Blog

  • ज्ञान भारती स्कूल मे बास्केटबॉल के शानदार कोर्ट पर टीम के लिए पसीने बहा रहे हैं खिलाड़ी

    ज्ञान भारती स्कूल मे बास्केटबॉल के शानदार कोर्ट पर टीम के लिए पसीने बहा रहे हैं खिलाड़ी

    टिकारी संवाददाता: टिकारी के ज्ञान भारती स्कूल में चल रहे राज्य स्तरीय बास्केटबाल चैंपियनशिप में दूसरे दिन खिलाड़ियों ने कोर्ट पर अपने टीम के लिए जमकर पसीना बहाया। बालक वर्ग में जहानाबाद और पटना के बीच खेले गए मैच में जहानाबाद ने पटना को 48-39 से पराजित किया। जबकि गया ने भागलपुर को 37-35 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वंही सारन ने अरवल को 15-00 से एकतरफा मात दी। इसी प्रकार भागलपुर ने नवादा को 20-2 से मात देकर अपनी सेमीफाइनल में जगह पक्की की। जबकि भागलपुर ने नवादा को 2-0 से मात देकर सेमीफाइनल में पहुंचा। अरबल और सहरसा के बीच खेले गए मैच में सहरसा को विजय हासिल हुआ। हालांकि दोनों सेमीफाइनल प्रतिस्पर्धा से बाहर हो गए। वही अरवल और बक्सर के बीच खेले गए मैच में बक्सर ने अरवल को हराकर सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की की । वंही दूसरी तरफ बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर और औरंगाबाद के बीच खेले गए मैच में मुजफ्फरपुर ने औरंगाबाद को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। जबकि गया ने दरभंगा को 22-11 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा। जहानाबाद ने पटना को हरा कर र्सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की की।  जानकारी के लिए बता दें इस मैच में ज्ञान भारती टिकारी के बालक वर्ग में प्रियांशु और प्रिंस तथा बालिका वर्ग में सलोनी और स्नेहा गया टीम की तरफ से खेल रहे हैं।

    इन खिलाड़ियों का अपनी टीम के लिए कोर्ट में दमदार प्रदर्शन विपक्षी टीम पर भारी पड़ रहा है। मालूम हो कि टिकारी में पहली बार किसी खेल प्रतिस्पर्धा का राज्यस्तरीय चैंपियनशिप हो रहा है। जिसमे राज्य के विभिन्न जिलों की कुल 38 टीमें भाग ले रही है। इनमे बालक वर्ग से 22 और बालिका वर्ग से 16 टीमें शामिल है। सभी खिलाड़ियों, टीम कोच, मेंटर आदि सभी का आवासन, भोजन सहित अन्य सारी सुविधाएं ज्ञान भारती कैम्पस में ही स्कूल प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही है। चार दिवसीय इस खेल आयोजन को सफल बनाने में स्कूल के निदेशक रोमित कुमार, बिहार बास्केटबॉल एशोसिएशन के सचिव सुशील कुमार, गया जिला के सचिव सरवर अली, आशुतोष कुमार, रंजन कुमार, नीतीश कुमार, संतोष कुमार, देवराजन सिन्हा, नागेंद्र कुमार सिंह, राहुल कुमार आदि लगे हैं। चैंपियनशिप के समापन पर एसएसपी करेंगे ट्रॉफी का वितरण।

  • जीबीएम कॉलेज में ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

    जीबीएम कॉलेज में ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने की शपथ ली

    गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. नूतन कुमारी की अध्यक्षता में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनका संयोजन एनएसएस पदाधिकारी डॉ. प्रियंका कुमारी ने किया। कॉलेज की पीआरओ डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने बतलाया कि स्वयंसेवकों ने विश्व पर्यावरण दिवस-2023 के थीम “बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन” पर प्रकृति संरक्षण से संबंधित एक से बढ़कर एक रंग-बिरंगे पोस्टर्स बनाये, स्लोगन्स लिखे तथा वक्तव्य दिये। प्रतिभागियों के स्लोगन्स तथा पोस्टर्स को गूगल मीट प्लैटफॉर्म पर पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा प्रदर्शित किया गया।स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने की शपथ ली। स्पीच कॉम्पिटिशन में ईशा शेखर, अमीषा भारती तथा दीक्षा कुमारी; पोस्टर मेकिंग कॉम्पिटिशन में नीलम कुमारी, शिल्पा कुमारी तथा रिषिका कुमारी एवं अमीषा भारती और स्लोगन राइटिंग कॉम्पिटिशन में शालिनी, अनन्या एवं रिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थानों पर रहीं। प्रतियोगिता में दीपिका, दीप्ति, सोनाली, प्रतिज्ञा, शाही प्रिया, तान्या रैना, पूनम, सोनाली, शालिनी एवं अंजू कुमारी की भी प्रशंसनीय प्रतिभागिता रही।

    निर्णायक मंडल के सदस्यों के रूप में भाषण तथा स्लोगन कॉम्पिटिशन्स में डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ. पूजा राय तथा डॉ. प्यारे माँझी थे; तो वहीं पोस्टर मेकिंग कॉम्पिटिशन में डॉ. शगुफ्ता अंसारी, डॉ. फरहीन वजीरी एवं डॉ. रुखसाना परवीन ने भूमिका निभायी। प्रधानाचार्य प्रो. जावैद अशरफ़ ने सभी विजेता व प्रतिभागियों के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्यारे माँझी ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ जया चौधरी, डॉ शिल्पी बनर्जी, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ बनिता कुमारी, ईमा हुसैन आदि की भी उपस्थिति रही।

  • रेल हादसे में मारे गए यात्रियों को कैंडल मार्च निकालकर दी गई श्रद्धांजलि

    रेल हादसे में मारे गए यात्रियों को कैंडल मार्च निकालकर दी गई श्रद्धांजलि

    टिकारी संवाददाता: उड़ीसा के बालासोर में भीषण ट्रेन हादसा में मारे गए यात्रियों की आत्मा की शान्ति को लेकर रविवार की देर शाम टिकारी नगर भाजपा मण्डल द्वारा कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गयी। दुर्गा स्थान से निकली कैंडल मार्च शहर के मुख्य मार्ग होते हुए महावीर स्थान, बस स्टैंड एवं बेलहड़िया मोड़ स्थित गायत्री मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शोक सभा कर मृत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण की गई। कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रही नगर अध्यक्ष पुष्पा चौरसिया ने दुख जताते हुए कहा कि बहुत दर्दनाक रेल हादसा हुआ है। जिसमे बहुतों की जान चली गयी। महामंत्री प्रभाष आनंद ने भी दुख जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार रेल हादसा के बाद युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य कर रही है। कैंडल मार्च में पार्टी के रमेश कुमार, सुधीर कुमार टूटू, रंजीत कुमार, मोहित चौरसिया, गणेश प्रसाद, सैयद खालिक रसूल सहित कई पार्टी नेता उपस्थित थे।

  • ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ बास्केटबाल चैंपियनशिप 2023 का आगाज

    ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ बास्केटबाल चैंपियनशिप 2023 का आगाज

    टिकारी स्थित ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राज्यस्तरीय दसवीं बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2023 का रविवार को शानदार आगाज हुआ। मुख्य अतिथि एसडीओ करिश्मा एसडीएम एवं डीएसपी गुलशन कुमार ने मंचासीन अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद आगंतुक अतिथियों को अंग वस्त्र मोमेंटो और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ज्ञान भारती के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। उद्घाटन समारोह में बिहार राज बास्केटबॉल एसोसिएशन एवं शहर के गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थेI पहली बार टिकारी शहर में आयोजित बास्केटबॉल के राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के कुल 38 टीमें भाग ले रही है। जिनमे बालक वर्ग के 22 और बालिका वर्ग के 16 टीमें शामिल है। खिलाड़ियों की बात करें तो विभिन्न जिलों बालक वर्ग से लगभग 200 और बालिका 140 खिलाडी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन बालक वर्ग में सारण और मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया।

    मालूम हो कि इस तरह का चैंपियनशिप पहली बार टिकारी में हो रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती करिश्मा कुमारी एसडीएम टिकारी ने कहा की खेल में हार-जीत नहीं बल्कि प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण होता है I हमारे बिहार के खिलाड़ी जिस प्रकार पिछले कुछ वर्षों से बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए जा रहे हैं यह बिहार प्रदेश के लिए गौरव की बात है I उन्होंने इस अवसर पर ज्ञान भारती टिकारी के संचालक श्री अरविंद कुमार की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा की ज्ञान भारती स्कूल टिकारी के लिए सम्मान की बात है I इस अवसर पर सम्मानित अतिथि डीएसपी गुलशन कुमार ने कहा कि ज्ञान भारती टिकारी अनुमंडल का गौरव है जो इस तरह का चैंपियनशिप जो अपने खेल परिसर में करवा रही हैI विशिष्ट अतिथि श्री राजीव कुमार ने कहा कि बास्केटबॉल हमें आत्म संयम सिखाती है एवं अनुशासन का पाठ पढ़ाती है इस अवसर पर ज्ञान भारती एसोसिएशन के निदेशक श्री रोमित कुमार अपने संदेश मे कहा कि खिलाड़ियों को जीत को अपना लक्ष्य बनाना चाहिए Iउन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीत और हार दोनों को समान रूप से लेना चाहिए किंतु जो जीत का लक्ष्य बनाते हैं उन्हें सफलता अवश्य मिलती है I इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार, अकादमिक निदेशक विनोद कुमार भारद्वाज एवं गणमान्य शिक्षक संतोष कुमार, देव राजन कुमार, नरेंद्र कुमार, राहुल कुमार, विक्रमादित्य सिंह, नामित राजा, संजय कुमार जैन, मुखिया रामजी शर्मा, पैक्स अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार शर्मा, कुणाल शर्मा, अलखदेव सिंह, विजय कुमार गुप्ता इत्यादि भी उपस्थित थे।

  • पुलिस पब्लिक मैत्री बॉलीबॉल टूर्नामेंट का टिकारी नगर परिषद बना विजेता

    पुलिस पब्लिक मैत्री बॉलीबॉल टूर्नामेंट का टिकारी नगर परिषद बना विजेता

    टिकारी राज स्कूल के मैदान मे रविवार को पुलिस पब्लिक मैत्री वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें टिकारी नगर परिषद की टीम ने भोरी को 2-0 से पराजित कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि एसडीपीओ गुलशन कुमार एवं एसएचओ श्रीराम चौधरी ने विजेता तथा उप विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को मैडल प्रदान कर सम्मानित किया। एसडीपीओ गुलशन कुमार ने कहा कि जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर आयोजित इस टूर्नामेंट का मुख्य मकसद पुलिस पब्लिक के बीच आपसी सम्बन्ध मजबूत करना और अपराध नियंत्रण में सबों का सहयोग प्राप्त करना है। टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका आशुतोष रंजन व चन्दन सिंह ने निभाई। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्य पार्षद सागर कुमार, पुलिस अधिकारी विजय कुमार, संजय कुमार, बिकास कुमार, रंजन सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

  • टिकारी में मोटे अनाज पर कार्यशाला सह प्रदर्शनी का आयोजन

    टिकारी में मोटे अनाज पर कार्यशाला सह प्रदर्शनी का आयोजन

    टिकारी संवाददाता: नेहरू युवा केंद्र गया के तत्वावधान में सोमवार को मोटा अनाज की प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रखण्ड कार्यालय के समीप आयोजित कार्यक्रम में मोटा अनाज जैसे चना, बाजरा, मडुआ इत्यादि की प्रदर्शनी लगाई गई एवं लोगो से मोटा अनाज की खेती करने का अपील किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने कहा कि पाश्चात्य सभ्यता की नकल में हम मोटा अनाज से दूर होते चले गए और बीमारियां हमारे नजदीक आती चली गई। मोटा अनाज के ऊपर अधिक और शोध की आवश्यकता है। ताकि किसानों को इसकी खेती में पर्याप्त लाभ हो सकें एवं जन वितरण प्रणाली के द्वारा आम जनता के लिए मोटा अनाज उपलब्ध कराया जाना चाहिए। प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज आंनद ने कहा कि एक समय में मक्का और मडुआ हमारी भोजन का प्रमुख हिस्सा हुआ करते थे, जिससे हम स्वस्थ रहते थे। मोटा अनाज से दूरी बनाने की वजह से आज भारत मधुमेह जैसी बीमारी का राजधानी बन चुका है। प्रधानमंत्री ने मोटा अनाज के महत्व को अपने मन की बात कार्यक्रम के द्वारा देशवासियों तक पहूंचाया है। जी -20 जैसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भी मोटा अनाज को प्रमुखता दिया गया है। कार्यक्रम के उपरांत सभी लोगों ने प्रखंड परिसर में वृक्षारोपण किया एवं सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का अपील किया। कार्यक्रम में सुनील शर्मा, सौरभ शर्मा, धीरज केसरी, क्षितीज कुमार, गौरव, सुनील, शिवम सहित कई लोग मौजूद थे।

  • भीषण गर्मी व हिटबेब से बचाव को लेकर एसडीओ ने की बैठक

    भीषण गर्मी व हिटबेब से बचाव को लेकर एसडीओ ने की बैठक

    टिकारी संवाददाता: जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी ने अस्पताल सभागार में एक बैठक की। जिसमे मुखिया, बीडीओ, डीपीआरओ, पीएचईडी एसडीओ, सभी चिकित्साकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, एएनएम, आशाकर्मी आदि प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में एसडीओ करिश्मा में लोगों को लू से बचने हेतु सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताए गए उपायों से अवगत कराते हुए लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जहां तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर ना निकले, बार-बार पानी पिए, सफर में पानी अपने साथ लेकर चलें, धूप में हल्के रंग के सूती कपड़े का प्रयोग करें। इसके अलावे हल्का भोजन करें, अधिक पानी की मात्रा वाले मौसमी फल जैसे तारबुज, खीरा, ककड़ी, खरबूजा, संतरा आदि का सेवन करने की अपील की। बच्चों को बंद वाहनों में अकेला ना छोड़ने की सलाह दी।

    इस अवसर पर पीएचईडी के एसडीओ से कई पंचायतों के मुखिया ने अपने-अपने क्षेत्र के पेयजल संकट और इससे जुड़े परेशानियों से अवगत कराया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जेई और एईएस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बच्चों को शत प्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अभय कुमार सिन्हा ने किया। बैठक के बाद एसडीओ ने हीटवेव से बचाव के लिए अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, संसाधनों के अलावे दवाइयां, आइस पैक, पेयजल, ओआरएस आदि की जानकारी लेते हुए वार्डों का निरीक्षण किया।

  • ऑटो पलटने से एक युवक की मौत ,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    ऑटो पलटने से एक युवक की मौत ,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    कोंच से डी.के. यादव की खास रिपोर्ट

    कोंच। आंती थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर मोड़ के पास देर रात ऑटो पलटने से एक युवक की मौत हो गई जिसे रविवार की सुबह साढ़े सात बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज गया भेजा गया है। बता दें कि कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुर निवासी योगेंद्र यादव के 16 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार उर्फ गंगा अपने ही गांव के उदय यादव के घर से तिलक समारोह में शामिल होने के लिए रफीगंज प्रखंड के खैरी निवासी विभूति यादव के घर जा रहा था तभी विश्वनाथपुर मोड़ के पास पहुंचते ही ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण ऑटो पलटी मार दी जिससे रूपेश कुमार उर्फ गंगा समेत अन्य लोग घायल हो गए। रात्रि गश्ती में रहे आंती पुलिस ने घायल रूपेश कुमार उर्फ गंगा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। रूपेश कुमार उर्फ गंगा को छाती व पेट में गंभीर चोट होने के कारण देर रात करीब 1 बजे मौत हो गई। वहीं, अन्य लोगों को मामूली चोट लगी है। आंती थाना के एस आई अभिलाष सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया है। वहीं, पीड़ित परिवार में चीख पुकार मचा हुआ है। मालूम हो कि पांच भाई में सबसे छोटा रूपेश कुमार उर्फ गंगा था जो वर्ग 9 का छात्र था। उसके पिता एक छोटा किसान हैं और मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा राशि की मांग की है।

  • बेलागंज प्रखंड क्षेत्र में संचालित अवैध नर्सिंग होम पर स्वास्थ विभाग की कार्रवाई, छापेमारी में एक नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार

    बेलागंज प्रखंड क्षेत्र में संचालित अवैध नर्सिंग होम पर स्वास्थ विभाग की कार्रवाई, छापेमारी में एक नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार

    रिपोर्ट – अजीत कुमार ,बेलागंज

    बेलागंज प्रखंड क्षेत्र के मेन थाना अंतर्गत पाई बिगहा बाजार में स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम पर छापेमारी की। जिसमें एक अवैध नर्सिंग होम के संचालक को गिरफ्तार करते हुए नर्सिंग होम को सील किया गया। वहीं बाजार में संचालित कई अन्य नर्सिंग होम की भी जांच छापेमार दल की टीम ने की। जहां संचालकों को अपने नर्सिंग होम के वैध कागजात दो दिन के अंदर जमा किए जाने का निर्देश दिया गया।
    बेलागंज चिकित्सा पदाधिकारी डा मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गुरूवार को बेलागंज के पाई बिगहा बाजार में डा दिव्या कुमारी के नर्सिंग होम में छापेमारी की। जहां व्यापक पैमाने पर अनियमितता पाई गई। चिकित्सा पदाधिकारी डा मृत्युंजय कुमार ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में सिविल सर्जन गया के निर्देश पर गुरुवार को प्रखंड के पाई बिगहा बाजार में बस स्टैंड के समीप संचालित एक अवैध नर्सिंग में छापेमारी की गई। जहां व्यापक पैमाने पर अनियमितता पाई गई। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान नर्सिंग होम में रहे चिकित्सक के द्वारा कोई उपयुक्त डिग्री या कागजात नही दिखाया गया। वहीं नर्सिंग होम में पांच ऑपरेशन किए गए मरीज भर्ती पाया गया। भर्ती मरीजों से पूछे जाने पर बताया कि सभी का ऑपरेशन डा वसंत कुमार के द्वारा किया गया है। जबकि मौके पर रहा नर्सिंग का संचालक वसंत कुमार खुद को नर्सिंग होम का स्टाप बता रहा था। साथ हीं जांच के दौरान नर्सिंग होम में काफी मात्रा में जीवन रक्षक दवाओं का एक्सपायरी डेट वाली दबा मरीजों को दिया गया था और देने के लिए नर्सिंग होम के दबा काउंटर पर से बरामद किया गया है। ओटी में भी मानक के अनुसार सुविधा उपलब्ध नहीं हुआ। जिसके बाद नर्सिंग होम संचालक बसंत कुमार को हिरासत में लेते हुए पाई बिगहा ओपी के पुलिस को सौंप दिया गया है। चिकित्सा पदाधिकारी डा मृत्युंजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नर्सिंग होम संचालक और उक्त नर्सिंग होम की चिकित्सक दिव्या कुमारी पर पाई बिगहा ओपी में विधि संगत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित किया जा रहा है। इधर एक नर्सिंग होम में छापेमारी की सूचना के बाद पाई बिगहा बाजार में संचालित अन्य अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया। सभी नर्सिंग होम संचालक अपने अपने क्लिनिक को बंद कर भाग गए। छापेमारी दल के द्वारा कई अन्य नर्सिंग होम जांच करने का प्रयास किया गया। मगर सब बंद कर गायब पाए गए। वहीं एक दो नर्सिंग होम को एक सप्ताह के अंदर वैध कागजात और चिकित्सक का प्रमाण पत्र जमा करने का हिदायत दिया गया है। पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त कार्रवाई के बाद पूरे पाई बिगहा बाजार में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलैब और मेडिकल स्टोरों में हड़कंप का माहौल है।

  • डीडीयू में बीडीयू की हुई महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों को रेलवे से लाभ उठाने हेतु किया गया प्रोत्साहित

    पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) द्वारा माल लदान में बढ़ोतरी हेतु किए जा रहे कार्यों व प्रयासों के क्रम में गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में धान, गेहूं आदि खाद्यान्न से जुड़े व्यापारियों- उद्यमियों ने हिस्सा लिया। बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट से संबंधित मंडल के विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान व्यापारी बंधुओं को डीडीयू मंडल में रेलवे के माध्यम से खाद्यान्नों के परिवहन से जुड़ी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही माल परिवहन हेतु रेल सुविधाओं के माध्यम से अधिकाधिक खाद्यान्नों का परिवहन कर लाभान्वित होने हेतु व्यापारियों को प्रोत्साहित किया गया। वार्ता के दौरान व्यापारी बंधुओं से प्राप्त विभिन्न सुझावों पर भी यथोचित कार्य करने की बात कही गई। विदित हो कि किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों को सुविधा प्रदान करते हुए माल लदान में बढ़ोतरी कर रेल राजस्व में वृद्धि हेतु डीडीयू मंडल में बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट गठित है। इसके अंतर्गत व्यापारी बंधुओं से निरंतर संपर्क कर उन्हें रेलवे से माल परिवहन कर लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया जाता है। रेलवे से माल परिवहन अन्य माध्यमों की अपेक्षा तीव्र, सुविधाजनक एवं सुरक्षित होता है।