Blog

  • गया नगर निगम उपचुनाव: यही रात अंतिम, यही रात भारी, 11 की सुबह का सभी को इंतजार

    गया नगर निगम उपचुनाव: यही रात अंतिम, यही रात भारी, 11 की सुबह का सभी को इंतजार

    ✍️वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम उपचुनाव 2023 के नतीजे रविवार(11जून) को आ जाएंगे। वार्ड नं 15 और 26 में पार्षद पदों के लिए क्षेत्र के मतदाताओं ने अपना काम कर दिया। उम्मीदवार जितने भी हैं, उनके लिए शनिवार की रात भारी पड़ रही है। क्योंकि पिछले छः महीने से इसी दिन का इन दो वार्ड की जनता के साथ साथ पूरे शहर की जनता को इंतजार कर रहे हैं कि इन दोनों वार्ड में आखिर जनता किसके पक्ष में अपने मतों के जरिए फैसला सुनाती है। वो घड़ी अब काफी नजदीक आ गई है।

    सबकी नजर ‘हॉट शीट’ पर

    गया नगर निगम की जनता वार्ड नं 26 को ‘हॉट शीट’ मान चुकी है। इसकी वजह है कि यह सीट पहले अबरार अहमद के पास था। उन्होंने पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था और खुल कर उन्होंने कहा था कि यह सीट पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के लिए छोड़ दी है। कारण कि मोहन श्रीवास्तव पार्षद रहते अपने वार्ड नं 11 से चुनाव हार गए थे। यहां इन्हें पूर्व पार्षद के पुत्र कुंदन कुमार ने हरा दिया था।

    26 नंबर वार्ड एक प्रकार से ‘सुरक्षित’ माना जाता है

    वार्ड नं 26 से अबतक पार्षद अबरार अहमद रहे हैं। 2002 से इस सीट पर श्री अहमद का एकाधिकार सा रहा है। निर्विरोध चुने जाने की परंपरागत यह सीट सुरक्षित माना जाता था। लेकिन, इस उपचुनाव में यह परंपरा टूट गई। यहां से जब मोहन श्रीवास्तव के नामांकन की बात आई तो इनके विरुद्ध तीन और लोगों ने उम्मीदवारी ठोक दी। लेकिन मुख्य मुकाबला मो. अशिफ़ से हो गया। वैसे तो यहां पूर्व वार्ड पार्षद असद परवेज उर्फ कमांडर भी चुनाव मैदान में हैं। पर राजनीति की गोटी खेलने में माहिर कमांडर चुनाव मैदान में रहकर भी बाजी पलटने के फिराक में लग गए।

    अल्पसंख्यक बाहुल्य वार्ड है 26

    वार्ड नं 26 अल्पसंख्यक बाहुल्य वार्ड है। सर्वाधिक मतदाता इसी वर्ग से आते हैं। हालांकि इस वार्ड में गैर मुस्लिम भी वोटर हैं। जिन्होंने 09 जून को अपने अपने मताधिकार का प्रयोग कर चारो प्रत्याशी के लिए वोट कर चुके हैं। अब सभी को इंतजार है तो बस 11 जून को होने वाले मतगणना की।

    जोड़ी बरकरार रहती है या टूटती है

    गया नगर निगम में पिछले पांच साल से मेयर बीरेन्द्र कुमार उर्फ गणेश पासवान और मोहन श्रीवास्तव की जोड़ी जगजाहिर है। इन दोनों के मेयर और डिप्टी मेयर रहते शहर में विकास के कई कार्य हुए। भले ही लोग इसमें कथित लूट की बात कहते हुए आ रहे हैं। लेकिन, इन सब से अधिक कोरोना काल में इन दोनों के द्वारा किए कार्य को जनता शायद भूल नहीं पाएगी। शहर को स्वच्छता रैंकिंग में सबसे ऊपर लाने का श्रेय इन दोनों की जोड़ी को जाता है। अब जनता पर इन दोनों को पूरा भरोसा है कि मतदाता इतने निष्ठुर नहीं हैं, जो इन सभी बातों को भूल जाए। 11 जून को परिणाम आने के बाद ही कहा जा सकता है कि इनकी जोड़ी सलामत रहती है या फिर टूटती है।

    हार या जीत यही दो बातें होती है किसी भी चुनाव में

    अंततः हर चुनाव के शुरू होने से लेकर मतों की गिनती तक मुख्य रूप से यही दो बातें होती है। एक जीतता है तो सामने जो भी रहे हैं वे हार जाते हैं। करीब 2688 मतदाता इस वार्ड में वोट डालने का काम कर चुके हैं। उम्मीदवार चार हैं। अब किनके खाते में कितना जाता है, ये तो 11 जून को ईवीएम ही बताएगा। तब तक आज की रात अंतिम है और यही रात सबके लिए भारी पड़ रहा है।

  • दो पक्षों में हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल ,दो की हालत गंभीर गया रेफर

    दो पक्षों में हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल ,दो की हालत गंभीर गया रेफर

    कोंच। प्रखंड के परसावां टोला जंगली बीघा में शुक्रवार की रात दो पक्ष में मारपीट हुई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए और दो लोगों को मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया है।
    मिली जानकारी के अनुसार परसावां टोला जंगली बीघा गांव में प्रथम पक्ष के संगम पासवान, बैजू पासवान एवं शेखर पासवान और दूसरे पक्ष से विजय पासवान, अजीत पासवान, गुड़िया देवी, मुकेश पासवान, चंदन कुमार, मानती देवी आदि लोग शामिल हैं। जिसमें चंदन कुमार, गुड़िया देवी, मानती देवी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं जिसमें से चंदन कुमार एवं मानती देवी को मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक ने रेफर हुए लोगों को सर फटने की बात कही है। पीड़ित पक्ष स्थानीय थाना में आवेदन देने गए तो उन्हें पहले इलाज कराने को कहा गया। समाचार लिखे जाने तक मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

    महताब अंसारी ,कोंच संवाददाता

  • विद्युत चोरी मामले में जुर्माना सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी हुआ दर्ज

    विद्युत चोरी मामले में जुर्माना सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी हुआ दर्ज

    कोंच प्रखंड के केर पंचायत अंतर्गत ग्राम बडगांव मठिया में विद्युत चोरी मामले में शुक्रवार को जुर्माना सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विधुत कनीय अभियंता सुमन पटेल ने बताया की विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध गुप्त सूचना के तहत छापेमारी बडगांव मठिया गांव में की गई। जिसमें 5 लोगों पर अवैध रूप से विद्युत जलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया है । छापामारी के दौरान ग्राम बडगांव मठिया निवासी सुनील सिंह पिता स्व.राम प्रसाद सिंह पर 14131 रुपये, अनिल सिंह पिता स्व राम प्रसाद सिंह पर 8278 रूपये, राजेंद्र राम पिता मच्चू राम पर 8072 रूपये, कमलेश पासवान पिता स्व भुवन पासवान पर 13651 रूपये एवं धनंजय कुमार पिता रामवच्चन भगत पर 17243 रुपए का जुर्माना लगाया गया है और स्थानीय कोंच थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। मौके पर विद्युत विभाग के रंजीत कुमार, नीतीश कुमार, चंदेश्वर पासवान शामिल रहे। वहीं, कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि आवेदन प्राप्त कर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

    रिपोर्ट महताब अंसारी ,कोंच

  • ब्रेकिंग न्यूज: टिकारी के युवक की बेलागंज में ओर रेलवे हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

    ब्रेकिंग न्यूज: टिकारी के युवक की बेलागंज में ओर रेलवे हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

    File photo

    टिकारी संवाददाता: टिकारी शहर अंतर्गत बहेलिया बिगहा रहने वाले एक 18 वर्षीय युवक का शव गया पटना रेलखंड पर ओर हॉल्ट के समीप शनिवार को मिलने की सूचना के बाद सनसनी फैल गई। युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रखा पड़ा था। जिसकी पहचान बहेलिया बिगहा के रहने वाले बासुकीनाथ अवस्थी के 18 वर्षीय पुत्र अंश अवस्थी उर्फ सीटू के रूप में हुई है। अंश के सिर में गोली मारे जाने का निशान पाया गया है। परिजनों ने बताया कि अंश शुक्रवार की शाम को बाजार के लिए निकला था लेकिन देर रात तक नही लौटा। सुबह अंश के फोन से ही किसी ने परिजनों को रेल खण्ड पर उसका शव होने की सूचना दी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल शव को बेलागंज थाना लाया गया है।

  • सेमीफाइनल में पहुंची मउ एवं गुरारू थाना की टीम

    सेमीफाइनल में पहुंची मउ एवं गुरारू थाना की टीम

    टिकारी संवाददाता: राज स्कूल मैदान में खेले जा रहे पुलिस पब्लिक मैत्री वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन मउ एवं गुरारू की टीम ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। पहला मैच गुरारू एवं आंती थाना की टीम के बीच खेला गया। जिसमें गुरारू की टीम ने आंती को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। जबकि मउ एवं पंचानपुर ओपी के बीच खेले गए मैच में मउ की टीम ने पंचानपुर ओपी की टीम को 2-1 से पराजित कर दिया। इसके पूर्व खेले गए मैच में टिकारी एवं कोंच थाना ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। मैच के बाद एसडीपीओ गुलशन कुमार विजेता टीम के कप्तान को मेडल पहना कर सम्मानित किया। एसडीपीओ कुमार ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुलिस पब्लिक मैत्री टूर्नामेंट आमजनो के बीच काफी प्रसिद्धि बटोरी है। टूर्नामेंट के आयोजन का मुख्य लक्ष्य सद्भावना बनाये रखना है। इस अवसर पर रेफरी के रूप में आशुतोष व चन्दन ने कार्य किया वहीं स्कोरर के रूप में आदर्श राज ने कार्य किया। मौके पर उप मुख्य पार्षद सागर कुमार, एसएचओ श्रीराम चौधरी, पंचानपुर ओपी अध्यक्ष राम राज सिंह, मउ ओपी अध्यक्ष राहुल कुमार, गुरारू थानाध्यक्ष, आंती थानाध्यक्ष, पुलिस अधिकारी विजय कुमार, विकास कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

  • खरीफ महोत्सव में गरम तील की खेती पर जोर, तिलकुट व्यवसाय को मिलेगा बढ़ावा

    खरीफ महोत्सव में गरम तील की खेती पर जोर, तिलकुट व्यवसाय को मिलेगा बढ़ावा

    टिकारी संवाददाता: प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर स्थित ई किसान भवन के सभागार में शुक्रवार को खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण एवं उपादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सिंपी कुमारी ने मंचासीन अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही टिकारी के गुड़ वाली सोंधी तिलकुट व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए गरमा तिल की खेती पर जोर दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र मानपुर गया से आए वैज्ञानिक द्वारा मौसम के अनुकूल खेती करने एवं उन्नत तकनीक के बारे में जानकारी दी। वंही जिला पार्षद सुरेश यादव ने किसानों की समस्याओं से कृषि अधिकारियों को अवगत कराया। जिला परामर्शी सुदामा सिंह, आत्मा अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह, बंटी यादव प्रखंड, वीरेंद्र सिंह, विनोद यादव, प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक राजीव कुमार, सूर्यकांत निराला, अनन्जय कुमार लेखापाल आकाश कुमार, रवीकेश कुमार, डीईओ संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

  • मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में स्थाई वार्ता तंत्र (पीएनएम) की हुई बैठक, विचार विमर्श और सुझावों के हुए आदान प्रदान

    मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में स्थाई वार्ता तंत्र (पीएनएम) की हुई बैठक, विचार विमर्श और सुझावों के हुए आदान प्रदान

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में रेल हित, कर्मचारी कल्याण संबंधी कार्यों पर विचार विमर्श एवं सुझावों के आदान -प्रदान हेतु स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) के अंतर्गत ईसीआरकेयू के केंद्रीय एवं शाखाओं के पदाधिकारियों ने तथा डीडीयू मंडल के उच्च अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
    बैठक में कर्मचारी कल्याण से जुड़े विभिन्न प्रस्तावित मुद्दों पर गहन चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया तथा यूनियन के पदाधिकारियों से सुझाव प्राप्त किए गए। मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारी हित अति महत्वपूर्ण है एवं रेल प्रशासन इसके लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है। स्थाई वार्ता तंत्र उत्तम औद्योगिक संबंध बनाए रखने हेतु एक सशक्त एवं प्रभावी माध्यम है। कर्मचारी कल्याण हेतु प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से विचार एवं यथोचित कार्यवाही करते हुए सभी के सहयोग से रेल कर्मियों हेतु स्वस्थ कार्य वातावरण एवं उत्तम सुविधाएं बनाए रखने के साथ समग्र रूप में रेल हित को आगे बढ़ाने की बात कही गई।

  • अग्रवाल कॉमर्स कैरियर के अग्रवाल सर के साथ गया में हो गई तीन लाख रुपये की लूट

    अग्रवाल कॉमर्स कैरियर के अग्रवाल सर के साथ गया में हो गई तीन लाख रुपये की लूट

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया शहर में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। शुक्रवार को तीन लाख रुपये की लूट की घटना उस सख्शियत के साथ घटित हुई, जिन्हें लोग कॉमर्स वाले अग्रवाल सर के नाम से जानते हैं। शहर के पितामहेश्वर मोहल्ले में रहकर अग्रवाल कॉमर्स कैरियर (कोचिंग संस्थान) के संचालक आरके अग्रवाल और उनकी पत्नी के साथ हुई इस घटना के बाद पूरे शहर में पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछा दिया है। जिस जगह पर रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के पास हुई है, वहां लगे आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालने की कोशिश में जुट गई है।

    पीड़िता संजू अग्रवाल और उनके पति आरके अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को अपनी कार से तीन लाख रुपए एक बैग में लेकर उक्त बैंक की शाखा में हाउस लोन की किश्त जमा करने पहुंचे थे। कार जैसे ही रुकी और वे बाहर निकलने ही वाले थे कि बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधी उनके नजदीक आ गए और संजू अग्रवाल की हाथ से रुपये वाला बैग छीन लिया। उन्होंने बताया कि रुपये का बैग बचाने के लिए प्रतिरोध भी की। इसी क्रम में कुछ दूरी तक घसीटती चली गई। जिससे पैर में चोट भी आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इधर, इस दुःसाहस भरी आपराधिक घटना को लेकर पीड़ित दंपती चिंतित हैं। वहीं पुलिस इस घटना को लेकर अपराधियों की तलाश में जुट गई। अग्रवाल सर के कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों को भी जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन सभी ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

  • शिक्षक पुत्र का अपना मोबाइल चोरी हो गया तो दूसरे का मोबाइल चुरा लिया, जानें आगे फिर क्या हुआ

    शिक्षक पुत्र का अपना मोबाइल चोरी हो गया तो दूसरे का मोबाइल चुरा लिया, जानें आगे फिर क्या हुआ

    शुक्रवार को गया आरपीएफ के सीसीटीवी कंट्रोल रूम ड्यूटी में तैनात महिला आरक्षी सुष्मिता टूडू के द्वारा देखे जाने के उपरांत मिली सूचना के आधार पर आरपीएफ गया के अधिकारी व जवानों एवं सीआईबी के एक बल सदस्य द्वारा अपराधिक निगरानी के क्रम में प्लेटफार्म संख्या 1 बी के सामने स्थित आरएमएस बिल्डिंग के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम चंदन कुमार उम्र 20 वर्ष पिता कमलेश सिंह ( स्कूल टीचर ) पता – कोबिल थाना इस्लामपुर जिला नालंदा ( बिहार) बताया। उसके पिट्ठू बैग पर संदेह होने पर मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष तलाशी ली गई तो चोरी के 2 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ। दोनों मोबाइल के संबंध में पूछने पर उसने बताया कि वह अपने पिता की अनुमति के बगैर गया में रहकर पढ़ाई करता है तथा अभी बीए-पार्ट 1 का स्टूडेंट है। उसने कहा कि चार दिन पहले उसका मोबाइल गया स्टेशन पर खो गया था। जिस वजह से उसने किसी अन्य यात्री यात्री का मोबाइल चोरी कर लिया है। बरामद दोनों एंड्रॉयड मोबाइल को मौके पर जब्ती सूची बनाते हुए ज़ब्त किया गया। जीआरपी थाना गया ले जाया गया। जहां कांड संख्या 167 /2023 अंतर्गत धारा 414 भादवि पंजीकृत किया गया । उक्त मामले में ज़ब्त मोबाइल का अनुमानित मूल्य ₹35000/- आंका गया है

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

  • डीएम एवं एसएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदाताओं से मिलकर लिया फीडबैक

    डीएम एवं एसएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदाताओं से मिलकर लिया फीडबैक

    जिले में नगर निकाय के उपचुनाव में मतदान को लेकर सभी क्षेत्रों मे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को मतदान केंद्रों पर डीएम डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशिष भारती ने मतदान के दौरान नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। शांतिपूर्ण माहौल में चल रहे मतदान, विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सबसे पहले गया हाई स्कूल, एलिगेंट पब्लिक स्कूल के चलंत मतदान केंद्रों का जायजा लेते हुए किये जा रहे मतदान का जायजा लिया। मतदान केंद्रों पर जाकर जिला पदाधिकारी ने मतदाताओं से रैंडमली आई-कार्ड से मतदाता की मिलान किया तथा उनसे नाम पता भी पूछताछ की गयी। उन्होंने मतदान केंद्रों के क्षेत्रों का भी घूम घूमकर देखा।

    उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में कोई जमावड़ा ना रहे, यह सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि सभी जगह शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हो रहा है, मतदाता भी काफी संतुष्ट नजर आ रहे हैं। कुछ विशेष पहल इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया है, जो मतदाता आ रहे हैं उनका चेहरे का फोटो खींचकर मतदाता सूची में जो फोटो है, उससे मिलान कराया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, नगर पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बता दें गया नगर निगम के वार्ड 15 और 26 में पार्षद पद के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। वार्ड 15 से निवर्तमान पार्षद दीपक चंद्रवंशी के अलावा सात उम्मीदवार हैं। जबकि वार्ड 26 में पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के अलावा तीन और उम्मीदवार यहां चुनाव मैदान में हैं।