने 21 जून को ही मनाये जा रहे विश्व संगीत दिवस का स्मरण दिलाते हुए कहा कि संगीत भी एक योग का ही एक रूप है, जिसके माध्यम से बड़ी ही सरलता से मस्तिष्क, हृदय तथा आत्मा के मध्य समन्वय तथा सामन्जस्य स्थापित किया जा सकता है। एकाग्रचित्त होकर व्यर्थ की चिंताओं से मुक्ति पायी जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ प्रियंका ने कहा कि तन तथा मन दोनों को स्वस्थ रखने हेतु नियमित रूप से योग एवं व्यायाम करने की आवश्यकता है। उन्होंने योग दिवस-2023 के थीम “वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग” पर बिंदुवार एवं सविस्तार प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन डॉ रश्मि ने किया।
योग सत्र में डॉ शगुफ्ता अंसारी, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ पूजा राय, डॉ फरहीन वज़ीरी, डॉ रुखसाना परवीन, डॉ नगमा शादाब, डॉ पूजा आदि के साथ छात्रा अमीषा भारती, नमन्या, शिल्पा साहनी, सोनाली, दिव्य प्रभा, मोनिका कुमारी, प्रियंका कुमारी आदि की सक्रिय प्रतिभागिता रही।
9वें विश्व योग दिवस के अवसर पर 32वीं वाहिनी एसएसबी के द्वारा गुरपा पर्वत के शिखर पर स्थित गुरपासिनी मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रकृति के मनोरम दृश्य और स्वच्छ वातावरण में आयोजित इस योग शिविर में गुरपा वन क्षेत्र के कई निजी विद्यालय के छात्रों एवं ग्रामीण ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
वीडियो
जी समवाय गुरपा के प्रभारी निरीक्षक मो. अशरफ आलम ने बताया की 32वीं वहिंनी सशश्त्र सीमा बल के कमांडेंट श्री ललित कुमार के नि्देशन में 9वे विश्व योग दिवस को गुरपाशिनी मंदिर परिसर में मनाने के लिए निर्देशित किया गया था। उन्होंने बताया की इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों छात्र एवं ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ विश्व योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्रों को गुरपाशिनी मंदिर के विशेषताएं और इतिहास से परिचित कराया गया। इस योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र तथा ग्रामीणों द्वारा सशत्त्र सीमा बल को काफी सराहना की गई।
गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत कहुदाग पंचायत के 45 वर्षीय अनिता देवी का आकस्मिक मौत बीते रात्रि हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने कबीर अंत्येष्टि योजन के तहत दाह संस्कार के लिए मुखिया से संपर्क किया लेकिन मुखिया के द्वारा बताया गया कि हमारे पास पैसा नही है हमलोग को प्रखंड से पैसा नही मिल पा रहा है , पहले भी लाखों रुपए लगा चुके हैं अभी हमारे पास पैसा नही है । जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को सीधे घर से उठाकर प्रखंड मुख्यालय के गेट पर पहुंच गया और हंगामा किया। हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि BPRO का कहना है की चंदा करके शव को जलाइए।
वहीं बीपीआरओ नरेश कुमार ने इस आरोप को निराधार बताया है। इधर मुखिया कमलेश कुमार का कहना है अबतक 2 से 3 लाख रुपया अपना लगा चुके हैं प्रखंड से इस योजना के तहत पैसा नही मिल रहा है अब हम सक्षम नही है। मुखिया ने बताया की इस संबंध में अधिकारियों को कई बार सूचित किया लेकिन कोई सुनने को तैयार नही है। हालांकि संवाददाता राहुल नयन ने BPRO ने दूरभाष पर बात किया तो उन्होंने कहा की अभी पंचायत सचिव के माध्यम से पैसा दिलवाया जा रहा है। जिसके बाद शव को दाह संस्कार को शमशान घाट ले जाया गया। मौके पर मौजूद मृतक के पुत्र मंटू कुमार ने कहा की हम गरीब लोग है हमलोग के पास खाने के पैसे नहीं है कहां से दाह संस्कार करे।