पुलिस महानिदेशक के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक मगध क्षेत्र क्षत्रनील सिंह,गया के कर कमलो द्वारा साइबर थाना का शुभ उद्घाटन किया गया। इस मौके वरीय पुलिस अधीक्षक गया आशीष भारती, नगर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। महानिरीक्षक श्री सिंह ने विधिवत फीता काटकर गया साइबर थाना का शुभारंभ किया। बता दें कि नीतीश सरकार ने इस बात की घोषणा की थी कि गया सहित बड़े शहरों में साइबर थाना खोले जाएंगे।
इसके बाद पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर साइबर थाना खोला गया। साइबर थाना के नहीं होने से आए दिन हो रहे साइबर क्राइम की घटनाओं को लेकर संबंधित क्षेत्रों के थाना में दर्ज कराई जाती है।ऐसे में साइबर थाना के खुल जाने से अन्य थानों में साइबर अपराध से जुड़े दर्ज मामले की समयबद्ध तरीके से जांच में कांड के अनुसंधान करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को परेशानी होती है। अब जबकि अलग से साइबर थाना खुल गए हैं तो ऐसे कांड दर्ज होने से लेकर अनुसंधान और आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाने में काफी सहायक साबित होगा।
टिकारी: प्रखण्ड के संडा पैक्स के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार उर्फ निपु शर्मा को कांग्रेस पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उक्त मनोनयन पार्टी के सहकारिता विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजनंदन कुमार ने की है। मनोनयन करते हुए श्री कुमार ने मुकेश कुमार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व को मजबूत करने की बात कही है। साथ ही मुकेश कुमार को जिला स्तरीय कमिटी के गठन करने का निर्देश दिया गया है। मुकेश कुमार उर्फ निपु शर्मा क्षेत्रीय राजनीति में काफी वर्षों से सक्रिय हैं। मुकेश कुमार के मनोनयन पर बृजमोहन शर्मा, रविंद्र कुमार, बिमलेश शर्मा, हिमांशु शेखर, देवेंद्र कुमार, चुन्नू कुमार, रोहित कुमार, टिशू सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
बरकाकाना पहुंच कर संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन मुआयना भी किया
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने गुरुवार को रांची में गति शक्ति प्रोजेक्ट के तहत् बेहतर कोल कनेक्टिविटी के मद्देनजर कोयला कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सीएमडी के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि आज की इस बैठक में कोयला खदानों से कोयला के सुगम परिवहन हेतु नये साईडिंग, नई लाइन, दोहरीकरण, आरओआर जैसी आधारभूत संरचनाओं के विकास से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की गयी । साथ ही, कोयला का उत्पादन बढ़ाने एवं उसके सुगम परिवहन में आने वाले अवरोधों को तत्काल दूर करने पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया इसी क्रम में महाप्रबंधक गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक व अन्य अधिकारियों के साथ बरकाकाना कंट्रोल रूम पहुंचे। जहां उन्होंने संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन मुआयना किया एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया।
पुलिस ने बाइक को बरामद कर बदमाशों की खोज में जुटी पुलिस
टिकारी संवाददाता: टिकारी बीच बाजार में गुरुवार को बीच बाजार में सरेआम एक वृद्ध दंपति से रुपया भरा थैला छिनने का असफल प्रयास किया। इस क्रम में घटना को अंजाम देने वाला बदमाश का बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद बाइक पर सवार दो बदमाश भाग निकला। जानकारी के अनुसार राम नगर के रहने वाले देवन ठाकुर अपनी पत्नी के साथ बैंक से पच्चीस हजार रुपये निकालकर बाजार में सामान खरीदने आये थे। इसी क्रम में बाइक सवार बदमाशों ने रुपया वाले थैला पर झपट्टा मारकर भागना चाहा लेकिन असफल हो गया। यू टर्न लेकर भागने की कोशिश किया। लेकिन बाइक असंतुलित होकर गिर गया। जिसके बाद बाइक सवार दोनो बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गये।
जब्त बाइक
आसपास रहे लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक दोनो अपराधी भाग निकले। जिसके बाद घटना की सूचना टिकारी थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची टिकारी थाना की पुलिस ने बाइक को बरामद कर थाना लाकर मामले की जांच कर रही है। वहीं वृद्ध देवन ठाकुर ने बताया कि रुपये से भरा बैग छिनने में बदमाश असफल हो गए। पुलिस द्वारा बरामद बाइक का नंबर बीआर 02 बी 5048 अंकित है। टिकारी थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने बताया कि वाहन संख्या से वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है।
ढूंगेश्वरी एवं ब्रह्मयोनि में रोपवे निर्माण का कार्य वर्ष 2024 के जून तक पूर्ण हो जाएगा
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल
डॉ. प्रेम कुमार, सभापति बिहार विरासत विकास समिति बिहार विधान सभा पटना सह नगर विधयक की अध्यक्षता में गया सर्किट हाउस के सभाकक्ष में जिले के तमाम पदाधिकारियों के साथ विरासत विकास समिति से संबंधित बैठक की गई। पर्यटन निर्माण निगम के अभियंता ने बताया कि बेलागंज में कोटेश्वर धाम मंदिर में पर्यटक की सुविधा का विकास हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं। चारदीवारी, सेल्टर हॉल, जनसुविधा एवं स्थल का विकास करवाया जा रहा है। यहां 8 कमरा सहित एक बड़ा हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, बाहरी द्वार एवं गेट, चारो ओर बाउंडरी वाल करवाया जा रहा है। सभापति बिहार विरासत विकास समिति ने निर्देश दिया कि अगले एक माह के अंदर सभी कार्यो को पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। सभापति ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर में बनाए गए कॉरिडोर के तर्ज पर विष्णुपद धाम और बोधगया को भी कॉरिडोर के रूप में विकसित करें, ताकि और अधिक बड़े पैमाने पर पर्यटक पहुंचे और उन्हें अच्छे सुविधा मिले।
प्रेतशिला में पर्यटकों की सुविधा के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा रोपवे का निर्माण करवाया जा रहा है। यह कार्य 2024 के अप्रैल माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। एक बार में 16 लोग एक साथ रोपवे का प्रयोग करेंगे। रोपवे के माध्यम एक छोर से दूसरे छोर जाने में 3 सेकंड प्रति मीटर का समय लगेगा। इसके साथ दो अन्य रोपवे जो डुंगेश्वरी एवं ब्रह्मयोनि में बनवाया जा रहा है। रोपवे निर्माण का कार्य अगले माह से शुरू होगा जो वर्ष 2024 के जून तक पूर्ण हो जाएगा।
बैठक में डॉक्टर प्रेम कुमार ने निर्देश दिया कि जिले के सभी पर्यटन स्थल, तीर्थ स्थल पर व्यापक पैमाने पर प्लांटेशन का कार्य करवाएं गया बोधगया सहित मुचलिन्द सरोवर, विष्णुपद घाट, मंदिर, सीताकुंड, प्रेतशिला, नेशनल हाईवे 82, नेशनल हाईवे 83 सहित गया नगर निगम के क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर हरियाली अर्थात पेड़ पौधे लगवाए ताकि वातावरण संतुलित हो सके। दिन प्रतिदिन गर्मी अत्यधिक हो रही है प्रदूषण लगातार बढ़ रहे हैं हरियाली होने से प्रदूषण में काफी हद तक कमी आएगी। उन्होंने कहा कि गया गांधी मैदान को पटना गांधी मैदान के तर्ज पर समिति का गठन किया जाय ताकि गया गांधी मैदान का पूरा अच्छी तरीके से मेंटेनेंस हो सके। विशेषकर माली, गार्ड, रंगाई पुताई इत्यादि का कार्य अच्छा से हो ताकि पूरा गांधी मैदान हरा-भरा देखें। अमृत योजना के तहत गांधी मैदान में निर्माण कराए जा रहे पार्क जो अधूरा है उसे तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि राम शीला के पास बनाए गए पार्क को पूरा करावे साथ ही मेंटेनेंस के अभाव में पर्याप्त रोशनी सुरक्षा इत्यादि की कमी है उसे भी प्राथमिकता पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाएं।
उन्होंने कहा कि गांधी मैदान पार्क, चाणक्यपुरी कॉलोनी में बने पार्क, एपी कॉलोनी में बने पार्क, हाउसिंग बोर्ड के समीप बने पार्क सहित दर्जनों पार्क शहरी क्षेत्र में है। सभी पार्क का सूची बनाते हुए वन विभाग को स्थानांतरित करें ताकि और बेहतर तरीके से मेंटेनेंस हो सके। हृदय योजना के अंतर्गत बनाए गए विभिन्न संरचना जो ब्रह्मयोनि, बैतरनी, अक्षय वट, सीता कुंड, बोधगया सहित अन्य स्थलों में है। इन सभी मेंटेनेंस के अभाव में खराब हो रहे हैं इसे मेंटेनेंस कराने पर विचार करें। मंगला गौरी पर्वत पर पानी की अत्यंत समस्या देखी जा रही है गया नगर निगम वहां पर पानी का वैकल्पिक व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें। हर घर गंगाजल पानी पहुंचाया जा रहा है इस उद्देश्य से बोधगया में बिछाया जा रहे पाइपलाइन के पश्चात अब तक सड़क को समतल नहीं कराया गया है उन्होंने निर्देश दिया कि बोधगया में काटी गई सड़कों को तेजी से रिस्टोर करावे। बैठक में उन्होंने कहा कि गया एवं बोधगया से ढूंगेश्वरी जाने वाली सड़क हो और चौड़ीकरण की आवश्यकता है। बोधगया मंदिर, धर्मारण्य वेदी का निरीक्षण किया गया। उस दौरान जो कमियां पाई जैसे बिजली, पानी, सड़क आदि को ठीक करवाने को कहा। गया शहर में गांधी मैदान पार्क सीता कुंड अक्षय वट साफ सफाई एवं लाइट की व्यवस्था सुचारू ढंग से समिति बनाकर चलाने की बात कही। बैठक में ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम, नगर आयुक्त गया अभिलाषा शर्मा, डीपीएम स्वास्थ्य, वरीय उप समाहर्ता नजारत अभिषेक कुमार, बिजली विभाग के अभियंता, शिक्षा विभाग, आरसीडी के अधिकारी मौजूद थे।
उप श्रम आयुक्त कार्यालय में एक पेंटिंग वआर्ट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल
गुरुवार को धावा दल के द्वारा विजय लडडू भंडार, गौरक्षणी मोड़, नियर मुफस्सिल थाना, जिला गया में नियोजित एक बाल श्रमिक को भी मुक्त कराया गया। इसके अलावा प्रत्येक दिन श्रम विभाग, गया द्वारा बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु धावा दल का संचालन किया जा रहा है। इधर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे बाल श्रम उन्मूलन अभियान उत्सव के अंतर्गत श्रम संसाधन विभाग, गया द्वारा सेंटर डायरेक्ट संस्था, गया के सहयोग से गुरुवार को उप श्रम आयुक्त कार्यालय, गया में एक पेंटिंग/आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बाल श्रम से विमुक्त बच्चे एवं अन्य बच्चों ने भाग लिया। प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण श्रम अधीक्षक, गया श्रीमती स्नेहा सृजन द्वारा किया गया। बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता लाने के लिए केंदुई बाईपास से सेंटर डायरेक्ट संस्था, गया के सहयोग से एक प्रभातफेरी का भी आयोजन किया।
बालासोर रेल हादसे के बाद गया में संकेत एवं दूरसंचार विभाग द्वारा संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे उप मुख्य संकेत एंव दूरसंचार अभियंता हाजीपुर राजीव कुमार श्रीवास्तव एवं वरीय मंडल संकेत एंव दूरसंचार अभियंता डीडीयू राजेश कुमार कुशवाहा ने संयुक्त रूप से रेलकर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा तथा समय पालन जैसे मुद्दे पर संकेत एंव दूरसंचार विभाग की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। जिससे समयबद्ध तरीकों से ट्रेनों के संचालन के साथ-साथ रेलवे संरक्षा के स्तर को और भी मजबूत किया जा सके। ये बातें रूट रिले इंटरलॉकिंग(RRI) कार्यालय, गया में आयोजित संरक्षा संगोष्ठी को सम्बोधित करत हुए कही। उन्होनें रेलकर्मियों को सिग्नल विफलता कम करने के लिए लगातार निरीक्षण व अनुरक्षण पर बल देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में शॉटकाट न करें।
ट्रेनों के संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित रखने संबंधी ट्रैक सर्किट, इंटरलॉकिंग सिस्टम, एक्सल काउंटर, यूएफएसबीआई, मोटर प्वाइंट, आईपीएस, सिंगनल सेफ्टी जैसे विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए रेलकर्मीयों के जानकारी को और मजबूत तथा ताजा किया। इस अवसर पर सहायक मंडल संकेत एंव दूरसंचार अभियंता नियाज़ अहमद, सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय कुमार , जहागीर आलम, कनीय अभियंता संकेत जितेंद्र कुमार संजीत कुमार, यादवेश कुमार, रवि रंजन कुमार, संकेत अनुरक्षक विपिन कुमार ,मुन्ना कुमार, रमेश कुमार शोरन, कामेश्वर प्रसाद,राजीव नयन, वेंकटेश्वर नारायण, नीरज कुमार,अविनाश कुमार,सत्यनारायण विश्वकर्मा, संजय श्रीवास्तव, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, बब्लू कुमार, सहायक सिग्नल विजय रजक, जितेंद्र कुमार, रामजी प्रसाद, उदय कुमार, सूरज, सुधीर कुमार, अजीत कुमार, जोगेंद्र कुमार, संतोष कुमार, काशी ठाकुर, कृष्णा यादव सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित थे।
टिकारी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद टिकारी के द्वारा विश्व हिन्दू परिसर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी । लोगों ने कैंडल लेकर मृतक बहन साक्षी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और अपराधी साहिल को फांसी देने की मांग की। अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धीरज केशरी ने भी इस हृदय विदारक घटना की निंदा करते हुए कहा ऐसे अपराध समाज को शर्मसार करने वाले हैं। शाहबाद की घटना के आरोपी को शीघ्र फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को जल्द ही कड़े और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। जहां एक तरफ सरकार महिला सुरक्षा के लिए नई-नई योजनाए बनाती जा रही है वहीं दूसरी तरफ ऐसी घटना समाज में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है,आखिर कब तक ऐसे दरिंदों पर कार्यवाही में देरी होगी।इस श्रद्धांजलि सभा में कई लोग सम्मिलित हुए जिसमें कॉलेज इकाई अध्यक्ष क्षितिज कुमार उत्सव, सोशल मीडिया प्रभारी गौरव चंद्रवशी, नगर सह मंत्री गौरव कुमार, अंकित कुमार, सुशील कुमार, आशीष, मयंक, मोहित,उज्जवल, सुमित अन्य लोग भी सम्मिलित रहें।
टिकारी संवाददाता: टिकारी शहर स्थित राज स्कूल के मैदान में बुधवार को अनुमंडल स्तरीय पुलिस पब्लिक मैत्री वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन डीएसपी गुलशन कुमार ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट का पहला मैच कोंच और अलीपुर थाना के टीम के बीच खेला गया। जिसमें कोंच थाना की टीम ने अलीपुर थाना की टीम को 2-1 के सेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पाने में सफल रही। जबकि टूर्नामेंट का दूसरा मैच टिकारी एवं परैया थाना के बीच खेला गया। जिसमें टिकारी थाना की टीम ने परैया को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने में सफल रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि टिकारी डीएसपी गुलशन कुमार ने विजेता एवं उप विजेता टीम के कप्तान को मेडल पहनाकर सम्मानित किया । टूर्नामेंट के दौरान उप मुख्य पार्षद सागर कुमार, टिकारी थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी, अलीपुर थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, परैया थानाध्यक्ष, कोंच थानाध्यक्ष, पुलिस अधिकारी विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
टिकारी संवाददाता: अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय टिकारी के ओपनिंग सब जज आनंद भूषण के स्थानांतरण पर बुधवार को ससम्मान विदाई दी गयी। साथ ही गया मुंसिफ कोर्ट के विक्की कुमार को टिकारी सब जज का प्रभार ग्रहण के बाद उनका अभिनंदन किया गया। अनुमंडल बार एसोसिएशन टिकारी द्वारा आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में सब जज आनंद भूषण की अधिवक्ताओं ने उनके संक्षिप्त कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि व्यवहार न्यायालय चालू कराने में इनका अहम योगदान रहा। वंही सब जज श्री भूषण ने सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव नागेश्वर पासवान, पूर्व सचिव राजेश कुमार द्विवेदी, एडवोकेट अखिलेश सिंह, रवि रंजन कुमार, विजय कुमार सिंह, नीतीश कुमार, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, राजेश कुमार, दिनेश चौधरी, आलोक कुमार, राम पुकार सिंह, सुनैना शर्मा, शमशुल हक, विवेक, संतोष आदि न्यायालय कर्मी मौजूद थे।