Blog

  • आम आदमी पार्टी के समाधान यात्रा के तहत बेलागंज में कार्यक्रम का आयोजन

    आम आदमी पार्टी के समाधान यात्रा के तहत बेलागंज में कार्यक्रम का आयोजन

    बेलागंज: रविवार को बेलागंज के एक निजी विवाह भवन के सभागार में आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय के समाधान यात्रा के तहत एक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रवि वात्स्यायन ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जनसभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि हमारी पार्टी का लक्ष्य शहर में उपलब्ध सारी सुविधाएं गांव में भी उपलब्ध कराना चाहती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, बिजली, सड़क, पानी अगर गांव तक पहुंच जाय तो गांव और शहर में कोई अंतर नही रह जायेगा। तब हीं गरीब, पिछड़े, अतिपिछड़े और दलित महादलितों का उत्थान संभव हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के सत्तर साल तक लोग बिहार की जनता को बेवकूफ बनाते आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार के वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा एक उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार के युवाओं को छला है। सरकार बनाते हीं दस लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार और नौकरी देने का वादा गद्दी पर आसीन होते हीं बदल गया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कहा कि अतिपिछड़ा के कटेगरी में अन्य जाति को डालकर अतिपिछड़ा जाति के लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि समस्याएं जाति और समाज देखकर नहीं आती। चाहे हम किसी जाति से हों समस्याओं का प्रभाव सभी जाति संप्रदाय के लोगों पर एक समान पड़ती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अतिपिछड़ा समाज के लोगों को एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने का आहवान किया। निदान यात्रा के सभा में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मो परवेज खां, राष्ट्रीय महासचिव शिवनाथ प्रसाद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर, रामकिशोर सिंह, जिलाध्यक्ष लालजी सिंह, जहानाबाद जिलाध्यक्ष राजकमल वर्मा, बेलागंज विधानसभा प्रभारी दिनेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र पासवान, लालन कुमार चंद्रवंशी, राजीव कुमार, दयानंद चंद्रवंशी, अशोक कुमार, संतोष कुमार, विपिन कुमार, ओमप्रकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • दुगोला कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जिला पार्षद ने किया मंच का उद्घाटन

    दुगोला कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जिला पार्षद ने किया मंच का उद्घाटन

    कोंच। प्रखंड के चतुरी बिगहा गांव में पूर्व सरपंच के पत्नी के निधन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार की रात किया गया जिसमें मंच का उद्घाटन कोंच उतरी के जिला पार्षद शरीफा देवी ने रिबन काटकर किया ।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार आर्य ने किया। तत्पश्चात बारी- बारी से उपस्थित अतिथियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम परसावां पंचायत के पूर्व सरपंच रामेश्वर प्रसाद यादव की पत्नी श्याम सुंदरी देवी के निधन पर आयोजक विकास यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में ब्यास सुदर्शन यादव बनाम सृजानंद पांडे के बीच दुगोला का शानदार मुकाबला हुआ। उपस्थित दर्शकों ने रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया और जमकर कार्यक्रम की प्रशंशा की है। उक्त कार्यक्रम में राजद नेता सह अहीर रेजिमेंट मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ बबन यादव, डॉ लालजी यादव, जिला पार्षद पति सत्येंद्र प्रजापति, जिला पार्षद प्रतिनिधि मोहन यादव, समाज सेविका रूपम यादव, राजद नेता राजेंद्र यादव, टिकारी प्रमुख प्रतिनिधि विकास यादव, परसावां पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार, पूर्व जिला पार्षद राजू यादव, राजद नेता दारा सिंह, केसपा पूर्व मुखिया अनिल यादव, काबर पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील यादव, उतरेंन पैक्स अध्यक्ष अनिल वर्मा, रामाश्रय यादव, मनोज मंजिल, मुकेश कुमार गांधी, पंकज कुमार अलबेला, संगम यादव समेत बड़ी संख्या में नेता व दर्शक शामिल हुए।

    रिपोर्ट – महताब अंसारी ,कोंच

  • 5 लीटर महुआ शराब एवं दो हजार किलो महुआ फूल समेत एक पिकअप को पुलिस ने किया बरामद

    कोंच। आंती थाना क्षेत्र के खटनही मोड़ से 5 लीटर महुआ शराब एवं 2000 किलो महुआ फूल समेत एक पिकअप को आंती पुलिस ने सोमवार को बरामद किया है।
    जानकारी देते हुए आंती थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि ए एस आई रामजन्म कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से रफीगंज ददरेजी मार्ग पर स्थित खटनही मोड़ के पास से एक पिकअप पर 5 लीटर देसी महुआ शराब एवं दो हजार किलो महुआ फूल को बरामद किया गया है। वहीं, पुलिस को देख चालक भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड संख्या 53/23 में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के तहत कार्रवाई की गई है।

    रिपोर्ट – महताब अंसारी ,कोंच

  • रिमांड होम में अविनाश की मौत के बाद गया के अधिवक्ताओं ने लिया बड़ा फैसला, अदालती कार्य से अलग रहने का निर्णय

    रिमांड होम में अविनाश की मौत के बाद गया के अधिवक्ताओं ने लिया बड़ा फैसला, अदालती कार्य से अलग रहने का निर्णय

    पिछले दिनों गया के बाल सुधार गृह(रिमांड होम) में बंदी अविनाश की मौत के बाद एक तरफ उसके परिजनों ने जहाँ हत्या का आरोप लगाते हुए एक कांड दर्ज कराया है। वहीं दूसरी तरफ डीएम डॉ त्यागराजन इस घटना की न्यायिक जांच के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पत्र लिखा है। वहीं शुक्रवार को गया बार एसोसिएशन ने इसी मुद्दे को लेकर अहम बैठक कर बड़ा फैसला लेते हुए रिमांड होम के केस से स्वयं(अधिवक्ता) को अलग रहने का निर्णय लिया है। बैठक के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से शुक्रवार को एक प्रेस बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि गया बार एसोसिएशन के सेंट्रल हॉल में शुक्रवार को गया के ऑब्जर्वेशन होम में हुई घटना(अविनाश की मौत) पर चर्चा के लिए एक अत्यावश्यक आम सभा की गई।
    सचिव मुरारी कुमार हिमांशु ने बताया कि विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निम्नलिखित संकल्प को पारित किया गया है।
    जिसमें यह संकल्प लिया जाता है कि किशोर न्याय बोर्ड में हुई घटना के कारण अधिवक्ता किशोर न्याय बोर्ड सहित अदालती कार्य से विरत रहेंगे।

    तस्वीर: (मृतक) अविनाश कुमार

    साथ ही यह तय किया गया है कि जांच के लिए एक न्यायिक जांच स्थापित की जा सकती है अविनाश कुमार नाम के बच्चे की ऑब्जरवेशन होम में हत्या और रिमांड होम के अधीक्षक की भागीदारी पर चर्चा की गई। अधिवक्ताओं ने यह भी संकल्प लिया है कि किसी अवयस्क की ओर से दायर की गई जमानत याचिका की सुनवाई उसी दिन की जानी चाहिए न कि बाद में प्रक्षेप करके। साथ यह भी संकल्प लिया गया है कि गया के वर्तमान संरक्षा गृह और सिविल कोर्ट में तत्काल सुधार किया जाए और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए। इधर, एक अधिवक्ता ने बताया कि प्रिंसिपल जज का पद प्रभार में रहने के कारण किशोर से संबंधित वादों की सुनवाई नियमित नहीं हो पा रही है। ऐसे में स्थायी रूप से इसकी व्यवस्था जरूरी महसूस किया जा रहा है। साथ ही बैठक में यह भी संकल्प लिया गया है कि सीआईसीएल, जो बहुमत प्राप्त कर चुका है, को तत्काल हटा दिया जाए और सुरक्षित स्थान पर भेज दिया जाए। एसोसिएशन ने आज हुई बैठक में लिए गए संकल्पों से पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं संबंधित को अवगत कराया है।

  • पुलिस लाइन, गया में आयोजित पुलिस पब्लिक मैत्री वॉलीबॉल के जिलास्तरीय प्रतियोगिता में इमामगंज को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा टिकारी

    पुलिस लाइन, गया में आयोजित पुलिस पब्लिक मैत्री वॉलीबॉल के जिलास्तरीय प्रतियोगिता में इमामगंज को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा टिकारी

    प्रतियोगिता का शुभारंभ करते एसएसपी आशीष भारती एवं अन्य पुलिस अधिकारी
    खिलाड़ियों से मिलते गया एसएसपी आशीष भारती

    जिला पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस लाइन गया में आयोजित पुलिस पब्लिक मैत्री वॉलीबॉल टूर्नामेंट जिलास्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार की देर शाम हुआ। जिसका उद्घाटन वरीय पुलिस अधीक्षक अशीष भारती ने गणमान्य अतिथियों के बीच दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पुल ए की टीम टिकारी और इमामगंज के बीच खेला गया। दोनो टीमों के बीच हुए शानदार मुकाबला हुआ। जिसमें टिकारी थाना की टीम ने बेहतर और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए इमामगंज थाना की टीम को 15-7 और 15-8 के सेट यानी 2-0 से पराजित कर दिया। उद्घाटन मैच की जीत के साथ टिकारी थाना की टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मौके पर टिकारी डीएसपी गुलशन कुमार, नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सागर कुमार सहित बड़ी संख्या में विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी, गणमान्य अतिथि और खेल प्रेमी मौजूद थे।

  • नैक में ए प्लस प्लस ग्रेड मिलने पर सीयूएसबी परिवार ने मनाया जश्न

    नैक में ए प्लस प्लस ग्रेड मिलने पर सीयूएसबी परिवार ने मनाया जश्न

    टिकारी संवाददाता: दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद् (नैक) से 3.58 ग्रेड पॉइंट के साथ ‘ए ++’ ग्रेड मिलने पर विश्वविद्यालय मे एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन सम्पर्क पदाधिकारी मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में कुलसचिव कर्नल राजीव कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में विवि के कुलपति के साथ कुलसचिव कर्नल राजीव कुमार वित्ताधिकारीसिंह, परीक्षा नियंत्रक डा. संतिगोपाल पेन, रश्मि त्रिपाठी सहित अधिकारी, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र शामिल हुए।इस अवसर पर विवि को नैक में ए प्लस प्लस ग्रेड मिलने पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर राष्ट्रिय स्तर पर मिली विशेष उपलब्धि का जश्न मनाया।अपने संबोधन में कुलपति ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सफलता का श्रेय समस्त विश्वविद्यालय परिवार एवं इससे जुड़े हितधारकों को जाता है। साथ ही इस उत्कृष्ट उपलब्धि को विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल बताते हुए भविष्य में आने वाले राष्ट्रीय उत्तरदायित्व की ओर भी संकेत करते हुए कहा कि अब विश्वविद्यालय की जिम्मेवारी बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि हमें और संकल्पित एवं उर्जान्वित होते हुए शिक्षा एवं अनुसन्धान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका का निर्वहन करते रहना है। कुलपति ने यह आशा व्यक्त की है कि विश्वविद्यालय सामूहिक प्रयास से छेत्र के प्राचीन नालंदा और विक्रमशिला के प्राचीन गौरव को पुनर्स्थापित करने में कामयाब होने के साथ वैश्विक रैंकिंग में भी अपना स्थान बनाएगा।

  • 25 जून को पूर्व सांसद आनंद मोहन और लवली आनंद का टिकारी में होगा आगमन

    25 जून को पूर्व सांसद आनंद मोहन और लवली आनंद का टिकारी में होगा आगमन

    टिकारी संवाददाता: फ्रेंड्स आफ आनंद ग्रुप के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक कालेज मोड़ के पास हुई। जिसमें पूर्व सांसद आनंद मोहन एवं उनकी पत्नी लवली आनंद के आगामी 25 जून को टिकारी आगमन की तैयारी और भव्य स्वागत करने पर विचार विमर्श किया गया। इस हेतु बैठक में शामिल लोगों ने अपना अपना सुझाव और विचार रखते हुए आनंद मोहन के आगमन को यादगार बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में शामिल ग्रुप के सदस्य पवन कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित रामानुज सिंह के हाल में पूर्व सांसद आनंद मोहन और पत्नी लवली आनंद का समारोहपूर्वक स्वागत करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में अलखदेव सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह उर्फ बाबू साहेब, मुन्ना सिंह, मंटू सिंह, सुबोध सिंह, बलिराम सिंह आदि मौजूद थे।

  • टिकारी में किसान सलाहकारों का अनिश्चितकालीन हड़ताल नौवे दिन जारी

    टिकारी में किसान सलाहकारों का अनिश्चितकालीन हड़ताल नौवे दिन जारी

    टिकारी में बीज वितरण व किसानों का कार्य ठप्प

    टिकारी संवाददाता: प्रखंड कृषि कार्यालय टिकारी में पदस्थापित किसान सलाहकार अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। हड़ताल के दसवें दिन आज सभी किसान सलाहकार जिलास्तरीय आंदोलन में भाग लेकर अपनी शक्ति प्रदर्शन करेंगे।इस संबंध में किसान सलाहकार सह संघ के प्रखंड अध्यक्ष रविकेश कुमार ने बताया की बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है और आगे चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया है।

    सरकार किसान सलाहकारों को जनसेवक के पद पर अविलंब समायोजन सहित अन्य मांगे जबतक पूरी नही करेगी आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि किसान सलाहकार के हड़ताल पर चले जाने से कृषि विभाग का सारा लाभकारी योजना का कार्य प्रभावित हो रहा है। कृषि विभाग का रीढ़ कहें जाने वाले किसान सलाहकार को हड़ताल पर चले जाने के कारण किसानों को खरीफ योजना का लाभ नही मिल रहा है। साथ ही हड़ताल के कारण बीज वितरण, पीएम किसान सत्यापन, ई केवाईसी आदि का कार्य भी पूरी तरह ठप है। हड़ताल के समर्थन में अखिलेश कुमार, योगेंद्र कुमार, अनुज कुमार, ऋतु कुमारी, राकेश कुमार, विक्रांत कुमार, प्रमोद कुमार, राम उदय कुमार सहित सभी 23 किसान सलाहकार शामिल है।

  • रानू अवस्थी की हत्या के विरोध और श्रद्धांजलि को ले कैंडल मार्च

    रानू अवस्थी की हत्या के विरोध और श्रद्धांजलि को ले कैंडल मार्च

    टिकारी संवाददाता: शहर के बहेलिया बिगहा के छात्र रानू अवस्थी की हत्या के विरोध के साथ उसकी स्मृति में बुधवार को एक कैंडल मार्च निकाला गया। पुलिस अड्डा के समीप से शुरू हुआ कैंडल मार्च मेला रोड, दुर्गा स्थान होते हुए थाना तक पहुंचा जहां सभी लोगो ने एक साथ रानू को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे नगर परिषद के वार्ड चौदह के पार्षद सोनू दुबे ने कहा कि छात्र रानू की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंककर आत्महत्या का रंग दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है। दुबे ने प्रशासन से हत्याकांड की जांच कर दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। वंही सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम पाठक ने कहा कि घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस हत्यारों का सुराग ढूंढने में नाकाम रही है।

    रानू के भाई शिवांग अवस्थी ने कहा कि भाई की हत्या के बाद पूरा परिवार यह जानना चाहता है कि हत्या किस कारण से हुई और किसने किया। पुलिस प्रशासन की शिथिलता कई सवाल को जन्म देता है। शिवांग ने कहा कि शुक्रवार तक पुलिस कांड का उद्भेदन नही करती है तो अन्य सामाजिक संस्था के सहयोग से आंदोलन किया जाएगा। मालूम हो कि रानू अवस्थी की हत्या कर उसके शव को बेलागंज थानाक्षेत्र के शेखपुरा रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया था। कैंडल मार्च मे भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष पुष्पा चौरसिया, उप मुख्य पार्षद सागर कुमार, हज्जु, सुभय सिंह, दीपक चौरसिया, राजेश गुप्ता, अभय मिश्रा, सौरभ शर्मा, अविनाश अवस्थी, अभय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे।

  • ब्रेकिंग न्यूज: 567 वोट से मोहन श्रीवास्तव जीत गए, आशिफ़ को दी करारी शिकस्त, वार्ड 15 से दीपक पुनः जीत दर्ज की

    ब्रेकिंग न्यूज: 567 वोट से मोहन श्रीवास्तव जीत गए, आशिफ़ को दी करारी शिकस्त, वार्ड 15 से दीपक पुनः जीत दर्ज की

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम उपचुनाव 2023 के मतों की गिनती का काम पूरा हुआ। ‘हॉट शीट’ वार्ड नं 26 से अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव चुनाव जीत गए हैं। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशिफ़ अहसन को कड़ी शिकस्त दी है। मोहन श्रीवास्तव 567 वोट के भारी अंतर से चुनाव जीत गए हैं। केवल आधिकारिक तौर पर घोषणा और जीत का प्रमाण पत्र मिलना बाकी रह गया है। मोहन श्रीवास्तव की जीत की खबर जिला स्कूल परिसर में संचालित बीएड कॉलेज के मतगणना केंद्र से बाहर आते ही इनके समर्थक नारे लगाने लगे हैं। भारी संख्या में समर्थक इन्हें बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं वार्ड नंबर 15 से पुनः दीपक कुमार चुनाव जीत गए हैं। जबकि बोधगया के वार्ड नं 32 से रामबली प्रसाद चुनाव जीत गए हैं।

    वार्ड नं 15 से विजेता दीपक कुमार
    वार्ड 32 बोधगया रामबल्ली प्रसाद- विजेता

    बता दें कि इन तीन वार्डों में पार्षद पद के 09 जून को वोट डाले गए थे। जिसकी गिनती 11 जून को हुई। जीत दर्ज कर चुके दीपक कुमार वार्ड नं 15 से पार्षद थे। लेकिन दिसंबर 2022 में हुए चुनाव इस वार्ड में उम्मीदवार राजेश कुमार के निधन के कारण नहीं हो सका था। वहीं 26 के पार्षद अबरार अहमद उर्फ भोला मियां उर्फ बाबू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यहां से पार्षद पद के लिए पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने दावेदारी पेश की। यहां यह भी बताना लाजिमी है कि 2022 के नगर निकाय चुनाव में मोहन श्रीवास्तव वार्ड 11 से चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे।