Blog

  • रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे डीएम तो मच गया हड़कंप, वरीय लिपिक व ऑपरेटर को ईमानदारी से कार्य करने का निर्देश, तीन साल से जमे कर्मी भी हटाए जाएंगे

    रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे डीएम तो मच गया हड़कंप, वरीय लिपिक व ऑपरेटर को ईमानदारी से कार्य करने का निर्देश, तीन साल से जमे कर्मी भी हटाए जाएंगे

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    सहायक आयुक्त उत्पाद से जानकारी लेते डीएम

    गया ज़िला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के बुधवार को अचानक जिला निबंधन कार्यालय का जायजा लेने पहुंच जाने पर कार्यालय में हड़कंप सा मच गया। उन्होंने पूरे कार्यालय परिसर का घूम घूमकर जायजा लिया। किये जा रहे कार्यो का संबंधित कर्मियों से जानकारी भी ली। डीएम ने निर्देश दिया कि किसी भी हाल में अनाधिकृत लोग जिला निबंधन कार्यलय परिसर में नही रहे। हर हाल में सुनिश्चित करें। अगर ऐसे लोग परिसर में पकड़े जाएं तो उनके विरुद करवाई करने का निर्देश निबंधन पदाधिकारी को दिया। डीएम ने रोकड़ पंजी सहित सभी महत्वपूर्ण पंजियों की जांच की। निरीक्षण के क्रम विभिन्न अभिलेखों की जांच में जमीन रजिस्ट्री से संबंधित कागजातों की जांच की गई। ज़िला पदाधिकारी ने स्वच्छता पर बल देते हुए कहा कि परिसर को पूरा साफ रखें।
    निरीक्षण के दौरान अवर निबंधन पदाधिकारी ने डीएम को बताया कि रजिस्ट्री कार्यालय में 10 हाई रेगुलेशन वाले सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। सभी का मॉनिटरिंग उनके द्वारा की जाती है। साथ ही एक माह पहले विभाग स्तर से हाई रेगुलेशन वाले मास्टर रिकॉर्डर मशीन भी स्थापित की गई है। जिसमें वीडियो के साथ-साथ ऑडियो सुनने की भी व्यवस्था विभाग स्तर ने की है। ताकि रजिस्ट्री के दौरान यदि किसी आवेदक की कुछ समस्याएं रहती है तो वे अपनी बातें पदाधिकारी को बता सकते हैं। मास्टर रिकॉर्डर का कंट्रोल विभाग स्तर से ही होता है।

    डीएम व जिला अवर निबंधन पदाधिकारी

    सरकारी भूमि का रोक हटाने संबंधित दस्तावेजों का भी विस्तार से जांच की। उन्होंने कार्यालय के वरीय लिपिक राजीव रंजन, ऑपरेटर निरंजन कुमार को बुलाकर कार्यकलाप के बारे में जानकारी लेते हुए दोनों को निर्देश दिया कि पूरी इमानदारी से कार्य करें। इसके उपरांत अभिषेक प्रकाश निम्न वर्गीय लिपिक तथा उच्च वर्गीय लिपिक रविंद्र कुमार से भी उनके किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि कमर्शियल जमीन के मूल्य को धनहर अर्थात एग्रीकल्चर वाले कैटिगराइज में जमीन का मूल्य निर्धारण करना इत्यादि में पूरी ईमानदारी बरतें। यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया है कि वैसे कर्मी जो तीन सालों से लगातार कार्यालय में जमे हुए हैं, उनके स्थानांतरण के लिए प्रस्ताव भेजें। इसके बाद डीएम निबंधन कार्यालय परिसर स्थित उत्पाद विभाग के कार्यालय का भी निरीक्षण किया।

  • सियासी घटनाक्रम: गया संसदीय क्षेत्र पर हम (से.) का दावा , महागठबंधन के सेहत पर कितना असर पड़ सकता है?

    सियासी घटनाक्रम: गया संसदीय क्षेत्र पर हम (से.) का दावा , महागठबंधन के सेहत पर कितना असर पड़ सकता है?

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    लोकसभा चुनाव 2024 की आहट के बीच हम पार्टी ने गया संसदीय क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश कर सियासी घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। हम पार्टी फिलहाल महागठबंधन के साथ है। महागठबंधन के मुख्य घटक दल जदयू से यहां विजय कुमार मांझी सांसद हैं। यह सीट एनडीए के खाते से जदयू को मिली है। अब जबकि बिहार में भाजपा से जदयू अलग हो गई है तो जदयू की सीट पर हम पार्टी का इस सीट पर दावेदारी पेश कर दिए जाने से महागठबंधन के सेहत पर कितना असर पड़ सकता है, ये तो लोकसभा चुनाव के वक्त सीट शेयरिंग के समय पता चलेगा। भाजपा अभी तक यहां से तुरुप का पत्ता नहीं खोला है। वर्तमान सांसद को पुनः चुनाव मैदान में जदयू उतारती है या नहीं, ये भी तय नहीं है। वहीं महागठबंधन के एक बड़े दल राजद का भी यहां दावा सामने नहीं आया है। लेकिन भाजपा से सांसद रहे राजद नेता रामजी मांझी भी एक अनौपचारिक बातचीत में इशारे में कहा कि देखिये, मांझी जी क्या करते हैं या महागठबंधन क्या तय करता है? गया संसदीय(सुरक्षित) क्षेत्र बराबर नया इतिहास बनाता है। इधर, भाजपा जदयू के कई नेताओं को अपने पाले में कर चुकी है। लोकसभा के उपसभापति पत्रकार हरिवंश को लेकर जदयू नेता अपनी मंशा मीडिया के माध्यम से जाहिर करते रहे हैं।

    उपेंद्र कुशवाहा ने नई पार्टी का गठन कर जदयू-राजद की परेशानी को बढ़ा दिया है। ऐसे में हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ई. नंदलाल मांझी ने एक बयान जारी कर गया संसदीय सीट पर दावेदारी करते हुए सियासी घटनाक्रम के साथ एक राजनैतिक संकट पैदा कर दिया है। श्री मांझी ने कहा कि गया जिला में हम पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को जोड़ने का काम कर रही है ,गरीबों के लिए काम करती है महागठबंधन के सात घटक दल में गया संसदीय क्षेत्र पर हम का दावा स्वाभाविक है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और डॉ. संतोष मांझी का कार्यक्षेत्र रहा है जीतन राम मांझी गया जिला के तीनो सुरक्षित विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और वर्तमान में गया जिला के 10 विधानसभा में 3 विधान सभा पर हम के उम्मीदवार जीते हुए हैं और हम पार्टी का मगध के चित्र में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है, शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट है ।इसीलिए महागठबंधन के सभी घटक दलों से अधिक ,गया संसदीय क्षेत्र पर हम का दावा बनता है।

    हिंदुस्तानी मोर्चा के कार्यकर्ता किसी भी परिस्थिति में गया संसदीय क्षेत्र से अपने नेता को चुनाव में भाग लेना चाहते हैं और इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं सभी विधानसभा में बूथ अध्यक्ष सांगठनिक रूप से अपनी मजबूती प्रदान कर रहे हैं। गढ़बंधन धर्म का हम पालन करते है,लेकिन महागठबंधन को भी हम पार्टी के कार्यकर्ता के भावना का सम्मान करना चाहिए। अंतिम निर्णय महागठबंधन को ही करना है, हम उनका सम्मान करते है। गया संसदीय क्षेत्र को उचित विकास के लिए तेजतर्रार और युवा नेतृत्व की आवश्यकता है।

  • बारात में शामिल युवक की हत्या मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    बारात में शामिल युवक की हत्या मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    अजीत कुमार ,बेलागंज

    बेलागंज थाना क्षेत्र के नीमचक गांव में शुक्रवार की रात आई बारात में शामिल एक युवक की हत्या करने के मामले में नामजद अभियुक्त बनाए गए एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इस आशय की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है। एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले शुक्रवार को चन्दौती थाना क्षेत्र के बलना गांव के सुरेश यादव के पुत्र की बारात बेलागंज थाने के नीमचक गांव गईं थीं। जहां हुए विवाद में बारात में शामिल बलना गांव के कमलेश कुमार के साथ मारपीट किया गया। लाठी डंडे से हुई पिटाई से कमलेश कुमार की मौत हो गई थी।इस मामले में मृतक कमलेश कुमार के परिजनों के बयान पर बेलागंज थाने में नीमचक गांव के मिथलेश यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। स्थानीय थाना पुलिस ने नीमचक गांव में छापामारी कर नामजद आरोपी मिथलेश यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

  • चारपहिया वाहन पर लदे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    चारपहिया वाहन पर लदे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    जब्त वाहन तथा अंग्रेजी शराब

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के गणेशीडीह गांव के समीप से एक चारपहिया वाहन पर लदे अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने जब्त कर लिया। इस दौरान दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। शराब तस्कर राहुल राज ग्राम बेलडीह एवं सूरज कुमार ग्राम अकलडीह दोनो बेलागंज थाना क्षेत्र के रहने वाला है। फतेहपुर थाना अध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया की एसआई रविकांत कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के गणेशीडीह गांव के समीप से एक चार पहिया वाहन पर लदी 10कार्टून अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया है। जिसमे इंपीरियल ब्लू ब्रांड के 375ML की 192 बोतल ,तथा रॉयल प्लेयर ब्रांड के 375ML की 68 बोतल कुल 97 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है। गिरफ्तार दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

  • पत्रकारिता वही श्रेष्ठ, जो जन-जन का कल्याण करे। रह निष्पक्ष पाठकों के समक्ष तथ्यात्मक ज्ञान धरे। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विशेष कविता

    पत्रकारिता वही श्रेष्ठ, जो जन-जन का कल्याण करे। रह निष्पक्ष पाठकों के समक्ष तथ्यात्मक ज्ञान धरे। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विशेष कविता

    हिन्दी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!

    आज के ही दिन हिंदी के प्रथम समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड का सफर शुरू हुआ था। जिसने आगे चलकर भारतीय पत्रकारिता की नीव रखी। हिंदी पत्रकारिता दिवस की सभी पत्रकार बंधुओं एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

    इस अवसर पर मगध लाइव के पाठको के लिए पेश है डॉ रश्मि प्रियदर्शनी, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपॉर्टमेंट ऑफ इंग्लिश, जीबीएम कॉलेज, गया के द्वारा लिखित विशेष कविता

    श्रेष्ठ पत्रकारिता

    पत्रकारिता वही श्रेष्ठ, जो जन-जन का कल्याण करे।
    रह निष्पक्ष पाठकों के समक्ष तथ्यात्मक ज्ञान धरे।।
    वस्तुनिष्ठता, सत्यवादिता, मौलिकता, स्वतंत्र-उद्गार।
    होते हैं संपादन और प्रकाशन के अभीष्ट आधार।।

    शिक्षा का प्रसार हो, सबको मिलें सूचनाएँ अनमोल।
    सोच-समझ करके परिणाम, प्रकाशित हों वक्ता के बोल।।
    लोगों की रुचि के अनुरूप वही खबरें छापी जाएँ,
    जिनसे सामन्जस्य न बिगड़े, हो एकत्व ना डाँवाडोल।।

    पत्रकारिता वही श्रेष्ठ, जो हो निर्भीक तथा बेबाक।
    छपे वही जिसके पीछे उद्देश्य नेक हो, नीयत पाक।।
    पूर्वाग्रह हो नहीं तनिक भी, जाति-धर्म का भेद न हो।
    पत्रकारिता की नौका में स्वार्थसिद्धि की छेद न हो।।

    अगर मीडियावाले प्रण ले लें, लाने को नया सुधार।
    न्याय मिलेगा जनता को, मिट जाएगा हर भ्रष्टाचार।।
    पारदर्शिता और संतुलन, सदा चाहते पाठकगण।
    पत्रकारिता दिखलाती समाज को सदा सत्य दर्पण।।

    ✍️डॉ रश्मि प्रियदर्शनी, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपॉर्टमेंट ऑफ इंग्लिश, जीबीएम कॉलेज, गया

  • राष्ट्रीय एकता का सन्देश के साथ साइकिल यात्रा पर रामेश्वरम निकले सीयूएसबी के अखिल

    राष्ट्रीय एकता का सन्देश के साथ साइकिल यात्रा पर रामेश्वरम निकले सीयूएसबी के अखिल

    टिकारी संवाददाता: सीयूएसबी के छात्र अखिल सुकुमारन 60 दिवसीय यात्रा पर रामेश्वरम (तमिलनाडु) के लिए रवाना हुए। जन सम्पर्क पदाधिकारी मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि अखिल सुकुमारन समाजशास्त्रीय अध्ययन विभाग के एम. ए. समाजकार्य के छात्र है। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने हरी झंडी दिखा कर सुकुमारन को रवाना किया। इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो. पवन कुमार मिश्रा, प्रो. के. शिवशंकर, प्रो. एम. विजय कुमार शर्मा, प्रो. अनिल सिंह झा, डा. जितेंद्र राम, डा. हरेश पाण्डेय, डा. पारिजात प्रधान, डा. प्रियरंजन, डा. पी. के. दास, डा. अनिन्या देब और डा. नितिन चंद्रा के साथ शिक्षक, छात्र, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। कुलपति ने कहा कि यह यात्रा वर्तमान परिदृश्य में सम्पूर्ण भारत में राष्ट्रीय एकता के प्रति युवाओं को जागरूक और प्रेरित करेगी। इस तरह की यात्रा देश को सशक्त समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। यह यात्रा सीयूएसबी (गया) से शुरू हुआ और वाराणसी, भोपाल, नागपुर, हैदराबाद, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, बेंगलुरु, कन्याकुमारी होते हुए रामेश्वरम पहुंचेंगे।
    वंही अखिल के टिकारी पहुंचने पर नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सागर कुमार के नेतृत्व उनका भव्य स्वागत किया गया। थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी व उप मुख्य पार्षद ने हरी झंडी दिखाकर अगले पड़ाव के लिए रवाना किया।

  • अलीपुर थाना और मउ ओपी के बदले थानेदार

    अलीपुर थाना और मउ ओपी के बदले थानेदार

    टिकारी संवाददाता: एसएसपी गया के निर्देश पर अलीपुर थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में सत्यनारायण शर्मा एवं मउ ओपी अध्यक्ष के रूप में राहुल कुमार ने सोमवार को अपना योगदान दिया। अलीपुर थाना में निवर्तमान ओपी अध्यक्ष अभिषेक सिंह और मउ ओपी में अवध किशोर ने नए पुलिस अधिकारी को अपना प्रभार सौंपा। योगदान देने के बाद दोनो पुलिस अधिकारियों ने संबंधित थाना के पुलिस अधिकारी, जवान व कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। नव पदास्थापित दोनो पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र को अपराध मुक्त एवं शराब मुक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पुलिस पब्लिक फ्रेंडली होकर कार्यों का निष्पादन किया जाएगा।

  • शिवनगर और भोरी ने सेमीफाइनल में जगह की पक्की

    शिवनगर और भोरी ने सेमीफाइनल में जगह की पक्की

    टिकारी संवाददाता: टिकारी राज स्कूल के मैदान में खेले जा रहे पुलिस पब्लिक मैत्री टूर्नामेंट के दूसरे दिन शिवनगर व भोरी पंचायत की टीम ने जीत दर्ज की। पहले सत्र में शिवनगर व आमाकुआं पंचायत की टीम खेलने उतरी। पंन्द्रह-पंन्द्रह पॉइंट के तीन सेट के खेल में शिवनगर की टीम 2-0 से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे सत्र में भोरी व छठवां के मध्य खेला गया। भोरी की टीम ने भी 2-1 से जीत दर्ज की। दोनो टीम जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। खेल के दौरान मौजूद एसएचओ श्रीराम चौधरी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया व हौसला आफजाई की। एसएचओ श्रीराम चौधरी ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल की भावना लोगो के मध्य सद्भावना लाने का सबसे उत्तम विकल्प है। पुलिस प्रशासन सदैव पब्लिक फ्रेंडली रहकर अपराध नियंत्रण का कार्य कर रही है। खेल के दौरान ऑफिसियल के भूमिका में रहने वाले खिलाड़ियों का भी हौसला आफजाई किया गया। दोनो मैच में रेफरी की भूमिका आशुतोष रंजन व अविनाश कुमार ने निभाई वहीं स्कोरर का कार्य चन्दन सिंह ने की। मौके पर टिकारी नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सागर कुमार, शिवनगर मुखिया सुबोध सिंह, आमाकुआं मुखिया पुष्पेंद्र ठाकुर उर्फ रिंकू ठाकुर, सरपंच सुनील शर्मा, भोरी मुखिया दुर्गादत्त दास, पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  • फतेहपुर थाना क्षेत्र के लोधवे में एक घर में लगी आग में झुलसकर तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के लोधवे में एक घर में लगी आग में झुलसकर तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के लोधवे गांव में पहाड़ी स्थित दलित बस्ती में दोपहर एक घर में आग लग गई। जिसमे एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे की झुलसकर मौत हो गई। इस आगजनी में पूरा घर जलकर राख हो गया। घटना दोपहर की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार लोधवे पहाड़ी के नीचे स्थित दलित बस्ती के रहने वाले कैला मांझी के फूस के मकान में अचानक आग लग गई। घटना के समय घर के लोग बाहर में थे लेकिन एक तीन वर्षीय बच्चा घर के अंदर सोया हुआ था। घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा फतेहपुर थाना को सूचना दिया गया , जिसके बाद मौके पर पहुंचे एंबुलेंस तथा ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन इस बीच घर के अंदर रहे 3वर्षीय बच्चे यीशु कुमार की आग में झुलसकर मौत हो गई।

    मौके पर मौजूद मुखिया अभय यादव और सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद यादव ने बताया की पहाड़ी स्थित दलित बस्ती में पेयजल की समस्या लगातार बना रह रही थी। इस बस्ती में एक भी चापाकल नहीं रहने के कारण आग बुझाने में ग्रामीण विफल रहा। इस बस्ती में पेयजल की विकट समस्या कई वर्षो से है। मुखिया अभय यादव ने बताया की दो महीने पूर्व पेयजल आपूर्ति समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी को इस समस्या से अवगत कराया गया था लेकिन इस समस्या का निदान आज तक नहीं हो पाया।

    वही इस घटना की खबर मिलते ही फतेहपुर थाना अध्यक्ष कुमार सौरव और अंचलाधिकारी अशोक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने बताया की आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है बच्चे की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र संख्या 42के जिला पार्षद प्रेम कुमार ने बीडीओ से दूरभाष से संपर्क कर पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग किया है।

  • भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता बने छोटू बारिक

    भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता बने छोटू बारिक

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश जय देवगिरी ने गया जिला कमेटी की घोषणा की। इस कमेटी में सामाजिक कार्यकर्ता छोटू बारीक को जिला प्रवक्ता का दायित्व दिया गया है। छोटू बारिक विभिन्न सामाजिक संगठन में पहले से विभिन्न पद पर रह चुके हैं। जिसमें रामनवमी पूजा समिति में अपना योगदान दे चुके हैं। फल्गु सेवा समिति जो विष्णुपद के देवघाट पर फल्गु/गंगा महाआरती का आयोजन करती है, इस समिति में भी दायित्व निभा रहे हैं। जिला प्रवक्ता बनने पर छोटू बारिक को जिला भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश जयदेव गिरी, उपाध्यक्ष आशीष पाठक, महामंत्री कौशल कुमार, मंत्री सिद्धार्थ मुदौल्य सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दी है।