बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत भलुआ पंचायत में समिति सदस्य के उपचुनाव का मतगणना शनिवार सुबह ही संपन्न हुआ मतगणना की पूर्ण व्यवस्था प्रखंड परिसर के कृषि भवन में किया गया जहां सभी प्रत्याशियों के वोटो की गिनती की गई जिसमे अनिल मांझी को 55 वोट, कमलदेव सिंह भोक्ता को 611 वोट, गीता देवी 93 वोट, रामचंद्र तुरी को 251 तो वही विजई प्रत्याशी कविता देवी को 637 वोट मिले । इस स्बंध ने बीडीओ प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने संवाददाता से बात करते हुए बताया की प्रखंड परिसर के कृषि भवन में मतगणना हॉल बनाया गया था जहां मतगणना संपन्न हुई सीसीटीवी और प्रशासनिक व्यवस्था के देख रेख में प्रत्याशियों को प्राप्त मत दिया गया वहीं विजई हुई कविता देवी का कहना है कि भलुआ पंचायत की जनता जो हमें विश्वास के परे मत दिया है उस भगवान रूपी जनता के हर दुख सुख में साथ रहेंगे और पंचायत के विकास की नई दिशा देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ।
फतेहपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव में बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक 30वर्षीय युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बड़गांव निवासी नरेश कुमार सिंह के पुत्र विकास कुमार अपने घर के बाहर लगे चापाकल से पानी भरने के लिए गया था तभी चापाकल में करंट प्रवाहित होने से चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने बताया की चापाकल में मोटर सेटअप था जिसके कारण बिजली की करंट चापाकाल में आ गया। आसपास के लोगो ने किसी तरह से चापाकल से संपर्क हटाकर युवक को आनन फानन में फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों युवक को मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंचे जिला पार्षद प्रेम कुमार
इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया की मृतक अपने गांव में दुग्ध उत्पादन तथा सप्लाई कर आजीविका चलाता था ऐसे में मृतक के परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई हैं। वहीं इस घटना की खबर मिलते क्षेत्र संख्या 42 जिला पार्षद प्रेम कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र फतेहपुर पहुंचकर मृतक के परिजन को सांत्वना दिया। उन्होंने इस संबंध में बीडीओ से फोन पर बात कर मृतक के परिजन को 10लाख रुपए को मुआवजे की मांग किया। जिला पार्षद प्रेम कुमार ने बताया की बीडीओ के तरह से आपदा राहत के तहत 20हजार रुपया देने की बात कही गई है।
डीएम के जनता दरवार मे समिति के अध्यक्ष ने विद्यालय मे हो रहे व्याप्त भ्रष्टाचार का जांच के लिए दिया आवेदन
रिपोर्ट – राहुल नयन बाराचट्टी, गया
गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड के मध्य विद्यालय हाहेसाडी मे व्याप्त भ्रष्टाचार कि शिकायत विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष कंचन देवी के द्वारा जिला अधिकारी से किया गया। शिकायत के बाद शुक्रवार को मध्याह्न भोजन योजना के डीपीओ गोपाल कृष्ण के द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया। डीपीओ ने बताया कि विभागीय आदेश के अनुसार विद्यालय का जांच किया गया। विद्यालय के प्रभारी से सभी कागजात की मांग किया गया। जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया जायेगा।
विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने विद्यालय प्रभारी पर लगाया गंभीर आरोप
वही इस मामले कि शिकायत मध्य विद्यालय हाहेसाडी के विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष कंचन देवी के द्वारा जिलाधिकारी से किया। जिलाधिकारी से कंचन देवी ने मांग किया है कि मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेन्द्र कुमार के द्वारा मनमानी तरीकें से विद्यालय का प्रभार रख कर विद्यालय के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विद्यालय मे बच्चों कि प्रत्येक दिन उपस्थित नही बनया जाता है। शिक्षक रजिस्टर अपने घर मे रख कर उपस्थित बनाते हैं। बच्चों कि उपस्थित प्रत्येक दिन 30 – 40 रहता हैं लेकिन मध्यान्ह भोजन की राशि गोलमाल करने के नियत से प्रभारी शिक्षक 250 – 300 बच्चों का उपस्थित प्रत्येक दिन बनाते हैं और प्रत्येक माह सरकारी राशि का गबन किया जाता है। वहीं अध्यक्ष ने आगे कहा कि शिक्षक उपेंद्र कुमार के द्वारा अपने चाची को रसोईया बनाया है व अपने चाचा को दुकानदार का भेंडर बना कर सरकारी राशि का बडे़ पैमाने पर गबन किया जा रहा हैं। वहीं उनकी चाची के द्वारा विद्यालय मे खाना नही बनाया जाता है और उसका मानदेय का भुगतान भी किया जा रहा है। विद्यालय मे शिक्षा समिति का बैठक भी इस वित्तीय वर्ष मे नही किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि प्रभारी शिक्षक उपेंद्र कुमार विद्यालय मे पढाने भी नही आते है और अनाधिकृत रुप से बीआरसी मे रहते है। इस शिक्षक पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का संरक्षण प्राप्त है। वही जब विद्यालय का निरीक्षण बीईओ को करना रहता हैं तो शिक्षक उपेंद्र भी साथ जाता हैं। वही उन्होंने ने आगे बतायी कि हम गरीब महिला है इसलिए हमें सताया भी जायेगा लेकिन हम डरने वाले नही है। अगर जिला पदाधिकारी के द्वारा सही से जांच नही करवाया गया तो मै मुख्यमंत्री के जनता दरबार मे भी जाने को तैयार हूँ। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी कि गुरुवार को भी बीईओ के साथ विद्यालय निरीक्षण मे शिक्षक उपेंद्र कुमार मध्य विद्यालय गोसाई पेसरा गया हुआ था। जो जांच का विषय हैं।
गुरुवार को बिहार के भागलपुर ले कहलगांव प्रखंड में संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा कबीर परमेश्वर प्रकट दिवस के अवसर पर विशाल सतगुरु शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा के दौरान उनके अनुयायियों के द्वारा कबीर प्रकट दिवस के अवसर पर विश्व के सभी 11 आश्रमों में आयोजित विशेष सत्संग कार्यक्रम तथा विशाल भंडारे में आने के लिए शहर वासियों को आमंत्रित किया गया। इस दौरान कबीर परमेश्वर की जय , वेदों में प्रमाण है कबीर साहेब भगवान है के नारे लगाते हुए बड़े ही अनुशासित ढंग से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान संत रामपाल जी महाराज के हजारों अनुयायियों ने भाग लिया।
मगध की धरती जहानाबाद में कल यानी शुक्रवार को निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा
राज्य कोर्डिनेटर ने बताया की शुक्रवार को बिहार के जहानाबाद में भी संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों के द्वारा भव्य सतगुरु शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
कबीर परमेश्वर जीवन परिचय
भारतवर्ष की पवित्र भूमि पर प्रकट होकर 120 वर्ष तक जुलाहे की भूमिका करने वाले कबीर परमेश्वर जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में संपूर्ण भारत देश में शांति पूर्ण शोभा यात्रा निकाली जा रही है। बताया जाता है कबीर साहेब जी कलयुग में भारत के काशी शहर के लहरतारा तालाब में ज्येष्ठ मास शुक्ल पूर्णमासी विक्रम संवत 1455 (सन् 1398) सुबह ब्रह्म मुहूर्त में कमल के फूल पर शिशु रूप में प्रकट हुए थे। इस वर्ष कबीर परमेश्वर जी के 626वां प्रकट दिवस मनाया जायेगा।
कबीर परमेश्वर प्रकट दिवस के अवसर पर 11 आश्रमों में विशेष सत्संग तथा विशाल भंडारा का आयोजन
शोभा यात्रा के माध्यम से जन जन तक सतभक्ति संदेश पहुंचाया गया इसी विशेष दिन के उपलक्ष्य में जगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में कबीर परमेश्वर प्रकट दिवस समारोह दिनांक 2, 3 और 4 जून को विश्व के सभी 11 सतलोक आश्रमों में मनाया जा रहा है। भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों के सतलोक आश्रमों जैसे रोहतक (हरियाणा), कुरुक्षेत्र (हरियाणा), भिवानी (हरियाणा), मुंडका (दिल्ली), शामली (उत्तर प्रदेश), खमाणों (पंजाब), धुरी (पंजाब), सोजत (राजस्थान), इंदौर (मध्य प्रदेश), बैतूल (मध्य प्रदेश) तथा जनकपुर (नेपाल) में भी संत गरीबदास जी की अमृत वाणी का अखंड पाठ किया जाएगा। साथ ही सभी आश्रमों में दहेज मुक्त विवाह, रक्तदान शिविर के साथ निःशुल्क भंडारा और नामदीक्षा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं इस विशेष समागम को लेकर संत रामपाल जी के अनुयायियों द्वारा इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के सभी प्रशासनिक अधिकारी ,सामाजिक कार्यकर्ता तथा बुद्धिजीवी लोगो तक आमंत्रण पत्र पहुंचाया जा रहा है।
नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सागर कुमार द्वारा पंचदेवता स्थित सूर्य मंदिर के समीप सार्वजनिक शौचालय, स्नानागार व प्याऊ का निर्माण करने की मांग की है। श्री कुमार द्वारा कर्यपालक पदाधिकारी को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक वर्ष वैवाहिक लग्न, छठ पूजा व अन्य शुभ अवसर पर आमजनों की भीड़ मंदिर में जुटती है। इसके बावजूद लोगो की सहूलियत के लिए उक्त स्थल पर अब तक सार्वजनिक शौचालय, स्नानागार व प्याऊ की सुविधा नही है जिस कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगो को सुविधा मुहैया कराने को लेकर निर्माण कार्य कराना आवश्यक है। सागर ने कार्यपालक को पत्र लिखकर निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
चरका पत्थर गांव से जब्त शराब तथा बाइकरघवाचक गांव से जब्त शराब एवं गिरफ्तार तस्कर
फतेहपुर थाना क्षेत्र में एकबार फिर से झारखंड से बढ़ती शराब तस्करी पुलिस के लिए सरदर्द बन रही है। झारखंड सीमा से सटे कई रास्तों के द्वारा शराब तस्करी का खेल लगातार जारी है। हालांकि फतेहपुर थाने की पुलिस भी शराब तस्करों के हौसले पस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। फतेहपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को राघवाचक से 90लीटर देशी शराब तथा 3बाइक समेत एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया हालांकि अन्य शराब तस्कर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार शराब तस्कर गुड्डू कुमार पिता बालेश्वर प्रसाद थाना क्षेत्र के डोभातांड के रहने वाला है।
वहीं गुरपा ओपी पुलिस ने चरका पत्थर रेलवे लाइन किनारे से झारखंड से तस्करी के लिए शराब लेकर आ रही 6बाइक समेत 180लीटर देशी शराब को जब्त किया है। इस संबंध में अपर थाना प्रभारी (फतेहपुर) सत्यनारायण शर्मा ने बताया की मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुरपा ओपी प्रभारी राजेश पासवान के नेतृत्व में चरका पत्थर गांव से 180लीटर देशी शराब सहित 6बाइक जब्त किया गया है। उन्होंने बताया की शराब तस्कर पुलिस को देख बाइक छोड़कर भागने लगा हालांकि पुलिस दल ने दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश किया पर घने झाड़ियों का फायदा उठाकर सभी शराब तस्कर भागने में सफल रहा।
टिकारी संवाददाता: सीयूएसबी के शिक्षक शिक्षा विभाग (डीटीई) द्वारा जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर एक व्याख्यान का आयोजन किया। जन संपर्क पदाधिकारी मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह की देखरेख में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और एनसीटीई के निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे डा. जावेद अहसन, सहायक प्राध्यापक, बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा ‘इफ़ेक्ट ऑफ क्लाइमेट चेंज आन अवेलेबिलिटी आफ ड्रिंकिंग वाटर एंड इट्स रेमेडीज’ विषय पर व्याख्यान दिया गया। अहसन ने अपने व्याख्यान में जलवायु परिवर्तन और पेयजल उपलब्धता पर इसके प्रभाव का व्यापक परिदृश्य प्रस्तुत किया। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पेयजल की कमी दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। अतिथि वक्ता ने इस समस्या को हल करने के लिए कुछ नवीनतम दृष्टिकोण साझा किए। डा. अहसन ने सीयूएसबी के विश्वविद्यालय परिसर का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गया क्षेत्र की पेयजल उपलब्धता पर भी चर्चा की। उन्होंने उदाहरण के तौर पर ‘जीरो वाटर डिस्चार्ज मॉडल’ का विस्तार से चर्चा करते हुए सीयूएसबी परिसर की जल प्रबंधन प्रणाली की सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन डीटीई की सांस्कृतिक और साहित्यिक समिति द्वारा किया गया था।
शोभायात्रा में घोड़ा और रथ बना आकर्षण का केंद्रकलश यात्रा के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
टिकारी संवाददाता: टिकारी शहर के देवधरपुर मुहल्ला में गुरुवार को देर शाम कलशयात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा यज्ञ का शुभारम्भ हुआ। पहली बार किसी यज्ञ के लिए देरशाम कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञस्थल से कलशधारी श्रद्धालु सैकड़ों महिला व पुरुष शहर का भ्रमण करते हुए गाजे बाजे के साथ जलभरी हेतु मोरहर नदी के पंचदेवता घाट पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलभरी का अनुष्ठान पूरा किया गया। इसके बाद धर्म का जयघोष करते हुए कलश यात्रा यज्ञस्थल पहुंची। संत महात्माओं द्वारा सभी कलाषधारियों का मंडप प्रवेश के बाद कलश स्थापना कराई गई। यज्ञ के आयोजक सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि वृंदावन से आये पुरोहित धन्नजय दास जी महाराज द्वारा प्रतिदिन संध्या प्रवचन और भजन कीर्तन करेंगे। भंडारा एवं बोकारो के श्याम जी ग्रुप द्वारा जागरण की प्रस्तुति के साथ यज्ञ का समापन होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन और संचालन में आयोजक मंडल के सदस्य संतोष पांडेय, राजीव सिन्हा, राजेश सोनी, बबलू स्वर्णकार, नवीन झा आदि श्रद्धालु लगे है।
टिकारी संवाददाता: थानाक्षेत्र के चिरैली गांव के अनुसूचित जाति के ग्रामीणों ने सरकारी जमीन पर कथित कब्जा को लेकर स्थानीय विधायक को घेरा और मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। गुरुवार को पटना से कोंच जाने के क्रम में विधायक डा. अनिल कुमार की गाड़ी जैसे ही चिरैली गांव के पास पहुंची वंहा पहले से मौजूद ग्रामीणों ने उनके गाड़ी को रुकवाया। जिसके बाद वार्ड पार्षद अक्षय कुमार चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक को अपनी समस्या बताते हुए जमीन पर हो रहे मिट्टी भराव का विरोध किया और उसपर तत्काल रोक लगाने की मांग की। मौके पर मौजूद सुगापरी देवी, राजेश मांझी, करीमन मांझी, प्रेमचंद मांझी, गणेश मांझी, श्यामजी मांझी आदि ग्रामीणों ने बताया कि कई दशक से हमलोग चिरैली तालाब के समीप रह रहे है। तालाब भी राजा के काल का ही निर्मित है। टोला में सौ घर निर्मित है जिनमे से कई परिवार का आवास सरकारी योजना की राशि से बना है। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि इन सब के बावजूद बीते कुछ दिनों से गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा जमीन पर मिट्टी की भराई की जा रही है।
बसावट के चारो ओर लगभग सात फिट उंचा मिट्टी डाल कर रास्ता बना दिया गया है। बारिश के दिनों में जल जमाव की समस्या से लोगो को जूझना पड़ेगा। वार्ड पार्षद ने विधायक को बताया कि बीते माह हुई बारिश के बाद जेसीबी से मिट्टी हटवाकर जलनिकासी कराई गई थी। गांव के कुंदन सिंह ने विधायक को बताया कि तालाब काफी पुराना है और राज काल का निर्मित है। इसी तालाब में पूरे टिकारी शहर व अन्य जगहों मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। लोगों की समस्या सुनने के बाद विधायक डा. अनिल कुमार ने टिकारी एसडीओ से बात कर समस्या का अतिशीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया। विधायक ने बताया कि एसडीओ के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम शुक्रवार को विवादित स्थल का निरीक्षण करेंगे। विधायक के आश्वासन पर ग्रामीणों ने संतोष जताया।
टिकारी संवाददाता: प्रखंड सभागर, टिकारी में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल शिक्षक, एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को एईएस व जेई के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।जिला संचारी रोग पदाधिकारी डा. पंकज कुमार सिंह एवं यूनिसेफ के संजय कुमार ने गर्म हवा एवं लू से बचने के उपाय, लू लगने के कारण, खानपान आदि के बारे प्रशिक्षणार्थियों को बिंदुवार जानकारी दी गयी। साथ लू के चपेट में आने पर क्या करना चाहिए और क्या नही, कंहा सूचना देना है, प्राथमिक उपचार आदि के बारे मे विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। आयोजित प्रशिक्षण मे प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज आनंद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. विश्वमूर्ति मिश्रा, मैनेजर अभय कुमार सिन्हा के अलावे अस्पताल प्रबंधक, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, चिकित्सा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।